Friday, May 1, 2026
Home Blog Page 351

KANPUR : ‘आत्माओं से खतरा… मारो या मर जाओ’, सपने में मिला आदेश और फांसी पर झूल गया 11वीं का छात्र! हैरान कर देगा कानपुर का ये सुसाइड केस

0

कानपुर में छठ पूजा के दौरान आलोक मिश्रा के बेटे आरव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आरव ने सुसाइड नोट में दावा किया कि उसे ‘आत्माओं’ से खतरा था, जो उसे परिवार को मारने या खुद जान देने के लिए मजबूर करती थीं. पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें छात्र के अजीब खौफ की पुष्टि हुई है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां जब एक परिवार छठ पूजा मना रहा था, तो घर के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. 11वीं क्लास के स्टूडेंट ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें दावा किया गया कि उसे ‘आत्माओं’ से खतरा है. मृतक छात्र के पिता आलोक मिश्रा जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा के भतीजे हैं.

कानपुर पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में लिखा था कि लड़के को कुछ भूत-प्रेतों का डर था जो उस पर अपने परिवार को मारने या अपनी जान लेने का दबाव डालते थे. अधिकारियों ने मौके से नोट बरामद किया और जांच शुरू कर दी है. नोट के कंटेंट से पता चलता है कि लड़का अक्सर अनजान लोगों की तस्वीरें देखता था जो उसे मर्डर या सुसाइड करने के लिए कहते थे.

यह घटना पुराने कानपुर के कोहना इलाके में हुई, जहां आलोक मिश्रा अपनी पत्नी दिव्या, बेटी मान्या और 16 साल के बेटे आरव के साथ रहते हैं. आरव 11वीं में पढ़ता था. पिछले कुछ दिनों से वो गुमसुम रहने लगा था. अजीब/अनजान चीजों का खौफ उसके मन में घर कर गया था.

परिवार वालों ने बताया कि दिवाली से पहले, आरव ने अपनी बहन से कहा था कि वह सपने में ऐसे लोगों की तस्वीरें देख रहा है जो उससे कह रहे हैं कि वह अपने पूरे परिवार को मार डाले या खुद मर जाए. हालांकि, परिवार ने उस समय उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया.

बीते दिनों आरव के माता-पिता छठ पूजा के लिए भागलपुर चले गए, और उसकी बहन कॉलेज चली गई. आरव अपनी दादी के साथ घर पर रहा. जब वह शाम को उसे बुलाने गई, तो दरवाजा अंदर से बंद था. बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर, पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा. अंदर का मंजर देखकर सबकी चीख निकल गई, क्योंकि आरव पंखे से लटका हुआ था.

इसपर परिवार और पुलिस को तुरंत सूचित किया गया. छठ के दिन हुई इस दुखद घटना से परिवार टूट गया. बाद में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने वही बात दोहराई जो उसने पहले अपनी बहन से कही थी कि उसे सपने परेशान कर रहे थे और परिवार या खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसा रहे थे.

कोहना स्टेशन हाउस ऑफिसर विनय तिवारी ने कन्फर्म किया कि यह सुसाइड का मामला है. सुसाइड नोट में ‘आत्माओं’ द्वारा परेशान करने का जिक्र था. बताया जा रहा है कि मृतक गूगल पर अपनी बीमारी (अजीब-अजीब सपने) के बारे में बार-बार सर्च कर रहा था. घटना के बाद BJP के कई सीनियर नेता परिवार से मिलने और अपनी संवेदनाएं ज़ाहिर करने पहुंचे. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

UP : जहर खाने की वजह झूठी मोहब्बत… इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर मरने चला युवक, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

0

कौशाम्बी जिले में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर जहर खाकर आत्महत्या की पोस्ट डाली, जिससे हड़कंप मच गया. मेटा के अलर्ट पर पुलिस ने तुरंत युवक के घर पहुंचकर उसकी जान बचाई. प्रेम प्रसंग के कारण पोस्ट करने की बात युवक ने कबूली. पुलिस ने समझाइश देकर परिवार को सुपुर्द किया. परिजनों ने पुलिस का आभार जताया.

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर जहर खाकर आत्महत्या करने की पोस्ट शेयर किए जाने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने तत्काल युवक के घर पहुंचकर उसकी जान बचाई है. युवक के परिजनों ने मेटा और कौशाम्बी पुलिस को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है.

मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र की बीती रात का है. यहां के एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने सम्बन्धी पोस्ट इंस्टाग्राम पर अपलोड किया. इसमें युवक ने लिखा था- ‘ मैं आज मरने जा रहा हूं. जहर खाकर मरने की वजह झूठी मोहब्बत थी जिंदगी से खेली, फिर अपने आशिक के साथ खुशियां, मेरी दुआ है कि ऐसे ही खुश रहे अब.’

ये पोस्ट होते ही मेटा को अलर्ट जारी हुआ और तत्काल यूपी पुलिस को अलर्ट भेजा गया.अलर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय , लखनऊ द्वारा उक्त युवक द्वारा अपलोड की गयी पोस्ट, उसकी लोकेशन सोशल मीडिया सेल जनपद कौशाम्बी को उपलब्ध करायी गयी.कौशाम्बी मीडिया सेल ने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुये थाना प्रभारी पिपरी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया. प्राप्त सूचना पर थाना पिपरी पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हु पोस्ट करने वाले युवक के घर पहुंचकर उसकी जान बचायी और मामले की जानकारी ली.

युवक ने बताया कि एक प्रेम प्रसंग के चलते मैंने इस तरह का पोस्ट किया था. युवक को उसके परिजनों को सुपुर्द करते हुए हिदायत दी गयी है. युवक द्वारा दोबारा ऐसी हरकत न करने के सम्बन्ध में लिखित व मौखिक बयान दिया गया. युवक के परिजनों ने उसकी जान बचाने के लिए जनपद कौशाम्बी पुलिस का आभार जताया.

MP: बेटे के इलाज के लिए 4 घंटे तक 3 अस्पतालों में भटकती रही एक मां, थक-हारकर वीडियो करना पड़ा शेयर

0

कलेक्टर की जांच में महिला की शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद 5 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है, जबकि बीएमओ का दो दिन का वेतन काटा गया है. साथ ही शासन को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र भी भेजा गया है.

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक महिला को अपने बेटे के इलाज के लिए 4 घंटे तक भटकना पड़ा. तीन अस्पतालों में भटकती रही महिला ने जब वीडियो बनाकर सोशल मीडिया का पोस्ट किया तब बेटे का इलाज हुआ और इस मामले में बैतूल कलेक्टर ने छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है.

बैतूल के पाथाखेड़ा निवासी एक महिला को अपने बेटे के इलाज के लिए रविवार की देर रात चार घंटे तक अस्पतालों के चक्कर काटती रही, लेकिन इलाज नहीं मिला. वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बड़ी कार्रवाई की है.

पीड़ित महिला सारिका मिस्त्री ने बताया कि उसके बेटे को साइकिल चलते समय गिरने से पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी. रात में इलाज के लिए उन्होंने पहले सरकारी अस्पताल का रुख किया, फिर एक प्राइवेट अस्पताल गए, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले. आखिरी में वे घोड़ाडोंगरी के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं, मगर वहां भी किसी ने इलाज नहीं किया.

सारिका का कहना है कि चार घंटे तक इधर-उधर भटकते रहे, कोई डॉक्टर नहीं मिला. आखिर थककर हारकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तब जाकर बच्चे के पैर के अंगूठे में टांके लगाए गए.

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का कहना है कि एक महिला को बेटे के इलाज के लिए तीन अस्पतालों में घूमना पड़ा और चार घंटे तक इलाज नहीं मिला.कलेक्टर का कहना है कि जनसेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. भविष्य में ऐसी किसी भी शिकायत पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Devuthani Ekadashi 2025: 3 दिन बाद जागेंगे श्रीहरि! ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा-उपासना

0

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु 142 दिनों की योगनिद्रा के बाद जागते हैं और उनके जागते ही सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है. तो चलिए जानते हैं इस दिन किस विधि जगाएं श्रीहरि को.

1 नवंबर को सभी देव जागने वाले हैं और श्रीहरि भी चार महीने की निद्रा से जागेंगे. इसलिए इस दिन देवउठनी एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी और देवुत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन देवों और भगवान विष्णु के जागते ही सभी शुभ कार्यों जैसे विवाह, सगाई, मुंडन और गृह प्रवेश की शुरुआत हो जाती है और चातुर्मास का समापन हो जाता है.

देवउठनी एकादशी के ठीक अगले दिन माता तुलसी-भगवान शालिग्राम का विवाह भी संपन्न कराया जाता है. तो चलिए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन किस विधि से देवों और श्रीहरि को जगाएं और कैसे करें इनका पूजन?

एकादशी पर श्रीहरि और देवों को जगाने की विधि

इस दिन सुबह स्नानादि करके साफ वस्त्र पहनें और पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा स्थल पर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें. उसके बाद तुलसी के पौधे के पास एक दीपक जलाएं. विष्णु भगवान को पीले फूल, तुलसी दल और पीले फल अर्पित करें. फिर शंख बजाकर या घंटी बजाकर उन्हें जगाएं और ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें.

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और घर की सफाई करें. आंगन में भगवान विष्णु के पैरों की आकृति बनाकर उनका ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें. फिर, भगवान विष्णु को लड्डू, गन्ना और मौसमी फल अर्पित करें और शंख-घंटियां बजाकर उनका आह्वान करें. अंत में रात में एक घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें और अगले दिन सुबह व्रत का पारण करें.

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. देवउठनी एकादशी की तिथि इस बार 1 नवंबर को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर होगा. इसलिए, उदयातिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को ही मनाई जाएगी. इस व्रत का पारण 2 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 23 मिनट तक होगा.

UP: पति बना रास्ते का रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, घर से 500 मीटर दूर गोली मारकर की हत्या

0

लखनऊ में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. 25 वर्षीय प्रदीप कुमार को उसकी पत्नी चांदनी गौतम और उसके प्रेमी बच्चा लाल ने गोली मार दी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध था और प्रदीप इस रिश्ते के रास्ते में बाधा बन गया था.उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी चांदनी गौतम और उसके प्रेमी बच्चा लाल को गिरफ्तार कर लिया है.


यह मामला बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र का है, जहां 25 अक्टूबर को 25 वर्षीय प्रदीप कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. शुरुआत में यह सामान्य मर्डर का मामला लग रहा था, लेकिन जांच ने सबकुछ बदल दिया. प्रदीप की पत्नी चांदनी गौतम ने ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की गहराई से की गई जांच में मामला उलझता चला गया.अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी अमोल मुरकुट ने बताया कि चांदनी गौतम और बांदा निवासी बच्चा लाल के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध थे. चांदनी सोशल मीडिया पर भी कई लोगों से बातचीत करती थी. उसने अपने प्रेमी को पति प्रदीप से यह कहकर मिलवाया था कि वह उसके दोस्त का देवर है। इसके बाद प्रदीप और बच्चा लाल में दोस्ती हो गई.

25 अक्टूबर से पहले चांदनी ने प्रेमी से कहा कि उसका पति शराब पीकर उससे झगड़ा करता है. इसके बाद दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई. योजना के तहत, चांदनी ने प्रेमी के साथ मिलकर प्रदीप को घर से करीब 500 मीटर दूर शराब पीने के लिए बुलाया और वहीं गोली मार दी. पुलिस ने वारदात के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है.

GANDHINAGAR : ‘डंकी रूट’ से ऑस्ट्रेलिया जाने को निकली फैमिली तेहरान में बनी बंधक, ₹2 करोड़ फिरौती मांगी, अमित शाह की पहल से हुई सुरक्षित वापसी

0

गांव के सरपंच और स्थानीय लोगों ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात सरकार का धन्यवाद किया है. दरअसल पीड़ित परिवार अमित शाह के संसदीय क्षेत्र के ही निवासी हैं.

गुजरात के गांधीनगर जिले में ‘डंकी रूट’ यानी अवैध तरीके से विदेश जाने का एक और गंभीर मामला सामने आया है. एक गांव का एक चार सदस्यीय परिवार ऑस्ट्रेलिया जाने के दौरान ईरान की राजधानी तेहरान में बंधक बना लिया गया था. अपहरणकर्ताओं ने परिवार से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी.

जिले के माणसा तहसील के एक गांव का चार सदस्यीय परिवार ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए पहले दिल्ली, फिर बैंकॉक, दुबई और अंत में तेहरान पहुंचा था. इसी बीच उनका अपहरण हो गया.

एक वीडियो अपहरणकर्ताओं ने बंधकों के परिवार को भेजा और 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और यह मामला सार्वजनिक हुआ. वायरल वीडियो में इस परिवार का खौफनाक अनुभव सामने आया था.

मामले की गंभीरता और दहशत के माहौल को देखते हुए स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया. गांव के सरपंच प्रकाश चौधरी ने बताया कि परिवार ने पुलिस और स्थानीय विधायक से संपर्क किया. विधायक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क किया, क्योंकि यह क्षेत्र शाह का संसदीय क्षेत्र है.

गांधीनगर एसपी ने पुष्टि की कि परिवार ने पुलिस और विधायक से संपर्क किया था. भारतीय विदेश मंत्रालय की मदद से चारों बंधकों को सुरक्षित छुड़ाया गया है. फिलहाल चारों व्यक्ति अब दिल्ली पहुंच चुके हैं और जल्द ही अपने गांव लौट रहे हैं.

ENTERTAINMENT : ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, नोट कर लें डेट

0

मनोज बाजपेयी की एक्शन-थ्रिलर सीरीज द फैमिली मैन के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही सुपरहिट साबित हुए हैं. अब फैंस को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है. फैंस पिछले 4 सालों से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं. अब ये इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि मेकर्स ने तीसरे सीजन की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. इस रिलीज डेट के बारे में भी जानने के लिए फैंस लगातार रिक्वेस्ट कर रहे थे.

प्राइम वीडियो ने 27अक्टूबर को पोस्ट शेयर करके बताया था कि वो आज रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करने वाले हैं और अब ये इंतजार खत्म कर दिया है. द फैमिली मैन सीजन 3 प्राइम वीडियो पर 21 नवंबर को रिलीज होगा.

द फैमिली मैन सीरीज जासूसी और एक्शन से भरी हुई रही है. ये तीसरा सीजन भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. खास बात ये है कि सीरीज में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं जिसकी वजह से कहानी में कई ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. सीरीज की कहानी को राज-डीके और सुमन ने लिखा है.

द फैमिली मैन 3 की स्टारकास्ट की बात करें तो पुराने चेहरों के साथ शो में कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं. शो में मनोज बाजपेयी के अलावा जयदीप अहलावत, निमरत कौर, शारिब हाशमी, प्रियामणी, अशलेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

द फैमिली मैन सीजन 1 की बात करें तो इसमें एक मिडिल क्लास जासूस मनोज बाजपेयी की कहानी दिखाई थी जो अपनी पत्नी और बच्चों को आतंकवाद और अपनी गुप्त नौकरी के तनाव के बीच संतुलित करने की कोशिश करता है. वहीं दूसरे सीजन की बात करें तो मनोज बाजपेयी नए, शक्तिशाली दुश्मन का सामना करते हुए नजर आए थे.मनोज बाजपेयी की एक्शन-थ्रिलर सीरीज द फैमिली मैन के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही सुपरहिट साबित हुए हैं. अब फैंस को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है. फैंस पिछले 4 सालों से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं. अब ये इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि मेकर्स ने तीसरे सीजन की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. इस रिलीज डेट के बारे में भी जानने के लिए फैंस लगातार रिक्वेस्ट कर रहे थे.

प्राइम वीडियो ने 27अक्टूबर को पोस्ट शेयर करके बताया था कि वो आज रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करने वाले हैं और अब ये इंतजार खत्म कर दिया है. द फैमिली मैन सीजन 3 प्राइम वीडियो पर 21 नवंबर को रिलीज होगा.

द फैमिली मैन सीरीज जासूसी और एक्शन से भरी हुई रही है. ये तीसरा सीजन भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. खास बात ये है कि सीरीज में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं जिसकी वजह से कहानी में कई ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. सीरीज की कहानी को राज-डीके और सुमन ने लिखा है.

द फैमिली मैन 3 की स्टारकास्ट की बात करें तो पुराने चेहरों के साथ शो में कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं. शो में मनोज बाजपेयी के अलावा जयदीप अहलावत, निमरत कौर, शारिब हाशमी, प्रियामणी, अशलेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

द फैमिली मैन सीजन 1 की बात करें तो इसमें एक मिडिल क्लास जासूस मनोज बाजपेयी की कहानी दिखाई थी जो अपनी पत्नी और बच्चों को आतंकवाद और अपनी गुप्त नौकरी के तनाव के बीच संतुलित करने की कोशिश करता है. वहीं दूसरे सीजन की बात करें तो मनोज बाजपेयी नए, शक्तिशाली दुश्मन का सामना करते हुए नजर आए थे.

ENTERTAINMENT : साइनिंग अमाउंट मिलने के बाद फिल्म किया गया बाहर, रो-रोकर कृति खरबंदा का हो गया था बुरा हाल

0

कृति खरबंदा 29 अक्टूबर को बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी. कृति ने कड़ी मेहनत और स्ट्रगल से इंडस्ट्री में नेम-फेम पाया. कृति को रिजेक्शन भी झेलना पड़ा था.

एक्ट्रेस कृति खरबंदा 16 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव कर रही हैं. उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में काम किया और नाम कमाया है. कृति इंडस्ट्री में आउटसाइडर हैं. उनकी जर्नी स्ट्रगलभर रही. कृति ने नेम-फेम कमाने के लिए कड़ी मेहनत की है.

कृति ने इंडस्ट्री में रिजेक्शन भी झेले हैं. कृति ने बताया था कि उन्होंने कई बार ऑडिशन दिए, डायरेक्टर मिलीं, लुक टेस्ट कंप्लीट किए लीड एक्टर के साथ. इसके अलावा एक बॉलीवुड प्रेजेक्ट के लिए साइनिंग अमाउंट भी मिला. लेकिन, उन्हें फिर कॉल मिला कि वो रोल किसी और एक्टर को मिल गया है. इस रिजेक्शन से वो टूट गई थीं. वो रोई भी थीं. लेकिन फिर उन्होंने इससे मूव ऑन किया.

बता दें कि कृति ने 2009 में करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने तेलुगू सिनेमा से करियर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने हिंदी, तमिल, कन्नड़ और ओटीटी फिल्मों में काम किया.

कृति ने बोनी, तीन मार, प्रेम अड्डा, गूगली, ओम 3डी, सुपर रंगा जैसी फिल्में की. 2016 में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया वो राज: रीबूट में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने शादी मैं जरूर आना, वीरे की वेडिंग, यमला पगला दीवाना, हाउसफुल 4, पागलपंती, तैश 14 फेरे में नजर आईं. अब कृति फिल्म रिस्की रोमियो में नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो गई. कृति ने ओटीटी पर भी काम किया. वो राणा नायडू के सीजन 2 में दिखीं. इस सीरीज में वो आलिया ओबेरॉय के रोल में थीं.

कृति की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं. कृति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. उनके लुक्स और ग्लैमरस फोटोशूट वायरल रहते हैं. पर्सनल लाइफ में कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट संग शादी की. उनकी शादी 15 मार्च 2024 को हुई थी. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी. कृति का ब्राइडल लुक छा गया था. कृति और पुलकित को साथ में फैंस काफी पसंद करते हैं.

GUJARAT : ‘नहीं करूंगी इलाज’, महिला डॉक्टर ने बीमार बच्ची के पिता को मारा थप्पड़, अहमदाबाद का वीडियो वायरल

0

गुजरात में अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल में एक महिला डॉक्टर ने बीमार बच्ची के पिता को थप्पड़ मार दिया और मरीज का इलाज करने से भी इनकार कर दिया. जनिए पूरा मामला.

गुजरात में अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल में एक महिला डॉक्टर ने एक बच्ची के पिता को थप्पड़ मार दिया. यह घटना 26 अक्टूबर की बताई जा रही है. वीडियो में देखा गया है कि डॉक्टर और मरीज के पिता के बीच बहस चल रही है और इसी दौरान महिला डॉक्टर ने गुस्से में आकर मरीज के पिता को थप्पड़ जड़ दिया. घटना का वीडियो में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर लोगों में गुस्सा जाहिर किया है.

जानकारी के मुताबिक, मरीज के पिता की पहचान अशिक हरिभाई छावडा के रूप में हुई है, जो अपनी बेटी के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे. इसी दौरान जब अशिक ने महिला डॉक्टर के साथ अपनी बातचीत को मोबाइल में रिकॉर्ड करना शुरू किया, जिसमें दोनों के बीच बहस होती नजर आ रही है.

महिला डॉक्टर काफी गुस्से में दिखाई दे रही है. वीडियो में डॉक्टर को कहते सुना गया है, “अपना मोबाइल नीचे रखो.” इस पर जब अशिक ने डॉक्टर से सवाल किया तो महिला डॉक्टर अचानक गुस्से से आग बबूला हो गई और आगे बढ़कर उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया.

इस पूरी वारदात के दौरान वहां सुरक्षा गार्ड भी दिखाई दिया. महिला डॉक्टर उस पर भी गुस्सा हो जाती है और कहने लगती है,” गार्ड तो कुछ करता ही नहीं है.” थप्पड़ मारने के बाद महिला डॉक्टर अशिक की बेटी का इलाज करने से भी मना कर देती है. डॉक्टर कहती है, ” तुमने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया है अब मैं इलाज नहीं करूंगी.”

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने डॉक्टर पर गुस्सा जाहिर किया. कई यूजर्स ने डॉक्टर के व्यवहार की निंदा की और उसे सस्पेंड करने या गिरफ्तार करने की मांग की. लोग वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.

NATIONAL : ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, उछलकर बस के आगे गिरी स्कूल जा रही 6 साल की मासूम, कुचलकर मौत

0

गुरुग्राम के पटौदी स्थित धनोकरी गांव में छह वर्षीय याशिका की स्कूल बस से कुचलकर मौत हो गई. बस का इंतजार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गई और बस के नीचे आ गई. पुलिस ने ट्रैक्टर व बस चालकों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

हरियाणा में गुरुग्राम पटौदी के धनोकरी गांव में छह साल की मासूम की स्कूल बस से कुचलकर मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में सामने आया की UKG में पढ़ने वाली मासूम बच्ची सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही, तभी बच्ची को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क के बीच मे जा गिरी इसी दौरान वहां से गुजर रही बस यशिका को कुचलते हुए निकल गयी. उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.मामले की तफ्तीश जारी है.

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान छह वर्षीय याशिका के रूप में हुई है. वह रेवाड़ी के कापड़ीवास स्थित विराट इंटरनेशनल स्कूल की यूकेजी कक्षा की छात्रा थी. याशिका अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी. उसकी छोटी बहन भी उसी स्कूल की नर्सरी में पढ़ती है. पिता रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में काम करते हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे याशिका यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल बस का इंतजार कर रही थी. तभी तेज रफ्तार से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी.

टक्कर लगते ही वह उछलकर सड़क पर गिर गई और सामने से आ रही बस के नीचे कुचल गई. इससे वह बुरी तरह घायल हो गई. घटना के बाद पिता उसे तुरंत गोद में उठाकर नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची का एक साइड का हिस्सा पूरी तरह से कुचल गया था.

- Advertisement -