Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 254

NATIONAL : कलेक्टर में दिखी दिवंगत बेटे की झलक, बुजुर्ग मां ने उन्हें मान लिया अपना लाल…भावुक कर देगी ये कहानी

0

हिमाचल प्रदेश के मंडी में 2 दिसंबर 2025 को आई प्राकृतिक आपदा में रुक्मणी ने अपने जवान बेटे को खो दिया था. लेकिन उन्हें डीसी साहब में ही अपना बेटा दिखता है और वह डीसी साहब को ही अपना बेटा मान चुकी हैं. क्योंकि डीसी का चेहरा उनके बेटे से मिलता है.

आंखों में आंसू लिए जो बूढ़ी मां डीसी मंडी अपूर्व देवगन को कसकर गले लगाते हुए नजर आ रही हैं, इनका नाम रुक्मणी है. जो बीते साल आपदा में अपने नौजवान बेटे को खो चुकी हैं. लेकिन जब भी रुक्मणी अपूर्व देवगन को देखती हैं तो इन्हें जिलाधीश में अपने बेटे की झलक नजर आती है. यही कारण है कि रुक्मणी को जब पता चला कि 20 मार्च को डीसी मंडी अपूर्व देवगन का जन्मदिन है तो उनसे डीसी मंडी से मिले बिना रहा नहीं गया. जिसके बाद रुक्मणी सुंदरनगर से दिवंगत बेटे राहुल के दोस्त राधे श्याम के साथ डीसी मंडी अपूर्व देवगन से मिलने पहुंच गईं.

डीसी मंडी के केबिन में जैसे ही रुक्मणी पहुंचीं तो उन्हें देखते ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. उन्हें लगा कि जैसे उनका गुजरा हुआ बेटा सामने ही खड़ा हो. रुक्मणी ने डीसी मंडी अपूर्व देवगन को एक बेटे की तरह कसकर गले लगाया और फिर रो पड़ीं. डीसी मंडी ने भी एक मां की इन भावनाओं की कदर करते हुए अफसर नहीं, बल्कि एक बेटे की तरह रुक्मणी को अपने बांहों में थाम लिया.


यह भी पढ़ें: ‘बेटी की शादी है, अनाज खरीद लो साहब…’, मंडी में हाथ जोड़कर रो पड़ा अन्नदाता, इंस्पेक्टर की तानाशाही से रुका काम, वीडियो वायरल होने के बाद IAS का बड़ा एक्शन

एक मां के ममतामय और सुकून से भरे इन पलों को उस समय रुक्मणी को डीसी मंडी से मिलाने गए राधे श्याम ने अपने फोन में कैद कर लिया. राधे श्याम ने बताया कि डीसी मंडी अपूर्व देवगन की छवि उनके दोस्त जैसी दिखाई पड़ती है. यही कारण है कि आज उनके दोस्त की माता खुद को डीसी मंडी से मिलने से खुद को रोक नहीं पाईं. इस दौरान अपूर्व देवगन रुक्मणी से यह बोलते हुए भी नजर आए कि जिला प्रशासन की ओर से हादसे के शिकार हुए सभी लोगों को सही सलामत तलाशने की पूरी कोशिश की गई थी.

मंडी में 2 सिंतबर 2025 की शाम को जिले के सुंदरनगर के जंगमबाग में भीषण लैंडस्लाइड हुई थी. जिसकी चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई थी. जिसमें 4 लोग एक ही परिवार से थे. इस दौरान राहुल मंडयाल स्कूटी पर सवार होकर अपने घर खरतवाड़ी जा ही रहे थे कि तभी अचानक लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए. यह वह दौर था जब करसोग से लेकर धर्मपुर तक पूरा मंडी जिला भीषण प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा था.

2 सिंतबर की शाम को जब यह हादसा हुआ तो प्रशासन की रेस्क्यू टीमों के साथ डीसी मंडी भी मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने खुद रेस्क्यू ऑपरेशन में मोर्चा संभाला था. राहुल मंडयाल यूथ कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता भी थे. उनकी मौत की खबर पर सीएम सुक्खू सहित प्रदेश के अन्य छोटे बड़े सभी नेताओं ने शोक जताया था.

BUSINESS : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! कीमत में भारी गिरावट की उम्मीद, क्या 1.27 लाख तक चला जाएगा भाव?

अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से महंगाई का डर अब लोगों को सताने लगा है. यही वजह है कि सोने की कीमत में पिछले हफ्ते गिरावट देखने को मिली थी. ईरान पर जब जंग की शुरुआत हुई थी, तब सोना 1,60,000 रुपये के आसपास था. हालांकि, MCX पर सोने के भाव को पिछले हफ्ते बड़ा झटका लगा है. इस दौरान सोना 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि COMEX पर सोने का भाव 4,574.90 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ.

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है, आज सोने का भाव एक जटिल मैक्रो माहौल से गुजर रहा है, जिसमें भू-राजनीतिक तनाव और मौद्रिक सख्ती की उम्मीदें विपरीत दिशाओं में खींच रही हैं.उनका कहना है सोने में गिरावट का दौर जारी रह सकता है. इसी के साथ भारत में सोने का भाव 1,27,000 प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,250 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है.

सोने की कीमत गिरने की वजहें
SS WealthStreet की फाउंडर सुगंधा सचदेवा ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ता टकराव—खास तौर पर ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर इजरायली हमले और प्रमुख खाड़ी देशों में ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के जवाबी हमले—ने वैश्विक ऊर्जा जोखिम को काफी बढ़ा दिया है. इससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से उछाल आया है, जिससे दुनिया भर में ईंधन और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती लागत के कारण आयातित महंगाई की चिंताएं बढ़ गई हैं. सुगंधा सचदेवा आगे कहती हैं, मजबूत अमेरिकी डॉलर, ऊंची बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से पैदा लगातार महंगाई की चिंताएं और अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में बड़ी कटौती की कम होती उम्मीदों के बीच सोने की कीमतें नजदीकी भविष्य में दबाव में रह सकती हैं.
अगर अमेरिका में महंगाई कम नहीं होती है, तो इसे काबू में करने के लिए फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा देगा ताकि लोग खर्च कम करे. ब्याज दरें ऊंची रहेंगी, तो लोग खर्च कम करेंगे. ऊंची ब्याज दरों से डॉलर मजबूत होता है, डॉलर की वैल्यू बढ़ जाएगी क्योंकि दुनियाभर के निवेशक डॉलर में अपना पैसा लगाने लगेंगे. चूंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों सोने का कारोबार डॉलर में होता है इसलिए डॉलर मजबूत होने से सोना सस्ता हो जाएगा.
अगर अमेरिका में महंगाई कम नहीं होती है, तो इसे काबू में करने के लिए फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा देगा ताकि लोग खर्च कम करे. ब्याज दरें ऊंची रहेंगी, तो लोग खर्च कम करेंगे. ऊंची ब्याज दरों से डॉलर मजबूत होता है, डॉलर की वैल्यू बढ़ जाएगी क्योंकि दुनियाभर के निवेशक डॉलर में अपना पैसा लगाने लगेंगे. चूंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों सोने का कारोबार डॉलर में होता है इसलिए डॉलर मजबूत होने से सोना सस्ता हो जाएगा.
SEBI-रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध जारी होने के बावजूद आज सोने के रेट स्थिर या नीचे हैं. इसकी वजह यह है कि मार्केट को लग रहा है कि दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों के सामने महंगाई की चुनौती आ सकती है. उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने की उम्मीद है और ऐसे में सेंट्रल बैंकों के पास ब्याज दरें बढ़ाने या उन्हें स्थिर रखने के अलावा कोई और चारा नहीं होगा. यह पिछले हफ्ते साफ दिखा जब US फेडरल रिजर्व, बैंक ऑफ जापान, बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरों को लेकर सतर्क या सख्त रवैया अपनाने के संकेत दिए.
अमूमन सोने की कीमतें जब 1.50 लाख के पार पहुंच जाती हैं, तो निवेशक अपना मुनाफा निकालने के लिए भारी मात्रा में सोना बेचने लगते हैं, जिससे बाजार में अचानक से सोने की सप्लाई काफी बढ़ जाती है. ऐसे में भाव नीचे आने लगते हैं.
दुनिया में चीन और भारत सोने के सबसे बड़े खरीदार हैं. कीमतें ऊंची रहेंगी, तो डिमांड में कमी आएगी. ऐसे में कीमतों पर सीधा असर पड़ेगा.
सोने की कितनी रहेंगी कीमतें?
बाजार पर मंदी का दबाव जारी रहने की उम्मीद जताते हुए LKP सिक्योरिटीज में रिसर्च (कमोडिटी और करेंसी) के VP जतीन त्रिवेदी ने कहा, ”बाजार का माहौल अभी भी कमजोर बना हुआ है क्योंकि मुख्य मैक्रो संकेत अभी भी अनुकूल नहीं हैं. उम्मीद है कि ब्याज दरें ऊंची बनी रहेंगी, जबकि चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं, जिससे महंगाई की चिंताएं बनी हुई हैं और सोने की कीमतों में बढ़त सीमित हो रही है. कुल मिलाकर, सोने में उतार-चढ़ाव बना रहने के साथ-साथ इसके कमजोर रहने की संभावना है. निकट भविष्य में इसकी ट्रेडिंग रेंज 1,40,000 से 1,47,000 के बीच रहने का अनुमान है.”

SS WealthStreet की सुगंधा सचदेवा ने कहा कि आज MCX पर सोने की कीमत 1,70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास मजबूत रेसिस्टेंस का सामना कर रही है, जबकि 1,65,000 एक अहम नजदीकी-अवधि का आधार (pivot) बना हुआ है. जब तक कीमतें इन स्तरों से नीचे रहेंगी, तब तक रुझान में सुधार (corrective) बने रहने की संभावना है और कीमतें गिरकर 1,35,000 और 1,27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं.

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष
आज का दिन फायदेमंद रहेगा । सामाजिक दायरा बढ़ेगा व मान सम्मान में वृद्धि होगी । महत्वपूर्ण कार्य करने में रुचि रहेगी। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है । व्यस्त रहेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है ।

वृष
आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी को किसी कार्य में सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा । किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे ।

मिथुन
आज ऑफिस में काम का प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है । आप कुछ ऐसे मामलों में भी पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है । पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा । आप अपने खर्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं । साथ ही आपको अपने आसपास हर चीज़ पर गौर करने की जरूरत है।

कर्क
आज किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है । इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है । आज आपका कोई काम बनते-बनते रुक सकता है, लेकिन शाम तक वो काम भी पूरा हो जायेगा ।

सिंह
आज कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी । धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे । किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपको फायदा होगा । आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। इससे आपकी बहुत-सी उलझनें दूर होंगी ।

कन्या
आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा । अपने काम के लिये दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे । आज कुछ जरूरी निर्णय आपको फायदा दिला सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है ।

तुला
आज परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी। किसी काम से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है । आज नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । आप कोई नया कोर्स भी ज्वॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं।

वृश्चिक
आज तरक्की के कई नए रास्ते नज़र आयेंगे । आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल होंगे । शाम को बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे । कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है।

धनु
आज व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा । आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे । इस राशि के सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है । उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको कोई गिफ्ट दे सकते है ।

मकर
आज पहले किये गये काम में मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा । ऑफिस का खुशनुमा वातावरण आपके मन को उत्साह से भर देगा । आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे । जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी । इससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी । आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है । आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा ।

कुंभ
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे । अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा । आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं , इससे आपके रिश्ते मधुर बनेंगे । इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा । कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा ।

मीन
आज किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा । आज घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है जिससे घर का महौल खुशनुमा रहेगा । आप कोई सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं इसलिए अपनी सभी जरूरी चीजों का ध्यान रखें।

ENTERTAINMENT : आयशा खान की चमकी किस्मत, ‘धुरंधर’ के बाद अब राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ के आइटम सॉन्ग में आएंगी नजर

साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इसी बीच खबरें हैं कि उनकी इस फिल्म में आयशा खान की एंट्री हो चुकी है.

बिग बॉस फेम आयशा खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है. तभी तो रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर के गाने शरारत से रातों रात स्टार बनने वाली आयशा खान के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लग चुका है. टीवी पर धमाल मचाने के बाद आयशा खान ने बॉलीवुड में धमाल मचाया और अब वो साउथ इंडस्ट्री में भी गदर मचाने को तैयार है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार आयशा खान साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण की अपकमिंग पेड्डी में एक स्पेशल आइटम सॉन्ग करती हुई नजर आएंगी. पेड्डी का ये स्पेशल स़ॉन्ग आयशा खान के करियर में मिल का पत्थर साबित हो सकता है.रिपोर्ट के अनुसार पेड्डी के इस स्पेशल सॉन्ग में आयशा खान के संग मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आ सकती हैं. ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि आयशा खान एक के बाद एक कर सफलता की सीढ़ियां चढ़ती हुई नजर आ रही हैं.

बता दें पेड्डी में राम चरण और जाह्नवी कपूर को अहम भूमिका में देखा जाएगा. इन दिनों ये फिल्म रिलीज डेट को लेकर भी सुर्खियों में है. दरअसल, खबरें थीं कि ये फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी. लेकिन, लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार पेड्डी की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है.

क्योंकि कहा जा रहा है कि फिल्म के कुछ सीन्स को दोबारा शूट किया जाएगा. धुरंधर की सक्सेस को देखने के बाद राम चरण चाहते हैं कि वो अपनी फिल्म के एक्शन सीन्स पर और काम करें. वहीं आयशा खान की बात करें तो उन्हें कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में एक्टिंग करते हुए भी देखा गया था.इस फिल्म में आयशा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी. इसके अलावा आयशा खान के पास अभी और भी कई प्रोजेक्ट है. आयशा खान सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं. आयशा के इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जो उन्हें बेहद पसंद कर हैं.

WORLD : ‘6 महीने इजरायल-अमेरिका से टक्कर…’, कहने वाले ईरान के ब्रिगेडियर अली मोहम्मद जंग में मारे गए

0

दुनिया की नजरों में ईरान की ‘अनबीटेबल’ इमेज बनाने वाले IRGC के स्पोक्सपर्सन अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है. कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि ईरान 6 महीने लगातार जंग लड़ सकता है.

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख स्पोक्सपर्सन ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है. ईरान पर हुए हमलों में नैनी मारे गए. IRGC के सभी आधिकारिक बयान और प्रोपगैंडा नैनी की मंजूरी के बाद ही जारी किए जाते थे. उन्हें IRGC की साइकोलॉजिकल वॉरफेयर और पब्लिक रिलेशंस टीम का प्रमुख माना जाता था.

नैनी हाल ही में कई बार मीडिया में आए थे. उन्होंने दावा किया था कि ईरान अमेरिका और इजरायल के साथ ‘हाई-इंटेंसिटी’ युद्ध कम से कम 6 महीने तक लड़ सकता है. उन्होंने कहा था कि ईरान ने अब तक सिर्फ पुरानी पीढ़ी की मिसाइलें इस्तेमाल की हैं, नई और एडवांस्ड मिसाइलें अभी बची हैं, जो जल्द इस्तेमाल होंगी. उनके बयानों से ईरान की ‘अजेय; इमेज बनाने की कोशिश की जाती थी. IRGC के कई प्रेस रिलीज, टीवी इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट्स में नैनी का नाम प्रमुखता से आता था.

UP : UP कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट के दौरान चली गली, गाजीपुर के सूर्य प्रताप सिंह की मौत

0

उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में छात्रों के दो गुट के बीच मारपीट के दौरान गोली चली. इस घटना में गाजीपुर निवासी सूर्य प्रताप सिंह की मौत हो गई.उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) परिसर में दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट के दौरान गोली लगने से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक छात्र की पहचान सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो कॉलेज के हॉस्टल में रहते थे और मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे.

कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई, इसी दौरान फायरिंग हुई और सूर्य प्रताप सिंह को गोली लग गई. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया और प्रदर्शन शुरू हो गया.

वाराणसी के डीआईजी (कानून-व्यवस्था) शिवहरि मीणा ने कहा, ‘दो छात्रों के बीच विवाद हुआ था. इसी दौरान एक छात्र ने अचानक पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया, जिससे दूसरे छात्र को गोली लग गई. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. लिखित शिकायत दर्ज की जा रही है और बाकी छात्रों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘जिस छात्र को गोली लगी है उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी जांच कर रहे हैं. पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में लगी हुई है. शुरुआती तौर पर यह घटना बहस के दौरान अचानक हुए उकसावे में हुई प्रतीत होती है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और कार्रवाई कर रही है. आरोपी छात्र की गिरफ्तारी के लिए टीम काम कर रही है.’

Tonk : मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार

0

टोंक में मस्जिद के इमाम ने कर्मचारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. 80 फीसदी झुलसे युवक को जयपुर रेफर किया गया, जबकि आरोपी फरार है.

राजस्थान स्थित टोंक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 19 मार्च को जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र के कलमंडा गांव में मस्जिद के इमाम ने अपने ही कर्मचारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत जयपुर रेफर किया गया है, जबकि आरोपी इमाम वारदात के बाद फरार हो गया है.

इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. जानकारी के अनुसार मस्जिद में हाकिम के पद पर काम करने वाले पिनारा नाम के कर्मचारी को बाथरूम में बंद कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.घटना में घायल युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि इमाम और कर्मचारी के बीच एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने गुस्से में आकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद से आरोपी इमाम आबिद अब्दुल रशीद फरार है. एक दिन पहले ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद गुस्से में इमाम ने कर्मचारी को बाथरूम में बंद किया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग इस अमानवीय कृत्य से स्तब्ध हैं. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

MP : ‘आगे मत बढ़ो, ट्रक असंतुलित है’, राजगढ़ में तिरछा दौड़ता रहा भूसे से भरा ट्रक, पुलिस चीखती रही और फिर…

0

राजगढ़ में भूसे से भरा ओवरलोड ट्रक असंतुलित होकर जालपा माता मंदिर के पास हाईवे पर पलट गया. पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और कई लोगों की जान बच गई.

कभी-कभी हादसे पहले ही संकेत दे देते हैं- बस उन्हें समझने की जरूरत होती है. 19 मार्च को राजगढ़ के जालपा माता मंदिर के पास नेशनल हाईवे-52 पर ऐसा ही एक खौफनाक मंजर सामने आया, जहां एक भूसे से भरा ट्रक तिरछा होकर धीरे-धीरे मौत का खतरा बनता चला गया… और कुछ ही पलों में पलट गया. यह पूरा घटनाक्रम एक कार में बैठे युवक के मोबाइल कैमरे में लाइव कैद हो गया.

दरअसल, चैत्र नवरात्रि के चलते मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ चरम पर है. इसी बीच विदिशा जिले के सिरोंज से राजस्थान जा रहा ट्रक (MP09 HH9466) क्षमता से अधिक भूसा लादे हुए था. ओवरलोडिंग के कारण ट्रक संतुलन खो चुका था और राजगढ़ से जालपा माता मंदिर की ओर हाईवे सड़क पर तिरछा होकर खतरनाक अंदाज में बढ़ रहा था. हर गुजरते सेकंड के साथ खतरा बढ़ता जा रहा था.

मौके पर डायल-112 में तैनात हेड कांस्टेबल मोहिन खान, चंद्रभान गुर्जर और सतीश भिलाला ने जब यह नजारा देखा, तो उन्हें अंदाजा हो गया कि अब बस कुछ ही क्षणों की बात है. उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी सड़क के बीच खड़ी कर दी और दोनों ओर से ट्रैफिक रुकवा दिया. पुलिसकर्मी तेज आवाज में लगातार लोगों को चिल्लाकर रोकते रहे – “आगे मत बढ़ो… ट्रक असंतुलित है…”.

इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पुलिस की लगातार चेतावनी के बावजूद ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका. ट्रक तिरछा होता हुआ आगे बढ़ता रहा और अचानक एक झटके में सड़क पर पलट गया. उस क्षण को देखने वाले लोग सन्न रह गए – और वहीं खड़ी एक कार के अंदर से कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि अगर पुलिस कुछ सेकंड भी देर कर देती, तो हाईवे से निकलने वाले वाहन इस ट्रक की चपेट में आ सकते थे. नवरात्रि के कारण सड़क से गुजर रहे श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या को देखते हुए यह हादसा बेहद भयावह हो सकता था.

ट्रक पलटने के बाद भी पुलिसकर्मी रुके नहीं. उन्होंने तुरंत ट्रक का कांच तोड़कर चालक फूलसिंह अहीरवाल (निवासी बाराखेड़ी, जिला विदिशा) और क्लीनर संतोष यादव को सुरक्षित बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई.

यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही और जिम्मेदारी के बीच का फर्क भी दिखाती है – एक तरफ ओवरलोड ट्रक और चेतावनी अनसुनी करता चालक, तो दूसरी तरफ कुछ सेकंड में फैसला लेकर दर्जनों जिंदगियां बचा लेने वाली पुलिस. लाइव वीडियो अब इस बात का गवाह है कि खतरा अचानक नहीं आता… वह धीरे-धीरे सामने आता है और सही समय पर लिया गया एक फैसला उसे टाल भी सकता है.

NATIONAL : सीएम दिखाते थे हाथ, महिला आयोग अध्यक्ष धोती थीं पैर… इतना रसूखदार था रेप में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य

0

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात का रसूख अब जांच के घेरे में है. नेताओं से करीबी और महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर द्वारा पैर धोने वाला वीडियो चर्चा में है. इस सब के अलावा शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी सामने आया है.

नासिक से रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे उसके रसूख, पहुंच और प्रभाव की तस्वीरें भी साफ होती जा रही है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे एकनाथ शिंदे ने भी उससे मुलाकात की थी और उसने उनका ‘हाथ’ देखकर भविष्यवाणी की थी. इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उस वीडियो को लेकर हो रही है, जिसमें महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर उनके पैर धोते हुए दिखाई दे रही हैं. खास बात यह है कि जिस व्यक्ति पर अब महिलाओं से जुड़े गंभीर आरोप हैं, उसी के साथ इस तरह की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद मामले को और संवेदनशील बना रही हैं.

अशोक खरात की पहचान सिर्फ एक ज्योतिषाचार्य तक सीमित नहीं थी. उसके पास राज्य के कई बड़े नेता, कारोबारी और प्रभावशाली लोग पहुंचते थे. कई लोग उसे अपना गाइड मानते थे और महत्वपूर्ण फैसलों से पहले सलाह लेने आते थे. यही वजह थी कि उसका नेटवर्क लगातार मजबूत होता गया और उसकी पहुंच बढ़ती चली गई. उस पर लगे रेप केस की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) कर रही है, जिसका नेतृत्व आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं. उन्होंने आरोपी से करीब दो घंटे तक पूछताछ की है. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जांच एजेंसियां हर पहलू को खंगाल रही हैं.

इस बीच शिरडी में एक और शिकायत सामने आई है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर वायरल करने की धमकी दी गई और पैसे मांगे गए. इस मामले में खरात के ऑफिस से जुड़े कर्मचारी नीरज जाधव का नाम सामने आया है.

जांच में सामने आया है कि अशोक खरात ने पिछले 15 सालों में करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है. पाथर्डी, सिन्नर, मिरगांव, ओझर और शिरडी जैसे इलाकों में उसकी जमीनें और प्रॉपर्टी हैं. परिवार के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति दर्ज है. खरात की नासिक के पाथर्डी गांव में 30 एकड़ जमीन के बारे में भी पुलिस को पता चला है, जिसकी अनुमानित कीमत 150 करोड़ से ज्यादा की है. इसके अलावा नासिक जिले के सिन्नर तालुका के कहंदलवाड़ी मिरगांव में 45 एकड़ जमीन, 30 करोड़ रुपये से ज्यादा मार्केट वैल्यू वाली परचेज़ डीड, नासिक शहर के पाथर्डी, गौलाने इलाके में पत्नी कल्पना, बेटी सृष्टि और तृप्तबाला के नाम पर अलग जमीनों के कागज मिले हैं. वहीं 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के फार्महाउस की भी जांच की जा रही है. इस सब के अलावा कई अन्य इलाकों में भी कीमती जमीनों का पता चला है.

नासिक क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में आरोपी के अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी ली. खबर है कि पुलिस ने 58 वीडियो जब्त किए हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो कुछ मशहूर महिलाओं और सेलिब्रिटी से जुड़े लोगों के हैं. पुलिस द्वारा ज़ब्त किए गए वीडियो की पूरी जांच चल रही है, और उम्मीद है कि इससे और भी चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती हैं.

अंधविश्वास के खिलाफ काम करने वाले संगठनों ने पहले भी अशोक खरात के खिलाफ विरोध जताया था. उनका कहना था कि वह लोगों की आस्था का गलत इस्तेमाल कर रहा है. लेकिन तब यह मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया. अब गिरफ्तारी के बाद वही मुद्दे फिर से चर्चा में हैं. इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण पहलू महिलाओं की शिकायतें हैं. एक ओर दुष्कर्म का आरोप है, वहीं दूसरी ओर ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं. इससे यह सवाल उठता है कि क्या प्रभाव और पहुंच के कारण पहले शिकायतें सामने नहीं आ पाईं.

BUSINESS : फिर से बढ़ रही सोने की कीमत, चांदी में भी उछाल; जानें आपके शहर में आज कितना बढ़ा 24 ग्राम गोल्ड का भाव?

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है. बीते लगातार दो दिनों में सोने की कीमत में 78000 रुपये तक की भारी गिरावट आ चुकी है.

आज देश में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. लगातार दो दिनों तक सोने की कीमत में 78000 रुपये तक की भारी गिरावट के बाद आज 100 ग्राम के 24-कैरेट सोने की कीमत में 6500 रुपये तक की तेजी देखने को मिल रही है.इसी तरह से MCX पर भी सोना 1.48 लाख रुपये के लेवल के करीब पहुंचकर अब फिर से ऊपर उठ रहा है. आज MCX चांदी ने 3 परसेंट से ज्यादा की बढ़त के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है. शुरुआती कारोबार में स्पॉट सोना और स्पॉट चांदी दोनों में 1.5 परसेंट की बढ़ोतरी देखी गई.

24 कैरेट सोने की कीमत 6500 रुपये बढ़कर 100 ग्राम के लिए 15,09,300 रुपये हो गई और 10 ग्राम के लिए 650 रुपये बढ़कर 1,50,930 रुपये हो गई. यह बढ़ोतरी 19 मार्च को 10 ग्राम और 100 ग्राम सोने की कीमतों में क्रमशः 7140 रुपये और 71400 रुपये की भारी गिरावट के बाद हुई है. इससे पहले, 10 ग्राम और 100 ग्राम सोने की कीमतों में क्रमशः 660 रुपये और 6600 रुपये की गिरावट आई थी. 18 मार्च से 19 मार्च के बीच 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 ग्राम पर 7800 रुपये और 100 ग्राम पर 78000 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई थी.

खबर लिखे जाने तक अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाले MCX सोने की कीमत 2 परसेंट से ज्यादा यानी कि 2966 रुपये बढ़कर 1,47,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी. यह इसकी इंट्राडे हाई 1,48,302 रुपये प्रति 10 ग्राम के काफी करीब है. वहीं, MCX चांदी की कीमत ने सोने को पीछे छोड़ते हुए लगभग 3 परसेंट की बढ़त यानी कि 6595 रुपये की तेजी के साथ 2,38,055 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई. मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ने इंट्राडे में 2.40 लाख रुपये के हाई लेवल को टच करने में कामयाब रही.

कल की भारी बिकवाली के बाद आज बाजार में निवेशक निचले स्तर पर सोने पर दांव लगा रहे हैं, जिससे कीमतों को सहारा मिला है.

मिडिल ईस्ट में अभी भी तनाव का माहौल है. वैश्विक अनिश्चितता के समय सोने को हमेशा से ‘सेफ हेवन’ माना जाता रहा है. ऐसे में कल की बिकवाली के बाद आज निवेशक अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं.लॉन्ग टर्म पर अभी भी सोने पर निवेशकों का भरोसा बरकरार है. निवेशकों का ऐसा मानना है कि लंबे समय में सोने की कीमतें ऊपर ही जाएंगी इसलिए अपना पोर्टफोलियो मजबूत बनाने के लिए निवेशक निचले स्तर पर खरीदारी कर रहे हैं.

- Advertisement -

News of the Day