Friday, October 2, 2026
Home Blog Page 348

KANPUR : 90 साल की विरासत, अरबों का साम्राज्य और लैंबॉर्गिनी हादसा… कानपुर के शिवम मिश्रा की पूरी कहानी

0

कानपुर में लैंबॉर्गिनी हादसे के बाद कारोबारी शिवम मिश्रा का नाम सुर्खियों में है. पुलिस ने सुपरकार को सीज कर जांच तेज कर दी है, जबकि ड्राइवर बनाम खुद ड्राइव करने के दावों के बीच नए वीडियो भी चर्चा में हैं. बता दें कि शिवम मिश्रा 90 साल पुरानी कारोबारी विरासत वाले बंशीधर टोबैको ग्रुप को संभालता है. वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है.

कानपुर के वीआईपी रोड पर हुई एक हाई-स्पीड लैंबॉर्गिनी दुर्घटना ने न सिर्फ ट्रैफिक सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि शहर के एक बड़े कारोबारी परिवार को सुर्खियों में ला दिया है. इस हादसे में जिस लग्जरी कार का नाम सामने आया, वह बंशीधर टोबैको ग्रुप से जुड़े उद्योगपति फैमिली की है. पुलिस का कहना है कि उस सुपरकार को शिवम मिश्रा चला रहा था, जो कानपुर के प्रमुख कारोबारी केके मिश्रा का बेटा है और बंशीधर टोबैको ग्रुप की कंपनी का डायरेक्टर है.

दरअसल, रविवार को कानपुर के पॉश ग्वालटोली इलाके की वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी बेकाबू हो गई. कार ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर एक बाइक सवार और राहगीर को चपेट में लिया. इसके बाद कार सड़क किनारे खंभे से जा टकराई. हादसे में कई लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

दुर्घटना के समय कार के पीछे एक अन्य वाहन में बाउंसर चल रहे थे. मौके के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें सुरक्षा कर्मी भीड़ को दूर करते और पुलिस से बात करते दिख रहे हैं. इस केस में पहले पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जबकि सोमवार को जांच के बाद शिवम मिश्रा का नाम सामने आया. ग्वालटोली थाने में खड़ी लैंबॉर्गिनी को सीज कर दिया गया है.

मामले में मोड़ तब आया, जब बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि कार शिवम मिश्रा नहीं, बल्कि ड्राइवर चला रहा था. वहीं परिवार की तरफ से बयान आया कि शिवम को मेडिकल इमरजेंसी के चलते दिल्ली भेजा गया है.घटना के तुरंत बाद का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्राइविंग सीट पर शिवम मिश्रा नजर आ रहा है. कार में कोई ड्राइवर नहीं दिखता. पुलिस का कहना है कि सभी वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराई जा रही है.

जांच के सिलसिले में पुलिस टीम स्वरूपनगर स्थित केके मिश्रा के आवास पर भी पहुंची, लेकिन काफी देर तक गेट नहीं खोला गया. ड्यूटी पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि उन्हें जांच के लिए भेजा गया था, पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद टीम लौट गई. इस घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े किए हैं.

शिवम मिश्रा कानपुर के बड़े कारोबारी केके मिश्रा का बेटा है. मिश्रा परिवार बंशीधर टोबैको ग्रुप से जुड़ा है, जिसकी कारोबारी विरासत करीब 90 साल पुरानी है. यह ग्रुप पान मसाला और गुटखा उद्योग से जुड़े बड़े ब्रांड्स को तंबाकू और संबंधित कच्चा माल सप्लाई करता है. कंपनी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, गुजरात और मुंबई तक है.बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और संबद्ध कंपनियां इस सेक्टर में बड़ी सप्लाई चेन का हिस्सा हैं. स्थानीय कारोबारी हलकों में मिश्रा परिवार लंबे समय से प्रभावशाली नाम रहा है.

शिवम मिश्रा कंपनी में डायरेक्टर पद पर है. मैन्युफैक्चरिंग से लेकर फाइनेंस व विस्तार रणनीति तक के फैसलों में उसकी भूमिका रहती है. कानपुर और दिल्ली के वसंत विहार में रहने वाला शिवम लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी कारों के कलेक्शन के लिए चर्चित रहा है. उसके पास रोल्स रॉयस, लैंबॉर्गिनी, फेरारी, मैकलेरन और पोर्श जैसी सुपरकारें हैं. इसके अलावा महंगी ब्रांडेड और डायमंड घड़ियों के शौक को लेकर भी नाम चर्चा में रहा है.

मिश्रा परिवार इससे पहले भी चर्चा में आ चुका है. मार्च 2024 में आयकर विभाग ने कानपुर और दिल्ली समेत करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी.अधिकारियों के मुताबिक तलाशी के दौरान भारी नकदी, लग्जरी गाड़ियां, ज्वेलरी और महंगी घड़ियां बरामद की गई थीं. कुछ रिपोर्टों में करोड़ों की टैक्स गड़बड़ी की बात सामने आई थी. जब्त की गई गाड़ियों में कई हाई-एंड मॉडल शामिल बताए गए थे, जिन पर एक जैसे विशेष नंबर भी दर्ज थे.

लैंबॉर्गिनी हादसे के बाद बड़ा सवाल यह उठा कि गंभीर दुर्घटना और कई लोगों के घायल होने के बावजूद शुरुआती एफआईआर अज्ञात चालक के खिलाफ क्यों दर्ज हुई. सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में पुलिसकर्मी कार को ढकते नजर आए, जिस पर वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप लगे. बाद में SHO को हटाकर पुलिस लाइन भेजे जाने की कार्रवाई ने भी बहस को और हवा दी.

फिलहाल पुलिस वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान जुटा रही है. ड्राइविंग सीट पर कौन था, कार की स्पीड क्या थी, और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं- इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है.

NATIONAL : बुजुर्ग सास का रेप और पीट- पीटकर हत्या…आरोपी की पत्नी ने ही पुलिस के आगे खोली पोल

0

हैदराबाद से एक रिश्तों के शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 40 साल की दामाद ने अपनी 60 साल की बुजुर्ग सास का रेप कर उसकी हत्या को अंजाम दिया. आरोपी की पत्नी ने ही मामले की जानकारी पुलिस को दी है.

तेलंगाना के हैदराबाद से एक रिश्तों के शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां के नागरकुर्नूल जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बुजुर्ग सास के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. यह घटना 8 फरवरी की रात कलवाकुर्थी मंडल में घटी, जब बुजुर्ग महिला घर में अकेली थीं.

पीड़िता की बेटी और आरोपी की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 40 साल का उसका पति एक मजदूर है और शराब का आदी है. उसने अपनी 60 साल की अपनी सास का बलात्कार किया और घर में ही उनकी हत्या कर दी.पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने रेप के बाद बुजुर्ग महिला को पीटा था, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई. उन्होंने आगे बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी यह कृत्य करते समय नशे की हालत में था. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर कलवाकुर्थी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.

GUJARAT : अमेरिका जाते समय बीच रास्ते से भारतीय कपल किडनैप, किडनैपरों ने किया अगवा

0

यूएस जाते समय गुजरात के एक कपल को अज़रबैजान में किडनैप कर लिया गया. जिसके बाद किडनैपरों ने दोनों के परिजनों को फोन किया और उनसे फिरौती मांगी.गुजरात के आणंद जिले के एक कपल को यूएस जाते समय अज़रबैजान में किडनैप कर लिया गया और फिरौती के लिए बंधक बना लिया गया. हालांकि बाद में भारतीय विदेश मंत्रालय की मदद से उन्हें बचा लिया गया. इस बात की जानकारी स्थानीय लोकसभा MP ने मंगलवार को दी.

एक एजेंसी के मुताबिक आणंद से MP मितेश पटेल ने एक वीडियो बयान में कहा कि विदेश मंत्रालय (MEA) की समय पर की गई कोशिशों की वजह से ध्रुव पटेल और उनकी पत्नी दीपिका को रिहा कर दिया गया है. वे सुरक्षित हैं.BJP MP ने मंगलवार को कहा कि दो दिन पहले ध्रुव पटेल और दीपिका पटेल के माता-पिता ने मुझसे संपर्क किया. इस दौरान बताया गया कि उन्हें अज़रबैजान में किडनैप कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें एक वीडियो कॉल आया. जिसमें अज़रबैजान के लोगों (किडनैपर) ने उनकी रिहाई के लिए फिरौती मांगी.

दोनों को US जाते समय एजेंटों की मदद से किडनैप किया गया था. एजेंटों ने उन्हें गैर-कानूनी तरीकों से अमेरिका तक सुरक्षित रास्ता दिलाने का वादा किया था. जब कपल के परेशान परिवार वालों ने मदद के लिए मितेश पटेल के ऑफिस से कॉन्टैक्ट किया, तो उन्होंने MEA को एक हाई-लेवल रिप्रेजेंटेशन दिया. जिसके बाद सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिले, जब वे चल रहे पार्लियामेंट सेशन के लिए नई दिल्ली में थे.

MEA ने अज़रबैजान में इंडियन एम्बेसी से कॉन्टैक्ट किया और 24 घंटे के अंदर दोनों किडनैप हुए लोगों को बचाकर साउथ कॉकेशस रीजन में देश की राजधानी बाकू में एम्बेसी लाया गया. लोकसभा MP ने कहा कि किडनैपर्स ने कपल को फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. हमारी सरकार ने उन्हें ज़िंदा लाने के लिए बहुत मेहनत की. मैं आणंद के युवाओं से अपील करना चाहूंगा कि वे ऐसे एजेंट्स के ज़रिए विदेश जाने की कोशिश न करें. बल्कि यहीं काम करें. आपको यहां (गुजरात में) सबसे अच्छे मौके मिलेंगे.

NATIONAL : श्रीगंगानगर में पुलिस जीप को कार ने मारी टक्कर, गाड़ी पलटी… महिला थाना प्रभारी की मौत

0

राजस्थान के श्रीगंगानगर में बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में महिला थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक की मौत हो गई. गश्त के दौरान पुलिस की जीप को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया और ज्योति नायक गाड़ी के नीचे दब गईं. हादसे में एक पुलिसकर्मी और कार चालक भी घायल हुए हैं.राजस्थान के श्रीगंगानगर में आज सुबह पुलिस महकमे के लिए दुखद खबर सामने आई. दुर्गा मंदिर के आसपास पायल थिएटर रोड पर तड़के एक भीषण सड़क हादसे में महिला थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई. उस वक्त महिला थाना प्रभारी ज्योति नायक पुलिस गश्त पर थीं. प्रत्यक्षदर्शी पुलिसकर्मी ने बताया कि पायल थिएटर की ओर से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को साइड से जबरदस्त टक्कर मार दी.टक्कर इतनी भीषण थी कि ज्योति नायक की गाड़ी पलट गई और वह गाड़ी के नीचे सिर के बल दब गईं. गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद मौके पर खून और गाड़ी के टूटे हुए पार्ट्स बिखरे हुए दिखाई दिए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई.शहर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि पायल थिएटर की तरफ से आने वाली कार ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे वाहन पलट गया. हादसे की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. अमृता दुहन सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे.

जिस कार से यह हादसा हुआ, वह हरियाणा नंबर की बताई जा रही है. उसका कार चालक भी घायल हुआ है और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. चालक खाजूवाला इलाके का रहने वाला बताया गया है.

NATIONAL : जिम में 150 की जगह बस 15 लोग, बेटी का छूटा स्कूल… ‘मोहम्मद दीपक’ ने बयां किया दर्द

0

कोटद्वार में एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में खड़े हुए जिम मालिक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. वायरल वीडियो और विरोध प्रदर्शन के बाद उनके जिम की सदस्यता 150 से घटकर सिर्फ 12 से 15 रह गई है. घटना ने उनकी आजीविका और परिवार पर गहरा असर डाला है.

उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम चलाने वाले दीपक कुमार, जो खुद को मोहम्मद दीपक भी बताते हैं, इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एक विवाद के बाद उनके जिम की सदस्यता में भारी गिरावट आई है. दीपक के अनुसार, पहले उनके जिम में करीब 150 सदस्य रोजाना आते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर सिर्फ 12 से 15 रह गई है. दीपक ने आज तक से बातचीत में बताया कि उनका जिम किराए की इमारत में चलता है. सुबह से लेकर शाम तक लगातार लोग वर्कआउट के लिए आते थे. लेकिन 26 जनवरी की घटना के बाद माहौल बदल गया.

दीपक के मुताबिक, 26 जनवरी को उन्होंने एक 70 वर्षीय मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में आवाज उठाई थी. आरोप है कि कुछ लोग दुकानदार को दुकान के नाम से बाबा शब्द हटाने के लिए दबाव बना रहे थे. इसी दौरान दीपक ने उनका विरोध किया. जब विवाद के दौरान उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा, मेरा नाम मोहम्मद दीपक है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद दीपक अचानक चर्चा में आ गए, लेकिन साथ ही उन्हें अवांछित ध्यान और विरोध का सामना भी करना पड़ा.

दीपक का कहना है कि 31 जनवरी को बजरंग दल के कुछ सदस्य उनके खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया. दीपक ने बताया कि उसी दिन के बाद से लोग डर गए और जिम आना बंद कर दिया. उन्होंने कहा, 31 जनवरी की घटना के बाद लोग सहम गए हैं. सदस्य डर के कारण जिम नहीं आ रहे. दीपक ने अपनी आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई. उन्होंने बताया कि जिम दूसरी मंजिल पर है और उसका किराया 40 हजार रुपये प्रति माह है. यही उनके परिवार की एकमात्र आय का साधन है.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैंने छह महीने पहले घर बनाया है और अभी भी 16 हजार रुपये महीने की लोन किश्त दे रहा हूं. इस तनाव का असर उनके स्वास्थ्य और परिवार पर भी पड़ा है. दीपक ने बताया कि घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. उनकी बेटी ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था. उन्होंने कहा कि अब दो दिन से वह फिर स्कूल जा रही है, लेकिन सिर्फ मेरे साथ.

दीपक ने यह भी दावा किया कि 31 जनवरी को कुछ लोग उनके जिम के अंदर घुस आए थे, जब कई पुरुष और महिला सदस्य मौजूद थे. उन्होंने कहा, सदस्यों ने यह सब देखा और डर गए. इसके बाद उन्होंने आना बंद कर दिया. हालांकि इतने नुकसान के बावजूद दीपक ने उम्मीद जताई कि समय के साथ हालात सुधरेंगे और पुराने सदस्य वापस लौटेंगे.

NATIONAL : पत्नी का पड़ोसी से चल रहा था अफेयर, घर भी आता-जाता था… पति ने रोका तो कर दी उसकी हत्या

0

पंजाब के मोगा जिले के गांव कैलां में पत्नी से कथित नाजायज संबंधों की रंजिश में पड़ोसी ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने शराब के नशे में 32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर से वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.पंजाब के मोगा जिले में मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है. धर्मकोट कस्बे के अंतर्गत आने वाले गांव कैलां में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गांव कैलां निवासी भरपूर सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि भरपूर सिंह की पत्नी के साथ पड़ोस में रहने वाले इंद्रजीत सिंह के कथित नाजायज संबंध थे. जब भरपूर सिंह को इस बात की जानकारी हुई तो उसने इंद्रजीत सिंह को अपने घर आने-जाने से साफ मना कर दिया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था.मंगलवार शाम यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा. आरोप है कि इंद्रजीत सिंह शराब के नशे में भरपूर सिंह के घर के पास पहुंचा और कहासुनी के दौरान अपनी 32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर से भरपूर सिंह पर गोली चला दी. गोली सिर में लगने से भरपूर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी हथियार समेत फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह अवैध संबंधों को लेकर चली आ रही रंजिश सामने आई है. डीएसपी के अनुसार, आरोपी इंद्रजीत सिंह ने शराब के नशे में आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से यह वारदात की.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ENTERTAINMENT : ‘धमकियों’ से थर्राया बॉलीवुड, पहले रोहित शेट्टी, फिर रणवीर और अब सलमान खान के करीबी को मिली धमकी

बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक कई सेलेब्स को धमकियां मिलने की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं. वहीं अब हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान के एक रिश्तेदार को धमकी मिलने की खबर ने हर किसी को सन्न कर दिया है. इससे पहले रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को धमकियां मिल चुकी हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नॉट मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बेहद करीबी को धमकी भरी ईमेल आई है.

धमकी देने वाले ने ईमेल में पैसे की मांग की है.

वहीं धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का भी दावा किया है.
हालांकि, अभी तक न तो सलमान खान और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने पुलिस में कोई फॉर्मल शिकायत दर्ज कराई है.
इस बीच, मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि भेजने वाला सच में बिश्नोई गैंग से जुड़ा है या यह ऐसी धमकियों से फैले डर का फायदा उठाने की एक धोखाधड़ी है.
मुंबई पुलिस के मुताबिक यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है, धमकी में पैसे न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई है.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और एहतियातन सतर्कता बरत रहे हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है. क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के मुताबिक, बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों के आसपास ट्रेस हुई है.
गैंग ने रेकी का काम अपने अलग-अलग गुर्गों को सौंपा था. पुलिस इन सुरागों को इकट्ठा कर रही है और जांच आगे बढ़ा रही है.


रोहित शेट्टी के घर फायरिंग, रणवीर सिंह को व्हाटसएप पर धमकी
सबसे पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी. उसके बाद रणवीर और दीपिका पादुकोण को 10 फरवरी को व्वहाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट मिला था जिसके बाद उनके मुंबई वाले घर के बाहर सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है. बता दें कि स्टार कपल को मिली धमकी भरे मैसेज में कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है.

फिलहाल कपल के घर पर छह हथियारबंद गार्ड तैनात किए गए हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू कर दी है और भेजने वाले का पता लगाने के लिए डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का शक है, जो पहले सलमान खान को धमकी देने और हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना से जुड़ा था।

NATIONAL : राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़ दूसरे लेन में घुसी कार… 6 दोस्तों की मौत

0

राजस्थान के दौसा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई. इस हादसे में 6 दोस्तों की मौत हो गई. जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.राजस्थान के दौसा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा नेशनल हाईवे-21 पर कैलाई के समीप सोमवार को हुआ. बताया जाता है कि शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसी, जहां सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी.

इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई. सभी मृतक एक ही गांव कालाखो के रहने वाले थे और आपस में गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं. हादसे के चलते 4 की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक ने दौसा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं एक की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हुई.

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सागर राणा सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. हादसे के बाद कालाखो गांव में मातम पसरा हुआ है और शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. एसपी सागर राणा ने बताया कि नेशनल हाईवे-21 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें 6 युवकों की मौत हो गई. सभी युवक एक शादी-समारोह से देर रात लौट रहे थे, तभी उनकी कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसी

BUSINESS : सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, जानिए 11 फरवरी को दिल्ली से हैदराबाद तक के ताजा भाव

0

बुधवार, 11 फरवरी के कारोबारी दिन घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं, आज इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा…..

बुधवार, 11 फरवरी के कारोबारी दिन घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,58,436 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,56,803 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

11 फरवरी की सुबह करीब 10:15 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.72 प्रतिशत या 1124 रुपये की उछाल के साथ 1,57,927 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,58,46 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं, आज आपके शहर में सोना-चांदी के दाम में कितना उछाल आया है….

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 2.73 फीसदी या 6,887 रुपये की तेजी के साथ 2,59,435 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,57,938 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,60,838 रुपये था.

दिल्ली, मंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी 2,900 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 29,000 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,000 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,58,660 रुपए
22 कैरेट – 1,45,450 रुपए
18 कैरेट – 1,19,040 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,57,510 रुपए
22 कैरेट – 1,45,300 रुपए
18 कैरेट – 1,18,890 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,280 रुपए
22 कैरेट – 1,46,000 रुपए
18 कैरेट – 1,25,400 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,58,510 रुपए
22 कैरेट – 1,45,300 रुपए
18 कैरेट – 1,18,890 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,58,560 रुपए
22 कैरेट – 1,45,350 रुपए
18 कैरेट – 1,18,940 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,58,660 रुपए
22 कैरेट – 1,45,450 रुपए
18 कैरेट – 1,19,040 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,58,560 रुपए
22 कैरेट – 1,45,350 रुपए
18 कैरेट – 1,18,940 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,58,510 रुपए
22 कैरेट – 1,45,300 रुपए
18 कैरेट – 1,18,890 रुपए

DELHI : खुले नाले के बाद अब सीवर हादसा, अचानक गिरा मजदूर…. हुई मौत

0

दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक 32 वर्षीय मजदूर खुले सीवर में गिर गया और उसकी मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद भी प्रशासन नहीं जागा. सीवर को ढंक दिया, लेकिन मैनहोल से लगे नाले अभी भी खुले हुए हैं.

दिल्ली के बेगमपुर इलाके में 32 साल के बिरजू की प्रशासन की लापरवाही के चलते जान चली गई. बिरजू सीवर में गिर गया और उसकी मौत हो गई. घटना सोमवार तकरीबन 7:30 बजे की है. जब बिरजू अपने दोस्त सूरज के साथ नशे में अपनी झुग्गी में वापस जा रहा था, तभी वह गड्ढे में जा गिरा. बिरजू के दोस्त सूरज की माने तो वह इतना ज्यादा नशे में था कि उसको भी नहीं पता कब और कैसे यह घटना हुई.

घटनास्थल से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर बिरजू और उसका दोस्त सूरज कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था. हादसे के बाद सीवर को कवर कर दिया गया है. लेकिन प्रशासन की लापरवाही मां अभी भी खुलेआम में नजर आ रही है और मैनहोल से लगे नाले अभी भी खुले पड़े हैं.

बिरजू के ही साथ काम करने वाले रामकुमार सिंह ने बताया सोमवार को बिरजू और सूरज कुछ सामान लेने के लिए बाहर गए थे. जब वापस लौटे तो सूरज काफी नशे में था. उसने रामकुमार को बताया कि बिरजू का किसी से झगड़ा हुआ है और गाड़ी में उसको उठाकर के ले गए हैं. जब अगले दिन सूरज का नशा उतरा तब उसने बताया की बिरजू खुले सीवर में गिर गया था..इसके बाद उसको ढूंढा गया. उसकी चप्पल उसमें मिली और पुलिस को कॉल की गई. लेकिन सीवर तकरीबन 10 से 15 फीट गहरा था. ऐसे में उसे ढूंढने में समय लगा और उसकी मौत हो गई. जिस वक्त यह घटना हुई पूरे इलाके में अंधेरा था और सड़कों पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं जल रही थी.

- Advertisement -

News of the Day