Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 253

NATIONAL : 12वें फ्लोर की बालकनी से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत, दूसरे बच्चे को ट्यूशन छोड़ने गई थी मां

0

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-2 (7th एवेन्यू) में 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत हो गई. मां दूसरे बच्चे को ट्यूशन छोड़ने गई थी और मासूम घर में अकेला था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 3 साल के मासूम की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. मामला बिसरख थाना क्षेत्र के ‘गौर सिटी-2’ (7th एवेन्यू) का है.

घटना के वक्त मासूम घर में अकेला था.उसकी मां अपने दूसरे बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए नीचे गई थी. इसी दौरान बच्चा बालकनी में खेलते-खेलते रैलिंग के पास पहुंच गया और संतुलन बिगड़ने के कारण सीधे नीचे जा गिरा.नीचे गिरे बच्चे की चीख-पुकार और शोर सुनकर सोसाइटी के लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद इस खौफनाक हादसे का पता चला. आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है.

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर उन मां-बाप के जेहन में डर और चिंता पैदा कर दी है, जो ऊंची इमारतों में अपने सपनों का आशियाना सजाते हैं. महज चंद मिनटों की एक छोटी सी चूक या बच्चे को अकेला छोड़ने का फैसला कैसे उम्र भर का कभी न भरने वाला जख्म बन सकता है, गौर सिटी का यह हादसा उसका जीता-जागता प्रमाण है.

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं को केवल ‘सावधानी’ और ‘सतर्कता’ से ही रोका जा सकता है. बालकनी में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.बालकनी की ग्रिल या रेलिंग की ऊंचाई कम से कम 5 फीट होनी चाहिए. यदि रेलिंग कम है, तो ऊपर तक लोहे की जाली या ‘इनविजिबल ग्रिल’ जरूर लगवाएं.

अक्सर बच्चे बालकनी में रखे गमलों, कुर्सियों या टेबल पर चढ़कर नीचे झांकने की कोशिश करते हैं. रेलिंग के पास ऐसी कोई भी चीज न रखें जो बच्चे के लिए ‘सीढ़ी’ का काम करे.इसके अलावा चाहे ट्यूशन छोड़ने जाना हो या घर के नीचे से सामान लाना, 3-4 साल के छोटे बच्चे को घर में कभी भी अकेला न छोड़ें. सोता हुआ बच्चा जागने के बाद घबराकर अक्सर बालकनी या खिड़की की ओर ही भागता है.

GUJARAT : LPG संकट के बीच मजदूरों का पलायन रोकने के लिए शुरू हुई विशेष रसोई, रोज 5 हजार से ज्यादा लोगों को मिल रहा भोजन

सूरत में गैस संकट के बीच श्रमिकों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है. पांडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया की एक कैंटीन इन दिनों मजदूरों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है, जहां रोजाना 5 हजार से ज्यादा लोग खाना खा रहे हैं या पार्सल ले जा रहे हैं. पहले यहां 500 से 1500 लोग आते थे, लेकिन गैस की कमी के चलते संख्या तेजी से बढ़ी है.

गुजरात के औद्योगिक शहर सूरत में गैस संकट के बीच श्रमिकों का पलायन रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. पांडेसरा इंडस्ट्रियल इलाके में एक कैंटीन में इन दिनों भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जहां बड़ी संख्या में मजदूर भोजन के लिए पहुंच रहे हैं. बढ़ती मांग को देखते हुए कैंटीन संचालकों ने भोजन बनाने के संसाधनों को भी बढ़ा दिया है.

पांडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले श्रमिक लंबी कतारों में खड़े होकर भोजन ले रहे हैं. यहां दाल, चावल, सब्जी और रोटी जैसे साधारण लेकिन भरपेट भोजन की व्यवस्था की गई है. सामान्य दिनों की तुलना में यहां भीड़ काफी ज्यादा हो गई है.इस भीड़ का मुख्य कारण घरेलू और कमर्शियल गैस का संकट बताया जा रहा है. जिन लोगों के पास गैस कनेक्शन नहीं है, उन्हें अब कालाबाजारी में भी गैस नहीं मिल पा रही है, जिससे वे बाहर भोजन करने को मजबूर हो गए हैं.

कैंटीन संचालक जीतूभाई बखरिया ने बताया कि यह रसोई लगभग एक साल पहले शुरू की गई थी. पहले यहां रोजाना 500 से 1500 लोग भोजन करते थे, लेकिन अब यह संख्या तेजी से बढ़कर 5 हजार से ज्यादा हो गई है. लोग यहां भोजन करने के साथ-साथ पार्सल भी ले जा रहे हैं.उन्होंने बताया कि पांडेसरा, भटार, भेस्तान और उधना जैसे इलाकों से श्रमिक यहां आ रहे हैं. यह रसोई सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक संचालित की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को भोजन मिल सके.

प्रति व्यक्ति 45 रुपये में भरपेट खाना उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि पार्सल के लिए 50 रुपये शुल्क लिया जा रहा है. पार्सल में रोटियों की संख्या 4 से बढ़ाकर 8 कर दी गई है. संचालकों का कहना है कि उनका उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि श्रमिकों की मदद करना है.

कैंटीन संचालकों के अनुसार, वीविंग इंडस्ट्री के कई कारीगर पहले ही पलायन कर चुके हैं, क्योंकि धागे के दाम बढ़ गए थे. हालांकि, डाइंग और प्रिंटिंग इंडस्ट्री में अभी काम जारी है और भोजन की व्यवस्था होने से पलायन काफी हद तक रुक गया है.

वहीं, कैंटीन में भोजन करने आए श्रमिकों ने भी अपनी परेशानी बताई. रंजीत, गोविंद विश्वकर्मा और उमाशंकर दुबे ने बताया कि वे भेस्तान और पांडेसरा जैसे इलाकों से यहां खाना खाने आते हैं.उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते से गैस नहीं मिलने के कारण उन्हें बाहर खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. पहले वे घर पर ही खाना बनाते थे, लेकिन अब गैस की भारी कमी और कालाबाजारी बंद होने के कारण उन्हें इस रसोई का सहारा लेना पड़ रहा है.

INDORE : ‘मेरे घर कोई कार चार्ज नहीं हो रही थी’, इंदौर अग्निकांड में जिंदा बचे सौरभ ने EV थ्योरी को नकारा, बिजली के पोल पर फोड़ा ठीकरा

0

इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स अग्निकांड में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. जहां शुरुआती खबरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की चार्जिंग को हादसे की वजह बताया जा रहा था, वहीं अब मृतक मनोज पुगालिया के बेटे सौरभ पुगालिया ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है.

इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में 18 मार्च को हुए उस भयावह अग्निकांड में, जिसमें पुगालिया परिवार के 8 सदस्यों की जान चली गई, अब एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. हादसे में अपने पिता और गर्भवती भाभी को खोने वाले सौरभ पुगालिया ने मीडिया के सामने आकर प्रशासन के दावों को चुनौती दी है.

सौरभ पुगालिया ने चौंकाने वाले बयान में कहा कि हादसे के वक्त घर पर कोई भी इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज नहीं हो रही थी. उन्होंने दावा किया कि आग की शुरुआत घर के पास लगे बिजली के खंभे से हुई थी. सौरभ के अनुसार, प्रशासन और मीडिया में चल रही EV चार्जिंग की बात निराधार है.सौरभ ने रेस्क्यू ऑपरेशन पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि फायर ब्रिगेड ने बिना बिजली (मेन लाइन) कटवाए पानी की बौछारें शुरू कर दीं. सौरभ ने आशंका जताई है कि पानी और बिजली के संपर्क में आने से फैले करंट की वजह से भी कुछ लोगों की जान गई होगी.

हादसे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम ने पड़ोसियों के फोन का जवाब नहीं दिया.

गांधी हॉल फायर स्टेशन के एएसआई सुशील कुमार दुबे ने इन आरोपों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि 4:01 बजे सूचना मिली और 4:02 बजे गाड़ी रवाना हो गई थी. बयान के दौरान ASI दुबे भावुक भी दिखे और उन्होंने प्रमोशन न मिलने जैसी अपनी व्यक्तिगत परेशानियां भी साझा कीं.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद पुगालिया परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया. देखें Video:-

सौरभ के इस बयान के बाद अब पुलिस और फॉरेंसिक टीम को यह जांचना होगा कि क्या वाकई बिजली के पोल से शॉर्ट सर्किट हुआ था? यदि सौरभ का दावा सही निकलता है, तो यह बिजली विभाग की एक बड़ी चूक साबित होगी.

NATIONAL : ‘चोर-चोर’ की गूंज और अफरा-तफरी… दिल्ली में मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, महिला ने पीछा कर सिखाया सबक

0

साउथ दिल्ली के मदनगीर इलाके में 26 साल की महिला ने साहस दिखाते हुए मोबाइल स्नैचरों का पीछा किया और अपना फोन वापस हासिल कर लिया. ई-रिक्शा चालक और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल और स्कूटर बरामद कर लिया है.दिल्ली में बढ़ते मोबाइल स्नैचिंग के मामलों के बीच एक महिला की सूझबूझ और बहादुरी की कहानी सामने आई है. 26 साल की महिला ने न सिर्फ बदमाशों का सामना किया, बल्कि अपना मोबाइल भी वापस हासिल कर लिया. यह घटना साउथ दिल्ली के मदनगीर इलाके की है.

एजेंसी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे तनिष्का नाम की महिला अपने घर से कालकाजी मंदिर जाने के लिए निकली थीं. वह बीआरटी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं, तभी अचानक स्कूटर सवार दो बदमाश उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले. तनिष्का ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया.

इस दौरान पास खड़े एक ई-रिक्शा चालक से मदद ली और चोर-चोर चिल्लाते हुए आगे बढ़ीं. आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए और स्नैचरों को पकड़ने में मदद के लिए दौड़े. महिला बदमाशों का पीछा करती रहीं और पीएसआरआई हॉस्पिटल के पास लोगों ने बदमाशों के स्कूटर को घेर लिया.मौका मिलते ही तनिष्का ने बिना डरे बदमाशों का सामना किया और उनमें से एक के हाथ से अपना मोबाइल फोन वापस ले लिया.

इसी के साथ मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय मनीष और 24 वर्षीय सनी के रूप में हुई है, जो खानपुर इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल किया गया स्कूटर बरामद कर लिया है.

फिलहाल इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों ने भी महिला की बहादुरी की सराहना की है और कहा कि सतर्कता और हिम्मत से कई बार अपराध को मौके पर ही रोका जा सकता है. अगर आप भी बाहर कहीं जा रहे हैं और मोबाइल पर कॉल आ जाए तो बात करते समय सतर्क रहें, क्योंकि स्नैचर अक्सर ऐसी स्थिति में मोबाइल को निशाना बनाते हैं.

ENTERTAINMENT : 62 की उम्र में दुल्हन बनना चाहती है एक्ट्रेस, 6 लोगों के साथ रहा रिश्ता

कुनिका सदानंद ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाली बात शेयर की है. एक्ट्रेस का कहना है कि उनके 6 रिलेशनशिप रहे. वो आज भी प्यार करने के लिए तैयार हैं.

कुनिका सदानंद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. अब वो एक वकील भी बन चुकी हैं. बिग बॉस 19 से एक बार फिर उनके करियर को ब्रेक मिला है. कुनिका अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. कुमार सानू संग उनका रिश्ता किसी से छिपा नहीं है. 62 साल की एक्ट्रेस का कहना है कि वो आज भी प्यार की तलाश में हैं.

कुनिका सदानंद बिग बॉस में कई बार अपने रिलेशन पर बात करती दिखती थीं. एक बार फिर उन्होंने अपने रिश्ते पर बड़ा बयान दिया है. फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मेरे 2 लिवइन रिलेशनशिप थे. 2 शादियां कीं और 2 शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप रहे. कुनिका कहती हैं कि हमारी सोसायटी में ये लग्जरी सिर्फ मर्दों को दी जाती है. पर हमें भी ये सब करने का हक है. उन्होंने ये कभी कहा कि मैं आज भी प्यार करने के लिए तैयार हूं, लेकिन बस मुझे सॉलिड कमिटमेंट चाहिए. जिस दिन कुनिका को उनका पसंदीदा पार्टनर मिल जाएगा, वो सेटल होने में देरी नहीं करेंगी.

एक समय पर कुनिका सदानंद और सिंगर कुमार सानू सीरियस रिलेशनशिप में थे. कुनिका कई सालों तक कुमार सानू के साथ लिवइन में भी रही थीं. बिग बॉस में कुनिका ने बताया था कि वो शादीशुदा मर्द के प्यार में थीं, लेकिन उन्हें धोखा मिला.

लिवइन रिलेशनशिप से पहले कुनिका दो शादियां कर चुकी थीं, लेकिन उनके रिश्ते असफल रहे. दोनों शादियों से कुनिका को दो बेटे अरिहंत कोठारी और अयान लाल हुए. कुनिका के मुताबिक, उन्होंने दोनों बेटों की कस्टडी पाने के लिए काफी जद्दोजहद की थी. सिंगल मदर के तौर पर उन्हें उनकी परवरिश करने में दिक्कत भी आई, लेकिन वो हर मुश्किल को पार करती चली गईं.

62 की उम्र में वो फिर से अपना घर बसाना चाहती हैं और ये बात वो खुल्लमखुल्ला कह रही हैं. उम्र के इस पड़ाव में उनका खुद के लिए सोचना बुरा नहीं है.

UP : धमाके की आवाज और कॉल कट… सऊदी में हुए मिसाइल हमले में सीतापुर के युवक की मौत

0

उत्तर प्रदेश के सीतापुर का एक युवक सऊदी अरब में काम करने गया था, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच मिसाइल हमले में आकर उसकी जान चली गई. पत्नी से फोन पर बात करने के दौरान अचानक धमाके की आवाज आई और कॉल कट गया… कुछ देर बाद मौत की खबर आई तो परिवार में कोहराम मच गया.

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से दर्दनाक कहानी सामने आई है. गरीबी से जूझते परिवार को सहारा देने के लिए 26 साल का बेटा सऊदी अरब कमाने गया था. मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की आग ने हजारों किलोमीटर दूर बैठे इस परिवार की खुशियां एक पल में छीन लीं.

महमूदाबाद थाना क्षेत्र के बघाइन गांव का रहने वाला रवि गोपाल अपने परिवार का इकलौता सहारा था. रोजी रोटी के लिए वह रियाद में मजदूरी करने गया था. परिजनों के मुताबिक, 18 मार्च की रात वह रोज की तरह फैक्ट्री से काम खत्म करने के बाद अपनी पत्नी रितु से फोन पर बात कर रहा था. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी.

पत्नी रितु के अनुसार, भारतीय समयानुसार रात करीब 8:20 बजे दोनों की बात शुरू हुई थी. करीब डेढ़ घंटे तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन रात 9 बजकर 53 मिनट पर अचानक फोन के दूसरी तरफ तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और कॉल कट गया. इसके बाद रवि का मोबाइल बंद हो गया. रितु ने कई बार दोबारा कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उस एक पल ने पूरे परिवार की दुनिया बदल दी.

अगले दिन 19 मार्च को रवि के एक दोस्त ने उसके बड़े भाई मनमोहन को फोन पर बताया कि रियाद में हुए मिसाइल हमले में रवि की मौत हो गई है. यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जिस बेटे के सहारे घर चल रहा था, वही अब इस दुनिया में नहीं रहा.रवि गोपाल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था. घर में बुजुर्ग पिता रवनीत, मां बैजंती, पत्नी रितु और चार साल का एक छोटा बेटा है. परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए रवि ने विदेश जाने का फैसला लिया था.

उसकी शादी 23 सितंबर 2020 को मिश्रपुर की रितु से हुई थी. शादी के बाद वह पहली बार सऊदी गया और फिर 2025 में बहन की शादी के लिए घर लौटा. कुछ समय बाद 18 सितंबर 2025 को वह दोबारा रोजी-रोटी कमाने रियाद चला गया.किसे पता था कि परिवार के बेहतर भविष्य के सपने देखने वाला रवि इस तरह जंग का शिकार हो जाएगा. आज उसकी पत्नी की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं और चार साल का मासूम बेटा अभी यह भी नहीं समझ पा रहा कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है.

मृतक के सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम बघाइन में रहने वाले परिजनों का कहना है कि 18 मार्च की शाम रियाद में नौकरी कर रहे रवि गोपाल की हमले में मौत हो गई. वह प्लास्टिक फैक्ट्री में लोडिंग अनलोडिंग का काम करता था. परिजनों ने कहा कि 18 मार्च की शाम ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान एक मिसाइल कंपनी परिसर में आ गिरी, जिसकी चपेट में आने से रवि की मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में प्रशासन ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है.

रवि की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का कहना है कि उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस सिर्फ जानकारी जुटाने की बात कहकर रह गई. न तो प्रशासन की ओर से कोई सक्रिय पहल दिखी और न ही शव को भारत लाने के लिए कोई स्पष्ट कार्रवाई की गई.

परिवार की मांग है कि रवि का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार अपने गांव में किया जा सके. सीतापुर का यह परिवार गहरे सदमे में है. एक फोन कॉल ने उनकी दुनिया उजाड़ दी. अब सिर्फ इंतजार है- बेटे के पार्थिव शरीर का, जो कभी अपने घर का सहारा था और अब यादों में ही बाकी रह गया है.

NATIONAL : बेटे को देख बेसुध हुए पिता… बोले- आरोपी का एनकाउंटर हो, वाराणसी में BSc छात्र की हत्या पर बवाल

0

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को बीएससी छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया. पोस्टमार्टम हाउस में बेटे का शव देखते ही पिता बेसुध हो गए. उन्होंने आरोपी के एनकाउंटर तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया.

यूपी के वाराणसी में सनसनीखेज वारदात ने झकझोर कर रख दिया. कॉलेज कैंपस में बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. छात्र के पिता देर रात ऋषिदेव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे. इस दौरान वे बेटे का शव देख बेसुध हो गए. उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें तैसे-तैसे संभाला. उन्होंने दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया. पिता ने कहा कि जब तक आरोपी का एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक दाह संस्कार नहीं करेंगे.

दरअसल, उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार सुबह कैंपस के भीतर छात्र सूर्य प्रताप सिंह को दूसरे छात्र ने गोली मार दी थी. हमलावर ने न सिर्फ गोली चलाई, बल्कि जमीन पर गिरने के बाद भी छात्र पर फायरिंग करता रहा. इस दौरान कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई और छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागने लगी थीं.

सूर्य प्रताप सिंह बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था. घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी अनुज ठाकुर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

पोस्टमार्टम हाउस में जब पिता ऋषिदेव बेटे का शव देखने पहुंचे तो वह खुद को संभाल नहीं पाए और बेसुध हो गए. बेटे की मौत उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी का एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. पिता के इस बयान के बाद माहौल और ज्यादा भावुक हो गया. परिजन और स्थानीय लोग भी वारदात को लेकर आक्रोशित नजर आए.

काफी जद्दोजहद के बाद परिजन शव को अपने शिवपुर स्थित आवास ले गए, जहां भारी संख्या में लोग जुटे रहे. परिवार शव को हरिश्चंद्र घाट ले जाने की तैयारी में था, लेकिन पिता ने इनकार कर दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी.

ENTERTAINMENT : ‘धुरंधर 2’ ने कनाडा में बदली सालों पुरानी प्रथा, पहली बार थिएटर में हुआ इंटरवल? लोग हुए हैरान

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ हर मायने में ट्रेंड बदलने का काम कर रही है. इस फिल्म ने कनाडा के थिएटर्स में इंटरवल लाने पर मजबूर कर दिया है, जहां पिछले कई सालों से एक भी फिल्म में इंटरवल नहीं आया था.

इंडिया से बाहर जितने थिएटर होते हैं, वहां आमतौर पर फिल्मों के बीच इंटरवल नहीं होता है. ये चीज सिर्फ इंडियन ऑडियंस ही ज्यादातर एक्सपीरियंस करते हैं. कनाडा में ऐसी कई फिल्में आई हैं, जिनका रन-टाइम भले कितना भी लंबा हो. मगर वहां इंटरवल नहीं दिया जाता. लेकिन हाल ही में आई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने इस प्रथा को भी तोड़ने का काम किया है. आदित्य धर की फिल्म ने पहली बार कनाडा के थिएटर्स में इंटरवल ब्रेक लाने पर मजबूर किया है.

‘धुरंधर 2’ कनाडा से सिनेप्लेक्स थिएटर में लगी हुई है, जहां 15 मिनट का अलग से इंटरवल ब्रेक रखा गया है. इंस्टाग्राम पर एक कनाडा यूजर ने थिएटर का वीडियो शेयर करके इंटरवल ब्रेक अपना और वहां के लोगों रिएक्शन भी दिखाया है. वीडियो में लोगों को हंसते-मुस्कुराते देखा गया है. यूजर ने अपने वीडियो में कनाडा के झंडे के साथ एक नोट लिखा है- ‘धुरंधर 2’ इफेक्ट.

‘फिल्म 4 घंटे की है, तो इतिहास में शायद पहली बार है कि सिनेप्लेक्स में एक इंटरवल ब्रेक भी रखा गया है. मैंने यहां 20 साल तक रहते हुए ये सब कभी नहीं देखा था. हर कोई काफी एक्साइटेड था.’ यूजर ने पोस्ट के जरिए ये भी बताया कि इंडिया के अलावा, कनाडा के सिनेप्लेक्स में आमतौर पर इंटरवल ब्रेक नहीं रखा जाता. लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने वो चीज में बड़ा बदलाव किया. उनका ये भी कहना है कि ‘धुरंधर पार्ट 1’ के दौरान कई लोगों ने सिनेमा वालों से ब्रेक की डिमांड की थी, जो इस बार पूरी की गई.

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल है. इंडियन यूजर्स इस इंटरवल ब्रेक वाली बात पर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग हैरान हैं, तो कुछ इन फैक्ट्स को सही करने में जुटे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि हर थिएटर में ऐसे ही 15 मिनट का टाइमर होना चाहिए. वहीं एक यूजर, जो कनाडा में रह रहे हैं, उन्होंने बताया कि ‘पुष्पा 2’ और ‘कांतारा’ जैसी फिल्मों में भी इंटरवल ब्रेक दिया गया था. इसके अलावा 90s-2000 के दौरान भी बॉलीवुड की फिल्मों में इंटरवल ब्रेक हुआ करते थे.

बात करें ‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 330 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. महज तीन दिनों में इसने ऐसा कारनामा किया है. माना जा रहा है कि ये फिल्म जल्द 1000 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. मगर कई लोगों को इसके 2000 करोड़ रुपये कमाने के कलेक्शन फिगर का इंतजार है.

NATIONAL : पिस्टल फंसी तो दोबारा लोड की… वाराणसी के कॉलेज में BSc छात्र के सीने पर चढ़कर मारी 8 गोलियां…..

0

वाराणसी के उदय प्रताप (UP) कॉलेज से शुक्रवार सुबह एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आई है, जिसने पूरे शहर और छात्र जगत को स्तब्ध कर दिया है. दिनदहाड़े कैंपस के अंदर हुई इस हत्या का अब एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अपराधी की क्रूरता की गवाही दे रहा है.

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार सुबह BSc सेकंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर मंजीत चौहान नाम के दूसरे छात्र ने हत्या कर दी थी. इसके बाद जमकर बवाल हुआ और मंजीत समेत अनुज ठाकुर के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया. लेकिन अब गोली मारते हुए की घटना का वीडियो सामने आया है.

इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है कि कॉलेज की गैलरी में सूर्य प्रताप सिंह निढाल होकर गिर पड़ा है और उसके सीने पर चढ़कर गोली मारने के बाद आरोपी मंजीत चौहान अपनी फंसी हुई पिस्टल को सही कर रहा है ताकि और गोलियां सूर्य प्रताप को मारी जा सकें.

वारदात के दौरान वहां मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई और सभी इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान कुछ छात्रों ने अपने मोबाइल कैमरे से यह वीडियो बना लिया. वीडियो में एक एक छात्रा कहती नजर आ रही है- ”मर गया न वो…

बता दें कि इस हत्याकांड के बाद कैंपस में मौजूद आक्रोशित छात्रों ने तीन टीचरों और दर्जनों वाहनों को निशाना बनाया. एक टीचर का तो सिर फट गया, जिसे साथी अध्यापक अपने साथ इलाज के लिए पुलिस सुरक्षा में लेकर निकले, तो वहीं इसी दौरान कॉलेज कैंपस के मेन गेट को खोलकर और पुलिस के घेरे में कैंपस में फंसे दर्जनों टीचर और नॉन टीचिंग स्टाफ को निकाला गया.

इस दौरान पुलिस लगातार आक्रोशित छात्रों को हिंसात्मक विरोध रोकने की चेतावनी भी देती रही. कैंपस से निकलने के बाद टीचर और नॉन टीचिंग स्टाफ ने राहत की सांस ली.

आक्रोशित छात्रों का आरोप है कि सूर्य प्रताप की तबीयत खराब थी, इसके बावजूद प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह ने उसे जबरदस्ती मिलने के लिए बुलाया था.जैसे ही सूर्य प्रताप और मंजीत प्रिंसिपल ऑफिस से बाहर निकले, मंजीत ने हमला कर दिया. छात्रों ने सीधे तौर पर कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब एक साजिश के तहत किया गया.

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश का परिणाम लग रही है. पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच के लिए 6 टीमें गठित की गई हैंFSL की टीम ने सबूत इकट्ठे किए हैं. सीसीटीवी फुटेज और DVR को कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि कॉलेज प्रशासन पर लगाए गए आरोपों की भी गहराई से जांच की जाएगी.

UP : 6 वर्षीय पोती से रेप के आरोप में दादा गिरफ्तार, संबंध बनाते परिवार ने पकड़ा था रंगेहाथ

0

भदोही में छह वर्षीय पोती से दुष्कर्म के आरोप में दादा को गिरफ्तार किया गया है. घटना के दौरान बच्ची के चीखने पर परिजनों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां छह वर्षीय पोती से कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है.

दरअसल, आरोप है कि घटना के समय 6 वर्षीय पोती घर में अकेली थी. इसी दौरान घर में मौजूद दादा ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और संबंध बनाने लगा. पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे.

परिजनों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया.मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, इस मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई जारी है.

- Advertisement -

News of the Day