Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 428

ENTERTAINMENT : नवजोत सिंह सिद्धू के साथ आएगा इंडियाज गॉट टैलेंट 2025, रियलिटी शो की दुनिया में धमाल, जानिए कब और कहां देखें

0

इंडियाज गॉट टैलेंट का नया सीजन 4 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू जज के रूप में नजर आएंगे. शो की टैगलाइन ‘जो अजब है, वो गजब है’ दर्शाती है कि यह सीजन अनोखे और क्रिएटिव टैलेंट्स को प्रेरित करेगा. क्या टीवी पर रियलिटी शो की बढ़ती भीड़ के बीच यह शो अपनी खास टीवी पर इन दिनों रियलिटी शोज की भरमार है. टेलीविजन पर ‘बिग बॉस’, ‘छोरियां चली गांव’, ‘सुपर डांसर’ जैसे रियलिटी शो की धूम मची हुई है. इस बीच एक और पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ भी वापस लौट रहा है. शो का प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू नजर आ रहे हैं.

नवजोत सिंह सिद्धू की प्रोमो में दमदार लाइन ‘दुनिया में सबसे बड़ा रोग, मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग’, उन लोगों की परेशानियों को दिखाती है जिन्हें समाज की सोच रोकती है. ये लाइन टैलेंट्स को प्रेरित करती है कि वो ऐसे बंधनों से ऊपर उठकर बिना किसी डर अपने सपनों का पीछा करें. इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले प्रोमो में आने वाले सफर की बस एक झलक दिखाई गई है, जिसमें टैगलाइन ‘जो अजब है, वो गजब है’ इस सीजन की असली रूह को बखूबी पेश करती है.

शो के बारे में बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं, ‘मैं उन टैलेंट्स को देखने के लिए उत्साहित हूं जो अनोखे, क्रिएटिव हैं और इतनी हिम्मत रखते हैं कि आम सोच को चैलेंज कर सकें. ये कमाल के टैलेंट्स न सिर्फ पूरे देश को हैरान करने वाले हैं बल्कि अनगिनत लोगों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित भी करने वाले हैं.’

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का प्रीमियर 4 अक्टूबर 2025 से, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा. इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 19 का बोलबाला टीवी पर है. इस शो को सलमान खान एक बार फिर होस्ट कर रहे हैं. इसमें रोज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है. इसके अलावा अमिताभ बच्चन का ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 17 और ओटीटी पर ‘राइज एंड फॉल’ भी चल रहा है. ऐसे में देखना होगा कि इतने रियलिटी शो की भीड़ में इंडियाज गॉट टैलेंट क्या कमाल करता है.

DELHI : मां-बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में जाहिर की ये इच्छा

0

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी में शनिवार को मां-बेटे ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक महिला साक्षी चावला (37) और बेटे दक्ष (11) बताए गए हैं. पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें दुनिया से जाने की इच्छा लिखी थी. बताया जा रहा है कि बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. ऐस सिटी सोसाइटी में रहने वाली एक महिला और उसके 11 वर्षीय बेटे ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी.

मृतकों की पहचान साक्षी चावला (37) पत्नी दर्पण चावला और उनके बेटे दक्ष चावला (11) के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें दुनिया से जाने की इच्छा जाहिर की गई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जिसकी वजह से परिवार लंबे समय से तनाव में था.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. सोसाइटी परिसर में फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है. इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर है. पड़ोसियों के अनुसार परिवार सामान्य रूप से सोसाइटी में रहता था, लेकिन बच्चे की मानसिक स्थिति को लेकर मां अक्सर परेशान रहती थीं.

फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और सुसाइड नोट की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है.

​​​​​​नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

NATIONAL : पंखे की कैप में 15 तोला सोना छुपाकर रखते थे घर के मालिक, चोरों ने ऐसे कर दिया हाथ साफ

0

अलवर के विजय नगर इलाके में एक हैरान करने वाली चोरी हुई है. घर के मालिक ने छत के पंखे की कैप में 15 तोला सोना सालों से छुपा रखा था, लेकिन पेंटिंग के बाद जेवर गायब हो गए. मालिक ने पेंट करने आए मजदूरों पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

राजस्थान के अलवर जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी ज्योतिषाचार्य विनय कुमार यादव ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके घर में छत के पंखे की कैप में सालों से रखे 15 तोला सोने के जेवर चोरी हो गए.विनय कुमार यादव के अनुसार, वो पिछले आठ साल से अपने सोने के जेवर पंखे की कैप में पोटली बांधकर छुपाकर रखते थे. जब भी जरूरत पड़ती, वो वहीं से जेवर निकाल लेते थे. घर में 3 सितंबर से 9 सितंबर तक पेंटिंग का काम चल रहा था.


..
पेंट का काम 9 सितंबर को पूरा हुआ और 10 सितंबर को घर का सामान वापस लगाने के दौरान उन्होंने जेवर देखने के लिए पंखे की कैप हटाई तो पोटली गायब मिली. यह देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया.

उन्होंने तुरंत घर के सभी कोनों की तलाशी ली लेकिन जेवर कहीं नहीं मिले. इसके बाद उन्होंने पेंट करने आए मजदूरों से पूछताछ की लेकिन उन्होंने जेवरात के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया.मालिक ने 10 सितंबर को ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस का कहना है कि मजदूरों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.

यह घटना इस बात का उदाहरण है कि लोग सुरक्षा के लिए घर के असामान्य स्थानों को चुनते हैं, लेकिन वहां भी चोरी होने का खतरा बना रहता है. फिलहाल पुलिस इस अनोखी चोरी के पीछे के रहस्य को सुलझाने में जुटी हुई है.

 

ENTERTAINMENT : : दोस्ती और बियर से मिलकर बनी तमन्ना-डायना की सीरीज, ‘जुगाड़’ से होगा बेड़ा पार?

0

बियर और दोस्ती से मिलकर बनी अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ आज रिलीज हो गई है. तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी स्टारर इस शो में आप दो दोस्तों को मेल डोमिनेटेड अल्कोहल इंडस्ट्री में स्ट्रगल करते और अजब-गजब जुगाड़ से काम चलाते देखेंगे. शो देखने से पहले पढ़िए हमारा रिव्यू.

अपनी जिंदगी में हम सभी कुछ न कुछ बड़ा करना चाहते हैं. सभी में अपना अलग टैलेंट है. हर एक इंसान अपने आप में खास है. लेकिन कुछ ही लोग होते हैं, जो एक पूरी इंडस्ट्री से लड़कर अपनी जगह बना पाते हैं. खासकर तब जब इंडस्ट्री पुरुष प्रधान हो. ऐसा ही कुछ तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी अपनी नई सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ में कर रही हैं. ये शो फीमेल फ्रेंडशिप और बिजनेस के साथ-साथ बहुत सारे ‘गोंडोगोल’ यानी गड़बड़ से भरा हुआ है.

कहानी की शुरुआत शिखा रॉय चौधरी (तमन्ना भाटिया) के अपनी नौकरी से बर्खास्त होने से होती है. शिखा की कंपनी को उसके अतीत से जुड़े विलेन विक्रम वालिया (नीरज काबी) ने हड़प लिया है. तो वहीं उसकी दोस्त अनाहिता उर्फ मैक (डायना पेंटी) अपनी कॉर्पोरेट जॉब में मेहनत करने के बाद भी इग्नोर होने से तंग आ गई है. शिखा के पिता बियर ब्रूअर थे, जो अपने घर में अलग-अलग तरह की बियर बनाते थे. पिता के पैशन को अपना सपना बना चुकी शिखा, नौकरी जाने के बाद दोस्त अनाहिता के साथ मिलकर अपने बियर ब्रांड की शुरुआत करती है. दोनों का बियर इंडस्ट्री में घुसने और अपने पैर जमाने का रास्ता आसान नहीं है, ऊपर से उन्हें चीजों के बारे में कुछ पता भी नहीं है. लेकिन दोनों लड़कियों में हिम्मत और जज्बा बहुत है.

डायना पेंटी की फिल्म ‘कॉकटेल’ का गाना ‘चढ़ी मुझे यारी तेरी ऐसी, जैसे दारू देसी’ आपको याद होगा. शिखा और अनाहिता की दोस्ती भी कुछ ही है. दोनों को बियर से प्यार है और दोनों अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहती हैं. लेकिन मेल डोमिनेटेड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के रास्ते में दो चीजों हमेशा खड़ी होती हैं- पहला है मेल यानी मर्द और दूसरा पैसे. दोनों ही शिखा और अनाहिता के सक्सेस के रास्ते में कांटा बनकर खड़े हैं. ऐसे में दोनों इन मुश्किलों से कैसे डील करेंगी, यही आपको सीरीज में देखने को मिलेगा.

ये सीरीज धीमी शुरुआत के बाद आगे बढ़ते हुए आपको अपने साथ जोड़ती है. अनाहिता और शिखा की दोस्ती तो बढ़िया है ही, उनका अपनी कंपनी खड़ी करने के लिए स्ट्रगल, बीच-बीच में आने वाली दिक्कतें और उन्हें सुलझाने के लिए उनके ‘जुगाड़’ भी अजब-गजब है. ये सब देखने में मजा आता है. ये सीरीज नारिवाद का भाषण नहीं देती. बल्कि बहुत आराम से आपको दुनिया की सच्चाई दिखाती है कि औरत को कुछ काम करवाने के लिए आदमी की जरूरत होती है. कभी-कभी औरत की जिन बातों को लोग सुनने से मना कर देते है, वही मर्द के मुंह से आराम से सुन लेते हैं और मान भी लेते हैं.

परफॉरमेंस की बात करें तो तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है. दोनों की दोस्ती, केमिस्ट्री और मस्ती सब बढ़िया है. नीरज काबी काफी बेमिसाल विलेन है. विलेन वालिया के रूप में वो जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो या तो आपके दिल की धड़कने तेज होती है और फिर आपको ड्रामेबाजी देखने को मिलती है. दोनों ही रूपों में उन्हें देखना जबरदस्त है. नकुल मेहता बढ़िया एक्टर हैं, हम सब ये बात जानते हैं. बॉबी बग्गा का रोल भी उन्होंने काफी अच्छे से निभाया है. हालांकि चटपटे और सनकी अंदाज वाले बॉबी के रूप से शुरू हुआ उनका रोल अंत तक काफी ठंडा पड़ जाता है.

शो में हॉटनेस और बॉयफ्रेंड गोल्स लेकर आते हैं रणविजय सिंघा. शिखा के बॉयफ्रेंड कबीर के रोल में रणविजय का काम बहुत अच्छा है. कबीर न सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड को पूरा सपोर्ट करता है, बल्कि उसके गलत होने पर उसे लाइन पर भी लाता है. जावेद जाफरी और श्वेता तिवारी इस शो में आपका दिल जीत लेंगे. श्वेता तिवारी, लोकल गुंडी लैला के रोल में कमाल हैं. जब भी वो स्क्रीन पर आती हैं उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है. लैला का अपना दबदबा है, वो क्रूर है और ईमानदारी पसंद करती है. लेकिन उसकी शरण में जाना भूल-भुलैया में फंसने जैसा है. आपके पास निकलने का रास्ता मानों है ही नहीं. वहीं भुलक्कड़ डिलन के किरदार में जावेद जाफरी आपका दिल खुश कर देंगे. जावेद बहुत प्यार से अपने किरदार में ढले हैं और उन्हें देखना काफी अच्छा है. सबसे ज्यादा मजा शायद उन्हें ही देखने में इस शो में मुझे आया है. आयेशा रजा और इंद्रनील सेनगुप्ता भी छोटे रोल्स में इस शो में है और दोनों ने बढ़िया काम किया है. कह सकते हैं कि इस शो की जान इसके सपोर्टिंग किरदार हैं.

सीरीज की कहानी आपको हमेशा कुछ ऑफर नहीं करती. आप इसमें घुसने लगते हैं कि कुछ नया हो जाता है और मोमेंटम टूट जाता है. इसमें गहराई हो सकती थी, लेकिन ये उथली लगती है. शो के कुछ हिस्से ऐसे भी हैं, जो काफी बेवकूफी भरे लगते हैं और आप सोचते हैं कि ‘क्या यार कुछ भी’. जैसे शो बियर के बारे में है, तो सब हमेशा बियर ही पीते हैं. यही इसकी बहुत-सी कमियों में से कुछ हैं, जो इस शो को बेहतरीन होने से पीछे रखती हैं. इसकी स्क्रिप्ट और बेहतर हो सकती थी. लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ. शो का म्यूजिक अच्छा है. इसके गाने आपको अपने साथ झूमाते भी हैं. अगर आपको ‘डू यू वाना पार्टनर’ देखनी है, तो ये अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

NATIONAL : कूड़ेदान में पड़े जूते बेचकर करोड़पति बन गए दो दोस्त, ऐसे आया आइडिया

0

मुंबई के रमेश धामी और श्रियांश भंडारी ने 2016 में ग्रीन सोल फाउंडेशन शुरू कर पुराने जूतों-चप्पलों को रीसाइकिल कर नया रूप देना शुरू किया/ अब तक 8 लाख से अधिक जूते जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा चुके हैं. इनके जूते बाजार से सस्ते होते हैं और सरकारी स्कूलों व अनाथ आश्रमों में भी भेजे जाते हैं. साथ ही बैग व चटाइयाँ भी बनाते हैं.

कहानी किसी फिल्म की नहीं पर किसी फिल्म की कहानी से कम भी नहीं. मुंबई में दो अनजान मिले, दोस्ती हुई और फिर इस जोड़ी ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया कि इनका काम न केवल समाज में जागरूकता फैला रहा है बल्कि जरूरतमंदों की जरूरत पूरी कर रहा है.

जी हां ये दोस्त पुराने जूते बेचकर करोड़पति बन गए. ये गुड न्यूज मुंबई से है जहां दो यारों ने मिलकर एक ऐसी फैक्ट्री लगाई है जहां बेकाम जूतों और चप्पलों की मरम्मत करके उन्हें फिर से इस्तेमाल में लाया जा सके ऐसा बनाया जाता है.29 साल के रमेश धामी और 30 साल के श्रियांश भंडारी ग्रीन सोल फाउंडेशन नाम की एक संस्था चला रहे हैं जिसमें कूड़े दान में पड़े जूते- चप्पल या अन्यथा जगह से बेकार जूतों को फिर से इस लायक बनाया जाता है कि वो बाजार में बिक सकें और जरूरतमंदों के काम आ सकें.

साल 2016 मे खुले इस ऑग्रनाइजेशन ने अब तक आठ लाख से ज्यादा रिसायकिलिंग किए जूते चप्पल डिलीवर कर दिये हैं. तस्वीरों में दिख रहे रमेश धामी उत्तराखंड से हैं और एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे. इन्हें मैराथन दौड़ने का शौक था लेकिन बार बार जूता धोखा दे देता. एक दिन रमेश ने महंगा और ब्रांडेड जूता खरीदा. लेकिन समय से पहले ही उस ब्रांडेड जूते ने रमेश को धोखा दे दिया. दौड़ते वक्त जूता फट गया. राकेश ने देसी जुगाड़ लगाया और जूते की मरम्मत करके उसे महीनों पहना.

मैराथन के दिनों में ही रमेश की दोस्ती उदयपुर राजस्थान से आये श्रीयांश भंडारी से हो गई. श्रियांश बीएमएच की पढ़ाई करने मुंबई आए हुवे थे. रमेश ने श्रीयांश के सामने जूतों की रीसाइकिल व्यवसाय का प्रस्ताव रखा और आज इनके बनाये हुए जूते चप्पल हर महीने 25 हजार लोग पहनते हैं. आज इस व्यवसाय से दोनों करोड़ों कमा रहे हैं.

गौरतलब है कि एक जानकारी के अनुसार विश्वभर में एक साल में 35 हजार जूते इस्तेमाल करने के बाद डस्टबिन में फेंक दिए जाते हैं जबकि सवा करोड़ लोगों को जूतों की जरूरत है. जूते चप्पल के अलावा ये लोग स्कूल बैग और मेट- चटाई भी बनाते हैं. जिस बेकार गंदे जूतों को लोग फेंक देते हैं, उसे छूना नहीं चाहते, ये कारीगर उन जूते चप्पलों को एक नया रूप और नई पहचान देने में जुटे हैं.

हालांकि इनके द्वारा बनाये गए जूतों- चप्पलों की भी कीमत होती है पर बाजार की कीमत की तुलना में काफी कम होती है. इनके द्वारा बनाये गए कन्साइनमेंट सरकारी स्कूल- कॉलेज और अनाथ आश्रम में भी जाते हैं.

PUNJAB : सड़क पर ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, CCTV में कैद घटना

0

पंजाब में जालंधर के मॉडल टाउन में ट्रैफिक पुलिस की नाकाबंदी के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी एक्टिवा सवार को रोकने सड़क पर गई. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.पंजाब में जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में ट्रैफिक पुलिस की नाकाबंदी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक, एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक्टिवा सवार को रोकने के लिए सड़क पर गई थी. तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोग घबरा गए. पुलिसकर्मी सड़क पर गिर पड़ी और घायल हो गई. यह पूरी घटना पास लगे कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रही थी और अचानक पीछे से आई कार ने उसे टक्कर मार दी.

घटना के बाद तुरंत ही अन्य पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल पहुंचाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की कोशिश भी नहीं की. इस वजह से यह बड़ा हादसा हुआ. इस हादसे ने ट्रैफिक पुलिस की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. अक्सर नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े होकर गाड़ियों को रोकते हैं, लेकिन तेज रफ्तार वाहन कभी भी उनकी जान के लिए खतरा बन सकते हैं.

इस हादसे ने ट्रैफिक पुलिस की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. अक्सर नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े होकर गाड़ियों को रोकते हैं, लेकिन तेज रफ्तार वाहन कभी भी उनकी जान के लिए खतरा बन सकते हैं.

 

Mp News : ‘बॉयफ्रेंड को अंदर बुलाकर बच्चों को बाहर भेज देती है पत्नी, इन दोनों की शादी करवा दी जाए’, बेबस पति ने पुलिस से लगाई गुहार

0

पति ने दावा किया है कि पत्नी ने खुद स्वीकार किया कि वह अब बॉयफ्रेंड राजेश के साथ रहना चाहती है और कई बार धमकी भी दी है कि अगर विरोध किया तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज और रिश्तों को कलंकित कर दिया है. एक युवक ने अपनी ही पत्नी पर संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. आरोप है कि उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध है.सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना कोतवाली में संतोष गुप्ता नामक युवक ने आवेदन दिया है. उसमें लिखा है कि वह जब भी काम पर जाता है, तब पत्नी पूजा गुप्ता पड़ोसी राजेश से फोन और मुलाकात के जरिए संपर्क करती है.

फरियादी संतोष के मुताबिक, उसकी पत्नी उत्तर प्रदेश के रहने वाले राजेश वर्मा से बच्चों को घर से बाहर करके मिलती है, जिसकी सूचना बच्चों ने उसे दी. वह मौके पर पहुंचा तो बच्चे बाहर थे और दोनों अंदर थे. जब मैंने इसका विरोध किया तो हमें और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई.जब संतोष गुप्ता ने घर पहुंचकर पत्नी को समझाया, तो पत्नी ने हंगामा कर दिया और उसके साथ ही झूमाझटका करने लगी, जिसका वहां खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में कहा गया, ”मेरी पत्नी और राजेश वर्मा का प्रेम संबंध है. मेरे न रहने पर वह अक्सर मुलाकात करता है. बच्चों से मारपीट करता है. इन दोनों की शादी करवा दी जाए ताकि हमारी और बच्चों की जान बच सके.”इस मामले को लेकर नगर सीएसपी पी.एस. परस्ते ने बताया कि सोशल मीडिया में एक खबर वायरल हो रही है. हालांकि, बैढ़न के रहने वाले संतोष गुप्ता ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध है और उसके साथ मारपीट की गई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है. आवेदन की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

WORLD : डंकी रूट से गए रूस, धोखे से हुई भर्ती, अब लगा रहे गुहार… यूक्रेन जंग में फंसे पंजाबी युवाओं की आपबीती

0

रूस में पंजाब के कई नौजवान फंसे हुए हैं. विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर रूस से बात की है और भारतीय नागरिकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, “किसी भी तरह की भर्ती के झांसे में न आएं, यह बेहद खतरनाक है.”रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं और अब इसमें भारत के युवक भी फंसते जा रहे हैं. पंजाब से दर्जनों युवा एजेंटों के जाल में फंसकर रूस पहुंच गए, जहां उन्हें छात्र या विज़िटर वीज़ा पर भेजकर सीधे आर्मी कैंपों में भर्ती कर दिया गया. बिना प्रशिक्षण और बिना तैयारी के इन युवाओं को हथियार थमा कर मोर्चे पर भेजा जा रहा है.

परिवारों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई. कई वीडियो जारी कर युवाओं ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार से मदद की अपील की है.गुरसेवक सिंह ने कहा, “हम विजिटर वीज़ा पर रूस की यात्रा पर फंसे हुए हैं. हमें बंदूकें थमा दी गई हैं और कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया है. हमारे पास खाने के लिए भी खाना नहीं है लेकिन अब समय निकलता जा रहा है.”

वहीं एक अन्य शख्स ने बताया “हम 15 में से पांच की मौत हो गई है. आठ को पहले ही अग्रिम मोर्चे पर भेज दिया गया है, और अब हममें से छह को तैनाती के लिए तैयार किया जा रहा है. हम स्टूडेंट वीजा पर यहां आए थे, लेकिन बिना किसी प्रशिक्षण के हमें सेना में भर्ती कर लिया गया.हम मोदी सरकार से हमें निकालने का अनुरोध करते हैं.”

युवाओं का दावा है कि उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने का वादा किया गया था, लेकिन इसके बजाय उन्हें सैन्य शिविरों में फंसा दिया गया और लड़ने के लिए भेज दिया गया. उन्होंने वीडियो जारी कर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है. परिवारों का कहना है कि भारतीय दूतावास को सूचित किया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है.इसी बीच, कई परिवार अपने प्रियजनों के शव तक के लिए संघर्ष कर रहे हैं. तेजपाल सिंह की पत्नी परमिंदर कौर दो महीने तक अपने पति से संपर्क में थीं, लेकिन मार्च 2024 में उन्हें एक अनजान नंबर से उनकी मौत की खबर मिली.

बाद में मॉस्को में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की. परमिंदर ने बताया कि डेढ़ साल के संघर्ष के बाद भी उनके पति का शव नहीं मिल पाया है. उन्होंने कहा, “यह एक नौकरी नहीं, बल्कि धोखा था. बहुत से युवा अभी भी वहां फंसे हुए हैं.”प्रीतपाल सिंह के भतीजे गुरमेल सिंह दो साल पहले एक एजेंट को 1 लाख रुपये देकर चले गए थे, जिसने विदेश में कूरियर का काम दिलाने का वादा किया था. प्रीतपाल ने कहा, “उन्हें बस एक ही वेतन मिला. उसके बाद कुछ नहीं. हमें नहीं पता कि वह ज़िंदा हैं या मर गए. हम सरकार से उन्हें वापस लाने की अपील करते हैं.”

जगदीप कुमार, मनदीप कुमार और गुरमेल सिंह (जिनका बेटा बुधराम सिंह रूस में फंसा हुआ है) के परिवारों का कहना है कि उन्हें दूतावास, केंद्र सरकार या पंजाब सरकार से कोई मदद नहीं मिली है. एक परिवार के सदस्य ने बताया, “मुझे एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने में ही सात महीने लग गए. स्थानीय एसएचओ ने हमें धमकाया भी.”

मामले को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने मॉस्को और दिल्ली दोनों जगहों पर रूसी अधिकारियों से बात की है. मंत्रालय ने एक बार फिर सभी भारतीय नागरिकों से रूसी सेना में शामिल होने के किसी भी प्रस्ताव से दूर रहने की अपील की है, क्योंकि यह “खतरनाक” है.

जिन युवाओं को रूस भेजा गया, उन्हें पहले बताया गया था कि उन्हें इटली ले जाया जा रहा है, लेकिन उन्हें “डंकी रूट” के जरिए रूस भेज दिया गया. एजेंट ने प्रत्येक युवक 40 लाख रुपये दिए. जालंधर के विधायक और पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह ने इस मुद्दे को बार-बार उठाया है और मांग की है कि केंद्र सरकार तुरंत कदम उठाए और एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे.

 

NATIONAL : सामूहिक विवाह के लिए दुल्हनें सिर्फ 200, दूल्हे आ गए तीन हजार… बंद करने पड़े पुरुषों के रजिस्ट्रेशन

0

केरल में कन्नूर जिले की ग्राम पंचायत ने कुंवारे लड़के-लड़कियों के लिए सामूहिक विवाह कराने का प्लान बनाया. इसके लिए जब रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए तो हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया. यहां सिर्फ 200 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले पुरुषों की संख्या 3,000 पहुंच गई. इसके बाद पुरुषों का रजिस्ट्रेशन रोकना पड़ा.

केरल में कन्नूर जिले के पय्यवूर ग्राम पंचायत ने पुरुषों और महिलाओं की शादी को लेकर अनूठी कोशिश की. यहां सामूहिक विवाद का प्लान बनाया गया, जिसके लिए पंचायत ने सभी जातियों और धर्मों के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए. इस पहल का नाम ‘पय्यवूर मंगलम’ रखा गया. लोग रजिस्ट्रेशन कराने लगे. जब आवेदन चेक किए गए तो महिलाओं व पुरुषों का जो आंकड़ा सामने आया, वो हैरान करने वाला था.

शादी के लिए पंजीकरण में पुरुषों की संख्या 3000 थी, जबकि केवल 200 महिलाओं ने शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इतनी भारी संख्या में पुरुषों के आवेदन आने के बाद पंचायत ने पुरुषों के रजिस्ट्रेशन को रोक दिया और केवल महिलाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन लेने का फैसला लिया गया.

इस पहल का मकसद उन पुरुषों और महिलाओं की शादी करवाना था, जिनकी वित्तीय कारणों या अन्य किन्हीं वजहों से शादी में समस्या आ रही थी. पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से न केवल विवाह की प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि लोगों को सहूलियत भी होगी.

सामूहिक विवाह में शादी करने वालों को पंचायत द्वारा जारी किए गए फॉर्म को भरकर आवेदन करना होता है. आवेदन फॉर्म सोशल मीडिया के माध्यम से भी जारी किया गया है. महिलाओं के आवेदन सिंगल्स विमेंस वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से लिए जा रहे हैं.पय्यवूर पंचायत अध्यक्ष साजू जेवियर ने इस पहल के बारे में कहा कि यह सामूहिक विवाह समारोह अक्टूबर में होगा. पंचायत इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रही है.

सामूहिक विवाह की यह पहल महत्वपूर्ण है. बदलते समय में जहां युवकों और युवतियों की शादी में वित्तीय बाधाएं और सामाजिक दबाव बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे कार्यक्रम से उन्हें राहत और सहयोग मिलता है. इसके अलावा पंचायत ने यह भी तय किया है कि इस आयोजन में सभी जातियों और धर्मों के लोग शामिल हो सकेंगे. इस सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए युवतियों की संख्या कम होने के कारण पंचायत ने युवकों के आवेदन रोकने का फैसला किया है.

NATIONAL : बांके बिहारी मंदिर में NO स्पेशल ट्रीटमेंट… VIP एंट्री से लेकर आरती और टाइमिंग में भी बदलाव

0

इस बैठक में कई छोटे-बड़े फैसले लिए गए. मंदिर में अब VIP पास या पर्ची की व्यवस्था पूरी तरह बंद कर दी जाएगी. इससे सभी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन समान रूप से उपलब्ध होंगे और भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा.

मथुरा के बांके बिहार मंदिर मैनेजमेंट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. मंदिर प्रशासन ने वीआईपी पर्ची व्यवस्था बंद कर दी है. इसके साथ ही वीआईपी गैलरी भी हटाने का फैसला किया गया है. श्रद्धालुओं की एंट्री और निकासी की नई व्यवस्था बनाई गई है.

मंदिर प्रशासन ने वृंदावन बांके बिहारी मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया है. गर्मियों में सुबह की आरती सुबह सात से सवा सात बजे, दोपहर 12.30 बजे तक दर्शन और फिर 12 बजकर 45 मिनट पर आरती का समय तय किया गया है. शाम की आरती सवा चार से 9.30 बजे कर दी गई है.वहीं, सर्दियों में सुबह की आरती सुबह आठ से सवा आठ बजे तय की गई है. दोपहर डेढ़ बजे तक दर्शन, दोपहर 1.45 बजे तक आरती और शाम चार से रात नौ बजे तक दर्सन और सवा नौ बजे तक आरती का समय तय किया गया है.

बांके बिहार मंदिर में दर्शन के लिए वीआईपी पर्ची बंद किए जाने पर सहमति बनी. इसके साथ ही वीआईपी के इस्तेमाल के लिए गैलरी हटाए जाने पर भी सहमति बनी. श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था पर विचार किया गया. मंदिर परिसर के भीतर प्राइवेट गार्ड के साथ-साथ पुलिस तैनात किये जाने पर विचार किया गया.

बैठक में दर्शनार्थियों की भीड़ की व्यवस्था के लिए कतार की व्यवस्था किए जाने पर विचार किया गया. मंदिर दर्शन का समय बढ़ाये जाने पर मुहर लगी. मंदिर दर्शन की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था कराए जाने पर सहमति बनी. मंदिर प्रवेश द्वार से सिर्फ प्रवेश हो और निकास द्वार से सिर्फ निकास हो, इसकी व्यवस्था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तीन दिनों में सुनिश्चित करेंगे.

मंदिर में तैनात सभी पुलिस कर्मचारी एवं प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड अपने दिए गए ड्यूटी स्थान/स्थल पर ही ड्यूटी करेंगे. यदि वह अन्य जगह पर पाया जाएगा, तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें. मौजूदा समय में मंदिर सिक्योरिटी में तैनात प्राइवेट कर्मचारियों को बदलते हुए अच्छी प्राइवेट सिक्योरिटी या रिटायर्ड सैनिकों वाली सिक्योरिटी एजेंसी को व्यवस्था हेतु लाया जाए.

मंदिर के समय में बदलाव किया गया है. दर्शन के लाइव स्ट्रीमिंग पर सभी ने सहमति जताई कि लगातार लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. बांके बिहारी जी मंदिर के पास कितनी चल अचल संपत्ति है. इसे 15 दिनों के भीतर समिति के समक्ष रखा जाएगा. 2013 से 2016 तक के समय का विशेष ऑडिट कराया जाएगा.

- Advertisement -

News of the Day