Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 439

BUSINESS : देखते ही रह गए राष्ट्रपति ट्रंप और भारत ने हाई टैरिफ को ठेंगा दिखा कर दिया बड़ा खेल

0

कच्चे तेल के इस्तेमाल पर यूरोपीय यूनियन की तरफ से रोक के बाद 2026 के जनवरी से देश से सबसे बड़े रूस तेल और ईंधन के निर्यातक रिलायंस इंडस्ट्रीज के दरवाजे वहां के लिए बंद हो सकते हैं.

यूक्रेन वॉर की कोशिश को रुकवाने में लगे अमेरिका हरसंभव प्रयास कर रहा है. इसके लिये राष्ट्रपति ट्रंप छल-बल तक लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी कोशिश में सफलता हाथ नहीं लग पा रही है. भारत पर ट्रंप ने जिस तरह 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया, वो भी परोक्ष तौर पर रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ऊपर एक दबाव बनाने का प्रयास था. अमेरिका पर भारत ने भले ही 50 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगा दिया हो, लेकिन सरकार ने रूस से सस्ता तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचकर मोटी कमाई कर डाली है.

सालाना आधार पर अगर देखें तो भारत का डीजल एक्सपोर्ट 137 प्रतिशत उछलकर अगस्त में रोजाना 2,42,000 बैरल हो चुका है. हालांकि, रूसी कच्चे तेल के इस्तेमाल पर यूरोपीय यूनियन की तरफ से रोक के बाद 2026 के जनवरी से देश से सबसे बड़े रूस तेल और ईंधन के निर्यातक रिलायंस इंडस्ट्रीज के दरवाजे वहां के लिए बंद हो सकते हैं.

ग्लोबल रियल टाइम डेटा एंड एनालिटिक्स प्रोवाइडर Kpler का कहना है कि सिर्फ यूरोप के अंदर ही अगस्त में भारत की तरफ से यूरोप को डीजल महीने के आधार पर 73 प्रतिशत ज्यादा एक्सपोर्ट किया गया. जबकि सालाना आधार पर देखें तो यह 124 प्रतिशत का जबरदस्त इजाफा है.जबकि एक अन्य एनर्जी ट्रैकर Vortexa का अनुमान है कि भारत का अगस्त के महीने में यूरोप के अंदर डीजल का एक्सपोर्ट 228,316 बैरल रोजाना रहा. यह सालाना आधार पर 166 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जबकि जुलाई के मुकाबले 36 प्रतिशत ज्यादा है.

दरअसल, यूरोप में भारत के तेल के निर्यात में बढ़ोतरी के एक नहीं बल्कि कई फैक्टर हैं. बाजार के जानकारों की मानें तो रिफाइनर्स की तरफ से एडवांस मैंटिनेंस का हैरान करने वाला फैसला, विंटर डिमांड और यूरोपीय यूनियन के प्रतिबंध, जिनकी वजह से भारतीय सप्लायर्स के लिए वहां पर तेल बेचना मुश्किल हो सकता है. हालांकि, जानकारों का मानना है कि पूरे साल यानी 2025 में डीजल की मांग बेहद मजबूत रहने वाली है.

दूसरी तरफ से इसको लेकर भारत को कड़ी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है. अमेरिका के सीनियर अधिकारियों ने आरोप लगाया कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर उसे प्रोसेसिंग के बाद दोबारा पश्चिमी देशों को बेचकर खूब मुनाफा कमा रहा है. इसके जरिए भारत मॉस्को को यूक्रेन के खिलाफ जंग में फंडिंग कर उसकी मदद कर रहा है.

हालांकि, भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि पश्चिमी देशों को अगर आपत्ति है तो वे तेल की खरीद को बंद करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं.

 

UP : कुशीनगर में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, झाड़ियों में मिली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

0

कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बक्शी का पुरवा गांव 17 साल की लड़की की लाश झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

यूपी के कौशांबी में गुरुवार की शाम एक 17 वर्षीय लड़की का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई, वह सुबह साइकिल से पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति से मजदूरी का पैसे लेने गई थी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही फील्ड यूनिट टीम ने मौके से तमाम साक्ष्य एकत्रित जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है. एसपी राजेश कुमार ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है. वहीं इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बक्शी का पुरवा गांव की 17 वर्षीय शिवानी सरोज के माता-पिता बीमार रहते हैं. जिस वजह से परिवार में आर्थिक तंगी की स्थिति बनी रहती है. परिवार की सारी जिम्मेदारी शिवानी (17) पर थी. वह पास पड़ोस के गांवों में जाकर लोगों के यहां मजदूरी करती थी. इसी से परिवार की जीविका चलती थी.

शिवानी ने पड़ोस के बागबंशी गांव के नवाब नाम के शख्स के यहां काफी दिनों पहले मजदूरी की थी. जिसका पैसा बकाया था. शिवानी गुरुवार को लगभग सुबह 6 बजे साइकिल से पैसे लेने के लिए बागबंशी गांव निकली थी. शाम को उसका शव सौरई गांव के समीप झाड़ी (खरपतवार) में मिली. उसकी साइकिल भी पास में मिली. उसके गले में चोट के निशान हैं.

इसके अलावा कपड़े भी फटे थे. किशोरी की लाश मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची. किशोरी के शव की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया. शिवानी के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे. मृतका की मां ने साइकिल से शिवानी की पहचान की. उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एसपी राजेश कुमार के मुताबिक, कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई गांव के पास सरपतो में एक लड़की का शव मिला है, शरीर पर चोट के निशान हैं. शव के पास मिली साइकिल से मृतका की मां ने पहचान की है. एसपी ने कहा कि मृतका के कपड़े अस्त व्यस्त थे. शव को देखने से लग रहा है कि रेप कर हत्या की गई है. साक्ष्य जुटाए जा रहे है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

 

WORLD : ‘हर अमेरिकी की कांप रही है रूह’, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की इस तस्वीर को देख क्यों खौफ में आया वेस्टर्न मीडिया?

0

अमेरिकी पत्रकार ने कहा कि भारत, रूस और चीन का साथ आना अमेरिका के लिए अच्छी खबर नहीं है. वेस्टर्न मीडिया ने कहा कि एससीओ बैठक की तस्वीर पुतिन के लिए बड़ी उपलब्धि की तरह है.चीन के तियानजिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की तस्वीर ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी. इसके साथ ही दुनिया की राजनीति में नए गठजोड़ की स्थिति भी साफ हो गई है. ये तीनों नेता अब उन देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ का सामना कर रहे हैं. अमेरिका और यूरोपीय देशों की मीडिया में यह तस्वीर इन दिनों सुर्खियों में है.

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और ईरान के राष्ट्रपति का चीन दौरा पर वेस्टर्न मीडिया की सुर्खियों में रहा है. अमेरिकी जर्नलिस्ट और सीएनएन के होस्ट वैन जोन्स ने कहा कि पीएम मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन की तस्वीर देखकर हर अमेरिकी की रूह कांप जाएगी. उन्होंने कहा, ‘हम आज के दिन को ऐतिहासिक रूप से एक बहुत बड़ी घटना के रूप में देखेंगे क्योंकि पुतिन के साथ शी जिनपिंग, पीएम मोदी की तस्वीर हर अमेरिकी की रूह को कंपा रही है.’

उन्होंने एससीओ शिखर सम्मेलन को दुनिया की नई व्यवस्था बताया. उन्होंने कहा, ‘भारत, रूस और चीन का साथ आना अमेरिका के लिए अच्छी खबर नहीं है. यह तस्वीर पुतिन के लिए एक बड़ी उपलब्धि की तरह है. चाहे डेमोक्रेट्स हों या रिपब्लिकन्स दोनों के लिए ऐसा होना अच्छा नहीं है. यह पश्चिमी देशों पर ताना गया खंजर जैसा है. हर कोई हमारे खिलाफ है.’

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार इस हफ्ते चार देशों का पहला सम्मेलन हुआ, जिसने अमेरिकी राजनीति को उथल-पुथल कर दिया. न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा, ‘चीन की झांकी में कई संदेश थे. शी जिनपिंग और पुतिन की दोस्ती अमेरिका को चुनौती देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए है.’ इसमें कहा गया, ‘पीएम मोदी यह दिखाना चाहते थे कि भारत के अन्य महत्वपूर्ण दोस्त हैं, जिसमें चीन भी शामिल है, भले ही उससे सीमा विवाद क्यों न हो.’

 

NATIONAL : 34 गाड़ियों में मानव बम, 14 PAK आतंकी भारत में घुसे… अनंत चतुर्दशी पर मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज

0

मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें शहर की 34 गाड़ियों में मानव बम लगाए जाने और विस्फोट से मुंबई हिल जाने की धमकी दी गई है. धमकी में भेजने वाले ने खुद को लश्कर-ए-जिहादी सदस्य बताया और संदेश में कहा गया कि चार पाकिस्तानी आतंकी 400 किलो आरडीएक्स लेकर भारत में घुसे हैं.

महाराष्ट्र की मुंबई में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है. यह मैसेज मुंबई पुलिस की ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर भेजा गया था. मैसेज में दावा किया गया है कि शहर की 34 गाड़ियों में मानव बम लगाए गए हैं और धमाके के बाद पूरी मुंबई हिल जाएगी. धमकी भेजने वाले ने खुद को “लश्कर-ए-जिहादी” संगठन का सदस्य बताया है.

धमकी में यह भी कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुस चुके हैं और वे 400 किलो आरडीएक्स से विस्फोट करने वाले हैं, जिससे लगभग 1 करोड़ लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है. धमकी के इस गंभीर स्वरूप को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत उच्च सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है.पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए हैं और संभावित खतरों का सामना करने के लिए विशेष टीमें तैनात कर दी हैं. इस खतरे की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने धमकी भरे मैसेज के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. सभी एंगल से इसकी सावधानीपूर्वक जांच जारी है.

इस घटना के बाद मुंबईवासियों से अपील की गई है कि वे संदिग्ध वस्तुओं या गतिविधियों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें. सुरक्षा एजेंसियां भी सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बढ़ा रही हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.यह बहुत जरूरी है कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लिया जाए और समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए जाएं ताकि अनंत चतुर्दशी और अन्य त्योहार शांति पूर्ण तरीके से मनाए जा सके. मुंबई पुलिस सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तत्परता से लगी हुई है.

MUMBAI : बहन ने डाला बहन के फ्लैट में डाका… डुप्लीकेट चाबी से घुसी और उड़ा दिए 24.42 लाख के जेवर

0

नवी मुंबई में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया, जहां 29 साल की एक महिला ने अपनी ही बहन के घर से 24.42 लाख रुपये के जेवर व नकदी चुरा लिए. हालांकि पुलिस ने उसे 8 घंटों में पकड़ लिया और उसने गुनाह कबूल भी किया है.कई बार जब हम घर से बाहर जाते हैं तो पड़ोसियों को भरोसे के साथ चाबी दे जाते हैं और कहते हैं कि घर का कोई आए तो उसे दे देना. वहीं रिश्तेदारों पर तो इससे भी अधिक भरोसा होता है, अपने न होने पर भी उन्हें ठहरने के लिए घर की चाबी देने में नहीं सकुचाते. लेकिन कई बार अपने ही बड़ा धोखा कर जाते हैं.

महाराष्ट्र में नवी मुंबई से लालच के चलते ऐसी ही एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई. यहां एक 29 साल की महिला को अपनी ही बहन के घर पर 24.42 लाख रुपये के जेवरों की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हालांकि उसे चोरी के आठ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है. एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई निवासी आरोपी को 31 अगस्त को मुंब्रा इलाके में अपनी ही बहन के घर में हुई चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था.

मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने कहा,’शिकायतकर्ता घर का ताला लगाकर अपनी मां से मिलने गई थी, तभी किसी ने कथित तौर पर डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट में सेंध लगाई और 24.42 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गया.’ उन्होंने बताया कि ‘चूंकि जबरन घुसने का कोई संकेत नहीं मिला था, इसलिए पुलिस को संदेह था कि यह अपराध शिकायतकर्ता के किसी जानने वाले ने किया है.अधिकारी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल फोन विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आठ घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंच गई. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी ने शुरू में टीम को गुमराह किया, लेकिन बाद में उसने सभी आरोप स्वीकार कर लिए.

HEALTH : किडनी के लिए अमृत से कम नहीं हैं ये 5 फल, आज से ही खाना करें शुरू

0

किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी हिस्सा है, क्योंकि ये हमारी बॉडी से सारे टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है. मगर खराब लाइफस्टाइल की वजह से किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है, जिसकी वजह से काफी परेशानी होती है. किडनी स्टोन और किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

किडनी का सबसे बड़ा और मुख्य काम हमारे खून को साफ करना है, इसलिए बहुत जरूरी है कि हम अपनी किडनी का खास ख्याल रखें. इसके लिए हमें अपनी डाइट में ऐसी खाने की चीजें शामिल करनी चाहिए जो किडनी को डिटॉक्स करने में कारगार हो.

हम आपको ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किडनी के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है. इन्हें नियमित खाने से किडनी डिटॉक्स होती है और किडनी को बूस्ट भी मिलता है. ऐसे में इन फलों को हमें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.

जीरो कैलोरी, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंथोसायनिन और मिनरल्स से भरपूर ब्लूबेरी वजन कम करने के साथ-साथ किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसे खाने से किडनी में होने वाली सूजन कम होती है और ये ओवरऑल किडनी हेल्थ के लिए गुणकारी है.

शरीर में खून बढ़ाने के लिए तो अनार को खाने की सलाह दी जाती है लेकिन हमारी किडनी के लिए भी अनार खाना अच्छा होता है. अनार में विटामिन, पॉलीफेनॉल जैसे सोर्स मौजूद हैं जिनकी मदद से किडनी में होने वाली सूजन में आराम मिलता है. अनार खाने से ब्लड फ्लो और हार्ट हेल्थ में भी सुधार आता है.

क्रैनबेरी भी किडनी के लिए बेहद गुणकारी है,इसमें खूब फाइबर पाया जाता है. क्रैनबेरी का जूस खासतौर पर किडनी के मरीजों को पीना चाहिए, ये यूरिन के रास्ते में होने वाली परेशानियों को कम करता है. पोटैशियम कम और विटामिन सी ज्यादा होने की वजह से ये किडनी के लिए अच्छा होता है.

रोजाना एक सेब खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं, क्योंकि इसे खाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं. फाइबर, विटामिन, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण ये किडनी के लिए लाभदायक फल है और इससे खाने से सूजन कम होने के साथ किडनी डिटॉक्स भी होती है.

लाल अंगूर में फ्लेवोनोइ़ड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ रेस्वेरॉट्रोल पाया जाता है जो किडनी में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव कम करने में मदद करता है.अगर आप लंबे समय तक लाल अंगूर खाते हैं तो इससे किडनी की समस्याएं कम होने लगती हैं.

ENTERTAINMENT : झेला मिसकैरेज का दर्द, मां बनने के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं सपना चौधरी, दिया जवाब

0

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने अपनी निजी जिंदगी पर पहली बार खुलकर बात की है. उन्होंने मिसकैरेज का दर्द बयां किया और मां बनने के बाद बॉडीशेमिंग का सामना करने पर दिल की बात की. ये भी बताया कि उनके लिए असली सुंदरता क्या है.

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने मजबूरी में डांस करना शुरू किया था, लेकिन सालों की मेहनत के बाद वो इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं. हालांकि, यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं रहा. एक समय पर लोगों ने उनका खूब मजाक बनाया. उन्हें ट्रोल किया गया. अब सपना ने उन्हें बॉडीशेम करने वालों को जवाब दिया है.

सपना चौधरी उन सेलिब्रिटीज में से हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं. सपना चौधरी ने गुपचुप शादी की, उसके बाद वो मां बनीं, लेकिन किसी को खबर तक नहीं लगी. अब सपना ने पर्सनल लाइफ पर चुप्पी तोड़ी है. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू उन्होंने शादी, प्रेग्नेंसी और बच्चे पर खुलकर बात की.

सपना ने बताया कि मैंने एक मिसकैरेज का दर्द झेला है. मेरी अब्डोमिक सर्जरी भी हुई है. आगे उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद जब उनका वजन बढ़ा, तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया. सपना कहती हैं कि लोग औरतों की बॉडी हर समय शेप में देखना चाहते हैं. उनके लिए खूबसूरती का मतलब फिट बॉडी है. लोग ये भी नहीं सोचते कि यार ये औरत अभी मां बनी है. उसने बच्चा पैदा किया है. उसकी इज्जत करनी चाहिए. बॉडीशेप का मतलब खूबसूरती नहीं है. वो आपके अंदर से आती है. ये सारी चीजें एक समय के बाद ढल जाती हैं. जो लोग मुझसे आज मिलते हैं और देखते हैं, जब 20 बाद मिलेंगे, तो क्या यही कहेंगे कि आप बहुत सुंदर लग रही हैं.

‘नहीं तब वो ये कहेंगे कि आप आज भी उतनी ही अच्छी हैं. वही असली सुंदरता है. मैंने ऐसी बहुत सारी चीजें देखी हैं. लोग कहते हैं कि अरे आप बहुत मोटी हो गई हैं. उस चीज ने बीच में मुझे तोड़कर रख दिया था. मैं थोड़ी सी मोटी हो गई थी. शेप खराब हो गया था. लोगों ने कहा कि अरे ये कैसी दिखने लगी है. कभी-कभी ऐसा होता है कि चीजें आपके दिमाग में बस जाती हैं. अगर आपको नहीं पता कि सामने वाला किस चीज से गुजर रहा है, तो उसे जज मत कीजिए.’

‘आपको नहीं पता है कि कौन-कौन किस चीज से गुजर रहा है. आप फोन के अंदर घुसे हुए हैं. आपको वही दिख रहा है, जो दिखाया जाता है. आपको क्या पता कि सामने वाला कितने दर्द में है.’

 

NATIONAL : शादी के 14 दिन बाद मुश्ताक ने ले ली नई दुल्हन यास्मिना की जान, ऐसे हाल में मिला शव

0

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के संग्राम भट्टा में नई नवेली दुल्हन यस्मिना बेगम की शादी के दो सप्ताह बाद ही पति आमिर मुश्ताक ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. 1-2 सितंबर 2025 की रात हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है.

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां के संग्राम भट्टा में एक नई नवेली दुल्हन यस्मिना बेगम की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसके पति आमिर मुश्ताक ने शादी के दो सप्ताह बाद ही उसकी बेरहमी से जान ले ली.यह वीभत्स घटना 1-2 सितंबर, 2025 की रात को हुई, जिससे पूरा समुदाय सदमे में है.

यास्मिना का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद किश्तवाड़ पुलिस ने नगर पालिका कर्मचारी और मुश्ताक अहमद के बेटे आमिर मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया. यास्मिना के शव पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान थे. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मुश्ताक ही इस जघन्य घरेलू हिंसा मामले का मुख्य संदिग्ध है. पुलिस मामला दर्ज कर हत्या के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है.

इस घटना से स्तब्ध पीड़ित परिवार ने शीघ्र न्याय और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए गहन जांच की मांग की है. स्थानीय निवासियों ने बढ़ती घरेलू हिंसा पर चिंता व्यक्त की है और अधिकारियों से इस मुद्दे पर ध्यान देने का आग्रह किया है.

किश्तवाड़ पुलिस ने जनता को आश्वासन दिया है कि यह मामला प्राथमिकता पर है और जांच आगे बढ़ने पर और विवरण जारी किए जाएंगे. इस दुखद घटना ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही है.

 

NATIONAL : मुंह में पेट्रोल भरा, हवा में निकाला आग का गोला तो मच गई अफरा-तफरी… जुलूस में दिखा रहा था करतब

0

मध्य प्रदेश के उज्जैन में डोल ग्यारस के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां एक युवक मुंह में पेट्रोल भरकर आग का करतब दिखा रहा था, तभी अचानक तेजी के सात आग भड़क गई और पास खड़ा दूसरा युवक भी लपटों में झुलस गया. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उज्जैन में डोल ग्यारस के जुलूस के दौरान हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जुलूस में शामिल गाड़ी पर सवार एक युवक पेट्रोल मुंह में भरकर आग का गोला निकालने का करतब दिखा रहा था. इसी दौरान अचानक आग भड़क गई. आग ने न केवल उस युवक को, बल्कि उसके पास खड़े दूसरे युवक को भी अपनी चपेट में ले लिया.देखते ही देखते दोनों युवक आग की लपटों में घिर गए. घबराहट में वे गाड़ी से नीचे कूद पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन पर पानी और कपड़े डालकर आग बुझाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद आग तो बुझा दी गई, लेकिन तब तक दोनों के शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस चुके थे.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह करतब जुलूस के दौरान भीड़ का ध्यान खींचने के लिए किया जा रहा था, लेकिन पेट्रोल जैसी ज्वलनशील चीज का इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक साबित हुआ. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जुलूस में मौजूद लोग दहशत में आ गए.झुलसे युवकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि एक युवक के शरीर का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं दूसरे युवक को भी उपचार के लिए भर्ती किया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने हादसे का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है.

ENTERTAINMENT : फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ पर बोलीं पल्लवी जोशी, ‘अतीत के जख्म पता होने जरूरी हैं’

0

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ विवादों में है. पल्लवी जोशी ने इस फिल्म के जरिए युवा पीढ़ी को उनके इतिहास से अवगत कराने की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने बताया कि फिल्म का मकसद अतीत की छुपी हुई सच्चाइयों को सामने लाना है ताकि भविष्य में गलतियां न दोहराई जाएं. फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हो गई है.

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. इसके डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी लगातार इसे लेकर बात कर रहे हैं. फिल्म में पल्लवी जोशी ने मां भारती का किरदार निभाया है. 16 अगस्त के दिन ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था. मेकर्स ने इसे कोलकाता में रिलीज करने की कोशिश की, हालांकि उन्हें रोका गया और इसके चलते लॉन्च इवेंट में बहुत हंगामा भी हुआ.

फिल्म को हिंसक बताया जा रहा है. सोशल मीडिया का एक हिस्सा इसे प्रोपेगंडा फिल्म भी बता रहा है. हालांकि पल्लवी जोशी का कहना है कि उन्हें अपनी फिल्मों के लिए तारीफ मिली है और वो युवा पीढ़ी को उनके अतीत से रूबरू करवाना चाहती हैं. ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर पल्लवी जोशी ने आजतक डिजिटल से एक्सक्लूसिव बातचीत की. आइए बताएं उन्होंने क्या कहा.

पल्लवी जोशी ने कहा, ‘मुझे बोला गया कि आपकी फिल्म से हमें कुछ सीखने को मिलता है. इतिहास के ऐसे पन्ने हमको देखने को मिलते हैं और देखने को मिलते हैं, जिसके बारे में हमें पता नहीं है, जो हमने छुपाया गया है. हम समझते हैं कि जो युवा हैं उनको ये जानना जरूरी है. आप लोगों को पता ही नहीं है कि आपके साथ क्या हुआ. अगर आपको पता ही नहीं है तो हो सकता है कि आगे चलकर आप कुछ ऐसी गलतियां करें, जिससे कि यही पूरी चीज दोबारा दोहराई जाए.’

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘तो अगर आपको आगे एक जागरूक नागरिक बनकर जीना है. अगर अपना भविष्य अच्छे से तय करना है. आप चाहते हैं कि आपका जीवन सम्पन्न हो, सुख-शांति से बना रहे, तो आपको अपना अतीत जानना बहुत जरूरी है. अगर आपको किसी ने बताया ही नहीं कि आपके साथ क्या घट चुका है और आपको किसी ने बताया ही नहीं कि कितना हिंसक मां भारती का अतीत रहा है. अगर आपको ये बताया ही न जाए कभी तो आपका क्या अतीत हो सकता है. आप क्या लेकर आगे बढ़ेंगे जीवन में. आपको अगर अपने घाव पता है तो आप दूसरों के घाव पर भी मरहम लगा सकते हैं.’

पल्लवी की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’, 5 सितंबर को रिलीज हो गई है. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में पल्लवी के साथ अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, सिमरत कौर रंधावा, शाश्वत चटर्जी जैसे बढ़िया कलाकारों ने काम किया है. देखना होगा कि इसे जनता का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
शर्ट असफलताएं जो केवल उनके मज़ाकिया होने के कारण वायरल हुई

 

- Advertisement -

News of the Day