Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 257

NATIONAL : प्रेग्नेंट यूट्यूबर को पति ने दी दर्दनाक मौत, गला दबाकर चेहरे पर किए कई वार

0

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.तेलंगाना के जगित्याल जिले में एक 20 साल की गर्भवती यूट्यूबर की हत्या का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

मृतका की पहचान वैष्णवी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, उसका शव मंगलवार को उसके मायके, माधापुर गांव में संदिग्ध हालत में पाया गया. परिजनों ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

कोरुतला थाना क्षेत्र के निरीक्षक सुरेश के मुताबिक, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतका के पिता एस.आर. दुर्गाप्रसाद की शिकायत के आधार पर पति चित्तारी हरिप्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर पहले गला दबाकर हत्या की और फिर चेहरे पर वार किया. पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.बताया जा रहा है कि वैष्णवी और हरिप्रसाद की शादी करीब दस महीने पहले हुई थी. मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने पति के साथ-साथ उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप है. साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इस घटना में आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों की कोई भूमिका तो नहीं रही.पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके और दोषियों को सजा मिल सके.

ENTERTAINMENT : बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ सांप के जहर का केस खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत

बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव को सांप के जहर से जुड़े केस में बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय बेंच ने एल्विश के खिलाफ आपराधिक केस खारिज कर दिया है.

बिग बॉस ओटीटी के विजेता और चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने सांपों के जहर की तस्करी और सेवन से जुड़े मामलों में एल्विश यादव के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाहियां रद्द करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाते हुए कहा है कि जिस तरह से शिकायत दर्ज की गई थी, उसमें प्रक्रिया के स्तर की कई खामिया

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई. जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि कानून की नजर में यह शिकायत टिक नहीं सकती. सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की पीठ ने कहा कि दर्ज शिकायत में प्रक्रिया के स्तर पर बहुत सी खामियां हैं. यह शिकायत, यह एफआईआर कानून की नजर में टिक नहीं सकती.

कोर्ट ने कहा कि एल्विश यादव पर लगाए गए आरोप गुरुग्राम में पहले दर्ज की गई एक प्राथमिकी पर आधारित थे. इस प्राथमिकी के मामले में पहले ही क्लोजर रिपोर्ट दाखिल हो चुकी है. कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर में लगाए गए एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का भी उल्लेख किया और कहा कि ये प्रावधान नहीं लगाए जा सकते. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सह आरोपी से बरामद तरल पदार्थ एंटी वेनम अनुसूची में वर्णित पदार्थों के तहत नहीं आता.

GUJARAT : अहमदाबाद के कैफे में गार्लिक ब्रेड में निकली मक्खी, शिकायत के बाद 50 हजार का लगा जुर्माना

अहमदाबाद के सिंधुभवन रोड स्थित एक कैफे में ग्राहक को परोसी गई गार्लिक ब्रेड में मरी हुई मक्खी निकल आई. कस्टमर ने तुरंत इस मामले की शिकायत की. इसके बाद नगर निगम ने जांच कर रेस्टोरेंट पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

अहमदाबाद के पॉश इलाके सिंधुभवन रोड स्थित एक चर्चित कैफे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कस्टमर को सर्व की गई गार्लिक ब्रेड में मरी हुई मक्खी मिली. यह मामला सामने आते ही न सिर्फ कैफे में मौजूद लोग हैरान रह गए, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस घटना ने तेजी से तूल पकड़ लिया. कस्टमर की शिकायत के बाद नगर निगम ने रेस्टोरेंट पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है.

अहमदाबाद के सिंधुभवन रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में पहुंचे एक ग्राहक ने गार्लिक ब्रेड ऑर्डर की. कस्टमर का कहना है कि उस ब्रेड में मरी हुई मक्खी निकली. उसने इस मामले की शिकायत की. शिकायत के बाद नगर निगम ने रेस्टोरेंट पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है.

अहमदाबाद के शाहीबाग में रहनेवाले ध्रुविल सिंधुभवन रोड पर स्थित कैफे में गए थे. उन्होंने गार्लिक ब्रेड ऑर्डर की हुई थी, लेकिन जब ऑर्डर रिसीव हुआ तो उसमें ऊपर ही मरी हुई मक्खी पड़ी हुई थी, जिसे देख वे चौंक उठे. इस बात की शिकायत कैफे के मैनेजर से की. शुरुआत में कैफे की तरफ से इस मामले को रफादफा करने के लिए ग्राहक को कम्प्लीमेंटरी में पेस्ट्री देने की पेशकश की गई. गार्लिक ब्रेड पर मरी हुई मक्खी का फोटो और वीडियो कस्टमर ने ले लिया.

ग्राहक ने ऑर्डर की हुई 850 रुपये की गार्लिक ब्रेड में मरी हुई मक्खी निकलने को लेकर शिकायत नगर निगम में की. इसके बाद कुछ वीडियो और फोटो वायरल होने लगे. नगर निगम ने जांच के बाद रेस्टोरेंट पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया. अहमदाबाद नगर निगम के हेल्थ विभाग की तरफ से कहा गया है कि 18 मार्च को शिकायत मिली थी कि सिंधुभवन रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में ऑर्डर की गई गार्लिक ब्रेड में मक्खी निकली है.

इसके बाद फ़ूड डिपार्टमेंट के सीनियर फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर को भेजकर जांच की गई थी. ग्राहक को रेस्टोरेंट पर बुलाया गया था, लेकिन व्यस्तता की वजह से वह आ नहीं पाए. रेस्टोरेंट का लाइसेंस समेत चीजों की जांच करने पर लापरवाही को लेकर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. गार्लिक ब्रेड और कुकिंग आयल के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं.

कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम जब अहमदाबाद आई थी, उस समय कई नामी क्रिकेटर इसी रेस्टोरेंट में पहुंचे थे. जिसके कुछ ही दिनों के बाद गार्लिक ब्रेड में मक्खी निकलने की घटना सामने आई. लोग सवाल कर रहे हैं कि इतने महंगे रेस्टोरेंट के बावजूद क्वालिटी मेंटेन करने में क्यों लापरवाही बरती जा रही है.

AHMEDABAD : एक्स-रे रूम में छुपकर महिलाओं के वीडियो बनाता रहा ड्राइवर, अहमदाबाद के हॉस्पिटल की शर्मनाक घटना

0

अहमदाबाद के सोला सिविल हॉस्पिटल में एक ड्राइवर पर महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगा है. आरोपी ने एक्सरे रूम में चोरी-छिपे वीडियो बनाए, जिसे एक महिला ने पकड़ लिया.

अहमदाबाद के सोला सिविल हॉस्पिटल से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. हॉस्पिटल के एक्सरे विभाग में डीन ऑफिस का ड्राइवर, महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बना रहा था. हॉस्पिटल ने मामले की जानकारी मिलने पर आरोपी के खिलाफ शिकायत करने के बजाय वीडियो डिलीट करवाकर उसे छोड़ दिया.

आरोपी ड्राइवर विष्णु मकवाना चोरी से एक्सरे रूम में पहुंचकर महिलाओं के वीडियो मोबाइल में बनाता था. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब ड्राइवर को एक महिला ने छुपकर वीडियो बनाते देख लिया. इसके बाद महिला ने ड्राइवर से पूछा और हल्ला मच गया. मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने ड्राइवर को तुरंत पकड लिया.

ड्राइवर की इस शर्मनाक हरकत को लेकर 181 महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की गई. हालांकि ड्राइवर के खिलाफ कोई कड़े कदम लिए जाते उससे पहले ही हॉस्पिटल ने ड्राइवर के फोन से महिला के वीडियो डिलीट करवाकर महिला और ड्राइवर के बीच समाधान करवाकर ड्राइवर को जाने दिया.

हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक हॉस्पिटल के डीन ऑफिस का ड्रा इवर विष्णु मकवाना मूल ओड़िसा का रहने वाला है और 15 साल से नौकरी करता है. डीन ऑफिस का ड्राइवर होने से एक्सरे रूम में वो आसानी से आवाजाही करता था. जिसका फायदा उठाकर ड्राइवर ने फोन में कई महिलाओं के वीडियो शूट करके स्टोर किए थे. उन सभी वीडियो को डिलीट कराया गया है.

लेकिन सवाल ये है कि आरोपी ड्राइवर एक्सरे रूम से महिलाओं के वीडियो बनाकर करता था क्या? कितने समय से विष्णु इस तरह से वीडियो बनाता था? वीडियो बनाकर कहीं फॉरवर्ड करता था की नहीं?

अहमदाबाद सोला सिविल हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट दीपिका सिंघल ने कहा, ‘जब ड्राईवर के महिलाओं का वीडियो बनाने का पता चला तो हमारे स्टाफ ने उसे पुलिस के पास ले जाने का फैसला किया था. 181 महिला हेल्पलाइन पर भी कॉल करके मदद ली गई थी.’सिंघल ने बताया कि ड्राइवर को पुलिस को सौंपने से पहले ही महिला और उसके परिवार के साथ समझौता हो चुका था. इसीलिए बाद में कोई कार्रवाई नहीं की गई. एक्सरे रूम में दाखिल होने सबके लिए मुमकिन नहीं, लेकिन स्टाफ का कर्मी होने का फायदा उठाकर आरोपी ने ऐसे वीडियो बनाए. लेकिन ऐसा दोबारा ना हो और सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए अब कुछ पॉइंट पर ज्यादा सिक्योरिटी रखने का फैसला लिया गया है.

BUSINESS : सहारा में फंसा पैसा कैसे मिलेगा? अभी कर लें ये काम…10 लाख तक का क्लेम हो सकता है मंजूर

सहारा इंडिया में जिन निवेशकों का पैसा फंसा हैं उनके लिए एक राहत की खबर आ रही है. जिन लोगों का पैसा पहले किसी गलती की वजह से नहीं मिल पाया था, वे अब अपनी जानकारी सुधारकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं..

सहारा इंडिया में जिन निवेशकों का पैसा फंसा हैं उनके लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है. जिन लोगों का पैसा पहले किसी गलती या तकनीकी वजह से नहीं मिल पाया था, वे अब अपनी जानकारी सुधारकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं.

सही तरीके से क्लेम करने के बाद तय समय के अंदर, यानी करीब 45 कार्य दिवस में भुगतान मिलने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. साथ ही इस बार रिफंड की अधिकतम सीमा भी बढ़ा दी गई है. जिससे निवेशक अब 10 लाख रुपये तक की राशि वापस पाने के लिए दावा कर सकते हैं. आइए जानते हैं, इस नए फैसले के बारे में….

केंद्र सरकार की ओर से निवेशकों के लिए सहारा रिफंड पोर्टल पर Resubmission Portal शुरू किया है. इस पोर्टल का इस्तेमाल ऐसे लोग कर सकते हैं, जिनके आवेदन में कमी होने का मैसेज दिया गया था.वैसे निवेशक अपनी गलती सुधारकर दोबारा से रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यानी कि निवेशकों को एक बार फिर पैसे वापस पाने का मौका दिया जा रहा है.

सरकार की ओर से अब निवेशकों को पहले से ज्यादा राहत दी गई है, क्योंकि वे 10 लाख रुपये तक के अपने कुल क्लेम को फिर से जमा कर सकते हैं. पहले जहां केवल छोटे अमाउंट वाले दावों पर ही ध्यान दिया जा रहा था, अब दायरा बढ़ने से ज्यादा लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

सरकार के अनुसार, जो भी निवेशक अपनी जानकारी ठीक करके दोबारा आवेदन करेंगे, उनके क्लेम को करीब 45 कार्य दिवस के भीतर प्रोसेस किया जाएगा. ताकि उन्हें जल्द से जल्द भुगतान मिल सके.रिफंड के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना जरूरी है. निवेशक के पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक खाता होना चाहिए. जिससे पूरी प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो सके.

इसके अलावा निवेश से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होते हैं. तभी क्लेम स्वीकार किया जाता है. आम तौर पर आवेदन की जांच करीब 30 दिन में पूरी हो जाती है. निवेशकों के इसके बाद अगले 15 दिनों के भीतर फैसले की जानकारी मिलती है.

NATIONAL : वाराणसी में बंधक बनाकर छात्रा से दो दिन तक रेप, परिवार को खत्म करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

0

नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया है कि रॉबिन यादव नाम के युवक ने दो दिन बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया. साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से नाबालिग छात्रा से हथियार के दम पर रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, आरोपी छात्रा को धमकी देकर उसके साथ रेप किया और दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा. फिलहाल इस मामले में वाराणसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके उसे हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला वाराणसी चोलापुर थाना अंतर्गत सिंधोरा बाजार से सामने आया है. पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, यह घटना 13 मार्च 2026 की है, जब एक नाबालिग छात्रा से रॉबिन यादव नाम के युवक ने दुष्कर्म किया. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए दो दिन तक बंधक बनाए रखा.

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा को रॉबिन यादव नामक युवक द्वारा 2 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया कि वह किसी को यह बात बताएगी तो उसे और उसके परिवार को खत्म कर दिया जाएगा. छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की लिखित शिकायत निकटतम थाने पर दी, इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वहीं इस मामले में कार्रवाई को लेकर जब एबीपी न्यूज ने डीसीपी प्रमोद कुमार से सवाल किया तो उनका कहना है कि छात्र द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है, और उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल इस मामले में बड़ी बात यह है कि पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस कर रही है. पुलिस छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों के साथ-साथ हर पहलुओं की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है.

ENTERTAINMENT : मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति विवेक दहिया संग हुईं रोमांटिक

एक्टर दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं. दिव्यांका ने प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है. उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी फोटोज शेयर की हैं.दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंसी फेज में हैं. वो जिंदगी के नए चैप्टर में कदम रखने जा रही हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म की और अब पति संग फोटोशूट भी शेयर किया.

दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है. फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 10 साल बाद प्लॉट ट्विस्ट. कुछ जर्नी जल्दबाजी की नहीं होती हैं. वो साथ में तैयार होने की होती हैं. और जब आपको लगे कि आपकी स्टोरी कंप्लीट है, तो जिंदगी सबसे खूबसूरत चैप्टर एड करती है. अभी तक इसके बारे में सोच रही हूं. बिना किसी कारण स्माइल कर रही हूं. हम पेरेंट्स बनने वाले हैं.

फोटोशूट में दिव्यांका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं. वो पति विवेक संग रोमांटिक भी हुईं.दिव्यांका और विवेक व्हाइट आउटफिट में दिखे. दोनों बहुत खुश और एक्साइटेड नजर आए.दिव्यांका ने व्हाइट कलर की ड्रेस के साथ मोतियों की जूलरी पेयर की. उन्होंने मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल बनाई और लाइट मेकअप रखा.

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने 8 जुलाई 2016 में विवेक संग शादी की थी. उनकी शादी बहुत चर्चा में रही थी.दोनों साथ में बहुत खुश हैं और अपनी जिंदगी खुलकर जी रहे हैं. अब जून में वो पेरेंट्स बनने वाले हैं.बता दें कि दिव्यांका और विवेक ने साथ में शो ये है मोहब्बतें में काम किया था. इस शो को बहुत पसंद किया गया था. दिव्यांका शो में लीड रोल में थीं.

NATIONAL : दोस्त की बर्थडे पार्टी में DU की छात्रा से रेप, शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम

0

गुरुग्राम के सेक्टर 33 में एक हाउस पार्टी के दौरान 19 साल की छात्रा से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी दिल्ली का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.गुरुग्राम के सेक्टर 33 में एक हाउस पार्टी के दौरान 19 साल की कॉलेज छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा है और मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. वह शनिवार को अपने एक दोस्त के फ्लैट पर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आई थी. पार्टी के दौरान वहां शराब पी जा रही थी.

बताया जा रहा है कि आरोपी दिव्यम भी पीड़िता के दोस्त के जरिए इस पार्टी में शामिल हुआ था. देर रात के दौरान, जब पार्टी चल रही थी, आरोपी ने कथित तौर पर नशे की हालत में पीड़िता के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. आरोप है कि इसके बाद आरोपी पीड़िता को फ्लैट के एक सुनसान हिस्से में ले गया, जहां उसने उसकी नशे की हालत का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाया, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान इस ओर गया.

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने तुरंत अपने दोस्त को इस बारे में बताया. हंगामा बढ़ता देख आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना से सदमे में आई पीड़िता ने अगले दिन पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसका बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने यह अपराध नशे की हालत में किया. फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी.

GUJARAT : नशा देकर काट दिया कुल्हाड़ी से… बहन और प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत

0

बनासकांठा में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी ने प्रेमी और बहन के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. प्रेम संबंध उजागर होने के बाद रची गई साजिश में पहले नशीला पदार्थ खिलाया गया, फिर कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली गई.

गुजरात के बनासकांठा जिले के थराद तालुका स्थित करबुन गांव से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी और सगी बहन के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रणछोड़जी दरबार के रूप में हुई है. जांच में सामने आया कि उनकी पत्नी धर्मीबा का गांव के ही एक व्यक्ति भाणाभाई माजीराणा के साथ अवैध संबंध था. बताया जा रहा है कि रणछोड़जी को इस संबंध की जानकारी हो गई थी, जिससे घर में विवाद बढ़ने लगा था.

इसी के चलते पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर रणछोड़जी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. योजना के तहत एक रात खाना खाते समय धर्मीबा ने अपने पति के भोजन में नींद की गोलियां मिला दीं. जब रणछोड़जी गहरी नींद में सो गए, तब प्रेमी भाणाभाई ने घर में घुसकर उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में रणछोड़जी की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरे अपराध में धर्मीबा की बहन आनंदबा ने भी सहयोग किया. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं होने पर उसे वापस पलंग पर रख दिया. हालांकि, पुलिस को घटना संदिग्ध लगी और जब गहराई से जांच की गई तो साजिश की परतें खुलती चली गईं. पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

थराद पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. लोग इस वारदात को लेकर स्तब्ध हैं.

Chaitra Navratri 2026 Katha: इस कथा के बिना अधूरा है चैत्र नवरात्र का व्रत, यहां पढ़ें पूरी कथा

0

चैत्र नवरात्र की आज से शुरुआत हो चुकी है. तो आइए अब सुनते हैं महिषासुर और मां दुर्गा से संबंधित चैत्र नवरात्र की व्रत कथा, जिसके बिना यह 9 दिन अधूरे माने जाते हैं.

द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्र की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और यह पर्व नौ दिनों तक चलता है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और कई लोग व्रत भी रखते हैं. मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से मां भगवती की उपासना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में शुभ फल मिलते हैं. नवरात्र के पहले दिन घर में कलश स्थापना (घटस्थापना) की जाती है और अखंड ज्योत जलाई जाती है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार पर माता रानी की कृपा बनी रहती है. इस पर्व का समापन नवमी तिथि को होता है, जिसे राम नवमी के रूप में भी मनाया जाता है. चलिए अब चैत्र नवरात्र की पौराणिक कथा सुनते हैं.

चैत्र नवरात्र की पौराणिक कथा के मुताबिक, शास्त्रों में एक महिषासुर नाम के राक्षस का जिक्र मिलता है, जो कि बहुत ही शक्तिशाली था. धरती पर उसने धरती पर अत्याचार बढ़ा दिए थे. उसे ऐसा वरदान मिला था कि कोई देवता या दानव उसे नहीं मार सकता है. उसके अत्याचारों से परेशान होकर सभी देवताओं ने देवी पार्वती से मदद मांगी. तब मां ने अपने तेज से नौ रूप धारण किए. देवताओं ने उन्हें अपने-अपने अस्त्र-शस्त्र देकर और शक्तिशाली बनाया. कई दिनों तक चले युद्ध के बाद देवी ने महिषासुर का वध किया. तभी से नवरात्र मनाने की परंपरा शुरू हुई.

शास्त्रों के मुताबिक, साल में चार बार नवरात्र आती है, लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्र सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है. नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के जिन रूपों की पूजा की जाती है, उन्हें नवदुर्गा कहा जाता है. पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा होती है. अंतिम दिन कन्या पूजन किया जाता है, जिसमें छोटी बच्चियों को देवी का रूप मानकर भोजन कराया जाता है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है.

- Advertisement -

News of the Day