Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 388

UP: क्लास में बच्चे को बंद करके चला गया था स्टाफ, बाहर निकलते ही मां से लिपट कर रोने लगा बच्चा

0

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक परिषदीय स्कूल में टीचर और स्टाफ की लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां स्कूल का स्टाफ कक्षा 5 में पढ़ने वाले एक बच्चे को क्लास रूम में बंद कर दिया और घर चला गया.

बिजनौर में हल्दौर ब्लॉक के गांव तुला के नवादा से लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां के परिषदीय विद्यालय में एक बच्चे को स्कूल के अंदर ही टीचर और अन्य स्टाफ बंद करके चले गए. जिससे बच्चा क्लास रूम में ही फंस गया. बच्चा स्कूल में ही रोता रहा. वहीं, इसी बीच जब ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो बच्चे के रोने की आवाज आई. जिसके बाद अधिकारियों ने बच्चों को बाहर निकाला.

दरअसल अक्टूबर में स्कूलों के समय का परिवर्तन किया गया है. ऐसे में सुबह 9:00 से 3:00 बजे तक स्कूल चलता है. हल्दौर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी स्कूल प्रांगण में बने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे. उस समय लगभग 4:00 बजे हुए थे. उनकी गाड़ी जब विद्यालय परिसर में पहुंची तो बंद स्कूल के अंदर से बच्चे के चिल्लाने की आवाज आई. जिसपर उन्होंने रुक कर देखा तो एक बच्चा अंदर कमरे से शोर मचा रहा था.

इसके बाद उन्होंने स्कूल बंद होने पर वहां के अध्यापकों के बारे में जानकारी की तो पता लगा कि सभी स्कूल बंद करके जा चुके हैं. खंड विकास अधिकारी ने तुरंत ग्रामीण और ग्राम प्रधान को संपर्क कर स्कूल में बुलवाया. साथ ही स्कूल के अध्यापकों को तुरंत बच्चे के बंद होने की जानकारी देते हुए स्कूल में उपस्थित होने के लिए कहा. जिसके बाद तुरंत सभी टीचर और स्टाफ स्कूल पहुंचे. इसके बाद क्लासरूम का ताला खोलकर बच्चे को स्कूल से बाहर निकाला गया.

अधिकारियों ने बताया कि जो बच्चा क्लासरूम में फंसा था, उसका नाम वंश है और वह कक्षा 5 का छात्र है. क्लासरूम से बाहर निकलते ही बच्चा अपनी मां को देखकर लिपट गया. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है. उन्होंने इसके लिए स्कूल के अध्यापकों को जिम्मेदार बताया है. बच्चे की मां रिंकी ने बताया कि वह तो अपने बच्चों का घर पर इंतजार कर रही थी. लेकिन उसे नहीं मालूम था कि उसके बच्चे को स्कूल के अध्यापक क्लास में बंद करके चले गए हैं.

इस घटना का पता लगते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप कर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

UP : लखनऊ में खौफनाक कांड… महिला की हत्या कर घर में लूट, बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, पड़ताल में जुटी पुलिस

0

यूपी की राजधानी लखनऊ में बेहद खौफनाक कहानी सामने आई है. यहां रेनू यादव नाम की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई, इसी के साथ महिला का 20 साल का बेटा रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. शुरुआती जांच में पता चला कि घर से करीब 5-6 लाख रुपये का सामान लूट लिया गया है. पुलिस अब हर पहलू की जांच कर रही है.

लखनऊ के पीजीआई इलाके के बाबूखेड़ा गांव में एक खौफनाक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. रेनू यादव, जो कि दूध बेचने वाले रमेश यादव की पत्नी थीं, अपने घर लौटती ही खौफनाक घटना का शिकार हो गईं. उनके छोटे बेटे नितिन के अनुसार, रेनू दोपहर में लगभग 2:30 बजे अपने मायके से घर लौट आई थीं. लेकिन जब नितिन शाम करीब 4 बजे घर पहुंचे, तो उन्हें अपने माता-पिता के घर का नजारा देखकर यकीन करना मुश्किल हो गया.

दरवाजे खुलते ही सामने खून से लथपथ बेहोश पड़ी अपनी मां और बिखरी हुई चीजों को देखकर नितिन चीख पड़ा. दीवारों, सिलेंडर और जमीन पर खून के छींटे थे. रेनू का मझला बेटा 20 साल का निखिल घर में नहीं था और उसकी बाइक भी गायब थी.पुलिस का कहना है कि मौके से करीब 5-6 लाख रुपये का सामान लूटे जाने की जानकारी मिली है. शुरुआती जांच में यह साफ हो गया कि हत्या किसी भारी चीज से की गई. लेकिन मामला केवल चोरी और हत्या तक सीमित नहीं था.

मृतक महिला रेनू के बेटे निखिल के अचानक लापता होने ने पूरी कहानी में नया मोड़ ला दिया. जांच के दौरान सामने आया कि निखिल ने पहले अपने मामा को फोन कर बताया था कि कुछ लोग बंदूक लेकर उसका पीछा कर रहे हैं और उसे बचाने की गुहार लगाई. इसके बाद उसका फोन बंद हो गया. पुलिस को बाद में रमेश यादव ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी, जिससे पता चला कि निखिल ने कुछ लोन लिया था, जिसे वह चुका नहीं पाया था और इसी को लेकर उसे जान से मारने की धमकी मिली थी.

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि बदमाशों को घर के बारे में पूरी जानकारी थी, इसलिए शक की दिशा परिवार और नजदीकी संबंधियों तक भी बढ़ी है. हर एंगल से जांच की जा रही है.

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें रेनू के बेटे निखिल को वारदात के वक्त के बाद जाते हुए देखा गया. यह वीडियो पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है. इस भयावह घटना ने पूरे बाबूखेड़ा गांव के लोगों को सन्न कर दिया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द इस घटना का खुलासा किया जाएगा. हत्या, लूट और निखिल के रहस्यमय तरीके से लापता होने की घटना की जांच की जा रही है. निखिल की सुरक्षा और उसके हालात पर भी पुलिस की नजर है.

NATIONAL : गाजियाबाद में तेज रफ्तार कार का कहर, मॉर्निंग वॉक के दौरान चार लोगों को कुचला, 3 की मौत

0

गाजियाबाद में एक तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक करते समय चार लोगों को कुचल दिया. जिससे तीन की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सिहानीगेट थाना क्षेत्र में राकेश मार्ग कट पर मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को एक तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई. जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं घटना के बाद आरोपी कार चालक, कार छोड़ कर मौके से फरार हो गया है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

पुलिस ने बताया कि शनिवार को सुबह की सैर पर निकलीं तीन महिलाओं की एक कार ने टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि एक पुरुष घायल हो गया. यह दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे जीटी रोड पर राकेश मार्ग के पास हुई. मृतकों की पहचान कोतवाली क्षेत्र के न्यू कोटगांव निवासी मीनू प्रजापति (56), कमलेश (55) और सावित्री देवी (60) के रूप में हुई है. जबकि घायल की पहचान शतम विहार कॉलोनी निवासी विपिन शर्मा (47) के रूप में हुई है.

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (सिटी) धवल जायसवाल ने बताया कि कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया. जिसे जब्त कर लिया गया है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी चालक का पता लगाने व उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. जल्द ही आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी.

BIHAR : एक ही लड़की से दो दोस्तों को हुआ प्यार, फिर प्लान बनाकर एक ने किया दूसरे का कत्ल

0

बेतिया में पुलिस ने दीपक हत्याकांड का खुलासा कर दिया है जिसकी सच्चाई जान लोग हैरान हो गए. इसे शुरू में रेल हादसा माना जा रहा था लेकिन दीपक की मौत उसके दोस्तों की खौफनाक साजिश निकली. एक ही लड़की से प्रेम प्रसंग के मामले में दो साथियों ने मिलकर दीपक को पहले नशे में धुत किया, फिर बेरहमी से पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी और शव को ट्रैक पर फेंक दिया. तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है.

बेतिया पुलिस ने दीपक गुंजन पटेल हत्या कांड का खुलासा कर दिया है. दीपक की मौत हादसे में नहीं हुई थी बल्कि दोस्ती के नाम पर रची गई खौफनाक साजिश थी. 12 जुलाई को बलथर थाना क्षेत्र से बरामद हुई लाश को शुरू में रेल हादसा माना गया था, लेकिन मां की एफआईआर और पुलिस जांच ने पूरा सच सामने ला दिया.

दरअसल, मृतक दीपक का एक नाबालिग लड़की से अफेयर था. उसी लड़की से आरोपी रोहित भी एकतरफा प्यार करता था. इस जलन ने रोहित को खूनी बना दिया. उसने अपने साथियों मुराद आलम और प्रदीप उर्फ साधू के साथ मिलकर दीपक की हत्या की साजिश रची थी.

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले दीपक को एक होटल में बुलाया और उसे शराब पिलाई. नशे में धुत होने के बाद दीपक को रेलवे ट्रैक की ओर ले जाया गया. वहां बेहोशी की हालत में आरोपियों ने पत्थरों से कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद सबूत छुपाने के लिए शव को ढाला के पास छोड़ दिया गया, ताकि यह मामला ट्रेन हादसे जैसा लगे और पुलिस को गुमराह किया जा सके.

पुलिस की तकनीकी जांच और गहन तफ्तीश ने हत्या की इस पूरी कहानी का पर्दाफाश कर दिया. जांच में शामिल नरकटियागंज के एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

इस सनसनीखेज खुलासे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. एक दोस्त ने महज़ प्यार की जलन में अपने ही साथी की जान ले ली और उसके कत्ल को हादसा दिखाने की कोशिश की.

NATIONAL : महिला ने स्टेशन पर उड़ा दिए यात्रियों के जेवरात… अब जीआरपी ने धर दबोचा, लाखों के जेवरात भी जब्त

0

ठाणे में जीआरपी ने एक महिला को अरेस्ट किया है, आरोप है कि महिला ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के जेवरात चोरी किए थे. आरोपी महिला के पास से करीब 2.72 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए गए हैं. इसी के साथ स्टेशन पर दर्ज छह चोरी के मामलों का खुलासा भी हुआ है.

महाराष्ट्र में ठाणे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के जेवरात चोरी करने के आरोप में 33 साल की महिला को रेलवे पुलिस (GRP) ने गिरफ्तार किया है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला कविता सतीश लोखंडे उल्हासनगर की रहने वाली है. महिला के पास से करीब 2.72 लाख रुपये कीमत के चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए हैं.

एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि महिला की गिरफ्तारी के साथ ही स्टेशन पर दर्ज छह चोरी के मामलों का खुलासा भी हो गया है. दरअसल, बीते महीने 23 सितंबर को आरोपी महिला कविता लोखंडे ने एक यात्री से उस समय 1.05 लाख रुपये कीमत का सोने का जेवरात छीनने का प्रयास किया था, जब वह लोकल ट्रेन में चढ़ रही थी. स्टेशन पर तैनात सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की टीम ने उसे भीड़ में दौड़ते हुए पकड़ लिया.

इस घटना को लेकर जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने अन्य चोरी के मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की है. केस रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि वह पांच और मामलों में भी शामिल थी. कुल मिलाकर उसके कब्जे से 2.72 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए गए हैं.

GRP प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी महिला भीड़ में भागने का प्रयास कर रही थी, लेकिन सतर्कता के साथ पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया. बरामद किए गए जेवरात उनके मालिकों को लौटा दिए गए हैं, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है. रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में इस तरह के मामलों को रोकने के लिए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की जा रही है और अतिरिक्त निगरानी उपाय किए जाएंगे.

BHAKTI : शनि प्रदोष व्रत आज, साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के लिए करें ये उपाय

0

अक्टूबर में दो प्रदोष व्रत लगने जा रहे हैं. खास बात यह है कि दोनों ही प्रदोष व्रत शनिवार के दिन लग रहे हैं. आइए जानते हैं कि अक्टूबर के पहले प्रदोष व्रत में पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है.

आज शनि प्रदोष व्रत है. यह अक्टूबर का पहला प्रदोष व्रत है. शास्त्रों के जानकार कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ शनि महाराज की पूजा भी करनी चाहिए. ऐसा करने से संतान से जुड़ी समस्या दूर होती है. इस बार का शनि प्रदोष व्रत और भी खास है, क्योंकि इस दिन शनिदेव श्रद्धालुओं को साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए मौका भी देंगे.

हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि त्रयोदशी तिथि 4 अक्टूबर 2025 को शाम 05:09 बजे से लेकर 5 अक्टूबर 2025 को दोपहर 03:03 बजे तक रहेगी. इस दिन प्रदोष काल शाम 06:03 से रात 08:30 बजे तक रहेगा. इस मुहूर्त में संध्याकाल की पूजा होगी.

साढ़ेसाति ढैय्या से मुक्ति के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी जातक पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव होता है, तो जीवन में कई तरह की कठिनाइयां और बाधाएं आने लगती हैं. ऐसे में कल शनि प्रदोष व्रत में कुछ विशेष उपाय करने से इन अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है.

भगवान शिव की उपासना: प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद का समय) में भगवान शिव का विधिवत श्रृंगार कर उनका पूजन करें. शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और शहद अर्पित करें. रुद्राष्टक या शिव चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होने लगते हैं.

माता लक्ष्मी की आराधना: घर में दीप प्रज्वलित कर श्रीसूक्त, लक्ष्मी अष्टक स्तोत्र या लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें. मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक कष्टों का निवारण होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है.शनिदेव के मंत्रों का जाप: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. चाहें तो शनि स्तोत्र का भी पाठ कर सकते हैं.

दान और जीवों की सेवा: काला तिल और गुड़ मिलाकर चीटियों को खिलाएं. सरसों के तेल में मीठी पूरी बनाकर गाय को खिलाएं. जरूरतमंदों को भोजन, काले वस्त्र या छाता दान करें. इन उपायों को श्रद्धा और नियमितता के साथ करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं, जीवन में शांति और स्थिरता आती है.

Bigg Boss 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री देखिए, कौन हैं वो शख्स जो पलटने वाले हैं बाजी

0

‘बिग बॉस 19′ के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उस वाइल्ड कार्ड एंट्री का, जो शो में भूचाल लाने वाली है। कयासों का बाजार गर्म है कि आखिर वो कौन सा शख्स है जो घर के अंदर कदम रखकर पूरी बाजी पलट देगा। क्या ये कोई अनजाना चेहरा होगा या फिर पहले से ही मशहूर हस्ती?’बिग बॉस 19’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब धूम मचा रहा है। शो अब अपने छठे हफ्ते में एंट्री कर चुका है और इस दौरान घर के अंदर कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। कंटेस्टेंट के बीच हर दिन किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा है, और फीमेल कंटेस्टेंट तो हाथापाई तक उतर आई हैं।

टास्क में जीतने के लिए हर कोई एक-दूसरे का दुश्मन बन बैठा है। अब तक शो से 3 कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं, और ऐसे में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा जोरों पर है। बता दें कि खबरें आ रही हैं कि ‘बिग बॉस 19’ के घर में एक फेमस क्रिकेटर की बहन की एंट्री होने वाली है। माना जा रहा है कि उनके आने से घर का पूरा माहौल ही बदल जाएगा।

टेलीरिपोर्टर ने ‘बिग बॉस 19’ को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर दीपक चाहर (Deepak Chahar) की बहन मालती चाहर (Malti Chahar) को शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए अप्रोच किया गया है और ये भी कहा गया है कि दीपक अपनी बहन मालती को शो में छोड़ने आएंगे।

अगर ऐसा होता है तो शहबाज बदेशा (Shehbaz Badesha) के बाद मालती इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली दूसरी कंटेस्टेंट होंगी। हालांकि, अभी तक मालती की एंट्री को लेकर कोई ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं हुई है, लेकिन उनके फैंस उन्हें शो में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

बता दें कि एक तरफ वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा जोरों पर है, तो दूसरी तरफ ‘बिग बॉस 19’ का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें घर का माहौल तनावपूर्ण दिख रहा है। इसके साथ ही प्रोमो में दिखाया गया है कि घरवाले बार-बार अपने माइक उतारने की बात कर रहे हैं। इस पर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) बिग बॉस से शिकायत करते हुए कहते हैं कि ये लोग माइक उतारने की बात कर रहे हैं।

इसके बाद बिग बॉस का गुस्सा फूट पड़ता है। वे भड़कते हुए कहते हैं, “बात-बात पर माइक उतारने की बात कहना ये धमकी आप लोग दे किसको रहे हैं? आप यकीनन पहली बार ये शो कर रहे हैं, लेकिन मैं बिल्कुल नहीं, तो ये अपनी धमकियां आप अपने ही पास रखें तो बेहतर है।”

अब देखना ये है कि मालती चाहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर के समीकरण बदलते हैं या नहीं, और बिग बॉस के गुस्से का घरवालों पर क्या असर होता है। ‘बिग बॉस 19’ के आगे के एपिसोड्स काफी दिलचस्प होने वाले हैं।

BIHAR : बिहार में कई IAS का तबादला, अनिमेष कुमार पराशर बने पटना प्रमंडल के नए कमिश्नर

0

बिहार में कई आईएएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है. पटना प्रमंडल के नए कमिश्नर अनिमेष कुमार बने हैं, वर्तमान कमिश्नर डॉ चंद्रशेखर अब मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव होंगे.

बिहार चुनाव से पहले सात आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. पटना प्रमंडल के नए कमिश्नर अनिमेष कुमार पराशर बने हैं. इसके साथ ही वह बिहार राज्य निर्माण विकास निर्माण निगम (बुडको) के प्रबंध निदेशक (एमडी) के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार देर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

इससे पहले अनिमेष कुमार पराशर वह पटना नगर निगम के म्युनिसिपल कमिश्नर थे. वहीं, वर्तमान कमिश्नर डॉ चंद्रशेखर अब मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव होंगे. इसके साथ ही उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. यशपाल मीणा को पटना नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है. इससे पहले वह स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव थे.

लघु जल संसाधन विभाग के सचिव कंवल तनुज को योजना एवं विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. बिहार राज्य योजना परिषद के संयुक्त सचिव डॉ. जितेंद्र प्रसाद गुप्ता को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है. पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे कृष्ण चंद्र गुप्ता को गृह विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है. पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे निशांत सिहरा को सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

खान एवं भूतत्व विभाग ने 37 जिलों में नए खान निरीक्षकों की तैनाती की है. विभाग ने पूर्व में तैनात खान निरीक्षकों को नए जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपनी नई तैनाती पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है.

नवीन कुमार और प्रणव सुमन को गया में खान निरीक्षक नियुक्त किया गया है. सपना कुमारी को खगड़िया, चंदन कुमार आजाद को बेगूसराय, मोहम्मद अरमान को मुंगेर, चंदन कुमार को वैशाली, प्रकाश कुमार को बक्सर, सूर्यमणि भाई पटेल को जहानाबाद और मीनाक्षी गुप्ता और आदित्य राज को अरवल में खान निरीक्षक नियुक्त किया गया है.

BUSINESS : ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की अब नहीं चलेगी मनमानी, कैश ऑन डिलीवरी फीस पर शुरू की जांच

0

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता मामलों के विभाग को सीओडी शुल्क के खिलाफ शिकायतें पहले ही मिल चुकी हैं और उन्होंने विस्तृत जांच शुरू कर दी है।ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अब कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी। Amazon और Flipkart जैसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों पर केंद्र सरकार का हंटर चलेगा। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों की जांच की जा रही है। यह जांच पड़ताल कैश ऑन डिलीवरी यानी सीओडी पर लगने वाली अतिरिक्त फीस को लेकर की जा रही है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले और सीओडी के लिए अतिरिक्त शुल्क जैसे अनुचित शुल्क वसूलने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रल्हाद जोशी ने कहा कि इस तरह की प्रैक्टिस ‘डार्क पैटर्न’ के समान हैं जो खरीदारों का शोषण करती हैं और निष्पक्ष व्यापार सिद्धांतों के खिलाफ हैं। उन्होंने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूजर्स की पोस्ट के जवाब में दिया गया है, जिसमें ई-कॉमर्स प्लेयर फ्लिपकार्ट की ओर से ऑफर हेंडलिंग फीस, पेमेंट हेंडलिंग फीस और प्रोटेक्ट प्रॉमिस जैसी कई फीस बसूलने का जिक्र किया गया था।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता मामलों के विभाग को सीओडी शुल्क के खिलाफ शिकायतें पहले ही मिल चुकी हैं और उन्होंने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आगे कहा, प्लेटफॉर्म की बारीकी से जांच की जा रही है और उपभोक्ता अधिकारों के किसी भी उल्लंघन पर भारत के बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और निष्पक्ष व्यवहार बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग न केवल अनुचित शुल्कों की निगरानी कर रहा है, बल्कि इस बात पर भी नजर रख रहा है कि ये कंपनियां वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का लाभ उपभोक्ताओं तक कैसे पहुंचाती हैं।

NATIONAL : मौसी और भांजी को सांप ने डसा, डॉक्टर बोले चिंता की बात नहीं, लेकिन दोनों की हो गई मौत

0

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली (Dombivli) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां खंबालपाड़ा इलाके में सांप के डंसने से चार साल की मासूम बच्ची और उसकी 24 वर्षीय मौसी की मौत हो गई। परिजनों ने कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) के शास्त्रीनगर अस्पताल पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस घटना से पूरे इलाके में गुस्से और शोक की लहर फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, विक्की भोईर की चार वर्षीय बेटी प्राणवी अपनी मां के साथ मायके खंबालपाड़ा आई थी। सोमवार रात में वह अपनी मौसी श्रुति ठाकुर के पास सो रही थी। इसी दौरान सांप ने प्राणवी को डंस लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर श्रुति जाग गई और उसे मां के पास ले गई, लेकिन कुछ देर बाद उसी सांप ने श्रुति को भी डंस लिया। इसके बाद परिवार को समझ में आया कि प्राणवी को भी सांप ने काटा है।

इसके आबाद आनन-फानन में दोनों को तुरंत डोंबिवली के केडीएमसी के शास्त्री नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार का कहना है कि डॉक्टरों ने शुरुआत में उनकी हालत ठीक बताई थी। करीब एक घंटे बाद प्राणवी की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन बच्ची ने शास्त्रीनगर अस्पताल के गेट पर ही दम तोड़ दिया।

इसी बीच श्रुति को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अगले महीने श्रुति की शादी होने वाली थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस त्रासदी ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

- Advertisement -

News of the Day