Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 444

UP : विदेश में नौकरी का झांसा देकर 4.5 लाख ठगे, रूस पहुंचाकर बिना खाने और आश्रय के छोड़ा

0

उत्तर प्रदेश के दो लोगों से रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.5 लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है. पीड़ितों को पहले कजाकिस्तान और फिर रूस ले जाकर बिना भोजन व आश्रय के छोड़ दिया गया. बाद में वे परिवार की मदद से लौटे. दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया.

उत्तर प्रदेश के दो लोगों से रूस में नौकरियों का वादा करके कथित तौर पर 4.5 लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बाद में पीड़ितों को बिना भोजन या आश्रय के रूस में फंसा दिया गया.


1 जुलाई को, दोनों पीड़ितों को पहले कज़ाकिस्तान भेजा गया और बाद में रूस के ओम्स्क ले जाया गया. यहां उन्हें यूं ही छोड़ दिया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘वहां न तो कोई नौकरी थी, न ही रहने की जगह और उन्हें कई दिनों तक बिना उचित भोजन और आश्रय के गुज़ारा करना पड़ा.’

अधिकारी ने आगे कहा, ‘आखिरकार, वे अपने परिवारों से संपर्क करने में कामयाब रहे, जिन्होंने उन्हें टिकट के लिए पैसे भेजे. दोनों 17 जुलाई को भारत लौट आए.’ पुलिस ने बताया कि असली वर्क परमिट के बजाय, उन्हें कथित तौर पर रूस यात्रा के लिए पर्यटक वीजा दिया गया था.

दिल्ली के बदरपुर निवासी निजामुद्दीन और उसके सहयोगी प्रेमचंद ने कथित तौर पर पीड़ितों को रूस स्थित एक कंपनी के फर्जी जॉब ऑफर का लालच दिया.
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के 45 साल के शिकायतकर्ता प्रमोद चौहान, राजमिस्त्री का काम करते हैं और उन्होंने सऊदी अरब में लगभग 18 साल इसी पेशे में बिताए हैं. पुलिस ने बताया कि इसी दौरान, वह निजामुद्दीन के संपर्क में आए और इस साल की शुरुआत में विदेश में अवसर तलाशने के लिए उनसे दोबारा संपर्क किया.

अधिकारी ने कहा, ‘उन पर भरोसा करके, चौहान रूस में नौकरी के लिए पैसे देने को तैयार हो गए. उन्हें 30 जून को एक एग्रीमेंट और अप्वाइंटमेंट लेटर भी दिया गया. चौहान द्वारा प्रस्ताव के बारे में बताए जाने के बाद उनके पड़ोसी गौतम साहनी भी नौकरी में शामिल होने के लिए तैयार हो गए.’ जांच में पता चला कि आरोपियों ने दोनों व्यक्तियों से 50,000 रुपये नकद और ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से 4.05 लाख रुपये लिए. एक पीड़ित की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामला दर्ज किया है.

ENTERTAINMENT : ‘दादागिरी’ कर बिग बॉस में आगे बढ़ पाएंगी कुनिका सदानंद! सलमान संग दोस्ती या ओवरकॉन्फिडेंस है वजह?

0

कुनिका सदानंद को अगर बिग बॉस 19 की बॉस लेडी कहें तो गलत नहीं होगा. वो शो में बेबाकी से फ्रंट फुट पर खेल रही हैं. मगर पहले दिन से उनकी दादागिरी फैंस और कंटेस्टेंट्स को परेशान कर रही है. आखिर कुनिका इतनी दादागिरी दिखा क्यों रही हैं?

…कोई घबराया तो किसी के चेहरे पर डर नजर आया. जी हां, बिग बॉ 19 के घर में कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद की दबंग आवाज और बॉसी एटीट्यूड देख कई घरवाले शुरुआत में थरथराते दिखे. कुनिका को समझने और उन्हें पलटकर जवाब देने में घरवालों ने हफ्तेभर का वक्त लिया. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर कुनिका की दादागिरी को बढ़ावा कहां से मिल रहा है?

बिग बॉस शो देखने वाला हर फैन ये जानता है कि इस सीजन में अगर किसी की आवाज सबसे बुलंद है तो वो कुनिका सदानंद हैं. अपनी बुलंद आवाज और बिंदास एटीट्यूड से वो पहले दिन से ही शो की बड़ी हाइलाइट बनी हुई हैं. कुनिका का बॉसी नेचर उन्हें शो के बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बनाता है. यही वजह है कि उम्र में 61 साल की होकर भी वो यंग कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ रही हैं.

गेम की बात करें तो कुनिका पहले दिन से ही फ्रंट फुट पर खेल रही हैं. वो हर बात पर अपनी राय सबके सामने रखती हैं. मुद्दा चाहे किसी का भी हो, कुनिका वकील बनकर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटतीं. शुरुआत में कुनिका शो में फायर लगीं. बॉस लेडी एटीट्यूड से वो सभी के छक्के छुड़ाती नजर आईं. कैप्टन बने बिना ही कुनिका पहले दिन से घरवालों पर हुकूम चला रही हैं. कई दफा वो घरवालों को ऑर्डर देती दिखीं, तो कईयों को फटकारती नजर आईं. शुरुआत में तो कई घरवाले कुनिका के बॉसीनेस से घबराते और सहमते दिख रहे थे. कईयों ने कुनिका की डांट खाली, मगर उन्हें पलटकर जवाब नहीं दिया. घरवाले उनकी दबंग पर्सनैलिटी देख कुछ हद तक घबरा रहे थे. कुछ कंटेस्टेंट्स ने कहा कि वो उनकी उम्र का लिहाज कर रहे हैं.

लेकिन अब एक हफ्ते के बाद घरवालों ने फाइनली कुनिका सदानंद संग पंगा लेना शुरू कर दिया है. बसीर अली, फरहाना भट्ट और जीशान कादरी खुलकर कुनिका पर पलटवार कर रहे हैं. मगर कुनिका सदानंद भी दादागिरी दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं. अपने सामने वो किसी को कुछ कहने का मौका नहीं देतीं. अपनी मनमानी करती हैं. ऐसे में बसीर अली को लगता है कि सलमान संग क्लोज बॉन्ड होने की वजह से कुनिका की दादागिरी शो में बढ़ रही है. बीते एपिसोड में बसीर ये बात कहते दिखे.

बिग बॉस के फैंस का भी ये मानना है कि कुनिका में बहुत ज्यादा ओवरकॉन्फिडेंस है. कई लोग सोशल मीडिया पर कुनिका की तुलना बिग बॉस 4 में नजर आईं डॉली बिंद्रा से कर रहे हैं. तो कुछ लोगों को लगता है कि वो दादागिरी में बिग बॉस 2 की कंटेस्टेंट रहीं संभावना सेठ को टक्कर दे रही हैं.

अब कुनिका की दादागिरी दिखाने की वजह सलमान खान का सपोर्ट है या फिर मेकर्स का फेवरेटिज्म, ये तो वही बता सकती हैं. मगर कुनिका का जरूरत से ज्यादा एरोगेंट बिहेवियर घरवालों समेत फैंस के लिए भी झेलना मुश्किल हो गया है. वैसे आपको क्या लगता है?

NATIONAL : बाढ़ से बेहाल पंजाब, मदद को आगे आई AAP, केजरीवाल के निर्देश पर सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री लेकर दिल्ली से रवाना

0

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पंजाब में भयंकर बाढ़ आई हुई है. पंजाब सरकार, मंत्री और सभी लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं. मंगलवार को अरविंद केजरीवाल जी ने सभी से अपील की थी कि जरूरतमंदों की सेवा में आगे आएं. हमारे पंजाबी, सिख भाई हर आपदा के समय सबसे पहले लंगर खोलकर सेवा करते हैं. आज दिल्ली से राहत सामग्री की पहली खेप पंजाब भेजी जा रही है.

देशभर के कई इलाके मौसमी तबाही से जूझ रहे हैं. पंजाब में भी बाढ़ से त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है. ऐसे में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज पंजाब के लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री लेकर बुधवार सुबह रवाना हो गए.

आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली से बाढ़ राहत सामग्री की यह पहली खेप पंजाब भेजी गई है. अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज बाढ़ राहत की सामग्री लेकर पंजाब पहुंच रहे हैं. दिल्ली से रोजाना बाढ़ राहत सामग्री के ट्रक लेकर पार्टी के नेता, विधायक, सांसद एवं आम लोग भी पंजाब जाएंगे और वहां अपनी सेवा देंगे. बहुत सारे आरडब्ल्यूए और व्यापारी भी अपने -अपने स्तर पर पंजाब की इस त्रासदी में अपना सहयोग कर रहे हैं. देशभर से लोग पंजाब के लिए अपना सहयोग कर रहे हैं. आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है.

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि पंजाब में बाढ़ पीड़ित भाइयों-बहनों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल खोलकर आगे आ रहे हैं. आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंच रहे हैं.

दिल्ली से राहत सामग्री लेकर पंजाब के लिए रवाना होने से पहले सौरभ भारद्वाज ने बुधवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब में बहुत भीषण बाढ़ आई है और इससे बहुत सारे लोगों की खेती, जानवरों, संपत्ति आदि का नुकसान हो रहा है. इसके लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार, सरकार के मंत्री-विधायक और वहां के लोग समेत सभी दल राहत कार्यों में जुटे हुए हैं.

वहीं, केजरीवाल ने मंगलवार को भी कहा था कि जो जैसे सेवा कर सकता है, उसे सेवा करनी चाहिए. क्योंकि जब भी देश पर कोई विपत्ति आई, जब-जब कहीं बाढ़ आई, भूकंप आया, न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में कहीं दो देशों में युद्ध भी हुआ और उसमें लोगों को नुकसान हुआ, तो सबसे पहले लंगर शुरू करने वाले हमारे पंजाबी और सिख भाई होते हैं. गुरुद्वारे की सेवा सबसे पहले ऐसी जगह पहुंचती है, जहां मीडिया भी नहीं पहुंच पाता.

 

UP : नई बहू के हाथ का टेस्टी खाना खाया और सो गया परिवार, पैसे जेवर लेकर दुल्हन हो गई फरार

0

कानपुर में एक व्यापारी के बेटे की शादी आजमगढ़ की लड़की से हुई जो परिवार के लिए बड़ी मुसीबत साबित हुई. दरअसल, शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने खाने में नींद की गोलियां मिलाकर पूरे परिवार को बेहोश कर दिया और रातों-रात करीब तीन लाख रुपये व जेवर लेकर फरार हो गई.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक व्यापारी ने बड़े उत्साह से अपने बेटे की शादी की. शादी कराने वाले बिचौलियों को भी लाखों रुपया दे दिया लेकिन शादी के तीसरे दिन ही जो हुआ उससे परिवार स्तब्ध रह गया. दरअसल, घर आई नई नवेली दुल्हन ने सबको अपने हाथों से बना खाना खिलाया. लेकिन इस खाने में नींद की गोलियां थी जिससे पूरा परिवार गहरी नींद सो गया. इसके बाद दुल्हन रात में ही घर से लाखों रुपया और जेवर लेकर फरार हो गई. दुल्हन के हाथों के बने स्वादिष्ट खाने के स्वाद में सोए दूल्हा और उसके घरवाले जब सुबह को सोकर उठे तो सारा माजरा समध गए और उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया.

महेश गुप्ता ने 27 अगस्त को आजमगढ़ के जोकाहार गांव के रहने वाली लड़की से अपने बेटे रमन की शादी की थी. शादी के बाद 28 अगस्त को बहू को विदा कर वे कानपुर के बिल्हौर में अपने घर ले आए.

महेश गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे की बहुत दिन से शादी नहीं हो रही थी तो उन्होंने इसके लिए कई लोगों से कहा. आखिर तीन लोगों ने मेरी बेटे की शादी आजमगढ़ में कराने के लिए बात की. उन्होंने शर्त रखी कि इसमें 1 लाख 10 हजार हम लोग लेंगे. महेश गुप्ता ने ये पैसा दिया भी. शादी और विदाई हो गई इसलिए सब लोग खुश थे लेकिन 31 अगस्त की सुबह जब सब घर के लोग सो कर उठे उनका सर चकरा रहा था. देखा तो घर की बहू गायब थी अलमारी खुली थी. तिजोरी में रखें लगभग तीन लाख रुपये और जेवर सब गायब थे. बहू अपने कपड़ों के साथ-साथ घर में रखा पैसा और जेवर लेकर गायब हो गई थी. आसपास ढूंढा गया कुछ पता नहीं चला. उन्हें समझते देर नहीं लगी की दुल्हन ने हम लोगों के खाने में कुछ मिला दिया था.

महेश गुप्ता का कहना है वह अकेले नहीं गई होगी इसमें उसके भागने में और लोग भी शामिल होंगे. क्योंकि जब वह रात में जब निकली होगी तो बाहर लोग रहे होंगे वह उसको लेकर गए होंगे. महेश गुप्ता ने इसकी शिकायत बिल्हौर कोतवाली में की है. एसीपी अमरनाथ यादव का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी एक टीम आजमगढ़ भी भेजी जा रही है.

ENTERTAINMENT : भाग्यश्री नहीं कपिल शर्मा की ‘बुआ’ थीं ‘मैने प्यार किया’ के लिए पहली पसंद, इस वजह से नहीं बन पाई थीं सलमान खान की हिरोइन

0

सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए भाग्यश्री मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं. दरअसल पहले कपिल शर्मा की ‘बुआ’ को फिल्म के लिए साइन किया गया था.

‘मैंने प्यार किया’ बॉलीवुड की बेहद शानदार म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है. इस मूवी से भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म को जबरदस्त सक्सेस मिली थी और इसी के साथ भाग्यश्री रातों-रात सुपरस्टार बन गईं थीं और श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित जैसी टॉप एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देने लगी थीं. भाग्यश्री ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से जो हासिल किया, वह आज भी हर अभिनेत्री के लिए एक दूर की कौड़ी है.

इस एक फिल्म ने उनकी किस्मत बना दी और आज भी प्रेम और सुमन की लव स्टोरी लोगों के जेहन में बसी हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भाग्यश्री से पहले सूरज बड़जात्या ने सलमान के साथ सुमन के किरदार के लिए एक और अभिनेत्री को साइन किया था. हालांकि बात नहीं बन पाई थी और उनकी जगह भाग्यश्री को ले लिया गया और बाकी सब इतिहास है.

जानकर हैरानी होगी कि ‘मैंने प्यार किया’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद भाग्यश्री नहीं उपासना सिंह थीं. जी हां, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कपिल शर्मा की बुआ का किरदार निभाकर खूब फेमस हुईं दिग्गज अभिनेत्री को पहले सूरज बड़जात्या की फिल्म के लिए साइन किया गया था. उपासना ने खुद अमन औलजा के पॉडकास्ट पर इस बात का खुलासा किया था.

​​उपासना, सूरज द्वारा आखिरी समय में उन्हें रिप्लेस किए जाने से काफी हर्ट थीं और यही वजह है कि उन्होंने कई सालों तक फिल्म नहीं देखी. दशकों बाद, सूरज बड़जात्या ने उपासना को फिर से फिल्म “मैं प्रेम की दीवानी हूं” में सपोर्टिंग रोल के लिए अप्रोच किया था. उपासना, जो सूरज से नाराज़ थीं, उनसे भिड़ गईं थीं.

उपासना सिंह ने बतया कि “मैं प्रेम की दीवानी हूं” की शूटिंग के दौरान, सूरज बड़जात्या ने उन्हें सेट पर बुलाया और एक बड़ा खुलासा किया, सूरज ने करीना और बाकी लोगों से पूछा कि क्या उन्हें पता है कि सुमन के लिए असल में कौन चुना गया था? जब वे नाम सोच रहे थे, सूरज ने बताया कि उपासना सिंह थीं. इसके बाद उपासना ने सूरज से पूछा, “आपने मुझे क्यों रिप्लेस किया?” स सूरज ने जवाब दिया कि “मैंने प्यार किया” से उन्हें रिप्लेस करने की मुख्य वजह यह थी कि वह सलमान से लंबी दिखती थीं. लंबाई के डिफरेंस की वजह से उपासना ने ये गोल्डन चांस गंवा दिया था.

 

MAHARASHTRA : फल बेचने की आड़ में ड्रग्स तस्करी, 60 साल के बुजुर्ग के पास से 35 लाख की MD ड्रग्स बरामद

मुंबई के बांद्रा में 60 साल के बुजुर्ग को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. मोहम्मद अली अब्दुल जाे फल विक्रेता के रूप में ठेले पर केले बेचने की आड़ में MD ड्रग्स बेच रहा था.

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 ने मुंबई के बांद्रा इलाके में केले बेचने की आड़ में ठेले पर एमडी ड्रग्स बेचने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है. इस आरोपी की पहचान 60 वर्ष के मोहम्मद अली अब्दुल गफ्फार शेख के रूप में हुई है और उसके पास से 35 लाख रुपये कीमत की 153 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है.इसके बाद मोहम्मद अली अब्दुल के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, मोहम्मद को कोर्ट में पेश किया गया जहा कोर्ट ने 3 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

मुंबई पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद अली मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास केले बेचने का धंधा करता था. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि वह केले बेचने वाले के भेष में एमडी ड्रग्स बेच रहा है.पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उसे एमडी ड्रग्स किसने मुहैया कराई,वह इस धंधे में कितने समय से शामिल था, क्या उसके कोई साथी था और क्या उसका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है.

इस मामले में क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी, कि मोहम्मद केले बेचने के आड में ड्रग्स की तस्करी करता है,जिसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारी सिविल ड्रेस में जाल बिछाकर इसपर निगरानी रखने लगे,देर रात मोहम्मद बांद्रा बस डिपो के पास महाराष्ट्रनगर रोड से गुजरते हुए देखा गया,उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.

इसके बाद में उसके ठेले की जाँच करने पर पुलिस को एक स्टील का डिब्बा मिला जिसमें 153 ग्राम एमडी ड्रग्स भरा हुआ था,ज़ब्त की गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में 35.30 लाख रुपये है.

इसके साथ ही मोहम्मद ने बताया आर्थिक तंगी के चलते,उसने शुरू किया ड्रग्स का धंधा,बांद्रा इलाके में रहता था,कोई स्थायी नौकरी न होने के कारण वह केले बेचने का काम करता था. लेकिन कम कमाई के कारण उसने फल बेचने की आड़ में एमडी ड्रग्स बेचना शुरू कर दिया. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.

 

BIHAR : आंगन में सो रहे 2 माह के बच्चे पर बंदरों का हमला, बचाने दौड़ी मां की गोद में नोंच डाले मासूम के बाल

गोपालगंज में एक गांव में बंदर ने 3 माह के मासूम पर हमला कर उसे घायल कर दिया. मां अपने बच्चे को बचाने दौड़ी को बंदरों ने मां की गोद में ही बच्चे के सिर के बाल नोंच डाले. परिजनों ने बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई गई.

बिहार के गोपालगंज में अपने आंगन में सो रहे एक तीन माह के मासूम बच्चे पर बंदर के द्वारा हमले का मामला सामने आया है. बंदर ने मासूम बच्चे को उठाकर उसके बाल उखाड़ लिए. बच्चे को बचाने के लिए गई उसकी मां पर भी हमला कर दिया. आनन फानन में परिजनों के द्वारा घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां मासूम बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना माझागढ़ के देवापुर शेखपुरदिल गांव की है.

बताया जाता है कि माझागढ़ के देवापुर शेखपुरदिल गांव के व्यास राम का 3 माह का बच्चा घर के आंगन में सोया हुआ था, इसी दौरान कुछ बंदर घुस गए और बच्चे पर हमला कर दिया. बच्चे की मां रंजू देवी ने बताया कि उनके आंगन में कुछ बंदर घुस गए और बंदर ने बच्चे के ऊपर हमला करने की कोशिश की. इस दौरान वे अपने बच्चे को गोद में लेकर भागने लगी, लेकिन एक बंदर ने दौड़कर उनके गोद में रखे बच्चे को पकड़ लिया और गोद में से ही बच्चे का सिर नोच लिया. पीड़ित महिला ने बताया कि बंदर के अटैक से बच्चे के सिर में चोट आई है. बंदर ने बच्चे के बालों को भी नोच दिया है.

सदर अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर सनाउल मुस्तफा ने बताया कि एक 3 माह के घायल बच्चे को यहां लाया गया है. बच्चे पर बंदर ने हमला किया था, जिसकी वजह वह जख्मी हुआ है. बच्चे के सिर में भी चोट लगी है. इलाज किया जा रहा है, फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है.बंदरों के आतंक की वजह से जहां गांव के लोग परेशान हैं वही अब इस हमले के बाद लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है.

ENTERTAINMENT : मशीन को हुआ हीरोइन से प्यार, बॉक्स ऑफिस पर आ गई थी सुनामी, तोड़े ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड कि बनानी पड़ी एक और फिल्म

0

रजनीकांत की फिल्म रोबोट जबरदस्त खबरों में रही थी. इस फिल्म में वो रोबोट के रोल में थे. फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन फीमेल लीड रोल में नजर आई थी.साउथ सुपरस्टार रजनीकांत जब भी पर्दे पर आते हैं धमाल मचा देते हैं. रजनीकांत को पर्दे पर एक्शन करते हुए देख फैंस बहुत खुश होते हैं. रजनीकांत की फिल्मों की कहानी काफी यूनिक होती है. पर्दे पर रजनीकांत का एक्शन ही नहीं रोमांस भी चर्चा में रहता है. रजनीकांत की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई करती हैं.

एक्टर की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में एक ऐसी फिल्म भी शामिल है, जिसमें एक रोबोट (मशीन) इंसान के प्यार में पड़ जाता है. फिल्म का नाम रोबोट है. तमिल में फिल्म का नाम Enthiran है. 2010 में इस फिल्म को एस शंकर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में ऐश्वर्या राय फीमेल लीड रोल में थी. फिल्म की कहानी कुछ ऐसे थी कि एक साइंटिस्ट अपने जैसा दिखने वाला रोबोट (चिट्टी) बनाता है. रजनीकांत साइंटिस्ट और रोबोट के रोल में होते हैं. वो रोबोट में ह्यूमन इमोशन डाल देते हैं. इसके बाद रोबोट ऐश्वर्या राय के प्यार में पड़ जाता है और उसे पाने के लिए पूरी दुनिया तबाह करने पर उतर आता है.

फिल्म में खूब बवाल होता है. इस फिल्म को इतना पसंद किया जाता है कि फिल्म का 2018 में दूसरा पार्ट भी आता है. दूसरे पार्ट का नाम होता है 2.0. इस फिल्म में रजनीकांत और एमी जैक्शन होते हैं. अक्षय कुमार विलेन के रोल में होते हैं.

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने ओवरसीज 75 करोड़ और इंडिया में 216 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. फिल्म 132 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी. ये भारतीय इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. ये अपने समय की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी. वहीं 2.0 ने 189.55 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. फिल्म सुपरहिट थी.

फिल्म रोबोट को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं. फिल्म पहले नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध थी लेकिन अब फिल्म वहां से हट गई है. रोबोट का दूसरा पार्ट अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है. अमेजन प्राइम पर फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में देख सकते हैं.

PUNJAB : पंजाब में रेल-रोड-स्कूल-कॉलेज बंद, फसलें तबाह, बारिश में कितनी बर्बादी? अब कैसा रहेगा मौसम?

0

पंजाब में लगातार बारिश जारी है. मौसम विभाग ने 3 सितंबर तक बारिश को लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं दूसरी ओर मॉनसून सिस्टम उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर सक्रिय है.पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. स्थिति इतनी गंभीर है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. गांव के गांव जलमग्न हैं. बाढ़ की स्थिति सबसे ज्यादा अगस्त के महीने में देखी गई.

महीने के अंत से शुरू हुई मॉनसून की भारी बारिश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कैचमेंट एरिया में हुई रिकॉर्ड बारिश, तथा भारत के बांधों (जैसे भाखड़ा, पोंग, रणजीत सागर) से पानी छोड़े जाने के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर हैं.

यह बाढ़ 1988 की ऐतिहासिक बाढ़ से भी बदतर बताई जा रही है, जहां 75% फसलें बरबाद हो गई थीं. अभी की स्थिति की बात करें तो 22-23 जिलों में 1,300 से अधिक गांव बाढ़ की जद में हैं, लाखों एकड़ फसलें डूबी हुई हैं, और जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है. अगस्त से लेकर 2 सितंबर 2025, तक पंजाब में बारिश ने पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उदाहरण के लिए, अमृतसर में 60.9 मिमी, बठिंडा में 62 मिमी, फरीदकोट में 48.8 मिमी, फिरोजपुर में 46 मिमी बारिश दर्ज की गई. चंडीगढ़ में भी भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं.

एक तरफ पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिस वजह से लगातार बारिश जारी है. मौसम विभाग ने 3 सितंबर तक बारिश को लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं दूसरी ओर मॉनसून सिस्टम उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर सक्रिय है.

इस बार की भारी बारिश में अब तक 26-29 लोगों ने जान गंवा दी है. 3 लोग लापता हैं. करीब 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, 15,688 को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. बाढ़ और भारी बारिश ने शिक्षा और दैनिक जीवन पर भी असर डाला है. स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी 3 सितंबर तक बंद हैं. कई जिलों में छुट्टियां बढ़ाई गईं है. कृषि प्रधान राज्य पंजाब को फसलों का भी नुकसान हुआ है. कटाई के ठीक पहले ही करीब 3 लाख एकड़ धान की फसलें डूब गई है. इसके अलावा हजारों घर, सड़कें, रेल सेवाएं बाधित हैं. कई ट्रेनें रद्द या डायवर्ट हो रहे हैं.

सतलुज, ब्यास, रावी नदियों के कैचमेंट एरिया में हिमाचल-जेकेएम में भारी बारिश से पानी का स्तर खतरे के पार पहुंच गया है. डैमों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदियों का स्तर बढ़ता ही जा रहा है और नदियां उफान पर हैं.सतलुज बहुत ऊंचे से असाधारण ऊंचे के बीच बह रही है. ब्यास के स्तर की बात करें तो करीब 200,000 क्यूसेक के साथ ऊंचे स्तर पर बह रही है. चेनाब भी प्रभावित (773,400 क्यूसेक, माराला पर). 48 घंटों में और बाढ़ की आशंका है.

NDRF (6 टीमें गुरदासपुर में, अन्य जिलों में 1-1), SDRF, आर्मी, नेवी, एयर फोर्स, BSF, पंजाब पुलिस सक्रिय हैं. 506 रिलीफ कैंप, 352 मेडिकल कैंप, 331 पशु चिकित्सा कैंप भी एक्टिव है.केंद्र सरकार ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है. PM नरेंद्र मोदी ने CM भगवंत मान से फोन पर बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन. CM ने PM को Rs 60,000 करोड़ की मांग की है (पेंडिंग फंड्स). कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पेशल पैकेज की अपील की है.

 

- Advertisement -

News of the Day