Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 431

ENTERTAINMENT : 65000 करोड़ के मालिक को तलाक देकर इस हसीना ने रचाई मामूली ‘टीवी एक्टर’ संग शादी, ग्लैमर में न्यू कमर्स से चार कदम आगे

0

नीलम कोठारी 55 साल की हैं, लेकिन उनके ग्लैमर के आगे बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस फेल हैं. एक्ट्रेस खुद को मेंटेन रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं. वो वर्कआउट से लेकर डाइट तक का खास ख्याल रखती हैं.90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं नीलम कोठारी. उन्होंने अपने करियर में सलमान खान, अक्षय कुमार और गोविंदा जैसे सुपरस्टार एक्टर्स के साथ काम किया. हालांकि, अब वो बड़े पर्दे पर नजर नहीं आती हैं. लेकिन, नीलम चर्चा में जरूर बनी रहती हैं.

एक्ट्रेस अपनी लाइफ बिंदास तरीके से जीती हैं. उन्होंने ऋषि सेठिया से शादी की थी. रिपोर्ट के अनुसार ऋषि सेठिया की नेटवर्थ 65,000 करोड़ रुपए है. बता दें नीलम ने ऋषि के संग 2000में लैविश शादी की थी. हालांकि, उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 2002 में कपल ने तलाक ले लिया और इंडिया वापस आ गईं.

उसके बाद नीलम की लाइफ में टीवी एक्टर समीर सोनी ने प्यार बनकर दस्तक दिया.कपल ने 2011 में सात फेरे ले लिए. इस कपल ने 2013 में एक बेटी गोद ली, जिसका नाम उन्होंने आहाना रखा. नीलम ने अपनी बेटी को कभी भी पहली शादी के बारे में नहीं बताया था.

नीलम जब ‘फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के थर्ड सीजन में आई थीं तो उन्होंने एकता कपूर से बात करते हुए बताया कि उनकी बेटी आहना को गूगल के जरिए पहली शादी के बारे में पता चला था. नीलम ने कहा कि वो अपनी बेटी को सही वक्त पर इस बारे में बताना चाहती थीं.

लेकिन उसे ऐसे पता चला तो वो काफी रोईं. नीलम ने इस दौरान ये भी बताया था कि ऋषि सेठिया संग शादी कर वो खुद को खो चुकी थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इंडियन कपड़े पहनाने से लेकर फिल्मों में काम करने तक रोका गया. इतना ही नहीं बल्कि नाम बदलने तक का उन पर प्रेशर बनाया गया. नीलम ने पहले तो अपनी शादी संभालने की कोशिश की, जब दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाईं तो तलाक ले लिया.

 

BUSINESS : क्या धनतेरस, दिवाली में कर रहे सोना खरीदने की प्लानिंग? पहले जानें त्योहार के मौके पर कितना रहेगा भाव?

0

सोने की बढ़ती कीमताें से परेशान लोगों ने अपनी खरीदारी को होल्ड कर रखा है. ग्राहकाें को कीमत में आने का इंतजार है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 3,600 डॉलर प्रति औंस पहुंच चुका है.सोने की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को पहले से परेशान कर रखा है. त्योहारी सीजन के शुरू होने से पहले इसे लेकर चिंताएं और भी बढ़ गई हैं. धनतेरस, दिवाली का भी त्योहार आ रहा है, ऐसे में सवाल आता है कि इस दौरान सोने का भाव कितना उछल जाएगा? क्या यह आम आदमी की पहुंच में रहेगी?

सबसे पहले मौजूदा आंकड़ों की बात करें, तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 3,600 डॉलर प्रति औंस पहुंच चुका है. गोल्डमैन सैक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर सोने की कीमतों में यही तेजी जारी रही, तो साल 2026 तक भाव 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. भारत में कीमत 1.45 लाख के करीब होगी. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस साल दिवाली तक सोना 1.25 लाख के लेवल तक पहुंच सकता है. पिछले साल धनतेरस पर सर्राफा बाजार में सोना 78,846 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला था.

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के चलते नवरात्रि, दशहरा और धनतेरस (दिवाली) से शुरू हो रहे फेस्टिव सीजन के दौरान मांग में कमी आने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि लोगों को कीमतों में कमी आने का इंतजार है और इसलिए लोगों ने अपनी खरीदारी रोककर रखी है. बता दें कि पिछले साल के मुकाबले सोने की कीमत में लगभग 54 परसेंट तक का उछाल आया है. पिछले साल सोने की कीमतें प्रति 10 ग्राम 71,000 रुपये के करीब थीं.

वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के चलते मंगलवार को सोने की कीमतें 1,438 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 109,475 नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गईं, जबकि सोमवार को यह 1,08,037 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की गई थीं.

MCX पर अक्टूबर डिलीवरी के लिए सबसे अधिक कारोबार वाला सोना वायदा 982 की छलांग लगाकर 1,09,500 प्रति 10 ग्राम के नए हाई लेवल पर पहुंच गया है. अगले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच सोने की कीमत ने रफ्तार पकड़ी है. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा 3,698 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. इसके अलावा, हाजिर सोना 3,658 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया है.

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के वाइस चेयरमैन अविनाश गुप्ता का कहना है कि सोने की बढ़ती कीमत के चलते फेस्टिव सीजन के दौरान डिमांड में 10-15 परसेंट की गिरावट की उम्मीद है.इंडियन बुलियन एंड जवेलर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंड और एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन अक्शा कंबोज का भी यही कहना है कि बढ़ती कीमत का असर ग्राहकों की भावनाओं पर पड़ेगा, जिससे डिमांड में 20-30 परसेंट तक की गिरावट आ सकती है.रिद्धिसिद्धि बुलियन के मैनेजिंग डायेक्टर पृथ्वीराज कोठारी का कहना है कि इस फेस्टिव सीजन में मांग कम रहने की संभावना है. बढ़ती कीमतों के चलते ग्राहक या तो अपनी खरीदारी कम कर देंगे या हल्के डिजाइन वाले गहनों का रूख करेंगे.

 

 

ENTERTAINMENT : रिलेशनशिप में हैं अमाल मलिक, क्यों बिग बॉस में तान्या मित्तल के लिए बने ‘कबीर सिंह’? बढ़ रही नजदीकियां!

0

इन दिनों बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में अमाल मलिक और तान्या मित्तल की नजदीकियों की भी चर्चा हो रही है. देखना होगा कि आने वाले वक्त में ये अपने रिश्ते को किस मोड़ पर ले जाते हैं.

रियलिटी शो की दौड़ में बिग बॉस 19 सबसे आगे है. इस सीजन हर कंटेस्टेंट अपने आप में काफी अलग है. हर किसी के पास अपनी कहानी है. घर में हर दिन एक नया मुद्दा और कहानी सुनाई दे रही है. इस बीच अमाल मलिक और तान्या मित्तल के रोमांस के चर्चे हो रहे हैं. शो में दोनों की नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं.

बिग बॉस के घर में हर दिन एक नया रिश्ता बनता दिखता है. इन दिनों बिग बॉस हाउस में तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच नजदीकियां देखने को मिल रही हैं. हाल ही में बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ. टास्क के दौरान कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की परवरिश पर सवाल उठाए. मां का नाम सुनकर तान्या फूट-फूटकर रोने लगती हैं.

इस दौरान अमाल, तान्या का स्टैंड लेते दिखे. टास्क के बाद वो काफी गुस्से में नजर आए. उन्होंने तान्या को ये भी कहा कि वो कुनिका की असिस्टेंट बनना बंद करें. तान्या के प्रति अमाल का कंर्सन देखकर ऐसा लगा कि वो उन्हें दोस्त से ज्यादा समझ रहे हैं. यही नहीं, फैन्स का कहना है कि अमाल बिग बॉस हाउस के कबीर सिंह हैं.

अमाल मलिक ने जब बिग बॉस में एंट्री ली थी, तब उन्होंने कंफर्म कर दिया था कि वो रिलेशनशिप में हैं. उन्होंने कैमरे पर अपनी लेडी लव के लिए प्यार भी जाहिर किया था. अमाल ने कहा कि था कि वो अपनी लेडी लव का यकीन नहीं तोड़ेंगे और बिग बॉस में किसी के साथ मिंगल नहीं होंगे.

 

NATIONAL : रांची में गर्ल्स हॉस्टल से चल रहा था सेक्स रैकेट, 10 महिलाएं गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

0

रांची में सेक्स रैकेट का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 10 महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और तीन संचालक शामिल हैं. यह रैकेट लालपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल से चल रहा था. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है.

रांची पुलिस ने शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि यह रैकेट लालपुर इलाके के एक प्राइवेट हॉस्टल से संचालित हो रहा था. रविवार को छापेमारी के दौरान पहले महिलाओं को हिरासत में लिया गया था. अब जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार की गई 10 महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. इन्हें रविवार को छापे के दौरान पकड़ा गया था. जांच में सामने आया कि ये महिलाएं लंबे समय से इस रैकेट में शामिल थीं. इसके आधार पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.महिलाओं से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने तीन संचालकों को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यही लोग इस पूरे रैकेट को चला रहे थे और ग्राहकों से संपर्क साधते थे. पुलिस ने कहा कि इनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद कार्रवाई की गई.

डीएसपी (सिटी) कुमार वी. रमन ने बताया, ‘महिलाओं से पूछताछ के बाद तीन संचालकों को पकड़ा गया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.’पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट से और कौन लोग जुड़े हुए हैं और इसे कितने समय से चलाया जा रहा था. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इसके तार अन्य जिलों या राज्यों से भी जुड़े हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

इस मामले ने रांची की कानून-व्यवस्था और सामाजिक स्थिति पर भी सवाल खड़े किए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ अपराध को बढ़ावा देती हैं बल्कि महिलाओं और युवाओं के शोषण का कारण भी बनती हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें इस तरह की किसी गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

 

UP: बच्चों से भरी स्कूल बस बाइक को टक्कर मार नहर में पलटी, पिता-बेटे की मौके पर मौत

कानपुर के साढ़ इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. मिथिलेश सिंह शिक्षण संस्थान की बच्चों से भरी बस बाइक सवार को टक्कर मारकर नहर में पलट गई. हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि बस में सवार 40 बच्चों में से 6 को हल्की चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पुलिस ने बस को नहर से निकालकर जांच शुरू कर दी है.

यूपी के कानपुर में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. साढ़ इलाके में मिथिलेश सिंह शिक्षण संस्थान की स्कूल बस, जिसमें 40 बच्चे सवार थे उससे बाइक की टक्कर हो गई जिससे बाद बस अनियंत्रित हो गई और नहर में पलट गई. इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया.

घटना के समय सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. बस जैसे ही नहर के किनारे सड़क से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. इस दौरान बस में हड़कंप मच गया और बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे.

हादसे के तुरंत बाद नहर के आसपास के ग्रामीण और बच्चे के परिजन मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने बिना देर किए बच्चों को बस के अंदर से निकालने का काम शुरू किया. चश्मदीदों के मुताबिक नहर में पानी भरने से हालात और गंभीर हो सकते थे लेकिन समय रहते बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया.बस की टक्कर से बाइक सवार मुन्ना निगम और उनका बेटा राजू निगम की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं बस में सवार 6 बच्चों को हल्की चोटें आईं जिनका मौके पर ही इलाज कराकर उन्हें घर भेज दिया गया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस तेज रफ्तार में थी, जिससे यह हादसा हुआ. हालांकि पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा. बस को नहर से बाहर निकाल लिया गया है और ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इस हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी और अभिभावकों में रोष और चिंता का माहौल पैदा कर दिया.

 

PUNJAB : बस कंडक्टर की गुंडागर्दी, महिला को बस से नीचे फेंका, बुरी तरह पीटा, कपड़े फाड़े…

0

पंजाब के मोगा में एक महिला यात्री के साथ बस कंडक्टर द्वारा मारपीट और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया. आरोपी अमनदीप सिंह ने महिला को धक्का देकर बस से गिराया और थप्पड़ मारा. राहगीरों ने बचाकर उसे अस्पताल पहुंचाया. घटना का वीडियो वायरल होने पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं.

पंजाब के मोगा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. बूगीपुरा बाईपास के पास पंजाब रोडवेज की बस के कंडक्टर ने एक महिला यात्री को बस से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फिर उसकी पिटाई कर दी और कपड़े फाड़ दिए. राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मनप्रीत कौर (35) गांव समालसर की रहने वाली है और मोगा स्थित KFC आउटलेट में काम करती है. वह रोजाना बस से काम पर आती-जाती थी. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कंडक्टर अमनदीप सिंह (निवासी मानसा) पहले भी उसे परेशान करता था. घटना वाले दिन जब उसने मोगा बाईपास के पास उतरने को कहा तो कंडक्टर से उसकी बहस हो गई. बारिश के दौरान कंडक्टर ने उसे जबरन बस से नीचे धक्का दे दिया और बाहर आकर थप्पड़ मारते हुए पिटाई कर दी.

स्थानीय लोगों ने महिला को बचाकर इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना पर पंजाब राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए मोगा पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.पीड़िता ने अपने बयान फोकल प्वाइंट चौकी में दर्ज कराए, जिसके आधार पर पुलिस ने कंडक्टर अमनदीप सिंह पर धारा 74 और 115(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एसएचओ बरुण कुमार के अनुसार, एक महिला यात्री को बस कंडक्टर ने थप्पड़ मारकर नीचे गिरा दिया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की. राहगीरों ने घटना का वीडियो बना लिया. पीड़िता मनप्रीत कौर (35), निवासी समालसर, मोगा स्थित KFC आउटलेट में काम करती हैं और रोज बस से सफर करती थीं. 2 सितंबर की सुबह वह पनबस नंबर PB-65-AT-3078 से मोगा आ रही थीं. इसी दौरान कंडक्टर अमनदीप सिंह (निवासी मानसा), जो पहले भी उसे परेशान करता था, उससे बहस करने लगा. जब महिला ने KFC स्टॉप पर उतरने की बात कही तो कंडक्टर ने बारिश के बीच उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फिर मारपीट की.

स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कंडक्टर पर मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

NATIONAL : बीवी का चल रहा था अफेयर… बॉयफ्रेंड के साथ छत पर मिली, पति ने देखा तो उठाया खौफनाक कदम

0

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में बेवफाई के शक में एक शख्स ने पत्नी और उसके प्रेमी थंगारासु का सिर धड़ से अलग कर दिया. वह दोनों के सिर बाइक पर बांधकर वेल्लोर सेंट्रल जेल पहुंचा और पुलिस के हवाले हो गया. घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी, जबकि दंपति की तीन बेटियां सदमे में हैं.

तमिलनाडू के कल्लाकुरिची में प्रेम प्रसंग के चलते खूनी खेल ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसकी बेवफाई की ऐसी सजा दी जो उसने कभी सोचा भी नहीं होगा. उसने पत्नी और उसके प्रेमी , दोनों के ही सिर धड़ से अलग कर दिए.

दरअसल, 48 साल के लकड़हारे कोलंजी को अपनी 37 साल की पत्नी लक्ष्मी पर लंबे समय से शक था कि उसका किसी के साथ प्रेम संबंध चल रहा है. ऐसे में उसने पत्नी के लिए जाल बिछाते हुए कहा कि वह मंगलवार की रात शहर से बाहर रहेगा और घर से निकल गया. लेकिन वह देर रात चुपचाप वापस आ गया. यहां उसने लक्ष्मी को उसके प्रेमी थंगारासु के साथ छत पर रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद जो हुआ वह बेहद भयावह था. उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया. वह भी इस कदर कि दोनों के सिर धड़ से अलग कर दिए.

एक भयावह कृत्य के बाद कोलांजी ने दोनों के सिर अपनी दुपहिया गाड़ी पर बांधे और वेल्लोर सेंट्रल जेल के गेट पर कर दिया. उसने अपने अपराध के सबूत के तौर पर सिर अपने हाथ में लिए हुए थे. घटनास्थल पर, वंजाराम पुलिस ने लक्ष्मी और थंगारासु के बिना सिर के शव बरामद किए. दंपति की तीन छोटी बेटियां अब सदमे में हैं क्योंकि अब मां नहीं है और उनके पिता न्यायिक हिरासत में हैं. उस पर ऐसे डबल मर्डर का आरोप है जिसने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया है.
सम्बंधित ख़बरें

ENTERTAINMNET : ‘मुंबई कहें बॉम्बे नहीं’, MNS ने दी कपिल शर्मा को चेतावनी, शो पर आए सेलेब्स लेते हैं गलत नाम

0

कपिल शर्मा और उनकी टीम को चेतावनी मिली है. कपिल शर्मा शो में बॉम्बे का नाम लेने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने आपत्ति जताई. एमएनएस ने बॉलीवुड और टीवी सितारों से अनुरोध किया है कि वे आधिकारिक शहर नाम ‘मुंबई’ का सम्मान करें.

सालों पहले बॉम्बे को आधिकारिक रूप से मुंबई नाम दिए जाने के बाद भी, फेमस कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में अभी तक बॉम्बे का जिक्र होता रहा है. इस बात पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने आपत्ति जताई है. एमएनएस के नेता अमेय खोपकर ने कहा है कि बॉलीवुड सहित अन्य जगहों पर मुंबई को सम्मान देते हुए उसका सही नाम लेना चाहिए.

एमएनएस का कहना है कि 1995 में महाराष्ट्र सरकार और 1996 में केंद्र सरकार द्वारा बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई किया गया था. इसके बावजूद, कई सितारे, राजनेता और शो होस्ट अभी भी पुराने नाम का इस्तेमाल करते हैं, जो सही नहीं है. उन्होंने इस बारे में सतर्क रहने और मुंबई नाम का ही उपयोग करने की विनती की है.

उन्होंने हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी वाले एपिसोड का एक क्लिप शेयर करते हुए अपनी बात कही. यहां हुमा अपनी मुंबई आने की जर्नी शेयर करते हुए शहर को बॉम्बे कह रही हैं.अमेय खोपकर ने X पर पोस्ट कर लिखा कि- अधिकारिक रूप से बॉम्बे का नाम मुंबई रखे जाने के 30 साल बाद भी, बॉलीवुड में कपिल शर्मा शो में अब भी सेलिब्रिटी मेहमान, दिल्ली आधारित राज्यसभा सांसद, शो के एंकर और कई हिंदी फिल्मों द्वारा बॉम्बे का उल्लेख किया जाता है. महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार ने 1995 और 1996 में आधिकारिक मंजूरी देने के बाद, चेन्नई, बंगलौर, कोलकाता से पहले इसका नाम मुंबई हो गया है. फिर भी, ये अनुरोध किया जा रहा है कि मुंबई के नाम का सम्मान के साथ उल्लेख किया जाए.

एमएनएस सैनिक के इस पोस्ट ने नए डिबेट को जन्म दे दिया है. हालांकि अभी तक उनकी दी इस चेतावनी पर कपिल शर्मा की टीम से रिप्लाई आना बाकी है, लेकिन देखना तो होगा कि इस अपील के बाद बॉलीवुड और टीवी जगत के सेलेब्स किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं.मालूम हो कि कपिल का ये शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है. शो के हाल ही में एयर हुए एपिसोड में संजय दत्त और सुनील शेट्टी ने शिरकत की थी. शो में कपिल के साथ अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी शामिल हैं.

NATIOMNAL : गोरखपुर में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- योग्य गुरु मिले तो कोई भी मनुष्य अयोग्य नहीं

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मनुष्य ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है. अगर कोई मनुष्य अयोग्य है तो मानकर चलिए उसे योग्य योजक नहीं मिला. योग्य गुरु मिलने पर मनुष्य अयोग्य हो ही नहीं सकता. इस परिप्रेक्ष्य में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की सर्वस्वीकार्य प्रतिष्ठा सुयोग्य योजक की है.

सीएम योगी को युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज की 56वीं तथा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की 11वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक श्रद्धाजंलि समारोह के अंतर्गत बुधवार को महंत दिग्विजयनाथ की पुण्यतिथि पर अपनी भावाभिव्यक्ति कर रहे थे. ‘अमन्त्रमक्षरं नास्ति, नास्ति मूलमनौषधम्, अयोग्यः पुरुषो नास्ति योजकस्तत्र दुर्लभः’ का उद्धरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कोई अक्षर नहीं है, जिसमें मंत्र बनने का सामर्थ्य न हो. ऐसी कोई वनस्पति नहीं है जिसमें औषधीय गुण न हो. ऐसे ही कोई व्यक्ति अयोग्य नहीं होता, जरूरत होती है व्यक्ति की योग्यता को पहचान कर उसे सही दिशा देने वाले गुरु की. गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंतद्वय ने सदैव योजक की भूमिका का निर्वहन कर समाज और राष्ट्र को दिशा दिखाई. पूर्ववर्ती दोनों पीठाधीश्वरों युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज और राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज का पूरा जीवन देश और धर्म के लिए समर्पित था.

साधु अकेला, समाज उसका परिवार, सनातन ही उसकी जाति- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि साधु अकेला होता है. समाज उसका परिवार, राष्ट्र उसका कुटुंब होता है और उसकी जाति सिर्फ सनातन होती है. उन्होंने कहा कि संतों के संकल्प में पवित्रता, दृढ़ता होती है, संकल्प में उसकी साधना के अंश होते हैं. और, जब सच्चा संत कोई संकल्प लेता है, तो उसके परिणाम अवश्य आते हैं. ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ऐसे ही संकल्पों वाले संत थे. अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण के उनके संकल्प और संकल्प के प्रति किए गए संघर्ष का परिणाम आज पूरी दुनिया के सामने है.

हिंदुआ सूर्य महाराणा प्रताप की परंपरा से गोरखपुर आए महंत दिग्विजयनाथ- सीएम
मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज की पुण्य स्मृति को नमन करते हुए कहा कि महंतश्री का जन्म इतिहास प्रसिद्ध मेवाड़ की उस कुल परंपरा में हुआ था जिसने विदेशी आक्रांताओं के सामने कभी समर्पण नहीं किया. वह हिंदुआ सूर्य महाराणा प्रताप की परंपरा से गोरखपुर आए. उनका जीवन सिर्फ आध्यात्मिक उन्नयन तक सीमित नहीं रहा बल्कि उन्होंने धर्म के अभ्युदय के साथ समाज और राष्ट्र के हित में सांसारिक उत्कर्ष को भी शिक्षा और सेवा के माध्यम से आमजन के लिए महत्व दिया. यही कार्य महंत अवेद्यनाथ ने भी किया। सीएम योगी ने कहा कि सच्चा साधु धर्म के अभ्युदय और निः श्रेयस, दोनों को साथ लेकर चलता है.

शैक्षिक क्रांति के पुरोधा थे महंत दिग्विजयनाथ- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ गोरखनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप के शिल्पी थे. उन्होंने इसे सनातन परंपरा के वैभवशाली मंदिर के रूप में स्थापित किया. इसके साथ ही उनकी ख्याति पूर्वी उत्तर प्रदेश में शैक्षिक क्रांति के पुरोधा के रूप में भी है. 1932 में उन्होंने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना के साथ ही गोरखपुर में विश्वविद्यालय स्थापित करने का संकल्प लिया था. देश की आजादी के बाद जब गोरखपुर में विश्वविद्यालय स्थापित करने की बात आगे बढ़ी तो बहुत से लोग पीछे हट गए. तब महंत दिग्विजयनाथ ने अपने दो डिग्री कॉलेज दान में देकर विश्वविद्यालय की स्थापना सुनिश्चित कराई. उन्होंने बालिका शिक्षा के केंद्र को भी स्थापित करने का संकल्प बालिका विद्यालय बनवाकर पूरा किया.

गुलामी के प्रतीकों को हटाने का लिया था संकल्प- सीएम
सीएम योगी ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ ने गुलामी के प्रतीकों का हटाने का संकल्प लिया था. अयोध्या में गुलामी की निशानी ढांचे को हटाकर भव्य श्रीराम मंदिर बनाना उनका और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का संकल्प और सपना था. आज दोनों आचार्यों का यह संकल्प गुलामी के निशान को हटाकर पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि आज ऐसा कौन भारतीय होगा जिसे अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर देखकर गर्व न होता हो। कोई ऐसा होगा तो उसके भारतीय होने पर ही संदेह होगा.

विकसित भारत केवल राजनीतिक संकल्प नहीं- सीएम
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए विकसित भारत के उद्घोष का भी उल्लेख किया. कहा कि विकसित भारत केवल राजनीतिक संकल्प नहीं है बल्कि यह भारत और भारतीयता का मंत्र है. वसुधैव कुटुम्बकम की दृष्टि से कभी भारत ने दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया था. कोई आपस में लड़े न, यह भारत की परंपरा है. ऐसा फिर से हो, इसके लिए विकसित और आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता है. इसलिए, हर भारतीय को विकसित भारत के संकल्प से जुड़ना होगा. उन्होंने कहा कि जब संकल्प अंतःकरण से होता है तो वह अवश्य पूरा होता है.

परंपरा हमारी विरासत, सीख लेने की जरूरत -सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरक्षपीठ में पूज्य आचार्यों की स्मृति में साप्ताहिक आयोजन पीठ की परंपरा का हिस्सा है. मंदिर के अलावा आज महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की सभी संस्थाओं में भी पूज्य आचर्यद्वय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आयोजन हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि परंपरा हमारी विरासत होती है और वर्तमान और भावी पीढ़ी को इसके जरिये प्रेरणा और सीख लेने की जरूरत होती है. विरासत के संदर्भ में उन्होंने अखंड भारत में दुनिया के पहले विश्वविद्यालय, प्रभु श्रीराम के भाई भरत के पुत्र तक्ष के नाम पर स्थापित तक्षशिला विश्वविद्यालय का उल्लेख भी किया. बताया कि पाणिनि का व्याकरण इसी तक्षशिला विश्वविद्यालय से आगे बढ़ा. महर्षि सुश्रुत और चरक जैसे आयुर्वेद के जनक इसी विश्वविद्यालय से निकले. आयुर्वेद, व्याकरण, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, कृषि सहित अनेक क्षेत्रों के लिए यही प्राचीनतम विश्वविद्यालय रहा.

BOLLYWOOD : इमरान हाशमी के साथ इश्क लड़ाएंगी दिशा पाटनी, आवारापन 2 की कास्टिंग को लेकर आया अपडेट

0

बॉलीवुड में अपने रोमांटिक किरदारों के लिए मशहूर इमरान हाशमी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. इस बार उनके साथ नजर आएंगी ग्लैमरस अदाकारा दिशा पाटनी. दोनों को लेकर फिल्म ‘आवारापन 2’ की कास्टिंग का अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है.

इमरान और दिशा की ऑनस्क्रीन जोड़ी पहली बार दिखाई देगी और माना जा रहा है कि इनकी केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत लेगी. आइए देखते हैं दोनों सितारों की कुछ शानदार तस्वीरें, जो आने वाली फिल्म को लेकर आपका एक्साइटमेंट और भी बढ़ा देंगी.इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 को लेकर भी चर्चा हो रही है, दरअसल इमरान हाशमी ने अपने 46वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा और खास तोहफा दिया है.

एक्टर ने अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इसका टीजर जारी किया है. साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है.

इस मूवी में इमरान हाशमी को शिवम् पंडित के रोल में देखा जाएगा, वहीं दूसरी ओर दिशा पाटनी के किरदार को लेकर मेकर्स ने चीजें अभी सीक्रेट रखी हैं.बताया जा रहा है कि ‘आवारापन 2’ की शूटिंग इसी साल सितंबर के लास्ट या अक्टूबर की शुरुआत में शुरू कर दी जाएगी.

- Advertisement -

News of the Day