Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 440

ENTERTAINMENT : झेला मिसकैरेज का दर्द, मां बनने के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं सपना चौधरी, दिया जवाब

0

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने अपनी निजी जिंदगी पर पहली बार खुलकर बात की है. उन्होंने मिसकैरेज का दर्द बयां किया और मां बनने के बाद बॉडीशेमिंग का सामना करने पर दिल की बात की. ये भी बताया कि उनके लिए असली सुंदरता क्या है.

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने मजबूरी में डांस करना शुरू किया था, लेकिन सालों की मेहनत के बाद वो इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं. हालांकि, यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं रहा. एक समय पर लोगों ने उनका खूब मजाक बनाया. उन्हें ट्रोल किया गया. अब सपना ने उन्हें बॉडीशेम करने वालों को जवाब दिया है.

सपना चौधरी उन सेलिब्रिटीज में से हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं. सपना चौधरी ने गुपचुप शादी की, उसके बाद वो मां बनीं, लेकिन किसी को खबर तक नहीं लगी. अब सपना ने पर्सनल लाइफ पर चुप्पी तोड़ी है. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू उन्होंने शादी, प्रेग्नेंसी और बच्चे पर खुलकर बात की.

सपना ने बताया कि मैंने एक मिसकैरेज का दर्द झेला है. मेरी अब्डोमिक सर्जरी भी हुई है. आगे उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद जब उनका वजन बढ़ा, तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया. सपना कहती हैं कि लोग औरतों की बॉडी हर समय शेप में देखना चाहते हैं. उनके लिए खूबसूरती का मतलब फिट बॉडी है. लोग ये भी नहीं सोचते कि यार ये औरत अभी मां बनी है. उसने बच्चा पैदा किया है. उसकी इज्जत करनी चाहिए. बॉडीशेप का मतलब खूबसूरती नहीं है. वो आपके अंदर से आती है. ये सारी चीजें एक समय के बाद ढल जाती हैं. जो लोग मुझसे आज मिलते हैं और देखते हैं, जब 20 बाद मिलेंगे, तो क्या यही कहेंगे कि आप बहुत सुंदर लग रही हैं.

‘नहीं तब वो ये कहेंगे कि आप आज भी उतनी ही अच्छी हैं. वही असली सुंदरता है. मैंने ऐसी बहुत सारी चीजें देखी हैं. लोग कहते हैं कि अरे आप बहुत मोटी हो गई हैं. उस चीज ने बीच में मुझे तोड़कर रख दिया था. मैं थोड़ी सी मोटी हो गई थी. शेप खराब हो गया था. लोगों ने कहा कि अरे ये कैसी दिखने लगी है. कभी-कभी ऐसा होता है कि चीजें आपके दिमाग में बस जाती हैं. अगर आपको नहीं पता कि सामने वाला किस चीज से गुजर रहा है, तो उसे जज मत कीजिए.’

‘आपको नहीं पता है कि कौन-कौन किस चीज से गुजर रहा है. आप फोन के अंदर घुसे हुए हैं. आपको वही दिख रहा है, जो दिखाया जाता है. आपको क्या पता कि सामने वाला कितने दर्द में है.’

 

NATIONAL : शादी के 14 दिन बाद मुश्ताक ने ले ली नई दुल्हन यास्मिना की जान, ऐसे हाल में मिला शव

0

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के संग्राम भट्टा में नई नवेली दुल्हन यस्मिना बेगम की शादी के दो सप्ताह बाद ही पति आमिर मुश्ताक ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. 1-2 सितंबर 2025 की रात हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है.

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां के संग्राम भट्टा में एक नई नवेली दुल्हन यस्मिना बेगम की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसके पति आमिर मुश्ताक ने शादी के दो सप्ताह बाद ही उसकी बेरहमी से जान ले ली.यह वीभत्स घटना 1-2 सितंबर, 2025 की रात को हुई, जिससे पूरा समुदाय सदमे में है.

यास्मिना का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद किश्तवाड़ पुलिस ने नगर पालिका कर्मचारी और मुश्ताक अहमद के बेटे आमिर मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया. यास्मिना के शव पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान थे. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मुश्ताक ही इस जघन्य घरेलू हिंसा मामले का मुख्य संदिग्ध है. पुलिस मामला दर्ज कर हत्या के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है.

इस घटना से स्तब्ध पीड़ित परिवार ने शीघ्र न्याय और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए गहन जांच की मांग की है. स्थानीय निवासियों ने बढ़ती घरेलू हिंसा पर चिंता व्यक्त की है और अधिकारियों से इस मुद्दे पर ध्यान देने का आग्रह किया है.

किश्तवाड़ पुलिस ने जनता को आश्वासन दिया है कि यह मामला प्राथमिकता पर है और जांच आगे बढ़ने पर और विवरण जारी किए जाएंगे. इस दुखद घटना ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही है.

 

NATIONAL : मुंह में पेट्रोल भरा, हवा में निकाला आग का गोला तो मच गई अफरा-तफरी… जुलूस में दिखा रहा था करतब

0

मध्य प्रदेश के उज्जैन में डोल ग्यारस के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां एक युवक मुंह में पेट्रोल भरकर आग का करतब दिखा रहा था, तभी अचानक तेजी के सात आग भड़क गई और पास खड़ा दूसरा युवक भी लपटों में झुलस गया. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उज्जैन में डोल ग्यारस के जुलूस के दौरान हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जुलूस में शामिल गाड़ी पर सवार एक युवक पेट्रोल मुंह में भरकर आग का गोला निकालने का करतब दिखा रहा था. इसी दौरान अचानक आग भड़क गई. आग ने न केवल उस युवक को, बल्कि उसके पास खड़े दूसरे युवक को भी अपनी चपेट में ले लिया.देखते ही देखते दोनों युवक आग की लपटों में घिर गए. घबराहट में वे गाड़ी से नीचे कूद पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन पर पानी और कपड़े डालकर आग बुझाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद आग तो बुझा दी गई, लेकिन तब तक दोनों के शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस चुके थे.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह करतब जुलूस के दौरान भीड़ का ध्यान खींचने के लिए किया जा रहा था, लेकिन पेट्रोल जैसी ज्वलनशील चीज का इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक साबित हुआ. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जुलूस में मौजूद लोग दहशत में आ गए.झुलसे युवकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि एक युवक के शरीर का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं दूसरे युवक को भी उपचार के लिए भर्ती किया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने हादसे का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है.

ENTERTAINMENT : फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ पर बोलीं पल्लवी जोशी, ‘अतीत के जख्म पता होने जरूरी हैं’

0

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ विवादों में है. पल्लवी जोशी ने इस फिल्म के जरिए युवा पीढ़ी को उनके इतिहास से अवगत कराने की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने बताया कि फिल्म का मकसद अतीत की छुपी हुई सच्चाइयों को सामने लाना है ताकि भविष्य में गलतियां न दोहराई जाएं. फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हो गई है.

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. इसके डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी लगातार इसे लेकर बात कर रहे हैं. फिल्म में पल्लवी जोशी ने मां भारती का किरदार निभाया है. 16 अगस्त के दिन ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था. मेकर्स ने इसे कोलकाता में रिलीज करने की कोशिश की, हालांकि उन्हें रोका गया और इसके चलते लॉन्च इवेंट में बहुत हंगामा भी हुआ.

फिल्म को हिंसक बताया जा रहा है. सोशल मीडिया का एक हिस्सा इसे प्रोपेगंडा फिल्म भी बता रहा है. हालांकि पल्लवी जोशी का कहना है कि उन्हें अपनी फिल्मों के लिए तारीफ मिली है और वो युवा पीढ़ी को उनके अतीत से रूबरू करवाना चाहती हैं. ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर पल्लवी जोशी ने आजतक डिजिटल से एक्सक्लूसिव बातचीत की. आइए बताएं उन्होंने क्या कहा.

पल्लवी जोशी ने कहा, ‘मुझे बोला गया कि आपकी फिल्म से हमें कुछ सीखने को मिलता है. इतिहास के ऐसे पन्ने हमको देखने को मिलते हैं और देखने को मिलते हैं, जिसके बारे में हमें पता नहीं है, जो हमने छुपाया गया है. हम समझते हैं कि जो युवा हैं उनको ये जानना जरूरी है. आप लोगों को पता ही नहीं है कि आपके साथ क्या हुआ. अगर आपको पता ही नहीं है तो हो सकता है कि आगे चलकर आप कुछ ऐसी गलतियां करें, जिससे कि यही पूरी चीज दोबारा दोहराई जाए.’

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘तो अगर आपको आगे एक जागरूक नागरिक बनकर जीना है. अगर अपना भविष्य अच्छे से तय करना है. आप चाहते हैं कि आपका जीवन सम्पन्न हो, सुख-शांति से बना रहे, तो आपको अपना अतीत जानना बहुत जरूरी है. अगर आपको किसी ने बताया ही नहीं कि आपके साथ क्या घट चुका है और आपको किसी ने बताया ही नहीं कि कितना हिंसक मां भारती का अतीत रहा है. अगर आपको ये बताया ही न जाए कभी तो आपका क्या अतीत हो सकता है. आप क्या लेकर आगे बढ़ेंगे जीवन में. आपको अगर अपने घाव पता है तो आप दूसरों के घाव पर भी मरहम लगा सकते हैं.’

पल्लवी की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’, 5 सितंबर को रिलीज हो गई है. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में पल्लवी के साथ अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, सिमरत कौर रंधावा, शाश्वत चटर्जी जैसे बढ़िया कलाकारों ने काम किया है. देखना होगा कि इसे जनता का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
शर्ट असफलताएं जो केवल उनके मज़ाकिया होने के कारण वायरल हुई

 

MAHARASHTRA : गणेश मूर्ति विसर्जन के फोटो-वीडियो क्लिक और शेयर करने पर रोक, इस शहर की पुलिस का सख्त आदेश

0

पुलिस का मानना है कि टैंकों में विसर्जित गणपति मूर्तियों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है.महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर 4 सितंबर से 15 सितंबर के बीच विसर्जित गणेश प्रतिमाओं के चित्रों और वीडियो के फिल्मांकन और प्रसार पर रोक लगा दी है ताकि धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुँचे और सार्वजनिक शांति बनी रहे.

 

एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत जारी किया गया है. पुणे में मूर्तियों का विसर्जन शनिवार को होगा.आदेश में कहा गया है, “प्राकृतिक जलाशयों या कृत्रिम टैंकों में विसर्जित गणपति प्रतिमाओं के दृश्यों का फिल्मांकन और प्रसार धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है और सार्वजनिक शांति भंग कर सकता है.

पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा चलाया जाएगा. बिता दें कि 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी थी और उस दिन से शुरू हुआ गणेशोत्सव 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु डेढ़ दिन, पांचवें दिन और सातवें दिन मूर्तियों का विसर्जन करते हैं.

UP : पत्नी के लिए गर्मागरम समोसा नहीं लाया तो पिटाई खाया…..

यूपी के पीलीभीत जिले में समोसे ने पति-पत्नी के रिश्ते में बवाल मचा दिया. पत्नी ने पति से गर्म समोसा लाने को कहा, लेकिन पति नहीं ला पाया. इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि पंचायत तक जा पहुंचा और वहीं पत्नी व उसके मायके पक्ष ने पति व ससुरालवालों को पीट दिया. पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जब प्यार की शुरुआत में ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू, तेरा रहूंगा ओ मेरी सालू’ वाला रोमांटिक गाना बजता है, तो शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि आलू वाला समोसा ही किसी पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण बन सकता है. लेकिन पीलीभीत जिले का भगवंतापुर गांव में कुछ ऐसा ही हुआ.

दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि शिवम और संगीता की शादी 22 मई को हुई थी. शादी के बाद इनकी ज़िंदगी आम नवविवाहितों की तरह चल रही थी, लेकिन एक शाम को एक छोटे से समोसे ने इनकी खुशियों में तूफ़ान ला दिया. संगीता ने अपने पति शिवम से गर्मागर्म समोसा लाने को कहा. हालांकि, शिवम का कहना था कि उसके पास पैसे नहीं थे और वह समोसा नहीं ला पाया. यही छोटी-सी बात बड़ा विवाद बन गई. संगीता ने न केवल घर में झगड़ा किया, बल्कि अपने घर से मौसी सरला, विमला, मौसा राम अवतार और धनीराम जैसे रिश्तेदारों को बुला लिया. विवाद इतना बढ़ गया कि पति शिवम को ही नहीं, बल्कि उनके परिवार को भी बेल्टों और लात-घूंसों से पीटा गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव के लोग और पूर्व प्रधान अवधेश शर्मा ने पंचायत बुलाई. उम्मीद थी कि पंचायत में मामला सुलझ जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. संगीता के मायके के लोग पंचायत में भी हमला कर बैठे और शिवम और उसके परिवार के लोगों को फिर से पीटा. इस दौरान शिवम के जीजा रामकरण बुरी तरह घायल हो गए. इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो परिवारों के लोग आपस में भिड़ रहे हैं और समोसे की वजह से हुई बहस ने हिंसा का रूप ले लिया. वीडियो को देखकर गांव के लोग और सोशल मीडिया पर लोग दोनों ही तरफ के व्यवहार पर चौंक गए.

इस पूरे मामले में शिवम और उसके परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित पति शिवम ने मीडिया को बताया, मेरी बीबी ने समोसा मंगाया, लेकिन मैं ला नहीं पाया. इसके बाद उसने घर में झगड़ा किया, पंचायत हुई लेकिन मेरी बीबी और उसके परिवार के लोगों ने मेरे परिवार के लोगों को पीटा. हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिवम की मां विजय कुमारी ने भी कहा, मेरा बेटा बहु को समोसा नहीं खिला पाया तो बहु ने झगड़ा किया. पंचायत में भी हमें पीटा गया. यह पहली बार है जब समोसे की वजह से परिवार में इतनी हिंसा हुई. प्रतीक दहिया, सीओ पूरनपुर ने बताया कि शाम को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. शिकायत दर्ज कर ली गई है और घायल हुए एक युवक का इलाज चल रहा है.

समोसे की वजह से हुए इस विवाद ने पूरे भगवंतापुर गांव में चर्चा का विषय बना दिया है. गांव वाले हंसी और हैरानी के मिश्रित भाव में कहते हैं कि आजकल प्रेम में भी समोसा इतना महत्वपूर्ण बन गया है. सोशल मीडिया पर लोग इस मामले पर मीम्स और कॉमिक पोस्ट्स बनाने में लगे हुए हैं. कुछ यूज़र्स ने वीडियो पर टिप्पणी की, समोसा तो ला लो भाई, वरना पंचायत में बेल्टों का स्वाद चखना पड़ेगा. वहीं कुछ ने इसे महिला सशक्तिकरण और पति-पत्नी के बीच बातचीत की कमी का उदाहरण भी बताया.

 

BUSINESS : GST बढ़े या घटे लेकिन शराब पर नहीं होगा कोई भी असर, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह

0

जीएसटी 2.0 के ऐलान के बाद सरकार ने जहां एक तरफ हानिकारक सामान जैसे सिगरेट, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया है, वहीं शराब पर इसका कोई असर नहीं होने जा रहा है. यह फैसला साफ तौर पर दिखाता है कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच लंबे समय से चल रही बातचीत के बावजूद शराब पर टैक्स लगाने का अधिकार फिलहाल राज्यों के ही पास रहेगा.

सरकार ने हानिकारक कैटगरी में आने वाले उत्पादों जैसे सिगरेट, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों पर टैक्स को 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया है. यानी इन वस्तुओं पर सीधे 12 प्रतिशत का अतिरिक्त बोझ डाला गया है. इसका उद्देश्य जहां एक तरफ लोगों में इन हानिकारक चीजों के उपभोग को कम करना है, वहीं दूसरी तरफ सरकार इसे राजस्व का एक बड़ा स्रोत भी मान रही है.

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की ओर से जारी एफएक्यू में कहा गया है कि यह स्पेशल रेट केवल कुछ सामानों जैसे हानिकारक और लग्जरी आइटम्स पर ही लागू होगा. दरअसल, अब तक इन वस्तुओं पर 28 प्रतिशत जीएसटी के साथ सेस भी लगाया जाता था, लेकिन सेस को जीएसटी में विलय करने के बाद इन्हें एक स्पेशल रेट के तहत रखा गया है.

वहीं, शराब को पूरी तरह जीएसटी 2.0 के दायरे से बाहर रखा गया है. राज्यों के लिए शराब से होने वाली कमाई उनके कुल कर राजस्व का बड़ा हिस्सा होती है, जो कई राज्यों में 15 से 25 प्रतिशत तक पहुंच जाती है. यही कारण है कि अगर शराब को जीएसटी में शामिल किया जाता तो राज्य सरकारों की आय पर सीधा असर पड़ता. टैक्स विशेषज्ञों का मानना है कि राज्यों के विकास कार्य और अन्य खर्चों के लिए शराब से मिलने वाला राजस्व बेहद महत्वपूर्ण है.

इसलिए, जीएसटी 2.0 लागू होने के बावजूद शराब की दरें राज्यों के ही नियंत्रण में रहेंगी और राज्य सरकारें इस पर टैक्स तय करती रहेंगी. इसका सीधा मतलब यह है कि जहां तंबाकू और संबंधित उत्पाद महंगे होंगे, वहीं शराब पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा.

 

GUJARAT : भुट्टे का लालच देकर उठा ले गया मासूम को, बलात्कार कर घोंटा गला और फेंक दिया नदी में

0

गुजरात के आणंद में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की. जिसमें गांव में ही रहने वाला 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया.उसी की निशानदेही पर नदी से मासूम बच्चा का शव बरामद किया गया.

गुजरात के आणंद जिले में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. आणंद के आंकलाव तालुका में एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसकी निर्मम हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया गया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में भारी आक्रोश है.

यह घटना आंकलाव के नवाखल गांव की है. बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को यह 5 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी वह अचानक लापता हो गई. परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने जांच शुरू की और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया.पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया है, वह बेहद हैरान करने वाला है.

पुलिस ने इस संबंध में अपहरण का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की. जिसमें गांव में ही रहने वाला 22 साल का अजयभाई उर्फ ​​राहुल जीकाभाई पढियार नामक युवक बच्ची को बाइक के पीछे ले जाता हुआ दिखाई दिया. जिसके चलते पुलिस ने अजय पढियार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पता चला कि उसने बच्ची को उमेटा से माही नदी के आगे स्थित सिंघरोट नानी नदी में फेंक दिया है.

पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नदी में बच्ची की तलाश की. बच्ची का शव तीन दिन बाद नदी में मिला. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर करमसद स्थित श्रीकृष्ण अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार और गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है.
दूसरी ओर, आरोपी अजय पढियार ने कबूल किया है कि वह पांच साल की बच्ची को भुट्टा खाने के बहाने बाइक पर बिठाकर उमेटा चौकड़ी और सिंधारोट चौकड़ी के बाद मिनी नदी के पुल के पीछे खड्ड में ले गया. वहां उसने बच्ची के चेहरे पर रुमाल बांधा, उसके साथ बलात्कार किया, गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और उसे मिनी नदी में फेंक दिया.

जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 65(2), 103(1), 238 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया. न्यायालय ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने की मंजूरी दे दी है.

ENTERTAINMENT : Ex बॉयफ्रेंड ने खोले राज, ‘घरवालों’ ने किया टारगेट, तान्या मित्तल पर नहीं पड़ा विवादों का असर, हुईं ट्रेंड

0

तान्या मित्तल इन दिनों अपने गेम से बिग बॉस और इनके फैंस के बीच राज कर रही हैं. तान्या की पर्सनैलिटी ने दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया है, बावजूद इसके कि उनके खिलाफ उनके एक्स-बॉयफ्रेंड खूब जहर उगल रहे हैं, या वो घर के अंदर ही कंटेस्टेंट्स द्वारा टारगेट की जा रही हैं.

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल इन दिनों बिग बॉस 19 के घर में बंद हैं. लेकिन उनकी चर्चा हर ओर है. तान्या ने जबसे शो में कदम रखा है, उनके नाम की चर्चा हर ओर हो रही है. उन्हें ‘सूपिरियोरिटी कॉम्प्लेक्स’ यानी खुद को दूसरों से बेहतर समझने की भूल करने का टैग तक दिया जा चुका है. यहां तक कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड तक मीडिया में आ चुके हैं, और लगातार उनके खिलाफ इंटरव्यूज दे रहे हैं. बावजूद इसके तान्या शाइन कर रही हैं.

तान्या के खिलाफ इन दिनों उनके एक्स-बॉयफ्रेंड बलराज सिंह लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. वो उन्हें फेक बताते हुए कई सबूत पेश कर चुके हैं. बलराज ने तान्या के चैट्स तक मीडिया में लीक कर दिए हैं. उनका कहना है कि तान्या की स्पिरिचुअलिटी, मंदिर दर्शन और राम नाम का जाप करना सब फेक है. वो हमेशा झूठ बोलती हैं, वीडियो शूट खत्म होते ही पुजारी तक को भला-बुरा कह देती हैं. साथ ही रिश्ता टूटने का सारा आरोप तक वो उनपर ही मढ़ रहे हैं.

ऐसे में तान्या को जहां कई लोग भला-बुरा कह रहे हैं, वहीं एक बड़ा तबका उभर कर आ रहा है जिनका ये मानना है कि ये सब बलराज की साजिश है जो वो पॉपुलैरिटी पाने के लिए कर रहे हैं. वरना इन सब चीजों को करने के लिए उन्होंने तान्या के बिग बॉस में आने का इंतजार क्यों किया. वो ये सारे खुलासे पहले भी कर सकते थे.

वहीं तान्या बिग बॉस के घर में भी टारगेट हो रही हैं. उन्हें ‘सूपिरियोरिटी कॉम्प्लेक्स’ से ग्रसित बताया जा चुका है. यानी वो खुद को इतना बेहतर समझती हैं कि सब उनके आगे कुछ नहीं हैं. घर में वो कुनिका सदानंद और नीलम गिरी को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट्स के निशाने पर रहती हैं. अक्सर उनकी किसी भी बात पर कंटेस्टेंट्स उनसे झगड़े को तैयार रहते हैं. इतना ही नहीं तान्या कहीं से गुजर जाएं तो कोने-कोने से उनकी बातें होना शुरू हो जाती है.

तान्या ने ढर्रे से चलते पैरामीटर को भी ब्रेक कर दिया है. वो ना तो चिल्लाती हैं, ना गाली देती हैं, ना बेवजह खाने-पीने की चीजों को लेकर झगड़ा करती हैं. वो कुछ ना कहकर भी लोगों के बीच चर्चा का टॉपिक बनी रहती हैं. अभी तो शो को महज 9 दिन ही हुए हैं, लेकिन इतने दिनों में तान्या ने शो को अपने इर्द-गिर्द घुमा लिया है.

तान्या की ये सभी बातें उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने में हेल्प कर रही हैं. उनके वीडियोज, फोटोज, लुक्स सभी सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनके क्लिप्स को वायरल किया जा रहा है, वहीं उनके नाम से मीम्स तक बन रहे हैं. तान्या की पॉपुलैरिटी में हर दिन इजाफा ही हो रहा है. वो घर में सबसे ज्यादा दिखने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं. वो ऐसे कंटेस्टेंट के तौर पर उभर रही हैं जिसे अकेले अपना गेम खेलने से कोई डर नहीं है.

ये सभी बातें तान्या के खिलाफ की जा रही हैं, बावजूद इसके ये उन्हें डिफेम करने की बजाय और ऊपर उठा रही हैं. अब तान्या का गेम आगे क्या रुख लेता है ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल तो वो बिग बॉस फैंस को खूब एंटरटेन कर रही हैं.

MP: 2 साल पहले विदिशा से लापता हुई थी नाबालिग, पाकिस्तान बॉर्डर पर ऐसे हाल में मिली

0

विदिशा में दो साल पहले लापता हुई 16 साल की नाबालिग को पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर से बरामद किया. आरोपी मजदूरी के नाम पर उसे गुजरात, राजस्थान समेत कई जगह ले गया और शोषण किया. ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को ये सफलता मिली है.

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो साल पहले शमसाबाद से लापता हुई एक 16 साल की मासूम बच्ची को पुलिस ने अब पाकिस्तान बॉर्डर से बरामद किया है. बच्ची को मजदूरी के नाम पर ले जाया गया था, लेकिन इस मामले ने मानव तस्करी के बड़े रैकेट की ओर इशारा किया है.

साल 2023 लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी. 16 साल की नाबालिग को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. तब से लेकर अब तक – दो साल बीत चुके थे लेकिन तलाश जारी रही. अब ऑपरेशन मुस्कान के तहत विदिशा पुलिस को तब बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब बच्ची को पाकिस्तान बॉर्डर के पास मजदूरी करते हुए पाया गया.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बच्ची को सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि गुजरात, राजस्थान और अन्य राज्यों में ले जाकर मजदूरी कराई गई. साथ ही उसके साथ शारीरिक शोषण भी किया गया. एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि दो साल पहले लड़की की गुमशुदगी की शिकायत आई थी. हमारी टीम ने गंभीरता से जांच की. पता चला कि एक आरोपी विशाल अहिरवार बच्ची को टनल प्रोजेक्ट के बहाने बॉर्डर ले गया था. फिलहाल लड़की से पूछताछ जारी है, जैसे-जैसे खुलासे होंगे, धाराएं बढ़ाई जाएंगी.

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या मजदूरी के नाम पर गरीब बच्चियों को निशाना बनाया जा रहा है? क्या कोई बड़ा मानव तस्करी का गिरोह प्रदेश में सक्रिय है? मध्य प्रदेश में लड़कियों की गुमशुदगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शमसाबाद की यह घटना प्रशासन के दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई को उजागर करती है.

 

- Advertisement -

News of the Day