Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 485

भोपाल ड्रग्स रैकेट : कॉलेज की लड़कियों को शिकार बनाने वाले तस्करों का राजनेताओं से गहरा कनेक्शन, कांग्रेस ने शेयर किए PHOTOS

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पकड़े गए हाई-प्रोफाइल ड्रग्स रैकेट ने सनसनी मचा दी है. पुलिस का दावा है कि पकड़े गए दो आरोपीकॉलेज की लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराने में भी शामिल थे. आरोपियों के पास से ड्रग्स के अलावा एक पिस्तौल और लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद किए गए हैं. शातिर आरोपी क्लब और पार्टियों में लड़कियों को नशे की लत लगाकर उनका शोषण करते थे.

भोपाल पुलिस ने इसका पर्दाफाश करते हुए यासीन अहमद (25) और शाहवर अहमद (42) को 3 ग्राम से अधिक मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया. क्राइम ब्रांच ने यासीन के पास से 1.05 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक पिस्तौल और एक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार, जबकि शाहवर के पास से 2.052 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक महिंद्रा बीई-6 कार बरामद की. दोनों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अब मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आरोपियों के कुछ बीजेपी नेताओं से संबंध हैं.

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि यासीन और शाहवर के कुछ भाजपा नेताओं खासकर मंत्री विश्वास सारंग से संबंध हैं. सोशल मीडिया पर आरोपियों की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हैं. जीतू पटवारी ने इसे भाजपा सरकार की नैतिक और प्रशासनिक विफलता बताया, जबकि सिंघार ने पूछा कि क्या ड्रग माफियाओं को पार्टी से संरक्षण मिल रहा है.

वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने ‘X’ पर आरोपियों की पुलिस अधिकारियों के साथ तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि लड़कियों को पार्टियों में नशे की लत लगाकर उनका बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और इस्लाम में धर्मांतरण का दबाव बनाकर सेक्स स्लेव बनाया जा रहा था. उन्होंने पुलिस जांच को अपर्याप्त बताते हुए अपराधियों के संरक्षकों पर कार्रवाई की मांग की.

BJP प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने इन आरोपों को निराधार और झूठा बताया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने कार्रवाई की है और अपराधियों का कोई धर्म, जाति या राजनीतिक दल नहीं होता. उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के दौर में कोई भी किसी के साथ तस्वीर खिंचवा सकता है. पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है.

पुलिस रिमांड में यासीन के मोबाइल से 20 से अधिक लड़कियों के अश्लील वीडियो, धमकी भरी चैट और शारीरिक शोषण के वीडियो मिले, जिसमें 100 से ज्यादा हथियारों की तस्वीरें और धमकाने वाले वीडियो भी शामिल हैं. पुलिस का दावा है कि दोनों कॉलेज की लड़कियों को नशे की लत लगाकर उनका यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग करने में शामिल थे.

आरोपियों ने कबूला कि वे क्लब और जिम जाने वाली लड़कियों को वेट लॉस और डिप्रेशन दूर करने के नाम पर ड्रग्स देकर उनकी लत लगाते थे, फिर उन्हें गिरोह में शामिल कर शोषण करते थे. पुलिस वीडियो में दिख रही लड़कियों की शिनाख्त कर रही है. यह रैकेट भोपाल के क्लब, बार और रेस्टोरेंट्स में फैला था, जहां यासीन, जो एक डीजे और पार्टी आयोजक था, एमडी ड्रग्स, कोकीन और चरस की सप्लाई करता था. वह 2 अगस्त को एक बड़ी पार्टी आयोजित करने वाला था, जिसका पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. हाई-प्रोफाइल युवतियों को मुफ्त ड्रग्स देकर लत लगाई जाती थी, फिर उन्हें हनी ट्रैप में फंसाया जाता था.

बता दें कि पिछले हफ्ते क्राइम ब्रांच ने सैफुद्दीन और आशु उर्फ शाहरुख को 15.14 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक स्कूटर और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था. उनकी पूछताछ के आधार पर यासीन और शाहवर पकड़े गए.

यासीन और शाहवर भोपाल के बड़े मछली कारोबारी शरीफ अहमद के परिवार से हैं. शाहवर अहमद कारोबारी शरीफ का बेटा है जबकि यासीन पोता है. बता दें कि शरीफ अहमद के एक और बेटे शारिक अहमद उर्फ शारिक मछली का नाम भोपाल रेप और ब्लैकमेलिंग कांड में सामने आ चुका है.

NATIONAL : नाली के लिए खोदा गड्ढा, मिट्टी निकाली और निकल आए सोने के सिक्के ! सुनते ही लेने को दौड़ पड़े गांव वाले

0

घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है, जब गांव में स्थानीय निवासी पानी निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम करवा रहे थे. ग्रामीणों ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया था और खुदाई शुरू करवाई थी. अचानक खुदाई करते समय मिट्टी के नीचे से चमकती धातु की चीजें निकलीं, दावा है कि वे पुराने सोने के सिक्के हैं.

अलीगढ़ जिले के एक गांव में पानी निकालने के लिए पाइप लाइन बिछाने के दौरान खुदाई में करीब 11 सोने के सिक्के मिलने अफरातफरी मच गई. लोग दौड़-दौड़कर खुदाई स्थल पर पहुंचे और जिसने जहां जितने सिक्के पाए, वह उन्हें लेकर चलता बना. बाद में पुलिस ने कुछ सिक्कों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है.

घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है, जब गांव में स्थानीय निवासी पानी निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम करवा रहे थे. ग्रामीणों ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया था और खुदाई शुरू करवाई थी. अचानक खुदाई करते समय मिट्टी के नीचे से चमकती धातु की चीजें निकलीं, दावा है कि वे पुराने सोने के सिक्के हैं.

गांव जमीर ने बताया कि हम पांच-छह घरों वालों ने मिलकर पाइप डालने के लिए चंदा करके नाली बनवाई थी. जब सूखी मिट्टी भरने के लिए गड्ढा खोदा, तभी हमें सिक्के दिखाई दिए. पहले हमें 11 सिक्के मिले, लेकिन फिर जैसे-जैसे खुदाई होती रही, लोगों को और भी सिक्के मिले. जमीर ने बताया कि जिन लोगों ने सिक्के देखे, उनकी तो जैसे सांसे ही रुक गईं. अफरा-तफरी में हर कोई खुदाई स्थल की ओर दौड़ा, कोई हाथ से मिट्टी उखाड़ने लगा, तो कोई बांस और फावड़ा लेकर खुदाई में जुट गया.

खुदाई में सोने के सिक्कों के निकलने की खबर जंगल में आग की तरह फैली. स्थानीय थाना क्वार्सी के SHO को जैसे ही सूचना मिली, वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. अकरम, जो खुदाई वाली जगह के पास ही रहते हैं, ने बताया कि जैसे ही पुलिस आई तो कुछ लोगों ने अपने पास मिले सिक्के पुलिस को सौंप दिए. ग्यारह सिक्के थाने में जमा भी करवा दिए गए. लेकिन गांव में चर्चा है कि कई सिक्के अभी भी कुछ लोगों के पास छिपाकर रखे गए हैं.

पुलिस के साथ पहुंचे अधिकारियों ने बाद में पूरे इलाके की घेराबंदी की और जो कुछ भी मिला, उसे जब्त कर सील कर दिया. बताया जा रहा है कि चांदी के एक सिक्के, सुरमा दानी और एक ढाई सौ ग्राम की धातु की ईंट जैसी चीजें भी बरामद हुई हैं.

घटना के बाद जब बरामद सिक्कों को जांच के लिए देखा गया, तो उस पर उर्दू में कुछ लिखा पाया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ सिक्कों पर कलमा भी दर्ज था. स्थानीय निवासी प्रवीन तोमर का कहना है कि सिक्कों का वजन बहुत भारी तो नहीं था, लेकिन वह शुद्ध सोने के लग रहे थे. कुछ लोग तो बता रहे हैं कि यह सिक्के मुग़ल काल या नवाबों के समय के हो सकते हैं. पुरातत्व विभाग को भी इस मामले में सूचना दे दी गई है, ताकि सिक्कों की ऐतिहासिकता और कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा सके.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही पहली बार सोने का एक सिक्का दिखाई दिया, वहां मौजूद लोगों में बेचैनी बढ़ गई. खुदाई छोड़कर लोग सिक्के ढूंढने में लग गए. एक व्यक्ति ने बताया कि वह खुद भी सिक्के देखकर घबरा गया था, पर साथ ही यह लालच भी था कि कहीं यह खजाना हो और वह हाथ से न निकल जाए. फैजान नाम के युवक ने स्वीकार किया कि लोगों ने अफरा-तफरी में कुछ सिक्के अपने घरों में छिपा लिए.

जानकारी के अनुसार खुदाई महेशपुर निवासी मनवीर सिंह का बेटा नीरज द्वारा करवाई जा रही थी. वह गांव के ही कुछ मजदूरों को साथ लेकर पाइप डालने का कार्य कर रहा था. स्थानीय निवासी बताते हैं कि यह जमीन सरकारी नहीं थी, बल्कि आबादी की जमीन थी, जिस पर पिछले कई दशकों से लोग रह रहे हैं.

पुलिस ने फिलहाल मौके से बरामद हुए सिक्कों को सील कर सुरक्षित रखा है और पूरे मामले को लेकर थाने में एक जनरल डायरी दर्ज कर ली गई है. गांव के प्रधान सतीश कुमार ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जो कुछ भी बरामद हुआ है, उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत सरकार को सौंपा जाएगा. एसएचओ क्वार्सी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर सिक्कों को जब्त किया गया है. इस मामले में पुरातत्व विभाग से राय ली जा रही है. अगर कोई और सिक्के किसी के पास हैं, तो वे खुद आकर जमा कर दें, वरना कार्रवाई की जाएगी.

UP : शाहजहांपुर में 15 साल की छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने रेप…रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज

0

शाहजहांपुर में पुलिस ने शुक्रवार को एक रिक्शे वाले को गिरफ्तार किया है. रिक्शा चालक पर 15 साल की लड़की से रेप का आरोप लगा है. घटना के दिन वह छात्रा को स्कूल छोड़ने की बजाय अपने साथ जंगल ले गया था जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस ने शुक्रवार को एक रिक्शे वाले को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि रिक्शा चालक पर 15 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगा है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने एजेंसी को बताया कि आरोपी 22 साल का आसिफ पिछले एक साल से नियमित रूप से 9वीं कक्षा की छात्रा को अपने रिक्शे से स्कूल छोड़ता आ रहा था.

अधिकारी ने कहा, ‘बीते 15 जुलाई को आरोपी लड़की को ले गया, लेकिन उसे स्कूल छोड़ने के बजाय, वह उसे बड़ी गांव के पास एक जंगल में ले गया और उससे शादी करने का वादा किया.’ उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसे पीटा. साथ ही घर पर घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

एसपी ने कहा, ‘डर के मारे पीड़िता पहले तो चुप रही, लेकिन बाद में वह गुमसुम और परेशान रहने लगी. अपनी मां के लगातार पूछताछ के बाद, उसने आखिरकार घटना के बारे में बताया.’ लड़की के खुलासे के बाद, गुरुवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.

 

NATIONAL : व्हाट्सएप ग्रुप के मैसेज पर भेजा ताली वाला इमोजी, पीट- पीटकर ले ली युवक की जान

0

तेलंगाना के सूर्यपेट में एक व्यवसायी की एक व्हाट्सएप ग्रुप में ताली इमोजी रिएक्शन देने पर हत्या कर दी गई. सामुदायिक संगठन के आंतरिक विवाद में युवक ने एक पक्ष का समर्थन किया था.मामूली बात पर हिंसा और हत्या के कई मामले आए दिन सामने आते हैं. लेकिन ताजा मामला तो और भी हैरान करने वाला है. यहां तेलंगाना के सूर्यपेट में एक व्यवसायी की कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप मैसेज में ताली बजाने वाले इमोजी के रिएक्शन के कारण पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. सूर्यपेट जिले के एक सामुदायिक संघ के सदस्यों ने 3 अगस्त को पद्मासली संघम (सामुदायिक संगठन) के चुनाव निर्धारित किए थे. वर्तमान अध्यक्ष अप्पम श्रीनिवास और नए अध्यक्ष रामुलु के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था.

रामुलु, श्रीनिवास पर गंभीर आरोप लगा रहे थे. जवाब में, श्रीनिवास ने ‘सूर्यपेट टाउन पद्मासली बंधुलु’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक स्पष्टीकरण जारी किया. श्रीनिवास के इसी स्पष्टीकरण का समर्थन करते हुए, 54 साल के थोक फुटवियर व्यवसायी मनुपुरी कृपाकर ने ग्रुप में ताली बजाने वाले इमोजी के साथ रिएक्शन दिया.

इससे नाराज़ होकर, रामुलु ने कृपाकर को फोन किया और उन्हें गालियां देने लगे. जब कृपाकर बाद में रामुलु के व्यवहार के बारे में शिकायत दर्ज कराने पद्मासली भवन (सामुदायिक हॉल) गए, तो रामुलु, उनके बेटे और कुछ अन्य लोगों ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया. हमले में गंभीर इंटरनल इंजरी के कारण कृपाकर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

HIMACHAL : शिमला में लड़की का पर्स छीनकर बंदर ने उड़ाए पैसे, फिर भाग गया……

0

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक बंदर ने युवती का पैसों से भरा पर्स छीन लिया और टाउन हॉल की छत पर जाकर नोट बिखेरने लगा। युवती को सिर्फ 2000 रुपये ही वापस मिल पाए. वीडियो वायरल.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां टाउन हॉल के पास एक बंदर ने एक युवती का पर्स छीन लिया और छत पर जाकर उसमें से पैसे निकालने लगा. यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने अपनी आंखों से देखी और कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना के समय युवती अपने पर्स में कई हजार रुपये लेकर बाजार में घूम रही थी. अचानक एक बंदर आया और उसका पर्स झपट कर भाग गया. बंदर सीधा टाउन हॉल की ऊंची छत पर चला गया और वहां बैठकर उसने पर्स खोलना शुरू किया. उसने एक-एक कर पर्स में रखे नोट बाहर फेंकने शुरू कर दिए. कुछ नोट हवा में उड़ गए और कुछ नीचे गिर गए, जिन्हें युवती ने किसी तरह वापस हासिल किया.बंदर ने करीब 2000 रुपये वापस गिरा दिए, लेकिन बाकी पैसे लेकर भाग गया. युवती और स्थानीय लोग परेशान हो गए. कुछ ने बंदर को डराने की भी कोशिश की, लेकिन वह छत पर उछलता रहा और अंत में पर्स उठाकर जंगल की ओर भाग गया.

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि टाउन हॉल और मॉल रोड के इलाके में बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. पर्यटक और स्थानीय लोग अब इन बंदरों से परेशान हैं.इस अजीबो-गरीब घटना का वीडियो देखने वाले भी हैरान हैं कि कैसे एक बंदर इतनी चालाकी से पर्स चुराकर पैसे निकाल सकता है. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

NATIONAL : अनिरुद्धाचार्य के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का निशाना, कहा, ‘महिलाओं के खिलाफ अभद्र…’

0

प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रेमानंद जी महाराज का उदाहरण देते हुए कहा कि सच्चे गुरु वही हैं जो महिलाओं को सम्मान दें. अनिरुद्धाचार्य के बयान को शर्मनाक बताया है.

आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य के कथित आपत्तिजनक और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए न सिर्फ बयान की आलोचना की, बल्कि इसे पूरी तरह निंदनीय और शर्मनाक करार दिया.

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “आप स्वयं को आचार्य और गुरुजी मानते हैं, और लाखों की संख्या में लोग आपसे मिलने आते हैं. ऐसे में यदि आप महिलाओं के प्रति इस प्रकार की बातें करते हैं, तो यह अत्यंत निंदनीय है. कुछ गुरु वास्तव में महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हैं. मैंने स्वयं प्रेमानंद जी महाराज के अनेक प्रवचन सुने हैं. वह हमेशा महिलाओं को सम्मान देते हैं और उन्हें आगे बढ़ाने की बात करते हैं.”

उन्होंने कहा, “ऐसी अभद्र भाषा का उपयोग करना बहुत ही शर्मनाक है. आपको इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. मैं चाहती हूं कि देश की हर महिला इस पर एक वीडियो बनाकर अपनी आवाज उठाए, और उन्हें भी इस मंच पर बुलाया जाए.”प्रियंका का यह बयान उस वीडियो के सामने आने के बाद आया है जिसमें अनिरुद्धाचार्य द्वारा कथित रूप से महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

बता दें कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर 25 वर्ष तक की अविवाहित युवतियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उनके बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि वे कम उम्र में लड़कियों की शादी का समर्थन कर रहे हैं. इस बयान से सोशल मीडिया से लेकर महिला वकीलों में खासा रोष देखने को मिल रहा है.इस मामले ने जहां धार्मिक मंचों की गरिमा पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं यह भी स्पष्ट किया है कि सामाजिक जागरूकता और जवाबदेही अब पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है. अब देखना यह होगा कि अनिरुद्धाचार्य इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और वे माफी मांगते हैं या नहीं.

 

NATIONAL : बागेश्वर धाम हादसे में मारे गए श्रद्धालु के परिवार से किया वादा निभाया, भेजी एक दिन की ₹7.68 लाख चढ़ोतरी

0

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वादे अनुसार 7 लाख 68 हजार 840 रुपये की चढ़ोत्तरी राशि मृतक श्यामलाल कौशल की पत्नी निर्मलादेवी सहित परिजनों को उनके गांव में ग्रामीणों की उपस्थिति में सौंपी गई. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम हादसे में मारे गए श्रद्धालु के परिवार से किया गया वादा निभाया है. वादे के मुताबिक, 7 लाख 68 हजार 840 रुपये की चढ़ोत्तरी राशि मृतक के परिजनों को सौंपी गई है.

दरअसल, गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला स्थित नंदनगर चौरी गांव निवासी श्यामलाल कौशल की मृत्यु हो गई थी. बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार को उस दिन की चढ़ोत्तरी की राशि सहायता के रूप में देने का वादा किया था.

वादे के मुताबिक, 7 लाख 68 हजार 840 रुपये की चढ़ोत्तरी राशि मृतक श्यामलाल कौशल की पत्नी निर्मलादेवी सहित परिजनों को उनके गांव में ग्रामीणों की उपस्थिति में सौंपी गई. बता दें कि श्यामलाल अपनी बेटी और दामाद के साथ पं. धीरेंद्र शास्त्री के जन्मोत्सव और गुरुपूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने बागेश्वर धाम आए थे. तेज बारिश के दौरान टेंट के नीचे खड़े होने पर वह गिर गया, जिससे उनके सिर में चोट लगी और उनकी मृत्यु हो गई.

NATIONAL : मुंबई में लगातार बरसात से ट्रैफिक और जलभराव, 3 दिन भारी, हाई टाइड का भी अलर्ट

0

आईएमडी ने आज सुबह के वक्त मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई थी. वहीं, 27 जुलाई तक हाई टाइड (ऊँची समुद्री लहरें) की चेतावनी दी है.मायानगरी मुंबई में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है. भारी बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया है. सुबह-सुबह दफ्तर जाते वक्त तेज बारिश से ट्रैफिक और लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी थोड़ी सुस्त है. मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

अंधेरी ईस्ट में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है. इसके चलते अंडरपास बंद कर दिया गया है. बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में भी जमकर बरसात हो रही है. स्कईमेट के मुताबिक, मुंबई में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. बुधवार तक बारिश की तीव्रता बनी रहेगी, जिसके चलते मुंबई में कुछ इलाकों में लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं.

बता दें कि आईएमडी ने आज सुबह के वक्त मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई थी. वहीं, 27 जुलाई तक हाई टाइड (ऊँची समुद्री लहरें) की चेतावनी दी है. जुहू बीच, मरीन ड्राइव और अन्य समुद्री तटीय क्षेत्रों में जाने से मना किया गया है. हाई टाइड के समय समुद्र की लहरें 4.5 मीटर (लगभग 15 फीट) तक ऊंची हो सकती हैं. इससे निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बना हुआ है.

लगातार बारिश को देखते हुए मुंबई पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. मुंबई और आसपास के ज़िलों में भारी बारिश के कारण नागरिकों को सलाह दी गई है कि जब तक बहुत ज़रूरी न हो, घर के अंदर ही रहें, तटीय इलाकों से बचें और सावधानी से गाड़ी चलाएं. इसके साथ ही आपात स्थिति में 100/112/103 पर डायल करने की सलाह दी है.

MAHARASHTRA : मुंबई में सेक्स रैकेट का खुलासा, अंधेरी होटल से 3 विदेशी महिलाओं का रेस्क्यू, मैनेजर गिरफ्तार

0

मुंबई के अंधेरी कुर्ला रोड पर टाइम स्क्वायर होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. इस धंध में तीन विदेशी महिलाओं को देह व्यापार में इस्तेमाल किया जा रहा था.महाराष्ट्र में मुंबई की MIDC पुलिस स्टेशन ने अंधेरी के एक होटल में चल रहे एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें कथित तौर पर विदेशी नागरिक भी शामिल थे. यह अवैध धंधा अंधेरी कुर्ला रोड पर टाइम स्क्वायर के पास स्थित एक होटल से चलाया जा रहा था.

मुंबई पुलिस ने परिसर में छापा मारा और तीन विदेशी महिलाओं को देह व्यापार में इस्तेमाल किया जा रहा था, इस छापे के बाद, पुलिस ने होटल मैनेजर आलम खलील चौधरी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि होटल मालिक अब्दुल सलाम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.पुलिस के अनुसार यह रैकेट होटल के 8 वी और 9वीं मंजिल पर चल रहा था जहाँ कथित तौर पर कई विदेशी महिलाएं ठहरी हुई थीं,विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर, वरिष्ठ अधिकारियों ने एमआईडीसी पुलिस को गहन जाँच और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

इस पूरी सूचना की पुष्टि के लिए, पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को होटल में तैनात किया,फर्जी ग्राहक का परिचय होटल प्रबंधक आलम चौधरी से कराया गया,जिसने उसे 6,000 में सेवाएँ देने का प्रस्ताव दिया और उसे आठवीं मंजिल पर स्थित एक कमरे में ले गया, अंदर, फर्जी ग्राहक को एक विदेशी महिला मिली, जिसने बाद में बताया कि दूसरे कमरे में दो और महिलाएँ भी रह रही थीं और देह व्यापार में लिप्त थीं. तीनों महिलाओं ने वेश्यावृत्ति में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

इसके बाद फर्जी ग्राहक से संकेत मिलने पर पुलिस की एक टीम ने दोनों मंजिलों पर छापा मारा और महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, पूछताछ के दौरान, पता चला कि ग्राहकों को सुविधा प्रदान कर रहा था और ऑनलाइन वेबसाइटों पर पोस्ट किए गए एक एजेंट के मोबाइल नंबर के माध्यम से महिलाओं की तस्वीरें साझा कर रहा था, एजेंट संभावित ग्राहकों से संवाद करने, सौदे तय करने और उन्हें होटल तक पहुँचाने में सक्रिय रूप से शामिल था.

इस जांच में आगे पता चला कि होटल मालिक अब्दुल सलाम के निर्देशों पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था,इन निष्कर्षों के आधार पर, पुलिस ने मालिक और प्रबंधक दोनों के खिलाफ बीएनएस और PITA के तहत मामला दर्ज किया. आलम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है और होटल मालिक की तलाश जारी है.

इन तीनों बचाई गई महिलाएं वियतनाम की नागरिक हैं, पुलिस ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं और मेडिकल जांच के बाद उन्हें एक आश्रय गृह भेज दिया गया है, उनके बचाव से जुड़ी जानकारी भारत स्थित वियतनामी दूतावास को भी दे दी गई है. पुलिस इस रैकेट से जुड़े एजेंट का पता लगाने और यह पता लगाने के लिए जांच जारी रखे हुए है कि क्या इस रैकेट से और लोग या स्थान जुड़े हैं.

 

ENTERTAINMENT : रुबीना दिलैक पर भड़के मुनव्वर फारूकी? मॉडर्न भौजी का बन गया मुंह!

0

पति-पत्नी और पंगा 2 अगस्त से कलर्स चैनल पर प्रीमियर होने वाला है. हाल ही में शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें मुनव्वर फारूकी और रुबीना दिलैक के बीच तगड़ी नोंकझोंक देखने को मिली.

पति-पत्नी और पंगा का काफी बज़ बना हुआ है. 2 अगस्त से इस शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे होगा. इसी बीच अब मेकर्स शो का नया-नया प्रोमो शेयर कर रहे हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं. शो के लेटेस्ट प्रोमो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ सबसे ज्यादा खींचा है.

क्योंकि इस प्रोमो में मुनव्वर फारूकी ने रुबीना दिलैक को कुछ ऐसा कहा कि उनका मुंह बन गया.दरअसल, लेटेस्ट प्रोमो में अभिनव शुक्ला से सोनाली बेंद्रे पूछती हुईं नजर आईं कि, ‘अभिवन आपके पास कितने ऑप्शन थे? शादी से पहले?’. एक्टर ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि क्या बताऊं.

तभी रुबीना ने कहा कि इनके जो फ्रेंड्स थे वो सारी फीमेल थीं. मुनव्वर फारूकी ने रुबीना की बातों को सुनकर कहा कि सवाल सवाल इससे पूछ रहे हैं और जवाब ये मैडम दे रही हैं. अभिनव ने कहा, ‘मैं नेचुरली गुड था’.अभिनव बोल ही रहे होते हैं तभी रुबीना ओवरलैप करती हैं, ‘मैं वाइल्ड थी’.इस पर चिल्लाते हुए मुनव्वर फारूकी ने कहा- अरे उसे बोलने दो. इस पर रुबीना का मुंह बन गया. एक्ट्रेस ने कहा कि अगर बोलने नहीं देना है तो कहीं बैठा दो मुझे.इस पर मुनव्वर ने जोर देते हुए कहा,’चुप रहने का अपोजिट बैठना नहीं होता है. इंसान खड़े रहकर भी चुप रह सकता है’.

मुनव्वर की ये बात सुन एक्ट्रेस का मुंह बन जाता है. बता दें शो में रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला के अलावा हिना खान-रॉकी जायसवाल, सुदेश लेहरी-ममता लेहरी, देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी, स्वरा भास्कर-फहद अहमद, अविका गौर- मिलिंद चंदवानी भी नजर आ रहे हैं. मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्र इस शो को होस्ट कर रहे हैं.

 

- Advertisement -

News of the Day