Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 441

GUJARAT : भुट्टे का लालच देकर उठा ले गया मासूम को, बलात्कार कर घोंटा गला और फेंक दिया नदी में

0

गुजरात के आणंद में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की. जिसमें गांव में ही रहने वाला 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया.उसी की निशानदेही पर नदी से मासूम बच्चा का शव बरामद किया गया.

गुजरात के आणंद जिले में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. आणंद के आंकलाव तालुका में एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसकी निर्मम हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया गया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में भारी आक्रोश है.

यह घटना आंकलाव के नवाखल गांव की है. बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को यह 5 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी वह अचानक लापता हो गई. परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने जांच शुरू की और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया.पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया है, वह बेहद हैरान करने वाला है.

पुलिस ने इस संबंध में अपहरण का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की. जिसमें गांव में ही रहने वाला 22 साल का अजयभाई उर्फ ​​राहुल जीकाभाई पढियार नामक युवक बच्ची को बाइक के पीछे ले जाता हुआ दिखाई दिया. जिसके चलते पुलिस ने अजय पढियार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पता चला कि उसने बच्ची को उमेटा से माही नदी के आगे स्थित सिंघरोट नानी नदी में फेंक दिया है.

पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नदी में बच्ची की तलाश की. बच्ची का शव तीन दिन बाद नदी में मिला. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर करमसद स्थित श्रीकृष्ण अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार और गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है.
दूसरी ओर, आरोपी अजय पढियार ने कबूल किया है कि वह पांच साल की बच्ची को भुट्टा खाने के बहाने बाइक पर बिठाकर उमेटा चौकड़ी और सिंधारोट चौकड़ी के बाद मिनी नदी के पुल के पीछे खड्ड में ले गया. वहां उसने बच्ची के चेहरे पर रुमाल बांधा, उसके साथ बलात्कार किया, गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और उसे मिनी नदी में फेंक दिया.

जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 65(2), 103(1), 238 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया. न्यायालय ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने की मंजूरी दे दी है.

ENTERTAINMENT : Ex बॉयफ्रेंड ने खोले राज, ‘घरवालों’ ने किया टारगेट, तान्या मित्तल पर नहीं पड़ा विवादों का असर, हुईं ट्रेंड

0

तान्या मित्तल इन दिनों अपने गेम से बिग बॉस और इनके फैंस के बीच राज कर रही हैं. तान्या की पर्सनैलिटी ने दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया है, बावजूद इसके कि उनके खिलाफ उनके एक्स-बॉयफ्रेंड खूब जहर उगल रहे हैं, या वो घर के अंदर ही कंटेस्टेंट्स द्वारा टारगेट की जा रही हैं.

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल इन दिनों बिग बॉस 19 के घर में बंद हैं. लेकिन उनकी चर्चा हर ओर है. तान्या ने जबसे शो में कदम रखा है, उनके नाम की चर्चा हर ओर हो रही है. उन्हें ‘सूपिरियोरिटी कॉम्प्लेक्स’ यानी खुद को दूसरों से बेहतर समझने की भूल करने का टैग तक दिया जा चुका है. यहां तक कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड तक मीडिया में आ चुके हैं, और लगातार उनके खिलाफ इंटरव्यूज दे रहे हैं. बावजूद इसके तान्या शाइन कर रही हैं.

तान्या के खिलाफ इन दिनों उनके एक्स-बॉयफ्रेंड बलराज सिंह लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. वो उन्हें फेक बताते हुए कई सबूत पेश कर चुके हैं. बलराज ने तान्या के चैट्स तक मीडिया में लीक कर दिए हैं. उनका कहना है कि तान्या की स्पिरिचुअलिटी, मंदिर दर्शन और राम नाम का जाप करना सब फेक है. वो हमेशा झूठ बोलती हैं, वीडियो शूट खत्म होते ही पुजारी तक को भला-बुरा कह देती हैं. साथ ही रिश्ता टूटने का सारा आरोप तक वो उनपर ही मढ़ रहे हैं.

ऐसे में तान्या को जहां कई लोग भला-बुरा कह रहे हैं, वहीं एक बड़ा तबका उभर कर आ रहा है जिनका ये मानना है कि ये सब बलराज की साजिश है जो वो पॉपुलैरिटी पाने के लिए कर रहे हैं. वरना इन सब चीजों को करने के लिए उन्होंने तान्या के बिग बॉस में आने का इंतजार क्यों किया. वो ये सारे खुलासे पहले भी कर सकते थे.

वहीं तान्या बिग बॉस के घर में भी टारगेट हो रही हैं. उन्हें ‘सूपिरियोरिटी कॉम्प्लेक्स’ से ग्रसित बताया जा चुका है. यानी वो खुद को इतना बेहतर समझती हैं कि सब उनके आगे कुछ नहीं हैं. घर में वो कुनिका सदानंद और नीलम गिरी को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट्स के निशाने पर रहती हैं. अक्सर उनकी किसी भी बात पर कंटेस्टेंट्स उनसे झगड़े को तैयार रहते हैं. इतना ही नहीं तान्या कहीं से गुजर जाएं तो कोने-कोने से उनकी बातें होना शुरू हो जाती है.

तान्या ने ढर्रे से चलते पैरामीटर को भी ब्रेक कर दिया है. वो ना तो चिल्लाती हैं, ना गाली देती हैं, ना बेवजह खाने-पीने की चीजों को लेकर झगड़ा करती हैं. वो कुछ ना कहकर भी लोगों के बीच चर्चा का टॉपिक बनी रहती हैं. अभी तो शो को महज 9 दिन ही हुए हैं, लेकिन इतने दिनों में तान्या ने शो को अपने इर्द-गिर्द घुमा लिया है.

तान्या की ये सभी बातें उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने में हेल्प कर रही हैं. उनके वीडियोज, फोटोज, लुक्स सभी सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनके क्लिप्स को वायरल किया जा रहा है, वहीं उनके नाम से मीम्स तक बन रहे हैं. तान्या की पॉपुलैरिटी में हर दिन इजाफा ही हो रहा है. वो घर में सबसे ज्यादा दिखने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं. वो ऐसे कंटेस्टेंट के तौर पर उभर रही हैं जिसे अकेले अपना गेम खेलने से कोई डर नहीं है.

ये सभी बातें तान्या के खिलाफ की जा रही हैं, बावजूद इसके ये उन्हें डिफेम करने की बजाय और ऊपर उठा रही हैं. अब तान्या का गेम आगे क्या रुख लेता है ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल तो वो बिग बॉस फैंस को खूब एंटरटेन कर रही हैं.

MP: 2 साल पहले विदिशा से लापता हुई थी नाबालिग, पाकिस्तान बॉर्डर पर ऐसे हाल में मिली

0

विदिशा में दो साल पहले लापता हुई 16 साल की नाबालिग को पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर से बरामद किया. आरोपी मजदूरी के नाम पर उसे गुजरात, राजस्थान समेत कई जगह ले गया और शोषण किया. ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को ये सफलता मिली है.

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो साल पहले शमसाबाद से लापता हुई एक 16 साल की मासूम बच्ची को पुलिस ने अब पाकिस्तान बॉर्डर से बरामद किया है. बच्ची को मजदूरी के नाम पर ले जाया गया था, लेकिन इस मामले ने मानव तस्करी के बड़े रैकेट की ओर इशारा किया है.

साल 2023 लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी. 16 साल की नाबालिग को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. तब से लेकर अब तक – दो साल बीत चुके थे लेकिन तलाश जारी रही. अब ऑपरेशन मुस्कान के तहत विदिशा पुलिस को तब बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब बच्ची को पाकिस्तान बॉर्डर के पास मजदूरी करते हुए पाया गया.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बच्ची को सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि गुजरात, राजस्थान और अन्य राज्यों में ले जाकर मजदूरी कराई गई. साथ ही उसके साथ शारीरिक शोषण भी किया गया. एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि दो साल पहले लड़की की गुमशुदगी की शिकायत आई थी. हमारी टीम ने गंभीरता से जांच की. पता चला कि एक आरोपी विशाल अहिरवार बच्ची को टनल प्रोजेक्ट के बहाने बॉर्डर ले गया था. फिलहाल लड़की से पूछताछ जारी है, जैसे-जैसे खुलासे होंगे, धाराएं बढ़ाई जाएंगी.

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या मजदूरी के नाम पर गरीब बच्चियों को निशाना बनाया जा रहा है? क्या कोई बड़ा मानव तस्करी का गिरोह प्रदेश में सक्रिय है? मध्य प्रदेश में लड़कियों की गुमशुदगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शमसाबाद की यह घटना प्रशासन के दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई को उजागर करती है.

 

UP : कार से उतरा ही था परिवार, पलभर में पलटा ट्रक और चूर हो गई गाड़ी…कैद हुआ दिल दहलाने वाला मंजर

पीलीभीत के नेशनल हाइवे 730 पर भयंकर हादसा हुआ. यहां एक कार के ऊपर भूसे से भरा ट्रक पलट गया . इससे ठीक पहले कार से बाहर निकला एक परिवार बाल- बाल बचा. घटना का सीसीटीवी फुटेज डरा देने वाला है.

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के नेशनल हाइवे 730 पर भयंकर हादसा हुआ. यहां से गुजर रहा भूसे से भरा ट्रक एक कार के ऊपर पलट गया. दुर्घटना का नजारा काफी दिल दहला देने वाला था क्योंकि इसमें एक पूरा परिवार कुछ इंच की दूरी से बाल- बाल बचा.

सामने आए दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि रोड के किनारे रुकी कार में से दो बच्चे और दो युवक नीचे उतरे हैं. उनके नीचे उतरने के पल भर बाद ही एक भूसे का ओवरलोडेड ट्रक उस कार पर गिर पड़ता है और कार चकनाचूर हो जाती है. वहीं परिवार कुछ ही इंच की दूरी से बाल- बाल बचता है.घटना के बारे में थाना सुनगढ़ी प्रभारी पवन पाण्डेय ने बताया घटना बीते रविवार की है. इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है. वहीं इसमें ARTL वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक का एक्सल टूट गया था इसलिए ट्रक एक तरफ गिर गया. ट्रक को हाइवे के किनारे ही खड़ा करा लिया गया है. वही कार सवार पीलीभीत के ही रहने वाले है और सभी लोग सुरक्षित हैं.

 

HEALTH : इन चीजों की कमी से गाढ़ा होने लगता है खून, बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

0

हमारा शरीर अच्छे से काम करे इसके लिए सबसे जरूरी है कि शरीर में ब्लड फ्लो पूरी तरह बना रहे. कभी-कभी ऐसा होता कि खून गाढ़ा हो जाता है और हमें दिक्कत होने लगती है, आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है.

हमारे बॉडी में ब्लड का फ्लो नॉर्मल रहना बहुत जरूरी है. अगर ब्लड ज्यादा थिक (Thick Blood) होने लगे तो यह हेल्थ के लिए सीरियस खतरा बन सकता है. थिक ब्लड आर्टरीज़ और वेन्स में आसानी से फ्लो नहीं कर पाता, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और ब्लड क्लॉट जैसी डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है. कई बार लोग सोचते हैं कि ब्लड थिक होना सिर्फ एक मेडिकल कंडीशन है, लेकिन सच यह है कि यह प्रॉब्लम न्यूट्रिशन की कमी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से भी जुड़ी होती है.

ब्लड थिक क्यों होता है?

ब्लड में प्लेटलेट्स, रेड ब्लड सेल्स और प्लाज्मा का बैलेंस बिगड़ने पर यह स्टिकी और थिक हो सकता है. इसकी बड़ी वजह कुछ स्पेसिफिक न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है, जिनका समय पर ध्यान न दिया जाए तो सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.

इन चीजों की कमी से थिक होता है ब्लड

पानी की कमी

अगर बॉडी में पानी की कमी हो जाए तो ब्लड वॉल्यूम कम हो जाता है और वह गाढ़ा होने लगता है. इससे ब्लड फ्लो स्लो हो जाता है.

आयरन की कमी

आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में हेल्प करता है. इसकी कमी से ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल गिर जाता है और ब्लड थिक होने लगता है.

विटामिन B12 और फोलेट की कमी

ये दोनों न्यूट्रिएंट्स रेड ब्लड सेल्स बनाने में जरूरी हैं. जब इनकी कमी होती है तो ब्लड की क्वालिटी प्रभावित होती है और क्लॉटिंग का रिस्क बढ़ जाता है.

ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी

ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड को पतला रखने और फ्लो को स्मूथ बनाने में हेल्प करता है. इसकी कमी होने पर ब्लड थिकनेस बढ़ जाती है.

विटामिन E की कमी

विटामिन E एक नैचुरल ब्लड थिनर है. अगर बॉडी में इसकी कमी हो जाए तो ब्लड जल्दी क्लॉट होने लगता है और थ्रॉम्बोसिस का खतरा बढ़ता है.

किन डिजीज का रिस्क बढ़ता है?

बचाव के तरीके

सफदरजंग अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीक्षांत जैन के मुताबिक, “ब्लड थिक होना हल्की समस्या नहीं है. अगर शरीर में पानी या जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाए तो ब्लड क्लॉट बनने का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है. ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे डिहाइड्रेशन से बचें, बैलेंस्ड डाइट लें और रेगुलर हेल्थ चेकअप कराते रहें. शुरुआती लक्षण दिखते ही डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना जरूरी है.”

अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो खून गाढ़ाना होना एक डेंजरस सिचुएशन है, जो कई सीरियस डिजीज को जन्म दे सकती है. वॉटर, विटामिन्स और जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी इसका बड़ा कारण है. टाइम रहते बैलेंस्ड डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इस रिस्क को कम किया जा सकता है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

NATIONAL : सरंडा जंगल में दो नक्सली गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

0

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सरंडा जंगल से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों सीपीआई (माओवादी) के सक्रिय सदस्य हैं. सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में हथियार, डिटोनेटर और आईईडी बनाने की सामग्री भी बरामद हुई. पूछताछ में नक्सलियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए. छत्तीसगढ़ के नक्सली पिछले 10 साल से झारखंड में सक्रिय हैं और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाते हैं.

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सरंडा जंगल में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रविवार को संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सीपीआई (माओवादी) संगठन से जुड़े दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इन नक्सलियों के पास से हथियार, डिटोनेटर और आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एसपी राकेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सरंडा जंगल में यह कार्रवाई की गई. गिरफ्तार नक्सलियों में से एक छत्तीसगढ़ के बीजापुर से संगठन के सब-जोनल कमेटी मेंबर के तौर पर काम करता था. दूसरा नक्सली झारखंड के सरायकेला-खरसावां इलाके में एरिया कमेटी का सदस्य था.

पूछताछ में इन नक्सलियों ने कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के नक्सली पिछले 10 सालों से झारखंड में सक्रिय हैं और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंग और आईईडी प्लांट करते रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि संगठन की सेंट्रल कमेटी का एक सदस्य महिला सदस्यों का यौन शोषण करता रहा है.

गिरफ्तार नक्सलियों से एक पिस्टल, डिटोनेटर और आईईडी बनाने का सामान बरामद किया गया है. एसपी राकेश रंजन ने कहा कि जिला पुलिस लगातार सरंडा जंगल और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है ताकि नक्सलियों को पूरी तरह खत्म किया जा सके. उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा कि नक्सली गतिविधियों को खत्म करने के लिए ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

PUNJAB : पंजाब में बारिश और बाढ़ के बाद बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टी, मंत्री ने किया ऐलान

0

पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे.भारी बारिश और बाढ़ के चलते पंजाब में सारे शिक्षण संस्थान 7 सितंबर तक बंद रहेंगे. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार (3 सितंबर) को इसकी घोषणा की.

उन्होंने कहा, ”मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, पंजाब भर के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे. सभी से अनुरोध है कि वे स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें.”

पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले 27 से 30 अगस्त तक स्कूल बंद रखने का ऐलान किया था. इसके बाद ये तारीख 3 सितंबर तक बढ़ाई गई.

पंजाब और हरियाणा में आज (3 सितंबर) को भी बारिश हुई. इससे बाढ़ से पहले से परेशान लोगों के सामने और मुश्किलें बढ़ गई. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियों और मौसमी नालों में उफान के कारण पंजाब भीषण बाढ़ की चपेट में है.

1 अगस्त से 2 सितंबर तक की स्थिति पर राज्य के अधिकारियों द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पंजाब में बाढ़ ने 30 लोगों की जान ले ली है और 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ, पंजाब पुलिस और जिला अधिकारियों द्वारा राहत और बचाव अभियान जारी है.

लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना समेत कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण हरियाणा के अधिकारियों को यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज के द्वार खोलने पड़े हैं. हथिनीकुंड बैराज से सोमवार सुबह 9 बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने मंगलवार (2 सितंबर) को फिरोज़पुर के गांव गट्टी राजो का दौरा किया. सीएम ने कहा कि बाढ़ के कारण लोगों को हुए हर प्रकार के नुकसान के लिए उचित मुआवज़ा दिया जाएगा और भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए नए और प्रभावी तरीकों की तलाश की जाएगी.

भगवंत मान ने कहा, ”साथ ही केंद्र सरकार से प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान के मुआवज़े को बढ़ाने की माँग भी की गई है. हिम्मत और हौंसला बनाए रखें. सकारात्मक सोच और मनोबल बरकरार रखें. इस संकट की घड़ी में हमारी सरकार और प्रशासन पूरी तत्परता के साथ लोगों के साथ खड़े हैं. लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की हर संभव कोशिश की जा रही है. बहुत जल्द हालात सामान्य होंगे.”

 

UP : पिता की अस्थियां विसर्जित करने गया बेटा नदी में डूबा, 24 घंटे से तलाश जारी

0

बिदौरी गांव में संतोष कुमार तिवारी अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए नदी में उतरे थे. तभी कीचड़ भरे किनारे पर उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गए. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया मगर संतोष का कोई पता नहीं चला.

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दुखद घटना सामने आई है. चंबल घाटी की क्वारी नदी में अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करते समय एक 22 वर्षीय युवक पानी में डूब गया. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाया है. 24 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को इटावा जिले के बिदौरी गांव में हुई. संतोष कुमार तिवारी (22) अपने पिता विनोद तिवारी की अस्थियां और कपड़े विसर्जित करने के लिए क्वारी नदी में उतरे थे. कीचड़ भरे किनारे पर उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गए. साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी में मगरमच्छ होने और पानी का बहाव तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए. ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही उप-मंडल मजिस्ट्रेट ब्रह्मानंद कठेरिया, क्षेत्राधिकारी रामबदन सिंह और वन अधिकारी एस.एन. यादव तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी. हालांकि, मंगलवार देर रात तक भी संतोष का शव नहीं मिल पाया. अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

यह घटना संतोष के परिवार के लिए दोहरा दुख लेकर आई है. अभी उन्होंने अपने पिता को खोया ही था कि अब उनके बेटे के डूबने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है.

NATIONAL : दहेज प्रताड़ना और पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर… तंग आकर महिला ने लगाई फांसी

0

बेंगलुरु में एक 28 साल की महिला ने दहेज प्रताड़ना और पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते आत्महत्या कर ली. महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी और उसका एक बेटा भी है.

कर्नाटक में बेंगलुरु के सिदेदाहल्ली से 28 साल की महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है. पूजाश्री ने कथित रूप से दहेज प्रताड़ना और पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते ये खौफनाक कदम उठाया. पुलिस के अनुसार, बैंक कैशियर के रूप में काम करने वाली पूजाश्री ने तीन साल पहले नंदीश से शादी की थी. दंपति की एक छोटा सा बेटा भी है. पुलिस का कहना है कि जब उसने अपने पति के कथित अवैध संबंधों पर सवाल उठाया, तो उसने दहेज की मांग की और उससे झगड़ा किया. कई बार मध्यस्थता के बावजूद, कथित तौर पर उत्पीड़न जारी रहा.

1 सितंबर की सुबह, पूजाश्री अपने घर पर फंदे से लटकी हुई पाई गई. उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया गया है. बगलगुंते पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

पूजाश्री की मां ने एक बयान में बताया कि मैंने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने पिता से 30 लाख रुपये उधार लिए थे. दामाद का विवाहेतर संबंध था, वह उसे प्रताड़ित करते थे. फिर हम पुलिस स्टेशन गए, उस समय उन्होंने कहा कि मैं उसकी अच्छी देखभाल करूंगा लेकिन फिर भी उसे प्रताड़ित करता रहा. मैंने अपनी बेटी से पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि वे मुझे बहुत पीटता है. मैंने उसे यहीं रहने के लिए कहा लेकिन उसने कहा कि मेरे बेटे का क्या होगा? तब मैंने कहा कि चिंता मत करो और अपना ख्याल रखो.

उन्होंने आगे बताया कि वह उसे लगभग 7:15 बजे अपने साथ ले गया और उसने मुझे 7:45 बजे फोन करके बताया कि वे पहुंच गए हैं. 8:20 बजे मुझे दामाद का फोन आया कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है. यह सब उसके विवाहेतर संबंध के कारण हुआ है. उसने मेरी बेटी को मार डाला. उसने शादी से पहले झूठ बोला था कि उसके पास 5 एकड़ जमीन है.

 

UP : बलिया में पंचायत का विवादित निर्णय, पत्नी को ‘बेवफा’ बताकर पति ने किया किनारा, प्रेमी संग भेजा

0

पंचायत की बैठक में अन्नू का कथित प्रेमी अनीश भी मौजूद था. लंबी चर्चा के बाद ग्राम पंचायत ने विवाह को समाप्त करने की घोषणा कर दी और अन्नू को अनीश के साथ रहने की अनुमति दे दी.उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की एक ग्राम पंचायत ने एक विवादास्पद फैसले में व्यभिचार की आरोपी एक महिला को उसके कथित प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी. यह घटना बड़सरी गांव में हुई, जहां ग्राम पंचायत ने महिला के तीन महीने पुराने विवाह को समाप्त करने का निर्णय लिया.

बड़सरी ग्राम के प्रधान कमलेश सिंह ने बताया कि 28 मई, 2025 को परसिया गांव की अन्नू राजभर का विवाह बड़सरी जागीर के मुकेश राजभर से हुआ था. हाल ही में अन्नू के ससुराल वालों ने उसे और कैथौली गांव के अनीश राजभर पर विवाहेतर संबंध का आरोप लगाया. 31 अगस्त को ससुराल पक्ष ने अनीश को बंधक बना लिया, जिसके बाद मुकेश के परिवार ने ग्राम पंचायत बुलाने का फैसला किया. सोमवार को हुई पंचायत में मुकेश ने दावा किया कि उसकी पत्नी ‘बेवफा’ है और वह उसके साथ नहीं रहना चाहता.

पंचायत की बैठक में अन्नू का कथित प्रेमी अनीश भी मौजूद था. लंबी चर्चा के बाद ग्राम पंचायत ने विवाह को समाप्त करने की घोषणा कर दी और अन्नू को अनीश के साथ रहने की अनुमति दे दी. प्रधान कमलेश सिंह ने इस फैसले की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय आपसी सहमति से लिया गया.

मनियार थाना प्रभारी कौशल पाठक ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि हमें पंचायत के फैसले के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन चूंकि कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली, इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. जिसके बाद अब पंचायत के फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर पंचायत ने इतना बड़ा फैलसा कैसे ले लिया.

 

- Advertisement -

News of the Day