Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 430

ENTERTAINMENT : TRP की रेस में नंबर 1 पर अनुपमा, बिग बॉस टॉप 10 से बाहर, सलमान का नहीं चला जादू?

0

TV की टीआरपी रेटिंग में ‘अनुपमा’ ने टॉप पर है जबकि बिग बॉस 19 की टीआरपी में गिरावट आई है. रियलिटी शोज की स्थिति कमजोर दिख रही है. नए शो ‘राइज एंड फॉल’ ने ओटीटी पर लोकप्रियता हासिल की है. इस हफ्ते ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दूसरे नंबर पर है, जबकि बिग बॉस 19 लिस्ट में 12वें स्थान पर है.

टीवी शोज की दुनिया में इस बार किसने बाजी मारी और कौन से रियलिटी शो ने ऑडियंस को सबसे ज्यादा एंटरटेन किया, इसका खुलासा हो गया है. बार्क की 35वें हफ्ते की रेटिंग सामने आ गई है. इसमें राजन शाही के शो ‘अनुपमा’ की बादशाहत कायम दिखी. शो कई हफ्तों से टॉप पर काबिज है.

दूसरे नंबर पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो बना हुआ है. शो की टीआरपी पिछले हफ्ते के मुकाबले बढ़ी है. इसने दूसरे नंबर पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को रिप्लेस किया है. तीसरे नंबर पर राजन शाही का सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ काबिज है. स्मृति ईरानी का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ चौथे नंबर पर है. लिस्ट में पांचवें नंबर पर है सीरियल ‘तुम से तुम तक’. छठे नंबर पर ‘उड़ने की आशा’, सातवें नंबर पर ‘वसुधा’, आठवें पर ‘आरती अंजली अवस्थी’, नौवें पर ‘मंगल लक्ष्मी’ और दसवीं रैंक पर है ‘शिव शक्ति तप त्याग तांडव’.

लिस्ट में टॉप 10 में सास बहू ड्रामा का डंका बजा. इसके बाद रियलिटी शोज ने बाजी मारी है. पिछले हफ्ते बिग बॉस 19 को 11वें स्थान पर देखा गया था. लेकिन इस हफ्ते सलमान खान का शो एक पायदान नीचे गिरा है. 11वीं रैंक पर कपल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ है. 12वें स्थान पर बिग बॉस 19 को जगह मिली है. यकीनन सलमान खान के शो के लिए ये अच्छा संकेत नहीं है.

लॉन्च होने के बाद से अभी तक शो टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना पाया है. सलमान खान के शो का ये सीजन भी पिछली बार की तरह एवरेज बनता दिख रहा है. इस बार शो का कॉन्सेप्ट यूनीक है. टास्क भी दमदार दिए जा रहे हैं. लेकिन कंटेस्टेंट्स दर्शकों को एंटरटेन करने से चूक रहे हैं. सीजन 19 में तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद को छोड़कर कोई भी शो को ट्रेंड नहीं करा पाया है. तीसरा हफ्ता खत्म होने वाला है और कंटेस्टेंट्स अभी तक ऑडियंस के दिलों में नहीं उतरे हैं.

रियलिटी शोज की लिस्ट में बिग बॉस की तरह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का हाल भी खराब है. अमिताभ बच्चन का शो लिस्ट में 30वें पायदान पर है. शिल्पा शेट्टी के डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ को भी टीआरपी नहीं मिल रही है. ये लिस्ट में 22वें नंबर पर है. कुल मिलाकर कहें तो ऑडियंस के बीच रियलिटी शोज अपनी धाक जमाने में फेल दिख रहे हैं.

आने वाले हफ्तों में टीवी पर सिंगिंग रियलिटी शोज शुरू होने वाले हैं. बात करें बिग बॉस की तो, इसे टक्कर देने ओटीटी पर अशनीर ग्रोवर का शो ‘राइज एंड फॉल’ आया है. इसने आते ही बज बना दिया है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह इसके कंटेस्टेंट बनकर आए हैं. उनकी बदौलत ये शो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. बिग बॉस से ज्यादा कनेक्ट ऑडियंस इस शो से कर पा रही है. बीते वीकेंड का वार में शहबाज बदेशा ने बीबी हाउस में एंट्री मारी है. देखते हैं उनकी मौजूदगी शो को कितना आगे बढ़ाती है.

NATIONAL : उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी: 14 सितंबर तक येलो अलर्ट, भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

0

अलर्ट 14 सितंबर तक प्रभावी रहेगा, जिसमें पर्वतीय जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है. मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

उत्तराखंड में मानसून का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है. यह अलर्ट 14 सितंबर तक प्रभावी रहेगा, जिसमें पर्वतीय जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार पूरे उत्तराखंड में येलो अलर्ट लागू है. पहाड़ी जिलों में आकाशीय बिजली के साथ तेज वर्षा हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. विभाग ने चेतावनी दी है कि यह बारिश भूस्खलन और जलभराव का कारण बन सकती है.उधम सिंह नगर सहित पहाड़ी जिलों में गर्जना, बिजली चमकने और भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह दिन सबसे चुनौतीपूर्ण होगा, जहां नदियां उफान पर आ सकती हैं.

12 सितंबर से 14 सितंबर तक बारिश का दायरा बढ़ेगा. देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हो सकती है. विभाग ने अनुमान लगाया है कि मानसून की यह लहर पर्वतीय क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन को बढ़ावा देगी.

 

NATIONAL : इंटर कॉलेज की छात्राओं के बीच मारपीट… घर आते वक्त एक दूसरे को गिरा-गिराकर पीटा….

0

जमशेदपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के वक्त छात्राओं के बीच किसी बात पर विवाद हो गया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि छात्राओं ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की.

झारखंड में जमशेदपुर के एक इंटर कॉलेज में छुट्टी के समय छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्राएं स्कूल से घर लौटते समय अचानक आपस में उलझ गईं और सड़क पर एक-दूसरे पर टूट पड़ीं. कई छात्राएं गिरती और उठती रहीं, जबकि आसपास मौजूद कुछ लोग इस घटना को देखकर हैरान रह गए. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि छात्राएं गुस्से में एक-दूसरे पर टूट पड़ीं और कोई भी बीच में नहीं आ सका.

जानकारी के अनुसार, छात्राएं स्कूल से घर लौटते समय आपस में उलझ गईं और सड़क पर एक-दूसरे पर टूट पड़ीं. छात्राएं एक-दूसरे को गिराकर मारती-पीटती रहीं. बाल पकड़कर खींचती रहीं. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है.

 

PUNJAB : पटियाला में दर्दनाक हादसा… बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई बस, मच गई चीख-पुकार, 15 यात्री घायल

0

पंजाब के पटियाला जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां नाभा ब्लॉक के फरीदपुर गांव के पास राज्य परिवहन की एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. बस में 15 यात्री सवार थे, जो घायल हो गए. बस का ड्राइवर और कंडक्टर भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पंजाब के पटियाला जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां नाभा ब्लॉक के फरीदपुर गांव के पास पंजाब राज्य परिवहन की बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें बस का ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं.

एजेंसी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों को बाहर निकालने में ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ी.लोगों ने बताया कि जैसे ही बस पेड़ से टकराई, तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो दौड़कर तुरंत मौके पर पहुंचे. इसी के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला और एंबुलेंस व अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों को पटियाला के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस मल्लीवाल से पटियाला की ओर जा रही थी और इसमें सामान्य से कहीं अधिक यात्री सवार थे.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस रोजाना इसी मार्ग पर चलती है. इसमें ज्यादातर छात्र और ऑफिस जाने वाले लोग सवार होते हैं. हादसे के वक्त बस में क्षमता से कहीं ज्यादा यात्री मौजूद थे, जिससे ड्राइवर को गाड़ी नियंत्रित करने में परेशानी आई और यह हादसा हो गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. ड्राइवर की स्थिति सुधरने के बाद उसका बयान भी दर्ज किया जाएगा.

NATIONAL : अजमेर दरगाह पहुंची NSG कमांडो की टीम, दरवाजों का लिया जायजा, चर्चाओं का माहौल गरम

0

एनएसजी कमांडो हरीश काजला अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे. मीडिया को कवरेज से रोका गया. दरगाह के 10 दरवाजों का जायजा लिया.अजमेर शरीफ दरगाह में गुरुवार (11 सितंबर) को अचानक एनएसजी कमांडो टीम पहुंची. जहां हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह का जायज़ा लिया. होम मिनिस्ट्री के तहत काम करने वाली नेशनल सिक्युरिटी गार्ड टीम ने दरगाह कमेटी के नुमाइंदों के साथ दरगाह के तमाम गेटों का जायज़ा लिया. दरगाह और ज़ायरीन की सिक्युरिटी के ऐतबार से हर पहलू पर एनएसजी कमांडो ने जांच पड़ताल की और दरगाह कमेटी ओहदेदारान से मालूमात हासिल की.

एनएसजी के अजमेर दरगाह सर्वे से खासो ओ आम ज़ायरीन समेत स्थानीय लोगों मे जबरदस्त हलचल देखी गई. एनएसजी कमांडो हरीश काजला ने अपनी टीम के साथ दरगाह के झालरा मैदान, शाहज़ानि मस्जिद,अकबरी मस्जिद,बुलंद दरवाज़ा समेत दरगाह के 10 गेटों का सर्वे किया. इसी के साथ मुग़लिया दौर की तारीख़ी इमारतों की भी जानकारी हासिल की गई.

इस मौके पर दरगाह कमेटी स्टॉफ समेत दरगाह नाज़िम मोहम्मद बिलाल खान, असिस्टेंट नाज़िम मोहम्मद आदिल और दरगाह थाना पुलिस जाप्ता समेत सीआईडी,आईबी अफ़सरान भी मौजूद रहे. इस सर्वे के दौरान मीडिया को भी कवरेज से रोका गया. बताया जा रहा है कि दरगाह और ज़ायरीन की सिक्यूरिटी रीजन के सबब ये सर्वे किया गया.

गौरतलब है कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में 11 अक्टूबर 2007 को एक बम धमाका भी हुआ था जिसमें 3 लोगो की मौत और 17 ज़ायरीन ज़ख़्मी हुए थे. इसके बाद दरगाह की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई और 58 सीसीटीवी कैमरे भी हिफाजती ऐतबार से लगाये हुए हैं.दरगाह इंतजामात की ज़िम्मेदारी दरगाह कमेटी के जिम्मे है जो केंद्र सरकार के तहत आती है. यही वजह है कि एनएसजी कमांडो टीम सिक्योरिटी के ऐतबार से अजमेर दरगाह में सर्वे के लिए पहुंची. वहीं दूसरी ओर एनएसजी कमांडो टीम के सर्वे के बाद दरगाह इलाके में चर्चाओं का माहौल गर्म है.

 

NATIONAL : ग्रेटर फरीदाबाद की सोसायटी में डॉग लवर्स और सुरक्षाकर्मी भिड़े, महिला गार्ड घायल, तीन पर केस दर्ज

0

ग्रेटर फरीदाबाद की प्रिंसेस पार्क सोसायटी में शनिवार रात डॉग लवर्स और सुरक्षाकर्मी के बीच विवाद मारपीट में बदल गया. इसमें महिला गार्ड घायल हो गई. खेड़ीपुल थाना पुलिस ने विपुल चौहान, उसकी पत्नी त्रिवेणी और निवासी दिव्या नायक के खिलाफ केस दर्ज किया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ग्रेटर फरीदाबाद की प्रिंसेस पार्क सोसायटी में शनिवार देर रात डॉग लवर्स और सुरक्षाकर्मी के बीच विवाद मारपीट में बदल गया. इस घटना में महिला सुरक्षाकर्मी घायल हो गई. खेड़ीपुल थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.शिकायत के अनुसार, बल्लभगढ़ की भीकम कॉलोनी निवासी पूनम प्रिंसेस पार्क सोसायटी में गार्ड है. शनिवार रात करीब 12 बजे वह मेन गेट पर ड्यूटी पर थी. इस दौरान सेक्टर-17 निवासी विपुल चौहान अपनी पत्नी त्रिवेणी के साथ गेट पर पहुंचा. जब गार्ड ने गेट पास और एंट्री प्रक्रिया पूछी तो दोनों में कहासुनी हो गई.

इसी बीच सोसायटी निवासी दिव्या नायक और सुनीता भी वहां पहुंचीं और विपुल-त्रिवेणी को जबरन अंदर ले जाने लगीं. आरोप है कि रोकने पर विपुल ने सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर गिरा दिया और उसकी पत्नी त्रिवेणी ने पेचकस से गार्ड की जांघ में वार कर दिया.दूसरी ओर, आरोपी पक्ष का कहना है कि गार्ड ने त्रिवेणी को बाल पकड़कर गिराया और पिटाई की. उनका कहना है कि विपुल केवल पत्नी को बचाने के लिए बीच में आया था.

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई. किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में दोनों ओर से मारपीट होती दिख रही है.फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विपुल चौहान, उसकी पत्नी त्रिवेणी और दिव्या नायक पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और चोट पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस अब वीडियो और गवाहों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

WORLD : नेपाल से 22 आंध्र प्रदेश और 16 कर्नाटक के लोग पहुंचे बिहार, बयां किया पड़ोसी देश का हाल

0

नेपाल में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी का सिलसिला जारी है. बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के सहयोग से अब तक 38 भारतीय नागरिकों को रक्सौल सीमा तक सकुशल पहुंचाया गया है. इनमें 22 आंध्र प्रदेश और 16 कर्नाटक के निवासी शामिल हैं. वतन लौटने पर नागरिकों ने दूतावास और भारतीय प्रशासन को धन्यवाद दिया. इंडिगो के चार्टर्ड विमानों से भी पर्यटकों को काठमांडू से भारत लाया जा रहा है.

नेपाल में जारी राजनीतिक संकट और उथल-पुथल के बीच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित देश वासप लाने का काम तेज कर दिया गया है. लौटाने का कार्य तेज हो गया है. बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और भारतीय प्रशासन के संयुक्त प्रयास से अब तक 38 भारतीय नागरिकों को नेपाल से सकुशल बाहर लाकर बिहार की सीमा रक्सौल पहुंचाया गया है. इनमें 22 लोग आंध्र प्रदेश के और 16 कर्नाटक के निवासी हैं.

जानकारी के अनुसार, नेपाल के विभिन्न हिस्सों में फंसे भारतीय नागरिक दूतावास से लगातार संपर्क में थे. राजनीतिक स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. भारतीय दूतावास ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से इन सभी नागरिकों को पहले बीरगंज तक पहुंचाया और वहां से उन्हें रक्सौल सीमा पार कर भारत में प्रवेश दिलाया गया.

वतन लौटने पर भारतीय नागरिकों ने भारतीय दूतावास और बिहार पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि नेपाल में भारी उथल-पुथल के कारण उनके मन में भय था और वो वापस लौटना चाहते थे. भारतीय दूतावास की टीम ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए समय पर रेस्क्यू किया.वहीं, भारतीय पर्यटकों को नेपाल से निकालने के लिए इंडिगो एयरलाइंस की चार्टर्ड फ्लाइट्स भी चलाई जा रही हैं. इंडिगो के दो विमान काठमांडू पहुंचे हैं, जिनमें से एक लैंड कर चुका है और दूसरा लैंडिंग की प्रक्रिया में है. इन विमानों के जरिए बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित भारत लाया जाएगा.

अधिकारियों के अनुसार, दूतावास लगातार भारतीय नागरिकों से संपर्क बनाए हुए है और जरूरतमंदों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है. स्थिति पर नजदीकी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और अधिक नागरिकों को सुरक्षित वतन वापसी कराई जाएगी.

 

NATIONAL : पत्नी के प्रेमी ने जीजा संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, हादसा दिखाने की रची साजिश

0

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तीन टीमों का गठन कर दो दिनों में मुख्य आरोपी सोनू वर्मा और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने स्कूटी,तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया है.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के कारण एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. एक प्रेमी ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के पति की गोली मारकर हत्या कर दी और घटना को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को सच्चाई का पता लगाने में मदद की.

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तीन टीमों का गठन कर दो दिनों में मुख्य आरोपी सोनू वर्मा और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कूटी, तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया है.4 सितंबर को कुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया है. घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सचिन कुमार चौहान (पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम आजमपुर, थाना नूरपुर, जिला बिजनौर) के रूप में हुई. शुरुआत में पुलिस ने इसे सड़क हादसा माना, लेकिन घटनास्थल का निरीक्षण करने पर संदेह हुआ एसएसपी मणिकांत मिश्रा को सूचना देने के बाद उन्होंने तुरंत तीन जांच टीमों का गठन कर दिया.

5 सितंबर को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस के संदेह को पुष्टि कर दी. रिपोर्ट में मृतक के सिर पर छर्रे मिलने से साफ हो गया कि यह हत्या है, न कि हादसा. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अपराधियों ने बहुत सटीक तरीके से हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की थी. लेकिन हमारे अधिकारियों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया, जिससे शक हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने यकीन दिला दिया. तीन टीमों ने बेहतरीन काम किया और दो दिनों में अपराधियों को पकड़ लिया.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी सोनू वर्मा का मृतक सचिन चौहान की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी कारण सचिन और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, और सचिन मारपीट भी करता था. सोनू ने अपने जीजा जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी से मदद मांगी, जो एक कुख्यात अपराधी है. योजना के तहत जसप्रीत ने मोटरसाइकिल गिरवी रखने के बहाने सचिन को पुल पर बुलाया और गोली मार दी.

8 सितंबर को पुलिस ने बैलपड़ाव, रामनगर से जसप्रीत सिंह को पकड़ा. पूछताछ में उसने सोनू वर्मा के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल ली. 9 सितंबर को सोनू वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.

जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी (पुत्र सतविंदर सिंह, शाहजहांपुर) उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सक्रिय कुख्यात अपराधी है. उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, दहेज उत्पीड़न और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त स्कूटी, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं.

 

SPORTS : पृथ्वी शॉ एक बार फिर सुर्खियों में, इस एक्ट्रेस को कर रहें हैं डेट? पोस्ट शेयर कर लिखा- मिस यू

0

IPL 2025 में अनसोल्ड रहने के बाद भी पृथ्वी शॉ लाइमलाइट में हैं. दरअसल, शॉ का नाम एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल से जुड़ रहा है, जिनको लेकर हाल ही में पृथ्वी ने एक पोस्ट रीशेयर की थी

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अक्सर अपने क्रिकेटिंग टैलेंट की वजह से चर्चा में रहते हैं. कभी भारत के सबसे बड़े क्रिकेटिंग प्रोडिजी माने जाने वाले शॉ इन दिनों मैदान से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल, शॉ का नाम एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल से जुड़ रहा है, जिनको लेकर हाल ही में पृथ्वी ने एक पोस्ट शेयर किया था.

9 सितंबर को आकृति अग्रवाल ने पृथ्वी शॉ के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा , “Me and my goofball”. इस पोस्ट को शॉ ने तुरंत अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर किया और उस पर मैसेज लिखा, “Miss You.” इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं. आकृति के इंस्टाग्राम पर करीब 33 लाख फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरों और वीडियो की वजह से सुर्खियों में रहती हैं.

इतना ही नहीं, गणेश चतुर्थी के मौके पर भी आकृति ने शॉ के साथ एक और पोस्ट डालते हुए लिखा , “आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं. गणपति बप्पा मौरेया.” इस पोस्ट ने फैंस की अटकलों को और पुख्ता कर दिया.

भले ही शॉ IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए हों, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करने का मन बना लिया है. इस बार उन्होंने मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम ज्वाइन की है. बुच्ची बाबू टूर्नामेंट में अपने डेब्यू के साथ ही शॉ ने तीन पारियों में 59.33 के औसत से 178 रन बनाए थे. उनकी बैटिंग देखकर साफ झलक रहा है कि वह वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

महाराष्ट्र टीम के पूर्व चयनकर्ता अक्षय डेरेकर ने भी शॉ की तारीफ की थी. उन्होंने कहा, “पृथ्वी सही दिशा में बढ़ रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी में कभी समस्या नहीं थी. अब वह अपनी फिटनेस पर भी पूरी तरह ध्यान दे रहे हैं और ट्रेनिंग सेशन को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी हमेशा से उनकी पहचान रही है और घरेलू सीजन में वह महाराष्ट्र के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे.”

 

WORLD : नेपाल में कितनी शराब पी जाते हैं लोग! पुरुषों के मुकाबले कितनी महिलाएं छलकाती हैं जाम?

0

नेपाल जैसे छोटे देश में भी लोग काफी मात्रा में शराब का सेवन करते हैं. इससे जुड़ी एक रिपोर्ट STEPS सर्वेक्षण के माध्यम से पेश की गई है.

नेपाल में हुए हलिया विरोध प्रदर्शन ने देश की सरकार को हिला कर रख दिया. नतीजा ये हुआ कि सरकार में काबिज तमाम बड़े नेताओं ने इस्तीफा दे दिया. ये विरोध प्रदर्शन युवाओं ने शुरू किया था, जिसका कारण भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया को बैन करने से जुड़ा था. इसके इतर नेपाल से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई है, जो युवाओं से ही जुड़ी है. जिसमें शराब की खपत से को लेकर जानकारी दी गई है. हालांकि, रिपोर्ट पुरानी है, लेकिन चिंताजनक है. नेपाल में STEPS सर्वेक्षण 2019 के जरिए एक रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें 15-69 वर्ष के लोगों को शामिल किया गया था. रिपोर्ट में नशे से संबंधित चीजों के इस्तेमाल पर डेटा तैयार किया गया था.

नेपाल की संस्कृति में शराब का सामाजिक और धार्मिक महत्व है, लेकिन इसके साथ ही यह स्वास्थ्य जोखिम और सामाजिक समस्याओं का भी कारण बनती है. रिपोर्ट में पाया गया कि 72.2% वयस्क जीवनभर शराब से दूर रहे, जबकि 23.9% वयस्क शराब पीने वाले थे. इन आंकड़ों ने स्पष्ट किया कि शराब का सेवन पुरुषों में महिलाओं की तुलना में कहीं अधिक है. नेपाल में शराब उपभोग की प्रवृत्ति स्पष्ट रूप से लिंग आधारित अंतर को दर्शाती है. पुरुषों में 38.6% और महिलाओं में केवल 10.8% वर्तमान शराब पीने वाले पाए गए. लगभग 11.7% पुरुष प्रतिदिन शराब पीते हैं, जबकि महिलाओं में यह अनुपात बहुत कम है. भारी मात्रा में बार-बार शराब पीने (binge drinking) वालों में 12.4% पुरुष और केवल 1.7% महिलाएं हैं.

नेपाल में शराब उपभोग का एक बड़ा हिस्सा बिना रिकॉर्ड की शराब (Unrecorded Alcohol) है, जिसे न तो आधिकारिक रूप से बेचा जाता है और न ही सरकारी आंकड़ों में दर्ज किया जाता है. शराब पीने वालों में से 68.5% ने बिना Unrecorded Alcohol का सेवन किया. कुल खपत में से 66.3% शराब बिना रिकॉर्ड की थी. इनमें से अधिकांश घर में बनी स्पिरिट (रक्सी/ऐला) (57.4%) और घर में बनी वाइन (जाद) (36.7%) शामिल थी.

नेपाल में शराब काफी आसानी से मिल जाती है और यही एक बड़ी चुनौती है. केवल 11.8% लोगों ने माना कि शराब पाना कठिन है. सर्वे में भाग लेने वाले लगभग 27.9% ने माना कि शराब पहले की तुलना में सस्ती हो गई है. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किसी भी उत्तरदाता को उनकी उम्र के कारण शराब खरीदने से रोका नहीं गया, जबकि कानूनी न्यूनतम आयु 18 वर्ष है. इससे स्पष्ट है कि शराब नियंत्रण से संबंधित कानूनों का पालन ठीक तरह से नहीं किया जा रहा है और इन पर सख्ती से अमल करने की आवश्यकता है.

 

- Advertisement -

News of the Day