Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 403

NATIONAL : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, अबतक 45 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

0

धराली की भयंकर आपदा ने गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया. हजारों यात्री फंस गए. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू किए.

उत्तराखंड में मौसम के सुधरते ही चार धाम यात्रा ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. 30 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई यह पवित्र यात्रा अब 45 लाख श्रद्धालुओं को पार कर चुकी है. खराब मौसम, लगातार बारिश और 5 अगस्त की धराली आपदा के कारण यात्रा कई बार ठप हो गई थी, लेकिन अब राहत मिलने पर दैनिक दर्शन 13 हजार से अधिक हो गए हैं.

हेमकुंड साहिब में भी सिख श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब देखा जा रहा है. पर्यटन विभाग ने पंजीकरण को अनिवार्य रखा है. शुक्रवार को हरिद्वार-ऋषिकेश में 1480 नए रजिस्ट्रेशन हुए .चार धाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से हुआ था. 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खुले. शुरू में यात्रा सुचारू चली. जून-जुलाई में भारी बारिश और भूस्खलन ने रुकावटें पैदा कीं. 5 अगस्त को धराली की भयंकर आपदा ने गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया. हजारों यात्री फंस गए. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू किए. सड़कों की मरम्मत और वैकल्पिक मार्गों से यात्रा पटरी पर लौटी.

अब मौसम सुधारने पर सड़क मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. यात्रा मार्ग के बाजार फिर गुलजार हो गए हैं. स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिला है. पर्यटन विभाग के मुताबिक एक दिन में चार धामों के अलावा हेमकुंड साहिब में 13 हजार से अधिक दर्शन हो रहे हैं.

चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है, जो सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए जरूरी है. पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन केंद्र भी स्थापित किए हैं. आपदा के दौरान ऑफलाइन सेंटरों पर सन्नाटा छाया था. अब भीड़ बढ़ रही है. शुक्रवार को हरिद्वार, ऋषिकेश और हरबर्टपुर केन्द्रों में 1480 श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन किया गया.विभाग ने दैनिक सीमा तय की है.

Navratri 2025 Kanya Puja: कन्या पूजन से खुश होते हैं नवग्रह! जानें नवरात्रि का ये खास उपाय

0

नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक कन्या पूजा को करने से नवग्रह प्रसन्न होते हैं. जानते हैं इस साल कन्या पूजन कब है?2025 की शुरुआत हो चुकी है. हर तरफ माता रानी के भक्त उनकी भक्ति में लीन हैं. नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है. जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनकी पूजा अर्चना कर भोजन कराया जाता है.

मान्यताओं के मुताबिक प्रत्येक कन्याओं में माता का रूप विद्यमान होता है, इस वजह से नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन करना बेहद जरूरी है.

कन्या पूजन का संबंध नवग्रहों से
नवरात्रि में सही तरीके से कन्या पूजन करने पर हम अपने नवग्रहों को खुश कर सकते हैं, क्योंकि कन्या पूजन धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ जीवन में सकारात्मक बदलाव, सुख, समृद्धि और यश को बुलाने का एक माध्यम भी है.

कन्या पूजन के दौरान बनने वाले प्रसाद का संबंध हमारे ग्रहों से भी होता है. आइए जानते हैं इसके बारें में.

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कन्या पूजन को सही विधि से करने पर हम अपने 9 ग्रहों को एक्टिव करने का काम करते हैं और मां दुर्गा की कृपा पाते हैं.

कन्या पूजन कब है? (Kanya Puja Kab Hai)
अष्टमी तिथि
नवरात्रि की अष्टमी तिथि को कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. इस दिन कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उन्हें भोजन कराया जाता है.

नवमी तिथि
बहुत से लोग कन्या पूजन नवमी तिथि को भी करते हैं. नवमी तिथि शक्ति साधना का अंतिम चरण माना जाता है. इस दिन भी कई जगह छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराया जाता है.

यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री ज्योतिष और धार्मिक विषय के जानकर हैं, ये बीते एक साल से abplive.com से जुड़े हुए हैं और विभिन्न विषयों पर लेखन कार्य कर रहे हैं. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है. दिल्ली में जन्मे अंकुर अग्निहोत्री को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, स्वप्न शास्त्र में विशेष रुचि रखते हैं. ये डिजीटल प्लेट फॉर्म पर ज्योतिष को लोकप्रिय और इसकी विश्वनीयता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, इनका मकसद नई पीढ़ी को ज्योतिष, धर्म और आध्यत्म की शक्ति से रूबरू कराना है. ज्योतिष व धर्म के साथ इनको साहित्य पढ़ने और फिल्में देखने का भी शौक है.

UP :अलीगढ़ में बाइक शोरूम मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, पिता ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

0

अभिषेक गुप्ता अपने परिवार के साथ सिकंदराराव के लिए बस का इंतजार कर रहा था. तभी वहां दो बाइक सवार बदमाश पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.गोली अभिषेक के मुंह पर लगी.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फ़ैल गयी, जब यहां के थाना रोरावर क्षेत्र में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बाइक शो रूम के मालिक के बेटे अभिषेक गुप्ता पर फायरिंग कर दी, जिसमें अभिषेक की मौके पर मौत हो गई. घटना खैरेश्वर चौराहे पर हुई, उस वक़्त अभिषेक अपने पिता और चचेरे भाई जीतू के साथ सिकंदराराव जाने के लिए बस में सवार हो रहा था.

परिजनों ने हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ डॉ. पूजा शकुन पांडे और राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे पर ब्लैकमेलिंग और पैसे के लेन-देन का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया है. जिस पर पुलिस ने अशोक पांडे को हिरासत में ले लिया हैऔर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात को अभिषेक गुप्ता अपने परिवार के साथ सिकंदराराव के लिए बस का इंतजार कर रहा था. तभी वहां दो बाइक सवार बदमाश पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.गोली अभिषेक के मुंह पर लगी, परिवार के लोगों को भी निशाना बनाया गया, लेकिन वे बाल-बाल बच गए. मौके पर चीखपुकार मच गयी.फौरन ही पुलिस को सूचना दी गयी. थाना रोरावर की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंची, अभिषेक को अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई.

मृतक अभिषेक के पिता ने FIR में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे और राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ये दोनों लंबे समय से अभिषेक को ब्लैकमेल कर रहे थे. परिजनों के मुताबिक अभिषेक का इन दोनों से पुराना मेल-जोल था, लेकिन मतभेद के बाद ब्लैकमेलिंग शुरू हो गई. पिता ने कहा कि ये लोग हमारे बेटे को धमकाते थे और पैसे वसूलते थे.

NATIONAL : छात्रा को बचाने की कोशिश में फिसली बाइक, हादसे का वीडियो वायरल

0

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से एक हादसे का वीडियो सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें भी आई है.

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं से एक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, जहां एक बाइक सवार और उसके पीछे बैठी महिला घायल हो गई. वीडियो में देखा गया कि एक स्कूली बच्ची को बचाने के कारण बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर बुरी तरह गिर जाते हैं. यह हादसा सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब वायरल हो रहा है.

ये घटना घुमारवीं के एक व्यस्त सड़क पर हुई, जहां एक बाइक सवार और उसके पीछे बैठी महिला कहीं जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर बाइक के सामने एक स्कूली बच्ची आ जाती है. जिसके चलते बाइक सवार बच्ची को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाता है, ताकि बच्ची को चोट न पहुंचे. इस दौरान बाइक सवार का बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों सड़क पर गिर जाते हैं. हादसे में दोनों ही लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं.

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. राहगीरों ने बाइक सवार और महिला को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. लेकिन अभी भी दोनों को नगरानी में रखा जा रहा है. वहीं, स्कूली बच्ची को कोई चोट नहीं आई है, बच्ची बिल्कुल सुरक्षित बताई जा रही है.

वीडियो देखने के बाद लोगों ने कई प्रतिक्रियाएं दी है. लोगों ने बाइक सवार की जमकर तारीफ की है. अगर बाइक सवार मौके पर ब्रेक नहीं लगाता तो बच्ची की जान को खतरा भी पहुंच सकता था.

NATIONAL : दवा के लिए पानी की जगह दी बर्फ, सोने के लिए कंक्रीट का बिस्तर… US से डिपोर्ट 73 साल की सिख महिला की आपबीती

0

73 साल की सिख महिला हरजीत कौर, जो अमेरिका में 33 सालों से रह रही थीं, को हिरासत में कथित रूप से भोजन, दवा और बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया. उनके वकील दीपक अहलूवालिया ने बताया कि उन्हें 60-70 घंटे बिना बिस्तर के फर्श पर सोना पड़ा, जब वे दवा मांगती थीं तो बर्फ का प्लेट दिया गया.

भारतीयों के साथ विदेशों में दुर्व्यवहार करने के मामला समय-समय पर सामने आता रहता है. ऐसा ही एक मामला अमेरिका से आया है. तीस साल से ज्यादा समय तक अमेरिका में रहने वाली सिख महिला हरजीत कौर के खिलाफ कथित तौर पर हिरासत के दौरान गंभीर दुर्व्यवहार हुआ. उनकी उम्र 73 साल है. महिला के वकील दीपक अहलूवालिया ने बताया कि हिरासत में उन्हें खाना और दवाई तक नहीं दी गई और जब उन्होंने दवाई लेने के लिए पानी मांगा, तो सिर्फ बर्फ की प्लेट दी गई.

इतना ही नहीं, हरजीत कौर ने जब बताया कि उनके पास डेंटर्स (दांत) हैं और वह चबाकर नहीं खा सकतीं, तब एक अमेरिकी गार्ड ने कथित तौर पर कहा कि ये तुम्हारी गलती है. वकील अहलूवालिया ने बताया कि अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) के अधिकारियों ने कौर के साथ ‘अस्वीकार्य’ व्यवहार किया. उन्हें 60–70 घंटे तक बिना बिस्तर हिरासत में रखा गया और उन्हें फ्लोर पर सोना पड़ा, जबकि उन्होंने पहले दोनों घुटनों की सर्जरी करवाई थी.

अहलूवालिया ने कहा, ‘उन्हें बिस्तर नहीं दिया गया और उन्हें हॉल्डिंग रूम साझा करना पड़ा. वहां सिर्फ कंक्रीट की बेंच थी. कंबल के साथ फर्श पर सोना पड़ा. घुटनों की सर्जरी के कारण उठना भी मुश्किल था.’वकील ने बताया कि कौर जब दवाई लेने के लिए खाना मांगती थीं, तो उनकी मांगें नजरअंदाज कर दी जाती थीं. उन्हें केवल एक चीज़ सैंडविच दिया गया. जब उन्होंने फिर से कुछ खाने या पानी की मांग की, तो सिर्फ बर्फ की प्लेट दी गई.

8 सितंबर को इमिग्रेशन चेक-इन के दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया और बैकर्सफील्ड के डिटेंशन सेंटर में रखा गया. 10 सितंबर को उन्हें हाथकड़ी में लॉस एंजेल्स ले जाया गया, फिर जॉर्जिया, आर्मेनिया और आखिरी में गुरुवार को दिल्ली लाया गया.दिल्ली पहुंचने के बाद हरजीत कौर ने कहा, ‘इतने साल वहां रहने के बाद अचानक हिरासत और डिपोर्टेशन का सामना करना, इससे बेहतर है कि मर जाऊं. ऐसे हालात में जीना मुश्किल है. देखिए मेरे पैर, गोबर की तीलियों जैसे सूजे हुए हैं. मुझे न दवाई मिली न चलने की ताकत.’

कौर अब पंजाब में अपनी बहन के साथ मोहाली में रह रही हैं. उनके डिपोर्टेशन ने कैलिफ़ोर्निया में सिख समूहों और इमिग्रेंट राइट्स एक्टिविस्ट में गुस्सा पैदा कर दिया. समर्थकों ने ‘हमारी दादी से हाथ हटाओ’ और ‘दादी को घर लाओ’ जैसे नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया.उनकी पोती सुखदीप कौर ने उन्हें ‘स्वतंत्र, निःस्वार्थ और मेहनती महिला’ बताया. छोटे भाई कुलवंत सिंह ने कहा, ‘यह दुखद है कि उन्हें परिवार से अलग कर दिया गया. अब हम सभी परिवार के सदस्य उनकी देखभाल करेंगे.’

RAJASTHAN : गरबा खेलने के दौरान करंट की चपेट में आया 6 वर्षीय मासूम, हुई मौत

0

राजस्थान के अजमेर में गरबा खेलने के दौरान एक 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. बताया जाता है कि मासूम करंट की चपेट में आ गया था. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन बचाया नहीं जा सका.

अजमेर की आर. के. पुरम कॉलोनी में गरबा रास खेलने के दौरान बीती रात को एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई. इससे गरबा खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और देर रात तक मामले की जांच पड़ताल में लगी रही.हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महेश वाटिका के पास आर.के.पुरम निवासी देविक उर्फ कृष्णा के रूप में हुई है. देविक घर के निकट ही आर. के. पुरम कॉलोनी विकास समिति की ओर से नवरात्र के उपलक्ष में कराए जा रहे गरबारास में खेलने के लिए चला गया था.

गरबारास आयोजक द्वारा लाइटिंग व साउंड व्यवस्था में लगाए गए विद्युत तार में कोई तार खुला रह गया. जिससे देविक को करंट लग गई और वह अचेत हो गया. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.बच्चे के शव को जेएलएन अस्पताल के चीरघर में रखवाया गया है. जहां पुलिस शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी. लेकिन परिजन और रिश्तेदार बिना पोस्टमार्टम के ही शव चाह रहे हैं. घटना को लेकर कुछ लोगों ने गरबा आयोजकों के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की है.

घटना से गुस्साए लोगों ने गरबा आयोजन के लिए लगे बड़े बैनर भी फाड़ दिए. साथ ही लोग गरबा आयोजक के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

DELHI : मायापुरी की फैक्ट्री में अचानक लगी आग, 50 कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकले, बड़ा हादसा टला

0

पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में अचानक एक फैक्ट्री में आग लग गई. धुएं का गुबार उठते ही आसपास के लोग और फैक्ट्री के कर्मचारी डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का भी नुकसान नहीं हुआ. यह घटना सी ब्लॉक इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित पानी के वाल्व बनाने वाली फैक्ट्री में हुई. आग की शुरुआत पहले फ्लोर से हुई और देखते ही देखते लपटें दूसरे फ्लोर तक फैल गईं.

हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 50 कर्मचारी काम कर रहे थे. जैसे ही धुआं दिखा, सभी लोग घबराकर बाहर निकल गए और किसी तरह अपनी जान बचाई. फैक्ट्री से निकलते ही कर्मचारियों ने दमकल और पुलिस को तुरंत सूचित किया. कर्मचारियों की त्वरित प्रतिक्रिया और संयम ने बड़े हादसे को टालने में मदद की.

सूचना मिलते ही नजदीकी फायर स्टेशनों से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. जनकपुरी फायर ऑफिसर अमितपाल ने बताया कि दोपहर 1:40 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली और उनकी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची.दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा के इंतजाम किए.

दमकल विभाग की तेजी और कर्मियों की तत्परता के कारण आग को फैक्ट्री के बाकी हिस्सों में फैलने से रोका जा सका. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी के घायल होने या जान गंवाने की कोई खबर नहीं है.अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से लग सकती है. जांच पूरी होने के बाद ही सटीक कारणों का खुलासा किया जाएगा.

हादसे के बाद फैक्ट्री के कर्मचारी और मालिक ने दमकल और पुलिस विभाग की तारीफ की. कर्मचारियों ने कहा कि उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी फैक्ट्री ने ली और हादसे के वक्त उन्हें जल्दी बाहर निकालने में मदद की.

BUSINESS : छोटे कारोबारियों के लिए बढ़िया मौका! अब विदेश में सामान एक्सपोर्ट करना होगा आसान; सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

0

विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों को सीधे भारतीय विक्रेताओं से उत्पाद खरीदने और उन्हें विदेशी ग्राहकों को बेचने की अनुमति देने के लिए भारत सरकार विदेशी निवेश के नियमों में ढील देने की तैयारी में है.

सरकार विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है. इसी क्रम में विदेशी निवेश के नियमों में ढील देने की भी तैयारी जोरो पर है. इसके चलते विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों को सीधे भारतीय विक्रेताओं से सामान खरीदने और उन्हें विदेशी ग्राहकों को बेचने की सुविधा मिलेगी. सरकार की इस कदम से अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां घरेलू विक्रेताओं से समान खरीदकर विदेशी बाजारों में बेच सकेंगी.

फिलहाल भारत में विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां केवल मार्केटप्लेस की तरह काम कर सकती हैं. ये खरीदारों व विक्रेताओं को जोड़कर कमीशन से अपनी कमाई कर सकती हैं. भारत किसी भी विदेशी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीधे उपभोक्ताओं को सामान बेचने की अनुमति नहीं देता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कई सालों से यह प्रतिबंध भारत और अमेरिका के बीच विवाद का कारण रहा है. विश्व की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन लंबे समय से इस नियम में राहत की मांग कर रही है. नियमों में बदलाव की बात ऐसे समय में हो रही हैं जब भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है. हालांकि, कई व्यापार समूहों ने सरकार के इस तरह के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि बड़ी विदेशी कंपनियां उनके व्यापार के लिए खतरा हो सकती हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, जटिल डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया, कठिन रेगुलेशन के कारण भारत के 10 प्रतिशत से भी कम छोटे कारोबार, जो घरेलू स्तर पर ऑनलाइन विक्रेता हैं, वैश्विक बाजारों में ई-कॉमर्स के जरिए अपने सामानों को निर्यात नहीं कर पाते हैं. सरकार ने जो नियम प्रस्तावित किए हैं वह एक थर्ड पार्टी निर्यात मॉडल की तरह है, जिसका अनुपालन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ी एक समर्पित इकाई निर्यात संभालेगी. पिछले साल, अमेजन ने कहा था कि उसने 2015 से भारतीय विक्रेताओं को कुल 13 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात कराने में मदद की है. कंपनी ने 2030 तक भारत से निर्यात को 80 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है.

सरकार के इस फैसले के बीच छोटे खुदरा विक्रेताओं के संगठन नियमों में बदलाव न करने की अपील कर रहे हैं. उनका मानना है कि अमेजन अपनी वित्तीय ताकत से छोटे कारोबारियों के कारोबार को नुकसान पहुंचा सकती है. हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया गया है कि नियमों में छूट केवल निर्यात के लिए ही लागू होगी और नियमों का उल्लघंन करने वालों पर भारी जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी. पिछले साल ही भारत के प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमेजन पर कुछ चुनिंदा विक्रेताओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था, हालांकि ई-कॉमर्स प्लेटफार्म कंपनी ने आरोपों को खारिज किया था.

NATIONAL : ननद को अपनी खूबसूरत भाभी से हुआ प्यार, घर-परिवार छोड़कर दोनों हुईं रफूचक्कर, वॉट्सएप चैटिंग से खुला राज

0

आमतौर पर ननद-भाभी के रिश्ते में खटपट की कहानियां सुनने को मिलती हैं, लेकिन जबलपुर में सामने आए एक मामले ने सबको चौंका दिया है. यहां एक ननद अपनी ही भाभी की खूबसूरती पर फिदा हो गई और दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ गया. हालात ऐसे बने कि ननद और भाभी अपने घर-परिवार को छोड़कर रफूचक्कर हो गईं है.

मामला अमरपाटन इलाके का है, जहां आशुतोष नाम के युवक ने करीब 7 साल पहले संध्या से लव मैरिज की थी. दोनों की शादीशुदा जिंदगी सामान्य चल रही थी और दोनों का 5 साल का बेटा भी है. इस दौरान आशुतोष अपने बच्चे की पढ़ाई के सिलसिले में पत्नी समेत जबलपुर शिफ्ट हो गया. जबलपुर में घर पर आशुतोष की ममेरी बहन यानी पत्नी की ननद मानसी का आना-जाना लगा रहता था और ननद-भाभी में काफी बातचीत भी होती थी. कई बार दोनों साथ में बाज़ार भी जाती थीं. लेकिन ननद-भाभी का पारिवारिक रिश्ते के चलते किसी को कोई शक भी नहीं था. सब कुछ सामान्य था.

इसी बीच, अचानक 12 अगस्त को आशुतोष की पत्नी संध्या अचानक घर से लापता हो गई और अगले दिन वह जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मिली और फिर कुछ समय तक पति और बेटे के साथ रही. लेकिन 22 अगस्त को वह अपना मोबाइल घर पर छोड़कर बाहर गई तो वापस नहीं लौटी और अब तक लापता है.

पति अपनी लापता पत्नी के लिए परेशान था लेकिन उसे कभी शक भी नहीं हुआ कि उसकी पत्नी और बहन के बीच रिश्ता महज पारिवारिक नहीं है. पत्नी के लापता होने के कुछ दिन बाद जब पति ने घर पर रखा पत्नी का फोन खंगाला तो उसमें ननद के साथ पत्नी की रोमांटिक चैटिंग मिली जिसे देखकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई.

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पीड़ित पति की ओर से जबलपुर ग्रामीण के घमापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. क्योंकि पत्नी अपने साथ फोन नहीं ले गई है इसलिए इसकी लोकेशन ट्रेस करने में समस्या आ रही है हालांकि, कुछ तकनीकी साक्ष्य पुलिस को मिले हैं जिसके आधार पर लापता पत्नी की तलाश की जा रही है.

UP : ‘बेटी होने पर मारते थे ताना…’, महिला की आत्महत्या के मामले में पति और सास गिरफ्तार

0

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 23 सितम्बर को रितु तोमर द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. सोनू मलिक और शकुंतला पर आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है.प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 22 सितम्बर को लखनावली गांव में एक महिला ने ससुराल में पति और सास की पिटाई से तंग आकर आत्महत्या कर ली. जिसका मुकदमा मृतका के भाई ने सूरजपुर कोतवाली दर्ज करवाया था. आज शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतका रितु का भाई अंक्ति सीआईएसएफ में तैनात है. परिजनों ने आरोप लगाया कि रितु को दहेज़ और बेटियों की वजह से परेशान किया जा रहा था. उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि, बागपत निवासी अंकित तोमर की बहन रितु की शादी बागपत के सोनू मलिक से 2014 में हुई थी. सोनू सूरजपुर स्थित सीआईएसएफ में आरक्षी है. बीते सोमवार को उसकी बहन ने पति और सास पर मारपीट करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद अचानक फोन कट हो गया. मायके पक्ष के लोग सूरजपुर पहुंचे तो अंकित की बहन कैलाश अस्पताल में भर्ती मिली. जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में वर्तमान में सूरजपुर निवासी सोनू मलिक पुत्र स्वर्गीय मुंशीलाल और शकुन्तला पत्नी स्वर्गीय मुंशीलाल को गिरफ्तार कर लिया है.

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 23 सितम्बर को रितु तोमर द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. सोनू मलिक और शकुंतला पर आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि दहेज और दो बेटियां पैदा होने पर आए दिन रितु को उसके ससुराल पक्ष के लोग ताना मारते थे. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

दोनों बेटियां अभी मृतका का मायके के पास ही हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. उधर इलाके में भी लोगों ने इस घटना पर हैरानी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

- Advertisement -

News of the Day