Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 443

MAHARASHTRA : मंगेतर से हुई लड़ाई तो शख्स ने कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

पालघर में एक शख्स ने अपनी मंगेतर की हत्या कर दी. बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. फिलहाल मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.महाराष्ट्र के पालघर जिले में झगड़े के बाद 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को जौहर इलाके के बिवलधर गांव में हुई. आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

जौहर के पुलिस उपाधीक्षक समीर एस माहेर ने बताया कि आरोपी पीड़िता से प्यार करता था और उनकी सगाई भी हो चुकी थी. वह अक्सर उससे मिलने आता था. मंगलवार को जब पीड़िता के माता-पिता अपने खेत पर गए थे, तभी आरोपी उसके घर आया और उनकी किसी बात पर बहस हुई जो बाद में झगड़े में बदल गई.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता की गला घोंटकर हत्या कर दी और घर से भाग गया. बाद में कुछ पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया.अधिकारी ने बताया कि तलाशी के बाद आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर उसने मंगेतर की हत्या क्यों की?

ENTERTAINMENT : लीड से बैकग्राउंड एक्स्ट्रा?’ परम सुंदरी में प्रिया प्रकाश को देख यूजर्स को लगा शॉक….

0

आंख मारने वाली वायरल क्लिप से फिल्मों में मेन लीड तक का सफर तय करने वालीं प्रिया प्रकाश वॉरियर हाल ही में परम सुंदरी फिल्म में बैकग्राउंड आर्टिस्ट के तौर पर दिखीं. ये देख फैंस हैरान हैं कि ऐसी क्या मजबूर थी कि प्रिया बतौर एक्स्ट्रा एक बॉलीवुड फिल्म में काम करना पड़ा.

सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर स्टारर परम सुंदरी ने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है. एक सीन में नेशनल क्रश मानी जाने वालीं साउथ एक्ट्रेस प्रिया वॉरियर बैकग्राउंड में चलती दिखी हैं. ये देख यूजर्स हैरान हैं कि लीड रोल कर चुकी प्रिया को बैकग्राउंड सीन करने की क्या जरूरत पड़ गई. फिल्म के सीन का ये क्लिप अब खूब वायरल हो रहा है.

2019 की मलयालम फिल्म ओरु अदार लव से डेब्यू कर चुकीं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर ने अपने एक आंख मारने वाले सीन से रातोंरात फेम पाया था. लेकिन हाल ही में वो सिद्धार्थ-जान्हवी की नई रोमांटिक कॉमेडी परम सुंदरी में बैकग्राउंड एक्स्ट्रा के रूप में नजर आईं. फैंस उन्हें बिना डायलॉग वाले रोल में देखकर हैरान रह गए और सोचने लगे कि उन्होंने ऐसा करने के लिए हां क्यों की.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रिया लाल और सफेद साड़ी पहनकर भीड़ में चुपचाप चलते हुए दिख रही हैं, जबकि सामने सिद्धार्थ और मनजोत नजर आते हैं. प्रिया ब्लश करती हुईं चलती जा रही हैं. जैसे ही ये क्लिप इंस्टाग्राम, X और रेडिट पर फैली, फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए.

एक फैन ने लिखा, “मुझे हैरानी है कि किसी ने इसे नोटिस क्यों नहीं किया. मैं सोच रहा था कि सिर्फ मैंने देखा, लेकिन अच्छा हुआ कि किसी और ने भी गौर किया.” एक और ने लिखा कि ”क्या प्रिया का इतना बुरा समय आ गया है?” वहीं कुछ यूजर्स ने इसे नस्लभेदी यानी रेसिस्ट भी बताया और लिखा कि ”केरल में सेट एक बॉलीवुड फिल्म में एक मलयाली एक्ट्रेस को सिर्फ एक्स्ट्रा के तौर पर दिखाना क्या नस्लभेदी नहीं है?”

हालांकि एक तबके के यूजर्स ने ये अनुमान लगाया कि शायद प्रिया का बड़ा रोल था जिसे एडिटिंग में हटा दिया गया. यूजर ने लिखा,“एडिटिंग बहुत बेरहम हो सकती है, और किरदारों का कट जाना आम बात है.” कुछ फैंस उनको बैकग्राउंड में दिखाए जाने से आहत नजर आए. एक ने लिखा कि “वो इससे बेहतर की हकदार हैं. एक वायरल सेंसेशन से बैकग्राउंड तक?” एक और ने तो यहां तक कह दिया कि प्रिया को फिल्म में जान्हवी की जगह लेना चाहिए था, “वो जान्हवी कपूर का रोल करने के लिए ज्यादा बेहतर होतीं.”

ओरु अदार लव प्रिया की डेब्यू फिल्म थी, और इसी फिल्म के एक गाने में उनकी आंख मारने वाली क्लिप वायरल हुई थी, जिसने उन्हें रातोंरात मशहूर बना दिया था. इसके बाद उन्होंने तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया और फिर 2023 में हिंदी फिल्म यारियां 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया. हाल ही में वो अजीत कुमार की तमिल फिल्म गुड बैड अग्ली में नजर आई थीं. जल्द ही प्रिया हिंदी फिल्मों 3 मंकीज और लव हैकर्स में भी दिखाई देंगी.

SPORTS : रविचंद्रन अश्विन BBL में इतिहास रचने को तैयार! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से हो रही बड़ी डील पर सबकी नजर

0

भारतीय स्पिन दिग्गज रविचंद्रन अश्विन जल्द ही बिग बैश लीग (BBL) में कदम रख सकते हैं. वह ऐसा करने वाले पहले हाई-प्रोफाइल भारतीय क्रिकेटर होंगे. सूत्रों के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग और अश्विन के बीच बातचीत चल रही है. यह चर्चा अश्विन के आईपीएल से संन्यास के ऐलान के बाद शुरू हुई. माना जा रहा है कि अश्विन मेलबर्न फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं.

भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जल्द ही इतिहास रच सकते हैं. खबर है कि वह बिग बैश लीग (BBL) में खेलने वाले पहले हाई-प्रोफाइल भारतीय क्रिकेटर बन सकते हैं. संभावना है कि वह इसी सीजन से ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग में नजर आएं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग इस समय अश्विन से बातचीत कर रहे हैं. क्रिकबज के मुताबिक, यह चर्चा तभी शुरू हुई जब अश्विन ने हाल ही में आईपीएल से संन्यास का ऐलान किया था और संकेत दिया था कि अब वह दुनिया की विभिन्न लीगों में बतौर ‘एक्सप्लोरर ऑफ द गेम’ उतरना चाहते हैं.

अभी फैसला CA के हाथों में है कि समझौता किस तरह हो और अश्विन कितने मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. चर्चा यह भी है कि वे मेलबर्न फ्रेंचाइजी की जर्सी में दिख सकते हैं. ग्रीनबर्ग ने पुष्टि की है कि उन्होंने अश्विन को कॉल किया और डील को लेकर उत्साह जताया. उनके मुताबिक, ‘अश्विन जैसे चैम्पियन क्रिकेटर का बीबीएल में आना हमारे क्रिकेट समर को नई ऊंचाई देगा.’

बीबीएल फ्रेंचाइजियां अपना ज्यादातर बजट पहले ही खर्च कर चुकी हैं. ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को विशेष व्यवस्था करनी होगी. पहले भी उदाहरण रहे हैं, जब डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों को प्रति मैच लगभग 80,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर का भुगतान किया गया था. जरूरत पड़ने पर ब्रांड डील्स और एंडोर्समेंट्स का सहारा भी लिया जा सकता है.

बीबीएल पर अक्सर यह आरोप लगता रहा है कि यह बड़े विदेशी सितारों को आकर्षित नहीं कर पाता. ऐसे में अश्विन का आना लीग को एशियाई दर्शकों से जोड़ देगा और इसे ग्लोबल स्तर पर मजबूती देगा. यही नहीं, इससे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट लाने की चर्चाओं को भी बल मिल सकता है.

अश्विन ने ग्रीनबर्ग को बताया है कि वह कोचिंग को लेकर भी गंभीर हैं और हर मौके पर खुद को परखना चाहते हैं. अगले साल ILT20 में भी वे बतौर खिलाड़ी-कोच उतर सकते हैं. इसके अलावा, अपनी वोडकास्ट और कंटेंट क्रिएशन के चलते वे मीडिया करियर में भी हाथ आजमा सकते हैं.

हाल ही में दिनेश कार्तिक SA20 में Paarl Royals से जुड़े थे, लेकिन अश्विन का कद कहीं बड़ा है. अगर वे BBL में उतरते हैं तो यह भविष्य में विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव या जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के लिए भी रास्ता खोल सकता है.

अश्विन का यह कदम सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटरों के लिए भी एक नई खिड़की खोल सकता है. BBL को इससे दर्शक, निवेश और लोकप्रियता तीनों मिलेंगे, जबकि अश्विन को एक नया सफर – बतौर खिलाड़ी, कोच और मीडिया व्यक्तित्व शुरू करने का मौका मिलेगा.

NATIONAL : 52 की प्रेमिका, 26 का प्रेमी… हसीन दिखने के लिए लगाया ऐसा फिल्टर, फिदा हो गया मैनपुरी का अरुण

0

मैनपुरी में 26 साल का अरुण राजपूत और 52 की रानी के बीच इंस्टाग्राम दोस्ती ने भयानक मोड़ लिया. रानी की फिल्टर वाली फोटो ने अरुण को आकर्षित किया, उसे पता ही नहीं चला कि जिससे वह रोज बातें करता है वह चार बच्चों की मम्मी है. रानी की शादी और पैसे की मांग ने अरुण को इतना परेशान किया कि उसने रानी की हत्या ही कर दी.

कभी-कभी सोशल मीडिया की दुनिया इतनी वास्तविक लगती है कि इंसान उसे सच मान बैठता है. ऐसा ही हुआ मैनपुरी के 26 वर्षीय युवक अरुण राजपूज के साथ. इंस्टाग्राम पर उसने एक लड़की की फोटो देखी, जो फिल्टर से इतनी जवां और खूबसूरत लग रही थी कि उसका दिल तुरंत उसकी ओर खिंच गया. अरुण और वह लड़की रोज बातें करने लगे. वह हर चैट में अपने दिल की बात कहता, शादी के ख्वाब बुनता और सोचता कि यह वही लड़की है, जिसके साथ जिंदगी बिताना चाहता है. लेकिन असली दुनिया में सामने आई सच्चाई अरुण के लिए झटका बन गई.

दरअसल, वह खूबसूरत और जवां दिखने वाली लड़की 52 साल की रानी थी जिसके चार बच्चे भी थे. रानी ने अपनी उम्र छुपाने के लिए फिल्टर का इस्तेमाल किया था. कई महीनों तक की दोस्ती और बातचीत के बाद, जब अरुण रानी से मिलने के लिए आया, तब उसे यह अहसास हुआ कि जिसे वह प्यार और शादी के सपनों में देखता आया, वह असल में उससे बहुत बड़ी उम्र की महिला थी. इस झटके ने अरुण को मानसिक रूप से परेशान कर दिया. दोस्ती, पैसों का लेन-देन, और शादी का दबाव सब मिलकर उसे उस भयानक स्थिति में ले गए, जहां उसने ऐसा कदम उठाया जिसकी वजह से रानी अब इस दुनिया में नहीं है.

पुलिस जांच में यह सामने आया कि अरुण राजपूत मैनपुरी का निवासी है. लगभग डेढ़ साल पहले उसने इंस्टाग्राम पर रानी से संपर्क किया. शुरुआत में दोनों के बीच केवल सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरी हो गई. दोनों ने कई बार होटल और सार्वजनिक जगहों पर मिलकर बात की. इसी दौरान पैसे का लेन-देन भी शुरू हुआ. पुलिस को पूछताछ में पता चला कि रानी ने शादी करने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया और अरुण से डेढ़ लाख रुपये की मांग भी की.

रानी ने धमकी दी थी यदि तुमने शादी नहीं की तो मैं पुलिस में शिकायत करूंगी, इसी धमकी ने अरुण को मानसिक रूप से परेशान कर दिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि शादी और पैसे की मांग के चलते वह लगातार तनाव में था. पुलिस के अनुसार, रानी और अरुण के बीच कई बार बातचीत हुई, लेकिन रानी की लगातार मांग और दबाव ने युवक को घबराया दिया. उसने सोचा कि इस समस्या का हल केवल एक ही तरीका हो सकता है.

10 अगस्त को रानी मैनपुरी आई. दोनों भांवत चौराहे से खरपरी के बंबा किनारे झाड़ियों में पहुंचे. वहां बातचीत के दौरान रानी ने फिर से शादी और पैसे की मांग की. अरुण ने पुलिस को बताया कि यही मैंने पूरी ताकत से चुन्नी को कस दिया. रानी की आवाज नहीं निकली और वह वहीं दम तोड़ गई. हत्या के बाद आरोपी ने मोबाइल से सिम निकाल कर फेंक दिया, ताकि कोई सुराग न मिले. लेकिन पुलिस ने तकनीकी जांच और ट्रैकिंग के जरिए उसे पकड़ लिया.

एसपी मैनपुरी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन टीमों का गठन किया गया. आरोपी से पूछताछ में सारी सच्चाई सामने आई. आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए गए, जिनमें दोनों के बीच हुई बातचीत और फोटो का सबूत मिला. एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम और मोबाइल डेटा के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि डेढ़ साल से चली आ रही इंस्टाग्राम दोस्ती हत्या की साजिश में बदल गई. आरोपी को जेल भेजा जा रहा है.

ENTERTAINMENT : ‘गद्दार का बेटा…’, अदनान सामी के PAK नागरिकता छोड़ने पर सुने कैसे-कैसे ताने, बेटे ने बताया

0

सिंगर अदनान सामी ने कुछ वक्त पहले पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता को अपना लिया था. लेकिन उनके बेटे अजान सामी खान आज भी पाकिस्तान के ही नागरिक हैं. अजान ने पिता के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्हें अदनान की निंदा करने के लिए कहा जाता है.

सिंगर-एक्टर अजान सामी खान फेमस सिंगर अदनान सामी के बेटे हैं. उन्होंने पिता को लेकर बड़ी बात कह दी है. अजान ने अदनान के पाकिस्तान की नागरिकता छोड़ने पर बात की और बताया कि वो अपने पिता अदनान सामी खान के बारे में कैसा महसूस करते हैं, उनका रिश्ता कैसा है. अजान ने अपनी फीलिंग्स को बयां करते हुए ये तक कह दिया कि,”एक बेटे के तौर पर मैं उन्हें समझता हूं, लेकिन एक पाकिस्तानी के तौर पर हम दोनों कई चीजों पर सहमत नहीं हैं.”

समथिंग हॉट से बातचीत में जब अजान से पूछा गया कि उनके पिता के साथ कैसा रिश्ता है, क्योंकि उनके पिता तब से विवाद में हैं जब वो पाकिस्तानी नागरिकता त्यागकर भारत चले गए. अजान ने कहा कि, ”इसमें तीन पहलू हैं. मैं समझता हूं कि मेरे पिता ने ऐसा क्यों किया, वो मुझसे प्यार और मेरा सम्मान करते हैं. लेकिन ये पूरा घटनाक्रम उन्हें दुनिया की एक सच्चाई सिखा गया.”

अजान ने कहा कि उनके पिता एक कलाकार हैं और कलाकारों का दिल बहुत नाजुक होता है. उन्होंने कहा कि अदनान ने कुछ कठिनाइयां झेलीं. खासकर राजनीतिक रूप से, जिसने उन्हें भारतीय नागरिकता लेने के लिए मजबूर किया. अजान ने कहा कि वो इसे समझते हैं, लेकिन वो यहां अपने पिता का बचाव करने नहीं आए. वो अपने पिता का बचाव नहीं कर सकते और ये उनकी जगह भी नहीं है.

अजान ने कहा कि वो “अपने पिता से बहुत प्यार करते हैं और अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उनका सम्मान भी करते हैं”. अजान ने अफसोस जताया कि उनसे कई बार पब्लिकली अपने पिता की निंदा करने के लिए कहा गया है. लेकिन उन्होंने तुरंत मना करते हुए कहा कि वो ऐसा नहीं कर सकते. अजान बोले, “मैं हमेशा उनका बेटा रहूंगा.”

अजान ने बताया कि उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर “गद्दार का बेटा” कह दिया जाता है और उनसे बार-बार अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए कहा जाता है. उन्होंने कहा, “क्या मुझे सारी जिंदगी अपनी देशभक्ति साबित करनी होगी?” वो चाहते हैं कि ”लोग बेटे को पिता की गलती के लिए ना आंकें”. साथ ही कहा कि, ”मेरे पिता ने कोई गुनाह नहीं किया.”

अजान जल्द ही मैं मंटो नहीं हूं शो में नजर आएंगे. उन्होंने बताया कि वो बचपन में बहुत कम आत्मविश्वासी थे. उन्हें लगता था कि उनको मिला प्यार और पहचान उनके माता-पिता की वजह से है. इसलिए उन्हें कभी-कभी लगता था कि वो असल में एक्टर भी नहीं हैं.

अजान ने बताया कि वो अपनी मां जेबा बख्तियार से करियर में सलाह लेते हैं. दोनों का रिश्ता बेहद खास है. उनकी मां उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक हैं. अजान हमेशा उनके साथ डिनर करते हुए अपने ड्रामे देखते हैं, फिर एक दिन बाद उनकी परफॉर्मेंस का रिव्यू लेते हैं.

MP: कॉलेज में चल रही थी क्लास… तभी छात्र-छात्राओं के सामने स्क्रीन पर चला ऐसा वीडियो, एक्शन के आदेश

मध्यप्रदेश के मऊगंज स्थित पीएम श्री केदारनाथ महाविद्यालय में छात्रों ने डिजिटल बोर्ड पर अश्लील भोजपुरी वीडियो चलाकर शर्मनाक हरकत की, जिसका वीडियो वायरल हो गया. क्लास में छात्राओं के बीच हुई इस फूहड़ता पर उच्च शिक्षा विभाग और कलेक्टर ने संज्ञान लिया है.

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज में छात्र छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने की मंशा से डिजिटल बोर्ड लगाए गए है. लेकिन इनका उपयोग पढ़ाई की बजाय अश्लील वीडियो देखने में हो रहा हैं. छात्रों की इस शर्मनाक करतूत का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.ताजा मामला मध्य प्रदेश में पीएम श्री केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज का है. यहां कॉलेज के क्लास रूम में जमकर फूहड़ता देखने को मिली. यहां डिजिटल बोर्ड पर एकाएक भोजपुरी फिल्म का अश्लील वीडियो चलने लगा. क्लास रूम में कई छात्राएं भी बैठी थी लेकिन बेशर्मी की हदें पार करते हुए छात्र बेखौफ फूहड़ता से वीडियो देखते रहे. अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया है.

उच्च शिक्षा विभाग ने इस मामले को संज्ञान में लिया है. अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग डॉ आर.पी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की पहचान ड्रेस कोड के आधार पर की गई है. जानकारी मिली है कि कालेज के कुछ छात्रों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर प्रोजेक्शन मशीन निकली और फिर उसमें फूहड़ वीडियो चलाए. प्राचार्य को अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं. उधर कलेक्टर संजय कुमार जैन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए है.

UP: बेटी से छेड़खानी की शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे पिता से मारपीट………

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा एक छात्रा के पिता की पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि छात्रा के पिता छेड़खानी की शिकायत करने स्कूल पहुंचे थे. इसी दौरान उनके साथ प्रिंसिपल ने मारपीट की.

सहारनपुर के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के पिता से प्रिंसिपल ने मारपीट की. बताया जाता है कि छात्रा के पिता छेड़खानी को लेकर स्कूल में शिकायत करने पहुंचे थे. हालांकि, इस दौरान प्रिंसिपल शिकायत सुनने के बजाय गाली-गलौज करने लगा और लात-घूसों से हमला कर दिया. घटना थाना गंगोह क्षेत्र का बताया जा रहा है.

आरोप है कि पिटाई के बाद प्रिंसिपल ने बाहरी लोगों को फोन करके स्कूल बुलाया और छात्रा के पिता की फिर से पिटाई कराई. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके मुंह से खून तक निकल आया. परिजनों का कहना है कि छात्रा लंबे समय से परेशान थी और स्कूल का ही एक छात्र लगातार उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहा था.

बच्ची ने कई बार इसकी शिकायत स्कूल स्टाफ और प्रिंसिपल से की थी, लेकिन टीचरों ने उसकी बात को हंसकर टाल दिया. इससे बच्ची डरी-सहमी रहती थी और पढ़ाई पर असर पड़ रहा था. जब यह बात परिजनों को पता चली तो वे छात्रा को लेकर स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से कार्रवाई की मांग करने लगे. आरोप है कि तभी प्रिंसिपल आगबबूला हो गया और पिता को पीटने लगा. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर प्रिंसिपल ने उल्टा परिजनों पर ही अभद्रता का आरोप लगाया है. प्रिंसिपल ने कहा कि उन्होंने स्कूल में हंगामा किया. इस मामले में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि अब तक की जांच में छेड़छाड़ जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. दोनों पक्षों की तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

UP : विदेश में नौकरी का झांसा देकर 4.5 लाख ठगे, रूस पहुंचाकर बिना खाने और आश्रय के छोड़ा

0

उत्तर प्रदेश के दो लोगों से रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.5 लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है. पीड़ितों को पहले कजाकिस्तान और फिर रूस ले जाकर बिना भोजन व आश्रय के छोड़ दिया गया. बाद में वे परिवार की मदद से लौटे. दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया.

उत्तर प्रदेश के दो लोगों से रूस में नौकरियों का वादा करके कथित तौर पर 4.5 लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बाद में पीड़ितों को बिना भोजन या आश्रय के रूस में फंसा दिया गया.


1 जुलाई को, दोनों पीड़ितों को पहले कज़ाकिस्तान भेजा गया और बाद में रूस के ओम्स्क ले जाया गया. यहां उन्हें यूं ही छोड़ दिया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘वहां न तो कोई नौकरी थी, न ही रहने की जगह और उन्हें कई दिनों तक बिना उचित भोजन और आश्रय के गुज़ारा करना पड़ा.’

अधिकारी ने आगे कहा, ‘आखिरकार, वे अपने परिवारों से संपर्क करने में कामयाब रहे, जिन्होंने उन्हें टिकट के लिए पैसे भेजे. दोनों 17 जुलाई को भारत लौट आए.’ पुलिस ने बताया कि असली वर्क परमिट के बजाय, उन्हें कथित तौर पर रूस यात्रा के लिए पर्यटक वीजा दिया गया था.

दिल्ली के बदरपुर निवासी निजामुद्दीन और उसके सहयोगी प्रेमचंद ने कथित तौर पर पीड़ितों को रूस स्थित एक कंपनी के फर्जी जॉब ऑफर का लालच दिया.
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के 45 साल के शिकायतकर्ता प्रमोद चौहान, राजमिस्त्री का काम करते हैं और उन्होंने सऊदी अरब में लगभग 18 साल इसी पेशे में बिताए हैं. पुलिस ने बताया कि इसी दौरान, वह निजामुद्दीन के संपर्क में आए और इस साल की शुरुआत में विदेश में अवसर तलाशने के लिए उनसे दोबारा संपर्क किया.

अधिकारी ने कहा, ‘उन पर भरोसा करके, चौहान रूस में नौकरी के लिए पैसे देने को तैयार हो गए. उन्हें 30 जून को एक एग्रीमेंट और अप्वाइंटमेंट लेटर भी दिया गया. चौहान द्वारा प्रस्ताव के बारे में बताए जाने के बाद उनके पड़ोसी गौतम साहनी भी नौकरी में शामिल होने के लिए तैयार हो गए.’ जांच में पता चला कि आरोपियों ने दोनों व्यक्तियों से 50,000 रुपये नकद और ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से 4.05 लाख रुपये लिए. एक पीड़ित की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामला दर्ज किया है.

ENTERTAINMENT : ‘दादागिरी’ कर बिग बॉस में आगे बढ़ पाएंगी कुनिका सदानंद! सलमान संग दोस्ती या ओवरकॉन्फिडेंस है वजह?

0

कुनिका सदानंद को अगर बिग बॉस 19 की बॉस लेडी कहें तो गलत नहीं होगा. वो शो में बेबाकी से फ्रंट फुट पर खेल रही हैं. मगर पहले दिन से उनकी दादागिरी फैंस और कंटेस्टेंट्स को परेशान कर रही है. आखिर कुनिका इतनी दादागिरी दिखा क्यों रही हैं?

…कोई घबराया तो किसी के चेहरे पर डर नजर आया. जी हां, बिग बॉ 19 के घर में कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद की दबंग आवाज और बॉसी एटीट्यूड देख कई घरवाले शुरुआत में थरथराते दिखे. कुनिका को समझने और उन्हें पलटकर जवाब देने में घरवालों ने हफ्तेभर का वक्त लिया. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर कुनिका की दादागिरी को बढ़ावा कहां से मिल रहा है?

बिग बॉस शो देखने वाला हर फैन ये जानता है कि इस सीजन में अगर किसी की आवाज सबसे बुलंद है तो वो कुनिका सदानंद हैं. अपनी बुलंद आवाज और बिंदास एटीट्यूड से वो पहले दिन से ही शो की बड़ी हाइलाइट बनी हुई हैं. कुनिका का बॉसी नेचर उन्हें शो के बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बनाता है. यही वजह है कि उम्र में 61 साल की होकर भी वो यंग कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ रही हैं.

गेम की बात करें तो कुनिका पहले दिन से ही फ्रंट फुट पर खेल रही हैं. वो हर बात पर अपनी राय सबके सामने रखती हैं. मुद्दा चाहे किसी का भी हो, कुनिका वकील बनकर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटतीं. शुरुआत में कुनिका शो में फायर लगीं. बॉस लेडी एटीट्यूड से वो सभी के छक्के छुड़ाती नजर आईं. कैप्टन बने बिना ही कुनिका पहले दिन से घरवालों पर हुकूम चला रही हैं. कई दफा वो घरवालों को ऑर्डर देती दिखीं, तो कईयों को फटकारती नजर आईं. शुरुआत में तो कई घरवाले कुनिका के बॉसीनेस से घबराते और सहमते दिख रहे थे. कईयों ने कुनिका की डांट खाली, मगर उन्हें पलटकर जवाब नहीं दिया. घरवाले उनकी दबंग पर्सनैलिटी देख कुछ हद तक घबरा रहे थे. कुछ कंटेस्टेंट्स ने कहा कि वो उनकी उम्र का लिहाज कर रहे हैं.

लेकिन अब एक हफ्ते के बाद घरवालों ने फाइनली कुनिका सदानंद संग पंगा लेना शुरू कर दिया है. बसीर अली, फरहाना भट्ट और जीशान कादरी खुलकर कुनिका पर पलटवार कर रहे हैं. मगर कुनिका सदानंद भी दादागिरी दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं. अपने सामने वो किसी को कुछ कहने का मौका नहीं देतीं. अपनी मनमानी करती हैं. ऐसे में बसीर अली को लगता है कि सलमान संग क्लोज बॉन्ड होने की वजह से कुनिका की दादागिरी शो में बढ़ रही है. बीते एपिसोड में बसीर ये बात कहते दिखे.

बिग बॉस के फैंस का भी ये मानना है कि कुनिका में बहुत ज्यादा ओवरकॉन्फिडेंस है. कई लोग सोशल मीडिया पर कुनिका की तुलना बिग बॉस 4 में नजर आईं डॉली बिंद्रा से कर रहे हैं. तो कुछ लोगों को लगता है कि वो दादागिरी में बिग बॉस 2 की कंटेस्टेंट रहीं संभावना सेठ को टक्कर दे रही हैं.

अब कुनिका की दादागिरी दिखाने की वजह सलमान खान का सपोर्ट है या फिर मेकर्स का फेवरेटिज्म, ये तो वही बता सकती हैं. मगर कुनिका का जरूरत से ज्यादा एरोगेंट बिहेवियर घरवालों समेत फैंस के लिए भी झेलना मुश्किल हो गया है. वैसे आपको क्या लगता है?

NATIONAL : बाढ़ से बेहाल पंजाब, मदद को आगे आई AAP, केजरीवाल के निर्देश पर सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री लेकर दिल्ली से रवाना

0

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पंजाब में भयंकर बाढ़ आई हुई है. पंजाब सरकार, मंत्री और सभी लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं. मंगलवार को अरविंद केजरीवाल जी ने सभी से अपील की थी कि जरूरतमंदों की सेवा में आगे आएं. हमारे पंजाबी, सिख भाई हर आपदा के समय सबसे पहले लंगर खोलकर सेवा करते हैं. आज दिल्ली से राहत सामग्री की पहली खेप पंजाब भेजी जा रही है.

देशभर के कई इलाके मौसमी तबाही से जूझ रहे हैं. पंजाब में भी बाढ़ से त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है. ऐसे में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज पंजाब के लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री लेकर बुधवार सुबह रवाना हो गए.

आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली से बाढ़ राहत सामग्री की यह पहली खेप पंजाब भेजी गई है. अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज बाढ़ राहत की सामग्री लेकर पंजाब पहुंच रहे हैं. दिल्ली से रोजाना बाढ़ राहत सामग्री के ट्रक लेकर पार्टी के नेता, विधायक, सांसद एवं आम लोग भी पंजाब जाएंगे और वहां अपनी सेवा देंगे. बहुत सारे आरडब्ल्यूए और व्यापारी भी अपने -अपने स्तर पर पंजाब की इस त्रासदी में अपना सहयोग कर रहे हैं. देशभर से लोग पंजाब के लिए अपना सहयोग कर रहे हैं. आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है.

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि पंजाब में बाढ़ पीड़ित भाइयों-बहनों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल खोलकर आगे आ रहे हैं. आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंच रहे हैं.

दिल्ली से राहत सामग्री लेकर पंजाब के लिए रवाना होने से पहले सौरभ भारद्वाज ने बुधवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब में बहुत भीषण बाढ़ आई है और इससे बहुत सारे लोगों की खेती, जानवरों, संपत्ति आदि का नुकसान हो रहा है. इसके लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार, सरकार के मंत्री-विधायक और वहां के लोग समेत सभी दल राहत कार्यों में जुटे हुए हैं.

वहीं, केजरीवाल ने मंगलवार को भी कहा था कि जो जैसे सेवा कर सकता है, उसे सेवा करनी चाहिए. क्योंकि जब भी देश पर कोई विपत्ति आई, जब-जब कहीं बाढ़ आई, भूकंप आया, न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में कहीं दो देशों में युद्ध भी हुआ और उसमें लोगों को नुकसान हुआ, तो सबसे पहले लंगर शुरू करने वाले हमारे पंजाबी और सिख भाई होते हैं. गुरुद्वारे की सेवा सबसे पहले ऐसी जगह पहुंचती है, जहां मीडिया भी नहीं पहुंच पाता.

 

- Advertisement -

News of the Day