Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 484

NATIONAL : दिल्ली में नशे और दवाओं के गलत इस्तेमाल पर सख्ती, सभी मेडिकल स्टोर पर लगेंगे CCTV कैमरे

0

सरकार का निर्देश है कि जुलाई 2025 तक दिल्ली के सभी मेडिकल स्टोर में CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं. इससे उन दवाओं की बिक्री पर नजर रखी जा सकेगी जिनका उपयोग नशे, इंसानों और जानवरों पर गलत तरीके से या कपड़ा, रसायन और खाद्य पदार्थों में हो रहा था.

दिल्ली सरकार ने नशे की रोकथाम और दोहरे उपयोग वाली दवाओं के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब राजधानी के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे ताकि इस तरह की दवाओं की निगरानी की जा सके. यह फैसला नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन पोर्टल के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया है.

सरकार का निर्देश है कि जुलाई 2025 तक दिल्ली के सभी मेडिकल स्टोर में CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं. इससे उन दवाओं की बिक्री पर नजर रखी जा सकेगी जिनका उपयोग नशे, इंसानों और जानवरों पर गलत तरीके से या कपड़ा, रसायन और खाद्य पदार्थों में हो रहा था.अब दोहरे उपयोग वाली दवाएं बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के नहीं बेची जा सकेंगी. इसके तहत खासतौर पर Schedule H, H1 और Schedule X श्रेणी की दवाएं शामिल हैं.

ये सबसे आम दवाइयां होती हैं जैसे कि पेनकिलर और सीजनल फ्लू की दवाएं. आमतौर पर मेडिकल स्टोर में बिना ज्यादा रोकटोक बिक जाती हैं.इन पर नियम थोड़े सख्त होते हैं. इन्हें बेचते समय मेडिकल स्टोर को रजिस्टर मेंटेन करना होता है.ये सबसे कड़ी निगरानी वाली दवाएं होती हैं, जिनमें आमतौर पर साइकोटिक ड्रग्स आते हैं. इन्हें बिना डॉक्टर की लिखित अनुमति (प्रिस्क्रिप्शन) के बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है.

BUSINESS : अनिल अंबानी की कंपनियों पर 48 घंटे से चल रही ED की रेड, आज भी दफ्तरों पर छापे

0

रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने एक बयान जारी कर कहा है कि ईडी की छापेमारी समूह की अन्य कंपनियों से जुड़े पुराने मामलों से संबंधित है. उन कंपनियों या जांच के दायरे में आने वाले मामलों से कोई संबंध नहीं है.रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी से जुड़े दिल्ली और मुंबई स्थित परिसरों पर पिछले 48 घंटों से ईडी की छापेमारी जारी है. प्रवर्तन निदेशालय ने 3,000 करोड़ रुपये के संदिग्ध लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी के रिलायंस समूह से जुड़ी कंपनियों और अधिकारियों से जुड़े 35 से ज्यादा जगहों परिसरों में तलाशी अभियान शुरू किया है.

गुरुवार सुबह 7 बजे से ईडी के अधिकारी अनिल अंबानी के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहे थे. आज भी अनिल अंबानी के ऑफिस रिलायंस में छापेमारी जारी है.रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने एक बयान जारी कर कहा है कि ईडी की छापेमारी समूह की अन्य कंपनियों से जुड़े पुराने मामलों से संबंधित है. उन कंपनियों या जांच के दायरे में आने वाले मामलों से कोई संबंध नहीं है. ये शिकायतें RAAGA कंपनियों द्वारा सार्वजनिक संस्थानों के साथ लोन हेराफेरी, रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों से संबंधित हैं. RAAGA कंपनियां रिलायंस अनिल अंबानी समूह की संस्थाओं का संदर्भ देती हैं.

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय आवास बैंक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI), राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कई एजेंसियों ने जांच में योगदान देने वाली जानकारी साझा की है.

अधिकारियों का कहना है कि लोन वितरण से ठीक पहले, यस बैंक के प्रवर्तकों से जुड़ी संस्थाओं को पैसा रिसीव हुआ था. इससे बैंक अधिकारियों और उधार लेने वाली फर्मों के बीच संभावित रिश्वतखोरी और लेन-देन की व्यवस्था के सवाल उठे हैं. ईडी अब यस बैंक के प्रवर्तकों और अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के बीच कथित सांठगांठ की जांच कर रहा है.

MAHARASHTRA : मां की नजर हटी और बच्ची खिड़की पर जाकर बैठ गई, 12वीं मंजिल से गिरकर मौत…….

0

महाराष्ट्र के वसई से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक महिला की छोटी लापरवाही से एक चार साल की बच्ची की जान चली गई. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल, वसई पूर्व के नायगांव में एक इमारत की 12वीं मंजिल से गिरकर चार साल की बच्ची की मौत हो गई. मरने वाली बच्ची की पहचान अनविका प्रजापति के रूप में हुई है और यह हादसा नायगांव पूर्व स्थित नवकार बिल्डिंग में हुआ.अनविका जब अपने घर से बाहर जा रही थी, तो उसे चप्पल रखने के लिए एक लकड़ी के स्टैंड पर बैठाया गया था. अनविका वहां खिड़की पर बैठने गई, लेकिन कुछ समझ पाती, उससे पहले ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खिड़की से नीचे गिर गई.

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और जिसने भी इस दिल दहला देने वाली घटना को देखा उसका कलेजा फट गया.नैगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि घटना 22 जुलाई की रात 8:30 बजे की है. वह अपनी मां के साथ एक रिश्तेदार से मिलने आई थी. जब वे लौटने वाले थे, तो महिला ने बच्ची को खिड़की के पास एक शू रैक पर रख दिया और खुद किसी काम में व्यस्त हो गई.

उन्होंने बताया कि बच्ची थोड़ी हिली और खुली खिड़की से नीचे गिर गई, जिसमें ग्रिल नहीं थी. बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. घटना का एक वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

BIHAR : भागलपुर में दर्दनाक हादसा… नहाने वक्त डूबे दो भाई, स्कूल कहकर निकले थे घर से

0

बिहार के भागलपुर में दो चचेरे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. दोनों बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में नहाने के लिए पोखर में उतर गए. गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए. स्थानीय गोताखोर ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

बिहार के भागलपुर जिले में दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. दोनों बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन रास्ते में तालाब में स्नान करने लगे, जहां गहरे पानी में डूबकर उनकी जान चली गई. घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बदरपुर गांव की है. मृतकों की पहचान हर्ष (8) और बादल (10) के रूप में हुई है.

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के बाहर खेत की खुदाई से एक तालाब बना था, जिसमें हाल ही में बारिश का पानी भर गया था. दोनों बच्चे स्कूल की ओर जाते समय रास्ते में इस तालाब के पास रुक गए और नहाने के लिए उसमें उतर गए. स्नान के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. तालाब के किनारे बच्चों के कपड़े देख कुछ ग्रामीणों को शक हुआ.

इसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. गांव के गोताखोर मंगल कुमार की मदद से दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया. परिजन आनन-फानन में बच्चों को नाथनगर रेफरल अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक हर्ष की बहन नंदेशी कुमारी ने बताया कि वह कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी. तालाब के पास भीड़ देखकर जब वह वहां पहुंची तो लोगों ने बताया कि उसका भाई और चचेरा भाई पानी में डूब गए हैं. वह स्तब्ध रह गई क्योंकि उसका भाई आज स्कूल नहीं गया था. इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ENTERTAINMENT : ऋतिक-जूनियर NTR के बीच छिड़ी War 2, एक्शन-सस्पेंस में ग्लैमर के तड़के के साथ आया ट्रेलर

0

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच-अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर आ चुका है. पिछली फिल्म के बाद कबीर एक ऐसा इंसान बन चुका है जिसे अच्छा या बुरा किसी का फर्क नहीं रहा है. अब उसे रोकने जूनियर एनटीआर के किरदार की एंट्री हुई है.

यश राज फिल्म्स का ‘स्पाई यूनिवर्स’ इंडिया के सबसे सफल फिल्म यूनिवर्स में से एक है. इसकी पिछली पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े आंकड़े बनाने में कामयाब हुई हैं. अब इसी यूनिवर्स को आगे बढ़ाने ‘वॉर 2’ आ चुकी है जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार्स शामिल हैं. इस बार क्या होगी ‘वॉर 2’ की कहानी? आइए, थोड़ा समझने की कोशिश करते हैं.

कबीर यानी ऋतिक रोशन इस बार अपने देश के लिए एक ऐसे मिशन पर निकल चुके हैं जिसमें उन्हें उनकी पहचान और अपने करीबी लोगों को हमेशा के लिए पीछे छोड़ना है और एक साया बनकर घूमना है. वहीं रॉ में एक और एजेंट है जो अपने देश के लिए हर वो जंग लड़ेगा जो और कोई नहीं लड़ सकता है. वो सभी सही-गलत से परे रहकर हर वो काम करेगा जिससे उसका देश हमेशा आगे बढ़ता रहे.

कबीर इस बार एक ऐसा काम करेगा जिसे देखकर रॉ चीफ कर्नल लूथरा को भी यकीन नहीं होगा. वहीं जूनियर एनटीआर कबीर को हर हाल में पकड़कर उसे रोकने की कोशिश करेगा. दोनों ही अपने देश के लिए वो काम करते नजर आएंगे जिससे उनके बीच में एक वॉर छिड़ जाएगी. जिसमें खूब सारा एक्शन, सस्पेंस और ड्रामा होगा. ‘वॉर 2’ इस साल की सबसे ज्यादा बड़ी फिल्म में से एक मानी जा रही है जिसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है.

डायरेक्टर एस.एस.राजामौली इंडिया के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में से एक हैं. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहती हैं. लेकिन उनके साथ जो भी एक्टर काम कर लेता है, उसके बाद उनकी फिल्मों का स्ट्रगल कभी खत्म नहीं होता है. प्रभास ‘बाहुबली’ के बाद एक बड़ी हिट देने का इंतजार कर रहे हैं. रामचरण ने भी ‘गेम चेंजर’ से अपना बॉक्स ऑफिस का खेल बदलने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे.

वहीं जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ भी लोगों को उतनी पसंद नहीं आई. ‘वॉर 2’ का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे. अब देखना होगा कि क्या जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन के साथ मिलकर अपने ऊपर लगा ‘राजामौली श्राप’ हटा पाएंगे या नहीं. ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी. बता दें कि इसी दिन सुपरस्टार रजनीकांत की भी फिल्म ‘कूली’ रिलीज होनी है जिसकी हाईप लोगों में काफी ज्यादा बनी हुई है.

PUNJAB : पंजाब में ड्रग्स लेते पुलिस कांस्टेबल का वीडियो वायरल, अधिकारियों ने किया लाइन हाजिर

0

पंजाब के होशियारपुर में वर्दी पहने एक पुलिस कांस्टेबल का ड्रग्स लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है. कांस्टेबल एक नेता की सुरक्षा में गनमैन के रूप में तैनात था. वीडियो सामने आने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. यह मामला पंजाब पुलिस की छवि पर सवाल खड़े कर रहा है.

पंजाब में नशा विरोधी अभियान को लेकर पुलिस भले ही सख्त रवैया अपना रही हो, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों की करतूतें ही उनकी कोशिश पर सवाल खड़े कर रही हैं. ताजा मामला होशियारपुर से सामने आया है, जहां एक पुलिस कांस्टेबल का ड्रग्स का सेवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी वर्दी में बिस्तर पर बैठा हुआ है और एल्युमिनियम फॉयल पेपर पर किसी पदार्थ को गर्म कर उसके धुएं को रोल किए गए कागज के माध्यम से सांस के जरिये खींच रहा है. यह तरीका आमतौर पर ‘चिट्टा’ (ड्रग्स) पीने वालों द्वारा अपनाया जाता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति फॉयल पेपर का दो बार इस्तेमाल करता है और फिर बीड़ी पीने लगता है.

सूत्रों के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी किसी राजनीतिक नेता की सुरक्षा में गनमैन के रूप में तैनात था. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस लाइन में भेज दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.यह कोई पहला मामला नहीं है जब पंजाब पुलिस के किसी कर्मी का नशे से जुड़ा वीडियो सामने आया हो. इससे पहले बठिंडा में एक महिला कांस्टेबल की थार गाड़ी से हेरोइन बरामद की गई थी, जिसके बाद उसे भी सस्पेंड कर दिया गया था.

इस घटना ने एक बार फिर पंजाब पुलिस की आंतरिक निगरानी और अनुशासन प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस समय राज्य सरकार नशे के खिलाफ युद्धस्तर पर अभियान चला रही है, उसी दौरान पुलिस विभाग के ही कुछ अधिकारी-कर्मी नशे में लिप्त पाए जा रहे हैं, जिससे जनता का भरोसा डगमगाने लगा है. पुलिस विभाग ने कहा है कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

UP : यूपी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति ने खोला ब्रजेश पाठक के खिलाफ मोर्चा……..

0

कानपुर पुलिस के खिलाफ धरना देने वाले बीजेपी नेता और मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति ने अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अनिल शुक्ला वारसी ने ब्रजेश पाठक को ब्राह्मणों की ‘सुरक्षा’ करने की हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि पाठक अपने पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं और ना ही अपने समाज के साथ.

कानपुर देहात में बीती रात पुलिस के खिलाफ धरना देने वाले बीजेपी नेता और मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति ने अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अनिल शुक्ला वारसी ने ब्रजेश पाठक को ब्राह्मणों की ‘सुरक्षा’ करने की हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि पाठक अपने पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं और ना ही अपने समाज के साथ. जिस जाति के लोगों की वजह से वो डिप्टी सीएम बनाए गए उनके लिए काम नहीं कर रहे.

बकौल अनिल शुक्ला- धरने पर बैठने से पहले पाठक जी को फोन किया गया था, लेकिन उनके पीए ने बात नहीं कराई. जब हम धरने पर बैठ गए तो उनका फोन आया. पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता बता रहे हैं कि ब्राह्मणों की सुनवाई नहीं हो रही. ब्राह्मण नाम लेते ही पुलिस का व्यवहार बदल जाता है. उपमुख्यमंत्री बनना कोई बड़ी बात नहीं है, अगर मौका मिला है तो अपने समाज को जिंदा रखें, उसके साथ खड़े रहें.

वहीं, बीजेपी सांसद भोला सिंह पर निशाना साधते हुए शुक्ला ने कहा कि उनका खुद का कोई आधार नहीं है. वह केवल मोदी लहर में जीते हैं. अगर मेरी पत्नी को मंत्री ना बनाया होता तो मैं खुद चुनाव लड़ता और भोला सिंह को उनकी औकात दिखा देता. उधर, मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने ‘आजतक’ के साथ बात करते हुए स्थानीय बीजेपी सांसद पर जातिवादी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शाम तक उनके कार्यकर्ता का उत्पीड़न करने वाले इंस्पेक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से धरने पर बैठ जाएंगी.

प्रतिभा शुक्ला का कहना है कि अधिकारी सिर्फ पैसों की बात मान रहे हैं और गलत काम कर रहे हैं. जिलाधिकारी तो बाहर निकल कर लोगों से मिलते ही नहीं, ना कोई काम करते हैं, जिसकी वजह से विवाद की स्थिति पैदा हो रही है. जबकि, स्थानीय सांसद भोला सिंह ब्राह्मण अधिकारियों को नीचा दिखाते हैं. बैठक में अनावश्यक कमेंट करके बेइज्जत करते हैं. उन्हीं की शह पर सब काम हो रहा है. हमारे लोग प्रताड़ित किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री जी कल गोरखपुर में थे इसलिए उनके पीएस संजय प्रसाद को फोन किया था. उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म करने की अपील की थी. इसलिए अगर अब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर दोबारा धरने पर बैठ जाएंगे.

MEERUT : जिस शिव मंदिर में कृष्ण बनकर पूजा-पाठ कर रहा था कासिम, वहां हिंदू संगठनों ने कराया शुद्धिकरण, जानिए पूरी कहानी

0

कासिम कांवड़ मार्ग पर स्थित एक शिव मंदिर में रहकर शिव मंदिर में पूजा-पाठ करारहा था. जब उसकी असलियत सामने आई तो इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने कासिम को गिरफ्तार किया और मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया.

यूपी के मेरठ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक मुस्लिम शख्स अपनी पहचान छिपाकर शिव मंदिर का पुजारी बन बैठा. उसने अपना नाम कृष्ण बताया था, जबकि उसका असली नाम कासिम निकला. पोल खुली तो बवाल मच गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अब हिंदूवादी संगठन के लोगों ने शिव मंदिर का शुद्धिकरण किया है.

बताया जा रहा है कि कासिम कांवड़ मार्ग पर स्थित एक शिव मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करा रहा था. जब उसकी असलियत सामने आई तो इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने कासिम को गिरफ्तार किया और मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया.

वहीं, हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर घटना पर विरोध जताया और मंदिर में दूध से भगवान शिव का जलाभिषेक कर उसका शुद्धिकरण अनुष्ठान किया. हिंदू संगठन से जुड़े सचिन सिरोही ने आरोपी कासिम पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से हजारों कांवाड़िये गंगा जल लेकर जाते हैं, लेकिन उनकी आस्था को ठेस को पहुंचाने के लिए विधर्मी ऐसे-ऐसे कृत्य करते हैं. इसमें कोई बड़ी साजिश हो सकती है.

दरअसल, जिले के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर लंबे समय से पुजारी नहीं थे. एक साल पहले एक युवक गांव में पहुंचा और खुद को कृष्ण, निवासी दिल्ली बताकर मंदिर में रहने की इजाजत मांगी. ग्रामीणों ने भी बिना जांच-पड़ताल के युवक को अनुमति दे दी. हालांकि, बाद में शक होने पर जब उससे पहचान पत्र की मांग की गई, तो वह टालमटोल करने लगा. फिर आधार कार्ड लाने के बहाने 15 दिन के लिए गायब हो गया. इससे ग्रामीणों का शक और गहरा गया. देखें वीडियो-

कई दिनों बाद जब वह पुनः मंदिर में आकर रहने लगा तो कुछ ग्रामीणों ने उसे रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी. बात बढ़ते-बढ़ते इतनी गंभीर हो गई कि लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को बुला लिया. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से सख्ती से पूछताछ की. शुरुआती पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद कासिम बताया और स्वीकार किया कि वह मूलतः बिहार का रहने वाला है.

उसने यह भी स्वीकारा कि उसके पिता का नाम अब्बास है जो कि बिहार में मौलवी हैं. जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मंदिर से दान की गई राशि के गलत इस्तेमाल और धार्मिक पहचान छिपाकर आस्था से खिलवाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया. साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

GUJARAT : सड़क पर महिलाओं को रौंदती चली गई टाटा सफारी, गुजरात में तेज रफ्तार का कहर, 3 की मौत

0

गुजरात में गांधीनगर के रांदेसन इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें तेज रफ्तार टाटा सफारी कार ने सर्विस रोड पर चलते राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को बेरहमी को टक्कर मार दी. यह भीषण हादसा भाईजीपुरा से सिटी प्लस की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ.

गुजरात के गांधीनगर में रफ्तार के कहर का एक खौफनाक मंजर सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे 5 लोगों को बेरहमी से रौंद दिया.इस दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने इस भीषण दुर्घटना की भयावहता को उजागर कर दिया है.

यह दिल दहला देने वाला हादसा गांधीनगर के रांदेसन इलाके में भाईजीपुरा से सिटी प्लस की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ. एक तेज रफ्तार टाटा सफारी कार ने सर्विस रोड पर पैदल चल रहे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी.

इस भयावह टक्कर में एक महिला और दो अन्य लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.हादसे के बाद कार चालक को भागते देख स्थानीय लोग भड़क उठे. आक्रोशित भीड़ ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची.

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार हितेश पटेल के नाम पर पंजीकृत है. पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि ड्राइवर कौन था और इस लापरवाही के पीछे क्या वजह थी.

UP : शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन गहने लेकर घर से हुई फरार, खेतों में ड्रोन उड़ाकर की खोजबीन

0

राठ कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी दयाराम सैनी ने बताया कि कुछ लोगों के बहकावे में आकर उसने 90 हजार रुपये देकर अपने पुत्र राहुल सैनी की शादी कानपुर नगर के रेवना की एक महिला से कराई थी.

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में कागजी लिखापढ़ी में हुई शादी के तीसरे दिन नई नवेली दुल्हन बुधवार की देर रात दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर फरार हो गई है. ससुराली प्रीति भोज की तैयारी में लगे हुए थे और सुबह जब सोकर उठे तब उन्हें दुल्हन लापता मिली. घर में रखा कैश और जेवर गायब था.

इससे ससुराल में हड़कंप मच गया और गांव में चर्चा हुई तो ग्रामीण दुल्हन की खोज में लग गए. गन्ने के खेतों में दुल्हन के पहने हुए कपड़े मिले हैं, करीब दो घंटे तक खेतों में ड्रोन उड़ाकर दुल्हन की खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इस घटना की तहरीर थाने में दी गई है.

राठ कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी दयाराम सैनी ने बताया कि कुछ लोगों के बहकावे में आकर उसने 90 हजार रुपये देकर अपने पुत्र राहुल सैनी की शादी कानपुर नगर के रेवना की एक महिला से कराई थी. राहुल कि शादी से घर वाले खुश थे और गांव वालों को प्रीतिभोज की तैयारी की जा रही थी. मंगलवार की रात दुल्हन दरवाजे की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गई. सुबह जब परिजन जागे तो दुल्हन के ना मिलने पर अफरातफरी मच गई.

गांव में चर्चा हुई तो ग्रामीणों का हुजूम लग गया और दुल्हन की तलाश शुरू कर दी गई. इसके लिए ड्रोन का भी सहारा लिया गया, करीब दो घंटे तक ग्रामीण खेतों के ऊपर ड्रोन उड़ाते रहे, मगर दुल्हन का कुछ पता नहीं चला. गुरुवार को दिन में गांव से बाहर गन्ने के खेत में दुल्हन के रात में पहने हुए कपड़े मिले. गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में तड़के दो बजे के आसपास दुल्हन तेजी से अकेले जाते हुए भी दिखाई दी.

पीड़ित दयाराम का कहना है कि दुल्हन मंगलसूत्र, बिछिया, पायलें सहित 80 हजार के जेवरात और प्रीतिभोज के लिए रखे 50 हजार रुपये लेकर चंपत हुई है. दयाराम का कहना है कि दुल्हन को भगाने में बिचौलियों की भूमिका है. शादी के पहले कुछ दिन वह उन्हीं के घर रह रही थी. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने जांच-पड़ताल की. इस संबंध में इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि यूपी 112 में सूचना दी गई थी. पुलिस जांच कर रही है अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

 

- Advertisement -

News of the Day