Sunday, October 4, 2026
Home Blog Page 360

NATIONAL : मोदरान स्टेशन पर रेल ठहराव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिखा पत्र

0

भीनमाल । जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने दक्षिण भारत सहित देश के विभिन्न राज्यों में निवासरत प्रवासियों एवं जालोर जिले के नागरिकों की एक महत्वपूर्ण तथा लंबे समय से लंबित मांग को गंभीरता से लेते हुए चेन्नई सेंट्रल–भगत की कोठी रेलगाड़ी के मोदरान स्टेशन पर ठहराव को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने अपने पत्र में चेन्नई सेंट्रल–भगत की कोठी रेलगाड़ी संख्या 20625–20626 के मोदरान स्टेशन पर ठहराव की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए उल्लेख किया कि यह रेल सेवा दक्षिण भारत से राजस्थान आने-जाने वाले हजारों प्रवासी परिवारों, श्रमिकों, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों के लिए जीवनरेखा समान है। मोदरान स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण यात्रियों को वर्तमान में दूरस्थ स्टेशनों तक जाना पड़ता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ, समय की हानि व असुविधा का सामना करना पड़ता है। साथ ही जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को भी पत्र प्रेषित कर स्थिति से अवगत कराया और मोदरान स्टेशन पर रेल ठहराव के लिए प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी संवाद स्थापित करने का आग्रह किया।

मोदरान स्टेशन धार्मिक, आर्थिक एवं व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने बताया कि मोदरान स्टेशन के आसपास का क्षेत्र धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक और व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मोदरान ग्राम के समीप स्थित आशापुरा माताजी का प्राचीन एवं प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्षभर नियमित रूप से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं। इसके अतिरिक्त मोदरान स्टेशन पर निर्भर लगभग 50 से अधिक गांवों की आबादी के लिए यह रेल ठहराव अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि मोदरान क्षेत्र प्रवासी समाज की दृष्टि से भी अत्यंत सक्रिय है, जहां से बड़ी संख्या में लोग तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों में रोजगार एवं व्यापार से जुड़े हुए हैं। ऐसे में चेन्नई सेंट्रल–भगत की कोठी रेलगाड़ी का मोदरान स्टेशन पर ठहराव होने से प्रवासियों को अपने गृह क्षेत्र से सीधा और सुविधाजनक संपर्क प्राप्त होगा।

डबल इंजन की सरकार आमजनों के हितों हेतु प्रतिबद्ध

अपने वक्तव्य में जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार आमजन की मूलभूत सुविधाओं, कनेक्टिविटी के विस्तार और क्षेत्रीय विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। रेल नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलती है, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति प्राप्त होती है। जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवासियों एवं क्षेत्रवासियों की इस जनहितकारी मांग पर केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाएगा, जिससे मोदरान क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और आमजन को वास्तविक राहत प्राप्त होगी।

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष: आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। अपना मनोबल बनाए रखें और नकारात्मक परिस्थितियों को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें।
वृष: आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने का रहेगा। व्यवसाय में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप साहस के साथ उनका सामना करेंगे। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में भी नई संभावनाएँ बन सकती हैं।


मिथुन: आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है। विपरीत लिंगी मित्रों से उचित दूरी बनाए रखें, नहीं तो पारिवारिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
कर्क: आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे। किसी कानूनी मामले में अधिकारियों की सहायता लेनी पड़ सकती है।
सिंह: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। किसी के साथ साझेदारी करने से नुकसान हो सकता है। आज विचारों में ठहराव और दृष्टिकोण में बदलाव का दिन है। परिवार के किसी बड़े की सलाह लाभदायक सिद्ध हो सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई भावनात्मक घटना दिल को छू जाएगी।
कन्या: आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। यदि कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से अटका है, तो उसके पूरा होने की संभावना है। आर्थिक रूप से योजनाओं को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। व्यापार में असामान्य परिस्थितियाँ नई दिशा की ओर संकेत कर सकती हैं।
तुला: आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। प्रेम का शांत गहरापन आज रिश्तों की परीक्षा लेगा। किसी करीबी मित्र के प्रति भावनाएँ अचानक स्पष्ट होंगी। पुराने रिश्तों से जुड़ा कोई अप्रत्याशित सच सामने आ सकता है।
वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए खुशी भरा रहेगा। आगे चलकर आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। दिन में समय-समय पर हल्का थकान महसूस हो सकती है। हल्का भोजन ऊर्जा बनाए रखने में सहायक रहेगा।
धनु: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। सुबह का समय अत्यंत लाभदायक रहेगा। लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिलेगी और अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी।
मकर: आज का दिन किसी भी जोखिम भरे कार्य में शामिल होने से बचने का है। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय प्रतीक्षा करें।
कुंभ: आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोर रह सकता है। अधिक तला-भुना भोजन करने से बचें। किसी भी साझेदारी में प्रवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।
मीन: आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी करीबी संबंधी की सगाई, विवाह या अन्य शुभ कार्य से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है।

NATIONAL : गाजियाबाद में यूपी पुलिस का दारोगा हनी ट्रैप का शिकार, पत्नी की शिकायत पर हुआ खुलासा

0

सब इंस्पेक्टर जय सिंह निगम फिलहाल बरेली में तैनात हैं और अब तक भारी रकम आरोपी महिला को दे चुके थे. लेकिन जब उन्हें लगा स्थिति बिगड़ चुकी, फिर उन्होंने परिवार से मदद मांगी.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तैनाती के दौरान एक सब इंस्पेक्टर हनी ट्रैप में फंस गया. जिस महिला ने दारोगा को फंसाया था उसने दारोगा से पैसे ऐंठे. उसके बाद हनी ट्रैप गैंग ने और 15 लाख रुपये की मांग की और न देने पर दारोगा को मुकदमे में फंसने की धमकी दी. दारोगा की पत्नी की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन महिला के साथी अभी फरार है.

सब इंस्पेक्टर जय सिंह निगम फिलहाल बरेली में तैनात है. अब तक भारी तकम आरोपी महिला को दे चुके थे. लेकिन जब उन्हें लगा तो उन्होंने परिवार को सबकुछ बताया, जिसके बाद उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत की.

दारोगा की पत्नी ने 3 फरवरी को पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलकर बताया कि रेखा त्यागी नाम की महिला ने उनके पति जय सिंह निगम को जून 2024 में हनी ट्रैप में फंसा कर 300000 रुपये कैश और 20000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए. इतना ही नहीं रेखा त्यागी ने दारोगा की भाभी को कोर्ट में बुलाकर अपने अन्य दो साथी आकाश त्यागी और प्रदीप त्यागी के साथ मिलकर 15 लाख रुपये की डिमांड की. पैसे ना देने पर दारोगा के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखवाने की धमकी दी गई. दारोगा की पत्नी की तहरीर पर 4 फरवरी 2026 को शालीमार गार्डन पुलिस ने रेखा त्यागी उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है.

पुलिस मीडिया सेल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया है कि उसने दारोगा जयसिंह निगम जो की अलीगढ़ के रहने वाले हैं शादी करने और झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फसाने की धमकी देकर पैसे दिए थे. पुलिस जांच में सामने आया है कि रेखा त्यागी पहले भी किसी तरह के मुकदमे दर्ज कर चुकी है. पुलिस अब इसके अन्य दो साथियों को तलाश रही है.

NATIONAL : गाजियाबाद में तीन बहनों की सुसाइड पर चश्मदीद और पड़ोसियों ने खोल दिए सब राज, जानें हर बात

0

महिला पड़ोसी ने बताया कि पैरेंट्स वाईफाई और महंगे मोबाइल दिलवा रहे हैं, लेकिन दो साल से बच्चियां स्कूल नहीं जा रहीं, ये बड़ा सवाल है. कोई आर्थिक दिक्कत थी तो सरकारी स्कूल भी उपलब्ध हैं.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाले चेतन कुमार की तीन बेटियों निशिका, प्राची और पाखी ने अपार्टमेंट की नौंवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. परिजनों के मुताबिक तीनों को कोरियन गेम की लत लग चुकी थी, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया.

इस मामले में अब सोसाइटी के लोगों और चश्मदीदों ने जो बताया है, उसके बाद इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. एक चश्मदीद ने बताया कि शायद एक कूदना चाह रही थी, बाकी दो उसे बचाने में नीचे गिरीं हैं. पड़ोसी महिलाओं ने बताया कि दो साल पहले ही ये परिवार सोसाइटी में रहने आया था और किसी से कोई सम्पर्क नहीं था.

एक महिला पड़ोसी ने बताया कि इनके घर से कई बार चीखने-चिल्लाने की खबरें आयीं. इसके साथ ही एक और पड़ोसी ने बताया कि शुरुआत में कोरियन गेम की बात नहीं थी, फिर अचानक कैसे आ गयी ये समझ नहीं आ रहा. फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है.

एक महिला पड़ोसी ने बताया कि पैरेंट्स वाईफाई और महंगे मोबाइल दिलवा रहे हैं, लेकिन दो साल से बच्चियां स्कूल नहीं जा रहीं, ये बड़ा सवाल है. अगर कोई आर्थिक दिक्कत थी तो सरकारी स्कूल भी उपलब्ध हैं. फिर जब इतनी महंगी सोसाइटी में रह रहे हैं तो आर्थिक दिक्कत का सवाल समझ नहीं आता. इस विषय पर जांच होनी चाहिए.

एक चश्मदीद अरुण के मुताबिक खिड़की से एक लड़की लटकी थी एक ऊपर खींच रही थी, लेकिन शायद वो उसे बचाने में बाकी दोनों भी नीचे गिरीं, कुछ समझ नहीं आ रहा. इस पूरे घटनाक्रम से सोसाइटी में माहौल अभी संशयपूर्ण बना हुआ है. किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि नौवीं मंजिल से इस तरह बच्चियों का कूदना बड़ा सवाल है.

इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है, शुरूआती पूछताछ में परिजनों ने गेम के कारण स्कूल छोड़ने और किसी से बात तक न करने की बात कही थी. अब पड़ोसियों के बयानों को मानें तो शायद कुछ और भी मामला इस पूरे प्रकरण से जुड़ा हुआ है.

BIHAR : डबल मीनिंग वाले गाने बजाए तो जाना पड़ेगा जेल, गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस को दिया आदेश

0

बिहार सरकार ने अश्लील गानों पर रोक लगाने का फैसला किया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के सख्त कार्रवाई के ऐलान के बाद मुजफ्फरपुर में लोगों ने इसका समर्थन किया. महिलाओं समेत आम जनता ने इसे सराहनीय कदम बताया. लोगों का कहना है कि इससे त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों में शालीनता बनी रहेगी.

बिहार में अश्लील गानों पर रोक लगाने के राज्य सरकार के फैसले को लेकर मुजफ्फरपुर में लोगों ने खुलकर समर्थन किया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी द्वारा अश्लील गाने बजाने पर सख्त कार्रवाई के ऐलान के बाद आम जनता, खासकर महिलाएं, इस फैसले से काफी खुश नजर आ रही हैं.मुजफ्फरपुर के लोगों का कहना है कि त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों में अश्लील और द्विअर्थी गानों के चलन से समाज पर गलत असर पड़ता है. ऐसे में सरकार का यह कदम जरूरी माना जा रहा है.

स्थानीय निवासी सचिन कुमार ने सरकार के फैसले को बेहद सराहनीय बताया. उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा, होली और अन्य त्योहारों के दौरान जिस तरह खुलेआम अश्लील गाने बजाए जाते हैं, वह बिल्कुल गलत है. उनका मानना है कि इस पर रोक लगना समाज के लिए सही दिशा में कदम है.वहीं अंशु कुमारी ने कहा कि इस फैसले से उन्हें काफी खुशी हुई है. उन्होंने बताया कि खासकर महिलाओं के लिए यह एक बेहतर और सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में अच्छा कदम है.

श्वेता सोनी ने भी सरकार के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि अश्लील गानों पर रोक लगना बेहद जरूरी था और उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया. स्थानीय लोगों का मानना है कि इस फैसले से त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों में शालीनता बनी रहेगी और सामाजिक माहौल बेहतर होगा.

NATIONAL : शर्त रखकर पति ने प्रेमी से करवा दी पत्नी की शादी, भरी पंचायत में जिद पर अड़ी थी महिला

0

समस्तीपुर के वीरनामा गांव में भरी पंचायत के दौरान प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी महिला की शादी उसके प्रेमी से करवा दी गई. पति ने बच्चे को अपने पास रखने की शर्त पर पत्नी को छोड़ दिया. इस पंचायत और शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक चौंकाने वाला और सामाजिक बहस छेड़ने वाला मामला सामने आया है, जहां भरी पंचायत में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ते हुए पति से अलग होने का फैसला किया. मामला समस्तीपुर जिले के वीरनामा गांव का है. पत्नी की जिद पर हारे पति ने भी पंचायत के बीच पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के देसुआ गांव की रहने वाली महिला की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले वैशाली जिले के एक युवक से हुई थी. शादी के बाद दंपती के दो बच्चे हुए, हालांकि बीमारी के चलते एक बच्चे की मौत हो गई थी. इसके बाद पति-पत्नी अपने एक बच्चे के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे थे.

इसी दौरान महिला का समस्तीपुर जिले के ही वीरनामा पंचायत अंतर्गत सुपौल गांव के एक युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क हुआ, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया. जब इस रिश्ते की जानकारी पति को हुई तो घर में विवाद बढ़ने लगा. परिजनों और ग्रामीणों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला अपने फैसले पर अडिग रही.

आखिरकार मामले को सुलझाने के लिए प्रेमी के गांव स्थित वीरनामा पंचायत सरकार भवन में पंचायत बुलाई गई. पंचायत में दोनों पक्षों के परिजन और ग्रामीण मौजूद थे. पंचायत के दौरान महिला को पति के साथ रहने के लिए काफी समझाया गया और सामाजिक मर्यादा का हवाला दिया गया, लेकिन महिला ने खुले तौर पर प्रेमी के साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की.

काफी देर तक चली पंचायत के बाद पति ने एक शर्त रखी कि उनका पुत्र उसके पास रहेगा, तभी वह पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने को तैयार होगा. महिला ने पंचायत में ही अपने बच्चे को पति के हवाले कर दिया. इसके बाद पति ने पत्नी का हाथ पकड़कर प्रेमी के हाथ में सौंप दिया और पंचायत की मौजूदगी में दोनों की शादी करवा दी गई.

हालांकि पंचायत में मौजूद कुछ जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस कदम को उचित नहीं ठहराया, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए इसे अंतिम समाधान बताया गया. शादी के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया, जिसमें महिला और उसका प्रेमी शादी से खुश नजर आ रहे हैं. शादी के बाद पति अपने बच्चे को लेकर घर लौट गया. फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिस पर लोग पक्ष-विपक्ष में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ENTERTAINMENT : मिसकैरेज के बाद मां बनना था मुश्किल, दर्द में बीती अर्चना पूरन सिंह की पहली प्रेग्नेंसी

अर्चना पूरन सिंह ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान मिले दर्द, मिसकैरेज और भावनात्मक संघर्षों के बारे में खुलकर बताया है. अर्चना पूरन के अनुभव उन महिलाओं के लिए प्रेरणादायक हैं, जो मां बनने के लिए चुनौतियों से गुजर रही हैं.अर्चना पूरन सिंह अब यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो और उनका परिवार व्लॉगिंग के जरिए फैन्स को डेली लाइफ की अपडेट देता रहता है. अर्चना पूरन ने अब अपनी पहली प्रेग्नेंसी का दर्द बयां किया है.

अर्चना पूरन ने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि परमीत सेठी से शादी के चार साल बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थीं, लेकिन शूटिंग के वक्त उनका मिसकैरेज हो गया. अर्चना ने दूसरी बार कंसीव किया, लेकिन हालात तब भी मुश्किल थे. वो कहती हैं कि मेरे पिता का देहांत हो गया था. मुझे पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है.

अर्चना ने बताया कि वो हमेशा से इंडिपेंडेंट रहीं हैं. लेकिन प्रेग्नेंसी के मुश्किल वक्त में परमीत से इमोशनल सपोर्ट की उम्मीद कर रही थीं, जो उन्हें नहीं मिला. उन्होंने अपनी हेल्थ प्रॉब्लम्स भी शेयर कीं. वो कहती हैं कि मैं बहुत इंडिपेंडेंट थी. फिजिकली बहुत स्ट्रॉन्ग थी, लेकिन इमोशनली, तुम सिर्फ एक औरत हो. बॉडी में इतने चेंजेस हो रहे हैं, तुम्हें कुछ समझ नहीं आता. कहा जाता है कि नॉजिया तो पहले 3-4 महीने ही होता है, लेकिन मुझे 8 महीने नॉजिया रहा. मैं 8 महीने बीमार रही. मुझे खुशबुओं से एलर्जी हो गई थी.

अर्चना कहती हैं कि ऐसा लगता था जैसे जानवर हूं, जो दुनिया की हर खुशबू सूंघ सकती हूं. ये बिल्कुल अच्छा अनुभव नहीं था. मेरे इतना वजन घट गया था कि आधी रह गई थी, जबकि प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना चाहिए. ये मेरी पहली प्रेग्नेंसी थी.

अर्चना पूरन ने कहा कि जब उनका पहला मिसकैरेज हुआ, तो वो काफी डर गई थीं. उस वक्त उनकी उम्र 34 साल थी. अर्चना को लगा कि अब वो कभी मां नहीं पाएंगी, क्योंकि उस समय एग्ज फ्रीजिंग जैसी चीजें नहीं होती थीं. अर्चना शिद्दत से बच्चा चाहती थीं, लेकिन उन्हें कंसीव करने में उतनी ही मुश्किल हो रही थी. पर फिर दुआएं काम आईं आज अर्चना पूरन सिंह दो बेटों की मां हैं.

UP : हिंदू लड़कियों को गाली देना ‘भाभी जान’ को पड़ा भारी, पुलिस ने समरीन निशा को भेजा जेल

0

यूपी के अमरोहा में सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म और लड़कियों के खिलाफ अभद्र वीडियो वायरल करने वाली महिला समरीन निशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हिंदू युवा मंच की शिकायत और बढ़ते विरोध के बाद पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर यह कार्रवाई की है.

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली समरीन निशा पत्नी सरफराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला ने सोशल मीडिया पर हिंदू समुदाय और लड़कियों के विरुद्ध आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल किया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने भारी विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की. हिंदू युवा मंच के नेता प्रतीक शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 3 फरवरी 2026 को मामला दर्ज किया और अगले ही दिन 4 फरवरी को आरोपी महिला को पकड़कर कोर्ट में पेश किया.

आरोपी महिला को सोशल मीडिया पर ‘भाभी जान’ के नाम से भी जाना जाता है. उसने अपने वीडियो में हिंदू लड़कियों के लिए बेहद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर फैला, लोगों का गुस्सा भड़क गया.

हिंदू युवा मंच ने अपने लेटर पैड पर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि इस कृत्य से धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है. तनाव बढ़ता देख अमरोहा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की.

अमरोहा पुलिस ने वादी प्रतीक शर्मा की तहरीर के आधार पर थाना अमरोहा देहात में मु0अ0सं0 35/26 पंजीकृत किया. महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुर इंतजाम अली निवासी 30 वर्षीय समरीन निशा को हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया पर ही जवाबी वीडियो बनाकर और पुलिस प्रशासन को टैग कर गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी थी. पुलिस गिरफ्त में खड़ी महिला की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं. पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है. अमरोहा देहात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर ही यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है.

ENTERTAINMENT : वायरल इंटरव्यू के बाद अब गोविंदा की वाइफ करेंगी एक्टिंग, 58 की उम्र में सुनीता आहूजा ने साइन की पहली फिल्म

गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि उनकी वाइफ सुनीता आहूजा बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन कर की है.बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले गोविंदा काफी लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं. लेकिन, अब खबर है कि उनकी वाइफ सुनीता आहूजा बॉलीवुड में एंट्री मारने जा रही हैं. सुनीता को अब तक सिर्फ इंटरव्यू देते हुए देखा जाता था, जो काफी वायरल हुआ करते थे.

लेकिन, अब वो बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी. सुनीता ने अपनी पहली फिल्म भी साइन कर ली है. रिपोर्ट के अनुसार बालाजी मोशन पिक्टर्स जो एकता कपूर का प्रोडक्शन हाउस है उसके बैनर तले सुनीता ने अपनी पहली फिल्म साइन की है.

हालांकि, अभी तक इस फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में सुनीता बेहत ही अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं. सुनीता फिल्म की शूटिंग के लिए 20 दिन का समय निकालेंगी.वैसे अभी पूरी जानकारी सामने आनी बाकी है. गोविंदा की वाइफ के अलावा उनके बेटे यशवर्धन भी अब बॉलीवुड डेब्यू के लिए बिल्कुल तैयार हैं. रिपोर्ट के अनुसार वो फराह खान के भाई साजिद खान की अपकमिंग हॉरर फिल्म में काम करते हुए दिखाई देंगे.

इससे पहले उनकी बेटी टीना भी इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं. हालांकि, उन्हें उनके पिता की तरह सफलता हासिल नहीं हुई. पिछले कुछ वक्त से सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है. इसके अलावा उन्हें कई रिएलिटी शोज में गेस्ट के तौर पर भी देखा जा चुका है.

सुनीता की कॉमिक टाइमिंग को दर्शक बेहद पसंद करते हैं. उनके बेबाद अंदाज और बयान की वजह से ही सोशल मीडिया पर उनकी शानदार फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. बता दें सुनीता और गोविंदा की शादी 1987 में हुई थी. लेकिन, लाइमलाइट में वो पिछले कुछ सालों से नजर आ रही हैं. अब उन्होंने गोविंदा संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात करनी शुरू कर दी है. दोनों का रिश्ता अक्सर सुर्खियों में रहता है.

PUNE : खून के धब्बे धोए, फिर भी नहीं बचे… पत्नी के ‘मर्डर’ को ‘एक्सीडेंट’ बताने की साजिश नाकाम, सबूत मिटाने वाले रिश्तेदार भी पहुंचे जेल

0

पुणे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक पति को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने हत्या को ‘एक्सीडेंट’ का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट और जागरूक पड़ोसियों ने उसकी पोल खोल दी.पुणे पुलिस ने एक शख्स को शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके दो रिश्तेदारों को क्राइम सीन से खून के धब्बे साफ करके सबूत मिटाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

यह गिरफ्तारी खड़क पुलिस ने एक मेडिकल रिपोर्ट के बाद की, जिसमें आरोपी पति के इस झूठे दावे का खुलासा हुआ कि उसकी पत्नी की मौत फिसलकर गिरने से हुई थी.मृतका की पहचान वैष्णवी तुषार तुपसौंदर्य के रूप में हुई है. आरोपी पति तुषार उर्फ ​​गणेश विलास तुपसौंदर्य है, जबकि गिरफ्तार किए गए रिश्तेदार मनोज रोहिदास कांबले और उसकी पत्नी वनिता कांबले हैं.

पुलिस के अनुसार, वैष्णवी की मौत की सूचना 2 फरवरी को ससून जनरल अस्पताल से मिली थी. असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर अनीता टोंडे और उनकी टीम अस्पताल पहुंची और पंचनामा किया. उस समय, तुषार ने दावा किया कि उसकी पत्नी 28 जनवरी को घर पर फिसलकर गिर गई थी, जिससे उसके सिर में चोट लगी और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

हालांकि, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि वैष्णवी के सिर, कान और आंख के पास की चोटें सिर्फ गिरने से नहीं हो सकतीं. उन्होंने पुष्टि की कि मौत किसी कठोर वस्तु से सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई है.आगे की जांच और स्थानीय निवासियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि 28 जनवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे, तुषार ने नशे की हालत में वैष्णवी पर हमला किया. बताया जाता है कि वह खून से लथपथ बेहोश होकर गिर गई.

गवाहों ने बताया कि तुषार को घर के बाहर फोन पर जोर-जोर से बात करते हुए सुना गया, जिसमें वह दावा कर रहा था कि उसने उसे मार डाला है. इसके बाद स्थानीय महिलाओं ने दूसरों को अलर्ट किया, जिसके बाद वैष्णवी को इलाज के लिए ससून अस्पताल ले जाया गया.पुलिस को यह भी पता चला कि मनोज कांबले और वनिता कांबले ने सबूत मिटाने की कोशिश में घर के फर्श से खून के धब्बे साफ कर दिए थे. यह जानकारी स्थानीय महिलाओं ने पूछताछ के दौरान दी.

मेडिकल राय और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने तुषार तुपसौंदर्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. मनोज और वनिता कांबले को भी सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

- Advertisement -