Friday, October 2, 2026
Home Blog Page 350

BUSINESS : पॉकेट जला रही सिगरेट! 200 रुपये के पैकेट के लिए जानें अब चुकानी पड़ रही कितनी कीमत?

0

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया, जिसे 1 फरवरी से पूरे देश में लागू भी कर दिया गया है.

स्मोकिंग करने वालों के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है. एक तरफ सिगरेट के पैकेट पर बड़े अक्षरों में लिखा होता है कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, और दूसरी तरफ अब यह पहले से कहीं ज्यादा जेब पर भारी पड़ने वाली है. बजट 2026-27 में तंबाकू उत्पादों और सिगरेट पर टैक्स बढ़ाकर सरकार ने स्मोकर्स का मासिक बजट बिगाड़ दिया है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया, जिसे 1 फरवरी से पूरे देश में लागू भी कर दिया गया है. इसके बाद से ही लोकप्रिय सिगरेट ब्रांड्स की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. हालिया बढ़ोतरी का सबसे चौंकाने वाला उदाहरण स्टेलर डिफाइन पान है, जिसकी 20 सिगरेट वाली पैक की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) 200 रुपये से बढ़कर 380 रुपये हो गई है. यानी कीमत में करीब 90 प्रतिशत की भारी छलांग लगी है.

इसी तरह गोल्ड फ्लेक स्मॉल की 10 सिगरेट वाली पैक अब 95 रुपये से बढ़कर 140 रुपये की हो गई है, जो लगभग 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. इतनी तेज कीमतों में इजाफे ने आम उपभोक्ताओं को हैरान कर दिया है और सवाल खड़े कर दिए हैं कि अब रोजमर्रा की स्मोकिंग कितनी महंगी पड़ेगी.

दरअसल, सिगरेट की कीमतों में यह बढ़ोतरी भारत में तंबाकू उत्पादों पर टैक्स लगाने के स्ट्रक्चर में किए गए व्यापक बदलावों का नतीजा है. बजट में सिगरेट की लंबाई, फिल्टर और अन्य स्टैंडर्ड के आधार पर टैक्स स्लैब को रिवाइज किया गया है. इसके साथ ही सेस और अनुपालन (कम्प्लायंस) लागत बढ़ने से कंपनियों पर टैक्स का बोझ और ज्यादा बढ़ गया है. इसी अतिरिक्त लागत को कंपनियों ने सीधे उपभोक्ताओं पर डाल दिया है, जिससे लगभग सभी श्रेणियों की सिगरेट महंगी हो गई हैं.

इसका असर खुदरा स्तर पर साफ दिखने लगा है. जहां पहले एक सिगरेट की कीमत करीब 10 रुपये होती थी, अब वही सिगरेट 12 से 13 रुपये में मिल रही है. यानी प्रति सिगरेट 2 से 3 रुपये तक की बढ़ोतरी. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषकों के मुताबिक, 75 से 85 एमएम लंबाई वाली सिगरेट की संशोधित कीमतों में 22 से 28 प्रतिशत तक का उछाल आया है.

सरकार का कहना है कि सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर भारी टैक्स लगाने का मकसद खासतौर पर पहली बार स्मोकिंग शुरू करने वालों और युवाओं को हतोत्साहित करना है. नीति निर्धारकों की कोशिश है कि सिगरेट को महंगा बनाकर इसकी मांग में कमी लाई जाए. स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी लंबे समय से यह मानते आए हैं कि तंबाकू के इस्तेमाल को कम करने के लिए ऊंचा टैक्स सबसे प्रभावी उपायों में से एक है.

अब तक सिगरेट पर टैक्स 2017 में तय किए गए फ्रेमवर्क के तहत लगाया जाता था, जिसके तहत 28 प्रतिशत जीएसटी के साथ कंपन्सेशन सेस वसूला जाता था. लेकिन हालिया बजट में सरकार ने इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए सिगरेट पर तीन-स्तरीय टैक्स संरचना लागू कर दी है. इसके तहत अब सिगरेट पर नई एक्साइज ड्यूटी लगाई जा रही है, साथ ही हेल्थ एंड नेशनल सिक्योरिटी सेस भी जोड़ा गया है और जीएसटी की दर बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी गई है. इस बदले हुए टैक्स स्ट्रक्चर के चलते सिगरेट कंपनियों पर कर बोझ काफी बढ़ गया है, जिसका सीधा असर कीमतों में तेज बढ़ोतरी के रूप में उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है.

SPORTS : नीदरलैंड ने 7 विकेट से जीता मैच, अंक तालिका में पाकिस्तान को छोड़ा पीछे; बास डे लीडे रहे जीत के हीरो

0

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मुकाबले में नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया. ये नीदरलैंड की इस संस्करण पहली जीत है, जिसके बाद टीम अंक तालिका में पाकिस्तान से ऊपर आ गई.टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज खेले गए पहले मैच में नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 156 रन बनाए थे. नीदरलैंड ने 12 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ नीदरलैंड अंक तालिका में पाकिस्तान को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गया है. नीदरलैंड की जीत के हीरो रहे बास डे लीडे ने 2 विकेट लिए और 72 रनों की नाबाद पारी खेली.

157 रनों का पीछा करते हुए नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. टीम ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मैक्स ओ’डॉड 7 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 46 के स्कोर पर माइकल लेविट भी चलते बने, जिन्होंने 15 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 28 रन बनाए. इसके बाद बास डे लीडे और कॉलिन एकरमैन के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई.

बास डे लीडे ने 48 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए. एकरमैन ने 28 गेंदों में 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. कप्तान सकॉट एडवर्ड्स अंत में आए और 18 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर नीदरलैंड को 12 गेंद शेष रहते जीत दिलाई. 9 गेंदों में खेली इस पारी में कप्तान ने 1 छक्का और 1 चौका लगाया

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर नीदरलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. नामीबिया की पारी शुरुआत से धीमी रही थी, अंत में टीम ने लगातार विकेट भी गंवाए. नामीबिया के लिए निकोल लॉफ्टी ने सर्वाधिक 42 रन बनाए. नीदरलैंड के कुल 8 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की, कोई ऐसा गेंदबाज नहीं रहा जिसने अपने कोटे के पूरे 4 ओवर किए हों.

बास डे लीडे और लोगन वैन बीक ने 2-2 विकेट लिए. आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासेन के नाम 1-1 विकेट रहा.

इस जीत के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप ए की अंक तालिका में नीदरलैंड दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. पाकिस्तान खिसककर तीसरे नंबर पर आ गया. पहले नंबर पर भारत है, तीनों के 2-2 अंक हैं. नेट रन रेट के आधार पर भारत (+1.450) नीदरलैंड (+0.356) और पाकिस्तान (+0.240) से आगे है.

NATIONAL : इंटरनेशनल ब्रांड के गोदाम में पर्स की चोरी, सोशल मीडिया पर ‘सस्ते में खरीदें’ के विज्ञापन ने पकड़वा दिया

0

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लेडीज पर्स चोरी करने वाले रैकेट का खुलासा किया है. जांच में पता चला कि चोरी गोदाम से हो रही थी और चोरी का माल सोशल मीडिया पर कम कीमत में बेचा जा रहा था.दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के पिकअप कर्मचारियों से जुड़े एक ई-कॉमर्स चोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के 152 महिलाओं के पर्स बरामद किए हैं. अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि 6 फरवरी को एक इंटरनेशनल पर्स ब्रांड के मालिक ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें उन्होंने बताया था कि पिछले एक महीने से नबी करीम इलाके में स्थित उनके गोदाम से लगातार चोरियां हो रही हैं. इस ई-एफआईआर के आधार पर एक विशेष टीम बनाई गई थी.

जांच के दौरान मैनेजर और गोदाम के कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस को इससे कोई सबूत नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को ब्रांडेड लेडीज पर्स ऑनलाइन बेचे जाने का शक हुआ. ऐसे में पुलिस ने 100 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाले.

छानबीन में एक सोशल मीडिया पेज की पहचान की जो ब्रांडेड पर्स असामान्य रूप से कम कीमतों पर बेच रहा था. अधिकारी ने बताया, ‘इस सुराग की पुष्टि करने के लिए, पुलिस ने एक फेक कस्टमर को तैनात किया जिसने पेज पर मौजूद कॉन्टैक्ट डिटेल्स के जरिए 50 ब्रांडेड लेडीज पर्स का ऑर्डर दिया. डिलीवरी लोकेशन तय होने के बाद, फेक कस्टमर को जानकारी दी गई और उसे मौके पर भेजा गया.’

डिलीवरी लोकेशन पर छापेमारी के दौरान 152 ब्रांडेड पर्स जब्त किए गए. वहीं, चोरी का माल बेचने के आरोपी सत प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ काम करने वाले पिकअप बॉय गोदाम से थोक माल उठाते समय नियमित रूप से पर्स चुरा रहे थे.

आरोपी ने बताया कि हर बंडल से दो से तीन पर्स निकाले जाते थे. इस तरह कई महीनों तक हर रोज 15 से 20 पर्स जमा हो जाते थे. कैंसिल किए गए ऑर्डरों का सामान भी गोदाम में वापस करने के बजाय चोरी कर लिया जाता था.सत प्रकाश से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नबी करीम इलाके से दो पिकअप लड़कों को भी गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों की पहचान संतोष और राहुल के रूप में हुई है.

UP : नाले में मिला महिला का शव, बहन के घर जाने पर पति के साथ हुआ था क्लेश

0

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक 30 वर्षीय महिला का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. बहन के घर कार्यक्रम में जाने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतका के परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतका की पहचान 30 साल की निर्मला के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, सोमवार को स्थानीय लोगों ने नाले में एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराई. सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए.

परिजनों का कहना है कि रविवार को निर्मला अपनी बहन के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. इसी बात को लेकर उसका अपने पति से विवाद हो गया था. आरोप है कि इस विवाद के बाद पति ने निर्मला के साथ मारपीट की. परिजनों का दावा है कि मारपीट के बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को सबूत मिटाने के इरादे से नाले में फेंक दिया गया.

NATIONAL : मेरठ में ‘शहवाज-आकांक्षा’ की शादी पर संग्राम, हिंदू संगठन ने बताया लव जिहाद, बोले- किसी कीमत पर नहीं होने देंगे विवाह

0

मेरठ में हिंदू युवती और मुस्लिम युवक की शादी के कार्ड पर बवाल मच गया है. हिंदूवादी संगठनों ने इसे ‘लव जिहाद’ बताकर 13 फरवरी को होने वाले विवाह को रोकने का ऐलान किया है. पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है.यूपी के मेरठ में एक हिंदू लड़की की शादी मुस्लिम लड़के से होनी है. इसको लेकर परिवार की ओर से इंतजाम किए जा रहे थे. इसी बीच वेडिंग कार्ड हिंदूवादी संगठनों के हाथ लग गया और बवाल मच गया. उन्होंने इसको ‘लव जिहाद’ करार दिया साथ ही कहा कि वो किसी कीमत पर इस शादी को नहीं होने देंगे.

शादी 13 फरवरी को होनी है जिसका कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है की लड़की और लड़का दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं. लड़की का नाम आकांक्षा गौतम और लड़के का नाम शहवाज राणा उर्फ साहिल है. स्थानीय हिंदू संगठन के नेता ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला करार दिया है.हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने शादी को रोकने का खुला ऐलान किया है और इसे किसी भी कीमत पर होने नहीं देने की धमकी दी है. सचिन ने इस शादी को ‘लव जिहाद’ बताया है. साथ ही सीएम योगी से इस मामले का संज्ञान लेकर शादी रूकवाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

सोशल मीडिया पर मामला तेजी से वायरल हो रहा है और विभिन्न तरह के दावे किए जा रहे हैं, जिससे तनाव बढ़ता दिख रहा है. हिंदू संगठन इस विवाह को सोची-समझी साजिश मान रहे हैं. सचिन ने कहा कि लड़के ने अपने वलीमे के कार्ड पर अपना नाम शहवाज राणा लिखा लेकिन शादी के कार्ड पर उसने अपना नाम साहिल लिखवाया है.

वहीं, लड़की का कहना है कि ‘लव जिहाद’ जैसा कुछ नहीं है. साहिल को 6 साल से जानती हूं. दोनों परिवार राजी हैं. मैं बौद्ध धर्म को मानने वाली हूं. उसने मुझसे कुछ नहीं छिपाया. मर्जी से शादी होने जा रही है. फिलहाल, पुलिस पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार है. प्रशासन इस प्रकरण पर नजर बनाए हुए है. हालांकि अभी किसी अधिकारी की प्रतिक्रिया नही मिली है.

BIHAR : 3 नाबालिग बच्चों की बलि देनी थी? किडनैप कर मंदिर ले गया तांत्रिक गिरफ्तार, बैग में मिला छुरा और..

0

बिहार के मनेर में पूजा के बहाने तीन नाबालिग बच्चों के अपहरण का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया. कथित तांत्रिक बच्चों को मंदिर ले जा रहा था, लेकिन एक बच्चे की सूझबूझ और ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. आरोपी के बैग से छुरा मिलने के बाद अनहोनी की आशंका और गहरा गई है.

बिहार के मनेर प्रखंड के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. गौशाला वार्ड संख्या-02 से तीन नाबालिग बच्चों के कथित अपहरण और उन्हें पूजा के बहाने मंदिर ले जाने की घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया. गनीमत रही कि परिजनों की सतर्कता और स्थानीय लोगों की तत्परता से तीनों बच्चों की जान बच गई और आरोपी को समय रहते पकड़ लिया गया.

परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम करीब सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति गौशाला गेट के पास पहुंचा, जहां 16 वर्षीय रोहित कुमार, 13 वर्षीय मिथुन कुमार और 8 वर्षीय रघु कुमार खेल रहे थे. आरोपी ने खुद को धार्मिक व्यक्ति बताते हुए बच्चों को कुमारखंड प्रखंड स्थित लक्ष्मीपुर चंडी स्थान मंदिर में पूजा कराने की बात कही. बच्चों ने जब उसके साथ जाने से इनकार किया तो आरोपी ने जबरन उन्हें ई-रिक्शा में बैठा लिया और मंदिर की ओर ले गया.

इसी दौरान सूझबूझ दिखाते हुए रोहित कुमार ने अपने मोबाइल फोन से अपनी बहन को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दे दी. सूचना मिलते ही परिजन बिना देर किए टोटो चालक के साथ बच्चों की तलाश में निकल पड़े. तलाश करते हुए वे लक्ष्मीपुर चंडी स्थान पहुंचे, जहां स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आरोपी को बच्चों के साथ पकड़ लिया गया.

ग्रामीणों ने जब आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसमें एक छुरा और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ. इसके बाद बच्चों की बलि दिए जाने की आशंका जताई जाने लगी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया. सूचना मिलने पर कुमारखंड पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया. आरोपी को बाद में मुरलीगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया.

पूछताछ में आरोपी ने खुद को 46 साल का कन्हैया कुमार बताया और खुद को बेगूसराय जिले के तेगरहा पुरानी बाजार का निवासी बताया. आरोपी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया कि वह वर्षों से मोतियों की माला बेचने का काम करता है और पूजा-पाठ में उसकी गहरी आस्था है. उसने यह भी कहा कि बच्चों के प्रति स्नेह के कारण ही वह उन्हें मंदिर ले गया था और उसके पास जो चाकू था, वह सब्जी काटने के लिए इस्तेमाल होता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. बच्चों के बयान और बरामद सामान के आधार पर आरोपी की भूमिका की पड़ताल की जा रही है.

ENTERTAINMENT : LIVE शो में खोया बच्चा, सोनू निगम ने कॉन्सर्ट रोककर 30 हजार लोगों की भीड़ में ढूंढा परिवार, फैंस हुए इंप्रेस

सोनू निगम ने अपने कॉन्सर्ट में एक खोए हुए बच्चे को उसके परिवार से मिलवाकर फैंस को इंप्रेस कर दिया है. सोनू की तारीफ करते फैंस थक नहीं रहे हैं. फैंस का कहना है कि उन्होंने इंसानियत की मिसाल कायम की है.

बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर्स में शुमार सोनू निगम की इस समय खूब वाहवाही हो रही है. आखिर उन्होंने इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल कायम की है, तो तारीफ होनी तो बनती है. सोनू निगम ने अपने हालिया कॉन्सर्ट के बीच गाना रोककर एक खोए हुए बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया. उनके इस जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है.

दरअसल, सोनू निगम कर्नाटक के हुबली में एक लाइव शो कर रहे थे. सोनू निगम की जादुई आवाज और उनके गानों का लुत्फ उठाने करीब 30 हजार लोग वहां पहुंचे. मगर लोगों की भारी भीड़ में एक मासूम बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया. लोगों की भीड़ में घरवालों से बिछड़कर बच्चा काफी डर गया था. वो घबरा रहा था.

ऑर्गेनाइजर्स को जब बच्चे के परिवार से बिछड़ने के बारे में पता चला तो वो उसे स्टेज पर ले आए. लेकिन सोनू निगम ने अपने खास अंदाज से बच्चे के डर को मिनटों में दूर कर दिया. उन्होंने स्टेज पर बच्चे का हाथ थामकर मस्तीभरे अंदाज में गाना गाया और उससे बातचीत करके उसे शांत किया. स्टेज से बच्चे के परिवर को ढूंढकर उसे सेफ्ली उनके पास पहुंचाकर हर किसी दिल जीत लिया.

सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में देख सकते हैं कि वो अपना गाना छोड़कर बच्चे के लिए गाना गाते हैं. सोनू ने स्टेज पर गाया- श्री साई (बच्चे का नाम) आ जाओ, मम्मी-पापा इसको ले जाओ, जल्दी आके इसको ले जाओ. इसके पापा-मम्मी खो गए हैं. जल्दी आकर इसको ले जाओ.

सोनू निगम फिर स्टेज पर बच्चे से पूछते हैं कि उनके पापा-मम्मी किधर हैं, तो बच्चा कहता है कि उसके पापा-मम्मी नहीं आए. वो अपने चाचू के साथ आया है. सोनू निगम फिर स्टेज से बच्चे के चाचू को बुलाते हैं और फिर बच्चे को उसके चाचू से मिलवा देते हैं. बात ये है कि बच्चे को उसके चाचू को सौंपने से पहले सोनू निगम ने ये कंफर्म किया कि वो शख्स वाकई में बच्चे का फैमिली मेंबर है. सिंगर के इस जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

सोनू ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 30 हजार लोगों की भीड़ में खोने के बाद श्री साई काफी डर गया था और घबरा रहा था. लेकिन मुझसे मिलने के बाद मुझे लगता है कि उसे डर नहीं लगा. वैसे आपको सोनू निगम का ये अंदाज कैसा लगा?

NATIONAL : ‘स्नैचिंग होती है, जेवर पुड़िया में रखिए…’,पुलिस बनकर बुजुर्गों को चूना लगाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 17 लाख के गहने बरामद

0

ठाणे पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से सोने के गहने ठगने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों और एक ज्वैलर को गिरफ्तार किया है. खुद को पुलिसकर्मी या मददगार बताकर भरोसा जीतने वाले इस गिरोह ने 12 वारदातों को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये के सोने के गहने भी बरामद किए हैं.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुजुर्गों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के गहने ठगने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह के तीन सदस्यों और मुंबई के एक ज्वैलर को गिरफ्तार कर कुल 12 आपराधिक मामलों का खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, ये सभी मामले ठाणे जिले और पड़ोसी मुंबई के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज थे.

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) अमरसिंह जाधव ने बताया कि गिरोह के सदस्य खासतौर पर बुजुर्गों को अपना शिकार बनाते थे. आरोपी पहले उनसे बातचीत शुरू कर भरोसा जीतते और फिर खुद को पुलिसकर्मी या मददगार राहगीर बताकर इलाके में चोरी की घटनाओं का डर दिखाते थे. इसके बाद वे वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा के नाम पर अपने सोने के गहने उतारकर पुड़िया में लपेटने की सलाह देते थे.

अधिकारी के मुताबिक, इसी दौरान हाथ की सफाई से आरोपी असली सोने की जगह नकली गहने या पत्थर रख देते थे. पीड़ितों को इस धोखाधड़ी का पता काफी देर बाद चलता, जब आरोपी मौके से फरार हो चुके होते थे. पुलिस को कई दिनों से इस गिरोह की तलाश थी और डिजिटल व फिजिकल साक्ष्यों के आधार पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.

NATIONAL : जंगल बना बेटियों का शौचालय…,स्कूल में बाथरूम तक नहीं, सामने आई शर्मनाक तस्वीर

0

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राएं आज भी शौच के लिए जंगल जाने को मजबूर हैं. जर्जर भवन, टपकती छत और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई कर रहे बच्चों की सुरक्षा और गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, जो सरकारी दावों की पोल खोलते हैं.

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था की बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. अबूझमाड़ जैसे अति संवेदनशील इलाके में आज भी छात्राओं को शौच के लिए जंगल जाना पड़ रहा है, जबकि बच्चे जर्जर स्कूल भवनों में पढ़ने को मजबूर हैं. मामला जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, कोहकामेटा का है. इस स्कूल में करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव है.

स्कूल की हालत बेहद खराब है. छत से पानी टपकता है, दीवारों में दरारें हैं और फर्श कई जगहों से उखड़ चुका है. बारिश के दौरान कक्षाओं में पानी भर जाता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है. सबसे गंभीर बात यह है कि छठवीं से बारहवीं तक की छात्राओं के लिए स्कूल में शौचालय नहीं है. छात्राएँ पिछले 10 सालों से शौच के लिए जंगल जाने को मजबूर हैं. इस दौरान उन्हें सांप-बिच्छू और जंगली कीड़ों का खतरा रहता है.

छात्राओं का कहना है कि जंगल जाना असुरक्षित होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी परेशान करने वाला है. लड़कों के सामने शौच के लिए जाना उन्हें शर्मिंदगी में डाल देता है, लेकिन शिकायतों के बावजूद हालात नहीं बदले. स्थानीय अभिभावकों ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया है. उनका कहना है कि ऐसे हालात में बेटियों को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजना खतरे से खाली नहीं है. वे सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने भी प्रशासन को घेरा है. पार्टी नेता नरेंद्र नाग ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन को आवेदन दिए गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर कलेक्टर कार्यालय में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.

पूरा मामला आदिवासी इलाकों में विकास के सरकारी दावों पर सवाल खड़े करता है. सवाल यह है कि जब वीआईपी दौरे पर व्यवस्थाएं रातों-रात हो सकती हैं, तो वर्षों से बदहाल स्कूलों की हालत क्यों नहीं सुधरती.अब देखना होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन जागता है या फिर अबूझमाड़ की बेटियां यूं ही जंगल में शौच और जर्जर स्कूल भवनों के बीच पढ़ने को मजबूर रहेंगी.

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष
आज नए अवसर मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ
परिवार में सामंजस्य रहेगा। धन लाभ के योग हैं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है।
मिथुन
संवाद कौशल आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएँ सफल होंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
कर्क
घर-परिवार में शांति रहेगी। भावुक निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह
आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। नौकरी व व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। किसी पुराने काम से लाभ मिल सकता है।
कन्या
कामकाज में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें। किसी सलाहकार की मदद से लाभ होगा।


तुला
मान-सम्मान बढ़ेगा। साझेदारी में काम करने से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
वृश्चिक
आज गोपनीय कार्यों में सावधानी रखें। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत टालें। परिवार से सहयोग मिलेगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं। उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। विवादों से दूर रहें।
मकर
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिश्रम का फल मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कुंभ
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। अचानक धन लाभ संभव है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मीन
आज चिंताएँ कम होंगी। कामकाज में तेजी आएगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

- Advertisement -

News of the Day