Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 390

NATIONAL : हिमाचल में Snow Leopard का कुनबा बढ़कर हुआ 83, पल्लास बिल्ली और उड़ने वाली गिलहरी भी मिली, वन विभाग बोला- इकोसिस्टम स्वस्थ

0

हिमाचल प्रदेश में हिम तेंदुए की संख्या 83 हो गई है. पहली बार राज्य में पल्लास बिल्ली और उड़ने वाली गिलहरी की उपस्थिति दर्ज की गई है. राज्य में 2 से 8 अक्तूबर तक 74वां वन्यप्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है. वन विभाग स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर संरक्षण कार्य कर रहा है.

हिमाचल प्रदेश में हिम तेंदुए की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और अब यह 83 हो गई है. राज्य में पहली बार पल्लास बिल्ली और उड़ने वाली गिलहरी की मौजदगी भी दर्ज की गई. वन्य विशेषज्ञों के अनुसार यह संकेत है कि हिमाचल का इकोसिस्टम स्वस्थ और अनुकूल है.

हिमाचल प्रदेश वन विभाग के सहायक अरण्यपाल देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पूरी दुनिया के 12 देशों में स्नोलपर्ड पाए जाते हैं और उनकी संख्या लगभग 4000 से 6000 के बीच है. हिमाचल प्रदेश में यह उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगभग 26 हजार वर्ग किलोमीटर में पाए जाते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि स्नोलपर्ड संरक्षण के लिए लोकल कम्युनिटी के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं.

स्पीति वैली में वन्यजीव विभाग के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में स्नोलपर्ड संरक्षण एक उदाहरण बन गया है. देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हिमाचल में स्नोलपर्ड समुद्र तल से 3800 मीटर तक की ऊंचाई में पाए जाते हैं और 5300 मीटर तक के इलाके में कई बार इनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.

पल्लास बिल्ली की हिमाचल में पहचान एक सकारात्मक संकेत है. इससे पता चलता है कि राज्य का इकोसिस्टम इस प्रजाति के लिए अनुकूल है. इसी तरह उड़ने वाली गिलहरी को भी स्पीति वैली में देखा गया. वन्यप्राणी सप्ताह हर साल 2 से 8 अक्तूबर तक मनाया जाता है. इस दौरान बच्चों और नागरिकों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग, निबंध, फोटोग्राफी, भाषण, डिबेट, छोटी पैदल यात्रा और बर्ड वॉचिंग जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

NATIONAL : लिव-इन-पार्टनर को दोबारा साथ लाने के लिए किया बच्चे का अपहरण, पुलिस ने तीन को किया अरेस्ट

0

एक महिला के पूर्व लिव-इन पार्टनर ने उसके सात वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया ताकि मां पर उसके पास वापस लौटने का दबाव बना सके. एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने हालांकि बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और मुख्य आरोपी व असके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि महिला की पूर्व में शादी हो चुकी थी और उसका एक बेटा है. उसका अपने पति से तलाक हो चुका है. तलाक के बाद महिला मुख्य आरोपी अजय वर्मा (24) के साथ हरियाणा के हांसी में रह रही थी. हालांकि, वर्मा जब बात-बात पर टोकाटाकी करने लगा और उसका रवैया हिंसक हो गया, तो महिला ने उससे रिश्ता तोड़ दिया और दिल्ली में अपने माता-पिता के घर चली गई.

उन्होंने बताया कि मोबाइल मरम्मत का काम करने वाले वर्मा ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ मिलकर लड़के का अपहरण करने की साजिश रची ताकि वह महिला पर दोबारा साथ रहने के लिए दबाव डाल सके.

उसके साथियों की पहचान एक टेंट हाउस में काम करने वाले 18 वर्षीय अमित, पीवीसी फैक्टरी में काम करने वाले 20 वर्षीय सचिन और सफाई कर्मचारी 20 वर्षीय अजय के रूप में हुई है. अमित और सचिन हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं, जबकि अजय दिल्ली के विकासपुरी का रहने वाला है.के अनुसार, बच्चे की मां ने 28 सितंबर को विकासपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा पिछले दिन स्कूल से घर नहीं लौटा और उसने संदेह जताया कि वर्मा ने उसका अपहरण कर लिया है.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) शरद भास्कर दराडे ने कहा कि पुलिस दल ने स्कूल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की और पाया कि दो लोगों ने मोटरसाइकिल पर बच्चे का अपहरण किया था.

उन्होंने कहा, “आरोपियों द्वारा बार-बार मोबाइल फोन बंद करने के बावजूद, पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सोशल मीडिया निगरानी के माध्यम से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी.”

दिल्ली के विकासपुरी निवासी अजय नाम के एक आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ की गई. उसने बताया कि वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क किया था और उसे बंदूक का इंतजाम करने को कहा था. डीसीपी ने बताया कि सुराग के आधार पर पुलिस ने हांसी के एक खेत पर पहुंचकर वर्मा को बच्चे और उसके दो साथियों के साथ पकड़ा.उन्होंने बताया कि छापेमारी कर लड़के को सुरक्षित छुड़ा लिया गया और वर्मा, अमित तथा सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया.

इसी दौरान, विकासपुरी स्थित उसके घर से अजय को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से एक पिस्तौल जब्त की गई. उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ENTERTAINMENT : सौतेली बहन अंशुला कपूर संग चल रही है जाह्नवी-खुशी की खटपट? सगाई में नहीं हुईं शामिल

0

अर्जुन कपूर की बहन अंशूला कपूर ने रोहन ठक्कर संग सगाई कर ली है. लेकिन कपल से ज्यादा चर्चे जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के हो रहे हैं. जो इस सेरेमनी से गायब दिखी.

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने बीते दिन अपनी फैमिली के सामने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग सगाई कर ली है. दोनों की सगाई उनके घर पर छोटे से फंक्शन में हुई. जिसमें पूरा कपूर खानदान पहुंचा. लेकिन हैरानी की बात ये है कि अंशूला संग गहरा बॉन्ड शेयर करने वाली उनकी सौतेली बहनें जाह्नवी और खुशी कपूर इस सगाई में नहीं पहुंची. जिसके बाद हर कोई ये कयास लगा रहा है कि वो दोनों अंशुला से नाराज हैं.

दरअसल अंशूला कपूर और रोहन ठक्कर ने 2 अक्टूबर को पूरे रीति-रिवाजों से सगाई की है. इस सेरेमनी में बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर, महीप कपूर, शनाया और रिया कपूर शामिल हुए. फंक्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां भी बटोर रही हैं. लेकिन इसमें किसी को भी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर नजर नहीं आई. ऐसे फैंस को उनकी कमी खूब खल रही है. बहन की सगाई से जाह्नवी के गायब रहने से दोनों के बीच मनमुटाव की अटकलें तेज हो गई है

बता दें कि अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की बेटी हैं. वहीं जाह्नवी और खुशी कपूर बोनी कपूर की दूसरी पत्नी और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटियां हैं. तीनों बहनों के बीच सौतेला रिश्ता है. बावजूद इसके इनके बीच बेशुमार प्यार भी है. अक्सर ये एकसाथ पार्टी और वेकेशन एंजॉय करती नजर आती हैं. ऐसे में अंशूला की सगाई पर जाह्नवी और खुशी का ना पहुंचना लोगों को काफी खटक रहा है.

बता दें कि जाहन्वी कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर चर्चा में हैं. इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म का जोरशोर से प्रमोशन भी कर रही हैं. शायद यही वजह है कि वो अपनी बहन अंशूला कपूर की सगाई में नहीं पहुंच पाई.

NATIONAL : नीतीश कुमार का बड़ा कदम, 25 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए ₹10-10 हजार

0

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार में 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से DBT के जरिए कुल 2500 करोड़ रुपये जारी किए. यह योजना महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने के साथ सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है.

बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई . मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि सीधे भेजी है. यह ट्रांसफर 3 अक्टूबर 2025 को 1, अणे मार्ग, पटना से किया गया. कुल 2500 करोड़ रुपये प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिए जारी किए गए, जिससे पारदर्शिता और गति सुनिश्चित हुई.

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना से अब तक लगभग 1 करोड़ महिलाओं को सीधी आर्थिक मदद मिल चुकी है. इस योजना के लिए अब तक 1.40 करोड़ महिलाओं ने आवेदन किया है, जबकि 1.5 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वरोजगार के लिए आवेदन कर चुकी हैं.इससे पहले 26 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से 75 लाख महिलाओं के खातों में पहली किस्त के रूप में 7500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन महिलाओं का स्वरोजगार सफल होगा उन्हें आगे 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी. योजना का लाभ पाने के लिए जीविका समूह से जुड़ना अनिवार्य है। शहरी इलाकों से इस योजना के लिए 10 लाख से अधिक नए आवेदन मिले हैं.

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे. इस मौके पर समस्तीपुर की अंजू देवी का उल्लेख किया गया, जो इस योजना की एक करोड़वीं लाभार्थी बनीं. यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक सुरक्षा दे रही है बल्कि उन्हें समाज में सम्मान और समानता की दिशा में भी आगे बढ़ा रही है. बिहार सरकार का यह प्रयास अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है.

NATIONAL : कंजक खिलाने के बहाने बुलाकर 8 साल की मासूम से रेप, सुनसान जगह पर छोड़ के भागा

0

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और बच्ची को एक सुनसान स्थान पर बदहवास हालत में पाया गया जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर दिया. सेक्टर 10 थाना एरिया के सेक्टर 93 पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले इलाके में बुधवार को कंजक खाने गई एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, बुधवार (1 अक्टूबर) को जब लोग दुर्गा नवमी की पूजा के दौरान कंजक पूजन कर रहे थे, उनको तरह-तरह के पकवान बनाकर खिला रहे थे इसी दौरान एक पड़ोस में ही रहने वाले डिलीवरी बॉय ने 8 साल की मासूम बच्ची को खाने का लालच देकर घर में बुलाया और उसके साथ मारपीट कर रेप की वारदात को अंजाम दिया. बाद में उसको वहां से कुछ दूर एकांत स्थान पर छोड़कर वह डिलीवरी बॉय वहां से भाग गया. पुलिस ने इस मामले में डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है.

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार की माने तो गुरुग्राम के सेक्टर 93 पुलिस चौकी में बच्ची के पिता द्वारा बच्ची के गुम हो जाने शिकायत दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी और बच्ची को एक सुनसान स्थान पर बदहवास हालत में पाया गया जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर दिया.

अस्पताल में बच्ची के इलाज के दौरान पता चला कि बच्ची के साथ मारपीट की गई है इसके साथ-साथ उसके साथ रेप की वारदात को भी अंजाम दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया इसके बाद आरोपी को निशान देही के लिए भी ले जाया गया. आरोपी को जिला अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की पुलिस तैयारी कर रही है.

संदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपों की पहचान 21 वर्षीय समद के रूप में हुई है. समद गुरुग्राम में सेक्टर 93 इलाके में ही किराए के मकान में रह रहा है और एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. लेकिन इस बात की सूचना जब हिंदू संगठनों को लगी तो हिंदू संगठनों ने रोष व्यक्त किया है.

NATIONAL : कॉलेज में छात्रा के साथ दरिंदगी की कोशिश, चपरासी पर लगा रेप का आरोप

0

हरियाणा के सोनीपत में पीड़ित छात्रा की शिकायत के बाद मुरथल थाना पुलिस ने चपरासी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है.सोनीपत के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यूनिवर्सिटी में तैनात एक चपरासी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है. पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार सोनीपत के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पुलिस को शिकायत में बताया की यूनिवर्सिटी में तैनात एक चपरासी बाथरूम में जबरदस्ती घुस आया और हाथ पकड़कर उसका मुंह दबा लिया. साथ ही छात्रा के प्राइवेट पार्ट को छूने का प्रयास करने लगा. पीड़िता के साथ रेप का प्रयास भी किया,लेकिन छात्रा ने किसी तरह अपने आप को बचाया और बाहर निकल गई. जिसके बाद छात्रा ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी. छात्रा ने पुलिस को दी गई शिकायत में आपबीती बताई.

शिकायत के बाद मुरथल थाना पुलिस ने चपरासी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी चपरासी की भी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस की तरफ से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी निधि नैन ने बताया कि मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने चपरासी पर आरोप लगाया है कि उसके साथ रेप का प्रयास किया गया है. पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में छात्रा ने कहा कि आरोपी ने बाथरूम में घुसकर उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की है.

पीड़िता की तरफ से दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई कर रही है. साथ ही आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है.

BUSINESS : IRCTC के टूर पैकेज में कच्छ और भुज घूमने का मौका, जानें कितने रुपये होंगे खर्च

0

IRCTC ने 6 दिन और 5 रात का एक टूर पैकेज कच्छ और भुज के लिए लॉन्च किया है. इस टूर पैकेज में कई सुविधाएं दी गई हैं, जिसकी मदद से आप अपनी इस यात्रा को बजट के हिसाब से प्लान कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस टूर पैकेज में क्या सुविधाएं मिलेंगी और कितने रुपये खर्च होंगे.

IRCTC आपके लिए 6 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है, अगर आप कच्छ और भुज की यात्रा करना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतर अवसर हो सकता है. बताया जाता है कि कच्छ का रण अपनी व्हाइट सॉल्टी डेजर्ट सैंड के लिए फेमस है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा सॉल्ट डेजर्ट माना जाता है. ये गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच स्थित है. इस दिलचस्प यात्रा में आप कुल 5 रात और 6 दिन का सफर करेंगे.

यह यात्रा पुणे से शुरू होकर भुज, कच्छ और धोलावीरा होते हुए फिर से भुज और अंत में पुणे लौटेगी. इस पैकेज की दो प्रस्थान करने की तारीख बताई गई है, जो कि 12 नवंबर और 3 दिसंबर है.

ये है टूर पैकेज की जानकारी

पैकेज का नाम: KUTCH & BHUJ: THE WHITE AND BLUE WONDER
यात्रा में लगने वाला समय: 05 रात / 06 दिन
यात्रा मोड: चार्टर्ड ट्रेन कोच (Ex: PUNE & Bus Ex: Ahmedabad & Return)
सीट: 44 सीटें (2AC)
प्रस्थान की तिथि: 12 नवंबर 2025 और 3 दिसंबर

टूर पैकेज की कीमतें यात्रियों की श्रेणी के अनुसार तय की गई हैं. यदि कोई यात्री अकेले यात्रा करना चाहता है यानी सिंगल ऑक्यूपेंसी में, तो पैकेज की कीमत ₹41,900 प्रति व्यक्ति है.

वहीं, डबल ऑक्यूपेंसी यानी दो लोगों के साथ रूम शेयर करने पर प्रति व्यक्ति ₹29,000 का खर्च आएगा, जबकि ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में ₹27,300 प्रति व्यक्ति है. वहीं 5 से 11 वर्ष की उम्र के बच्चे के लिए पैकेज कीमत ₹25,600 है. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

SPORTS : आखिर सगी बहन की शादी में क्यों नहीं पहुंचे अभिषेक शर्मा? कोमल ने किया अपने भाई को मिस

0

भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी बहन की शादी से दूरी बना रखी है. लेकिन इसके पीछे की वजह काफी हैरान करने वाली है. कोमल ने अभिषेक के लिए खास मैसेज दिया है.

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषके शर्मा की बड़ी बहन कोमल शर्मा आज शुक्रवार, 3 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध रही हैं. अभिषेक की बहन की शादी बिजनेसमैन लविश ओबेरॉय के साथ हो रही है. लेकिन भारत के स्टार बल्लेबाज इस खास मौके पर भी शादी के फंक्शन से दूर हैं. कोमल, अभिषेक की इकलौती बहन हैं और टीम इंडिया का ये खिलाड़ी अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हुआ है. ऐसे में सवाल उठता है कि अभिषेक शर्मा आखिर क्यों अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हुए.

भारत के स्टार बल्लेबाज और एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने अभिषेक शर्मा इस वक्त भी नेशनल ड्यूटी पर हैं. अभिषेक अपनी बहन की शादी छोड़कर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कानपुर में अनऑफिशियल वनडे मैच खेल रहे हैं. टीम इंडिया की ए टीम में खेलने के लिए अभिषेक ने अपनी सगी बहन की शादी से भी दूरी बना ली.

भारत को इस महीने 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां टीम इंडिया को 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनऑफिशियल वनडे में बेहतर परफॉर्म करके अभिषेक शर्मा भारत की टी20 टीम के साथ ही वनडे के लिए भी सेलेक्ट किए जा सकते हैं. लेकिन इससे पहले अभिषेक को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन दिखाना बाकी है.

अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा आज शादी के बंधन में बंधेगी. कोमल, लविश के साथ पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी करने जा रही हैं. कोमल शर्मा ने शादी के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘आज मेरी वेडिंग डेट है और आज के दिन मैं अपने भाई को काफी मिस कर रही हूं’.

SPORTS : नो हैंडशेक पार्ट 4… सूर्या की तरह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को आईना दिखाएंगी भारत की बेटियां!

0

महिला वर्ल्ड कप में 5 अक्टूबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होना है. यानी लगातार चौथे हफ्ते दोनों देशों की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने रहेंगी. ऐसे में सवाल है क्या जो काम सूर्या एंड कंपनी एश‍िया कप में किया, वो हरमनप्रीत कौर वर्ल्ड कप में करेंगी.

भारत और पाक‍िस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप में 5 अक्टूबर को भ‍िड़ंत होनी है. लेकिन इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच मैदान पर माहौल कैसा रहेगा, क्या जो भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एश‍िया कप के दौरान ऐसा किया?

वही काम हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी करती दिखेगी. इस पर कई सवाल हैं. पुरुष टीम ने 3 बार एश‍िया कप के दौरान हैंडशेक नहीं किया, ऐसे में सवाल है? क्या महिला क्रिकेट टीम नो हैंडशेक पार्ट 4 को वर्ल्ड कप के दौरान कंटीन्यू करेगी.

इस बार का एशिया कप 2025 का ऐसे समय में हुआ, जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं. पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद दोनों टीमें पहली बार क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने उतरी थीं. लिहाजा मैदान पर भी उस तनाव की छाया साफ नजर आई.

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही यह रणनीति बना ली थी कि पाकिस्तान से किसी तरह की औपचारिकता नहीं निभाई जाएगी. मैच से पहले और बाद में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया. मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच किसी तरह की बातचीत भी नहीं हुई.

भारतीय खिलाड़ियों ने यह साफ कर दिया कि क्रिकेट में औपचारिकता निभाने के बावजूद वह पाकिस्तान के साथ सामान्य रिश्तों का दिखावा नहीं करेंगे. यह कदम पाकिस्तान को कड़ा राजनीतिक और कूटनीतिक संदेश माना गया. अब वही रवैया भारतीय महिला टीम में भी देखने को मिलेगा. महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को कोलंबो के न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा. मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा.

इस मुकाबले में भी भारतीय महिला खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगी और औपचारिकता से दूरी बनाए रखेंगी. माना जा रहा है कि यह फैसला पुरुष टीम के कदम से प्रेरित है और भारत का सामूहिक संदेश है कि पाकिस्तान के साथ सामान्य व्यवहार की कोई गुंजाइश नहीं है.

भारत की इस रणनीति को सिर्फ खेल तक सीमित नहीं माना जा रहा. यह कदम कूटनीतिक और राजनीतिक स्तर पर भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने वाला है. क्रिकेट हमेशा से दोनों देशों के रिश्तों का आईना माना गया है और इस बार भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि हालात सामान्य होने तक क्रिकेट के मैदान पर भी सामान्य शिष्टाचार की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए.

अमिताभ बच्चन ने रेखा को क्यों रिजेक्ट किया? जया बच्चन ने बताई असली वजह

0

अमिताभ बच्चन और रेखा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का खूब दिल जीता था और उनके ऑफ-स्क्रीन रिश्ते को लेकर भी खूब रूमर्स फैंल थे. अफवाहें थीं कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे. हालांकि बिग बी ने कभी इन रूमर्स पर कुछ नहीं कहा लेकिन रेखा ने अमिताभ बच्चे के लिए अपने प्यार को कई बार कबूल किया. हालांकि फिर अचानक ये जोड़ी ना केवल टूट गई बल्कि इन्होंने साथ फिल्में करना भी बंद कर दिया था. वहीं जया बच्चन ने एक बार इस अमिताभ बच्चन और रेखा के साथ काम करना बंद करने की असली वजह का खुलासा किया था.

दरअसल पीपल मैग्जीन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में, जया ने 1981 में आई फिल्म सिलसिला के बाद उनके पति अमिताभ बच्चन के रेखा संग काम बंद करने पर बात की थी. जया बच्चन ने इस दौरान अमिताभ और रेखा की जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके प्रोफेशनल सैपरेशन के पीछे गहरे कारण थे. जया बच्चन ने कहा था, “मुझे क्यों बुरा लगना चाहिए? लेकिन मुझे लगता है कि यह काम से ज्यादा सनसनी क्रिएट करेगा. और यह अफ़सोस की बात है क्योंकि कोई उन्हें साथ देखने का अवसर खो देगा.”जया ने आगे कहा था, “उन दोनों को शायद एहसास है कि यह काम से परे होगा.”

यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म सिलसिला अपने लव ट्रायंगल प्लॉट के लिए बॉलीवुड की सबसे फेमस फिल्मों में से एक है.इस फिल्म ने अमिताभ, जया और रेखा के बीच रियल लाइफ के डाइनेमिक्स की वजह से खूब चर्चा बटोरी थी. अपने पति के कथित संबंध के बारे गॉसिप पर रिएक्ट करते हुए, जया बच्चन ने कहा था, “अगर कोई होता, तो वह कहीं और होता, ना? लोगों ने उन्हें स्क्रीन पर एक जोड़ी के रूप में पसंद किया, और यह ठीक है. मीडिया ने उन्हें उनकी हर हिरोइन के साथ जोड़ने की कोशिश की. अगर मैंने इसे सीरियसली लिया होता तो मेरी जिंदगी नरक होती. हम बहुत सख्त इंसान हैं. ”

जया ने जहाx आरोपों और अफवाहों को सिर्फ़ अख़बारों की गपशप बताया, वहीं निर्देशक यश चोपड़ा ने आग में घी डालने का काम किया जब उन्होंने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि उनकी फ़िल्म का प्रेम त्रिकोण पर्दे के बाहर भी दिखाई देता है. 2010 की रिपोर्ट में उन्होंने कहा, “मैं (सिलसिला के दौरान) हमेशा बेचैन और डरा हुआ रहता था क्योंकि असल ज़िंदगी पर्दे पर आ रही थी. जया उनकी पत्नी हैं और रेखा उनकी प्रेमिका – यही कहानी (असल ज़िंदगी में) चल रही है. कुछ भी हो सकता था क्योंकि वे साथ काम कर रहे हैं.”

- Advertisement -