Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 436

BUSINESS : पड़ोसी देश के साथ गौतम अडानी की कंपनी की डील से शेयर बन गए रॉकेट, एक झटके में इतना चढ़ गया भाव

0

अडानी पावर (Adani Power) के शेयर में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. 570 मेगावाट के हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए भूटान के साथ हुई डील के बाद कंपनी के शेयरों को बेहतर रिस्पॉन्स मिला.

बिजनेस टायकून गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुवाई वाली कंपनी अडानी पावर (Adani Power) के शेयर में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 4.74 परसेंट उछलकर 638.70 रुपये पर पहुंच गए. इस तेजी के पीछे एक वजह है. दरअसल, कंपनी ने पड़ोसी देश भूटान में 570 मेगावाट के हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए वहां की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्प (DGPC) के साथ एक डील की है.

वांगछू प्रोजेक्ट में पावर प्लांट और इससे संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 6000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. प्रोजेक्ट पर काम 2026 शुरू होने की उम्मीद है, जिसे पांच साल के भीतर पूरा करने का टारगेट है. बेशक, इस हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से भूटान में बिजली की बढ़ती मांग पूरी होगी, खासकर सर्दियों के दिनों में. इसके अलावा, इसके जरिए भारत में भी बिजली का निर्यात किया जाएगा.

उद्योगपति गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी समूह वित्त वर्ष 32 तक पावर सेक्टर में, खासतौर पर रिन्यूऐबल एनर्जी के प्रोडक्टशन और डिस्ट्रीब्यूशन में लगभग 60 अरब डॉलर का निवेश करने का प्लान बना रहा है ताकि रिन्यूऐबल एनर्जी कैपेसिटी को वित्त वर्ष 25 के 14.2 गीगावाट से बढ़ाकर 50 गीगावाट किया जा सके. अडानी ग्रुप का ही एक हिस्सा अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) यूटिलिटी-स्केल ग्रिड-कनेक्टेड सोलर और विंड एनर्जी फार्म प्रोजेक्ट को बनाने और उन्हें मेनटेन करने का काम करता है.

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) वित्त वर्ष 30 तक भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए 30,000 किलोमीटर लंबी ट्रांसमिशन लाइनें स्थापित करने की भी योजना बना रही है, जो 31 मार्च, 2025 तक 19,200 किलोमीटर है. अडानी ग्रुप वित्त वर्ष 32 तक अडानी पावर के जरिए 22 अरब डॉलर का निवेश करके अपनी कैपेसिटी को वित्त वर्ष 25 के 17.6 गीगावाट से बढ़ाकर 41.9 गीगावाट करने का भी प्लान बना रही है. अडानी पावर देश की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी है, जिसकी कैपेसिटी गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु जैसे राज्यों में ऊैली हुई है. गुजरात में 40 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट भी है.

NATIONAL : गर्लफ्रेंड ने नहीं खोला दरवाजा तो लड़के ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, दिल दहला देगी यह कहानी

0

राजस्थान के जयपुर के रामनगरिया में युवक ने गर्लफ्रेंड के घर न खोलने पर जहर खाकर सुसाइड कर लिया. पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया और प्रेम जाल और ब्लैकमेल का आरोप लगाया.राजस्थान के जयपुर के रामनगरिया थाना इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां पर युवक ने सिर्फ इसलिए सुसाइड कर लिया कि जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर पहुंचा, तो उसने दरवाजा नहीं खोला. यह बात उस युवक को इतनी खली कि उसने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली.

दरअसल, युवक अपनी प्रेमिकाम् से मिलने उसके घर गया था. वह घर पर बोलकर गया था कि “मरने जा रहा हूं.” इसके बाद वह प्रेमिका के घर पहुंच, काफी देर तक उसके मकान के बाहर खड़ा रहा और गेट खटखटाया. प्रेमिका ने गेट नहीं खोला, और जब युवक ने मोबाइल पर फोन किया, तो प्रेमिका ने फोन भी काट दिया.इसके बाद, परेशान होकर युवक गाड़ी लेकर अपने घर पहुंचा. घर पहुंचने पर पिता ने गाड़ी से उतरने के लिए कहा, तो युवक बोला कि मैं जहर खा लिया है. यह सुनते ही परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार, जगतपुरा के विश्वविद्यालय नगर निवासी संजय मीणा, पुत्र मोहनलाल मीणा, ने आत्महत्या की है. युवक के परिवार में माता-पिता के साथ एक बहन भी है. युवक प्रॉपर्टी का व्यवसाय किया करता था.

उसने 3 सितंबर को जहर खाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली. युवक के पिता ने अब रामनगरिया थाने में शनिवार को मुकदमा दर्ज करवाया है. अपने रिपोर्ट में बेटे की गर्लफ्रेंड पर दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाने और ब्लैकमेल कर रुपए हड़पने का भी आरोप लगाया है.

उन्होंने यह भी बताया कि दोनों परिवारों के बीच शादी की बात भी पक्की हो गई थी, लेकिन उसके बावजूद भी वे लोग उसके बेटे को परेशान कर रहे थे और शादी की बात में भी टालमटोल करने लगे. इससे उनका बेटा परेशान था.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

JAIPUR : जयपुर-अलवर के स्कूल और सचिवालयों में बम की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने लिया यह एक्शन

0

जयपुर के दो निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस मौके पर पहुंची. जांच एजेंसियों ने ईमेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है.जयपुर के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली है. स्कूल की मेल पर धमकी भरा ईमेल आया है. इसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया तुरंत कंट्रोल रूम में सूचना दी गई जिसके बाद बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वाड पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची. जांच एजेंसियों ने ईमेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

हालांकि स्कूलों में तलाशी के दौरान किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई. जिसके बाद स्कूल प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली. अलवर शहर के मिनी सचिवालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी भरा मेल तमिलनाडु से भेजा गया है, जिसमें दोपहर 2 बजे तक मिनी सचिवालय खाली करने की बात कही गई.

 

जानकारी के अनुसार, धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गए हैं. इस मामले में सचिवालय परिसर में तुरंत जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया चल रही है. इससे पहले भी दो बार मिनी सचिवालय को इसी तरह की धमकी मिल चुकी है. हर बार की तरह इस बार भी मेल ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.इसके बाद धमकी के चलते बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. आसपास के क्षेत्र को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

इसके साथ ही फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी केवल अफवाह है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश. पुलिस साइबर सेल मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुट गई है. इस तरह की बार-बार मिल रही धमकियों ने शहरवासियों में दहशत का माहौल बना दिया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सहयोग करें.

NATIONAL : सत्यनारायण कथा के लिए सरकारी आदेश जारी कर अधिकारी-कर्मचारियों को बंगले पर बुलवाया

0

आमतौर पर मेहमानों को किसी कार्यक्रम में बुलाने के लिए चिट्ठी-पत्री या सोशल मीडिया के जरिए संदेश भेजे जाते हैं. लेकिन मध्य प्रदेश में एक बड़े इंजीनियर साहब ने अपने घर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को बाकायदा नोटशीट जारी करके बुलाया.

भोपाल रीजन लोक निर्माण विभाग (PWD) के चीफ इंजीनियर ने भगवान सत्यनारायण की कथा और महाप्रसादी के आयोजन के लिए अनोखे तरीके से अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलावा भेजा. इसके लिए उन्होंने बाकायदा एक नोटशीट जारी करवाई. नोटशीट के अनुसार, 5 सितंबर को चीफ इंजीनियर संजय मास्के के सरकारी बंगले पर सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया गया, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी का वितरण हुआ.

बता दें कि यह आयोजन दो दिन पहले चीफ इंजीनियर के सरकारी बंगले पर हुआ था. नोटशीट के वायरल होने से विभाग में चीफ इंजीनियर चर्चा का विषय बन गए हैं. सरकारी भाषा में जारी नोटशीट में लिखा गया, ”भोपाल परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अधीनस्थ समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि अधोहस्ताक्षरकर्ता के शासकीय निवास क्र. सीपीसी-1 चार ईमली भोपाल पर दिनांक 5 सितंबर को सत्यनारायण भगवान की कथा तदोपरांत दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. महाप्रसादी का लाभ लेने के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को उपस्थित होने के लिए सूचित किया जाता है.”

ENTERTAINMENT : कौन है कुनिका सदानंद का बेटा? बिग बॉस 19 में आने के बाद हर तरफ हो रही चर्चा

0

नंद के बेटे आयान लाल बिग बॉस 19 में शामिल होने के बाद सुर्खियों में आ गये है. उनकी एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा काफी तेजी हो रही है.आयान लाल ने शो में अपनी पर्सनैलिटी और अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा है. मीडिया रिपोर्ट्स और फैंस के रिएक्शन्स से यह साफ है कि आयान दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं. शो में उनकी बातचीत और मां के साथ उनकी बॉन्डिंग सभी का ध्यान खींच रही है.

बिग बॉस 19 के हालिया एपिसोड्स में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने अपनी मौजूदगी से सभी को चौंका दिया. उनके आने के बाद से ही अयान चर्चा में हैं और लोग उनके बारे में और जानना चाहते हैं.

कुनिका एक जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री, एडवोकेट, इंटरप्रेन्योर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. उन्होंने फिल्मों और टीवी दोनों में अपने अभिनय से पहचान बनाई है. लेकिन उनकी असली और सबसे भावुक पहचान है एक सिंगल मदर के रूप में उनकी जर्नी.

अयान कुनिका की सबसे बड़ी ताकत हैं. वे न केवल मां का सहारा बनकर उनका साथ देते गए बल्कि अपनी शिक्षा और करियर के जरिए खुद की अलग पहचान भी बनाई है.

अयान का जन्म कुनिका की दूसरी शादी से हुआ था, लेकिन यह रिश्ता तलाक पर खत्म हो गया. इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को अकेले पालने का फैसला किया. यह आसान नहीं था क्योंकि पहली शादी में भी उन्हें कस्टडी की लड़ाई झेलनी पड़ी थी. लेकिन कुनिका ने हार नहीं मानी और बेटे को बेहतरीन परवरिश दी.

मुंबई में पले-बढ़े अयान ने अपनी मां को एक साथ कई भूमिकाएं निभाते हुए देखा—अभिनेत्री, एक्टिविस्ट, इंटरप्रेन्योर और घर संभालने वाली मां. इन्हीं अनुभवों से उन्होंने मेहनत, सेल्फ रिलाइअन्स और जज़्बा सीखे.

अयान बचपन से ही क्रिएटिविटी और मीडिया में रुचि रखते थे. उन्होंने एडवरटाइजिंग की पढ़ाई की, फिर लॉस एंजेलिस के न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से फिल्म स्टडीज़ पूरी की और बाद में एमबीए इन मार्केटिंग भी किया. इतनी मजबूत एजुकेशन बैकग्राउंड के बाद अयान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी गाइडिंग स्टार एंटरटेनमेंट शुरू की. इसके ज़रिए वे क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स, मीडिया कैंपेन और एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं.

जब कुनिका बिग बॉस 19 का हिस्सा बनीं, तब अयान बाहर से लगातार उनका सपोर्ट कर रहे थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस से वोट करने की अपील की. उनका एक पोस्ट गॉड सेव द क्वीन काफी लोकप्रिय हुआ, जिसने उनकी मां के प्रति सम्मान और विश्वास को साफ दिखाया.

अयान और कुनिका के रिश्ते का सबसे भावुक पल तब सामने आया जब अयान ने फादर्स डे पर अपनी मां के लिए एक पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा— “हैप्पी फादर्स डे टू ऑल द सिंगल मदर… मां, आपने सब कुछ अकेले कैसे किया? मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. मुझे मैं बनाने के लिए धन्यवाद.” उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में यह भी लिखा की “क्या आपने कभी सोचा था कि आपको इतना शानदार बेटा मिलेगा?” इस संदेश ने कुनिक्का को भावुक कर दिया और उन्होंने बेटे को अपना बेटर वर्शन बताया.

NATIONAL : असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की ड्रग्स जब्त… 2 गिरफ्तार

0

असम पुलिस ने ड्रग्स तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. साथ ही मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त ड्रग्स की कीमत 3.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है.असम में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही दोनों के पास से 3.4 करोड़ रुपये की ड्रग्स भी जब्त की गई. इस बात की जानकारी एक न्यूज एजेंसी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हवाले से दावा किया है.

जानकारी के मुताबिक एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुवाहाटी के चचल इलाके से 355 ग्राम हेरोइन जब्त की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 1.8 करोड़ रुपये आंकी गई है.

वहीं, पुलिस ने कछार जिले के तोलेनग्राम इलाके में भी एक अभियान चलाया और 300 ग्राम हेरोइन जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यहां से भी जब्त किए गए ड्रग्स की कीमत 1.6 करोड़ रुपये आंकी गई है.इससे पहले बीते दिनों राज्य के श्रीभूमि ज़िले में 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा मूल्य की प्रतिबंधित ‘याबा’ गोलियां ज़ब्त की गईं थीं. साथ ही इस सिलसिले में एक ड्रग तस्कर को गिरफ़्तार भी किया %9

NATIONAL : 100 मोबाइल फोन और कई सोने की चेन… लालबागचा राजा के विसर्जन जुलूस में चोरों ने साफ किए हाथ

0

मुंबई में लालबागचा राजा गणेश विसर्जन जुलूस में लाखों श्रद्धालु उमड़े, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर चोर सक्रिय हो गए. इस दौरान मोबाइल चोरी की 100 से अधिक शिकायतें और सोने की चेन स्नैचिंग के 7 मामले दर्ज हुए. अब तक 16 आरोपियों को पकड़ा गया और कुछ सामान बरामद हुआ. घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

महाराष्ट्र के मुंबई की सबसे प्रमुख और लोकप्रिय गणेश प्रतिमा जाने वाले लालबाग का राजा के विसर्जन जुलूस में एक बार फिर लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. लालबाग से गिरगांव चौपाटी तक लगभग 32 से 35 घंटे की यात्रा में अपने प्रिय देवता के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी. हालांकि,भक्ति के उत्साह के बीच,बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाकर कई भक्तों को चोरी का शिकार बना दिया.

पुलिस के अनुसार,इस वर्ष जुलूस के दौरान मोबाइल फोन चोरी की 100 से अधिक घटनाएं दर्ज की गईं. कालाचौकी पुलिस स्टेशन के बाहर शिकायत दर्ज कराने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं थीं. पुलिस ने बताया अब तक आधिकारिक तौर पर 10 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से चोरी हुए 4 फोन बरामद किए गए हैं,इन मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

मोबाइल चोरी के अलावा,सोने की चेन चोरी की भी बड़ी संख्या में सूचना मिली. पुलिस ने बताया कि ऐसे 7 मामले दर्ज किए गए. दो सोने की चेन बरामद की गईं और 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. मुंबई की भोईवाड़ा पुलिस ने ड्रोन के इस्तेमाल से संबंधित मामले भी दर्ज किए हैं.

अब तक मोबाइल चोरी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,जबकि चेन स्नैचिंग के मामलों में 12 लोग हिरासत में हैं. लगभग 100 से ज्यादा मोबाइल चोरी की शिकायतों मिली है और जांच चल रही है. हर साल की तरह,विसर्जन जुलूसों में,खासकर लालबाग इलाके में, मोबाइल चोरों और चेन स्नैचरों के संगठित गिरोह सक्रिय थे. यहां सैकड़ों भक्त उनकी चालों का शिकार हुए.

गणेशोत्सव के दौरान कड़ी सुरक्षा और पुलिस तैनाती के बावजूद,इन घटनाओं ने गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और ऐसे भीड़-भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के दौरान अपने मोबाइल फोन,आभूषण और कीमती सामान सुरक्षित रखें. लालबागचा राजा के विसर्जन के दौरान हुई चोरियों ने न केवल कई भक्तों के उत्सव के उत्साह को कम किया,बल्कि पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती पेश की,हालांकि पुलिस कुछ मामलों को तेजी से सुलझाने में कामयाब रही.

ENTERTAINMENT : बिग बॉस 19 में सलमान खान ने उठाया पंजाब बाढ़ का मुद्दा, खाने की बर्बादी पर दी सीख

0

बिग बॉस 19 में दूसरा वीकेंड का वार कंटेस्टेंट्स के लिए अच्छा नहीं रहा. सलमान खान ने बारी-बारी सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई. इसी के साथ एक्टर खाने की बर्बादी पर बात करते हुए पंजाब में आई बाढ़ का जिक्र किया.

‘बिग बॉस 19’ का हर वीकेंड ऑडियंस के लिए सबसे खास होता है, क्योंकि इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान घरवालों से न सिर्फ सीधी बात करते हैं बल्कि घर में उनके गलत रवैये को लेकर फटकार भी लगाते हैं. इस बार भी ऐसा ही हुआ सलमान खान ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. इसके साथ ही एक्टर ने एक गंभीर मुद्दा भी उठाया.

दरअसल सलमान खान ने घर में खाने की बर्बादी को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने फरहाना और बसीर के बीच एक चम्मच पोहे को लेकर हुई लड़ाई का जिक्र भी किया, साथ ही ये भी कहा कि घरवाले रोज खाने को लेकर शिकायत करते हैं फिर भी खाना सही से संभालकर नहीं खाते.सलमान खान ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स को जानकारी दी है कि आपको पता है उत्तराखंड के क्या हाल है, हिमाचल के क्या हाल है और पंजाब. बाढ़ पर बाढ़, तबाही मची है. ये जो हमारे किसान खाना उगाते हैं, उनके पास अनाज नहीं है खाने के लिए. उनके पास घर नहीं है, बहुत बुरा हाल हो चुका है. ये जो कम्युनिटी है, यह जानी जाती है लंगर के लिए. पता नहीं कितने सालों से इन्होंने लोगों को खाना बांटा है. कोई भी आए उनके लंगर में किसी को भी निराश नहीं होने देते. भूखे पेट वापस लौटने नहीं देते. अब उन पर आफत आई है और हम सबका फर्ज बनता है कि उनके लिए कुछ करें. पंजाब के सिंगर्स ने काफी मदद की हैं. हम लोग भी यहां से मदद कर रहे हैं.

एक्टर सलमान खान की बातें सुन घरवालों के चेहरे पर गंभीरता आ गई. एक्टर ने कहा, ‘ये जो पोहा है, ये चावल से बनता है. फरहाना, अन्न की तौहीन नहीं करनी, हमारे कल्चर में लास्ट दाने तक खाना खाया जाता है. ताकि खाना बर्बाद न हो. खाना किसी को बर्बाद नहीं करना चाहिए. आपको इस बात की कद्र करनी चाहिए.’

NATIONAL : ‘मुझसे नहीं हो पाया, I am sorry पापा’, छत्तीसगढ़ में MBBS छात्र ने हॉस्टल रूम में कर ली आत्महत्या

0

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सरकारी मेडिकल कॉलेज के पहले वर्ष के MBBS छात्र हिमांशु कश्यप ने अपने हॉस्टल रूम में आत्महत्या कर ली. छात्र ने परीक्षा में असफलता के दबाव के कारण यह कदम उठाया. मौके से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपने पिता से माफी मांगी है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को एक दुखद घटना हुई, जिसमें सरकारी मेडिकल कॉलेज के पहले वर्ष के MBBS छात्र हिमांशु कश्यप (24) ने अपने हॉस्टल रूम में आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, छात्र का शव हॉस्टल रूम में पंखे से लटका मिला. घटना सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के कॉलेज परिसर में हुई.

पुलिस ने बताया कि सुबह हिमांशु कश्यप परीक्षा में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया. जब कई प्रयासों के बाद दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने इसे तोड़कर अंदर देखा. तब उन्हें हिमांशु का शव लटका हुआ मिला. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें लिखा था,’Mujhse nahi ho paya, I’m sorry, papa’ (मैं नहीं कर पाया, माफ करना पापा).

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आकस्मिक मृत्यु दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. कॉलेज के डीन डॉ. के.के. सहारे ने बताया कि हिमांशु कश्यप 2024 की पहली वर्ष की परीक्षा में असफल हुआ था और इस वर्ष फिर से परीक्षा दे रहा था. ऐसा लगता है कि परीक्षा में असफलता और प्रदर्शन को लेकर बढ़ते दबाव के कारण छात्र ने यह अत्यंत कदम उठाया.

घटना ने कॉलेज परिसर में शोक का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को उजागर करने की कोशिश की जा रही है. यह घटना युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य और परीक्षा तनाव के प्रति गंभीर चेतावनी भी पेश करती है. छात्रों और अभिभावकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और समय पर मदद लेने की सलाह दी जा रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

NATIONAL : गुरुग्राम में अर्धनग्न हालत में मिली विदेशी लड़की की लाश, पकड़ा गया ड्राइवर

0

गुरुग्राम के मानेसर आईएमटी चौक फ्लाईओवर के नीचे युगांडा की 32 साल की युवती नसीमा मदीना का शव अर्धनग्न हालत में मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी और आरोपी चालक को राउंडअप कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह साफ हो सकेगा कि युवती के साथ यौन उत्पीड़न हुआ या नहीं.

गुरुग्राम के मानेसर आईएमटी चौक से विदेशी युवती का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मृतक महिला की पहचान 32 साल की नसीमा मदीना के रूप में हुई है, जो युगांडा की रहने वाली थी. पुलिस जांच में सामने आया है कि नसीमा को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को राउंडअप कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

यह मामला रविवार सुबह तब सुर्खियों में आया जब आईएमटी चौक फ्लाईओवर के नीचे खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था.इसने मामले को और पेचीदा बना दिया था. सवाल उठने लगे कि आखिर नसीमा वहां तक कैसे पहुंची, कौन उसे लेकर आया और क्या उसके साथ कोई अन्य अपराध हुआ था. मानेसर के एसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में युवती की मौत सड़क हादसे में होने की आशंका है.

हालांकि, युवती की अर्धनग्न हालत और घटनास्थल तक पहुंचने के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस इस एंगल से भी पड़ताल कर रही है कि क्या मृतका के साथ यौन उत्पीड़न हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इस पर अंतिम पुष्टि होगी.पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका नसीमा मदीना पिछले कुछ समय से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रह रही थी. उसकी गतिविधियों और संपर्कों की भी जांच की जा रही है. वहीं, विदेशी दूतावास को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है.

- Advertisement -