Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 249

ENTERTAINMENT : ‘धुरंधर 2’ के बड़े साहब को था डर, कहीं सलमान से ना हो जाएं रिप्लेस, बोले- कॉल करने की सोची

फिल्म ‘धुरंधर’ की सबसे बड़ी मिस्ट्री रहे बड़े साहब का किरदार निभाने वाले दानिश इकबाल बताते हैं कि जब सलमान खान और इमरान हाशमी का नाम सामने आने लगा था, तो वो डर गए कि कहीं उन्हें आदित्य धर ने फिल्म से रिप्लेस तो नहीं कर दिया.

‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 500 करोड़ पार हो गई है. आदित्य धर की फिल्म ने ये कारनामा महज चार दिनों में किया. ‘धुरंधर 2’ इस समय बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म बनने की राह पर है. डायरेक्टर ने अपने विजन और स्केल से सभी को हैरान करके रख दिया है.

दिसंबर में जब धुरंधर का पहला पार्ट आया था, तब फिल्म में एक नाम की बड़ी चर्चा थी. बड़े साहब का नाम काफी सुना गया, जिससे सभी के मन में ये सवाल उठा कि आखिर बड़े साहब कौन हैं. देखते ही देखते, ये एक बड़े राज में बदल गया. अब जब धुरंधर का दूसरा पार्ट आया, तो इस राज से पर्दा उठा. फिल्म में बड़े साहब, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को बताया गया है.

दाऊद का रोल एक्टर दानिश इकबाल ने प्ले किया है. इस फिल्म के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ चुकी है. हाल ही में एक्टर ने जूम को बताया कि उन्हें नहीं अंदाजा था कि वो फिल्म के बड़े साहब निकलेंगे. उन्हें इस रोल में ढलने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. कई घंटों तक मेकअप के बाद, वो दाऊद को कैमरा पर प्ले कर पाए.

दानिश ने कहा, ‘मुझे नहीं मालूम था कि दाऊद बड़े साहब है. उस वक्त तक इसकी कोई चर्चा नहीं थी. मुझे सिर्फ यही कहा गया कि आपको दाऊद का रोल प्ले करना है. वो बिस्तर पर है और उसके सभी सीन्स उसी सेटिंग में शूट होंगे. लेकिन मुझे बड़े साहब का कोई आइडिया नहीं था. जब उसका नाम स्क्रिप्ट में ऐसे सामने आया कि रणवीर का किरदार उसे ढूंढ रहा है, तब जाकर हर कोई सोचने लगा कि ये बड़े साहब कौन है. ये चर्चा हुई थी कि शायद ओसामा बिन लादेन और परवेज मुशर्रफ होंगे. तभी मैंने सोचा कि क्या दाऊद बड़े साहब है.’

दानिश आगे बताते हैं कि जब धुरंधर का पहला पार्ट रिलीज हुआ और बड़े साहब की कास्टिंग की बात उठने लगी, तो वो डर गए थे. उस दौरान ये कहा जा रहा था कि फिल्म में बड़े साहब या तो सलमान खान हैं या इमरान हाशमी. ऐसे में दानिश को डर था कि कहीं आदित्य धर ने उन्हें रिप्लेस ना कर दिया हो. एक्टर ने कहा, ‘जब दाऊद का रोल प्ले करने के लिए इतने सारे नाम सामने आने लगे, तो मैंने सोचा कि आदित्य धर को फोन करूं कि कहीं उन्होंने मुझे रिप्लेस तो नहीं कर लिया.’

GUJARAT : तेज हवाओं में रस्सी टूटी, लहरों में डोलने लगा जहाज… मुंद्रा पोर्ट पर मच गई अफरा-तफर

गुजरात में कच्छ के मुंद्रा पोर्ट पर तेज हवाओं ने कुछ देर के लिए खौफनाक मंजर खड़ा कर दिया. यहां बंधा हुआ एक विशाल मालवाहक जहाज अचानक अनियंत्रित होकर बहने लगा. रस्सी टूटते ही पोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते हालात काबू में कर लिए गए और बड़ा हादसा टल गया.

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया. यहां तेज हवाओं के कारण एक विशाल मालवाहक जहाज अचानक अनियंत्रित हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. दरअसल, मुंद्रा पोर्ट के CT-3 टर्मिनल पर एमएससी एलेक्जेंड्रा नाम का एक बड़ा कार्गो शिप खड़ा था. पिछले कुछ दिनों से कच्छ समेत पूरे गुजरात में मौसम खराब बना हुआ है.

तेज हवाओं और समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों के कारण जहाजों को संभालना मुश्किल हो गया है. इसी बीच तेज हवाओं का दबाव इतना बढ़ गया कि जहाज को बांधकर रखने वाली मजबूत रस्सियों में से एक अचानक टूट गई. यह रस्सी जहाज को एंकरेज पर स्थिर रखने के लिए बेहद जरूरी थी. जैसे ही रस्सी टूटी, शिप संतुलन खो बैठा और पानी की लहरों के बीच डोलने लगा. यह देख पोर्ट पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

पोर्ट प्रशासन के अनुसार, जहाज को सुरक्षित रखने के लिए पांच अलग-अलग पॉइंट्स पर मजबूत रस्सियों से बांधा गया था. लेकिन हवा की गति इतनी तेज थी कि एक रस्सी उस दबाव को सहन नहीं कर पाई और टूट गई. इससे जहाज कुछ समय के लिए अनकंट्रोल हो गया.हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की खबर नहीं है. पोर्ट प्रबंधन ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए जहाज को फिर से नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए और हालात को काबू में कर लिया.

खराब मौसम के दौरान बंदरगाहों पर काम करना जोखिम भरा हो गया है. खासकर बड़े और भारी जहाजों को नियंत्रित रखना चुनौतीपूर्ण हो रहा है.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह विशाल जहाज रस्सी टूटने के बाद लहरों के बीच डोलने लगता है. फिलहाल पोर्ट प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरतने की बात कही जा रही है.

NATIONAL : जिससे लव मैरिज की, वो शादीशुदा निकला… युवती ने दे दी जान….

0

ग्वालियर में एक युवती ने पति की असलियत सामने आने के बाद आत्महत्या कर ली. दरअसल, उसका पति पहले से शादीशुदा निकला, उसके बच्चे भी थे. युवती ने जान देने से पहले 11 सेकेंड का वीडियो बनाया, जिसमें अपनी मौत के लिए पति और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया है. फिलहाल, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झूठ बोलकर शादी करने का मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने पति की सच्चाई सामने आने के बाद आत्महत्या कर ली. मौत से पहले उसने 11 सेकंड का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इस वीडियो ने पूरे मामले की परतें खोल दी हैं, जो पुलिस जांच का अहम सबूत बन गया है.

मामला ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके का है. यहां ट्रांसपोर्ट नगर की रहने वाली 26 वर्षीय वैष्णवी की मुलाकात करीब एक साल पहले राजू भदौरिया उर्फ सत्यनारायण से हुई थी. आरोपी ने खुद को सेना में तैनात जवान बताया और अपनी असल पहचान छुपाकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं. दोनों के बीच दोस्ती हुई और जल्द ही यह रिश्ता प्यार में बदल गया.

करीब छह महीने पहले दोनों ने आर्य समाज मंदिर और नोटरी के माध्यम से शादी कर ली. लेकिन शादी के बाद आरोपी ने वैष्णवी को अपने घर ले जाने के बजाय सिरोल स्थित ईस्ट मैरेडियन टाउनशिप में किराए के फ्लैट में रखा. यहीं से शक की शुरुआत हुई.

कुछ समय बाद वैष्णवी को पता चला कि उसका पति सेना में नहीं है. यह सच सामने आने के बाद भी उसने रिश्ते को संभालने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही एक और बड़ा खुलासा हुआ. आरोपी पहले से शादीशुदा था. शुरुआत में उसने बच्चों की बात छुपाई, लेकिन बाद में यह भी सामने आ गया कि वह दो बच्चों का पिता है.

इस सच्चाई ने वैष्णवी को पूरी तरह तोड़ दिया. पति की धोखेबाजी से आहत होकर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे. 11 फरवरी 2026 को जब वैष्णवी आरोपी के घर पहुंची, तो वहां आरोपी, उसकी पहली पत्नी और बहन ने उसके साथ मारपीट की. इस घटना ने उसे अंदर तक झकझोर दिया.इसके बाद वैष्णवी ने आरोपी को फोन कर साथ रहने की बात कही, लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया. इस इनकार ने वैष्णवी को गहरे सदमे में डाल दिया.

आहत होकर वैष्णवी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और जान दे दी. लेकिन इससे पहले उसने एक 11 सेकंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. इस वीडियो में उसने मौत के लिए पति और पति के परिवार वालों को जिम्मेदार ठहराया.

यह वीडियो अब इस मामले का बड़ा सबूत बन गया है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी पति राजू भदौरिया, उसकी पहली पत्नी मधु और बहन प्रीति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है.ग्वालियर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिता डागर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

NATIONAL : श्राद्ध कर चुके बेटों के सामने जिंदा लौटी मां… 11 साल बाद हुआ चमत्कार, DJ बजवाकर फैमिली ने किया डांस

0

जिस मां को बेटों ने दुनिया से जा चुका मान लिया था… जिसके नाम का श्राद्ध तक कर दिया गया था… वही मां 11 साल बाद अचानक जिंदा लौट आई. ये कहानी बागपत के दोझा गांव की है, जिसने लोगों को चौंकाने के साथ भावुक कर दिया. 80 साल की लीलावती घर लौटीं तो परिवार वालों ने जश्न मनाया. बेटे -बहुएं सब DJ पर जमकर नाचे.

बागपत के दोझा गांव की एक शाम को लोग शायद कभी भूल नहीं पाएंगे. ढलती धूप, गांव की गलियों में हलचल, और एक घर के बाहर बजता तेज डीजे… इस जश्न में खुशी के आंसू थे, हैरानी थी, और एक ऐसा चमत्कार था, जिसने पूरे गांव को भावुक कर दिया. क्योंकि जिस मां को 11 साल पहले इस दुनिया से जा चुका मान लिया गया था… जिसके नाम का श्राद्ध तक कर दिया गया था… वही मां अचानक जिंदा घर लौट आई थी.

यह कहानी है 80 साल की लीलावती की… एक ऐसी मां, जिसकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाए. साल 2015… फरवरी का महीना. दोझा गांव में लीलावती के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. 9 फरवरी को उनके पति का निधन हो गया. घर में मातम पसरा था. परिवार इस गहरे सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि तीन महीने बाद एक और घटना हो गई. लीलावती अचानक लापता हो गईं.

पहले तो परिवार को लगा कि शायद वह कहीं आस-पास होंगी, लेकिन जैसे-जैसे घंटे दिनों में बदले और दिन हफ्तों में, चिंता बढ़ती गई. बेटे, बहुएं, रिश्तेदार- सब उन्हें ढूंढने निकल पड़े. गांव-गांव, शहर-शहर, रिश्तेदारी, अस्पताल, यहां तक कि आसपास के जिलों में भी तलाश की गई, लेकिन लीलावती का कहीं कोई सुराग नहीं मिला.

महीनों की तलाश के बाद भी जब कुछ हाथ नहीं लगा, तो परिवार की उम्मीद धीरे-धीरे टूटने लगी. हर दरवाजा खटखटाने के बाद जब सन्नाटा ही मिला, तो आखिरकार उन्होंने मान लिया कि लीलावती अब इस दुनिया में नहीं रहीं.दिल भारी था, लेकिन परंपराएं निभानी थीं. परिवार ने भारी मन से उनका श्राद्ध कर दिया. उस दिन घर में एक अजीब सन्नाटा था- जैसे किसी ने उम्मीद की आखिरी किरण भी बुझा दी हो.

समय बीतता गया… दिन महीनों में बदले, महीने सालों में… और धीरे-धीरे जिंदगी अपनी रफ्तार पकड़ने लगी. लेकिन दिल के किसी कोने में मां की याद हमेशा जिंदा रही.

उधर, हजारों किलोमीटर दूर जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक अलग कहानी चल रही थी. भारतीय सेना के जवानों को एक दिन एक लावारिस बुजुर्ग महिला मिली. वह कमजोर थीं, थकी हुई थीं और अपनी पहचान बताने में असमर्थ थीं. लेकिन सेना के जवानों ने उन्हें यूं ही नहीं छोड़ दिया. उन्होंने उनकी देखभाल की, खाना दिया, इलाज कराया और सबसे अहम- उनकी पहचान जानने की कोशिश शुरू की.

दिनों की मेहनत और लगातार प्रयासों के बाद धीरे-धीरे उनकी पहचान सामने आई- वह कोई और नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली लीलावती थीं.फिर वो पल आया, जिसने सब कुछ बदल दिया. सेना के जवानों ने लीलावती के परिवार से संपर्क किया. फोन की घंटी बजी, और जब दूसरी तरफ से मां की सलामती की खबर मिली.

परिवार को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ. जिनकी मौत मानकर उन्होंने सारे संस्कार कर दिए थे, वो जिंदा हैं. जब सच्चाई सामने आई, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

परिवार के लोग तुरंत राजौरी के लिए रवाना हुए. दिल में हजारों सवाल, आंखों में उम्मीद और डर- क्या वाकई मां मिलेंगी? और फिर वो पल आ गया. जैसे ही उन्होंने लीलावती को देखा, सबकी आंखों से आंसू बहने लगे. 11 साल बाद मां सामने थीं. वक्त जैसे थम गया था. लीलावती ने भी अपने बेटों को पहचाना- और बस, उस पल ने दर्द, हर इंतजार को खत्म कर दिया.

जब लीलावती अपने गांव दोझा लौटीं, तो वहां का नजारा बिल्कुल अलग था. खबर फैली- मां वापस आ गईं. गांव के लोग इकट्ठा हो गए. घर के बाहर डीजे बजने लगा. बेटे, बहुएं, पोते- सब खुशी से झूम उठे. आंसुओं के बीच हंसी थी, दर्द के बाद जश्न था. 80 साल की लीलावती खुद भी इस जश्न में शामिल हुईं. वो भी मुस्कुरा रही थीं, झूम रही थीं… जैसे जिंदगी ने उन्हें दूसरा मौका दिया हो.

लीलावती के पोते बिल्लू बताते हैं कि दादी 11 साल पहले लापता हो गई थीं. हमने उन्हें मृत मान लिया था, श्राद्ध भी कर दिया था. जब सेना के जवानों का फोन आया कि वो जिंदा हैं, तो यकीन ही नहीं हुआ. आज हम बहुत खुश हैं. वहीं उनके बेटे सतीश कहते हैं कि जब हमें पता चला कि मां जिंदा हैं, तो हम तुरंत राजौरी पहुंचे. मां ने हमें पहचान लिया… वो पल शब्दों में नहीं बता सकता. यह किसी चमत्कार से कम नहीं है.

इस कहानी में सेना की भूमिका सबसे खास रही. जवानों ने बुजुर्ग महिला की देखभाल की, उन्हें उनके परिवार तक पहुंचाया. यह इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल थी.

कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ देती है, जहां सब खत्म लगता है… लेकिन कहीं न कहीं एक नई शुरुआत हमारा इंतजार कर रही होती है. लीलावती की वापसी ने यही साबित किया कि कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं… बस वक्त के साथ फिर से जी उठती हैं.

NATIONAL : ‘नजरदोष के नाम पर पिलाया नशीला पानी, फिर लाइट…’ ढोंगी अशोक खरात को लेकर छात्रा की आपबीती

0

आस्था का फायदा उठाकर आरोपी अशोक खरात ने विश्वास जीतकर अपराध किया. धमकी और भय के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही. अब जांच एजेंसियां अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही हैं और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं.

आस्था के नाम पर महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले पाखंडी अशोक खरात को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं. ढोंगी बाबा अशोक खरात ने कई महिलाओं को ठगकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं. 17 तारीख को उसकी गिरफ्तारी का मुख्य कारण नासिक में दर्ज हुई एफआईआर है. 24 वर्षीय डी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रही एक विवाहित महिला को भी उसने इसी तरह अपना शिकार बनाया.

यह महिला अपने पति के साथ बाबा का आशीर्वाद लेने उसके ऑफिस गई थी. वहां अशोक खरात ने दोनों के हाथ देखकर कहा कि उनके विवाह को ‘नजर’ लग गई है और उसे दूर करना जरूरी है, वरना महिला की जान को खतरा हो सकता है. इसके लिए उसने उन्हें एक प्लास्टिक की बोतल में भरा पानी दिया और तीन दिन तक बेडरूम में रखने को कहा. उसने कहा कि यदि पानी काला हो गया, तो नजरदोष दूर हो जाएगा.

लोगों से बाबा के बारे में अच्छी बातें सुनकर दंपति को उस पर विश्वास हो गया. इसके बाद बाबा ने महिला के पति को केबिन से बाहर भेज दिया और महिला से दरवाजा बंद करने को कहा. फिर उसने उसे तांबे के बर्तन में रखा पानी पिलाया, जिसका स्वाद खारा और कड़वा था. पानी पीने के बाद महिला को चक्कर और मितली होने लगी. इसी दौरान बाबा ने उसे कहा कि जितना ज्यादा पानी पिएगी, उतना अच्छा फल मिलेगा.

इसके बाद उसने महिला से एक गिलास सिर पर रखकर आंखें बंद कर गायत्री मंत्र जपने को कहा. महिला ने उसकी बात मानी, लेकिन तभी बाबा ने कमरे की लाइट बंद कर पीछे से उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती की. उसने खुद को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार बताते हुए महिला को ‘राधा’ कहा और उसके साथ अनैसर्गिक संबंध बनाए.

घटना के बाद बाबा ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे और उसके पति को जान से मार देगा. बाबा का डर और लोगों का उस पर विश्वास होने के कारण महिला ने लंबे समय तक यह बात छिपाकर रखी. इसके बाद महिला का कॉलेज में दाखिला हुआ. बाबा ने उसे कहा कि हर परीक्षा से पहले आशीर्वाद लेने आना जरूरी है, वरना वह उसके पति को सब कुछ बताकर उसे मार देगा. इस डर से महिला हर बार उसके पास जाती रही. 2023 से दिसंबर 2025 के बीच बाबा ने उसे कई बार ऑफिस बुलाकर बार-बार दुष्कर्म किया.

मार्च 2026 में महिला के एक रिश्तेदार ने उसे बताया कि अशोक खरात एक ढोंगी बाबा है और वह इसी तरह महिलाओं का शोषण करता है. शुरुआत में महिला बहुत डर गई, लेकिन रिश्तेदार के समर्थन से उसने हिम्मत जुटाई और पूरा मामला सामने आया. इसके बाद 17 मार्च को महिला ने नासिक शहर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अशोक खरात को गिरफ्तार कर लिया.

Silver Price Crash : चांदी हफ्ते भर में क्रैश… 32000 रुपये हुई सस्ती, सोना ₹13000 फिसला

Gold-Silver Weekly Fall Update: सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह जोरदार गिरावट देखने को मिली है. चांदी करीब 32,000 रुपये, जबकि सोना 13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसला है. अपने हाई से अब 1 किलो चांदी 1.92 लाख रुपये सस्ती मिल रही है.

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में बीते कुछ दिनों में खासा हैरान किया है. ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर आपदा या ग्लोबल टेंशन के हालात में दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी देखने को मिलती रही है, लेकिन फिलहाल जारी मिडिल ईस्ट युद्ध (Middle East War) के बीच ये जमकर टूट रही हैं.

बीते एक हफ्ते के भीतर ही चांदी का भाव जमकर क्रैश (Silver Price Crash) हुआ और ये करीब 32,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई. सोना भी जमकर टूटा है और ये पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में ही 13,000 रुपये से ज्यादा फिसला है.

पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत भर-भराकर टूटी. बीते 13 मार्च को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मई की एक्सपायरी वाला सिल्वर प्राइस 2,59,435 रुपये प्रति किलोग्राम था और बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार तक ये गिरते हुए 2,23,305 रुपये तक टूट गया था. यानी 36,103 रुपये सस्ती हो गई थी. हालांकि, इसकी गिरावट में कुछ कमी आई और ये 2,27,470 रुपये पर क्लोज हुआ. ऐसे में हफ्तेभर में चांदी का भाव 31,965 रुपये टूटा.

लगातार क्रैश हो रही चांदी (Silver Price Crash) का भाव अब अपने हाई लेवल से काफी कम हो चुका है. दरअसल, चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकला था और 4,20,048 रुपये के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था. इस हाई से वर्तमान कीमत की तुलना करें, तो 1 Kg Silver Price 1,92,578 रुपये तक कम है.

चांदी के अलावा दूसरी ओर सोना भी सुस्त बना हुआ है. MCX पर बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना मामूली बढ़त लेकर 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था. लेकिन बाकी के चार कारोबारी दिनों में आई गिरावट के हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो गोल्ड प्राइस 13,641 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसला है. जी हां, 13 मार्च को MCX Gold Rate 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार को कम होकर 1,44,825 रुपये रह गया.

चांदी की तरह सोना भी अपने 29 जनवरी के हाई लेवल से काफी सस्ता हो गया है. इसका लाइफ टाइम हाई 1,93,096 रुपये है और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो 10 Gram 24 Karat Gold Rate 48,271 रुपये कम है.

एमसीएक्स के अलावा अगर घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में आए चेंज पर गौर करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक यहां भी Gold-Silver Rate फिसला है. हफ्तेभर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,399 रुपये से गिरकर 1,47,218 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. ऐसे में घरेलू मार्केट में सोना 9,181 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. अलग-अलग क्वालिटी के लेटेस्ट गोल्ड रेट देखें, तो…

क्वालिटी गोल्ड रेट (IBJA.Com के मुताबिक)
24 Karat Gold 1,47,218 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold 1,43,690 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold 1,31,020 रुपये/10 ग्राम
18 Karat Gold 1,19,250 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold 94,960 रुपये/10 ग्राम

सोने के अलावा चांदी का घरेलू मार्केट में दाम इस अवधि में 2,60,488 रुपये प्रति किलोग्राम से कम होकर 2,32,364 रुपये रह गया. यानी ये कीमती धातु भी 28,124 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. बता दें कि आईबीजेए पर ये रेट्स बीना जीएसटी और मेकिंग चार्ज के होते हैं और देशभर में समान रहते हैं. 3% GST के अलावा विभिन्न राज्यों में अलग-अलग मेकिंग चार्ज को जोड़कर इनकी कीमत बढ़ जाती है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बावजूद Gold-Silver Rate Fall के पीछे के कारणों की बात करें, तो यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा है. इसके साथ ही होर्मुज पर टेंशन बढ़ने और क्रूड के भाव में तेजी ने ग्लोबल महंगाई में इजाफे की चिंता बढ़ा दी है. डॉलर की मजबूती सोना-चांदी की गिरावट में अहम रोल निभा रहा है.

Ujjain : वेदविद्या प्रतिष्ठान में शिक्षक की क्रूरता, दूसरे के बिस्तर पर सोने पर छात्र को बेरहमी से पीटा

0

उज्जैन स्थित महर्षि सान्दीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान से एक बेहद चिंताजनक वीडियो सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और छात्र सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो में एक नाबालिग छात्र की छड़ी से बेरहमी से पिटाई करते हुए एक अध्यापक नजर आ रहा है. छात्र दर्द से कराहता और चिल्लाता दिख रहा है, जिससे यह घटना और भी संवेदनशील बन जाती है.

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स सामवेद राणायनी शाखा के अध्यापक दत्तदास शेवडे हैं, जो संस्थान में वार्डन की जिम्मेदारी भी निभाते हैं. आरोप है कि उन्होंने छात्र को दूसरे के बिस्तर पर सोने के मामले को लेकर लगातार सवाल-जवाब करते हुए छड़ी से पीटा. छात्र अपनी सफाई देने की कोशिश करता है, लेकिन उसे लगातार मारा जाता है.

यह वीडियो उसी कमरे में मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया. शनिवार को यह वीडियो सामने आया और देखते ही देखते वायरल हो गया. हालांकि, उस दिन विद्यालय में छुट्टी होने के कारण इस मामले पर संस्थान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई.

महर्षि सान्दीपनी वेदविद्या प्रतिष्ठान भारत सरकार के अधीन एक प्रमुख संस्थान है, जहां वेदों की शिक्षा दी जाती है. यहां देशभर से छात्र पढ़ने और रहने आते हैं. यह एक आवासीय संस्थान भी है, जहां छात्रों को सख्त दिनचर्या का पालन करना होता है. ब्रह्म मुहूर्त में उठना, संध्यावंदन करना और अनुशासन में रहना अनिवार्य होता है.

ऐसे में वार्डन की जिम्मेदारी छात्रों की देखभाल, स्वास्थ्य, भोजन और अनुशासन सुनिश्चित करना होती है. लेकिन इस घटना ने वार्डन की भूमिका पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस व्यक्ति को छात्रों की सुरक्षा और मार्गदर्शन की जिम्मेदारी दी गई है, उसी पर हिंसा का आरोप लगना गंभीर चिंता का विषय है.

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है. अब सभी की नजर संस्थान और प्रशासन की प्रतिक्रिया पर टिकी है कि इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं.

UP : पति ने नहीं भरवाया गैस सिलेंडर, 5 महीने के बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई पत्नी

0

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपने घर से 5 महीने के बच्चे को लेकर भाग गई. वह कहां गई, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है.यूपी के बाराबंकी में एक पत्नी ने चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार कर दिया और पति से गैस सिलेंडर भरवाने की मांग की. लेकिन पति ने गैस सिलेंडर भरवाने से मना कर दिया. जिसके चलते पत्नी अपने 5 महीने के बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गई. पिछले तीन दिनों से पति उसे ढूंढ रहा है, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला.

पत्नी अपने साथ कुछ कपड़े और घर में रखे 1000 रुपए लेकर गई है. पति का कहना है कि जो गलती हुई माफ कर दो, वापस घर लौट आओ… यह पूरा मामला घुंघटेर थाना क्षेत्र के बौधनी मजरे खटौली गांव का है. यहां के अनिल कुमार की दो साल पहले सुमन देवी (29) के साथ शादी हुई थी. दोनों का एक पांच महीने का बच्चा भी है. पति टू पॉवर कंपनी में काम करता है.

पिछले सोमवार की सुबह 8 बजे अनिल नाइट ड्यूटी करके घर लौटा था. घर लौटने पर उसने जब खाना मांगा तो पता चला कि खाना ही नहीं बना है. इस पर पति ने पत्नी से खाना न बनाने का कारण पूछा. जिस पर पत्नी ने कहा, “अब चूल्हे पर खाना नहीं बनाऊंगी, गैस सिलेंडर भरवा दो.”

पति अनिल ने बताया कि पत्नी ने गैस सिलेंडर भरवाने की मांग की थी. इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई. विवाद के बाद अनिल अपने कमरे में सोने चला गया. इसी दौरान सुमन देवी अपने कपड़े, 1000 रुपए नकद और पांच महीने के बेटे को लेकर घर से चली गई. शाम करीब 4 बजे जब अनिल की नींद खुली, तो पत्नी और बच्चे के गायब होने का पता चला. काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला. फिलहाल पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है.

अनिल कुमार ने भावुक होकर कहा, “जो भी गलती हुई हो, माफ कर दो और वापस घर लौट आओ.” पति ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से अपने परिजनों के साथ मोहम्मदपुर खाला के टेढ़ावां, असगीनगर, उस्मानपुर और सीतापुर के बनेहरा सहित रिश्तेदारों के यहां तलाश कर चुका है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है. थाना प्रभारी बेचू यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ENTERTAINMENT : क्यों दिया जाता है बोनी कपूर की हर फिल्म में गीता बाली को ट्रिब्यूट? जानें क्या है अनिल कपूर संग कनेक्शन

क्या आपने कभी नोटिस किया है कि बोनी कपूर की हर फिल्म में उनके पिता के अलावा एक्ट्रेस गीता बाली को भी ट्रिब्यूट दिया जाता है? जानते हैं ऐसा क्यों? आइये हम बताते हैं.

अनिल कपूर और उनका पूरा परिवार बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपूर परिवारों में से एक है. अनिल कपूर और संजय कपूर एक्टर हैं तो वहीं बोनी कपूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं. बोनी के प्रोडक्शन हाउस का नाम Bayview Projects LLP है. इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कई पॉपुलर बॉलीवुड फिल्में बनी हैं. लेकिन क्या आपने कभी इस बैनर से बनी फिल्मों के शुरुआती क्रेडिट्स पर ध्यान दिया है? नहीं दिया होगा! हम बताते हैं इसमें क्या खास है

क्या आपने ‘मॉम’, ‘मैदान’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, इन फिल्मों के शुरुआती क्रेडिट्स पर ध्यान दिया है. इस बैनरतले बनने वाली हर फिल्म की शुरुआत में सबसे पहला क्रेडिट जाता है सुरिंदर कपूर को, जो बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर के पिता हैं. इसके बाद क्रेडिट दिया जाता है बॉलीवुड के 60, 70, 80 के दशक की फिल्म एक्ट्रेस गीता बाली को, जो शम्मी कपूर की पहली पत्नी भी रही हैं.

क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों? इस बात पर अभी तक कम ही लोगों ने ध्यान दिया है. कपूर परिवार का गीता बाली के साथ आखिर ऐसा क्या कनेक्शन है, जो हर फिल्म से पहले उन्हें ट्रिब्यूट दिया जाता है? आइये हम बताते हैं ऐसा क्यों?

दरअसल अनिल कपूर और बोनी कपूर के पिता सुरिंदर कपूर ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था, तब गीता बाली ही थीं जिन्होंने उनके ऊपर भरोसा किया था और उन्हें प्रेरित किया था. इस बारे में खुद अनिल कपूर ने ही बताया है. एक्टर ने इस बारे में बताया था. एक्टर बोले थे, ‘गीता बाली जी जो थीं उनका मेरे परिवार पर बहुत बड़ा एहसान है. उन्होंने हमेशा से हमारा बहुत साथ दिया है’.

आगे अनिल कपूर ने कहा, ‘हमने जो फिल्में बनाना शुरू कीं, पहले पिताजी ने, फिर बोनी ने उसमें उन्होंने बहुत साथ दिया है. उन्होंने ही कहा मेरे पिताजी से कि तुम फिल्में बनाओ मैं हूं तुम्हारे साथ. यहां तक कि जब मैंने फिल्में करना शुरू की तो उन्होंने मुझे डांस सिखाया, मुझे पहला माउथ ऑर्गन उन्होंने ही खरीद के दिया था. मेरे पिताजी की पहली फिल्म उन्होंने ही शुरू करने के लिए कहा था. तो उनका बहुत मेरे करियर में योगदान है. हर किसी की जिंदगी में कोई ना कोई होता है जो उन्हें आगे बढ़ाता है. वो बहुत अच्छी एक्ट्रेस थीं, बहुत अच्छी डांसर थीं. गीता बाली जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है मेरे करियर में’.

गीता बाली ने पहले सुरिंदर कपूर को, फिर बोनी कपूर को और फिर अनिल कपूर को फिल्मों के लिए प्रेरित किया. वो इंडस्ट्री जिसमें केवल कॉम्पिटीशन की भावना होती है, उसमें जब कोई ऐसे मदद करने वाला हो तो वो भगवान से कम नहीं है. इसी वजह से बोनी कपूर की हर फिल्म में गीता बाली को ट्रिब्यूट दिया जाता है. बता दें गीता बाली अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस थीं और शम्मी कपू की पत्नी भी थीं, जिससे एक्टर बहुत प्यार करते थे.

SPORTS : ढाबा खोल लो…, ईद पर पकवान बनाते बाबर आजम का वीडियो वायरल, बुरी तरह हुए ट्रोल

0

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर हैं लेकिन इस बार वजह उनकी फॉर्म नहीं, बल्कि उनका एक वायरल वीडियो है. इसमें वे ईद-उल-फितर के मौके पर पकवान बनाते हुए नजर आ रहे हैं.

बाबर आजम अभी क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. वे चोट के चलते बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेले और नेशनल टी20 कप से भी बाहर रहे. पाकिस्तानी बल्लेबाज पिछले कुछ समय से अपने खराब प्रदर्शन की वजह से आलोचना का शिकार हो रहे हैं, वे एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर हैं. हालांकि इस बार वजह उनकी फॉर्म नहीं, बल्कि उनका वायरल वीडियो है. इसमें बाबर ईद-उल-फितर के मौके पर पकवान बनाते हुए नजर आ रहे हैं.

बाबर आजम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन निराशानजक रहा था, भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में वे सिर्फ 5 रन बना पाए. इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में भी वे सिर्फ 25 रन बनाकर आउट हो गए थे. ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड जैसी टीम के खिलाफ वह सिर्फ 15 ही रन बना पाए थे. यही वजह हैं कि जब बाबर ने कुकिंग करते हुए का वीडियो शेयर किया तो फैंस उनके क्रिकेट भविष्य पर तंज कसने लगे.

पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. ईद के मौके पर उन्होंने पारंपरिक पकवान ‘शीर खुरमा’ बनाया, उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया. बाबर ने इसे अपनी स्वीट ईद सिग्नेचर रेसिपी बताया. ये वीडियो उनके आलोचकों को पसंद नहीं आया और उन्होंने तंज कसने शुरू कर दिए.

बाबर के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने मजाकिया मीम्स शेयर किए और तीखी प्रतक्रिया दी. एक यूजर ने कम्मेंट में लिखा कि, ‘अब ये ढाबा खोलेगा, क्रिकेट तो खत्म हो गया इनका.’ पाकिस्तानी फैंस उनसे गुस्सा हैं क्योंकि वे अहम मैचों में कुछ योगदान नहीं दे पा रहे. एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि ईद की बिरयानी में भी चार ओपनर होंगे, मिडिल आर्डर (मसालें) नहीं. उम्मीद है बाबर प्लेइंग 11 चुनने से ज्यादा अच्छा खाना बनाना जानते होंगे.

कई फैंस उनसे टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं. एक यूजर ने उन्हें संन्यास की सलाह देते हुए कहा कि ये पाकिस्तान टीम के लिए अच्छा होगा. आप क्रिकेट छोड़कर कुक बन जाओ. बाबर अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. पीएसएल 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है, बाबर आजम पेशावर जाल्मी के कप्तान हैं.

- Advertisement -