Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 438

SPORTS : BCCI ने श्रेयस अय्यर को सौंपी कप्तानी, टीम का कर दिया एलान; इन खिलाड़ियों को मिली जगह

0

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 16 सितंबर से खेले जाने वाले 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम का एलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को इस टीम का कप्तान बनाया गया है. बता दें कि इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच लखनऊ में 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेले जाएंगे. पहला मैच 16 से 19 सितंबर और दूसरा मैच 23 से 25 सितंबर के बीच खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए इंडिया-ए की टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बदोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार और यश ठाकुर

बता दें कि केएल राहुल और मोहम्मद सिराज भी ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए के लिए खेलेंगे. हालांकि, दोनों भारतीय स्टार दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगे. केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया जाएगा. दोनों भारतीय स्टार पहले अनऑफिशियल टेस्ट के बाद टीम में दो खिलाड़ियों की जगह लेंगे.

देखें इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के मैचों का शेड्यूल

इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 16 सितंबर से लखनऊ में पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट 23 सितंबर से लखनऊ के इकाना में ही खेला जाएगा. इसके बाद कानपुर में तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे. वनडे मैचों के लिए अभी टीम का एलान नहीं हुआ है. अभी बीसीसीआई ने सिर्फ बहुदिवसीय मैच यानी अनऑफिशियल टेस्ट मैचों के लिए ही टीम का एलान किया है.

रोहित शर्मा खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 3 वनडे!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच होने वाली अनऑफिशियल वनडे सीरीज में खेलने की इच्छा जाहिर की है. माना जा रहा है कि रोहित से ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वनडे के भविष्य के बारे में सोचने को कहा जा सकता है. ऐसे में रोहित वो हर कोशिश कर रहे हैं, जिससे उनकी जगह टीम में बनी रहे. रोहित शायद इसलिए ही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलने को तैयार हो रहे हैं, ताकि वो अपने प्रदर्शन से लोगों को जवाब दे सकें.

SPORTS : 2027 वर्ल्ड कप के विजेता की भविष्यवाणी, भारत या ऑस्ट्रेलिया नहीं, ये टीम पहली बार बनेगी विश्व चैंपियन

0

2027 वनडे वर्ल्ड कप के आयोजन में अभी 2 साल बाकी हैं, लेकिन इंग्लैंड के दिग्गज माइकल वॉन की भविष्यवाणी ने सबको चौंका दिया है. उनका मानना है कि 2027 का वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका जीतने वाली है, एक ऐसी टीम जिसने कभी एकदिवसीय विश्व कप नहीं जीता है. दरअसल उनकी इस भविष्यवाणी का कारण दक्षिण अफ्रीका का हालिया प्रदर्शन है. दक्षिण अफ्रीकी टीम अभी इंग्लैंड दौरे पर है, जहां वो 3 मैचों की ODI सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है.

माइकल वॉन अक्सर अजब-गजब भविष्यवाणियां करते रहते हैं. इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे लगता है कि 2027 का ODI वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका जीतेगी.” दक्षिण अफ्रीका ने पिछले महीनों में गजब का प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया, उससे पहले ट्राई सीरीज के फाइनल को जीतने से सिर्फ 3 रन दूर रह गई थी. अब उसने इंग्लैंड को उसी के घर में धो डाला है.

इंग्लैंड को उसी के घर में धोया
टेंबा बावुमा की कप्तानी में 27 साल बाद दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड की धरती पर कोई वनडे सीरीज जीती है. पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम मात्र 131 रनों पर सिमट गई थी, जवाब में अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट से इस मैच को जीत लिया था. वहीं दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 330 रन बनाए, जो लॉर्ड्स मैदान पर वनडे मैचों में किसी विदेशी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. अफ्रीका ने इस मैच को 5 रनों से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की.

पिछले दिनों विशेष रूप से मैथ्यू ब्रीत्जके ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है. वो दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अपने वनडे करियर की पहली पांच पारियों में कम से कम 50 रन जरूर बनाए हों.

2027 वर्ल्ड कप की बात करें तो उसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नमीबिया मिलकर करने वाले हैं. टूर्नामेंट में कुल 14 टीम भाग लेंगी, जिनके बीच 54 मैच खेले जाएंगे. दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे मेजबान होने के नाते पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं, लेकिन नमीबिया को क्वालीफायर टूर्नामेंट के सहारे अपना क्वालीफिकेशन सिद्ध करना होगा.

NATIONAL : बिहार चुनाव से पहले संजय निषाद का रावण वाला बयान चर्चा में आया, जानें क्या है मामला

0

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. जहां विपक्ष ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाकर ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के जरिए जनता को लामबंद कर रहा है. वहीं बीजेपी के सहयोगी और उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने बिहार में ‘रावण’ की तुलना बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. जहां विपक्ष ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाकर ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के जरिए जनता को लामबंद कर रहा है. वहीं बीजेपी के सहयोगी और उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने बिहार में ‘रावण’ की तुलना कर नया विवाद खड़ा कर दिया है. संजय निषाद गाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों और कार्यकताओं से मिलने पहुंचे थे, इस दौरान उनके इस बयान ने बिहार की राजनीति में नया तूफान ला दिया है.

उत्तर प्रदेश के जमानिया में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने के बाद अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने कहा कि बिहार में भी रावण है. भगवान राम ने पैदल चलकर रावण को खत्म किया था. राम के जाने से पहले हनुमान लंका गए थे. आज बिहार में भी बहार आ रहा है, उत्तर प्रदेश में भी शासन-सत्ता की वजह से बहार आ रहा है. अब कोई कोवटवा, बिंदवा नहीं कहता, सब निषाद राज कहते हैं.

उन्होंने अपने समुदाय को एकजुट करते हुए कहा कि हम भगवान राम के बाल सखा निषाद राज के वंशज हैं. हमें पउवा (पैरों की ताकत) के साथ-साथ पावर भी चाहिए, और यह पावर मोदी और योगी के पास है.

विपक्ष का

वोट चोरी

का आरोप
बता दें कि बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के जरिए चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने दावा किया कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में 70-80 सीटों पर वोट चोरी की और अब बिहार विधानसभा चुनाव में भी यही साजिश रच रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता जागरूक है और वोट चोरी की कोशिश को नाकाम कर देगी.

संजय निषाद के बयान पर सियासी घमासान
संजय निषाद के ‘रावण’ वाले बयान ने बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन और विपक्ष के बीच तनातनी बढ़ा दी है. विपक्ष ने इसे बिहार की जनता का अपमान करार दिया, जबकि एनडीए के नेताओं ने इसे निषाद समुदाय को एकजुट करने की रणनीति बताया.कर नया विवाद खड़ा कर दिया है. संजय निषाद गाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों और कार्यकताओं से मिलने पहुंचे थे, इस दौरान उनके इस बयान ने बिहार की राजनीति में नया तूफान ला दिया है.

 

उत्तर प्रदेश के जमानिया में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने के बाद अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने कहा कि बिहार में भी रावण है. भगवान राम ने पैदल चलकर रावण को खत्म किया था. राम के जाने से पहले हनुमान लंका गए थे. आज बिहार में भी बहार आ रहा है, उत्तर प्रदेश में भी शासन-सत्ता की वजह से बहार आ रहा है. अब कोई कोवटवा, बिंदवा नहीं कहता, सब निषाद राज कहते हैं.

उन्होंने अपने समुदाय को एकजुट करते हुए कहा कि हम भगवान राम के बाल सखा निषाद राज के वंशज हैं. हमें पउवा (पैरों की ताकत) के साथ-साथ पावर भी चाहिए, और यह पावर मोदी और योगी के पास है.

विपक्ष कावोट चोरीका आरोप

बता दें कि बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के जरिए चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने दावा किया कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में 70-80 सीटों पर वोट चोरी की और अब बिहार विधानसभा चुनाव में भी यही साजिश रच रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता जागरूक है और वोट चोरी की कोशिश को नाकाम कर देगी.

संजय निषाद के बयान पर सियासी घमासान
संजय निषाद के ‘रावण’ वाले बयान ने बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन और विपक्ष के बीच तनातनी बढ़ा दी है. विपक्ष ने इसे बिहार की जनता का अपमान करार दिया, जबकि एनडीए के नेताओं ने इसे निषाद समुदाय को एकजुट करने की रणनीति बताया.

NATIONAL : ‘उनकी भावनाओं की सराहना…’, डोनाल्ड ट्रंप के ‘दोस्ती’ वाले बयान पर PM मोदी का आया पहला रिएक्शन

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अच्छा दोस्त और महान प्रधानमंत्री बताया. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध हैं और कभी-कभी तनाव के क्षण आ सकते हैं, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते मजबूत बने रहेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अच्छा दोस्त और महान प्रधानमंत्री बताया. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध हैं और कभी-कभी तनाव के क्षण आ सकते हैं, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते मजबूत बने रहेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स (Twitter) पर लिखा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति की भावनाओं और रिश्तों के सकारात्मक मूल्यांकन की गहरी सराहना करते हैं और पूरी तरह उसका समर्थन करते हैं.क्यों बिगड़े भारत और अमेरिका के रिश्ते? हाल ही में अमेरिका ने भारत से आने वाले आयातों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगा दिया है. अगस्त में ट्रंप प्रशासन ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. इसके बाद रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क भी लगाया गया. इन फैसलों ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में खटास पैदा कर दी है. हालांकि, रणनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर भारत और अमेरिका अब भी सहयोगी हैं. रणनीतिक साझेदारी पर मोदी का जोर PM मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक वैश्विक साझेदारी है. रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को लेकर दोनों देशों की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. यही कारण है कि व्यापारिक तनाव के बावजूद दोनों नेता व्यक्तिगत संबंधों को प्राथमिकता दे रहे हैं. भारत-अमेरिका संबंध दोस्ती और तनाव का संतुलन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अच्छा दोस्त और महान प्रधानमंत्री बताया. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध हैं और कभी-कभी तनाव के क्षण आ सकते हैं, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते मजबूत बने रहेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स (Twitter) पर लिखा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति की भावनाओं और रिश्तों के सकारात्मक मूल्यांकन की गहरी सराहना करते हैं और पूरी तरह उसका समर्थन करते हैं.क्यों बिगड़े भारत और अमेरिका के रिश्ते? हाल ही में अमेरिका ने भारत से आने वाले आयातों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगा दिया है. अगस्त में ट्रंप प्रशासन ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. इसके बाद रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क भी लगाया गया. इन फैसलों ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में खटास पैदा कर दी है. हालांकि, रणनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर भारत और अमेरिका अब भी सहयोगी हैं. रणनीतिक साझेदारी पर मोदी का जोर PM मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक वैश्विक साझेदारी है. रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को लेकर दोनों देशों की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. यही कारण है कि व्यापारिक तनाव के बावजूद दोनों नेता व्यक्तिगत संबंधों को प्राथमिकता दे रहे हैं. भारत-अमेरिका संबंध दोस्ती और तनाव का संतुलन भारत और अमेरिका के रिश्ते कभी बहुत ज्यादा तनावपूर्ण नहीं रहे. भले ही व्यापार या नीति पर मतभेद हो, लेकिन रणनीतिक दृष्टि से दोनों देश एक-दूसरे के महत्वपूर्ण साझेदार हैं. दोनों देश सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हैं. एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए दोनों देशों का एक साथ रहना काफी जरूरी है. VVप्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स (Twitter) पर लिखा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति की भावनाओं और रिश्तों के सकारात्मक मूल्यांकन की गहरी सराहना करते हैं और पूरी तरह उसका समर्थन करते हैं.क्यों बिगड़े भारत और अमेरिका के रिश्ते? हाल ही में अमेरिका ने भारत से आने वाले आयातों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगा दिया है. अगस्त में ट्रंप प्रशासन ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. इसके बाद रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क भी लगाया गया. इन फैसलों ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में खटास पैदा कर दी है. हालांकि, रणनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर भारत और अमेरिका अब भी सहयोगी हैं. रणनीतिक साझेदारी पर मोदी का जोर PM मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक वैश्विक साझेदारी है. रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को लेकर दोनों देशों की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. यही कारण है कि व्यापारिक तनाव के बावजूद दोनों नेता व्यक्तिगत संबंधों को प्राथमिकता दे रहे हैं. भारत-अमेरिका संबंध दोस्ती और तनाव का संतुलन भारत और अमेरिका के रिश्ते कभी बहुत ज्यादा तनावपूर्ण नहीं रहे. भले ही व्यापार या नीति पर मतभेद हो, लेकिन रणनीतिक दृष्टि से दोनों देश एक-दूसरे के महत्वपूर्ण साझेदार हैं. दोनों देश सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हैं. एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए दोनों देशों का एक साथ रहना काफी जरूरी है.

NATIONAL : धीरेंद्र शास्त्री ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात, इस बार पर चिंतित दिखे बागेश्वर धाम के महंत

0

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की. संतों के बीच विवाद पर चिंता जताई और समाज के लिए सेवा, श्रद्धा और सनातन संस्कारों का संदेश दिया.

दिल्ली में बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक्स पर इसकी जानकारी दी. साथ ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत करते हुए वीडियो के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की.मुख्यमंत्री ने वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह शॉल ओढ़ाकर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत करती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने लिखा, “बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुख्यमंत्री जनसेवा सदन पधारे. स्नेहिल भेंट के लिए आभार.”

साथ ही मुख्यमंत्री ने लिखा, “मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में बागेश्वर धाम के पूजनीय आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जी का पावन आगमन हुआ. उनकी ऊर्जा समाज को सेवा, श्रद्धा और सनातन संस्कारों से जोड़ती है. जनसेवा के इस महायज्ञ में उनकी सहभागिता जनभावनाओं को और भी सशक्त बनाती है तथा हमें निरंतर यह प्रेरणा देती है कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है.”

इस मुलाकात के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में संतों के बीच आपसी मतभेदों को लेकर भी अपनी बात रखी. भिवंडी के बागेश्वर सनातन मठ में उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर संतों के बीच विवाद पैदा कर रहे हैं, जिससे सनातन धर्म की छवि को नुकसान पहुंच रहा है.उन्होंने कहा कि धर्म और समाज में संतों की भूमिका बहुत अहम है और किसी भी प्रकार का विवाद समाज में गलत संदेश देता है. इस पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सभी को शांति और समझदारी का संदेश दिया.

धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मुद्दों का भी जिक्र किया. उन्होंने प्रेमानंद महाराज और जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बीच विवाद को लेकर कहा कि प्रेमानंद महाराज ने पीढ़ी को भजन और साधना से जोड़ा, वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सुप्रीम कोर्ट में रामलला के पक्ष में बयान देकर राम मंदिर निर्माण में अहम योगदान दिया.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ हुई भेंट और संतों के बीच आपसी सद्भाव की बात समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाली है. उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे विवादों से दूर रहें और धर्म, समाज व संस्कृति को आगे बढ़ाने में योगदान दें.

 

NATIONAL : सांसद इंजीनियर राशिद को तिहाड़ जेल में परेशान कर रहे किन्रर, AIP ने कहा- एड्स से हैं संक्रमित

0

वकील ने जेल में राशिद से मुलाकात के बाद दावा किया है कि सांसद पर उस समय जानलेवा हमला हुआ जब कुछ किन्नरों ने उन्हें धक्का देकर गेट उनपर गिरा दिया।जम्मू-कश्मीर के बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद ने दावा किया है कि उनपर तिहाड़ जेल में हमले की कोशिश हुई है. उन्होंने अपने वकील जावेद हुब्बी से कहा कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने कश्मीरी कैदियों को परेशान करने के नए तरीके ईजाद किए हैं. जानबूझकर उनके बैरकों में किन्नरों को रखा जाता है. उन्हें भड़काने, हमला करने और शत्रुतापूर्ण माहौल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.

अवामी इतिहाद पार्टी (एआईपी) के बयान के मुताबिक, वकील ने जेल में राशिद से मुलाकात के बाद दावा किया, ”इंजीनियर राशिद पर उस समय जानलेवा हमला हुआ जब किन्नरों के एक समूह ने उन्हें धक्का देकर गेट उन पर गिरा दिया. वो किसी तरह बच गए. यह घातक साबित हो सकता था. यह उन्हें नुकसान पहुंचाने की सुनियोजित कोशिश से कम नहीं है.”साथ ही उन्होंने दावा किया, ”जब कश्मीरी कैदी नमाज पढ़ना शुरू करते हैं, तो उत्पीड़न अपनी हदें पार कर जाता है और उन्हें जानबूझकर परेशान और उकसाया जाता है. किन्नरों को एचआईवी पॉजिटिव घोषित किया गया है और उन्हें जानबूझकर कश्मीरी कैदियों के साथ रखा गया है.”

इंजीनियर राशिद ने बताया कि कश्मीरी कैदियों में बीरवाह के अयूब पठान, क़मरवारी के बिलाल मीर और श्रीनगर के आमिर गोजरी पर किन्नरों ने हमला किया. इसके साथ ही कुपवाड़ा के अर्शिद तांच को अपमानित किया.इंजीनियर राशिद की पार्टी अवामी इतिहाद पार्टी (एआईपी) इस पूरे मामले को लेकर चिंता जताई हौ और स्वतंत्र जांच की मांग की है. साथ ही जेल प्रशासन की जवाबदेही, सभी कश्मीरी कैदियों की सुरक्षा और गरिमा की तत्काल गारंटी की मांग की है.

 

RAJASTHAN : दिमाग गया तेल लेने! डैम के ऊपर स्टंट कर रहा युवक नीचे गिरा…..

0

राजस्थान के सवाई माधोपुर के ढील बांध पर स्टंट करते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया. सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया. देखें वायरल वीडियो.

राजस्थान के सवाई माधोपुर से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां एक युवक की जान उस समय खतरे में पड़ गई जब वह ढील बांध पर स्टंट करने की कोशिश कर रहा था. बताया जा रहा है कि इस दौरान बांध से पानी तेजी से बह रहा था और युवक संतुलन नहीं बना पाया. अचानक वह पानी के तेज बहाव में बह गया और घटना देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.जैसे ही हादसे की जानकारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस को मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे. राहत और बचाव दल ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया. गोताखोरों को बुलाया गया और आसपास के इलाकों में खोजबीन जारी है. हालांकि अभी तक युवक के मिलने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के इस मौसम में ढील बांध और आसपास के अन्य जलाशयों में पानी का बहाव बहुत तेज होता है. ऐसे समय में कई बार लोग रोमांच या स्टंट के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं. प्रशासन ने पहले भी बार-बार चेतावनी जारी की थी कि किसी भी स्थिति में इन स्थानों पर लापरवाही न बरती जाए, लेकिन लोग अक्सर इन हिदायतों को नजरअंदाज कर देते हैं.

घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने भी इस तरह के खतरनाक करतबों से दूर रहने की अपील की है. उनका कहना है कि जिंदगी किसी भी रोमांच से कहीं ज्यादा कीमती है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान तेज किया गया है और जल्द ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी.यह हादसा इस बात की सख्त चेतावनी है कि मानसून के दौरान नदी, बांध या नहर जैसे जल स्रोतों के पास लापरवाही बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पानी के तेज बहाव वाले इलाकों में जाने से बचें और सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता दें.

 

BUSINESS : देखते ही रह गए राष्ट्रपति ट्रंप और भारत ने हाई टैरिफ को ठेंगा दिखा कर दिया बड़ा खेल

0

कच्चे तेल के इस्तेमाल पर यूरोपीय यूनियन की तरफ से रोक के बाद 2026 के जनवरी से देश से सबसे बड़े रूस तेल और ईंधन के निर्यातक रिलायंस इंडस्ट्रीज के दरवाजे वहां के लिए बंद हो सकते हैं.

यूक्रेन वॉर की कोशिश को रुकवाने में लगे अमेरिका हरसंभव प्रयास कर रहा है. इसके लिये राष्ट्रपति ट्रंप छल-बल तक लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी कोशिश में सफलता हाथ नहीं लग पा रही है. भारत पर ट्रंप ने जिस तरह 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया, वो भी परोक्ष तौर पर रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ऊपर एक दबाव बनाने का प्रयास था. अमेरिका पर भारत ने भले ही 50 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगा दिया हो, लेकिन सरकार ने रूस से सस्ता तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचकर मोटी कमाई कर डाली है.

सालाना आधार पर अगर देखें तो भारत का डीजल एक्सपोर्ट 137 प्रतिशत उछलकर अगस्त में रोजाना 2,42,000 बैरल हो चुका है. हालांकि, रूसी कच्चे तेल के इस्तेमाल पर यूरोपीय यूनियन की तरफ से रोक के बाद 2026 के जनवरी से देश से सबसे बड़े रूस तेल और ईंधन के निर्यातक रिलायंस इंडस्ट्रीज के दरवाजे वहां के लिए बंद हो सकते हैं.

ग्लोबल रियल टाइम डेटा एंड एनालिटिक्स प्रोवाइडर Kpler का कहना है कि सिर्फ यूरोप के अंदर ही अगस्त में भारत की तरफ से यूरोप को डीजल महीने के आधार पर 73 प्रतिशत ज्यादा एक्सपोर्ट किया गया. जबकि सालाना आधार पर देखें तो यह 124 प्रतिशत का जबरदस्त इजाफा है.जबकि एक अन्य एनर्जी ट्रैकर Vortexa का अनुमान है कि भारत का अगस्त के महीने में यूरोप के अंदर डीजल का एक्सपोर्ट 228,316 बैरल रोजाना रहा. यह सालाना आधार पर 166 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जबकि जुलाई के मुकाबले 36 प्रतिशत ज्यादा है.

दरअसल, यूरोप में भारत के तेल के निर्यात में बढ़ोतरी के एक नहीं बल्कि कई फैक्टर हैं. बाजार के जानकारों की मानें तो रिफाइनर्स की तरफ से एडवांस मैंटिनेंस का हैरान करने वाला फैसला, विंटर डिमांड और यूरोपीय यूनियन के प्रतिबंध, जिनकी वजह से भारतीय सप्लायर्स के लिए वहां पर तेल बेचना मुश्किल हो सकता है. हालांकि, जानकारों का मानना है कि पूरे साल यानी 2025 में डीजल की मांग बेहद मजबूत रहने वाली है.

दूसरी तरफ से इसको लेकर भारत को कड़ी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है. अमेरिका के सीनियर अधिकारियों ने आरोप लगाया कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर उसे प्रोसेसिंग के बाद दोबारा पश्चिमी देशों को बेचकर खूब मुनाफा कमा रहा है. इसके जरिए भारत मॉस्को को यूक्रेन के खिलाफ जंग में फंडिंग कर उसकी मदद कर रहा है.

हालांकि, भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि पश्चिमी देशों को अगर आपत्ति है तो वे तेल की खरीद को बंद करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं.

 

UP : कुशीनगर में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, झाड़ियों में मिली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

0

कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बक्शी का पुरवा गांव 17 साल की लड़की की लाश झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

यूपी के कौशांबी में गुरुवार की शाम एक 17 वर्षीय लड़की का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई, वह सुबह साइकिल से पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति से मजदूरी का पैसे लेने गई थी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही फील्ड यूनिट टीम ने मौके से तमाम साक्ष्य एकत्रित जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है. एसपी राजेश कुमार ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है. वहीं इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बक्शी का पुरवा गांव की 17 वर्षीय शिवानी सरोज के माता-पिता बीमार रहते हैं. जिस वजह से परिवार में आर्थिक तंगी की स्थिति बनी रहती है. परिवार की सारी जिम्मेदारी शिवानी (17) पर थी. वह पास पड़ोस के गांवों में जाकर लोगों के यहां मजदूरी करती थी. इसी से परिवार की जीविका चलती थी.

शिवानी ने पड़ोस के बागबंशी गांव के नवाब नाम के शख्स के यहां काफी दिनों पहले मजदूरी की थी. जिसका पैसा बकाया था. शिवानी गुरुवार को लगभग सुबह 6 बजे साइकिल से पैसे लेने के लिए बागबंशी गांव निकली थी. शाम को उसका शव सौरई गांव के समीप झाड़ी (खरपतवार) में मिली. उसकी साइकिल भी पास में मिली. उसके गले में चोट के निशान हैं.

इसके अलावा कपड़े भी फटे थे. किशोरी की लाश मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची. किशोरी के शव की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया. शिवानी के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे. मृतका की मां ने साइकिल से शिवानी की पहचान की. उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एसपी राजेश कुमार के मुताबिक, कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई गांव के पास सरपतो में एक लड़की का शव मिला है, शरीर पर चोट के निशान हैं. शव के पास मिली साइकिल से मृतका की मां ने पहचान की है. एसपी ने कहा कि मृतका के कपड़े अस्त व्यस्त थे. शव को देखने से लग रहा है कि रेप कर हत्या की गई है. साक्ष्य जुटाए जा रहे है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

 

WORLD : ‘हर अमेरिकी की कांप रही है रूह’, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की इस तस्वीर को देख क्यों खौफ में आया वेस्टर्न मीडिया?

0

अमेरिकी पत्रकार ने कहा कि भारत, रूस और चीन का साथ आना अमेरिका के लिए अच्छी खबर नहीं है. वेस्टर्न मीडिया ने कहा कि एससीओ बैठक की तस्वीर पुतिन के लिए बड़ी उपलब्धि की तरह है.चीन के तियानजिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की तस्वीर ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी. इसके साथ ही दुनिया की राजनीति में नए गठजोड़ की स्थिति भी साफ हो गई है. ये तीनों नेता अब उन देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ का सामना कर रहे हैं. अमेरिका और यूरोपीय देशों की मीडिया में यह तस्वीर इन दिनों सुर्खियों में है.

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और ईरान के राष्ट्रपति का चीन दौरा पर वेस्टर्न मीडिया की सुर्खियों में रहा है. अमेरिकी जर्नलिस्ट और सीएनएन के होस्ट वैन जोन्स ने कहा कि पीएम मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन की तस्वीर देखकर हर अमेरिकी की रूह कांप जाएगी. उन्होंने कहा, ‘हम आज के दिन को ऐतिहासिक रूप से एक बहुत बड़ी घटना के रूप में देखेंगे क्योंकि पुतिन के साथ शी जिनपिंग, पीएम मोदी की तस्वीर हर अमेरिकी की रूह को कंपा रही है.’

उन्होंने एससीओ शिखर सम्मेलन को दुनिया की नई व्यवस्था बताया. उन्होंने कहा, ‘भारत, रूस और चीन का साथ आना अमेरिका के लिए अच्छी खबर नहीं है. यह तस्वीर पुतिन के लिए एक बड़ी उपलब्धि की तरह है. चाहे डेमोक्रेट्स हों या रिपब्लिकन्स दोनों के लिए ऐसा होना अच्छा नहीं है. यह पश्चिमी देशों पर ताना गया खंजर जैसा है. हर कोई हमारे खिलाफ है.’

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार इस हफ्ते चार देशों का पहला सम्मेलन हुआ, जिसने अमेरिकी राजनीति को उथल-पुथल कर दिया. न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा, ‘चीन की झांकी में कई संदेश थे. शी जिनपिंग और पुतिन की दोस्ती अमेरिका को चुनौती देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए है.’ इसमें कहा गया, ‘पीएम मोदी यह दिखाना चाहते थे कि भारत के अन्य महत्वपूर्ण दोस्त हैं, जिसमें चीन भी शामिल है, भले ही उससे सीमा विवाद क्यों न हो.’

 

- Advertisement -

News of the Day