Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 256

ENTERTAINMENT : थप्पड़ क्वीन बनीं ‘भाभीजी’, धुरंधर की पार्टी में रणवीर सिंह को मारा चांटा? फिर लगीं हंसने

धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में सितारों की महफिल सजी. मुंबई में हुए इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची थीं. यहां सौम्या टंडन भी शामिल हुईं, जिन्होंने फिल्म के अपने फेमस थप्पड़ सीन को फिर से क्रिएट किया. सौम्या ने सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सभी का आभार जताया.

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. मूवी ने पहले ही दिन 200 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. इसी के साथ रणवीर की फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है. धुरंधर 2 की सुनामी बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक चलने वाली है. बीती रात मुंबई में धुरधंर 2 की सक्सेस पार्टी रखी गई थी. यहां फिल्म की नई पुरानी स्टारकास्ट पहुंची थी.

फिल्म में रहमान डकैत की पत्नी उल्फत के रोल में दिखीं सौम्या टंडन भी पार्टी में पहुंची थीं. सौम्या ने इंस्टा पर सक्सेस पार्टी की अनसीन तस्वीरें पोस्ट की हैं. उन्होंने सिंगर्स, एक्टर्स संग फोटोज को शेयर किया है. सौम्या ने रणवीर सिंह के साथ मूवी का थप्पड़ सीन भी क्रिएट किया. फिल्म के सीन में जब रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) का जनाजा उठ रहा था, सौम्या ने गुस्से में रणवीर यानी हमजा अली मजारी को जोर का थप्पड़ मारा था. इसी सीन को फिल्म की सक्सेस पार्टी में फिर से क्रिएट किया गया.

इससे पहले धुरंधर के पार्ट 1 में सौम्या ने अपने ऑनस्क्रीन पति अक्षय खन्ना उर्फ रहमान डकैत को बेटे की मौत के बाद थप्पड़ मारा था. मूवी से सौम्या के सभी थप्पड़ सीन्स वायरल हुए. सौम्या ने तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा. मूवी के जुड़े सभी कलाकारों का आभार जताया. डायरेक्टर आदित्य धर की भी उन्होंने सराहना की.

सौम्या ने लिखा- धुरंधर्स के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद ऑफ्टर पार्टी में खूब धमाल मचा. सभी को इतिहास रचने के लिए बधाई. इस कमाल को करने वाले शख्स आदित्य धर और धुरंधर रणवीर सिंह (जिन्होंने मुझे कहा कि सब मुझसे थप्पड़ खाना चाहते थे, फिर मुझे थप्पड़ क्वीन का टैग दिया), सुपर टैलेंटेड यामी गौतम, मुझे कास्ट करने वाले मुकेश छाबड़ा, राइजिंग स्टार सारा अर्जुन को ढेर सारा प्यार. सौम्या ने अपनी पोस्ट में म्यूजिक कंपोजर शाशवत सचदेव, क्रिस्टल डिसूजा, आयशा खान, मानव गोहिल, जुबिन नौटियाल को भी बधाई दी है.

सौम्या ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो सारा अर्जुन पर प्यार लुटा रही हैं. मुकेश छाबड़ा संग झूम रही हैं. एक वीडियो में वो रणवीर सिंह को थप्पड़ मारने की एक्टिंग कर जोर-जोर से हंसती हैं. सौम्या ने आदित्य धर-यामी गौतम संग भी पोज दिए. सौम्या की धुरंधर की स्टारकास्ट संग ये फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं.

NATIONAL : 58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ की संपत्ति… गिरफ्तार ज्योतिषी की ऐसे खुली करतूत

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

नासिक में जो खुद को ज्योतिषाचार्य बताकर नेताओं, कारोबारियों और सेलिब्रिटीज़ का भविष्य तय करने का दावा करता था, वही अब गंभीर आपराधिक आरोपों में घिरा है. खुद को ‘कैप्टन’ कहने वाले अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद जैसे-जैसे परतें खुल रही हैं, तस्वीर और चौंकाने वाली होती जा रही है. रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप गिरफ्तार खरात के पास 58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है.

नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने 18 तारीख की सुबह करीब 4 बजे कार्रवाई करते हुए अशोक खरात को गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज है. मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंप दी है. इस टीम का नेतृत्व महिला आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं. सूत्रों के अनुसार, उन्होंने आरोपी से करीब दो घंटे तक पूछताछ की, लेकिन फिलहाल आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है. उनका कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

इस केस का सबसे चौंकाने वाला सबूत 58 वीडियो क्लिक बताया जा रहा है. छापेमारी के दौरान ये वीडियो अलग-अलग डिजिटल डिवाइस से बरामद किए गए. बताया जा रहा है कि इनमें कुछ वीडियो कथित तौर पर महिलाओं और चर्चित चेहरों से जुड़े हो सकते हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी इनकी पुष्टि नहीं की है. इन वीडियो की फॉरेंसिक जांच चल रही है. बताया जा रहा है कि अगर ये आरोप सही साबित होते हैं, तो मामला सिर्फ यौन शोषण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक बड़े ब्लैकमेलिंग रैकेट की शक्ल भी ले सकता है.

इस बीच एक और मामला सामने आया है. शिरडी में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे एक फोन नंबर से उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भेजी गई और उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे गए. इस मामले में आरोपी के ऑफिस से जुड़े एक कर्मचारी नीरज जाधव का नाम सामने आया है. महिला का दावा है कि वह कुछ साल पहले खरात के ऑफिस गई थी और वहीं से उसकी तस्वीरें ली गईं. अब सवाल यह उठ रहा है कि नीरज जाधव यह सब अपने स्तर पर कर रहा था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था. फिलहाल, उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इस एंगल को गंभीरता से जांच रही है.

पुलिस की छापेमारी के दौरान खरात के घर से एक पिस्टल, कारतूस और करीब साढ़े छह लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं. जांच में सामने आया है कि पिछले 15 सालों में अशोक खरात ने भारी-भरकम संपत्ति बनाई है. पुलिस के अनुसार, उसकी कुल संपत्ति करीब 150 से 200 करोड़ रुपये के बीच आंकी जा रही है.

कहां कितनी जमीनें :

  • नासिक के पाथर्डी इलाके में कई जमीनें, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
  • सिन्नर तालुका के मिरगांव और कहंदलवाड़ी में करीब 45 एकड़ जमीन.
  • पाथर्डी और गौलाने इलाके में 30 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी, जो परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज है.
  • मिरगांव में ईशान्येश्वर मंदिर के पीछे करीब 10 करोड़ रुपये का फार्महाउस.
  • ओझर एयरपोर्ट के पास जनोरी गांव में करीब 5 करोड़ रुपये की जमीन.
  • नासिक के कर्मयोगी नगर में बंगला और कनाडा कॉर्नर पर ऑफिस.
  • शिरडी में भी करोड़ों की खेती योग्य जमीन.

अशोक खरात नासिक के सिन्नर तालुका के मिरगांव स्थित ईशान्येश्वर मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन भी है. इस पद के जरिए उसने सामाजिक और धार्मिक प्रभाव भी हासिल किया. नवंबर 2022 में जब महाराष्ट्र के तल्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मिरगांव पहुंचे थे, तब खरात चर्चा में आया था. इसके बाद उसकी पहचान तेजी से बढ़ी और बड़े लोगों का उसके यहां आना-जाना शुरू हो गया. महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकर्ता पहले से ही खरात के खिलाफ आवाज उठा रहे थे. उनका आरोप था कि वह लोगों की आस्था का गलत इस्तेमाल कर रहा है. जब मुख्यमंत्री की उससे मुलाकात हुई थी, तब भी इस पर विवाद हुआ था और सवाल उठे थे कि ऐसे लोगों को बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है. अब गिरफ्तारी के बाद वही मुद्दा फिर से चर्चा में है.

फिलहाल SIT पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस की नजर आरोपी के वित्तीय लेनदेन, डिजिटल सबूतों और उसके नेटवर्क पर है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह साफ हो सकेगा कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित है या इसके पीछे एक बड़ा संगठित नेटवर्क काम कर रहा था.

BHAKTI : Eid-ul-Fitr 2026: भारत में ईद की तारीख हुई कंफर्म, जानें कैसे मनाया जाता है ईद-उल-फितर का त्योहार

0

Eid-ul-Fitr 2026: ईद-उल-फितर खुशियों और भाईचारे का त्योहार है. यह त्योहार रमजान के बाद मनाया जाता है. तो आइए अब जानते हैं कि भारत में कब मनाई जाएगी ईद उल फितर और क्या है इसका महत्व.

ईद उल फितर इस्लाम धर्म का बहुत ही पवित्र और खुशियों वाला त्योहार है, जो रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद मनाया जाता है. यह त्योहार नए चांद (शव्वाल महीने की शुरुआत) के दिखने पर मनाया जाता है. ईद का मतलब होता है ‘खुशी’ और ‘उल-फितर’ का मतलब है ‘रोजा खोलना’. यानी यह त्योहार रोजों के पूरा होने की खुशी में मनाया जाता है. इस दिन लोग अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं कि उन्होंने उन्हें रोजे रखने की ताकत दी.

इस्लामी (हिजरी) कैलेंडर में दो बड़ी ईद मनाई जाती हैं. पहली ईद-उल-फितर, जो रमजान के अंत में आती है. दूसरी ईद-उल-अजहा होती है, जो इस्लामी साल के आखिरी महीने जिलहिज्जा की 10, 11 और 12 तारीख को मनाई जाती है. तो आइए अब जानते हैं कि ईद-उल-फितर भारत में कब मनाई जाएगी और कैसे मनाई जाएगी.

भारत में कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर?

इस्लाम जानकारों के मुताबिक, वैसे तो ईद 20 मार्च को मनाई जानी चाहिए थी. लेकिन, 19 मार्च को शव्वाल का चांद ना दिखने के कारण अब 21 मार्च, शनिवार को भारत में ईद का त्योहार मनाया जाएगा. वहीं, सऊदी अरब में 20 मार्च को ईद मनाई जा रही है.

ईद-उल-फितर आमतौर पर एक दिन का त्योहार होता है. इस्लामी कैलेंडर हिजरी के अनुसार, ईद-उल-फितर शव्वाल महीने के पहले दिन मनाई जाती है. इस दिन ईद की नमाज अदा की जाती है. हालांकि, कई मुस्लिम देशों में ईद का जश्न 2 से 3 दिनों तक चलता है. इन दिनों में छुट्टी रहती है, लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं और रोजे खत्म होने का जश्न मनाते हैं. ईद-उल-फितर, ईद-उल-अजहा से अलग होती है, क्योंकि ईद-उल-अजहा तीन दिन तक मनाई जाती है.

ईद की नमाज पढ़ें- हर मुसलमान को चाहिए कि वह मस्जिद या ईदगाह में जाकर मिलकर ईद की नमाज अदा करें और अल्लाह का शुक्रिया करें.

आने-जाने का रास्ता बदलें- सुन्नत के अनुसार, ईद की नमाज के लिए जाते समय और वापस आते समय अलग-अलग रास्ता अपनाना अच्छा माना जाता है.

साफ सुथरे और नए कपड़े पहनें- इस दिन साफ-सुथरे होकर, अच्छे कपड़े पहनकर ही नमाज के लिए जाना चाहिए.

तोहफे और मुबारकबाद दें- ईद उल फितर के दिन अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद मुबारक’ कहें और गले लगाकर एक दूसरे के साथ खुशियां बांटें.

दुआ और इबादत करें- इस दिन अल्लाह से दुआ करें और ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, क्योंकि यह दिन खास बरकत वाला होता है.

ईद-उल-फितर की शुरुआत पैगंबर हजरत मुहम्मद ने 624 ईस्वी में मदीना में की थी. यह हिजरत के बाद दूसरा साल था, जब मुसलमानों ने पहला रमजान पूरा किया था. जब वे मदीना पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि लोग दो खास दिनों पर जश्न मनाते हैं. इसके बाद उन्होंने बताया कि मुसलमानों के लिए दो ईद होंगी- ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा.

NATIONAL : जो सबको मान्य होगा’, BJP ने बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर साफ किया स्टैंड

0

बीजेपी नेता प्रेम रंजन पटेल का कहना है कि नीतीश कुमार का बिहार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. आगे जो भी मुख्यमंत्री होगा, उन्हें भी नीतीश कुमार का आशीर्वाद मिलेगा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा से आगे की राजनीति करेंगे. बहुत जल्द वे सीएम पद को छोड़ने वाले हैं. ऐसे में बिहार में एक नई सरकार का गठन होगा. नया मुख्यमंत्री मिलेगा. विभागों का बंटवारा होगा. इन सबके बीच लगातार बिहार में सबसे अधिक किसी चीज की चर्चा हो रही है तो वह मुख्यमंत्री को लेकर है. कई नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच बीजेपी की ओर से एक बार फिर प्रतिक्रिया आई है.

नाम को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं: बीजेपी
गुरुवार (19 मार्च, 2026) को बयान जारी करते हुए बिहार बीजेपी के प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद के अगले सीएम के नाम की तेज हुई चर्चा पर कहा, “एनडीए में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं है. यह एनडीए में चर्चा का विषय भी नहीं है.”

प्रेम रंजन पटेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री का नाम एनडीए का नेतृत्व सामूहिक रूप से तय करेगा… जो सबको मान्य होगा. यह विषय एनडीए के लिए चर्चा का केंद्र नहीं हो सकता है.”

आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के बड़े नेता हैं और नए मुख्यमंत्री के नाम में उनकी भी सहमति ली जाएगी यह भी सत्य है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. आगे जो भी मुख्यमंत्री होगा, उन्हें भी नीतीश कुमार का आशीर्वाद, स्नेह और मार्गदर्शन मिलेगा.

बिहार बीजेपी के नेता ने कहा कि एनडीए के लक्ष्य भारत को विकसित देश और बिहार को विकसित राज्य बनाना है, हम सभी को मिलकर इसके लिए काम करना होगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन काफी पुराना है, हम लोग वर्षों साथ चले हैं और अब हम लोगों को इसकी आदत हो गई है. इसलिए नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जब जरूरत होगी, एनडीए का नेतृत्व सामूहिक रूप से तय कर लेगा.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में ‘चीफ कॉपी एडिटर’ के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

NATIONAL : ‘नीले ड्रम’ का खौफ! पति ने अपनी पत्नी को किया आशिक के हवाले… बुलंदशहर के राजकुमार की कहानी

0



बुलंदशहर में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां ‘नीले ड्रम’ के खौफ ने एक पति को अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंपने पर मजबूर कर दिया. सोशल मीडिया से शुरू हुई इस प्रेम कहानी का अंत पुलिस के महिला मेडिएशन सेल में हुआ, जहां पति ने अपनी जान बचाने के लिए यह फैसला लिया.

बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतपुर में राजकुमार नाम के एक मजदूर ने अपनी जान बचाने के लिए अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया. राजकुमार की शादी सात साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से दोस्ती हो गई. अफेयर का पता चलने पर जब पति ने विरोध किया, तो पत्नी ने उसे नीले ड्रम में सीमेंट भरकर मार देने की धमकी दी. इस दहशत के चलते मामला पुलिस तक पहुंचा. महिला मेडिएशन सेल में हुई काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद राजकुमार ने उसे प्रेमी को सौंप दिया.

राजकुमार को अपनी पत्नी के मोबाइल से प्रेमी के साथ कुछ आपत्तिजनक फोटो मिले थे. इसके बाद से घर में कलह शुरू हो गई. पत्नी लगातार राजकुमार और उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी देने लगी.



‘नीले ड्रम’ वाली धमकी ने राजकुमार को इतना डरा दिया कि उसे अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी. पीड़ित राजकुमार का एक बच्चा भी है, लेकिन जान के खतरे को देखते हुए उसने इस रिश्ते से पीछे हटना ही बेहतर समझा.

पुलिस ने दोनों पक्षों को सुलह के लिए महिला मेडिएशन सेल बुलाया था. वहां पत्नी का प्रेमी भी पहुंच गया. तीनों परिवारों के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद पत्नी ने साफ कर दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बिताना चाहती है. राजकुमार और उसके परिजनों ने इस पर सहमति दे दी और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया. राजकुमार का कहना है कि उसने ऐसा करके अपनी जान बचा ली है.

NATIONAL : एक साथ जलीं 7 चिताएं… इंदौर में EV चार्जिंग ब्लास्ट से उजड़े परिवार, 3 मंजिला मकान स्वाहा, गर्भवती बहू और 2 बच्चों समेत 8 की मौत

0

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में बुधवार तड़के आग का ऐसा तांडव मचा जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. एक घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार (TATA Punch) को चार्ज करने के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने देखते ही देखते तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौत हो गई है. शाम तक सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

अग्निशमन विभाग और पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 4 बजे की है. कारोबारी मनोज पुगलिया के घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी. शुरुआती जांच के मुताबिक, चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट के बाद धमाका हुआ और कार में आग लग गई.आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरी इमारत को घेर लिया. स्थिति तब और भयावह हो गई जब घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर फटने लगे. धमाकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर में लगे एसी और फ्रिज के कंप्रेसर भी ब्लास्ट हो गए.

दमकल विभाग के ASI सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मौके से 5 LPG सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि धमाकों के संकेतों से पता चलता है कि घर में करीब 10-11 सिलेंडर मौजूद थे. हादसे के समय बचाव कार्य में सबसे बड़ी बाधा घर के दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बिजली कटने के बाद ये लॉक जाम हो गए, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.

पुलिस और फायर ब्रिगेड को दरवाजे तोड़कर अंदर घुसने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बता दें कि कुछ माह पहले इंदौर के उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल की भी उनके पेंट हाउस में इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक गेट के कारण दम घुटने से मौत हो गई थी.सोसायटी अध्यक्ष मनोज शर्मा के अनुसार, घर में एक पारिवारिक कार्यक्रम के कारण बिहार के किशनगंज से आए कई रिश्तेदार भी मौजूद थे, जिससे जनहानि बढ़ गई.

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:-

मनोज पुगलिया (65)

विजय सेठिया (65)

सुमन सेठिया (60)

टीनू (35)

सिमरन (30) – (गर्भवती बहू)

छोटू सेठिया (22)

राशि सेठिया (12)

तन्मय (6)

हादसे के वक्त मनोज पुगलिया के तीनों बेटों और उनकी पत्नी ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि 3 अन्य लोगों को ग्रिल तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया.

शहर के तिलकनगर मुक्तिधाम में शवों का अंतिम संस्कार किया. एक साथ 7 चिताएं जलीं जबकि बच्चे के शव को दफनाया गया है, जिसे एक बॉक्स में रखकर लाया गया था. यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोग फफक पड़े.

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर शिवम वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री तुलसी सिलावट और कैलाश विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे.नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विशेषज्ञों की एक समिति बनाकर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के चलन को देखते हुए अब EV चार्जिंग के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जाएगी.

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन और विशेष डीजी आदर्श कटियार ने घटनास्थल का मुआयना किया. मामले की जांच के लिए IIT एक्सपर्ट्स और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि छोटे प्लॉट पर बड़ी इमारतों के निर्माण और संकरी सड़कों के कारण बचाव कार्य में कितनी बाधा आई. साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक वाहन विशेषज्ञों के साथ बैठक कर यह पता लगाया जाएगा कि चार्जिंग के दौरान इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं?

WORLD : खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच UAE ने बड़ा फैसला लिया है, ईद की नमाज के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इस बार खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगाई गई है.

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ईद उल फितर 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यूएई प्रशासन की ओर से ईद को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. यूएई ने खुले में नमाज अदा करने वाली जगहों पर रोक लगा दी है और घोषणा की है कि ईद की नमाज केवल मस्जिदों में ही अदा की जाएगी.

इस्लामी मामलों, बंदोबस्ती और जकात की जनरल अथॉरिटी ने इसकी घोषणा की है. यह बड़ा बदलाव अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के चलते खाड़ी इलाके में बने तनाव और संवेदनशीलता के चलते किया गया है. ये बदलाव इस वर्ष ईद मनाने के तरीके को नया रूप दे रहा है.

आमतौर पर संयुक्त अरब अमीरात में ईद उल फितर की नमाज को लोग एकत्र होकर खुली जगहों पर इबादत के साथ मनाते हैं. ईद का जश्न मनाने के लिए सुबह से ही लोग हजारों की संख्या में इकट्ठा हो जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिलेगा. अधिकारियों की ओर से इसकी पुष्टि की गई है. नमाजियों से अपील की गई है कि वह मस्जिद के दिशा-निर्देशों का पालन करें और भीड़ से बचने के लिए समय से पहले पहुंचे.

ईद की नमाज से जुड़ा यह बदलाव मैनेजमेंट से जुड़ा नजर आ रहा है. हालांकि ईद की नमाज केवल एक धार्मिक दायित्व तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों की भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है. लोग परिवार के साथ खुले मैदान में एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं. वहीं, मस्जिदों में मौजूद जगह से ज्यादा लोग इकट्ठा होते हैं. हालांकि लोगों को भरोसा दिलाया गया है कि मस्जिदों में होने वाली भीड़ को संभालने के पूरे इंतजाम किए गए हैं.

ईद की नमाज के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि यूएई में ईद की नमाज आमतौर पर सूर्योदय के बाद 5 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट के बीच अदा की जाती है, जिसके बाद उपदेश और दुआएं दी जाती हैं.

इस फैसले का मकसद लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और बड़े स्तर पर होने वाले इस आयोजन को सुचारू रूप से आयोजित करना है. यह तब और अहम हो जाता है, जब इलाके में अनिश्चितता बनी हुई है.

ENTERTAINMENT : व्हाट्सएप पर रोज सुबह मैसेज करते हैं अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा ने किया खुलासा

बॉलीवुड में प्रेम चोपड़ा और अमिताभ बच्चन की दोस्ती भी बहुत गहरी हैं. हाल ही में प्रेम ने एक इंटरव्यू में बताया कि बीमार होने के बाद से हर सुबह अमिताभ उन्हें मैसेज करते हैं.

बॉलीवुड में कुछ रिश्ते फिल्मों तक सीमित रहते हैं, लेकिन कुछ दोस्तियां सालों बाद भी उतनी ही मजबूत रहती हैं. अमिताभ बच्चन और प्रेम चोपड़ा की दोस्ती भी कुछ ऐसी ही है. आज के समय में, जहां लोग अपने काम और जिंदगी में बिजी हो जाते हैं. वहां अमिताभ बच्चन लोगों के लिए एक मिसाल है क्योंकि वो हमेशा एक सच्चे दोस्त की तरह, अपने करीबियों के मुश्किल वक्त में भी साथ खड़े रहते है.

हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में प्रेम चोपड़ा ने बताया कि जब वह पिछले साल बीमार पड़े और अस्पताल में भर्ती हुए, तभी से अमिताभ बच्चन उन्हें रोज सुबह एक मैसेज भेजते हैं. हर दिन वह मैसेज में लिखते है ‘जल्दी ठीक हो जाओ, प्रेम… तुम्हारे लिए दुआ कर रहा हूं.’ हालांकि जब प्रेम चोपड़ा ने खुद अमिताभ को कहा कि अब वह पूरी तरह ठीक हैं, तब भी अमिताभ ने उन्हें मैसेज करना बंद नहीं किया. प्रेम ने हंसते हुए बताया कि बार-बार समझाने के बाद भी बड़े प्यार से रोज मैसेज भेजते रहते हैं.

बता दें, प्रेम चोपड़ा को पिछले साल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें वायरल इंफेक्शन के साथ दिल की गंभीर बीमारी एओर्टिक स्टेनोसिस थी. इलाज के दौरान बिना ओपन हार्ट सर्जरी के उनका सफल ऑपरेशन किया गया. उनके दामाद और एक्टर शरमन जोशी ने भी बताया कि अब वह घर पर हैं और पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं. प्रेम चोपड़ा और अमिताभ बच्चन ने 70 और 80 के दशक में वो कौन थी, उपकार, बॉबी, दो अंजाने और दोस्ताना जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया, जहां प्रेम अक्सर खलनायक की भूमिका में नजर आए. छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में प्रेम चोपड़ा ने सैकड़ों फिल्मों में अपनी पहचान बनाई और हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार विलेन में गिने जाते हैं.

NATIONAL : 9 फरवरी से थीं लापता… गायब हुई दो मुस्लिम बहनों का मिला सुराग, हिंदू युवकों के साथ लौटकर सबको चौंकाया, बोलीं- हमने शादी कर ली

0

MP के छतरपुर जिले में दो चचेरी बहनों ने प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागकर धर्म परिवर्तन किया और हिंदू युवकों से शादी रचा ली. सात साल लंबे चले इस प्रेम प्रसंग का अंत आखिरकार थाने में दर्ज बयानों और शादी के कानूनी दस्तावेजों के साथ हुआ. छतरपुर जिले के नौगांव में एक चर्चित प्रेम कहानी का खुलासा पुलिस थाने में बयानों के साथ हुआ. 9 फरवरी को घर से लापता हुई दो चचेरी बहनों, अलीना और शलीना ने अपने प्रेमियों के साथ नौगांव थाने पहुंचकर खुद को बालिग बताते हुए शादी करने की पुष्टि की है.

युवतियों के साथ आए प्रशांत जोशी और हेमंत जोशी ने बताया कि उनका पिछले सात सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 9 फरवरी को घर से निकलने के बाद उन्होंने 20 फरवरी को आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. शादी के बाद शलीना ने अपना नाम बदलकर सानवी आर्या रख लिया है, वहीं अलीना ने भी हिंदू धर्म अपनाकर हेमंत से विवाह किया.

थाना प्रभारी (TI) वाल्मीकि चौबे ने बताया कि युवतियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी, जिसके आधार पर आज उन्हें दस्तयाब किया गया. पुलिस ने उनके परिजनों को भी सूचना दी थी.

थाने में परिजनों और युवतियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन दोनों बहनों ने साफ कर दिया कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से अपने पतियों के साथ रहना चाहती हैं. उन्होंने माता-पिता के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया.

टीआई वाल्मीकि चौबे के अनुसार, युवतियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जो कानूनन बेहद अहम हैं. उनके शैक्षणिक दस्तावेज (मार्कशीट) और आधार कार्ड का वेरिफिकेशन किया जा रहा है ताकि उनकी उम्र की पुष्टि हो सके. चूंकि दोनों युवतियां बालिग हैं, इसलिए उनके बयानों के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

UP : वाराणसी में बंधक बनाकर छात्रा से दो दिन तक रेप, परिवार को खत्म करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

0

नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया है कि रॉबिन यादव नाम के युवक ने दो दिन बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया. साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी.प्रदेश के वाराणसी से नाबालिग छात्रा से हथियार के दम पर रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, आरोपी छात्रा को धमकी देकर उसके साथ रेप किया और दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा. फिलहाल इस मामले में वाराणसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके उसे हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला वाराणसी चोलापुर थाना अंतर्गत सिंधोरा बाजार से सामने आया है. पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, यह घटना 13 मार्च 2026 की है, जब एक नाबालिग छात्रा से रॉबिन यादव नाम के युवक ने दुष्कर्म किया. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए दो दिन तक बंधक बनाए रखा.

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा को रॉबिन यादव नामक युवक द्वारा 2 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया कि वह किसी को यह बात बताएगी तो उसे और उसके परिवार को खत्म कर दिया जाएगा. छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की लिखित शिकायत निकटतम थाने पर दी, इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वहीं इस मामले में कार्रवाई को लेकर जब एबीपी न्यूज ने डीसीपी प्रमोद कुमार से सवाल किया तो उनका कहना है कि छात्र द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है, और उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल इस मामले में बड़ी बात यह है कि पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस कर रही है. पुलिस छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों के साथ-साथ हर पहलुओं की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है.

- Advertisement -

News of the Day