Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 437

NATIONAL : हेलिकॉप्टर लेकर परीक्षा देने पहुंच गए 4 छात्र… राजस्थान के नौजवानों ने उत्तराखंड में बंद रास्तों को दी मात

0

राजस्थान से उत्तराखंड परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने बताया कि अगर हम परीक्षा केंद्र तक समय से नहीं पहुंचते तो हमारा एक साल बर्बाद हो जाता. इसके लिए एविएशन कंपनी के सीईओ से बात करके हेलिकॉप्टर किराए से लिया.

राजस्थान के 4 छात्रों ने हेलिकॉप्टर से परीक्षा केंद्र जाकर सबको चौंका दिया. यह छात्र उत्तराखंड की ओपन यूनिवर्सिटी से पत्राचार के माध्यम से B.Ed कर रहे हैं. आखिरी सेमेस्टर की परीक्षा देने उन्हें उत्तराखंड के मनुस्यारी जाना था, लेकिन भूस्खलन और भारी बारिश के कारण रास्ता बंद था. उसके बाद चारों छात्रों ने एक हेलिकॉप्टर किराए पर लिया और तय समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए.

 

दरअसल, राजस्थान के बालोतरा शहर निवासी और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र ओमाराम जाट, मंगाराम जाट, प्रकाश गोदारा जाट और नरपत कुमार को मुनस्यारी के आरएस तोलिया पीजी कॉलेज में अपनी बीएड परीक्षा देने के लिए पहुंचना था.ओमाराम जाट ने बताया, “31 अगस्त को जब हम हल्द्वानी (उत्तराखंड) पहुंचे, तो पता चला कि मुनस्यारी जाने वाली सभी सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हैं. हमें लगा कि हम अपनी परीक्षा नहीं दे पाएंगे.”

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें हल्द्वानी से मुनस्यारी के बीच हेलिकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी हेरिटेज एविएशन के बारे में पता चला. हालांकि, खराब मौसम के कारण यह सेवा अस्थायी रूप से बंद थी.ओमाराम ने कहा कि हमने हेरिटेज एविएशन के सीईओ से बात की और उनसे हल्द्वानी से मुनस्यारी ले जाने का अनुरोध किया. हमने सीईओ को बताया कि अगर हम परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचे, तो हमारा एक साल बर्बाद हो जाएगा. इसके बाद, कंपनी के सीईओ ने 2 पायलटों के साथ एक हेलिकॉप्टर भेजा, जिसने हमें सुरक्षित मुनस्यारी पहुंचाया और वापस हल्द्वानी लाया. हेलिकॉप्टर की एक तरफ की यात्रा का किराया 5200 रुपए प्रति छात्र था.

MAHASRASHTRA : चिकन खाने के बाद बिगड़ गई पूरे परिवार की तबीयत, 3 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

0

महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार रात चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोग अचानक बीमार पड़ गए. इनमें 3 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार अन्य अस्पताल में भर्ती हैं. प्राथमिक जांच में मौत का कारण फूड प्वॉइजनिंग बताया जा रहा है. पुलिस ने खाने के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं और आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र के ठाणे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. रविवार रात एक ही परिवार के पांच लोग अचानक बीमार पड़ गए, जिसमें 3 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक जांच में मामला फूड प्वॉइजनिंग का माना जा रहा है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के अनुसार, बच्ची के पिता रविवार शाम बाजार से चिकन लेकर आए थे, जिसे घर पर पकाया गया और परिवार ने रात के खाने में चावल, उबले अंडे और वडा पाव के साथ मिलाकर खाया. खाना खाने के कुछ समय बाद ही परिवार की महिला, तीन बेटियां (3, 6 और 8 साल) और एक साला को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. हालात बिगड़ते देख परिजनों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तीन साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया.
भायंदर पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर जितेंद्र कांबले ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें शुरुआती रिपोर्ट में मौत का कारण फूड प्वॉइजनिंग बताया गया है. फिलहाल घर से खाने के सैंपल इकट्ठे किए गए हैं और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.पुलिस ने बताया कि मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया गया है. कांबले ने कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा नहीं लग रहा कि बाजार से लाए गए चिकन में जहरीला पदार्थ था. संभव है कि भोजन के किसी अन्य हिस्से से समस्या हुई हो. सटीक कारण मेडिकल जांच और विश्लेषण रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा.

इलाके में इस घटना के बाद लोगों में दहशत है. पुलिस और प्रशासन ने अपील की है कि लोग फिलहाल खाने-पीने की चीजों को लेकर सतर्क रहें और संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

MAHARASHTRA : घर में घुसकर नाबालिग लड़की से चाकू की नोंक पर रेप, गणेश विसर्जन में गया था बाकी परिवार

0

अकोला में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही घर में रेप का मामला सामने आया है. मालूम हुआ कि लड़की का परिवार गणेश विसर्जन के लिए गया था. वह घर पर अकेली थी और उसी दौरान आरोपी घर में घुसा और चाकू की नोंक पर उसके साथ बलात्कार किया.

महराष्ट्र के अकोला शहर में गणेश विसर्जन के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शनिवार, 6 सितंबर की दोपहर 4:30 बजे डाबकी रोड थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके ही घर में घुसकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है. घटना के समय लड़की के परिवार वाले गणेश विसर्जन में शामिल होने गए थे.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 साल का तौहिद समीर बैद नामक आरोपी घर में घुस आया. तभी लड़की का एक रिश्तेदार वहां से गुजर रहा था. अंदर से आवाजें आने पर उसने आरोपी को टोका तो आरोपी ने चाकू दिखाकर डराया. शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उन्हें भी धमकाया. इस बीच नाबालिग लड़की वहां से निकलकर पास के घर में छुपी, लेकिन आरोपी उसके पीछे गया और चाकू की नोक पर उसके साथ जबरदस्ती की.

लड़की के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. घर लौटने पर पीड़िता ने पूरी घटना अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां ने डाबकी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई.शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी तौहिद समीर बैद के खिलाफ POCSO एक्ट सहित दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया है. घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और कड़ी कार्रवाई की मांग की.

इस संदर्भ में डाबकी रोड पुलिस स्टेशन के थानेदार अभिषेक अंधारे का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी रामदासपेठ थाने सहित अन्य जगहों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए विशेष पुलिस टीम बनाई गई है.

BOLLYWOOD : सिद्धार्थ-कियारा की नन्ही परी के नाम का हुआ खुलासा, एक्टर बोले – ‘दादी के नाम पर रखो..’

0

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इसी साल जुलाई में एक नन्ही परी के पेरेंट्स बने हैं. कपल ने अभी तक ना बेटी का फेस रिवील किया और ना ही उसके नाम की जानकारी फैंस को दी है. इसी बीच जब सिद्धार्थ अपनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे, तो उन्होंने बेटी के नाम को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. जानिए वो क्या बोले…

क्या है सिद्धार्थ-कियारा की बेटी का नाम?

कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म की हीरोइन जाह्नवी कपूर और पूरी टीम के साथ पहुंचे थे. इसी दौरान कपिल ने एक्टर से पूछा कि क्या उन्होंने अपनी बेटी का नाम रख लिया है? इसपर एक्टर कहते हैं कि, “अभी तक नहीं रखा.. हम सोच रहे हैं अभी भी.”

रिश्तेदार कहते हैं दादी के नाम पर रख लो

इसके बाद सिद्धार्थ से शो में बतौर जज नजर आ रही एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह भी सवाल करती हैं और पूछती हैं कि क्या कियारा और सिद्धार्थ को उनके रिश्तेदारों से सुझाव मिल रहे हैं, कि बेटी का नाम क्या रखा जाए? इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि, “बहुत मिलते हैं. सब कहते हैं कि ये तुम्हारी दादी का नाम था, ये फलाने इनका नाम था ये रखो..”

इस फिल्म में नजर आई थीं कियारा

बता दें कि कियारा आडवाणी फिलहाल अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. लेकिन हाल ही में उनकी फिल्म ‘वॉर 2’ रिलीज हुई थी. फिल्म की शूटिंग उनकी प्रेग्नेंसी से पहले ही खत्म हो चुकी थी. इसमें एक्टेस की जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ नजर आई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. वहीं सिद्धार्थ ‘परम सुंदरी’ को लेकर चर्चा में हैं. जिसमें वो जाह्नवी कपूर संग नजर आए हैं. फिल्म में संजय कपूर भी अहम रोल में हैं.

RECIPEE : बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको पसंद आएगी ये ढाबा स्टाइल Egg Curry रेसिपी

0

अगर आप घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो होटल या ढाबे जैसे टेस्ट वाला हो, तो  ढाबा स्टाइल अंडा करी (Egg Curry) रेसिपी एकदम परफेक्ट है. इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती, लेकिन जब तैयार होती है तो ऐसा टेस्ट आता है कि परिवार का हर सदस्य,चाहे बच्चा हो या बड़ा उंगलियां चाटता रह जाता है. अंडा करी वैसे तो बहुत तरह से बनती है, लेकिन ढाबा स्टाइल में जो मसालों की खुशबू और ताजगी होती है, वो कुछ अलग ही लेवल की होती है. इस रेसिपी में प्याज, टमाटर और बेसिक मसाले इतने अच्छे से मिल जाते हैं कि इसका टेस्ट किसी भी रोटी, पराठे या चावल के साथ जबरदस्त लगता है. तो चलिए जानते हैं कि ढाबा स्टाइल Egg Curry रेसिपी कैसे बना सकते हैं.

ढाबा स्टाइल Egg Curry रेसिपी

1. घर में ढाबा स्टाइल Egg Curry बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को अच्छी तरह उबाल लें और ठंडा होने पर छील लें. चाहें तो अंडों पर हल्का सा चीरा लगा दें या हल्के तेल में हल्का सेंक लें ताकि जब मसाले में डालें तो टेस्ट और अच्छी तरह अंदर तक जाए.

2. अब एक गहरे पैन या कड़ाही में तेल गरम करें, इसमें कटे हुए प्याज डालें और मीडियम आंच पर भूनें जब तक प्याज सुनहरे भूरे न हो जाएं फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1-2 मिनट तक भूनें जब तक उसकी खुशबू न आने लगे.

3. इसके बाद इसमें कद्दूकस किए हुए टमाटर डालें, टमाटर अच्छे से गलने तक पकाएं और तब तक भूनें जब तक तेल किनारे छोड़ने लगे. अब इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें, सभी मसालों को अच्छे से मिक्स करें और 2-3 मिनट तक भूनें.

4. अब उबले हुए अंडों को मसाले में डालें, हल्के हाथों से मिक्स करें ताकि अंडे टूटें नहीं, फिर आधा कप पानी डालें, ढककर 5 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें.

5. इसके बाद लास्ट में गैस बंद करने से पहले गरम मसाला डालें और हल्का सा मिक्स करें और ऊपर से हरा धनिया छिड़कें. इसके बाद गरमा गरम ढाबा स्टाइल अंडा करी को आप पराठे, तंदूरी रोटी, जीरा राइस या नॉर्मल चावल के साथ परोस सकते हैं.

NATIONAL : दिल्ली: बदरपुर में चार मंजिला इमारत गिरी, खाली होने से टला बड़ा हादसा

0

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में ( 7 सितंबर) दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां अचानक एक चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई. राहत की बात यह रही कि हादसे के समय इमारत पूरी तरह खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

जानकारी के मुताबिक यह इमारत व्यावसायिक उपयोग के लिए बनी थी, लेकिन लंबे समय से जर्जर हालत में खड़ी थी और बंद पड़ी थी. लगातार हो रही बारिश और दीवारों में पानी के रिसाव से इसका ढांचा कमजोर हो चुका था, जिसके चलते यह घटना हुई.

फायर कंट्रोल रूम को दोपहर करीब 1:31 बजे घटना की सूचना मिली. तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए तीन फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना किए गए. दमकलकर्मियों ने इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और आसपास के लोगों को दूर रखा. इमारत के गिरने से मलबा बिजली के खंभों पर भी गिरा, जिसके चलते आसपास की कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही. हालांकि, बीएसईएस की टीमें मौके पर पहुंचकर बिजली बहाल करने का काम कर रही हैं.

प्रशासन ने हालात बताए नियंत्रण

स्थानीय प्रशासन ने पुष्टि की है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, बीएसईएस, सिविल डिफेंस और एमसीडी की संयुक्त टीमें राहत और मलबा हटाने के काम में लगी हुई हैं. अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में इमारत की बेहद पुरानी और कमजोर हालत जिम्मेदार पाई गई है.

वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा

साउथ-ईस्ट दिल्ली के तहसीलदार धीरज कुमार मलिक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. तहसीलदार ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी विभाग आपात स्थिति से निपटने के लिए समन्वय में काम कर रहे हैं. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई थी और क्षेत्र को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया.

बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि हादसा उस समय हुआ जब सड़क अपेक्षाकृत कम व्यस्त थी. मथुरा रोड और सर्विस लेन इमारत के नजदीक ही स्थित हैं, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं. व्यस्त समय पर इमारत गिरती तो यह हादसा एक बड़ी त्रासदी का रूप ले सकता था.

फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य हो रही है और प्रशासन मलबा हटाने के काम में जुटा है. अधिकारी इस घटना को चेतावनी मानते हुए जर्जर इमारतों की जांच और आवश्यक कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

SPORTS : एमएस धोनी और इरफान पठान दोस्त या दुश्मन? धोनी के पूर्व मैनेजर ने ‘हुक्का विवाद’ पर तोड़ी चुप्पी

0

एमएस धोनी के पूर्व मैनेजर ने धोनी और इरफान पठान के रिश्तों पर चुप्पी तोड़ी है. पिछले दिनों एक 5 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें इरफान पठान ने कहा था कि उन्हें स्क्वाड में इसलिए नहीं चुना जाता था क्योंकि वो धोनी की ‘हुक्का पार्टी’ का हिस्सा नहीं बनते थे. इस मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स ने धोनी को आड़े हाथों भी लिया, लेकिन धोनी के पूर्व मैनेजर ने हैरतअंगेज खुलासा कर दिया है.

एमएस धोनी के पूर्व मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने X पर उस बैट की तस्वीर शेयर की, जिसपर धोनी और पठान, दोनों ने साइन किए थे और साथ में ‘विद लव’ लिखा था. युद्धजीत ने लिखा, “एमएस धोनी और इरफान पठान की दोस्ती ऐसी चीज है, जिसे मुझे साक्षात देखने का सौभाग्य मिला. सालों पहले मैं धोनी और कुछ अन्य क्रिकेटरों को मैनेज कर रहा था. पेप्सी कंपनी के लिए एक शूट के दौरान मैं, माही और इरफान एक वैन में घूमने का आनंद ले रहे थे.”

इरफान पठान ने क्या कहा था?
वायरल वीडियो में इरफान पठान ने कहा था कि, “मुझे शौक नहीं है कि मैं किसी के कमरे में जाकर हुक्का सेट करूं. हर कोई जानता है और कभी-कभी इसके बारे में बात ना की जाए तो बेहतर है. एक क्रिकेटर का काम होता है कि वो मैदान में परफॉर्म करके दिखाए, मैं इसी पर ध्यान देता था.”

वहीं युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने तो यह तक दावा किया था कि एमएस धोनी साथी खिलाड़ियों के साथ बुरा बर्ताव किया करते थे. दूसरी ओर आकाश चोपड़ा का पक्ष उनसे अलग था, जिन्होंने कहा कि धोनी के मन में पठान के लिए कोई द्वेष नहीं था. आकाश ने यह भी कहा कि टीम इस आधार पर नहीं चुनी जाती हैं कि मैदान के बाहर क्या चीजें हो रही हैं.

NATIONAL : कानपुर: भांजे के प्यार में पड़ी महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

0

कानपुर के सचेंडी में भांजे से अवैध संबंधों के चलते महिला ने पति की निर्मम हत्या कर दी. . महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति की साबड़ से सिर कूच कर मार डाला. इतना ही नहीं हत्याकांड के बाद घर के पीछे बगीचे में उसका शव दफन कर दिया.

शव को गलाने के लिए दोनों ने मिलकर  12 किलो नमक डालकर दफन कर दिया था. अब 10 महीने बाद बहन ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है. पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया है.

यहां का है पूरा मामला

मूलरुप से बांदा के मवई घाट व वर्तमान में सचेंडी के लालूपुर गांव के रहने 50 साल शिवबीर सिंह गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते थे. म्रतक शिवबीर की बहन कांती ने पुलिस  बताया कि 6 साल पहले शिवबीर पत्नी व बच्चों के साथ गांव में रहने के लिए आया था.

गांव में मकान न होने के कारण भांजे अमित ने अपने घर के सामने उन्हें जगह दी थी, जहां शिवबीर झोपड़ी बनाकर मां सावित्री, पत्नी व बच्चों के साथ रहता था. इस दौरान अमित के अपनी मामी लक्ष्मी से प्रेम संबंध हो गए थे.

अवैध संबंधों का पता चलने के बाद पति पत्नी में होता था झगड़ा

ग्रामीणों से भांजे और पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी होने पर शिवबीर शराब पीकर पत्नी संग मारपीट करता था. जिस पर लक्ष्मी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी भांजे के साथ उसकी हत्या का प्लान तैयार किया. 1 नवंबर 2024 की रात लक्ष्मी ने पूरे परिवार को चाय में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दी.

परिजनों के बेसुध होने के बाद लक्ष्मी ने अमित को बुलाया और शिवबीर के सिर पर साबड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने बाद आरोपियों ने उसके शव को घर से 500 मीटर की दूरी पर हरिपाल और देवपाल के बगीचे में दफना दिया था. सुबह सोकर उठे बच्चों ने पिता के बारे में पूछा तो लक्ष्मी ने बताया कि नौकरी के लिए फोन आ गया था, जिस पर शिवबीर देर रात गुजरात के लिए रवाना हो गए.

बेटे ने मां से फोन पर की बात

5 नवंबर को शिवबीर का बड़ा बेटा आनंद नौकरी करने राजस्थान चला गया था. इस दौरान आनंद ने मां लक्ष्मी को फोन कर कई बार पिता के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उनकी बात हो गई है, वह ठीक हैं.

आनंद ने मां से पिता का नंबर मांगा तो उसने बताया कि फैक्ट्री में फोन पर बात करने की अनुमति नहीं है, उनका मोबाइल नंबर भी नया है, इसलिए उसे याद भी नहीं है आनंद ने रक्षाबंधन पर घर आने के लिए मां को फोन किया.

इस दौरान उसने पिता का मोबाइल नंबर मांगते हुए उन्हें भी साथ लाने की बात कही, जिस पर लक्ष्मी ने दो माह से शिवबीर से बात न होने की बात कही. मां सावित्री ने बताया कि कई बार उन्होंने भी बेटे के बारे में पूछा तो लक्ष्मी ने लगातार बात होने की जानकारी दी थी.

मृतक ने बहन ने दर्ज कराई गुमशुदगी

मृतक की बहन ने 19 अगस्त को दर्ज कराई गुमशुदगी आनंद के गांव पहुंचने पर उसने बुआ कांति को पूरी बात बताई. परिजनों को अनहोनी की आंशका हुई की शिवबीर की बहन कांति ने सचेंडी थाने में 19 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई. जांच शुरू हुई तो पुलिस को शिवबीर के घर से 500 मीटर दूर रहने वाले भांजे अमित और लक्ष्मी के प्रेम संबंधों की जानकारी हुई.

पुलिस ने लक्ष्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह टूट गई और उसने पति की हत्या की बात कबूली. हत्याकांड की बात सुन पुलिस सन्न रह गई, पुलिस ने अमित को हिरासत में लिया.

ACP शिखर कुमार  ने बताया कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 10 माह बाद बगीचे में खोदाई शुरू की तो वहां से शिवबीर के कंकाल के कुछ अवशेष, बनियान व गले का लॉकेट मिला. परिजनों ने लॉकेट से पहचान कर शव की शिनाख्त की.

NATIONAL : मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को किया माफ, BSP में वापसी का किया ऐलान

0

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को माफ करते हुए पार्टी में उनकी वापसी का ऐलान किया है. मायावती ने यह फैसला अशोक सिद्धार्थ द्वारा अपनी गलतियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद लिया है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के कई जिम्मेदार पदों पर लम्बे वर्षों तक कार्यरत रहे एवं पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ, जिन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिये कुछ माह पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आज अपने लम्बे पोस्ट के जरिये सार्वजनिक तौर पर अपनी गलती की माफी माँगी है तथा आगे पार्टी और बीएसपी मूवमेन्ट के प्रति पूरी तरह से वफादर रहकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने में पूरे जी-जान से लग जाने का आश्वासन बहुजन समाज व बीएसपी नेतृत्व को दिया है.

पूर्व सीएम मायावती ने आगे लिखा-हालाँकि उन्हें अपनी गलती का एहसास बहुत पहले हो चुका था और वे इसका लगातार पश्चाताप विभिन्न स्तर पर कर रहे थेकिन्तु आज उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपना पछतावा जाहिर किया है, जिसको ध्यान में रखते हुए पार्टी व मूवमेन्ट के हित में उन्हें पार्टी द्वारा एक मौका दिया जाना उचित समझा गया है और इसीलिये बीएसपी से उनके निष्कासन का फैसला आज तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है. अर्थात इनको पार्टी में वापस ले लिया गया है.”

मायावती ने आगे लिखा-“उम्मीद है कि पार्टी के अन्य सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं की तरह वे भी पूरे तन, मन, धन से पार्टी व मूवमेंट को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर योगदान जरूर देंगे. ताकि बीएसपी के नेतृत्व में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का कारवां आगे बढ़ता 

SPORTS : BCCI ने श्रेयस अय्यर को सौंपी कप्तानी, टीम का कर दिया एलान; इन खिलाड़ियों को मिली जगह

0

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 16 सितंबर से खेले जाने वाले 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम का एलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को इस टीम का कप्तान बनाया गया है. बता दें कि इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच लखनऊ में 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेले जाएंगे. पहला मैच 16 से 19 सितंबर और दूसरा मैच 23 से 25 सितंबर के बीच खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए इंडिया-ए की टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बदोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार और यश ठाकुर

बता दें कि केएल राहुल और मोहम्मद सिराज भी ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए के लिए खेलेंगे. हालांकि, दोनों भारतीय स्टार दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगे. केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया जाएगा. दोनों भारतीय स्टार पहले अनऑफिशियल टेस्ट के बाद टीम में दो खिलाड़ियों की जगह लेंगे.

देखें इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के मैचों का शेड्यूल

इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 16 सितंबर से लखनऊ में पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट 23 सितंबर से लखनऊ के इकाना में ही खेला जाएगा. इसके बाद कानपुर में तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे. वनडे मैचों के लिए अभी टीम का एलान नहीं हुआ है. अभी बीसीसीआई ने सिर्फ बहुदिवसीय मैच यानी अनऑफिशियल टेस्ट मैचों के लिए ही टीम का एलान किया है.

रोहित शर्मा खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 3 वनडे!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच होने वाली अनऑफिशियल वनडे सीरीज में खेलने की इच्छा जाहिर की है. माना जा रहा है कि रोहित से ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वनडे के भविष्य के बारे में सोचने को कहा जा सकता है. ऐसे में रोहित वो हर कोशिश कर रहे हैं, जिससे उनकी जगह टीम में बनी रहे. रोहित शायद इसलिए ही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलने को तैयार हो रहे हैं, ताकि वो अपने प्रदर्शन से लोगों को जवाब दे सकें.

- Advertisement -