Sunday, October 4, 2026
Home Blog Page 358

ENTERTAINMENT : नहीं रहे नेपाली सिनेमा के ‘गब्बर’ सुनील थापा, 68 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

नेपाली और बॉलीवुड अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. वो भोजपुरी फिल्मों में भी लोकप्रिय थे और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘मैरी कॉम’ में नजर आए थे.नेपाली दर्शकों के बीच राते काइला नाम से मशहूर एक्टर सुनील थापा का 68 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. वो बॉलीवुड का भी पॉपुलर चेहरा रह चुके हैं और भोजपुरी फिल्मों में खूब काम किया. सुनील, प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘मैरी कॉम’ में नजर आए थे. परिवार के सदस्यों के काठमांडू पहुंचने के बाद उनके निधन को लेकर ऑफिशियल ऐलान किया जाएगा.

सुनील थापा के निधन की खबर से फैन्स के बीच मातम छा गया है. उन्होंने बॉलीवुड से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था. देव आनंद ने उन्हें हिंदी सिनेमा में काम करने का मौका दिया था. सुनील थापा ने 1981 में फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से डेब्यू किया था. फिल्म में उनके साथ कमल हासन और रति‍ अग्न‍िहोत्री लीड रोल में थे.डेब्यू फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी. इसके बाद उन्हें बैक टू बैक कई ऑफर्स आने लगे. 1982 में उन्होंने ‘मशाल’ फिल्म से नेपाली सिनेमा में कदम रखा, लेकिन इसमें वो ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा सके. 7 साल बाद उन्होंने ‘चिनो’ से नेपाली इंडस्ट्री में धूम मचा दी. फिल्म में उन्होंने राते काइला नाम के विलेन का रोल अदा किया था. ‘चिनो’ को नेपाली सिनेमा का शोले कहा जाता है और सुनील थापा गब्बर जैसे खतरनाक विलेन का टैग मिल गया था.

सुनील थापा ने 2014 में ‘मैरी कॉम’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के ट्रेनर का किरदार निभाया था. फिल्म में उन्होंने सख्त और प्रेरणादायक ट्रेनर के करिदार में खूब वाहवाही लूटी. एक इंटरव्यू में सुनील थापा ने बताया था क‍ि यह रोल पहले अमिताभ बच्चन और डैनी को ऑफर किया गया था. लेक‍िन बाद ये किरदार उनकी झोली में आ गिरा. ‘मैरी कॉम’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर इन सपोर्ट‍िंग रोल के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था.

नेपाली, हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में अपना अहम योगदान देने वाले सुनील थापा अपनी फिल्म एकेडमी भी चलाते थे. इसका नाम एवरेस्ट फिल्म एकेडमी है. एकेडमी में आने वालों लोगों को सुनील ना सिर्फ एक्टिंग, बल्कि अनुशासन और वक्त की इज्जत करना भी स‍िखाते थे.

NATIONAL : बेबस मां रोकती रही, तंग बेटा सुनाता रहा ‘सरकारी सिस्टम’ को खरी-खरी… कलेजा चीर देगी इस फरियादी की कराह

0

MP की आर्थिक राजधानी इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पीड़ित मजदूर ने जनसुनवाई की व्यवस्था को ही कठघरे में खड़ा कर दिया.

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक गरीब व्यक्ति ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. पीड़ित का कहना है कि वह हर मंगलवार अपनी मजदूरी छोड़कर जनसुनवाई में आता है, लेकिन उसकी समस्या आज तक नहीं सुनी गई. गुस्से में आए व्यक्ति ने जनसुनवाई को दिखावा बताते हुए इसे बंद करने की मांग कर दी.

दरअसल, इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई उस समय हंगामे का केंद्र बन गई, जब एक गरीब मजदूर अपनी पीड़ा लेकर अधिकारियों के सामने फूट पड़ा.पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि वह हर मंगलवार अपनी रोज की मजदूरी छोड़कर यहां आता है, जिससे उसका नुकसान भी होता है, लेकिन इसके बावजूद उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती.

पीड़ित का कहना है कि जनसुनवाई केवल कागजों तक सीमित रह गई है और जमीनी स्तर पर गरीबों की कोई सुनवाई नहीं हो रही. गुस्से में उसने प्रशासन से सवाल किया कि जब समस्याओं का समाधान ही नहीं करना है, तो हर मंगलवार होने वाली जनसुनवाई को बंद कर देना चाहिए और गरीबों के साथ दिखावा नहीं करना चाहिए.

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कलेक्टर कार्यालय में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया. पीड़ित गरीब दिनेश वर्मा की मजबूरी यह थी कि उसकी मां की पेंशन 1 साल से नहीं मिली है. उसका नाम भी वोटर लिस्ट से कट गया. यही फरियाद लेकर वह कलेक्टर ऑफिस पहुंचा था.

पीड़ित ने बताया कि वह किराए के मकान में रहता है, कहां से लाए कागज? लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने तहसीलदार को पीड़ित के पास भेजा, उसकी आर्थिक मदद की और समस्या का हल करने की बात कही. क्या प्रशासन वास्तव में जनसुनवाई को प्रभावी बना पाएगा, या गरीबों की आवाज ऐसे ही अनसुनी रह जाएगी? या फिर सभी पीड़ितों को वही करना पड़ेगा जो दिनेश वर्मा ने किया है?

BUSINESS : सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए 7 फरवरी को इन्हें खरीदने के लिए कितना करना होगा खर्च

0

सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. चांदी की कीमतों में तो रिकॉर्ड तेजी के बाद जोरदार गिरावट आई है. हर दिन इन बहुमूल्य धातुओं की कीमत तेजी से बदल रही है.

शनिवार को सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिल रही है, वहीं चांदी स्थिर बनी हुई है. ऐसे में अगर आप आज यानी 7 फरवरी को सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो, आपको अपने शहर का ताजा रेट जरूर पता करना चाहिए.

दिल्ली और मंबई में 10 ग्राम चांदी 2,850 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 28,500 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं चेन्नई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,850 रुपये चल रही है. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोना और चांदी का ताजा भाव क्या है….

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,750 रुपए
22 कैरेट – 1,43,700 रुपए
18 कैरेट – 1,17,600 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,600 रुपए
22 कैरेट – 1,43,550 रुपए
18 कैरेट – 1,17,450 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,57,310 रुपए
22 कैरेट – 1,44,200 रुपए
18 कैरेट – 1,23,500 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,600 रुपए
22 कैरेट – 1,43,550 रुपए
18 कैरेट – 1,17,450 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,650 रुपए
22 कैरेट – 1,43,600 रुपए
18 कैरेट – 1,17,500 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,750 रुपए
22 कैरेट – 1,43,700 रुपए
18 कैरेट – 1,17,600 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,650 रुपए
22 कैरेट – 1,43,600 रुपए
18 कैरेट – 1,17,500 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,000 रुपए
22 कैरेट – 1,43,550 रुपए
18 कैरेट – 1,17,450 रुपए

भारत में सोना और चांदी केवल निवेश के साधन नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़े हुए हैं. इन्हें समृद्धि, शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. शादी-विवाह, त्योहार या किसी भी खास मौके पर लोग सोना और चांदी खरीदना पसंद करते हैं और इसे शुभ मानते हैं.

पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा के कारण ये धातुएं सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भविष्य के लिए सुरक्षित पूंजी के रूप में भी देखी जाती हैं. यही वजह है कि भारतीय परिवारों में सोने और चांदी का भावनात्मक और सामाजिक महत्व आज भी बना हुआ है.

NATIONAL : खुले गड्ढे में गिरकर युवक की मौत मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, सब-कॉन्ट्रेक्टर गिरफ्तार

0

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में खुले गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है. ठेकेदार और दिल्ली जल बोर्ड अधिकारियों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ है. जांच में लापरवाही, सुरक्षा इंतजामों की कमी और देरी से कार्रवाई जैसे पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में खुले गड्ढे में गिरकर एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को हिरासत में लिया है. इस घटना के बाद सुरक्षा में लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी है. पुलिस ने जनकपुरी थाने में ठेकेदार और दिल्ली जल बोर्ड के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, हादसे वाली रात उसी सड़क से गुजर रहे एक परिवार ने कमल नाम के युवक को गड्ढे में गिरते देखा था. परिवार ने तुरंत मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड और पास में तंबू में रहने वाले एक व्यक्ति को इसकी जानकारी दी. बाद में पता चला कि तंबू में रहने वाला व्यक्ति सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति का कर्मचारी है. उसने बिना देर किए यह सूचना प्रजापति तक पहुंचा दी थी.

जांच में सामने आया है कि रात करीब 12.22 बजे एक जूनियर कर्मचारी ने प्रजापति को फोन कर घटना की जानकारी दी. वह रात में मौके पर पहुंचा भी, लेकिन आरोप है कि उसने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार उसने गड्ढे में गिरी मोटरसाइकिल देखी, फिर भी न तो किसी की तलाश की और न ही प्रशासन या आपात सेवाओं को सूचना दी. यही देरी अब जांच का अहम हिस्सा बन गई है.

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा गार्ड ने भी घटना के तुरंत बाद कर्मचारी को जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद बचाव का कोई प्रयास शुरू नहीं हुआ. फिलहाल प्रजापति से पूछताछ की जा रही है और कॉल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज व साइट दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.

एफआईआर में दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो रही है, खासकर यह देखा जा रहा है कि साइट पर बैरिकेडिंग और लाइटिंग जैसे सुरक्षा इंतजाम थे या नहीं. दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और जिम्मेदारी हर स्तर पर तय की जाएगी. पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच जारी है.

ENTERTAINMENT : ‘उसे गलत समझा गया’, विक्रांत मैसी ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट अनाउंसमेंट की बताई सच्चाई, बोले- ‘मैं बस एक ब्रेक…’

विक्रांत मैसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी रिटायरमेंट अनाउंसमेंट की पोस्ट की सच्चाई बताई और कहा कि उस पोस्ट को गलत समझा गया. वो सिर्फ ब्रेक लेना चाहते थे.

दिसंबर 2024 में, नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर विक्रांत मैसी ने अचानक फिल्मों से ब्रेक लेने की अनाउंसमेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था. 12वीं फेल की ज़बरदस्त सफलता के बाद उनके बढ़ते करियर को देखते हुए, इस पोस्ट को एक चौंकाने वाला रिटायरमेंट माना गया.हालांकि, एक इंटरव्यू में मैसी ने अपनी पोस्ट की सच्चाई बताई, और ये भी बताया कि किन वजहों से उन्होंने यह फैसला लिया था.

टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू के दौरान अपनी वायरल सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बात करते हुए, विक्रांत ने बताया कि इस कन्फ्यूजन में प्लेटफॉर्म की सीमाओं का भी हाथ था. उन्होंने कहा, “एक्स पर आपको जितने भी लिमिटेड शब्द मिलते हैं, उसमें मैंने सारी जानकारी भरने की कोशिश की और अब हमें पता है कि सारी जानकारी पहुंची नहीं. इसमें से बहुत कुछ गलत समझा गया. मैं बस एक ब्रेक लेना चाहता था. उस समय मैं बहुत ज़्यादा बर्नआउट महसूस कर रहा था.”

एक्टर ने कहा कि इंडस्ट्री अक्सर परफॉर्मेंस में शामिल इमोशनल मेहनत को नज़रअंदाज़ कर देती है. 16 घंटे की थका देने वाली शिफ्ट के अलावा, विक्रांत ने एक ही साल में चार फिल्मों में मुश्किल किरदार निभाने के मानसिक तनाव पर भी ज़ोर दिया, जिसमें 12वीं फेल और द साबरमती रिपोर्ट शामिल हैं. उन्हें एहसास हुआ कि उनकी परफॉर्मेंस बोरिंग होती जा रही थी और उन्होंने फैसला किया कि एक कलाकार के तौर पर खुद को बेहतर बनाने के लिए उन्हें “शुरुआत से फिर से शुरू करने” की ज़रूरत है.

विक्रांत ने पिता के तौर पर अपनी भूमिका के बारे में बात की. एक्टर का बेटा, वरदान, लगातार काम करने के दौरान पैदा हुआ था, और एक्टर ने माना कि अपनी गैरमौजूदगी पर उन्हें बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई. उन्होंने याद किया कि उन्होंने अपने बेटे के पहले शब्द और पहले कदम सिर्फ़ अपनी पत्नी शीतल ठाकुर द्वारा भेजे गए वीडियो में देखे थे. विक्रांत ने कहा, “अगर आप उन पलों को एंजॉय नहीं कर सकते जिनके लिए आप काम कर रहे हैं, तो सफलता का क्या फ़ायदा?”

उन्होंने अपने बेटे को पहली बार “पापा” कहते हुए न देख पाने के दुख को याद किया. इस एहसास ने उन्हें जगा दिया कि भले ही कमर्शियल सक्सेस और ब्लेसिंग्स कुछ समय के लिए होते हैं, लेकिन उनके बच्चे की ज़िंदगी के शुरुआती साल अनमोल हैं. अपने सात महीने के ब्रेक के दौरान, उन्होंने पति और पिता होने पर ध्यान देना चुना, यह समझते हुए कि काम इंतज़ार कर सकता है लेकिन परिवार नहीं.

ब्रेक के बावजूद, विक्रांत का प्रोफेशनल शेड्यूल बिज़ी है, फैंस विशाल भारद्वाज की रोमांटिक थ्रिलर ओ’ रोमियो में उनके परफॉर्मेंस का इंतज़ार कर रहे हैं. ये फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज़ हो रही है. वह नेटफ्लिक्स सीरीज़ मुसाफ़िर कैफ़े के साथ एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी डेब्यू कर रहे हैं, जिसे वह अपनी जर्नी का “एक नया पड़ाव” बताते हैं.

NATIONAL : DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड: बिजनेसमैन को ‘लव ट्रैप’ में फंसाकर ₹2.5 करोड़ हड़पे, चैट में पुलिस की खुफिया जानकारी भी लीक की

0

छत्तीसगढ़ सरकार ने दंतेवाड़ा डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है. उन पर रायपुर के एक बिजनेसमैन को लव ट्रैप में फंसाकर 2.5 करोड़ रुपये वसूलने और गोपनीय पुलिस जानकारी लीक करने का गंभीर आरोप है.छत्तीसगढ़ सरकार ने DSP कल्पना वर्मा को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. वह अभी दंतेवाड़ा जिले में तैनात हैं. गृह (पुलिस) विभाग ने शुरुआती जांच में उनके खिलाफ गंभीर आरोप पाए जाने के बाद सस्पेंशन का आदेश जारी किया.आदेश के अनुसार, शुरुआती जांच में वित्तीय लेन-देन, जांच के दौरान दर्ज किए गए बयानों और मामले से जुड़ी वॉट्सएप चैट में विरोधाभास पाया गया. जांच में आधिकारिक पद के दुरुपयोग, अवैध वित्तीय लाभ और अनुपातहीन संपत्ति जमा करने की बात भी सामने आई. ये सभी काम छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन पाए गए.

यह कार्रवाई DSP कल्पना वर्मा और रायपुर के बिजनेसमैन दीपक टंडन के बीच विवाद की जांच के बाद हुई है. सरकार के निर्देश पर, एक एडिशनल SP-स्तर की जांच की गई, और लगभग 1475 पन्नों की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को सौंपी गई. रिपोर्ट में कथित तौर पर कई गंभीर बातें सामने आई हैं.सूत्रों ने बताया कि जांच में DSP और बिजनेसमैन के बीच व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं, जिसमें कथित तौर पर पुलिस से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी शेयर की गई थी. इसे एक गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है, जो खुफिया जानकारी लीक करने जैसा है.

इससे पहले, बिजनेसमैन दीपक टंडन ने DSP पर 2021 से कथित “लव ट्रैप” के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप लगाया था.आरोपों में करीब 2 करोड़ रुपए नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख रुपए की हीरे की अंगूठी, 5 लाख रुपए के सोने के गहने और अन्य महंगे तोहफे शामिल हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि शिकायत के बावजूद कार और गहने वापस नहीं किए गए हैं.

बिजनेसमैन ने यह भी आरोप लगाया कि DSP के भाई के नाम पर होटल खोलने के नाम पर बड़ी रकम ली गई, जिसके लिए अलग से जांच की मांग की गई है. जांच में गंभीर बातें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने अब DSP कल्पना वर्मा को सस्पेंड करके अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.

NATIONAL : रेस्टोरेंट के कर्मचारी की करतूत! कमरे में अतरंग रहते थे कपल, तभी छेद से बना लेता था वीडियो

0

बिजनौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कर्मचारी रेस्टोरेंट के प्राइवेट रूम में जाने वाले कपल का अतरंग वीडियो छिपकर बना लेता था. आरोपी कर्मचारी के फोन में 200 जोड़ों के अतरंग वीडियो भी मिले हैं.

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सेंटर प्वाइंट के नाम से संचालित किए जा रहे रेस्टोरेंट में लड़के और लड़कियों को प्राइवेट रूम पैसे लेकर उपलब्ध कराए जा रहे थे. वहीं जब कपल प्राइवेट मोमेंट में होता था तो कर्मचारियों की तरफ से उनकी वीडियो बना ली जाती थी. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक कपल को कर्मचारी पर शक हुआ. जिसके बाद कपल ने हंगामा कर दिया. अब मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दरअसल जिले के सेंटर प्वाइंट रेस्टोरेंट में आने वाले लड़के-लड़कियों को रेस्टोरेंट के अंदर प्राइवेसी उपलब्ध कराई जाती थी. जिसके लिए रेस्टोरेंट में जीने के नीचे के बगल में एक छोटा कमरा बना था. उसमें सोफा डाला हुआ था. जिसको आने वाले प्रेमी जोड़ों को दिया जाता था. इसमें प्रेमी जोड़े अंतरंग हरकतें भी करते थे. इसी दौरान रेस्टोरेंट के कर्मचारी इन प्रेमी जोड़ों की जीने की साइड से लगे एक बैनर के अंदर से छेद करके मोबाइल से उनकी अंतरंग हरकतों की वीडियो रिकॉर्डिंग करता था.

इस घटना का खुलासा 4 फरवरी को उस समय हुआ जब एक प्रेमी जोड़ा रेस्टोरेंट में पहुंचा और वह भी इसी कमरे में था. लेकिन इस दौरान उन्हें एक कर्मचारी पर शक हुआ और लगा कि वह उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है. जिसके बाद उन्होंने इसका विरोध किया और नाराजगी जताई. साथ ही अपने एक साथी को फोन करके रेस्टोरेंट पर बुला लिया. जब दोनों ने मिलकर उस कर्मचारी का मोबाइल चेक किया तो चौंक गए.

क्योंकि इस कर्मचारी के मोबाइल में 200 से ज्यादा प्रेमी जोड़ों के अंतरंगता के वीडियो मिले. जिसके बाद उन्होंने सबूत के तौर पर उसके मोबाइल की उन वीडियो की रिकॉर्डिंग भी की. वहीं जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू किया तो आरोपी कर्मचारी मौका देखकर मोबाइल को लेकर फरार हो गया. जिसके बाद कपल ने तुरंत 112 को पूरे मामले की सूचना दी.

सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए. उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही उन्होंने रेस्टोरेंट का प्राइवेट रूम भी देखा. हंगामा बढ़ते देख मीडिया के लोग भी वहां पहुंच गए. इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई तो कुछ समय बाद सीओ सिटी संग्राम सिंह भी मौके पर पहुंचे. पूरे मामले की जांच करते हुए सीओ सिटी ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है.

सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है. चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया है कि 4 फरवरी को डायल 112 के माध्यम से उन्हें रेस्टोरेंट में एक कर्मचारी सतेंद्र द्वारा कुछ अनैतिक गतिविधियां कराए जाने की सूचना मिली थी. जिस पर वह वहां पहुंचे और उन्होंने इसके जांच की. रेस्टोरेंट के सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में ले लिया गया है.

फिलहाल रेस्टोरेंट को बंद करा दिया गया है. इस रेस्टोरेंट का संचालन एक महिला अधिवक्ता द्वारा किया जाता था. लेकिन उनका कहना है कि वह दिन में कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं और शाम को ही रेस्टोरेंट में आती हैं. इस दौरान उनके कर्मचारियों द्वारा अगर ऐसा कुछ किया गया है तो उन्हें इस तरह की जानकारी नहीं है.

MP : प्री-बोर्ड परीक्षा देने घर से निकली 8वीं की छात्रा का किडनैप, जंगल में चार युवकों ने किया गैंगरेप

0

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है. छात्रा परीक्षा देने निकली थी, तभी चार युवकों ने उसका अपहरण कर नशीला पदार्थ पिलाया और जंगल में वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने POCSO एक्ट में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है. यहां 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर दिया है. आरोप है कि दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने छात्रा का किडनैप किया फिर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल में ले जाकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपनी सहेली के साथ आठवीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी. दोनों छात्राएं परीक्षा केंद्र की तरफ जा रही थीं. इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार चार युवक सामने आए और दोनों को रोक लिया.आरोप है कि युवकों ने सहेली को मौके पर छोड़ दिया और नाबालिग छात्रा को जबरन अपने साथ ले गए. इसके बाद छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया. बेहोशी की हालत में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया.घटना के बाद छात्रा जंगल में बेहोशी की हालत में मिली. जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को तुरंत मऊगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल में छात्रा का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार छात्रा नशे की हालत में थी, इसलिए गुरुवार को उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए थे. शुक्रवार जब उसकी स्थिति सामान्य हुई तो पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है.पीड़िता की मां की शिकायत पर मऊगंज थाना पुलिस ने POCSO एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश तेजी से जारी है.

इस मामले पर एसडीओपी सचि पाठक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. घटना के बाद से इलाके में लोगों में आक्रोश है और आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : ‘हेरा फेरी 3’ पर फिर छाए संकट के बादल! इस प्रोड्यूसर ने किया फिल्म के राइट्स का दावा, हुआ केस

अक्षय कुमार की मच-अवेटेड ‘हेरा फेरी 3’ पर दोबारा मुसीबतों के बादल छा गए हैं. साउथ के प्रोड्यूसर ने ‘हेरा फेरी’ के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ केस किया, क्योंकि उनके पास इस फिल्म के असली राइट्स हैं.

‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी को लगता है कि सचमुच किसी की नजर लग चुकी है. पिछले 10 सालों से इसके तीसरे पार्ट को बनाने की कोशिश हो रही है, लेकिन कुछ ना कुछ कारण से ये कहीं अटक जाती है. डायरेक्टर, एक्टर से लेकर फिल्म के राइट्स पर पंगा हो चुका है. अब साउथ के प्रोड्यूसर ने ‘हेरा फेरी’ के ओरिजिनल राइट्स होने का दावा पेश किया है. ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है.

HT की रिपोर्ट अनुसार, सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल नाम की एक साउथ फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने मद्रास हाई कोर्ट में ‘हेरा फेरी’ के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ केस किया है. उनका दावा है कि फिरोज नहीं, बल्कि उनके पास इस फ्रेंचाइजी के कॉपीराइट हैं. गुरुवार को बार एंड बेंच की रिपोर्ट में बताया गया कि साउथ प्रोड्यूसर ने कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें वो बताते हैं कि फिरोज नाडियाडवाला के पास सिर्फ साल 2000 में आई ‘हेरा फेरी’ बनाने के राइट्स थे.

‘हेरा फेरी’ 1989 में आई मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ का ऑफिशियल रीमेक थी जिसे प्रियदर्शन ने बनाया था. प्रोड्यूसर ने कहा कि नाडियाडवाला ने बिना राइट्स ‘हेरा फेरी’ का सीक्वल बनाया जो गलत था, और अब इस फ्रेंचाइजी के राइट्स अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ को बेच दिए. इस पूरे मुद्दे पर सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर जीपी विजयकुमार ने HT से बातचीत की.

उन्होंने कहा, ‘मैंने 2022 में आदित्य फिल्म्स, जो रामजी राव स्पीकिंग के ओरिजिनल प्रोड्यूसर्स हैं, उनसे हेरा फेरी फ्रैंचाइजी के पूरे राइट्स खरीद लिए थे. उन्होंने मुझे बताया था कि फिरोज नाडियाडवाला को सिर्फ इस फिल्म का एक हिंदी वर्जन बनाने का अधिकार दिया गया था. लेकिन उन्होंने सीक्वल भी बना दिया, जो 2006 में रिलीज हुआ. फिरोज नाडियाडवाला को सीक्वल या प्रीक्वल बनाने या किरदारों को इस्तेमाल करने का कोई अधिकार नहीं है.’

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ‘फिर हेरा फेरी’ के दौरान कोई एक्शन क्यों नहीं लिया, तो उन्होंने कहा- पहली फिल्म प्रियदर्शन ने बनाई थी, जो हमारे बहुत करीबी हैं. दूसरी फिल्म नीरज वोहरा ने बनाई. उस समय कॉपीराइट वाले लोगों को पता नहीं चला कि क्या हो रहा है. ओरिजिनल प्रोड्यूसर और मुझे बहुत बाद में पता चला कि नाडियाडवाला ने धोखाधड़ी की है और नियम तोड़े हैं.

‘उस वक्त हमने सोचा कि जो हो गया, सो हो गया. अब हम अगली हिंदी फिल्म खुद बनाएंगे. हमने अक्षय कुमार से बात की उसी के लिए. तभी पता चला कि नाडियाडवाला ने अक्षय की प्रोडक्शन कंपनी को राइट्स बेच दिए हैं. हमने नाडियाडवाला को लीगल नोटिस भेजा कि जो चीज आपकी नहीं थी, उसे फिर आपने कैसे बेच दिया? मेरे पास कोई और रास्ता नहीं बचा, इसलिए कोर्ट जाना पड़ा.’

फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का प्रोडक्शन अभी तक शुरू नहीं हुआ है. इसकी जानकारी खुद परेश रावल ने दी थी. उन्होंने खुलासा किया था कि फिल्म की शूटिंग फरवरी या मार्च के दौरान शुरू की जाएगी. हालांकि अब फिल्म का क्या भविष्य होगा, इसका इंतजार करना पड़ेगा.

NATIONAL : नोएडा में 5 साल के बच्चे पर टूट पड़े आवारा कुत्ते, लोगों ने दौड़कर बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

0

नोएडा के सेक्टर-78 स्थित कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में आवारा कुत्तों ने 5 साल के बच्चे पर हमला कर दिया. बच्चा सोसाइटी के मार्केट से बाहर निकल रहा था, तभी दो कुत्तों ने उसे घसीटने की कोशिश की. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. हमले में बच्चे के सिर पर चोट आई है, जबकि घटना के बाद लोगों में नाराजगी है.

नोएडा में आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सेक्टर-78 स्थित कार्मिक ग्रीन्स हाउसिंग सोसाइटी का है, जहां दो आवारा कुत्तों ने एक 5 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया. यह पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.मामला थाना सेक्टर-113 क्षेत्र का है. घटना के बाद से सोसाइटी के लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है. यहां रोहित चावला अपने परिवार के साथ कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में रहते हैं. उनका 5 साल का बेटा सोसाइटी के अंदर स्थित मार्केट में चॉकलेट लेने गया था.

जैसे ही वह दुकान से बाहर निकला, तो दो आवारा कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से बच्चा घबरा गया और जमीन पर गिर पड़ा. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कुत्ते बच्चे को घसीटने की कोशिश भी करते हैं.हमले में बच्चे के सिर पर चोट आई है. शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्चे को छुड़ाया. इसके बाद परिवार वाले बच्चे को इलाज के लिए लेकर गए. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि सोसाइटी और आसपास के सेक्टरों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है. कई बार नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की गई, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई. स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण और पुलिस से मांग की है कि सोसाइटी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए तत्काल ठोस इंतजाम किए जाएं. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोग सुरक्षा के कदम उठाए जाने की मांग कर रहे हैं.

- Advertisement -