Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 433

LIFESTYLE : महाराष्ट्र में 10 साल के बच्चे की मौत, छोटी उम्र में क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले… जानें लक्षण और बचाव

महाराष्ट्र में एक 10 साल के बच्चे को खेलते-खेलते हार्ट अटैक आया और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई. आजकल के दौर में हार्ट अटैक और हार्ट डिसीस हर उम्र के लोगों को घेर रही हैं जिनसे सर्तक रहकर ही बचा जा सकता है.

महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले में एक दस साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत की हो गई. बताया गया कि वो बच्चा घर के पास गणपति मंडल पंडाल में खेल रहा था. खेलते-खेलते उसे कुछ बेचैनी सी महसूस होने लगी. वो घर पहुंचकर अपनी मां की गोद में लेट गया. कुछ ही पलों में उसने मां की गोद में ही दम तोड़ दिया.

सीके बिरला हॉस्पिटल्स वेबसाइट के अनुसार, हार्ट अटैक को लेकर आमतौर पर धारणा है कि इसका खतरा बुजुर्गों को ज्यादा होता है लेकिन पिछले कुछ समय से युवाओं और बच्चों में भी हार्ट अटैक की ऐसी कई खबरें सामने आईं हैं. बच्चों में हृदय संबंधी समस्याओं का अक्सर तब तक पता नहीं चलता जब तक बहुत देर न हो जाए. इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि बच्चों में हार्ट अटैक के क्या कारण हो सकते हैं, इसके लक्षण क्या हैं और ऐसी कंडीशन में मां-बाप को तुरंत क्या करना चाहिए क्योंकि जब बात आपके बच्चे के दिल की आती है तो हर पल मायने रखता है.

बच्चों में दिल का दौरा क्यों पड़ता है?
वयस्कों में जहां दिल का दौरा धमनियों के बंद होने के कारण होता है. वहीं, बच्चों को कई औरर कारणों से दिल की समस्…

जन्मजात हृदय रोग (CHD कार्डियोवस्कुलर हार्ट डिसीस)

बच्चे के जन्म के समय मौजूद दिल की बीमारी. यह कंडीशन रक्त प्रवाह को प्रभावित करती है.

कावासाकी रोग

एक दुर्लभ बीमारी जो रक्त वाहिकाओं में सूजन पैदा करती है और हृदय को नुकसान पहुंचा सकती है.

दिल की धमनी में दिक्कत

जब धमनियां बहुत संकरी या गलत जगह पर स्थित होती हैं जिससे रक्त का हृदय तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है.

मायोकार्डिटिस

एक वायरल संक्रमण जो हृदय की मांसपेशियों को कमजोर करता है.

खून के थक्के जमना

कुछ जेनेटिक्स कंडीशन के कारण शरीर में खून के थक्के बन सकते हैं जो ब्लड फ्लो को अवरुद्ध करते हैं.

मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल

खराब खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी दिल पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है.

दवाओं का रिएक्शन

कुछ दवाएं गंभीर प्रकार की दिल की समस्याओं का कारण बन सकती हैं.

बच्चों में दिल के दौरे के लक्षण क्या हैं?
दिल का दौरा पड़ने पर बच्चे में बड़ों जैसे सामान्य लक्षण दिखाई नहीं दे सकते. माता-पिता को मेडिकल हेल्प लेने के लिए बच्चों में दिख रहे चेतावनी के संकेतों पर जरूर ध्यान देना चाहिए.

सीने में दर्द
सांस लेने में कठिनाई
थकान और चक्कर आना
त्वचा का पीला या नीला पड़ना
तेज या अनियमित दिल की धड़कन
ठंडा पसीना और मतली आना

बच्चों को दिल की समस्याओं से कैसे बचाया जा सकता है?
दिल से जुड़ी कुछ दिक्कतें अनुवांशिक होती हैं लेकिन जीवनशैली में बदलाव बच्चों में दिल की समस्याओं को रोकने में मदद कर सकते हैं.

बच्चों के खानपान में फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें.
जंक फूड सीमित करें, चीनी, नमक और बाहर का प्रॉसेस्ड फूड ना दें
बच्चों से रोजाना एक्सरसाइज कराएं.
बच्चों में कोलेस्ट्रॉल और ब्लडप्रेशन की निगरानी करें
फ्लू, बुखार और वायरल संक्रमण का तुरंत इलाज कराएं
धूम्रपान के संपर्क में आने से बच्चे के दिल को नुकसान पहुंच सकता है.
अगर परिवार में दिल का रोग रहा है तो डॉक्टर से सलाह लें.

अगर आपके बच्चे में दिल की कोई भी समस्या दिखाई दे तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें. शुरुआती डॉग्नॉस से जान बच सकती है.

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज

सीने में तेज दर्द या बेचैनी की शिकायत करे.
सांस लेने में तकलीफ हो या अचानक बेहोश हो जाए
होंठों या नाखूनों पर नीलापन आ जाए
दिल की धड़कन बहुत तेज या अनियमित हो
असामान्य थकान या चक्कर आए तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें

बच्चों में दिल का दौरा पड़ने पर तुरंत क्या करें
तुरंत आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें.
बच्चे को शांत रखें और घबराएं नहीं.
बच्चे के बेहोश होने पर सीपीआर दें
डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न दें.

बच्चों में दिल का दौरा दुर्लभ लेकिन गंभीर होता है. लक्षणों और कारणों को जानने से माता-पिता को तुरंत एक्शन लेने में मदद मिल सकती है. नियमित तौर पर जांच, संतुलित आहार और सक्रिय जीवनशैली आपके बच्चे के दिल को स्वस्थ रख सकती है.

ENTERTAINMENT : मोनाली ठाकुर ने पति माइक संग तलाक कर दिया कंफर्म? सिंगर ने पोस्ट में लिख दी ऐसी बात

0

सिंगर मोनाली ठाकुर के पति माइक रिक्टर संग तलाक के रूमर्स फैले हुए हैं. इन सबके बीच उन्होंने इंस्टा पर ऐसी पोस्ट शेयर की है जिससे ये अफवाहें और तेज हो गई हैं.

मोनाली ठाकुर बॉलीवुड की फेमस सिंगर हैं और उन्होंने संवार लूं और मोह मोह के धागे जैसे कई हिट रोमांटिक गाने गाए हैं. फिलहाल सिंगर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. दरअसल रूमर्स फैले हुए हैं कि मोनाली ठाकुर और उनके पति माइक रिक्टर की शादी ठीक नहीं चल रही है और दोनों अलग रहो रहे हैं. मशहूर बॉलीवुड गायिका ने 2017 में स्विट्जरलैंड के रेस्टोरेंट मालिक से शादी की थी. वहीं अब तलाक की अफवाहों के बीच, मोनाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नए गाने की एक झलक जारी की, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सिंगर ने अपने पति से अलग होने के पीछे की वजह बताई है.

मोनाली ठाकुर और उनके पकि माइक रिक्टर ने अभी तक तलाक की अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. लेकिन 8 सितंबर को, मोनाली ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर ‘द रीज़न’ टाइटल से एक दिल दहला देने वाली स्टोरी शेयर की जो उनके म्यूज़िक वीडियो, ‘एक बार फिर’ की एक झलक है. इन विजुअल्स में उन्हें ऐसे डिस्ट्रेसिंग सीन्स में दिखाया गया है जो इमोशनल और फिजिकल शोषण को दर्शाते हैं, जिसमें गला घोंटने के पल भी शामिल हैं. मोनाली ने इस गाने को अपना अब तक का “सबसे पर्सनल” गाना बताया.

हालांकि उन्होंने इस सीन को अपनी पर्सनल लाइफ से जोड़ने का कोई सीधा एक्सप्लेनेशन नहीं दिया. लेकिन उनका ये इमोशनल नोट उनके पति, स्विस रेस्टोरेंट मालिक माइक रिक्टर से तलाक की अफवाहों के बीच भी आया है. जिससे लोग अब कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने अपनी इस पोस्ट के जरिए तलाक का वजह बताई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनाली ठाकुर और उनके पति माइक रिक्टर की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है. यह अटकलें तब शुरू हुईं जब मोनाली ने माइक को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. फ़िलहाल, दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर पब्लिकली कोई कमेंट नहीं किया है.

व मोनाली और माइक के एक करीबी सूत्र ने बताया, “इन सालों में उनके बीच बहुत कुछ बदल गया है. अब कोई भी उनके बारे में एक कपल के रूप में बात नहीं करता. लॉन्ग डिस्टेंस की शादियाँ अक्सर ऐसे ही अंत का सामना करती हैं.” इस बात की पुष्टि करते हुए कि मोनाली ने माइक को अनफॉलो कर दिया है, सूत्र ने आगे कहा, “हां, सोशल मीडिया से कट-ऑफ निश्चित रूप से एक ख़तरे की घंटी है. हो सकता है कि वह आगे आकर इस पर बोलने के लिए सही समय का इंतज़ार कर रही हों, और यह सही भी है.”

मोनाली ठाकुर और माइक रिक्टर ने एक इंटीमेट फंक्शन में शादी की थी और सालों तक अपनी शादी को सुर्खियों से दूर रखा था. 2020 में ही मोनाली ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस खबर का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा कभी नहीं की थी, हालांकि इंस्टाग्राम तस्वीरों में उनकी अंगूठी देखकर कई फैंस ने पहले ही कयास लगा लिए थे.

RAJASTHAN : सच हो गया 3 Idiots का ये सीन, वार्ड में बाइक लेकर घुस गए लड़के, बुजुर्ग की बचा ली जान

राजस्थान के चुरू स्टेशन पर शुगर गिरने से 70 साल का बुजुर्ग अचानक अचेत हो गए. युवक ने अपनी बाइक पर उन्हें सीधे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक पहुँचाया. समय रहते इलाज शुरू होने से जान बची.

राजस्थान के चुरू जिले के रेलवे स्टेशन पर एक दृश्य फिल्मी लग रहा था, लेकिन यह वास्तविक था. 70 साल के भले राम हरियाणा निवासी अपनी परिवार के साथ बाड़मेर से जयपुर जा रहे थे, बाबा रामदेव के दर्शन कर लौटते समय. स्टेशन पर अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई – शुगर लेवल गिर गया और वे बेहोश होकर गिर पड़े.

इसी बीच, स्टेशन पर मौजूद 28 साल के शुभम देवड़ा ने तुरंत समझदारी भरा कदम उठाया. वह किसी काम से स्टेशन आए थे और वहा यह आपात स्थिति देख अपनी बाइक से बुजुर्ग को मदद के लिए उठाने में देर नहीं लगाई. शुभम ने भले राम को अपनी बाइक की बीच वाली सीट पर संभाला और सीधे अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड की ओर दौड़ लगाई.

वाहन को बीच रास्ते में न रोकते हुए उन्होंने सीधे अस्पताल तक पहुँचाया. वहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. चिकित्सकों ने शुगर लेवल ज़मीन पर गिर जाने के कारण बेहोशी होने की पुष्टि की. समय पर इलाज मिलने से भले राम की जान बच गई और उनकी हालत स्थिर हुई.इस साहसिक कदम की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ की जा रही है. वीडियो में दिख रहा है कि शुभम ने बुजुर्ग को सुरक्षित तरीके से बाइक पर बैठाया, अस्पताल तक ले गया, और डॉक्टरों ने समय पर इलाज शुरू कर शानदार बचाव किया.

डॉक्टरों ने शुभम की इस तत्परता की भी प्रशंसा की और यह बात कही कि संकट के समय सही कदम उठाना कितनी अहमियत रखता है. अस्पताल प्रशासन और परिवार ने भी शुभम के इस मानवता पुर्ण कदम की सराहना की. उन्होंने कहा कि शुभम ने अपने साहस और जल्द पर कार्रवाई से बुजुर्ग की जान बचा ली. वहीं भले राम का कहना था कि वे बहुत आभारी हैं क्योंकि शुभम की वजह से उन्हें ज़िंदगी की नई सम्भावना मिल गई. अब उनकी हालत पूरी तरह से ठीक बताई जा रही है.

RECIPE : बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको पसंद आएगी ये ढाबा स्टाइल Egg Curry रेसिपी

0

अंडा करी वैसे तो बहुत तरह से बनती है, लेकिन ढाबा स्टाइल में जो मसालों की खुशबू और ताजगी होती है, वो कुछ अलग ही लेवल की होती है. इस रेसिपी में प्याज, टमाटर और बेसिक मसाले इतने अच्छे से मिल जाते हैं.

अगर आप घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो होटल या ढाबे जैसे टेस्ट वाला हो, तो ढाबा स्टाइल अंडा करी (Egg Curry) रेसिपी एकदम परफेक्ट है. इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती, लेकिन जब तैयार होती है तो ऐसा टेस्ट आता है कि परिवार का हर सदस्य,चाहे बच्चा हो या बड़ा उंगलियां चाटता रह जाता है. अंडा करी वैसे तो बहुत तरह से बनती है, लेकिन ढाबा स्टाइल में जो मसालों की खुशबू और ताजगी होती है, वो कुछ अलग ही लेवल की होती है. इस रेसिपी में प्याज, टमाटर और बेसिक मसाले इतने अच्छे से मिल जाते हैं कि इसका टेस्ट किसी भी रोटी, पराठे या चावल के साथ जबरदस्त लगता है. तो चलिए जानते हैं कि ढाबा स्टाइल Egg Curry रेसिपी कैसे बना सकते हैं.

ढाबा स्टाइल Egg Curry रेसिपी

1. घर में ढाबा स्टाइल Egg Curry बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को अच्छी तरह उबाल लें और ठंडा होने पर छील लें. चाहें तो अंडों पर हल्का सा चीरा लगा दें या हल्के तेल में हल्का सेंक लें ताकि जब मसाले में डालें तो टेस्ट और अच्छी तरह अंदर तक जाए.

2. अब एक गहरे पैन या कड़ाही में तेल गरम करें, इसमें कटे हुए प्याज डालें और मीडियम आंच पर भूनें जब तक प्याज सुनहरे भूरे न हो जाएं फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1-2 मिनट तक भूनें जब तक उसकी खुशबू न आने लगे.

3. इसके बाद इसमें कद्दूकस किए हुए टमाटर डालें, टमाटर अच्छे से गलने तक पकाएं और तब तक भूनें जब तक तेल किनारे छोड़ने लगे. अब इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें, सभी मसालों को अच्छे से मिक्स करें और 2-3 मिनट तक भूनें.

4. अब उबले हुए अंडों को मसाले में डालें, हल्के हाथों से मिक्स करें ताकि अंडे टूटें नहीं, फिर आधा कप पानी डालें, ढककर 5 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें.

5. इसके बाद लास्ट में गैस बंद करने से पहले गरम मसाला डालें और हल्का सा मिक्स करें और ऊपर से हरा धनिया छिड़कें. इसके बाद गरमा गरम ढाबा स्टाइल अंडा करी को आप पराठे, तंदूरी रोटी, जीरा राइस या नॉर्मल चावल के साथ परोस सकते हैं.

NAGPUR : बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाया और लूट ली सोने की चेन, क्राइम पेट्रोल से प्रेरित हुई थी पड़ोसन

0

नागपुर में 28 साल की एक महिला ने टीवी शो क्राइम पेट्रोल से प्रेरित होकर अपनी 62 साल की पड़ोसी की सोने की चेन चाकू दिखाकर लूट ली. महिला के शोर मचाने पर लोग जुट गए तो वह भाग गई. हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया.

महाराष्ट्र के नागपुर में चेन स्नैचिंग की डरा देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 28 साल की महिला ने अपने ही घर के पड़ोस में रहने वाली 62 साल की महिला को चाकू दिखाकर उसकी सोने की चेन लूट ली. सबसे अजीब बात तो ये है कि उसने ये सब टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल से प्रेरित होकर किया है. सीरियल के एक एपिसोड की नकल करते हुए उसने दूसरी महिला को चाकू दिखाकर डराया और उसकी सोने की चेन छीन ली. यह चौंकाने वाली घटना शहर के बेलतरोड़ी थाने के अंतर्गत घटी.

आरोपी महिला की पहचान 28 साल की सपना भोजराज अमनानी के रूप में हुई है. वह पिछले कुछ दिनों से चोरी के लिए योजना बना रही थी. शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उसने अपनी पड़ोसी 62 साल की सुमन तोजराम सोरखे को निशाना बनाया.पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, जब सुमन अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तभी सपना पीछे से आई और उसने सुमन की चेन छीन ली. जब सुमन ने विरोध किया, तो सपना ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया. सुमन ने जोर से शोर मचाया, जिससे लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. इसके बाद सपना तुरंत भाग गई.

स्थानीय लोगों ने बेलतरोड़ी पुलिस को जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में सपना की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.वपुलिस ने यह भी बताया कि पूछताछ में सपना ने स्वीकार किया कि वह क्राइम पेट्रोल से प्रेरित हुई थी और उसमें दिखाए गए चेन की लूट के दृश्यों को देखकर उसे अपराध करने का विचार आया.

Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए आज से संग्राम… शेड्यूल से लेकर स्क्वॉड तक, जानें हर सवाल का जवाब

0

एशिया कप की सबसे सफल टीम भारत है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी. भारतीय टीम को श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसी टीमों से चुनौती मिल सकती है.

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आगाज 9 सितंबर (मंगलवार) को जा रहा है. एशिया कप का उद्घाटन मुकाबला आज अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मुकाबले से करेगी. फिर उसे 14 सितंबर (रविवार) को दुबई के मैदान पर ही चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करना है.

पहली बार एशिया कप में आठ टीमें भाग लेने जा रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई को रखा गया है. जबकि ग्रुप-बी में हॉन्ग कॉन्ग, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें हैं. दोनों ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमों को सुपर-4 स्टेज में जगह बनाने का मौका मिलेगा. सुपर-चार राउंड में टॉप पर जो दो टीम्स रहेंगी, उनके बीच 28 सितंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

एशिया कप 2025 के सभी मैचों का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा. सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और उसके वेबसाइट पर भी एशिया कप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. एशिया कप में इस बार कुल 19 मुकाबले खेले जाने हैं. इनमें से 18 मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होंगे. केवल 15 सितंबर को यूएई vs ओमान के बीच होने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे स्टार्ट होगा.

एशिया कप का यह 17वां संस्करण है. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होने जा रहा है. 2016 और 2022 में भी टी20 फॉर्मेट में इसका आयोजन हुआ था. बाकी के 14 संस्करण का आयोजन ओडीआई प्रारूप में हुआ. भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है और वो अब तक 8 बार खिताब जीत चुकी है. भारतीय टीम 1984 (पहला संस्करण), 1988, 1990-91,1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में चैम्पियन बनी. जबकि श्रीलंका ने 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) और पाकिस्तान ने 2 बार (2000, 2012) खिताब जीता.

 

HEALTH : सुबह-सुबह चबा लें इस पौधे की 3-4 हरी पत्तियां, बॉडी में दिखने लगेंगे चमत्कारिक बदलाव

0

तुलसी का पौधा हमारे लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. डॉक्टर भी बीमारी में इसकी पत्ती का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि यह आपके लिए कैसे फायदेमंद है.

तुलसी का पौधा हमारे लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. डॉक्टर भी बीमारी में इसकी पत्ती का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि यह आपके लिए कैसे फायदेमंद है.तुलसी हिंदू धर्म में पूजनीय है और आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों का भंडार माना जाता है. रोज़ 3-4 पत्ते चबाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

तुलसी पाचन को दुरुस्त रखती है. गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को कम करती है.

एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर. शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है.

तुलसी इंसुलिन लेवल को नियंत्रित रखती है. डायबिटीज़ रोगियों के लिए बेहद लाभकारी है.

इसकी एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज त्वचा को साफ और दाग-धब्बों से मुक्त रखती हैं.

तुलसी जड़ को मज़बूत बनाकर बाल झड़ने की समस्या को कम करती है.

इसका सेवन करने से यह कोलेस्ट्रॉल को घटाती है और दिल की बीमारियों का खतरा कम करती है.

सुबह 3-4 पत्ते चबाना छोटी आदत है, लेकिन इसके फायदे लंबे समय तक सेहत को सुरक्षित रखते हैं.

NATIONAL : ‘मेरी तबीयत ठीक नहीं है, वरना मैं..’, पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर सीएम भगवंत मान ने दिया ये संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. सीएम भगवंत मान ने अस्पताल से संदेश देते हुए किसानों के लिए बड़े राहत पैकेज की मांग की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (9 सितंबर) पंजाब में बाढ़ से तबाह इलाकों का दौरा करेंगे. यह इस बार आई बाढ़ के बाद पीएम का पहला पंजाब दौरा है. वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएम के दौरे से पहले सोशल मीडिया के जरिए अहम संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि उनकी तबीयत ठीक होती तो वे खुद पीएम नरेंद्र मोदी को प्रभावित इलाकों का जायजा कराते. वहीं सीएम ने पीएम मोदी से किसानों के लिए बड़े राहत पैकेज की मांग भी की है.

सीएम भगवंत मान ने लिखा कि वे प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं, लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते खुद उनके साथ नहीं जा पा रहे. उन्होंने उम्मीद जताई कि मोदी सरकार इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पंजाब और किसानों को राहत देने के लिए विशेष पैकेज का ऐलान करेगी. सीएम मान ने स्पष्ट किया कि किसानों के नुकसान की भरपाई केंद्र स्तर पर आवश्यक है ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों को जल्दी पुनर्जीवित किया जा सके.

8 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की गई है. बैठक में सीएम मान अस्पताल से ही वर्चुअल रूप से जुड़े. आम आदमी पार्टी की तरफ से शेयर की गई तस्वीरों में सीएम को ड्रिप लगे हुए भी देखा गया. सरकार ने निर्णय लिया कि किसानों को बाढ़ में आई रेत बेचने की अनुमति दी जाएगी. इसके लिए “जिसदा खेत, उसकी रेत” योजना को मंजूरी भी दी गई.

पंजाब के किसान अब केंद्र सरकार की राहत पर निगाहें टिकाए हुए हैं. राज्य सरकार ने अपनी ओर से मुआवजा और योजनाओं का ऐलान कर दिया है, लेकिन बाढ़ से व्यापक स्तर पर हुई तबाही के लिए बड़े आर्थिक पैकेज की आवश्यकता है. किसानों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान कोई ठोस घोषणा होगी, जिससे न सिर्फ फसलों का नुकसान कवर होगा बल्कि बुनियादी ढांचे की मरम्मत और ग्रामीण जीवन को सामान्य बनाने में भी मदद मिलेगी. पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के बीच राहत पैकेज को लेकर यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.

 

UP : Ice बॉक्स में भरकर फेंक दी थी 3 साल की मासूम… दरिंदे को 58 दिन में फांसी, घर भी बुलडोजर से मिट्टी में मिलाया

0

बांदा में दुष्कर्म के बाद 3 साल की मासूम के साथ दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें की पार कर दी थीं. बच्ची की दर्दनाक मौत के बाद कोर्ट ने 58 दिन में फांसी की सजा सुनाई. जज ने आदेश दिया कि आरोपी को तब तक लटकाए रखा जाए जब तक उसकी मौत न हो जाए.

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दिल दहला देने वाली घटना में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. एक 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, फिर उसे आइस बॉक्स में बंद कर जंगल में फेंकने और इलाज के दौरान बच्ची की दर्दनाक मौत के मामले में अदालत ने 58 दिनों में दोषी को सजा सुनाई. आरोपी को फांसी की सजा दी गई. जज ने आदेश दिया कि इस जघन्य अपराध में दोषी को तब तक फांसी पर लटकाया जाए, जब तक उसकी मृत्यु न हो जाए. इसके अलावा, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. डीएम जे. रिभा और एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर आरोपी के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. कोर्ट ने इस मामले में पुलिस की भूमिका की सराहना की.

दरअसल, इसी साल जून महीने का यह मामला है. चिल्ला थाना इलाके में घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम को टॉफी का लालच देकर आरोपी सुनील निषाद अगवा कर सुनसान जगह ले गया. वहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बच्ची को मरा समझकर आइस बॉक्स में बंद कर जंगल में फेंक दिया.

इधर, परिजन और पुलिस बच्ची की तलाश कर रहे थे. इस दौरान आरोपी अपने घर पहुंचा, जहां उसके कपड़े खून से सने थे. परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची को जंगल से बेहोशी की हालत में बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को कानपुर रेफर किया गया, जहां एक सप्ताह तक आईसीयू में रहने के बाद उसकी मृत्यु हो गई.इसके बाद पूरे जिले में लोगों का आक्रोश देखने को मिला. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा. साथ ही, कानूनी कार्रवाई के तहत हाल ही में आरोपी का तीन बिस्वा में बना आलीशान मकान बुलडोजर से ढहा दिया गया.

कोर्ट के सरकारी अधिवक्ता कमल सिंह गौतम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने सभी साक्ष्य प्रस्तुत किए. 58 दिनों में फास्ट ट्रैक कोर्ट में 11 गवाह पेश किए गए. 7 जुलाई को आरोप पत्र दाखिल करने के बाद 8 सितंबर को अदालत ने दोषी को सजा सुनाई. जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने फांसी की सजा का आदेश दिया और कहा कि इस जघन्य अपराध में दोषी को तब तक लटकाया जाए, जब तक उसकी मृत्यु न हो जाए.

एसपी पलाश बंसल ने कहा कि इस जघन्य अपराध में कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई है, जिससे अपराधियों में भय पैदा होगा. आरोपी ने 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

ENTERTAINMENT : कभी पिज्जा डिलीवरी करता था ये एक्टर, फिल्मी करियर रहा फ्लाॉप तो टीवी पर किया डेब्यू, फिर यूं बन बैठा स्टार

0

करण मेहरा टीवी के पॉपुलर एक्टर में से एक माने जाते हैं. एक्टर की सोशल मीडिया पर भी शानदार फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. 10 सितंबर को एक्टर का बर्थडे हैं. ऐसे में जानते हैं उनसे जुड़ी बातें..

करण मेहरा का जन्म 10 सितंबर 1982 में पंजाब के जालंधर में हुआ था. एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है. हालांकि, बहुत कम लोग जानते होंगे कि छोटे पर्दे पर डेब्यू से पहले उन्होंने कई दिग्गज निर्देशकों संग काम भी किया है. चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं उनसे जुड़ी बातें.

भले ही करण मेहरा का जन्म जालंधर में हुआ हो, लेकिन कुछ वक्त बाद ही उनकी फैमिली दिल्ली में शिफ्ट हो गई. ऐसे में एक्टर ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली से की. उसके बाद उन्होंने एनआईएफटी से डिजाइनिंग की पढ़ाी की. करण ने इसके साथ ही फैशन डिजाइनिंग का भी कोर्स किया.बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि कऱण मेहरा पिज्जा भी डिलीवर कर चुके हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि पढ़ाई के दौरान वो बतौर ट्रेनी डोमिनोज पिज्जा में काम करते थे.जब उन्होंने एंयरटेमेंट की दुनिया में करियर बनाने का सोचा तो मुंबई की तरफ रुख किया.

करियर के शुरुआत में उन्होंने राजकुमार हिरानी और राम गोपाल वर्मा के संग असिस्टेंट के तौर पर काम भी किया. करण ने इस दौरान एक्टिंग क्लासेस भी लीं. करण ने बॉलीवुड में 2008 में रिलीज हुई फिल्म लव स्टोरी 2050 से डेब्यू किया. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

 

- Advertisement -