Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 255

NATIONAL : आगरा में देर रात दर्दनाक हादसा, कैला देवी से लौट रही कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत

0

आगरा के चित्राहाट में 19 मार्च को एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए. सभी लोग करौली से कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे थे. हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ.

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार, 19 मार्च की रात बड़ा हादसा हो गया. आगरा के चित्राहाट क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में कार में बैठे पांच लोगों की दर्दनात मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग राजस्थान के करौली से मां कैला देवी के दर्शन कर वापस घर जा रहे थे. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. इस एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वालों में पिता बेटा और बहू शामिल हैं. पिता कामता प्रसाद पूर्व फौजी थे. उनके बेटे और बहू सीमा, 3 साल की नातिन आराध्या और बोलेरो ड्राइवर ऋषि की इस हादसे में जान चली गई है. दो इटावा और तीन औरैया के रहने वाले हैं. 70 वर्षीय कामता प्रसाद के परिवार के लोग दो कारों में सवार होकर कैला देवी दर्शन के लिए गए थे. वहां से वापस आ रहे थे.

सभी घायलों के नाम भी सामने आए हैं. रोशनी, अवनीश, आदित्य और ऋषभ को गहरी चोटें आई हैं. सभी को सैफई के मेडिक कॉलेज में रेफर किया गया है. वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस को प्रथम दृष्टया अंदेशा लगा है कि बोले ड्राइवर ऋषि को नींद आने की वजह से गाड़ी पेड़ से टकराई. हादसे से तेज आवाज हुई और कार में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई. आसपास के लोग दौड़कर लोगों को बचाने पहुंचे. कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया. परिवार नवरात्रि के पहले दिन मंदिर दर्शन के लिए गया था, जब देर रात यह हादसा हुआ. मृतकों के परिवार को जानकारी दे दी गई है.

NATIONAL : दिल्ली में कमर्शियल LPG की कमी से हाहाकार, रेस्टोरेंट-होटल की हालत खराब

0

दिल्ली में LPG सिलेंडर की किल्लत ने खाने-पीने के कारोबार की कमर तोड़ दी है. एक हफ्ते से ज्यादा समय बीतने के बावजूद हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं. रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड विक्रेता तक सभी सीमित संसाधनों के साथ काम करने को मजबूर हैं. उनको अपने मेनू में भारी कटौती करनी पड़ी है.

दिल्ली में कमर्शियल LPG की कमी ने रेस्टोरेंट, होटल और स्ट्रीट फूड कारोबार को संकट में डाल दिया है. कई जगहों पर काम के घंटे घटा दिए गए हैं. कई मेनू कम कर दिया गया है. कारोबारियों का कहना है कि गैस की अनियमित सप्लाई ने उनकी कमाई पर सीधा असर डाला है. हालत ऐसी है कि रोज का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है.

‘तड़का रानी’ रेस्टोरेंट चेन के एक प्रतिनिधि के मुताबिक, पहले जहां रोजाना करीब 3 लाख रुपए की बिलिंग होती थी, वो अब घटकर महज 25 से 30 हजार रुपए रह गई है. उन्होंने बताया कि फिलहाल वे अपने रेस्टोरेंट के मेनू का केवल 20 फीसदी हिस्सा ही ग्राहकों को दे पा रहे हैं. यहां तक कि खाना भी सीमित मात्रा में तैयार किया जा रहा है.

रेस्टोरेंट संचालकों के सामने सिर्फ गैस की कमी ही नहीं, बल्कि ऑपरेशन चलाना भी चुनौती बन गया है. बिजली से चलने वाले उपकरण जल्दी गरम हो रहे हैं. कई जगहों पर शुरुआत में आउटलेट पूरी तरह बंद करने पड़े थे. अब भी स्थिति आंशिक रूप से ही सुधरी है, लेकिन नुकसान लगातार बढ़ रहा है. इसके सुधरने के आसार भी नजर नहीं आ रहे.

कमर्शियल LPG की सप्लाई में यह रुकावट वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष से जुड़ी ऊर्जा सुरक्षा चिंताओं के बीच आई है. सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस के प्राथमिकता आवंटन में बदलाव किया है, जिसका असर सप्लाई चेन पर पड़ा है. शाहदरा के एक रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि अब पूरी क्षमता के साथ काम करना संभव नहीं रह गया है.

नवरात्रि के दौरान ग्राहकों की संख्या घटने की आशंका ने कारोबारियों की चिंता और बढ़ा दी है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष मनप्रीत सिंह ने कहा कि स्थिति में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है, लेकिन बाधाएं अभी भी बनी हुई हैं. कई रेस्टोरेंट सिर्फ उन्हीं दिनों खुल पा रहे हैं, जब उन्हें सिलेंडर मिल जाता है. बाकी दिन बंद रहते हैं.

पूर्वी दिल्ली के एक रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि इस हफ्ते वे सिर्फ दो दिन ही काम कर पाए. संकट का सबसे ज्यादा असर सड़क किनारे ठेला लगाने वालों पर पड़ा है. दक्षिणी दिल्ली के चाय विक्रेता इकबाल का कहना है कि उन्हें ज्यादातर दिन ठेला बंद रखना पड़ता है. उन्होंने बताया कि आमदनी नहीं होने से रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है.

कई लोग ब्लैक मार्केट से घरेलू सिलेंडर खरीद रहे हैं, जो बहुत महंगा है. इंडियन वर्कर्स अलायंस के संदीप के मुताबिक, मजदूरों और छोटे विक्रेताओं के सामने रोज़ी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि पाबंदियों और जुर्माने के डर के बीच लोग खुलकर काम भी नहीं कर पा रहे हैं. दिल्ली का फूड सेक्टर अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है.

NATIONAL : ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा, तू भी मुस्लिम और मैं भी…’, अलीगढ़ में रेप पीड़िता से बोला सिपाही- तभी करूंगा कार्रवाई

0

अलीगढ़ में क्वार्सी थाने के दीवान इमरान खान को रेप पीड़िता से मदद के बदले शारीरिक संबंध और अश्लील फोटो मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. पीड़िता ने रिकॉर्डिंग के साथ एसएसपी से शिकायत की थी. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक सिपाही पर रेप पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत मिलने के बाद क्वार्सी थाने की नगला पटवारी चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी इमरान खान के खिलाफ एक्शन लिया गया है. उस पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

पीड़ित महिला का आरोप है कि मुख्य आरक्षी इमरान ने मदद के नाम पर अश्लील बातें की और संबंध बनाने के लिए होटल में आने का प्रस्ताव रखा. फिलहाल, एसएसपी ने शिकायत पर इमरान को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है.

आपको बता दें कि अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में तैनात एक दीवान (मुख्य आरक्षी) द्वारा मदद के बदले पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का शर्मनाक मामला सामने आया है. जमालपुर निवासी पीड़िता ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसने जीशान नामक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी.

शिकायत की जांच के दौरान नगला पटवारी चौकी के दीवान इमरान खान ने पीड़िता को बुलाया. आरोप है कि इमरान ने पीड़िता को व्हाट्सएप कॉल कर ‘प्राइवेट फोटो’ भेजने को कहा और ईद के कपड़े दिलाने के बहाने होटल चलने का दबाव बनाया. पीड़िता के अनुसार, दीवान ने कहा, “तू भी मुसलमान है, मैं भी मुसलमान हूं, तुझे मेरे कमरे पर आकर सोना पड़ेगा, तभी तेरे केस में कार्रवाई होगी, वरना तुझे ही जेल भेज दूंगा.” दीवान ने पीड़िता को कसम देकर मुंह बंद रखने की धमकी भी दी.

पीड़िता ने दीवान के साथ हुई अश्लील बातचीत की रिकॉर्डिंग एसएसपी को सौंप दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपी मुख्य आरक्षी इमरान खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही, क्वार्सी थाने में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है.

NATIONAL : बाथरूम में सिरिंज, कमरे में पत्नी की लाश…पति ने जहरीला इंजेंक्शन लगाकर दे दी मौत?

0

गुरुग्राम में शादी के महज चार महीने बाद एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है. परिजनों ने पति पर जहरीला इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है. घर के बाथरूम से सिरिंज मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है.

हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के कुछ ही महीनों बाद एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. इस घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतका की पहचान 23 वर्षीय काजल के रूप में हुई है, जो गढ़ी हरसरू गांव की रहने वाली थी.

पुलिस के मुताबिक, काजल की शादी करीब चार महीने पहले गाजियाबाद निवासी अरुण शर्मा से हुई थी. दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी और इसके बाद उन्होंने विवाह किया था. काजल एक निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर कार्यरत थी, जबकि उसका पति एक्स-रे तकनीशियन था.बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों बासई इलाके में रह रहे थे, लेकिन हाल के दिनों में उनके रिश्ते में तनाव आ गया था. कुछ दिन पहले हुए विवाद के बाद काजल अपने मायके आ गई थी. इसके बाद उसका पति भी वहीं आकर रहने लगा था.

बुधवार शाम काजल अपने घर में बहन और भाभी के साथ थी. इसी दौरान उसका पति उसे नीचे बुलाकर ले गया. कुछ देर बाद जब भाभी नीचे पहुंचीं तो उन्होंने काजल को गंभीर हालत में पाया. उसकी नाक से खून बह रहा था और वह अचेत अवस्था में थी. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का आरोप है कि आरोपी पति ने काजल को किसी जहरीले पदार्थ का इंजेक्शन दिया. उनका कहना है कि घर के बाथरूम से एक सिरिंज भी बरामद हुई है, जिससे उनकी आशंका और गहरी हो गई है. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. जांच अधिकारी एएसआई जगदीश चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मौत के सही कारण का पता विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है. इस घटना ने इलाके में लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

SPORTS : ‘मेरे पति की सफलता के पीछे…’ साक्षी धोनी के पोस्ट ने लूटी महफिल, ससुर के बर्थडे पर खास अंदाज में दी बधाई

0

साक्षी धोनी ने अपने ससुर पान सिंह धोनी के जन्मदिन पर भावुक पोस्ट कर सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया. साक्षी ने अपने पोस्ट में पान सिंह धोनी को अपने पति की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ी ताकत बताया है.

महेंद्र सिंह धोनी के परिवार से जुड़ी एक भावुक पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने ससुर पान सिंह धोनी के जन्मदिन पर ऐसा संदेश लिखा, जो हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. साक्षी ने अपने पोस्ट में पान सिंह धोनी को अपने पति की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ी ताकत बताया है.

साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि एक छोटे गांव से अकेले हिम्मत के साथ निकलने वाले इंसान ने ऐसी विरासत बनाई, जिसे पूरा देश सम्मान देता है. उन्होंने यह भी कहा कि पान सिंह धोनी ही वह मजबूती हैं, जिनकी वजह से उनके पति एमएस धोनी आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं. साक्षी का यह पोस्ट 18 मार्च 2026 को पान सिंह धोनी के जन्मदिन के मौके पर सामने आया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया.

फैंस इस पोस्ट को सिर्फ एक पारिवारिक शुभकामना नहीं, बल्कि धोनी परिवार की सादगी और आपसी रिश्तों की झलक के रूप में भी देख रहे हैं. पोस्ट में एक बेहद प्यारी तस्वीर भी थी, जिसमें पान सिंह धोनी एक छोटे बच्चे को केक खिलाते नजर आ रहे हैं.

एक तरफ यह भावुक पोस्ट चर्चा में है, तो दूसरी तरफ एमएस धोनी आईपीएल 2026 की तैयारी में पूरी तरह जुटे हुए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी खिलाड़ी इस बार भी टीम को खिताब दिलाने के इरादे से मेहनत कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि वह फिटनेस और मैच सिमुलेशन पर खास फोकस कर रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलना है. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि धोनी पूरे सीजन में उपलब्ध रहेंगे.

हालांकि, आईपीएल शुरू होने से पहले चेन्नई को एक बड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो सकते हैं. उन्हें हैमस्ट्रिंग की पुरानी चोट ने फिर परेशान किया है. CSK CEO कासी विश्वनाथन ने 19 मार्च 2026 को एलिस के खेलने की संभावना को लेकर आशंका जताई थी. एलीस से उम्मीद थी कि वह तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे और डेथ ओवरों में अहम भूमिका निभाएंगे. ऐसे में सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई की चिंता बढ़ गई है.

ENTERTAINMENT : भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है

भारती सिंह ने अपने व्लॉग में बेटे काजू यानी यशवीर का चेहरा रिवील कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद फैंस को काजू की झलक देखने को मिली, जिसकी तस्वीरें बहुत वायरल हो रही है

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है. पिछले साल भारती सिंह ने अपने दूसरे बेटे काजू यानी यशवीर सिंह लिंबाचिया को जन्म दिया था. उसके बाद से वो हर रोज अपने बेटे के हाथ-पैर दिखाती रहती थी. लेकिन फैंस काजू का चेहरा देखने के लिए बहुत उत्साहित थे और बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इसी बीच भारती सिंह ने आज अपने यूट्यूब व्लॉग में काजू के फेस को रिवील कर दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

भारती सिंह ने आज अपने व्लॉग में काजू का चेहरा दिखा दिया है, जिसके बाद यूट्यूब पर फैंस के कमेंट की बौछार आ गई है. हर कोई काजू को देखकर बहुत खुश हो रहा है और उसकी तुलना भारती से की जा रही है. काजू के फेस रिवील के साथ भारती ने एक पार्टी भी रखी है, जिसमें सिर्फ करीबियों और रिश्तेदारों को बुलाया गया है.

काजू का चेहरा देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अरे यार कितना प्यारा है काजू, किसी की नजर न लगे.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कितना प्यारा है न यार, दोनों की तरह दिखता है. काजू की नाक हर्ष की तरह है और गोला की नाक भारती की तरह है.’ साथ ही एक यूजर ने कहा, ‘गोला जैसा दिखता है, गोला पर गया है काजू.’

बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया 3 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के कुछ साल बाद 3 अप्रैल 2022 को भारती ने अपने पहले बेटे गोला यानी लक्ष सिंह लिंबाचिया को जन्म दिया था. गोला के जन्म के बाद भारती ने कुछ महीने बाद ही उसका चेहरा दिखाया था. अब काजू का चेहरा देखते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. हर कोई काजू का चेहरा उसके माता-पिता और गोला के साथ मिला रहा है.

Happy Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी करें सबका उद्धार…चेटी चंड की शुभकानाएं

0

Happy Cheti Chand 2026 Wishes: चेटी चंड 20 मार्च 2026 आज झूलेलाल जयंती मनाई जा रही है. भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर सिंधी प्रियजनों को ये मैसेज भेजकर शुभकामनाएं दें.

आज चेटीचंड है, इसे झूलेलाल जयंती भी कहते हैं. इस मौके पर आप भी अपनों को चेटी चंड की शुभकामनाएं भेज सकते हैं. आर्टिकल में झूलेलाल जंयती की अनेक शुभकामनाएं हम आपके लिए लेकर आए हैं. उससे पहले इस दिन का महत्व जान लें. चेटी चंड का दिन भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि उन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए जन्म लिया और अपने भक्तों को अत्याचारों से मुक्ति दिलाई. भगवान झूलेलाल को जल का देवता माना जाता है, इसलिए इस दिन जल की पूजा की जाती है. यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी पर्व है.

सिंधी समाज का नया साल इसी दिन से शुरू होता है. इसलिए इसे नए आरंभ और नई उम्मीदों का प्रतीक माना जाता है. भक्तजन भगवान झूलेलाल की प्रतिमा की पूजा करते हैं और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. इस दिन “बहराना साहिब” निकाला जाता है, जिसमें दीप, फल, नारियल और कलश सजाकर जल के पास ले जाया जाता है.

जल के देव भगवान झूलेलाल
आपकी हर मनोकामना पूरी करें,
आपके जीवन में खुशियों की लहरें लाएं.
चेटीचंड की शुभकामनाएं

आओ मिलकर मनाएं खुशियों का त्योहार,
झूलेलाल जी करें सबका उद्धार.
आपके जीवन में खुशियां हों अपार
झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं

नए साल की नई शुरुआत,
खुशियों की बरसात हो,
हर दिन आपका खास हो.
चेटी चंड की शुभकामनाएं

जय झूलेलाल” की गूंज से
हर दिल में उमंग छाए,
भगवान झूलेलाल की कृपा से
आपका जीवन सुखमय बन जाए

झूलेलाल जी का आशीर्वाद
हमेशा आपके साथ बना रहे,
हर दिन खुशियों से भरा रहे.
चेटीचंड की शुभकामनाएं

आपका जीवन दीप की तरह
हमेशा उज्जवल और खुशहाल रहे।
चेटी चंड मंगलमय हो.

भगवान झूलेलाल से प्रार्थना है कि आपके जीवन में उनके
आशीष से सदैव सुख, शांति और भाईचारा स्थापित रहे.
झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं

झूलेलाल जी का आशीर्वाद
हमेशा आपके साथ बना रहे.
आपका हर दिन मंगलमय हो.
चेटी चंड की शुभकामनाएं.

झूलेलाल जी की कृपा से
आपके सभी सपने पूरे हों,
और जीवन में खुशियां ही खुशियां हों.
चेटी चंड की ढेरों शुभकामनाएं.

Cheti Chand 2026 Date: चेटीचंड कल, कैसे होती है भगवान झेलेलाल की पूजा, क्या है महत्व जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

BUSINESS : चावल से लेकर आलू-प्याज हर चीज भेजी जाएगी, जंग की आग में धधक रहे मिडिल-ईस्ट को खाना भेजता रहेगा भारत

भारत ने जंग की आग में धधक रहे मिडिल-ईस्ट के लिए खाने-पीने की चीजों की सप्लाई जारी रखने का फैसला लिया है. हालांकि, इसमें लॉजिस्टिक्स से जुड़ी कई चुनौतियां भी हैं.

भारत और मिडिल-ईस्ट के बीच मजबूत और गहरे व्यापारिक संबंध रहे हैं. एक तरफ भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए इन पर निर्भर हैं. वहीं, खाड़ी देश अपनी खाद्य सुरक्षा के लिए काफी हद तक भारत पर निर्भर है. ऐसी स्थिति में जब अमेरिका और इजरायल के हमलों से मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर है, भारत ने मध्य-पूर्व में शामिल देशों के लिए खाने-पीने की चीजों की सप्लाई जारी रखने का फैसला लिया है.

गुरुवार को वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुई रुकावटों के बावजूद भारत मध्य-पूर्व के देशों को खाद्य सामग्री की आपूर्ति जारी रखेगा. हालांकि, शिपमेंट का पैमाना लॉजिस्टिक्स से जुड़ी चुनौतियों और बढ़ती लागत पर निर्भर करेगा.

राजेश अग्रवाल कहते हैं कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कई रास्तों पर विचार कर रही है कि जरूरी चीजों की सप्लाई में कहीं कोई रुकावट न आए. उन्होंने कहा, “वे जहां भी संभव हो हवाई कार्गो या लंबे रास्तों के जरिए काम कर रहे हैं ये सभी विकल्प इसलिए तलाशे जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भोजन पहुंच जाए क्योंकि भोजन हमारी प्राथमिकता बना हुआ है.

दरअसल, ईरान में छिड़ी जंग और उसके जोखिम के चलते मालवाहक जहाजों का वॉर रिस्ट इंश्योरेंस प्रीमियम 0.05 परसेंट से बढ़कर 0.75-1 परसेंट तक पहुंच गया है. इससे ढुलाई की लागत में भी करीब 20-30 परसेंट का इजाफा हुआ है.
पहले लाल सागर या होर्मुज स्ट्रेट से सामान आसानी से पहुंचाए जाते थे, लेकिन अभी तनाव की स्थिति में जहाजों को केप ऑफ गुड होप (अफ्रीका के नीचे) से होकर जाना पड़ रहा है. इससे सफर में 15-20 दिन तक का ज्यादा वक्त लग रहा है. ऐसे में खाने-पीने की चीजों के खराब होने, ऑर्डर्स के देरी से पहुंचने और पेमेंट में देरी होने का खतरा बढ़ गया है. सफर में ज्यादा वक्त लगने से डीजल पर खर्च भी बढ़ रहा है.
कई देशों में अपना एयरस्पेस भी बंद कर रखा है. ऐसे में कार्गो कैपेसिटी भी घट गई है और ऊपर से लागत भी बढ़ गई है.
भारत से मिडिल-ईस्ट जाने वाले सामान
मिडिल ईस्ट में शामिल देश जैसे कि सऊदी अरब और ईरान, भारत से बासमती चावल का सबसे बड़र खरीदार है.
भारत खाड़ी देशों को आलू, प्याज, हरी सब्जियां, ताजे फल, इलायची, चाय और कॉफी, डेयरी प्रोडक्ट्स, फ्रोजन फूड आइटम्स भेजता है.
इनके अलावा, दवाइयां भी भेजी जाती हैं. एक्सपोर्ट की लिस्ट में टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग गुड्स, जेम्स और ज्वेलरी भी शामिल हैं.

NATIONAL : प्यार, शादी और विदेश बसने का लालच… 70 साल के वकील को साइबर ठगों ने किया कंगाल

0

अहमदाबाद में 70 वर्षीय वकील को फेसबुक पर ‘लक्ष्मीदेवी रेड्डी’ नाम की लड़की ने शादी और इटली में बसने का झांसा देकर क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर 57.90 लाख रुपये ठग लिए. शुरुआती मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता गया और बाद में पैसे निकालने पर ‘टैक्स’ मांगा गया. इसके बाद ही जांच करने पर ठगी का खुलासा हुआ.

साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और ठग अब लोगों को फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. इसी क्रम में अहमदाबाद के शिलज इलाके में रहने वाले 70 वर्षीय वकील को एक अज्ञात लड़की ने फेसबुक के जरिए संपर्क कर अपने जाल में फंसा लिया. शादी और इटली में बसने का सपना दिखाकर उससे क्रिप्टोकरेंसी (USDT) में निवेश के नाम पर कुल 57.90 लाख रुपये की ठगी कर ली गई.

शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़की ने खुद को पढ़ी-लिखी और संपन्न परिवार से होने का दावा कर वकील का भरोसा जीता और धीरे-धीरे उसे आर्थिक रूप से ठग लिया.

शिकायत के मुताबिक, नवंबर 2025 में वकील का फेसबुक पर ‘लक्ष्मीदेवी रेड्डी’ नाम की लड़की से संपर्क हुआ. लड़की ने खुद को आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ी हुई बताते हुए हैदराबाद में रहने की बात कही. बातचीत के दौरान उसने वकील का विश्वास जीत लिया. इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए और व्हाट्सएप पर नियमित चैट और वीडियो कॉल शुरू हो गई.

लड़की अपनी आलीशान जीवनशैली और अमीर परिवार के बारे में बताती रही. धीरे-धीरे उसने शादी कर इटली में बसने की बात छेड़ी, जिससे वकील और ज्यादा प्रभावित हो गए. इसी दौरान उसने अपने चाचा का हवाला देते हुए क्रिप्टोकरेंसी निवेश का प्रस्ताव रखा.लड़की ने वकील को एक लिंक भेजकर एक एप्लिकेशन डाउनलोड करवाई और उसमें जानकारी भरने को कहा. शुरुआत में वकील ने 50 हजार रुपये का निवेश किया, जिस पर उन्हें 5 हजार रुपये का मुनाफा दिखाया गया. कुछ दिनों तक लगातार मुनाफा दिखने पर उनका भरोसा और मजबूत हो गया. उन्होंने करीब 2.10 लाख रुपये निकाल भी लिए, जिससे उन्हें निवेश सुरक्षित लगा.

इसके बाद 8 जनवरी से 29 जनवरी के बीच वकील ने 16 अलग-अलग लेन-देन में लगभग 60 लाख रुपये का निवेश कर दिया. उन्हें उम्मीद थी कि यह निवेश उन्हें बड़ा लाभ देगा.जब वकील ने अपनी शेष राशि निकालने की कोशिश की, तो उनसे ‘टैक्स’ के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगे गए. इस पर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने मामले की जांच की. जांच में सामने आया कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं.

इसके बाद वकील ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.

UP : पति ने बर्तन धोने से इनकार कर दिया तो पत्नी ने बुला ली पुलिस… कहा- आप ही बताइए साहब, खाना कैसे बनेगा

0

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सुनने में जितना साधारण लगता है, उतना ही दिलचस्प भी है. आमतौर पर पुलिस को चोरी, झगड़े या गंभीर अपराधों की सूचना मिलती है, लेकिन इस बार मामला था- जूठे बर्तनों का. जी हां, सिर्फ बर्तन न धोने की बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने सीधे पुलिस को बुला लिया.

यूपी के बस्ती में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया, जिसे सुनकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए. यहां एक महिला जब शाम को खाना बनाने अपने किचन में पहुंची तो सिंक में पड़े जूठे बर्तनों को देखकर वह पति पर आगबबूला हो गई. पति से झगड़ा होने लगा. विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने कॉल कर पुलिस बुला ली.

ये कहानी सोनहा थाना क्षेत्र गांव की है. शाम का समय था. घर में खाना बनने की तैयारी होनी थी. पत्नी जैसे ही किचन में पहुंची, उसकी नजर सिंक में पड़े जूठे बर्तनों पर पड़ी. उसने तुरंत अपने पति से सवाल किया- ये बर्तन अभी तक साफ क्यों नहीं किए? पति ने या तो इस बात को हल्के में लिया या टाल दिया. बस, यहीं से बात बिगड़नी शुरू हो गई.

महिला के पति ने बर्तन धुलने से इनकार कर दिया था. तभी गुस्से में महिला ने डायल 112 पर कॉल कर दिया. इसके बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची. गांव में पुलिस की गाड़ी देखकर लोगों में हलचल मच गई. सभी को लगा कि कोई बड़ा मामला हुआ होगा. लेकिन जब पुलिस ने घर के अंदर पहुंची तो देखा कि पति-पत्नी आपस में झगड़ रहे थे. झगड़े की वजह पूछी, तो जवाब सुनकर खुद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए.

झगड़े का कारण पूछने पर महिला ने बताया कि उसने कई बार पति से जूठे बर्तन धुलने के लिए कहा, लेकिन पति ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया. महिला ने आगे कहा कि शाम को जब मैं खाना बनाने किचन में पहुंची तो सिंक में जूठे बर्तन पड़े थे. उसने पति से इसका कारण पूछा तो वो विवाद करने लगे. अब आप ही बताइए साहब, बर्तन साफ नहीं होगा तो रात में खाना कैसे बनेगा?

पुलिसवालों ने जब पति से पूछा तो उसने चुप्पी साध ली. इस दौरान पुलिस ने दोनों को काफी देर तक समझाया, तब जाकर दोनों शांत हुए. विवाद खत्म कराने के बाद पुलिस लौट गई. इस कपल की दो साल पहले शादी हुई थी. दोनों की अभी कोई संतान नहीं है. दोनों के झगड़े की वजह को लेकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. वहीं इस पूरे मामले पर सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पति पत्नी का आपसी विवाद था. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया है.

- Advertisement -

News of the Day