Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 391

NATIONAL : हरिद्वार में ‘सूख’ गई हर की पौड़ी, लोग बोले- ऐसा तो कभी नहीं देखा

0

गंगा की सूखी धारा ने केवल श्रद्धालुओं की आस्था को ही नहीं ठेस पहुंचाई है, बल्कि स्थानीय पंडितों और व्यापारियों में भी रोष देखा जा रहा है. न्यूनतम पानी रखने की मांग की.

उत्तराखंड के हरिद्वार में पवित्र तीर्थ स्थल हर की पौड़ी पर शुक्रवार को गंगा नहर बंद होने के कारण पानी की भारी कमी हो गई. जिससे यहां आए श्रद्धालुओं में निराशा छा गई. दशहरा के मौके पर हर की पौड़ी पर गंगा स्नान, पिंड दान और अस्थि विसर्जन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचे लोगों को सूखे घाट का सामना करना पड़ रहा है.

गंगा की सूखी धारा ने केवल श्रद्धालुओं की आस्था को ही नहीं ठेस पहुंचाई है, बल्कि स्थानीय पंडितों और व्यापारियों में भी रोष देखा जा रहा है. उन्होंने मांग की कि प्रशासन को न्यूनतम पानी रखना चाहिए, ताकि अनुष्ठान इत्यादि पूरे हो सकें.

घाट पर पूजा-पाठ कराने वाले पंडित जीतेंद्र शास्त्री ने बताया कि हर साल दशहरे पर गंगा नहर की सफाई के लिए पानी रोका जाता है, लेकिन सामान्य तौर पर दो फीट पानी छोड़ा जाता है ताकि श्रद्धालु स्नान और अनुष्ठान कर सकें. इस बार गंग नहर पूरी तरह बंद कर दी गई, और एक भी बूंद पानी नहीं छोड़ा गया. इससे पिंड दान, अस्थि विसर्जन और अन्य धार्मिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. श्रद्धालू देश-विदेश से मां गंगा के प्रति आस्था लेकर आते हैं, लेकिन इस बार उन्हें मायूसी हाथ लगी है.

मुरादाबाद से आए मनोज कुमार ने कहा कि हम गंगा स्नान के लिए आए थे, लेकिन यहां डुबकी लगाने लायक पानी तक नहीं है. बाकी जगह गंदगी दिख रही है. यह बहुत दुखद अनुभव रहा. एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि हर की पौड़ी की पवित्रता के लिए लोग हजारों किलोमीटर की यात्रा करते हैं, लेकिन सूखा घाट देखकर मन टूट गया. प्रशासन को पहले सूचना देनी चाहिए थी. इसके अलावा कई भक्तों ने गंगा किनारे गंदगी और अनुचित व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई.

स्थानीय लोगों और पंडितों के मुताबिक गंगा नहर की सफाई जरूरी है, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए. दशहरा और नवरात्रि जैसे पर्वों पर हर की पौड़ी पर भारी भीड़ उमड़ती है, और पानी की कमी से न केवल धार्मिक कार्य रुके हैं, बल्कि स्थानीय दुकानदारों और पूजा सामग्री विक्रेताओं का कारोबार भी प्रभावित हुआ है. प्रशासन को न्यूनतम जलस्तर बनाए रखना चाहिए था.

BUSINESS : कल से लागू होने जा रहा RBI का ये नियम, अब सिर्फ कुछ घटों में क्लियर होगा आपका चेक

0

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक खाताधारकों के लिए नई चेक क्लीयरेंस सिस्टम की शुरुआत की है. जो 4 अक्टूबर से लागू हो रही है. नए सिस्टम के तहत अब आपका चेक 1 ही दिन में क्लियर हो जाऐगा.

RBI Cheque Clearance Rule: भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक खाताधारकों के लिए नई चेक क्लीयरेंस सिस्टम की शुरुआत की है. जो कल, यानि 4 अक्टूबर से लागू हो जाएगी. नए सिस्टम के तहत अब आपका चेक 1 ही दिन में क्लियर हो जाऐगा. जिससे ग्राहकों को चेक क्लियर करने के लिए कई दिनों का इंतजार नहीं करना होगा. अब कुछ ही घंटों में चेक क्लियर हो जाऐंगे.

आरबीआई ने बताया है कि एक दिन में चेक क्लियर करने के लिए बैंक सीटीएस (चेक ट्रंकेशन सिस्टम ) फीचर का इस्तेमाल करेगी. इस सिस्टम में अगर आप कोई भी चेक बैंक में जमा करेंगे, तो बैंक आपके चेक की स्कैप कॉपी संबंधित बैंक को भेजेगी. संबंधित बैंक को तय समय के अंदर इसे एक्सेप्ट या रिजेक्ट करना होगा. अगर आपने सही डेट, भुगतान करने वाले ग्राहक का नाम, राशि सही भरी है, तो आपका चेक सेम डे में क्लियर हो जाऐगा. आरबीआई ने बताया कि, चेक में किसी भी प्रकार की ओवरराइटिंग होने पर इसे अमान्य मानते हुए उसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा. इसके साथ ही चेक पर किया गया सिग्नेचर, बैंक में आपके मौजूदा सिग्नेचर से सेम होना चाहिए.

आरबीआई के अनुसार चेक क्लीयरेंस सिस्टम 2 चरणों में लागू किया जाएगा. जिसके पहले चरण की शुरुआत 4 अक्टूबर 2025 से हो रही है. जो 3 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी. नए नियमों के तहत बैंक में चेक जमा होने के बाद शाम 7 बजे तक संबंधित बैंक इसे एक्सपेट या रिजेक्ट करना होगा.

वहीं दूसरा चरण की शुरुआत 3 जनवरी 2026 से होगी. इसके तहत आरबीआई एक दिन में चेक क्लियर करने की तय सीमा को घटाकर 3 घंटे कर देगी. यानि आपका चेक क्लियर होने में सिर्फ 3 घंटे का समय लगेगा. इस सुविधा से ग्राहकों को बहुत लाभ होगा. अमूमन इससे पहले चेक क्लियर होने में 2-3 दिनों का समय लग जाता था. जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

NATIONAL : पिता की मौत हुई तो मां ने बेचा, 14 की उम्र में लड़की की शादी और बच्चा, 5 पर मामला दर्ज

0

पालघर जिले की एक नाबालिग आदिवासी लड़की की शादी के सिलसिले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. लड़की के पिता के देहांत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी और उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया था.

महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक नाबालिग आदिवासी लड़की की शादी के सिलसिले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह मामला वाडा पुलिस स्टेशन में 16 वर्षीय लड़की की शिकायत पर दर्ज किया गया है. लड़की का ताल्लुक कटकरी आदिवासी समुदाय से है. आरोपियों में उसका पति, चाची, चाचा और एक एजेंट शामिल हैं.

अधिकारी ने बताया कि कुछ साल पहले लड़की के पिता का देहांत हो गया था. उसकी मां ने फिर किसी और से शादी कर ली, जबकि किशोरी अपनी दादी के पास रहने चली गई. हालांकि, दो महीने के भीतर ही दादी की भी मृत्यु हो गई.

ऐसे में एक एजेंट ने लड़की की मां को 50,000 रुपये दिए और किशोरी को अहिल्यानगर जिले में ले आया. यहां 14 साल की उम्र में उसकी जबरन शादी कर दी गई. अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि लड़की के गर्भवती होने के बाद, आरोपियों ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया और उसे वाडा के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया. अधिकारी ने बताया कि जब उसने एक बच्ची को जन्म दिया, तो उसे कथित तौर पर परेशान किया गया और उसकी माँ से पैसे वापस करने को कहा गया.

आरोपियों पर बलात्कार, मानव तस्करी और उत्पीड़न से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

GUJARAT : मंदिर में चल रहा था हवन, तभी आ गए तीन शेर… संत करते रहे मंत्रोच्चार, यज्ञ खत्म होते ही लौट गए

0

गुजरात के जूनागढ़ में विजयादशमी पर माता के मंदिर में एक अद्भुत नजारा हुआ. यहां यज्ञ कर रहे साधु और ब्राह्मण मंत्रोच्चार में लगे थे, तभी तीन शेर अचानक यज्ञ कुंड के पास आकर बैठ गए. हैरानी की बात यह रही कि शेर पूरे यज्ञ के दौरान वहीं रहे, और यज्ञ समाप्त होने के बाद ही जंगल की ओर लौटे.

विजयादशमी पर खोडियार माता के मंदिर में एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई. गिरनार पर्वत के जंगल के नजदीक पादरिया गांव के भोलेनाथ गौशाला के पास खोडियार माता का मंदिर है. यहां यज्ञ चल रहा था. जैसे ही साधु-संत मंत्रोच्चार कर रहे थे, तीन शेर अचानक यज्ञ कुंड के पास आकर बैठ गए.

स्थानीय लोगों और यज्ञ में शामिल भक्तों के लिए यह नजारा किसी चमत्कार से कम नहीं था. शेर यज्ञ कुंड से कुछ दूरी पर शांत होकर बैठे और पूरे यज्ञ के दौरान वहीं रहे. साधु-संतों ने किसी तरह का डर महसूस किए बिना मंत्रोच्चार जारी रखा. उन्होंने शांति और भक्ति के साथ मंत्रों का उच्चारण किया, जबकि शेर शांत बैठे रहे, मानो वे सब सुन रहे हों.

गिरनार के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर डॉ. अक्षय जोशी ने बताया कि यह क्षेत्र घने जंगल के पास है, इसलिए शेर का आना सामान्य हो सकता है. लेकिन इस बात ने सभी को हैरान कर दिया कि वन्य जीवन और मानव सभ्यता के बीच ऐसा शांत और अद्भुत समन्वय देखने को मिला.स्थानीय लोगों का मानना है कि यह घटना खोडियार माता की शक्ति और आशीर्वाद का प्रतीक है. शेरों का यज्ञ कुंड के पास बैठना और मंत्रों को सुनते रहना, मानो उन्होंने भी माता की आराधना में हिस्सा लिया. करीब दो घंटे तक शेर वहीं बैठे रहे, और जैसे ही यज्ञ समाप्त हुआ, वे जंगल की ओर वापस चले गए.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. लोग इस घटना को देखकर हैरान हैं और इसे खोडियार माता की शक्ति और चमत्कार से जोड़ रहे हैं. विजयादशमी पर यह घटना भक्तों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं थी, जिसने सभी को खोडियार माता के प्रति श्रद्धा और विश्वास से भर दिया.

RAJASTHAN : मनचले की सरेआम चप्पलों से धुनाई, महिला को किए गंदे इशारे, राजस्थान का वीडियो वायरल

0

राजस्थान के सवाईमाधोपुर बस स्टैंड पर मनचले ने महिला को गंदे इशारे कर परेशान किया. महिला ने नजरअंदाज किया लेकिन जब हरकतें बढ़ीं तो महिला ने ऐसा किया, जिससे उसकी लोगों ने खूब तारीफ की.

राजस्थान के सवाईमाधोपुर से एक अजीबो-गरीब लेकिन सीख देने वाली घटना सामने आई है. यहां बस स्टैंड पर एक मनचला युवक महिला से छेड़छाड़ करने लगा और उसे गंदे इशारे करने लगा. महिला ने पहले तो चुपचाप नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन जब युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो महिला का धैर्य टूट गया. उसने तुरंत अपनी चप्पल निकाली और मनचले की पिटाई शुरू कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड पर काफी भीड़ थी. एक महिला अपनी बस का इंतजार कर रही थी, तभी वहां मौजूद युवक ने बार-बार उसके पास आकर गंदे इशारे करना शुरू कर दिया. पहले तो महिला ने उसे नजरअंदाज किया, लेकिन जैसे-जैसे युवक की हरकतें बढ़ीं, महिला ने साहस दिखाते हुए सबक सिखाने का फैसला लिया.

महिला ने गुस्से में युवक को पकड़कर चप्पलों से ताबड़तोड़ पीटना शुरू कर दिया. यह नजारा देखते ही वहां मौजूद लोग इकट्ठा हो गए. भीड़ ने भी महिला का समर्थन किया और युवक को घेर लिया. कुछ लोगों ने इस पूरे वाकये का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला मनचले को डंडे और चप्पलों से पीट रही है और युवक बचने की कोशिश कर रहा है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मनचले अक्सर बस स्टैंड और सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को परेशान करते रहते हैं. लेकिन इस महिला ने जिस साहस के साथ जवाब दिया, वह काबिले तारीफ है.

ENTERTAINMENT : अविका और मिलिंद ने शादी के चार दिन बाद ही दे दी खुशखबरी, ‘बालिका वधू’ ने कहा- बहुत जल्द हमारा छोटा सा, नन्हा सा…

0

बालिका वधू अविका गोर ने नेशनल टीवी पर अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की है. शादी के 4 दिन बाद इस कपल ने फैंस को खुशखबरी दे दी है.

टीवी की बालिका वधू अविका गोर शादी के बंधन में बंध गई हैं. अविका ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से नेशनल टीवी पर शादी रचाई है. ये दोनों पति पत्नी और पंगा में नजर आ रहे हैं. इसी शो में दोनों ने शादी रचाई है. मिलिंद और अविका की शादी अगले हफ्ते टीवी पर टेलिकास्ट होगी. ये कपल 30 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं. शादी के 4 दिन बाद ही इस कपल ने खुशखबरी दे दी है.

अविका गोर और मिलिंद चंदवानी ने शादी के टीवी पर टेलिकास्ट होने से पहले ही फैंस को खुशखबरी दे दी है. अविका और मिलिंद ने लोगों को ऐसा सरप्राइज दिया है कि हर कोई चौंक गया है. शुरुआत में मिलिंद भी इस बारे में बात करते हुए डर रहे थे. फिर अविका ने अपनी खुशखबरी सबके साथ शेयर की.

वीडियो में अविका कहती हैं- ‘आज हमारी लाइफ का बहुत बड़ा दिन है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये सब शादी से पहले होगा. होगा भी और हमें आपको बताना पड़ेगा.’ मिलिंद कहते हैं- ‘अविका एक बार फिर सोच ले. मुझे तो फैमिली को बताने में डर लग रहा है. वो क्या कहेंगे कि छोटी सी उम्र में ये सब कर लिया.’ फिर अविका कहती हैं- ‘चार लोग बातें बनाएंगे. दुनियावालों के सामने लाने से पहले उनके ताने सुनने पड़ेंगे.’ मिलिंद फिर कहते हैं- ‘इसको शादी के बाद बताएं तो?’

अविका ने कहा- ‘तब तक बहुत देर हो जाएगी. लोगों को ये दिखने भी लग जाएगा. दोनों इस दौरान पूरा सस्पेंस बनाते रहे.’ आखिरी में अविका ने कहा- ‘बहुत जल्द हमारा छोटा सा, नन्हा सा, प्यारा सा यूट्यूब चैनल आने वाला है.’

अविका और मिलिंद ने ये वीडियो अपने यूट्यूब चैनल को प्रमोट करने के लिए शेयर किया था. दोनों ने वीडियो में इतना सस्पेंस ऐसे बनाया था कि जैसे कोई और ही खुश खबरी हो.

NATIONAL : गयाजी में शराब पार्टी में बुलाकार भाई को मार दी गोली, फिर थाने पहुंचा आरोपी, मचा हड़कंप

0

गयाजी में विजयादशमी के दिन गुरुवार को शराब पार्टी में बुलाकर एक शख्स ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद वह खुद थाना पहुंच गया और पुलिस से कहा कि मैने भाई को गोली मार दी, ये सुनकर थाने में पुलिस भी हैरान हो गई और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

गयाजी जिले के शेरघाटी में एक शख्स ने अपने ही चचेरा भाई को सीने में चार गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाना पहुंचकर बताया तो थाने में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था. इसी कारण चचेरे भाई ने घटना को अंजाम दिया है.

आरोपी के बताए जाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से युवक के शव को बरामद किया. साथ ही 4 खोखा और कट्टा को जब्त किया गया. मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में की है. वहीं आरोपी का नाम राजेश कुमार है. घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले की है.

बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश के चाचा द्वारिका प्रसाद की दो बेटी है. बचपन में दीपक को गोद लिया गया था. दोनों बेटी की शादी हो चुकी है. द्वारिका प्रसाद और उसकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है, जिसमे संपति का मालिक दीपक कुमार को बना दिया था, जिसे लेकर आरोपी को राजेश से खुन्नस था.

यही वजह थी कि उसने अपने चचेरे भाई की हत्या की साजिश बनाई और फिर विजयादशमी के दिन शराब पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें दीपक कुमार को बुलाया गया. दोनों ने साथ में पहले शराब पी फिर इसके बाद नशे में राजेश ने अपने ही चचेरे भाई दीपक के सीने में 4 गोली मार दी, जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

शेरघाटी एएसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना गुरुवार की देर शाम की है. आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. वहीं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन को लेकर एफएसएल टीम को बुलाई गई है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस हरेक बिंदुओं पर जांच कर रही है.

ENTERTAINMENT : झगड़ा भूल एक्ट्रेस ने छुए पवन सिंह की मां के पैर, पावर स्टार ने गलती के लिए मांगी माफी

0

राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह और आहाना के बीच पंगा हुआ था, लेकिन बाद में दोनों ने अपने गिले-शिकवे भुला दिए. शो से बाहर आने के बाद आहाना ने पवन सिंह को लेकर अनसुनी बात शेयर की है.

राइज एंड फॉल शो से आहाना कुमरा का सफर खत्म हो चुका है. शो से बाहर आने के बाद वो कई सारे खुलासे कर रही हैं. उन्होंने शो में धनश्री वर्मा और पवन सिंह संग पंगे को लेकर भी जिक्र किया. आहाना ने बताया कि पावर स्टार ने बड़प्पन दिखाते हुए उनसे माफी मांगी थी.

फिल्मीज्ञान संग बातचीत में आहाना कुमरा ने बताया कि जब पवन सिंह जी की मां स्टेज पर आईं, तो मैंने उनके पैर छुए. पवन जी ने वो नोटिस किया. फिर उन्होंने आकर मुझसे सॉरी कहा. जो इंसान दो हफ्तों से मुझे गलत समझ रहे थे. मैंने एक चीज ऐसी की, जहां उन्हें समझ आया कि मैं गलत नहीं हूं. मुझे नहीं पता कि वो मेरे बारे में क्या सोचते हैं.

लेकिन मैंने उनकी माता जी के पैर छुए, उन्होंने माफी मांगी. फिर हम गले मिले. बात वहीं खत्म कर दी. मैं सच कहूं, तो ये शो स्क्रिप्टेड नहीं था. मैंने अपनी जिंदगी में इतना अनस्क्रिप्टेड शो कभी नहीं किया.

शो पर पवन सिंह और आहाना का झगड़ा धनश्री को लेकर हुआ था. आहाना का कहना था कि धनश्री तलाक की बात करके लोगों की दया बटोर रही हैं. पवन सिंह ने धनश्री का सपोर्ट करते हुए आहाना से पंगा मोल लिया था. लेकिन शो से जाते-जाते दोनों ने अपने गिले शिकवे भुला दिए. आहाना का कहना है कि मैंने शो पर धनश्री की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल नहीं उठाए. वही हमेशा अपने तलाक का जिक्र करती हैं. धनश्री ने एक नहीं, बल्कि कई बार तलाक की स्टोरी सुनाई है.

शो से बाहर आने के बाद पावर स्टार अपनी चुनावी रैली में बिजी हैं. वहीं आहाना इंटरव्यू में अपनी सफाई दे रही हैं. आहाना ने अपनी बात कह दी. अब देखते हैं कि धनश्री बाहर आने के बाद क्या कहती हैं. ये भी चर्चा है कि आहाना के बाद कुब्रा सैत शो से बाहर हो चुकी हैं. अब शो में ट्रॉफी की लड़ाई अरबाज पटेल, आकृति नेगी, अर्जुन बिजलानी, धनश्री, आदित्य नारायण, मनीषा रानी, कीकू शारदा और आरुष भोला के बीच है.

GUJARAT : नवरात्रि की आठवीं रात पुरुष श्रृंगार कर साड़ी पहनकर खेलते हैं गरबा, जानें 200 साल पुरानी परंपरा की वजह

0

अहमदाबाद के शाहपुर स्थित सदू माता की पोल में नवरात्रि की आठवीं रात एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है. यहां पुरुष साड़ी पहनकर गरबा खेलते हैं। यह परंपरा पिछले 200 सालों से जारी है. मान्यता है कि सदूबेन नाम की महिला के श्राप के बाद बारोट समुदाय ने उन्हें माता का दर्जा दिया और आज भी यह प्रथा निभाई जाती है.

अहमदाबाद में नवरात्रि के अवसर पर पूरे गुजरात में गरबा की धूम रहती है, लेकिन शाहपुर के सदू माता की पोल में नवरात्रि की आठवीं रात एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है. यहां पुरुष साड़ी पहनकर पारंपरिक गरबा खेलते हैं. यह परंपरा करीब 200 साल से लगातार निभाई जा रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार इस परंपरा की शुरुआत सदूबेन नाम की महिला की कहानी से जुड़ी है. बताया जाता है कि करीब दो सौ साल पहले मराठा सेना से बचाने में बारोट समुदाय असफल रहा था. इस दौरान सदूबेन ने दुखद परिस्थितियों में प्राण त्याग दिए और अपने समुदाय को श्राप दिया. बाद में बारोट समुदाय की पीढ़ी आगे नहीं बढ़ पाई. इसके बाद समुदाय ने सदूबेन को माता का दर्जा दिया और उनकी पूजा शुरू की.श्राप से मुक्ति और सदूबेन के प्रति सम्मान जताने के लिए हर साल नवरात्रि की आठवीं रात पुरुष साड़ी पहनकर श्रृंगार करते हैं और गरबा खेलते हैं. इसे ही सदू माता की परंपरा कहा जाता है.

आज भी इस परंपरा को निभाने के लिए दूर-दराज से लोग यहां आते हैं. श्रद्धालु मानते हैं कि सदू माता में आस्था रखने और मानता पूरी करने के बाद पुरुष साड़ी पहनकर गरबा खेलते हैं. यह नजारा हर साल हजारों लोगों को आकर्षित करता है. नवरात्रि की रौनक के बीच सदू माता की पोल की यह परंपरा अहमदाबाद की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखे हुए है.

NATIONAL : दो पोतों की दादी का चल रहा था अफेयर… फोन पर बॉयफ्रेंड से बातें-मुलाकातें, चौंका देने वाली है ये लव स्टोरी

0

यह अजीबोगरीब लवस्टोरी झांसी जिले की है. यहां दो पोतों की दादी ने बॉयफ्रेंड बना रखा था. उसका ये अफेयर करीब ढाई साल से चल रहा था. अब दादी ने जो स्टेप लिया, उसने लोगों को हैरान कर दिया है. दादी अपने 35 साल के प्रेमी संग फरार हो गई है, जाते-जाते वह बहुओं के गहने और नकदी भी ले गई…

ये बेहद अजीब कहानी यूपी के झांसी जिले की है. यहां मऊरानीपुर इलाके में 40 साल की महिला अचानक प्रेमी संग फरार हो गई. यह महिला खुद दो बेटों की मां और दो छोटे-छोटे पोतों की दादी है. परिजनों का आरोप है कि जाते-जाते वह घर से बहुओं के जेवर और नकदी भी साथ ले गई. इस घटनाक्रम से पूरा परिवार टूटकर रह गया है.

महिला का पति कामता प्रसाद ग्राम स्यावरी में रहता है. कामता ने कहा कि करीब ढाई साल पहले वह अपनी पत्नी को लेकर भिंड-मुरैना इलाके के ईंट-भट्टों पर मजदूरी करने गया था. वहीं पत्नी की मुलाकात राठ तहसील के बिहुनी गांव के रहने वाले अमर सिंह प्रजापति से हुई. पहले तो मुलाकातें सामान्य रहीं, लेकिन धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गईं और यह रिश्ता अवैध संबंध में बदल गया.

कामता का कहना है कि उसने कई बार पत्नी के मोबाइल पर अमर का नंबर देखा. दोनों की बातचीत भी सुनी. घर की बहुओं को भी पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा. बावजूद इसके वह चोरी-छिपे प्रेमी से मिलती रही. पति ने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, यहां तक कि उसे घर वापस भी ले आया, लेकिन मोबाइल पर बातचीत और चोरी-छिपे मुलाकातें थमी नहीं.

कुछ दिन पहले जब कामता अपने बेटे का इलाज कराने झांसी गया हुआ था, तभी उसकी पत्नी ने मौका पाकर घर से करीब 40 हजार रुपये कैश और बहुओं के जेवरात समेट लिए और प्रेमी अमर सिंह के साथ फरार हो गई. यह खबर पूरे परिवार के लिए बेहद हैरान-परेशान कर देने वाली थी.घर की बहुएं, जिनके जेवर गायब हो गए, सदमे में हैं. पोते दादी के अचानक गायब हो जाने को समझ ही नहीं पा रहे. जो महिला अब तक परिवार के लिए संरक्षक की भूमिका में थी, वही पूरे परिवार को आर्थिक और भावनात्मक रूप से तोड़कर चली गई.

दो पोतों की दादी के इस कदम ने परिजनों को सदमे में डाल दिया है. पीड़ित पति ने मजबूरी में परिवार के साथ मऊरानीपुर थाने का रुख किया. वहां जाकर उसने पत्नी और उसके प्रेमी अमर सिंह के खिलाफ तहरीर दी और आरोप लगाया कि दोनों मिलकर गहने और नकदी लेकर भाग गए हैं.

परिजनों ने थाने में हंगामा भी किया और मांग की कि जल्द से जल्द दोनों को ढूंढ़ा जाए. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है. यह मामला गांव और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गया. लोग यह सोचकर हैरान हैं कि दो पोतों की दादी बहुओं के जेवर और नकदी लेकर 35 साल के प्रेमी संग फरार कैसे हो सकती है.

मऊरानीपुर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. मजदूरी के दौरान शुरू हुआ महिला का अफेयर उसके परिवार के लिए गहरा घाव बन गया. परिवार की बहुएं और बच्चे हैरान हैं, वहीं पति को अपने जीवनसाथी के विश्वासघात का सामना करना पड़ रहा है.

- Advertisement -