Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 389

BIHAR : पटना में वध से जलकर नहीं गलकर मर गया रावण, झमाझम बारिश से निराश हुए लोग

0

बिहार में हो रही झमाझम बारिश ने दशहरा की उमंग में ब्रेक लगा दिया। मौसम विभाग के अनुसरा बिहार के 11 जिलों में गुरूवार को तेज बारिश हो रही है। इस बारिश के बीच दशहरा को लेक रावण दहन का आयोजन किया गया था। पटना के गांधी मैदान में बिहार का सबसे ऊंचा 80 फीट का रावण बनाया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गांधी के पटना के गांधी मैदान पहुंचने से पहले ही तेज बारिश के कारण रावण का सिर टूट गया।

रावण दहन को देखने के लिए पटना के गांधी मैदान में बड़ी दूर से लोग पहुंचे थे। लेकिन, बारिश की वजह से रावण दहन कार्यक्रम पर ग्रहण लग गया। बारिश के कारण रावण का पुतला जलकर नहीं, बल्कि गलकर गिर गया। दरअसल, पुतले को जलाने से पहले अचानक तेज़ बारिश की वजह से रावण का सिर झूक गया था।

पटना में रावण दहन देखने आए दूर दराज के लोग बारिश से बचते दिखे। अचानक शुरू हुई बारिस के बाद वे इधर-उधर भागते नजर आए। पटना में विजया दशमी के मौके पर बड़े स्तर पर गांधी मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। लेकिन, बारिश की वजह से सबकुछ चौपट हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 5 दिनों तक बारिश होगी। इस दौरान मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पूरे प्रदेश में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर भी बढ़ सकता है।

ENTERTAINMENT : ‘अपनी न्यूड पिक्चर भेजोगी?’ अक्षय कुमार की बेटी को आया मैसेज, एक्टर बोले- पैरेंट्स सायबर क्राइम से सावधान रहें

0

अक्षय कुमार अपने बच्चों को लेकर बहुत प्रोटैक्टिव हैं. उनकी बेटी नितारा लाइमलाइट से दूर रहती है. अब अक्षय ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी के पास वल्गर मैसेज आया था.

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही बात करना पसंद करते हैं. वो अपने बच्चों को भी लाइमलाइट से दूर रखते हैं. अक्षय और ट्विंकल के साथ उनके बच्चे बहुत ही कम नजर आते हैं. अक्षय अपनी बेटी नितारा को लेकर बहुत प्रोटैक्टिव हैं. वो पैपराजी ने उन्हें दूर ही रखते हैं. अब अक्षय ने सायबर अवेयरनेस के कार्यक्रम में खुलासा किया है कि एक शख्स ने उनकी बेटी को गलत मैसेज किया था.

अक्षय ने कहा- ‘कुछ महीने पहले मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी, कुछ गेम ऐसे होते हैं जिसमे आप किसी और के साथ खेल सकते हो. अनजान लोगों के साथ खेल सकते हैं. आप जब खेल रहे होते हो तक वहां से मैसेज आता है थैंक यू, ओह दैट वास ग्रेट, यू आर डूइंग सो ग्रेट, टू गुड़, फैंटेस्टिक, बहुत ही कर्टियस मैसेज आते हैं.’

अक्षय ने आगे कहा- ‘अचानक से उस आदमी ने कहा आप कहां से हैं. उसने जवाब दिया मुंबई, उसके बाद सब सामान्य चल रहा है अरे वेल प्लेड, बहुत अच्छा किया ये है थैंक यू. बहुत ही कर्टियस मैसेज ऐसा लगा बहुत ही अच्छा शख्स होगा. जो भी सामने खेल रहा होगा जिसे ये नही जानते. इसके बाद एक मैसेज आया आप मेल हैं या फीमेल, जिसपर उसने कहा फीमेल. फिर क्या चल रही थी बातचीत चैट हो रहा था. इसके बाद अचानक से उस अनजान शख्स ने मैसेज किया कि क्या आप मुझे अपनी न्यूड पिक्चर भेजोगी. जिसके बाद मेरी बेटी ने तुरंत गेम बंद कर दिया और फिर उसने इसकी जानकारी मेरी पत्नी को दी. यह बहुत अच्छी बात हुई कि उसने इस घटना की जानकारी तुरंत मेरी पत्नी को दी.’

इसी तरह से चीजें शुरू होती हैं यह भी सायबर क्राइम का ही हिस्सा है जहां से लोग बच्चे जो होते हैं उन्हें फंसाया जाता है फिर एक्टोर्शन का पैसा देना पड़ता है. उसके बाद बहुत सारी चीजें होती हैं बहुत से मामलों में आत्महत्या भी लोगों ने की है.

NATIONAL : हर स्टोर पर प्रीमियम ब्रांड, 25 ही रहेगी बीयर पीने की न्यूनतम उम्र… दिल्ली में एक महीने में आएगी शराब नीति की ड्राफ्ट पॉलिसी

0

दिल्ली की मौजूदा नीति में प्रीमियम ब्रांड केवल चुनिंदा स्टोर्स पर ही मिलते हैं, जिससे सरकार को राजस्व का घाटा उठाना पड़ता है. वहीं बीयर पीने की न्यूनतम उम्र पर भी चर्चा हुई. दिल्ली में फिलहाल बीयर पीने की कानूनी उम्र 25 है, जिसे घटाकर 21 साल करने पर विचार किया गया. लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी.

दिल्ली सरकार अगले एक महीने में नई शराब नीति (Liquor Policy) का ड्राफ्ट पेश कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, इस ड्राफ्ट में कई बड़े बदलाव शामिल किए गए हैं, जिनका मकसद राजस्व बढ़ाना और उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प देना है. प्रस्तावित पॉलिसी में राजधानी की सभी रिटेल दुकानों पर प्रीमियम शराब ब्रांड भी उपलब्ध कराने की योजना है.

दरअसल, फिलहाल मौजूदा नीति में प्रीमियम ब्रांड केवल चुनिंदा स्टोर्स पर ही मिलते हैं, जिससे सरकार को राजस्व का घाटा उठाना पड़ता है. नई योजना का मकसद है कि दिल्ली में शराब की उपलब्धता और कीमतें एनसीआर के अन्य हिस्सों के बराबर लाई जा सकें. इससे राजस्व में बढ़ोतरी होगी.सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि बीयर पीने की न्यूनतम उम्र कम करने पर भी चर्चा हुई है. हालांकि इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई है. यानी फिलहाल बीयर की न्यूनतम कानूनी पीने की उम्र में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

दिल्ली में फिलहाल बीयर पीने की कानूनी उम्र 25 है, जिसे घटाकर 21 साल करने पर विचार किया गया. हालांकि इस पर सहमति नहीं बनी. NCR के पड़ोसी शहर जैसे- नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में पहले से ही बीयर पीने की कानूनी उम्र 21 साल है.

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में बीयर पीने की एज लिमिट यानी उम्र सीमा कम करने से अवैध शराब की बिक्री और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है.इसके अलावा नई पॉलिसी में वैज्ञानिक परीक्षण के जरिए शराब की गुणवत्ता जांचने, बिक्री प्रणाली को डिजिटल बनाने, अवैध बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और लाइसेंसिंग प्रक्रिया को पारदर्शी करने जैसे सुधार भी शामिल किए जा सकते हैं.

गौरतलब है कि 2021 में आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार ने नई शराब नीति लागू की थी, लेकिन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों के चलते कुछ ही महीनों बाद इसे वापस लेना पड़ा. इस विवाद में कई वरिष्ठ आप नेताओं, जिनमें केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी शामिल थे, की गिरफ्तारी हुई थी. इसे विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का एक बड़ा कारण माना जाता है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहले ही साफ कर चुकी हैं कि नई नीति में सामाजिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और इसका खाका इस तरह तैयार किया जाएगा कि समाज के कमजोर वर्गों पर इसका नकारात्मक असर न पड़े.

सूत्रों के मुताबिक, जब समिति ड्राफ्ट सौंपेगी तो दिल्ली कैबिनेट उसकी समीक्षा कर अंतिम रूप देगी. इसके बाद पॉलिसी को लागू करने का ऐलान किया जाएगा. उम्मीद है कि जल्द ही इस नई शराब नीति के सभी बिंदुओं की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

NATIONAL : सिख जत्था अब पाकिस्तान जाएगा, सरकार ने दी अनुमति, SGPC ने की करतारपुर कॉरिडोर खोलने की अपील

0

भारत सरकार ने सिख जत्था को पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी है. जत्था नवंबर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में हिस्सा लेने वाला है. SGPC ने इस फैसले का स्वागत किया है और साथ ही सरकार से अपील की है कि अब करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी खोला जाए, ताकि श्रद्धालु आसानी से तीर्थयात्रा कर सकें.

भारत सरकार ने सिख जत्थे को पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी है. जत्था नवंबर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में हिस्सा लेने वाला है. इस फैसले का स्वागत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने किया है और अब उन्होंने सरकार से अपील की है कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी खोल दिया जाए.SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि हम भारत सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने अनुमति दी. सिख हमेशा पाकिस्तान जाकर तीर्थयात्रा करना चाहते हैं और गुरु नानक देव जी का जन्मदिवस मनाना चाहते हैं. पहले जब अनुमति नहीं मिली थी तो हम निराश थे लेकिन अब राहत मिली है.

धामी ने बताया कि SGPC ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ही पत्र लिखकर जत्थे को अनुमति देने का अनुरोध किया था. अब उन्होंने सरकार से अपील की है कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी खोला जाए जो हाल ही में भारत-पाक सीमा तनाव के कारण बंद था.पिछले महीने गृह मंत्रालय (MHA) ने सुरक्षा कारणों के चलते जत्थे को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी थी. इस फैसले की धार्मिक और राजनीतिक दोनों ही तरफ से आलोचना हुई थी. कई लोगों ने सवाल उठाया था कि अगर भारत-पाक क्रिकेट मैच हो सकता है तो सिख जत्था क्यों नहीं जा सकता.

इस फैसले का स्वागत करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वॉरिंग ने कहा कि अच्छा हुआ कि सरकार ने अब यह कदम उठाया. जत्था अब पाकिस्तान के ननकाना साहिब जा सकेगा. यह मंजूरी लगातार अपील करने के बाद मिली है. कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भी इस कदम की सराहना की और कहा कि पहले जत्थे को रोकना नहीं चाहिए था, लेकिन अब अनुमति देना सही निर्णय है.

ENTERTAINMENT : एक्ट्रेस ने दशहरे के दिन किया बेटी का नामकरण, गोद में दिखी नन्ही परी

0

‘कभी खुशी कभी गम’ की ‘पू’ उर्फ मालविका राज बग्गा मां बन गई हैं. दशहरा के मौके पर उन्होंने पति संग गुड न्यूज शेयर की. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने नन्ही परी का नाम रिवील किया है.

‘कभी खुशी कभी गम’ फेम मालविका राज बग्गा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस साल अगस्त में उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया. मां बनने की गुड न्यूज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. दशहरा के मौके पर उन्होंने बेटी का नाम रिवील किया है. सोशल मीडिया पोस्ट में वो नन्ही राजकुमारी और पति प्रणव बग्गा संग खुशी से गदगद नजर आ रही हैं.

‘कभी खुशी कभी गम’ की छोटी ‘पू’ मालविका राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं. लव लाइफ हो या मां बनना, उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स से अपनी लाइफ की छोटी से छोटी अपडेट शेयर की है. दशहरा पर उन्होंने बेटी का नामकरण किया. मालविका और प्रणव ने नन्ही राजकुमारी का नाम MAHARA (महारा) रखा है. बेटी का नाम रिलीव करते हुए वो बेहद एक्साइटेड दिखीं. फैन्स और सेलेब्स उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

फोटो में एक्ट्रेस पति और बेटी संग व्हाइट कलर के आउटउिट में ट्विनिंग करती दिखीं. मालविका बेटी को गोद में लेकर बेहद खुश दिख रही हैं, जो हर मां होती है. उनके चेहरे की हंसी-खुशी बता रही है कि वो इस लम्हे का बेताबी से इंतजार कर रही थीं. नामकरण के दौरान मालविका और प्रणव एक-दूसरे को प्यार से निहारते दिखे. कपल के चेहरे के एक्सप्रेशन उनके माता-पिता बनने की खुशी बयां कर रहे थे. मालविका और प्रणव पेरेंट क्लब में शामिल होकर बेहद खुश हैं.

मालविका के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो वो एक्ट्रेस-मॉडल हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी. उन्हें असली फेम 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में छोटी पूजा (पू) के किरदार से मिला. फिल्म को रिलीज हुए सालों हो चुके हैं, लेकिन आज तक लोग मालविका के निभाए हुए किरदार को भूला नहीं पाए हैं. वो 2021 में हिंदी एक्शन फिल्म ‘स्क्वाड’ में नजर आई थीं.

HEALTH : ये 4 संकेत बताते हैं आपके शरीर को शिद्दत से है प्रोटीन की जरूरत, ये खाकर बढ़ाएं इसका लेवल

0

प्रोटीन एक ऐसा पोषक तत्व है जिसकी शरीर को बेहद जरूरत होती है. यह ऊतकों के निर्माण, मरम्मत, एंजाइम और हार्मोन्स के उत्पादन समेत कई बॉडी फंक्शन्स में अहम किरदार अदा करता है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि शरीर में इसकी कमी कितनी खतरनाक हो सकती है

इंसानी शरीर के लिए प्रोटीन की जरूरत बाकी सभी पोषक तत्वों की तरह ही बल्कि कुछ ज्यादा ही होती है और इसे एक तरह से ‘शरीर का बिल्डिंग ब्लॉक’ भी कहा जाता है. शरीर की मांसपेशियों से लेकर स्किन, बालों, एंजाइम्स और हार्मोन को बनाने और ठीक करने में भी प्रोटीन अहम किरदार अदा करता है.

कम प्रोटीन लेने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और बॉडी फंक्शन्स में रुकावट पैदा होने लगती है. जिन लोगों की डाइट में प्रोटीन की कमी होती है, वो शुरुआत में लक्षणों को नहीं पहचान पाते, क्योंकि वो मामूली होते हैं. हालांकि कुछ बारीक संकेतों से आप शरीर में प्रोटीन की कमी की पहचान कर सकते हैं. यहां हम आपको उन्हीं संकेतों की जानकारी दे रहे हैं.

1- कमजोरी और थकान
शरीर में कम प्रोटीन लेने का पहला संकेत कमजोरी और लगातार थकान है. मानव शरीर को मांसपेशियों को विकसित करने और ठीक करने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है. जब शरीर में पर्याप्त प्रोटीन नहीं होता है तो शरीर मांसपेशियों को प्रोटीन के स्रोत के रूप में उपयोग करने लगता है जिससे मांसपेशियों का नुकसान होने लगता है और पूरे शरीर में कमजोरी शुरू हो जाती है.

बालों और नाखूनों की वृद्धि और रखरखाव प्रोटीन पर निर्भर करता है. जब शरीर में प्रोटीन का स्तर कम हो जाता है तो बालों का पतला होना, बालों का झड़ना और बालों की ग्रोथ कम हो जाती है. जब नाखून कमजोर हो जाते हैं और उन पर धब्बे दिखाई देते हैं तो वो काफी खराब दिखने लगते हैं.

3- बार-बार बीमार होना और धीमी रिकवरी
आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी एंटीबॉडीज और इम्यून सेल्स को बनाने के लिए प्रोटीन पर निर्भर करती हैं जो संक्रमण से बचाती हैं. जब आप पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेते हैं तो आपका शरीर संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है और आपकी रिकवरी धीमी हो जाती है.

बार-बार बीमार होना और घाव ठीक होने में देरी यह बताती है कि आपके शरीर में पर्याप्त प्रोटीन नहीं है. जब आप पर्याप्त प्रोटीन लेते हैं तो आपका शरीर बीमारियों के खिलाफ मजबूत प्राकृतिक इम्युनिटी विकसित करते हुए तेजी से ठीक होता है.

4- मांसपेशियों का कम होना और जोड़ों में दर्द
मांसपेशियों के लिए सबसे जरूरी प्रोटीन होता है. जब शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलता तो वह जरूरी कामों के लिए मांसपेशियों के ऊतकों का इस्तेमाल करने लगता है. प्रोटीन की कमी से मांसपेशियों के ऊतकों का टूटना शुरू हो जाता है जिससे मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है और जोड़ों में दर्द होने लगता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जोड़ों को सपोर्ट देने वाली मांसपेशियां अपनी ताकत खो देती हैं.

ये काफी खतरनाक कंडीशन है क्योंकि इससे शरीर के लिए हिलना-डुलना तक मुश्किल हो जाता है और चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए खासकर उम्र बढ़ने या शारीरिक गतिविधियों के दौरान पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन जरूरी है.

शरीर में इसका लेवल बढ़ाने के लिए आपको प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए. अंडे, चिकन, लीन मीट, मछली और डेयरी प्रोहडक्ट्स प्रोटीन का अच्छा सोर्स होते हैं. इसके अलावा प्लांट बेस्ड सोर्सेस में दालें (राजमा, मसूर, मटर), नट्स, बीज और सोया प्रॉडक्ट्स शामिल हैं.

NATIONAL : यौन शोषण मामले में फंसे स्वामी चैतन्यानंद 17 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में, धार्मिक कपड़े, दवाइयां और बिना लहसुन-प्याज का खाने की मांग की

0

दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद की आगे की पुलिस हिरासत नहीं मांगी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की. कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखते हुए बाबा को 17 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस बीच छात्रों से जबरन फोन और सर्टिफिकेट जमा कराने, धमकी देने और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं.

स्वामी चैतन्यानंद केस में शनिवार को हुई सुनवाई में दिल्ली पुलिस ने उनकी आगे की पुलिस हिरासत की मांग नहीं की. पुलिस ने कोर्ट से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की अर्जी लगाई. कोर्ट ने इस पर आदेश सुरक्षित रखते हुए स्वामी चैतन्यानंद को 17 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

सुनवाई के दौरान बाबा के वकील ने पूछा कि आखिर किन धाराओं के आधार पर न्यायिक हिरासत मांगी जा रही है. इस पर कोर्ट ने जांच अधिकारी से सवाल किया कि क्या धारा 232 जोड़ी गई है क्योंकि यह पहले नहीं लगाई गई थी. जांच अधिकारी ने जवाब दिया कि उसी शिकायतकर्ता की दूसरी शिकायत आने पर यह धारा जोड़ी गई है.

बाबा के वकील ने अदालत में कहा कि उन्हें दवाइयों की जरूरत होगी. वह संन्यासी हैं और केवल सात्विक भोजन करते हैं, इसलिए उन्हें बिना लहसुन-प्याज का खाना दिया जाए. साथ ही उन्हें अपने धार्मिक वस्त्र पहनने और आध्यात्मिक वस्त्र रखने की अनुमति मिले. उन्होंने यह भी कहा कि केस डायरी पर हस्ताक्षर कराए जाएं क्योंकि उन्हें साजिश की आशंका है.

कोर्ट ने इस पर कहा कि पुलिस से अलग जवाब की जरूरत नहीं है क्योंकि यह प्रक्रिया का हिस्सा है. इस मामले में कई छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनसे जबरन फोन और सर्टिफिकेट लिए गए और डर का माहौल बनाया गया. विरोध करने पर निष्कासन की धमकी दी गई.पुलिस का कहना है कि स्वामी चैतन्यानंद ने पूछताछ में कोई पछतावा नहीं दिखाया और टालमटोल रवैया अपनाया. इसी बीच संस्था की तीन महिला स्टाफ को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन पर छात्रों पर दबाव बनाने में सहयोग का आरोप है.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बाबा ने कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि की छात्राओं को नौकरी के झूठे वादों से फंसाया और यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डाला. उनके उपकरणों से मिले चैट में अभद्र संदेश और महिलाओं से निजी तस्वीरें मांगने जैसी बातें मिली हैं. एक चैट में तो दुबई के एक शेख के लिए लड़की की व्यवस्था करने तक की चर्चा पाई गई है.

MP: खंडवा में 7 लड़कियों समेत 11 डूबे, जीतू पटवारी बोले- मृतकों के परिजनों को ₹1-1 करोड़ मुआवजा दे सरकार

0

MP के खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र में गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस त्रासदी के लिए प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए न्यायिक जांच की मांग की हैमध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को राज्य के खंडवा जिले में मूर्ति विसर्जन त्रासदी में प्रशासनिक लापरवाही का पता लगाने के लिए न्यायिक जांच की मांग की.आदिवासी बहुल पडलफाटा गांव की 7 लड़कियों समेत ग्यारह श्रद्धालु गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में पलट जाने से डूब गए.

पडलफाटा का दौरा करने और शोक संतप्त परिवारों से मिलने के बाद, पटवारी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार को मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देना चाहिए पटवारी ने कहा, “इस दुर्घटना से पूरे राज्य में गहरा शोक व्याप्त है. हालांकि यह दुर्घटना कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही का पता लगाने के लिए न्यायिक जाँच होनी चाहिए जिसके कारण श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पूरी तरह डूब गई.”पूर्व केंद्रीय मंत्री और खंडवा से पूर्व सांसद अरुण यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शोक संतप्त परिवारों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया.

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि लगभग 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 11 शव निकाल लिए गए हैं. गांव के कोटवार लोकेंद्र बारे ने बताया कि उसने ट्रैक्टर चालक को रपटे पर से वाहन निकालने से मना किया था, लेकिन मना करने के बावजूद उसने वाहन निकाल लिया, जिसके तुरंत बाद यह दुर्घटना हो गई.

कोटवार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया.SDM पंधाना दीक्षा भगोरे ने बताया कि मृतकों में कु. आरती (18), दिनेश (13), उर्मिला (16), शर्मिला (15), गणेश (20), किरण (16), पाटली (25), रेवसिंह (13), आयुष (9), संगीता (16) और चंदा (8) शामिल हैं.

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा कब है? मां लक्ष्मी की कृपा पाने का अद्भुत संयोग, जानिए पूजा विधि और महत्व

0

Sharad Purnima 2025: सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा को बेहद खास त्योहार माना जाता है. शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. इसके अलावा भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में धन की कमी दूर होती है.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि, इस वर्ष शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी. हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ही शरद पूर्णिमा कहा जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन आकाश से अमृत की बूंदों की वर्षा होती है.

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि इस साल चंद्रमा शरद पूर्णिमा को शाम 7:26 मिनट बजे उदय होगा. जो लोग व्रत रखना चाहते हैं वे 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का व्रत रख सकते हैं और फिर शाम को चंद्रमा की पूजा भी करें.

कोजागरी पूर्णिमा है दूसरा नाम
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि, देश के कई इलाकों में शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. कोजागरी पूर्णिमा का त्योहार पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है.

कोजागरी पूर्णिमा पर लक्ष्मी जी की विशेष पूजा की जाती है. साथ में भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है. पश्चिम बंगाल व ओडिशा में मान्यता है कि विधिपूर्वक पूजा करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

शरद पूर्णिमा पर भगवान कृष्ण ने रचाई महारास लीला
पौराणिक मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने शरद पूर्णिमा पर महारास लीला की रचना की थी. इस दिन चंद्र देवता की विशेष पूजा की जाती है और खीर का भोग लगाया जाता है. शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है.

अंतरिक्ष के समस्त ग्रहों से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा चंद्र किरणों के माध्यम से पृथ्वी पर पड़ती हैं. पूर्णिमा की चांदनी में खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखने के पीछे एक वैज्ञानिक तर्क यह भी है कि चंद्रमा के औषधीय गुणों से युक्त किरणें पड़ने से खीर भी अमृत के समान हो जाता है.जिसके बाद इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होगा.

शरद पूर्णिमा 06 अक्टूबर
2025
प्रदोष एवं निशीथव्यापिनी आश्विनशक्ल पूर्णिमा को ही शरद पूर्णिमा व कोजागर व्रत किया जाता है. यदि पहले दिन पूर्णिमा निशीथव्यापिनी हो और दूसरे दिन प्रदोषव्यापिनी न हो तो यह व्रत पहले दिन ही किया जाता है.

आश्विनपौर्णमास्यां कोजागर व्रतम्. सा पूर्वत्रैव निशीथव्याप्ती द्वितीया.
इस वर्ष पर्णिमा तिथि 06 अक्टूबर 2025 को निशीथ एवं प्रदोष के समय व्याप्त होगी एवं 07 अक्टूबर 2025 को यह प्रदोष का स्पर्श भी नहीं कर रही है. अतः 06 अक्टूबर 2025 को ही शरद पूर्णिमा व कोजागर व्रत किया जायेगा.

कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 06 अक्टूबर को दोपहर 12:23 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 07 अक्टूबर को सुबह को 09:06 मिनट पर होगा. पंचांग गणना के आधार पर इस साल शरद पूर्णिमा का पर्व 06 अक्टूबर को किया जायेगा.

शुभ संयोग
इस साल शरद पूर्णिमा के दिन एक बेहद अद्भुत संयोग बनने जा रहा है. इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा. जो इस दिन को और भी खास और फलदायी बनाता है.

शरद पूर्णिमा महत्व
भविष्यवक्ता अनीष व्यास ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी की समुद्र मंथन से उत्पत्ति शरद पूर्णिमा के दिन ही हुई थी. इसलिए इस तिथि को धन-दायक भी माना जाता है.

मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और जो लोग रात्रि में जागकर मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं, वे उस पर अपनी कृपा बरसाती हैं और धन-वैभव भी प्रदान करती हैं. शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.

इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ होता है और पृथ्वी पर चारों तरफ चंद्रमा की उजियारी फैली होती है. माना जाता है कि धरती जैसे ही दूधिया रोशनी में नहा जाती है, वैसे ही इन दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत की बरसात होती है, इसलिए रात्रि में चांद की रोशनी में खीर रखने की परंपरा भी है.

शरद पूर्णिमा पूजा विधि
कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें. यदि नदी में स्नान नहीं कर सकते तो घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें.

अब एक लकड़ी की चौकी या पाटे पर लाल कपड़ा बिछाएं और गंगाजल से शुद्ध करें. चौकी के ऊपर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें और लाल चुनरी पहनाएं. अब लाल फूल, इत्र, नैवेद्य, धूप-दीप, सुपारी आदि से मां लक्ष्मी की विधिवत पूजन करें.

इसके बाद मां लक्ष्मी के समक्ष लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें. पूजन संपन्न होने के बाद आरती करें. शाम के समय पुनः मां और भगवान विष्णु का भी पूजन करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें. पूजा के बाद चावल और गाय के दूध की खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखें.

मध्य रात्रि में मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और प्रसाद के रुप में परिवार के सभी सदस्यों को खिलाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

NATIONAL : RSS के पथ संचलन में ड्रम बजा रहा युवक चलते-चलते गिरा, मौत, अब PM रिपोर्ट का इंतजार

0

डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में युवक की मौत हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) की आशंका जताई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा.

उत्तर प्रदेश स्थित सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को RSS के शताब्दी पथ संचलन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. कस्बा इमलिया में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के पथ संचलन कार्यक्रम में ड्रम बजा रहे युवक की अचानक संदिग्ध हालात में मौत हो गई. इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यकर्ताओं में हड़कंप फैल गया.

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय अंकित सिंह पुत्र विंदेश्वर बक्स सिंह निवासी सेरूकहा थाना इमलिया सुल्तानपुर के रूप में हुई है. अंकित सिंह कस्बा इमलिया में आयोजित आरएसएस के पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल हुआ था. बताया जाता है कि रैली शुरू होने के बाद कुछ दूर तक उसने ड्रम बजाया, तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा. साथी कार्यकर्ताओं ने आनन-फानन में उसे ऐलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में युवक की मौत हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) की आशंका जताई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अंकित रैली में ड्रम बजाते हुए नजर आ रहा है और अचानक गिरते ही साथी उसे संभालते दिख रहे हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीओ महोली नागेंद्र कुमार चौबे भी ऐलिया सीएचसी पहुंचे ,इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ पथ संचलन में शामिल कार्यकर्ताओं को झकझोर दिया, बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

- Advertisement -