Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 442

UP : पिता की अस्थियां विसर्जित करने गया बेटा नदी में डूबा, 24 घंटे से तलाश जारी

0

बिदौरी गांव में संतोष कुमार तिवारी अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए नदी में उतरे थे. तभी कीचड़ भरे किनारे पर उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गए. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया मगर संतोष का कोई पता नहीं चला.

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दुखद घटना सामने आई है. चंबल घाटी की क्वारी नदी में अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करते समय एक 22 वर्षीय युवक पानी में डूब गया. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाया है. 24 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को इटावा जिले के बिदौरी गांव में हुई. संतोष कुमार तिवारी (22) अपने पिता विनोद तिवारी की अस्थियां और कपड़े विसर्जित करने के लिए क्वारी नदी में उतरे थे. कीचड़ भरे किनारे पर उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गए. साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी में मगरमच्छ होने और पानी का बहाव तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए. ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही उप-मंडल मजिस्ट्रेट ब्रह्मानंद कठेरिया, क्षेत्राधिकारी रामबदन सिंह और वन अधिकारी एस.एन. यादव तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी. हालांकि, मंगलवार देर रात तक भी संतोष का शव नहीं मिल पाया. अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

यह घटना संतोष के परिवार के लिए दोहरा दुख लेकर आई है. अभी उन्होंने अपने पिता को खोया ही था कि अब उनके बेटे के डूबने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है.

NATIONAL : दहेज प्रताड़ना और पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर… तंग आकर महिला ने लगाई फांसी

0

बेंगलुरु में एक 28 साल की महिला ने दहेज प्रताड़ना और पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते आत्महत्या कर ली. महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी और उसका एक बेटा भी है.

कर्नाटक में बेंगलुरु के सिदेदाहल्ली से 28 साल की महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है. पूजाश्री ने कथित रूप से दहेज प्रताड़ना और पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते ये खौफनाक कदम उठाया. पुलिस के अनुसार, बैंक कैशियर के रूप में काम करने वाली पूजाश्री ने तीन साल पहले नंदीश से शादी की थी. दंपति की एक छोटा सा बेटा भी है. पुलिस का कहना है कि जब उसने अपने पति के कथित अवैध संबंधों पर सवाल उठाया, तो उसने दहेज की मांग की और उससे झगड़ा किया. कई बार मध्यस्थता के बावजूद, कथित तौर पर उत्पीड़न जारी रहा.

1 सितंबर की सुबह, पूजाश्री अपने घर पर फंदे से लटकी हुई पाई गई. उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया गया है. बगलगुंते पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

पूजाश्री की मां ने एक बयान में बताया कि मैंने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने पिता से 30 लाख रुपये उधार लिए थे. दामाद का विवाहेतर संबंध था, वह उसे प्रताड़ित करते थे. फिर हम पुलिस स्टेशन गए, उस समय उन्होंने कहा कि मैं उसकी अच्छी देखभाल करूंगा लेकिन फिर भी उसे प्रताड़ित करता रहा. मैंने अपनी बेटी से पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि वे मुझे बहुत पीटता है. मैंने उसे यहीं रहने के लिए कहा लेकिन उसने कहा कि मेरे बेटे का क्या होगा? तब मैंने कहा कि चिंता मत करो और अपना ख्याल रखो.

उन्होंने आगे बताया कि वह उसे लगभग 7:15 बजे अपने साथ ले गया और उसने मुझे 7:45 बजे फोन करके बताया कि वे पहुंच गए हैं. 8:20 बजे मुझे दामाद का फोन आया कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है. यह सब उसके विवाहेतर संबंध के कारण हुआ है. उसने मेरी बेटी को मार डाला. उसने शादी से पहले झूठ बोला था कि उसके पास 5 एकड़ जमीन है.

 

UP : बलिया में पंचायत का विवादित निर्णय, पत्नी को ‘बेवफा’ बताकर पति ने किया किनारा, प्रेमी संग भेजा

0

पंचायत की बैठक में अन्नू का कथित प्रेमी अनीश भी मौजूद था. लंबी चर्चा के बाद ग्राम पंचायत ने विवाह को समाप्त करने की घोषणा कर दी और अन्नू को अनीश के साथ रहने की अनुमति दे दी.उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की एक ग्राम पंचायत ने एक विवादास्पद फैसले में व्यभिचार की आरोपी एक महिला को उसके कथित प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी. यह घटना बड़सरी गांव में हुई, जहां ग्राम पंचायत ने महिला के तीन महीने पुराने विवाह को समाप्त करने का निर्णय लिया.

बड़सरी ग्राम के प्रधान कमलेश सिंह ने बताया कि 28 मई, 2025 को परसिया गांव की अन्नू राजभर का विवाह बड़सरी जागीर के मुकेश राजभर से हुआ था. हाल ही में अन्नू के ससुराल वालों ने उसे और कैथौली गांव के अनीश राजभर पर विवाहेतर संबंध का आरोप लगाया. 31 अगस्त को ससुराल पक्ष ने अनीश को बंधक बना लिया, जिसके बाद मुकेश के परिवार ने ग्राम पंचायत बुलाने का फैसला किया. सोमवार को हुई पंचायत में मुकेश ने दावा किया कि उसकी पत्नी ‘बेवफा’ है और वह उसके साथ नहीं रहना चाहता.

पंचायत की बैठक में अन्नू का कथित प्रेमी अनीश भी मौजूद था. लंबी चर्चा के बाद ग्राम पंचायत ने विवाह को समाप्त करने की घोषणा कर दी और अन्नू को अनीश के साथ रहने की अनुमति दे दी. प्रधान कमलेश सिंह ने इस फैसले की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय आपसी सहमति से लिया गया.

मनियार थाना प्रभारी कौशल पाठक ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि हमें पंचायत के फैसले के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन चूंकि कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली, इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. जिसके बाद अब पंचायत के फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर पंचायत ने इतना बड़ा फैलसा कैसे ले लिया.

 

ENTERTAINMENT : क्रिस्टल डिसूजा के संग ट्रेन में हुई छेड़छाड़, बिगड़ी हालत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

0

क्रिस्टल डिसूजा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. क्रिस्टल किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं, फिर चाहे वो उनकी पर्सनल लाइफ से ही जुड़ा हुआ क्यों ना हो .क्रिस्टल डिसूजा लगभग दो दशक से टीवी इंडस्ट्री में वर्किंग हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी एक हजारों में मेरी बहना है से मिली थी. क्रिस्टल ने हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ के बारे में खुलकर बात की.क्रिस्टल ने उस वक्त को याद किया जब वो मुंबई के लोकल ट्रेन में सफर किया करती थीं और उनके संग छेड़छाड़ हुई थी. एक्ट्रेस ने कहा कि जब वो 15 साल की थीं तो उनके संग ये घटना हुई थी. क्रिस्टल ने बताया,’ मैं लोकल ट्रेन से कॉलेज जाती थी. मेरे साथ बहुत छेड़छाड़ होती थी.

जब लोग युवा लड़कियों को देखते हैं, तो मुझे नहीं पता कि क्या होता है..मैं नहीं जानती कि कुछ पुरुष थोड़ा पागल क्यों हो जाते हैं. छेड़छाड़ का मैंने सामना किया है, लेकिन ये अनुभव बिल्कुल भी अच्छा नहीं था. ये बहुत ही ज्यादा डरावना था.

‘एक्ट्रेस ने कहा,’ मुझे याद है मैं उस वक्त 15 साल की थी, महिलाओं का डिब्बा थोड़ा खाली था.एक आदमी उसमें घुसा और उसने मुझे छूने की कोशिश की. मैंने उसका हाथ पकड़ा और बाहर फेंका. मुझे नहीं पता कि कैसे हुआ ये और उसके बाद मैं कांपने लगी.

बहुत बुरी स्थिति में थी मैं और अन्य महिलाओं ने मुझे शांत होने में हेल्प की.’ क्रिस्टल ने बताया कि उन्हें इस बात से उभरने में काफी वक्त लग गया था. उन्होंने इसके बाद लोकल ट्रेन से सफर तक करना बंद कर दिया था. क्रिस्टल ने आगे ये भी कहा कि मैं ये सोचती हूं कि जब दिन में किसी महिला के साथ ऐसा हो सकता है तो रात में महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी.

 

WORLD : KFC, Macdonald’s के काउंटर पर नहीं लगनी चाहिए भीड़… ट्रंप के टैरिफ से भारत में भड़के लोग

0

टैरिफ पर ट्रंप के इस आक्रामक रूख की मार कई बड़ी मल्टीनेशनल अमेरिकी कंपनियां झेल रही हैं. भारत में लोग अब इन कंपनियों के बनाए गए प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने की राह पर है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 परसेंट टैरिफ लगाया है. इनमें से पहले 25 परसेंट का बेसलाइन टैरिफ लगाया गया था. फिर बाद में रूस से तेल की खरीद को लेकर पेनाल्टी के तौर पर 25 परसेंट एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया गया. टैरिफ पर ट्रंप के इस आक्रामक रूख की मार कई बड़ी मल्टीनेशनल अमेरिकी कंपनियां झेल रही हैं. भारत में लोग अब इन कंपनियों के बनाए गए प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने की राह पर है.

इसका आह्वान सबसे पहले भारतीय योग गुरु बाबा रामदेव ने किया. उन्होंने हाल ही में अपने दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि भारतीय उत्पादों पर 50 परसेंट टैरिफ लगाए जाने के अमेरिका के फैसले के बाद अमेरिकी ब्रांडों का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाना चाहिए. आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर बाबा रामदेव के लगभग 30 लाख फॉलोअर्स हैं.

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा रामदेव ने अपने दिए बयान में कहा है, पेप्सी, कोका-कोला, सबवे, केएफसी या मैकडॉनल्ड्स के काउंटरों पर एक भी भारतीय नहीं दिखना चाहिए. इनका बड़े पैमाने पर बहिष्कार होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, “अगर ऐसा हुआ, तो अमेरिका में हंगामा खड़ा हो जाएगा.” अकेले बाबा रामदेव ही नहीं, बल्कि ट्रंप के इस फैसले को लेकर भारत में नेता-मंत्रियों से लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं व कारोबारियों में भी आक्रोश है. इसे देखते हुए देश के नेताओं ने अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर निर्भरता को खत्म करते हुए आत्मनिर्भर बनने की बात पर जोर दिया है.

ट्रंप के टैरिफ की गाज अकेले भारत पर नहीं, बल्कि फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा जैसे कई देशों पर गिरी है. इन देशों में भी अब अमेरिकी उत्पादों को पहले के मुकाबले काफी कम प्राथमिकता दे रहे हैं. इन पर अपनी निर्भरता ज्यादा से ज्यादा कम कर रहे हैं. अमेरिकी कंपनियों की बनाई चीजों को कम खरीद रहे हैं. इससे जाहिर तौर पर अमेरिकी कंपनियों के मुनाफे को नुकसान पहुंच रहा है.

लगभग 1.5 अरब की आबादी वाले देश भारत में अगर लोग अब अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार करने लगे, तो भारत में काम कर रही अमेरिकी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौतियाँ पैदा कर सकते हैं. ऊपर से हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारतीयों से विदेशी उत्पादों से परहेज करने और केवल ‘भारत में निर्मित’ उत्पाद खरीदने का आग्रह कर चुके हैं. पीएम मोदी ने कहा था, ”मेरी सरकार छोटे कारोबारियों, किसानों और पशुपालकों को कभी कोई नुकसान नहीं होने देगी. चाहे हम पर कितना भी दबाव क्यों न आए, हम उसका सामना करने की अपनी क्षमता को निरंतर मजबूत करते रहेंगे.”

 

 

GURUGRAM : मिस्ड कॉल से हनीट्रैप में फंसाकर बुजुर्ग से मांगे 10 लाख रुपये, नहीं देने पर किया रेप का केस, 3 गिरफ्तार

0

गुरुग्राम में बुजुर्ग को महिलाओं ने मिस्ड कॉल के जरिए फंसाकर लाखाें रुपये की रंगदारी मांगी. इसके बाद कॉल बैक करने पर महिलाएं बुजुर्ग को अपने जाल में फंसा गईं और फिर पैसे की मांग की.दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. तभी महिलाओं ने बुजुर्ग को अपने जाल में फसाने के लिए पहले उनके मोबाइल पर मिस्डकॉल की.जब बुजुर्ग ने कॉल बैक की तो महिला ने उन्हें अपनी बातों के जाल में फसा लिया और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. इसके बाद रुपये न मिलने पर महिलाओं ने अपने एडवोकेट के साथ मिलकर बुजुर्ग के खिलाफ रेप केस दर्ज करा दिया.

इस मामले की जानकारी जब बुजुर्ग की बेटी को मिली तो उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर दोनों महिलाओं और उनके एडवोकेट साथी को गिरफ्तार कर लिया है.

इसके साथ ही आरोपियों की पहचान एडवोकेट कुलदीप मलिक, आशा और कंचन उर्फ कृतिका के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर जिला अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक की बेटी ने शिकायत दी थी, कि इन दोनों महिलाओं ने उसके पिता को मिस्ड कॉल देकर दोस्ती की और फिर उनसे दोस्ताना बातचीत शुरू कर दी. एक दिन वे उसके घर आईं, जहां एक महिला ने उसे अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने का लालच दिया और कुछ देर बाद यह कहते हुए वहां से चली गई कि काम हो गया सबूत मिल गया.

इसके तुरंत बाद वरिष्ठ नागरिक को इन महिलाओं से रंगदारी के कॉल आने लगे और उनसे 10 लाख रुपये देने या झूठे बलात्कार के मुकदमे का सामना करने की धमकी दी गई. जब उसने जबरन वसूली की मांग पूरी करने से इनकार कर दिया, तो महिला ने कथित घटना के 14 दिन बाद बलात्कार का मामला दर्ज कराया.

परिवार ने अपने वकील अंकित गुप्ता और सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज के साथ डीसीपी करण गोयल से मुलाकात की और उन्हें मामले से अवगत कराया. एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पेश की गई, जिसमें वकील कुलदीप मलिक ने महिला और उसके गिरोह के सरगना से बुजुर्ग महिला को झूठे मामले से मुक्त कराने के लिए अंतिम 6.5 लाख रुपये की जबरन वसूली की मांग की.

यह गिरोह हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय है और अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. एकम न्याय फाउंडेशन की निदेशक दीपिका नारायण भारद्वाज ने कहा कि हनी ट्रैप गिरोह अब वरिष्ठ नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

इनका तरीका यह है कि एक बार उनसे मिलते हैं और फिर उन्हें झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देते हैं. ज्यादातर लोग शर्म के कारण इन जबरन वसूली के झांसे में आ जाते हैं.

इस मामले में पीड़ित परिवार ने लड़ने और शिकायत करने का फैसला किया और हमने पूरा समर्थन दिया. हमने गुरुग्राम के डीसीपी से मुलाकात की और फिर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के पास शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने हरियाणा में ऐसे गिरोह के बढ़ते प्रभाव को स्वीकार किया, मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई सुनिश्चित की.

 

GUJARAT : दूसरे युवक से सगाई होने पर गर्लफ्रेंड को मारी गोली… MP से ₹28 हजार में खरीदी पिस्तौल, अहमदाबाद में दिया वारदात को अंजाम

0

किसी दूसरे युवक से सगाई होने पर गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करने की कोशिश की. गनीमत रही कि हमले में युवती की जान बच गई. फिलहाल घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

गुजरात के अहमदाबाद में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी. मंगलवार दोपहर में युवक अरबाज अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, जहां उसने गोली चलाई और बाद में वहां से फरार हो गया. लड़की की सगाई किसी दूसरे युवक से हो गई थी, जिससे गुस्साए युवक ने प्रेमिका की हत्या की योजना बनाई. हालांकि, गनीमत रही कि हमले में लड़की बच गई और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई.

पुलिस ने बताया कि शहर के नारोल इलाके के अलिफनगर का यह मामला है. लड़की की सगाई किसी अन्य युवक से हो चुकी थी. चूंकि युवती और आरोपी अरबाज पहले प्रेम संबंध में थे, इसलिए सगाई के बाद अरबाज ने युवती की हत्या की योजना बना ली थी.मध्य प्रदेश से आकर युवक ने नारोल में प्रेमिका पर एक राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही नारोल थाने के पीआई समेत पुलिस का काफिला मौके पर पहुंच गया.

आरोपी ने 10 दिन पहले ही मध्य प्रदेश के विष्णु पंडित नाम के शख्स से 28 हजार रुपए में हथियार खरीदा था, जिससे उसने गोली चलाई. जब वह मध्य प्रदेश के लिए लौट रहा था और बस में बैठा था, तब पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे दबोच लिया.

MAHARASHTRA : मंगेतर से हुई लड़ाई तो शख्स ने कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

पालघर में एक शख्स ने अपनी मंगेतर की हत्या कर दी. बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. फिलहाल मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.महाराष्ट्र के पालघर जिले में झगड़े के बाद 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को जौहर इलाके के बिवलधर गांव में हुई. आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

जौहर के पुलिस उपाधीक्षक समीर एस माहेर ने बताया कि आरोपी पीड़िता से प्यार करता था और उनकी सगाई भी हो चुकी थी. वह अक्सर उससे मिलने आता था. मंगलवार को जब पीड़िता के माता-पिता अपने खेत पर गए थे, तभी आरोपी उसके घर आया और उनकी किसी बात पर बहस हुई जो बाद में झगड़े में बदल गई.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता की गला घोंटकर हत्या कर दी और घर से भाग गया. बाद में कुछ पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया.अधिकारी ने बताया कि तलाशी के बाद आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर उसने मंगेतर की हत्या क्यों की?

ENTERTAINMENT : लीड से बैकग्राउंड एक्स्ट्रा?’ परम सुंदरी में प्रिया प्रकाश को देख यूजर्स को लगा शॉक….

0

आंख मारने वाली वायरल क्लिप से फिल्मों में मेन लीड तक का सफर तय करने वालीं प्रिया प्रकाश वॉरियर हाल ही में परम सुंदरी फिल्म में बैकग्राउंड आर्टिस्ट के तौर पर दिखीं. ये देख फैंस हैरान हैं कि ऐसी क्या मजबूर थी कि प्रिया बतौर एक्स्ट्रा एक बॉलीवुड फिल्म में काम करना पड़ा.

सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर स्टारर परम सुंदरी ने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है. एक सीन में नेशनल क्रश मानी जाने वालीं साउथ एक्ट्रेस प्रिया वॉरियर बैकग्राउंड में चलती दिखी हैं. ये देख यूजर्स हैरान हैं कि लीड रोल कर चुकी प्रिया को बैकग्राउंड सीन करने की क्या जरूरत पड़ गई. फिल्म के सीन का ये क्लिप अब खूब वायरल हो रहा है.

2019 की मलयालम फिल्म ओरु अदार लव से डेब्यू कर चुकीं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर ने अपने एक आंख मारने वाले सीन से रातोंरात फेम पाया था. लेकिन हाल ही में वो सिद्धार्थ-जान्हवी की नई रोमांटिक कॉमेडी परम सुंदरी में बैकग्राउंड एक्स्ट्रा के रूप में नजर आईं. फैंस उन्हें बिना डायलॉग वाले रोल में देखकर हैरान रह गए और सोचने लगे कि उन्होंने ऐसा करने के लिए हां क्यों की.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रिया लाल और सफेद साड़ी पहनकर भीड़ में चुपचाप चलते हुए दिख रही हैं, जबकि सामने सिद्धार्थ और मनजोत नजर आते हैं. प्रिया ब्लश करती हुईं चलती जा रही हैं. जैसे ही ये क्लिप इंस्टाग्राम, X और रेडिट पर फैली, फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए.

एक फैन ने लिखा, “मुझे हैरानी है कि किसी ने इसे नोटिस क्यों नहीं किया. मैं सोच रहा था कि सिर्फ मैंने देखा, लेकिन अच्छा हुआ कि किसी और ने भी गौर किया.” एक और ने लिखा कि ”क्या प्रिया का इतना बुरा समय आ गया है?” वहीं कुछ यूजर्स ने इसे नस्लभेदी यानी रेसिस्ट भी बताया और लिखा कि ”केरल में सेट एक बॉलीवुड फिल्म में एक मलयाली एक्ट्रेस को सिर्फ एक्स्ट्रा के तौर पर दिखाना क्या नस्लभेदी नहीं है?”

हालांकि एक तबके के यूजर्स ने ये अनुमान लगाया कि शायद प्रिया का बड़ा रोल था जिसे एडिटिंग में हटा दिया गया. यूजर ने लिखा,“एडिटिंग बहुत बेरहम हो सकती है, और किरदारों का कट जाना आम बात है.” कुछ फैंस उनको बैकग्राउंड में दिखाए जाने से आहत नजर आए. एक ने लिखा कि “वो इससे बेहतर की हकदार हैं. एक वायरल सेंसेशन से बैकग्राउंड तक?” एक और ने तो यहां तक कह दिया कि प्रिया को फिल्म में जान्हवी की जगह लेना चाहिए था, “वो जान्हवी कपूर का रोल करने के लिए ज्यादा बेहतर होतीं.”

ओरु अदार लव प्रिया की डेब्यू फिल्म थी, और इसी फिल्म के एक गाने में उनकी आंख मारने वाली क्लिप वायरल हुई थी, जिसने उन्हें रातोंरात मशहूर बना दिया था. इसके बाद उन्होंने तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया और फिर 2023 में हिंदी फिल्म यारियां 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया. हाल ही में वो अजीत कुमार की तमिल फिल्म गुड बैड अग्ली में नजर आई थीं. जल्द ही प्रिया हिंदी फिल्मों 3 मंकीज और लव हैकर्स में भी दिखाई देंगी.

SPORTS : रविचंद्रन अश्विन BBL में इतिहास रचने को तैयार! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से हो रही बड़ी डील पर सबकी नजर

0

भारतीय स्पिन दिग्गज रविचंद्रन अश्विन जल्द ही बिग बैश लीग (BBL) में कदम रख सकते हैं. वह ऐसा करने वाले पहले हाई-प्रोफाइल भारतीय क्रिकेटर होंगे. सूत्रों के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग और अश्विन के बीच बातचीत चल रही है. यह चर्चा अश्विन के आईपीएल से संन्यास के ऐलान के बाद शुरू हुई. माना जा रहा है कि अश्विन मेलबर्न फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं.

भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जल्द ही इतिहास रच सकते हैं. खबर है कि वह बिग बैश लीग (BBL) में खेलने वाले पहले हाई-प्रोफाइल भारतीय क्रिकेटर बन सकते हैं. संभावना है कि वह इसी सीजन से ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग में नजर आएं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग इस समय अश्विन से बातचीत कर रहे हैं. क्रिकबज के मुताबिक, यह चर्चा तभी शुरू हुई जब अश्विन ने हाल ही में आईपीएल से संन्यास का ऐलान किया था और संकेत दिया था कि अब वह दुनिया की विभिन्न लीगों में बतौर ‘एक्सप्लोरर ऑफ द गेम’ उतरना चाहते हैं.

अभी फैसला CA के हाथों में है कि समझौता किस तरह हो और अश्विन कितने मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. चर्चा यह भी है कि वे मेलबर्न फ्रेंचाइजी की जर्सी में दिख सकते हैं. ग्रीनबर्ग ने पुष्टि की है कि उन्होंने अश्विन को कॉल किया और डील को लेकर उत्साह जताया. उनके मुताबिक, ‘अश्विन जैसे चैम्पियन क्रिकेटर का बीबीएल में आना हमारे क्रिकेट समर को नई ऊंचाई देगा.’

बीबीएल फ्रेंचाइजियां अपना ज्यादातर बजट पहले ही खर्च कर चुकी हैं. ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को विशेष व्यवस्था करनी होगी. पहले भी उदाहरण रहे हैं, जब डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों को प्रति मैच लगभग 80,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर का भुगतान किया गया था. जरूरत पड़ने पर ब्रांड डील्स और एंडोर्समेंट्स का सहारा भी लिया जा सकता है.

बीबीएल पर अक्सर यह आरोप लगता रहा है कि यह बड़े विदेशी सितारों को आकर्षित नहीं कर पाता. ऐसे में अश्विन का आना लीग को एशियाई दर्शकों से जोड़ देगा और इसे ग्लोबल स्तर पर मजबूती देगा. यही नहीं, इससे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट लाने की चर्चाओं को भी बल मिल सकता है.

अश्विन ने ग्रीनबर्ग को बताया है कि वह कोचिंग को लेकर भी गंभीर हैं और हर मौके पर खुद को परखना चाहते हैं. अगले साल ILT20 में भी वे बतौर खिलाड़ी-कोच उतर सकते हैं. इसके अलावा, अपनी वोडकास्ट और कंटेंट क्रिएशन के चलते वे मीडिया करियर में भी हाथ आजमा सकते हैं.

हाल ही में दिनेश कार्तिक SA20 में Paarl Royals से जुड़े थे, लेकिन अश्विन का कद कहीं बड़ा है. अगर वे BBL में उतरते हैं तो यह भविष्य में विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव या जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के लिए भी रास्ता खोल सकता है.

अश्विन का यह कदम सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटरों के लिए भी एक नई खिड़की खोल सकता है. BBL को इससे दर्शक, निवेश और लोकप्रियता तीनों मिलेंगे, जबकि अश्विन को एक नया सफर – बतौर खिलाड़ी, कोच और मीडिया व्यक्तित्व शुरू करने का मौका मिलेगा.

- Advertisement -

News of the Day