Friday, May 1, 2026
Home Blog Page 353

MAHARASHTRA : आरोपी के घर बहस, रेप का आरोप और हॉस्टल में सुसाइड… क्या है लेडी डॉक्टर की खुदकुशी का सच?

0

महाराष्ट्र के सतारा में महिला डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया था. सुसाइड नोट में डॉक्टर ने पुलिसकर्मी समेत दो लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था. इसी बीच जानकारी सामने आई है कि महिला डॉक्टर की आरोपी से बहस भी हुई थी.

महाराष्ट्र के सतारा में एक महिला डॉक्टर ने बीते दिनों सुसाइड कर लिया था. इस केस की जांच जारी है. इसी बीच महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकनकर ने कहा है कि आत्महत्या करने वाली 28 वर्षीय महिला डॉक्टर दिवाली पर आरोपी प्रशांत बनकर के घर गई थी और उनके बीच बहस हुई. जिसके बाद वह चली गई.

बनकर और निलंबित पुलिस उप-निरीक्षक गोपाल बदाने को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले की रहने वाली डॉक्टर गुरुवार रात फलटण के एक हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी पाई गई थी. अपनी हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि पीएसआई गोपाल बदाने ने कई बार उनके साथ बलात्कार किया. जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर, प्रशांत बनकर ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.

चाकनकर ने आगे कहा, “सीडीआर में बनकर के साथ उसकी बातचीत भी दिखाई गई है. लक्ष्मी पूजन वाले दिन मृतका बनकर के घर पर थी. ऐसा लगता है कि तस्वीरें ठीक से न खींचे जाने के कारण दोनों में तस्वीरें खींचने को लेकर बहस हुई, जिससे झगड़ा हुआ. बहस के बाद डॉक्टर घर छोड़कर चली गई.”

इसके बाद डॉक्टर ने बनकर को संदेश भेजे थे और संकेत दिया था कि वह कोई बड़ा कदम उठाएगी. प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि यह फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस मामले में कोई और व्यक्ति भी शामिल था.

गिरफ्तार व्यक्तियों की मेडिकल जांच को लेकर महिला डॉक्टर और पुलिस द्वारा दर्ज की गई क्रॉस-शिकायतों का हवाला देते हुए चाकनकर ने कहा कि अस्पताल की आंतरिक समिति ने जुलाई 2025 में इस मामले का निपटारा कर दिया था.”पुलिस ने शिकायत की थी कि मेडिकल जांच के दौरान गिरफ्तार व्यक्तियों को फिट घोषित करने में डॉक्टर ने सहयोग नहीं किया. जबकि मृतक ने दावा किया था कि पुलिस आरोपियों को देर रात सहित, अजीब समय पर मेडिकल जांच के लिए लाती थी.

“जांच समिति ने डॉक्टर को पुलिस अधिकारियों के साथ ठीक से संवाद करने की सलाह दी थी. समिति ने यह भी सिफारिश की थी कि उन्हें दूसरी पोस्टिंग दी जाए. लेकिन डॉक्टर तीन बार तबादले के बावजूद उसी पद पर बने रहने पर अड़ी रहीं.

सतारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने पुष्टि की कि घटना से पहले महिला डॉक्टर बनकर के संपर्क में थीं और उनके बीच संदेशों का आदान-प्रदान हुआ था. पीएसआई बदाने के खिलाफ सुसाइड नोट में उल्लिखित बलात्कार के आरोपों की भी जांच चल रही है और उनके संयुक्त ठिकानों और चैट की जांच की जा
रही है.

महिला डॉक्टर के परिवार के सदस्यों ने सोमवार को मांग की कि सरकार मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन करे. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुक़दमा बीड की एक फास्ट-ट्रैक अदालत में चलाया जाना चाहिए. एक महिला रिश्तेदार ने कहा, “मुख्यमंत्री से हमारी कुछ मांगें हैं. जल्द से जल्द एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाना चाहिए और हम अपना बयान दर्ज कराने के लिए फलटन (जहां महिला ने आत्महत्या की थी) नहीं जाएंगे. मामले की सुनवाई बीड की एक फास्ट-ट्रैक अदालत में होनी चाहिए. मेरी बहन पर लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) की जांच करके की जानी चाहिए.”

ENTERTAINMENT : ‘घटिया लड़की…दफा हो जा’, अशनूर पर भड़कीं फरहाना, 60 साल की कुनिका ने थाली बजाकर किया तमाशा

0

अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की एक गलती की वजह से उन्हें छोड़कर बाकी सभी घरवाले नॉमिनेट हो गए हैं. इस बात से भड़की फरहाना ने अशनूर को खूब फटकारा, शहबाज ने भी अभिषेक को खरी-खोटी सुनाई. घर का माहौल पूरी तरह से बिगड़ चुका है.

अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के कारण बिग बॉस हाउस में हल्ला मचा हुआ है. दोनों की एक गलती की वजह से पूरा घर नॉमिनेट हो गया है. ऐसे में अशनूर और अभिषेक पर कई घरवालों का गुस्सा फूट पड़ा. फरहाना भट्ट ने अशनूर को खूब खरी-खोटी सुनाई. वहीं, दूसरी ओर कुनिका ने अलग अंदाज में बदला लिया.

दरअसल, अशनूर और अभिषेक माइक उतारकर बात करते दिखे. बिग बॉस के बार-बार वॉर्निंग देने के बाद भी दोनों बिना माइक के बात करते रहे. ऐसे में बिग बॉस दोनों पर भड़क गए. बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि अशनूर और अभिषेक को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर देना चाहिए.

ये फैसला लेने का हक घर के कैप्टन मृदुल को दिया गया था. मगर मृदुल ने कहा कि अभिषेक और अशनूर को एक मौका दिया जाना चाहिए. मृदुल के फैसले से गुस्साए बिग बॉस ने अभिषेक और अशनूर को छोड़कर बाकी सभी घरवालों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया है.

बिना किसी गलती के नॉमिनेशन में आने पर सभी भड़क गए. फरहाना भट्ट ने अशनूर कौर को जमकर लताड़ लगाई. फरहाना चिल्लाते हुए अशनूर से बोलीं- तुम बात न ही करो तो बेहतर रहेगा. तुम दफा हो जाओ यहां से. तुम्हारा हक ही नहीं है कुछ बकवास करने का. तुम 10 साल के बच्चे से भी ज्यादा बद्तर हो. घटिया लड़की. फरहाना भट्ट की बातों के जवाब में अशनूर ने कहा- मुझे कोई वैम्प नहीं कहता है. दोनों के बीच फिर जमकर लड़ाई-झगड़ा हुआ.

वहीं, दूसरी ओर अभिषेक और अशनूर की गलती की वजह से नॉमिनेट होने पर कुनिका ने अलग ही अंदाज में अपना गुस्सा निकाला. इस बार वो न चिल्लाईं और न झगड़ा किया, बल्कि उन्होंने थाली को चम्मच से बजाना शुरू कर दिया. थाली पीटते हुए कुनिया बोलीं- सुनो…सुनो ऐलान है…यहां 9 बेगुनाहों को सजा दी गई है…दो गुनहगारों की वजह से और एक कमजोर लीडर की वजह से.

इसके अलावा कैप्टन मृदुल के फैसले से नाराज कुनिका, तान्या और नीलम ने घर का काम करने से भी इनकार कर दिया है. घर में जबरदस्त बवाल मचा हुआ है. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि मृदुल, अभिषेक और अशनूर की इस हरकत पर सलमान खान कैसे रिएक्ट करेंगे.

NATIONAL : पटना में अर्घ्य देते समय फिसला छठ व्रती का पैर, गंगा नदी में डूबा

0

पटना में हल्दी छपरा गंगा घाट पर छठ व्रती का अर्घ्य देते समय पैर फिसलने गया, जिससे वह गंगा नदी में डूब गया. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक युवक का कुछ भी पता नहीं चला है.

छठ महापर्व के दौरान पटना के मनेर स्थित हल्दी छपरा गंगा घाट पर डूबने से एक छठ व्रती युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पटना के विक्रम निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई है. कुणाल अपने परिजनों के साथ छठ पूजा के लिए हल्दी छपरा घाट पर आए थे. घाट पर अर्घ्य देने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बह गया. घटना की सूचना के बाद मनेर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुट गईं. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने बताया कि कुणाल कुमार अपने परिजनों के साथ छठ व्रत करने मनेर के हल्दी छपरा गंगा घाट आए थे. शाम के अर्घ्य के समय वह पूजा सामग्री लेकर नदी किनारे खड़े थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे. वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन गंगा का तेज बहाव होने से वह बह गए.

घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वहां तैनात पदाधिकारियों ने युवक को निकालने की कोशिश की, लेकिन वह तेज बहाव में बह गए. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया जो अभी भी शव की खोजबीन में जुटी है.कुणाल के परिजन घाट पर ही बैठे रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं. उनकी मां और पत्नी बार-बार बेहोश हो रही हैं. आसपास के श्रद्धालु भी माहौल को देखकर स्तब्ध हैं. छठ व्रत की खुशी मातम में बदल गई है.

दानापुर के डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना के विक्रम से कुणाल कुमार अपने परिजनों के साथ छठ व्रत करने मनेर हल्दी छपरा गंगा घाट आए थे. अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए. वहां मौजूद लोगों और पदाधिकारियों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन वह डूब गए और अभी तक युवक का पता नहीं चला है. अब एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है जो उनकी तलाश में जुटी हुई है.

उन्होंने बताया कि हल्दी छपरा घाट को पहले भी खतरनाक घोषित किया गया था. खतरनाक जगह पर बैरिकेडिंग भी की गई थी, लेकिन ऐसा मालूम होता है कि कम भीड़ होने की वजह से ये लोग वहां चले गए थे.

NATIONAL : छात्रा ने खुद ही अपने ऊपर डाला था ‘एसिड’, CCTV से खुली पोल… दिल्ली कांड की पूरी क्रोनोलॉजी

0

दिल्ली के भारत नगर में कथित एसिड अटैक मामले में खुलासा हुआ कि यह फर्जी था. पीड़िता के पिता अकील ने खुद टॉयलेट क्लीनर से बेटी पर हमला रचकर आरोपी जितेंद्र को फंसाने की साजिश की.जांच में एसिड के निशान नहीं मिले और जितेंद्र की लोकेशन घटना स्थल से दूर थी. पुलिस ने अकील को गिरफ्तार कर लिया.

दिल्ली के भारत नगर इलाके में 26 अक्टूबर की सुबह हुए एसिड अटैक मामले में अब चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं.जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले हैं जो पीड़िता के बयानों से मेल नहीं खाते.इस बीच, पीड़िता के पिता अकील ने कबूल किया है कि उसने आरोपी जितेंद्र को फंसाने के लिए खुद ही एसिड अटैक की साजिश रची थी.साथ ही अकील का ईशान और अरमान के साथ विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने उन्हें भी झूठे मामले में फंसा दिया.पुलिस ने अकील को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है.साथ ही मालूम हुआ कि लड़की जिससे घायल हुई वह एसिड नहीं टॉयलेट क्लीनर था.

फर्जी केस करने के आरोप के आधार पर, पुलिस ने खान से पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया.उसने खुलासा किया कि उसने एसिड अटैक की कहानी गढ़ी थी और जिस लिक्विड की बात हो रही थी, वह साधारण टॉयलेट क्लीनर था.

एक अधिकारी ने बताया, ‘छात्रा ने ई-रिक्शा से उतरने के बाद कथित तौर पर अपने हाथ पर टॉयलेट क्लीनर खुद ही डाला था और चिल्लाने लगी.’अधिकारी ने बताया कि छात्रा लिक्विड को घर से अपने बैग में ही लेकर आई थी. इससे पहले, जांचकर्ता इस बात से हैरान थे कि छात्रा अपने कॉलेज से लगभग 300 मीटर दूर ई-रिक्शा से क्यों उतरी.पुलिस ने कहा, ‘अशोक विहार तक, वह अपने भाई के साथ स्कूटर पर थी.उसके बाद, वह कॉलेज जाने के लिए ई-रिक्शा से गई, लेकिन कॉलेज के मेन गेट से 300 मीटर पहले ही उतर गई.फिर हुआ ये एसिट अटैक वाला किस्सा.’

इधर, जांच में शामिल होने के लिए उसके भाई से कोई संपर्क नहीं हो सका है.वहीं घटना के समय आरोपी जितेंद्र की लोकेशन करोल बाग में थी, जो क्राइम सीन से लगभग 5 किलोमीटर दूर है.अधिकारी ने बताया कि कथित रूप से अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की लोकेशन भी करोल बाग में ही थी.पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए पेंटर जितेंद्र ने भी यही बताया था.

इसके अलावा घटनास्थल पर तेजाब के कोई निशान नहीं मिले, न ही घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की कोई झलक मिली.फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को इलाके में कोई भी फेंकी हुई तेजाब की बोतल नहीं मिली.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के दूर के रिश्तेदार इशान और अरमान अपनी मां शबनम के साथ आगरा में हैं.वे जल्द ही जांच में शामिल होंगे.पुलिस के अनुसार, 2018 में शबनम ने भी अकील खान पर बलात्कार का आरोप लगाया था.वह मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है.पुलिस ने बताया कि बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी में एक संपत्ति को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है.उसी वर्ष, शबनम ने खान पर तेज़ाब से हमला करने का आरोप लगाया था और मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

BHAKTI : 4 या 5 नवंबर, कब है देव दीपावली? जानें इस पर्व की सही तिथि और मुहूर्त

0

दिवाली के ठीक 15 दिन बाद देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, देव दीपावली 5 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन देवी-देवताओं को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है.

हिंदू धर्म में देव दीपावली का बहुत ही विशेष महत्व है. यह पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, ठीक दिवाली के 15 दिनों के बाद. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था. कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव की पूजा और उनके मंत्रों का जाप करने से हर इच्छा पूरी होती है. साथ ही, इस त्योहार को भगवान शिव के पुत्र कार्तिक महाराज के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवता अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करने के लिए स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित होते हैं. इस बार देव दीपावली का पर्व 5 नवंबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा.

हर वर्ष देव दीपावली का पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस बार देव दीपावली की पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर को रात 10 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 5 नवंबर को शाम बजकर 48 मिनट पर होगा.

देव दीपावली के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और उसके बाद स्नानादि कर लें. इसके बाद अपने घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं. फिर, भगवान शिव और भगवान विष्णु का पूजन पूरे विधि विधान के साथ करें. वहीं, देव दीपावली की शाम पूरे घर या घर के विशेष कोनों में दीपक प्रज्वलित करें. इसके बाद शिव चालीसा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. फिर, अंत में आरती करें.

देव दीपावली के देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व पवित्र नगरी वाराणसी में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. क्योंकि, इस दिन भगवान शिव की त्रिपुरासुर नामक दैत्य पर विजय प्राप्त की थी इसलिए देव दीपावली को त्रिपुरोत्सव अथवा त्रिपुरारी पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है. देव दीपावली पर, भक्त कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन गंगा में पवित्र डुबकी लगाते हैं तथा संध्याकाल में मिट्टी के दीप प्रज्वलित करते हैं. जब इस दिन शाम होती है, तो गंगा के सभी घाट लाखों दीयों से जगमगा उठते हैं.

ENTERTAINMENT : First Copy 2 का दमदार टीजर रिलीज, पायरेसी किंग बनकर लौटे Munawar Faruqui, जानें कब आएगा ट्रेलर

0

मुनव्वर फारूकी अपनी सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ के दूसरे सीजन के साथ लौट रहे हैं. हाल ही में इसका धांसू टीजर रिलीज किया गया है. जानिए इसका ट्रेलर कब आएगा.

स्टैंडअप कॉमेडियन से एक्टर बने मुनव्वर फारूकी की सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का दूसरा सीजन आ रहा है. मेकर्स ने इसका टीजर भी रिलीज कर दिया है. सीरीज में एक बार फिर मुनव्वर पायरेसी की दुनिया में राज करते हुए नजर आएंगे. टीजर के साथ ही फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला. मेकर्स ने सीरीज के ट्रेलर रिलीज की डेट भी अनाउंस कर दी है.

‘फर्स्ट कॉपी’ के दूसरे सीजन का टीजर आज यानि 27 अक्टूबर को रिलीज हुआ है. सीरीज में भी मुनव्वर फारूकी आरिफ के किरदार में नजर आएंगे. टीजर की शुरुआत रजा मुराद आरिफ के एक दमदार डायलॉग से होती है. जिसमें वो कहते हैं, ‘जिस नर्क में तुम जा रहे हो, वहां का शैतान बहुत बड़ा है.’ इसके बाद सीरीज की स्टारकास्ट की एंट्री होती है. इसमें गुलशन ग्रोवर की भी झलक देखने को मिली है.

‘फर्स्ट कॉपी 2’ का टीजर रिलीज करते हुए मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. मेकर्स ने सीरीज के ट्रेलर की डेट भी अनाउंस कर दी है. मुनव्वर फारूकी की इस सीरीज का ट्रेलर इसी महीने यानि 29 अक्टूबर रिलीज होने जा रहा है. ये जानकारी फैंस और भी ज्यादा एक्साइटिड हो गए हैं. सोशल मीडिया पर हर कोई मुनव्वर की तारीफ करता हुआ दिखा.

‘फर्स्ट कॉपी’ की कहानी की बात करें तो ये 90 के दशक की एक स्टोरी है. जो पायरेसी इंडस्ट्री पर बेस्ड है. इसमें आरिफ यानि मुनव्वर फारूकी गरीबी से आलीशान लाइफ तक का सफर तय करता है. सीरीज में एक्टर के साथ रजा मुराद, गुलशन ग्रोवर, शाकिब अयूब, इनामुल हक, मियांग चेंग नजर आए थे. बता दें कि इस वक्त मुनव्वर टीवी रिएलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को होस्ट कर रहे हैं. जिसमें टीवी की कई सेलिब्रिटीज जोड़ियां नजर आती हैं.

BUSINESS : नहीं चलेगी OLA-Uber की मनमानी! ड्राइवर और यात्री दोनों को फायदा, जानें क्या है सरकार की Bharat Taxi सेवा

0

Bharat Taxi Explained: भारत टैक्सी सेवा का उद्देश्य ड्राइवरों को उनकी कमाई पर पूरा स्वामित्व देना है, साथ ही यात्रियों को एक भरोसेमंद और सरकारी निगरानी वाली कैब सेवा मुहैया कराना है. इस साल मार्च में लोकसभा सत्र के दौरान गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारी टैक्सी सेवा का ऐलान किया था.

कई सालों से भारतीय टैक्सी बाजार कुछ निजी ऐप-आधारित कंपनियों के इर्द-गिर्द घूम रहा था. यात्रियों के पास विकल्प कम थे और ड्राइवरों के लिए मुनाफे की गुंजाइश और भी कम. लेकिन अब हालात बदलने वाले हैं. केंद्र सरकार ने भारत टैक्सी (Bharat Taxi) नाम से देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा लॉन्च की है, जो सीधे तौर पर ओला और ऊबर जैसी निजी कंपनियों को चुनौती देने के लिए तैयार है.

यह पहल केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय और नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के संयुक्त प्रयास से तैयार की गई है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD) और सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड – भारत टैक्सी – ने एक समझौता ज्ञापन (MoU पर हस्ताक्षर किया है.

इस योजना का उद्देश्य ड्राइवरों को उनकी कमाई पर पूरा स्वामित्व देना है, साथ ही यात्रियों को एक भरोसेमंद और सरकारी निगरानी वाली सेवा मुहैया कराना है. इस योजना के साथ सरकार यात्रियों को एक भरोसेमंद, पारदर्शी और किफायती विकल्प देने का दावा कर रही है. तो आइये विस्तार से जानें क्या है भारत टैक्सी सर्विस-

पिछले कुछ वर्षों में ऐप-बेस्ड टैक्सी सेवाओं को लेकर शिकायतों की बाढ़ आई. कभी गाड़ियों की साफ-सफाई पर सवाल, तो कभी अचानक बढ़ा किराया या बुकिंग रद्द होने की झंझट. ड्राइवरों की स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं रही, उन्हें अपनी कमाई का लगभग 25 फीसदी हिस्सा कमीशन के रूप में कंपनियों को देना पड़ता था. भारत टैक्सी इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था को खत्म करने की दिशा में पहला ठोस कदम है.

भारत टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां किसी तरह का कमीशन नहीं लिया जाएगा. ड्राइवरों को सिर्फ एक सदस्यता शुल्क देना होगा, जो दैनिक, साप्ताहिक या मासिक हो सकता है. इस तरह, हर यात्रा की पूरी कमाई ड्राइवर की जेब में जाएगी. सरकार का मानना है कि इससे लाखों ड्राइवरों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा. एक और ख़ास बात ये है कि, इस सर्विस से जुड़ने वाले वाहन चालकों को ड्राइवर नहीं बल्कि ‘सारथी’ कहा जाएगा.

भारत टैक्सी का पायलट प्रोजेक्ट नवंबर में दिल्ली से शुरू होगा. शुरुआती चरण में 650 वाहन और उनके मालिक-ड्राइवर इस सेवा का हिस्सा बनेंगे. अगर यह सफल रहा, तो दिसंबर से इसका विस्तार देश के अन्य प्रमुख शहरों में किया जाएगा. पहले ही चरण में करीब 5,000 ड्राइवर (जिनमें महिलाएं भी शामिल होंगी) जुड़ने जा रहे हैं.

सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक भारत टैक्सी को सभी प्रमुख मेट्रो शहरों में स्थापित करने का है. 2030 तक यह प्लेटफॉर्म एक लाख से अधिक ड्राइवरों को जोड़ते हुए ज़िला मुख्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रोंक अपनी पहुंच बनाएगा. यह सिर्फ एक सेवा नहीं, बल्कि सहकारिता की नई क्रांति मानी जा रही है.

भारत टैक्सी किसी निजी कंपनी की तरह नहीं, बल्कि एक सहकारी उद्यम के रूप में काम करेगी. इसका संचालन ‘सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड’ द्वारा किया जाएगा, जिसे जून 2025 में 300 करोड़ रुपये की प्रारंभिक पूंजी के साथ स्थापित किया गया था.परियोजना की निगरानी के लिए बनी गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्षता अमूल के एमडी जयेन मेहता कर रहे हैं, जबकि एनसीडीसी के डिप्टी एमडी रोहित गुप्ता उपाध्यक्ष हैं. सरकार का दावा है कि यह मॉडल ड्राइवरों को स्वामित्व, पारदर्शिता और सम्मान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा.

भारत टैक्सी केवल एक टैक्सी ऐप नहीं, बल्कि ड्राइवरों और यात्रियों के बीच भरोसे का पुल बनने जा रही है. सरकार का लक्ष्य एक ऐसा परिवहन इकोसिस्टम बनाना है, जहां तकनीक, सहकारिता और पारदर्शिता तीनों मिलकर देश की सड़कों पर नई दिशा तय करें. अगर यह प्रयोग सफल हुआ, तो भारत टैक्सी आने वाले वर्षों में न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए “कोऑपरेटिव मोबिलिटी” का आदर्श मॉडल बन सकती है.

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसी साल मार्च में लोकसभा में सहकारी कैब सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि, “जल्द ही ओला और उबर जैसा एक सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म आने वाला है. उन्होंने कहा कि इस सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म से होने वाला मुनाफा किसी धन्नासेठ के पास नहीं जाएगा. ये मुनाफा टैक्सी ड्राइवर के पास जाएगा.”

LIFESTYLE : सर्दियां शुरू होने से पहले रोज सुबह पि‍एं 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स, आपकी स्‍क‍िन को मिलेगा नेचुरल ग्लो

0

सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना स्किन के लिए फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन को रेजुवेनेट करता है और सेल ग्रोथ को सपोर्ट करता है.सुबह उठकर हाइड्रेट रहना हमारी स्किन के लिए बहुत जरूरी है. ऐसे में पानी शरीर और स्किन से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का सबसे आसान तरीका माना जाता है. यह न केवल स्किन को ग्लोइंग बनता है, बल्कि ड्राइनेस, एक्ने और एजि‍ंग की समस्याओं से भी बचाता है.अगर आप अपनी स्किन को सर्दियों में भी हेल्दी और चमकदार रखना चाहते हैं, तो आप भी इन पांच मॉर्निंग डिटॉक्स ड्रि‍ंक्‍स को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं.

सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना स्किन के लिए फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन को रेजुवेनेट करता है और सेल ग्रोथ को सपोर्ट करता है.शहद की एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पोर्स को साफ करती है और एक्ने से बचाती है.

वहीं एलोवेरा जूस विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. यह स्किन हीलिंग में मदद करता है और कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है. इसमें मौजूद विटामिन बी और सी स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाते हैं. इसे रोज सुबह पीने से स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहती है और सर्दियों में ड्राइनेस से राहत मिलती है.

गाजर और चुकंदर का जूस सर्दियों में स्किन के लिए सबसे पावरफुल ड्रिंक माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन सी एजि‍ंग के निशान कम करता है, जबकि आयरन स्किन को नेचुरल ग्लो देता है. इससे स्किन पर पिगमेंटेशन और एक्ने की समस्या भी कम होती है.

खीर और पालक का जूस फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. यह भी शरीर से टॉक्सिन्स निकलता है और स्किन को नेचुरल, क्लीन लुक देता है. इसमें मौजूद विटामिन सी और ई स्किन को हाइड्रेट रखते हैं और पफीनेस कम करते हैं. इस ड्रिंक से डार्क स्पॉट्स और एजिंग साइन भी कम होते हैं.

चिया सीड वाटर मॉर्निंग डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में बहुत पॉपुलर है. इसमें मौजूद फैटी एसिड्स सिरामिड्स और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हाइड्रेट और स्ट्रांग बनाते हैं.यह झुर्रियों और युवी डैमेज से सुरक्षा देता है.

ऐसे में आप इन डिटॉक्स ड्रिंक को रोज सुबह अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं.इन ड्रिंक अपने रूटीन में शामिल करने से सर्दियों में आपकी स्किन हेल्दी, ग्लोइंग और नेचुरली ब्यूटीफुल रहेगी.

NATIONAL : चित्रकूट में टला ट्रेन हादसा, मुंबई से भागलपुर जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 2 हिस्सों में बंटी

0

चित्रकूट में हुआ ये ट्रेन हादसा बीती रात 2:54 AM पर मझगांवा टिकरिया रेलवे स्टेशन के बीच हुआ था. हालांकि ट्रेन की रफ्तार धीमे होने की वजह से हादसा टल गया.

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है, यहां पर मुंबई से भागलपुर जा रही लोकमान्य तिलक भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. ट्रेन की कपलिंग टूटने से पीछे के 3 डब्बे ट्रेन से अलग हो गए, हालांकि ट्रेन की रफ्तार धीमे होने की वजह से हादसा टल गया. चार घंटे बाद टेक्निकल टीम ने ट्रेन के डिब्बे जोड़कर ट्रेन को रवाना करवाया. यह ट्रेन हादसा बीती रात 2:54 AM पर मझगांवा टिकरिया रेलवे स्टेशन के बीच हुआ था.

इस हादसे की मुख्य वजह कपलिंग टूटना ही बताई जा रही है, जिससे ट्रेन के डिब्बे अलग हो गए. प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के अनुसार लगभग 200-250 यात्री इन डिब्बों में सवार थे. कोई हताहत या चोटिल होने की खबर नहीं है. रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद डिब्बों को दोबारा जोड़ दिया और सुबह करीब 7 बजे ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया.

इस हादसे को लेकर रेलवे के झांसी मंडल के डीआरएम ने बताया कि जांच के लिए एक टीम गठित की गई है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी. वहीं इस हादसे के वीडियो भी कई यात्रियों ने शेयर किए हैं. उधर स्थानीय लोगों ने रेलवे से ट्रैक की नियमित जांच की मांग की है क्योंकि चित्रकूट में हाल ही में कई ट्रेन हादसे हुए हैं.

ENTERTAINMENT : Ek Deewane Ki Deewaniyat बनी हर्षवर्धन राणे के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, वर्ल्डवाइड ‘सनम तेरी कसम’ का रिकॉर्ड तोड़ा

0

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और रिलीज के पहले दिन से धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. एक दीवाने की दीवानियत ना सिर्फ हर रोज करोड़ों का कलेक्शन कर रही है, बल्कि नए रिकॉर्ड भी बना रही है. अब फिल्म ने वर्ल्डवाइड 50 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है और हर्षवर्धन राणे के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन गई है.

एक दीवाने की दीवानियत घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड दर्शकों का भी दिल जीत रही है. यही वजह है कि महज 6 दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक एक दीवाने की दीवानियत ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 53.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है और अब 60 करोड़ का आंकड़ा पार करने की तरफ कदम बढ़ा रही है.

- Advertisement -