Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 489

UP : सीएम योगी ने मानसरोवर मंदिर में की भगवान शिव की आराधना, प्रदेशवासियों के खुशहाली की प्रार्थना

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की प्राचीन मानसरोवर मंदिर रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान सांसद रविकिशन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे.

पावन सावन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, सावन शिवरात्रि (बुधवार) को गोरक्षपीठाधीश्वर व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की. प्राचीन मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद जल, गोदुग्ध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया. साथ ही सभी की सुख-समृद्धि की कामना की.

गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया. रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया. उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की.

इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि भी उपस्थित रहे.सभी ने आज सावन की शिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है.दरअसल, आज सावन मास की शिवरात्री है, आज सभी कांवड़िया भगवान का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में पहुंच रहे हैं. हिंदू धर्म में कांवड़ यात्रा को विशेष महत्व दिया गया है. हालांकि सावन पूरा महीना ही भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है.

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी पहुंचकर भगवान काशी विश्वनाथ की पूजा-आराधना की थी. योगी आदित्यनाथ ने समय-समय पर काशी विश्वनाथ मंदिर तो कभी आयोध्या के राम मंदिर रामलला के दर्शन के लिए पहुंते रहते हैं.

ENTERTAINMENT : ‘दोनों को साथ देखकर ही लग रहा डर’, काजोल-ट्विंकल के अपकमिंग शो से घबराए अक्षय कुमार

0

काजोल और ट्विंकल खन्ना एक ब्रांड न्यू शो में साथ आ रही हैं. टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ नाम के इस शो को लेकर अक्षय कुमार ने बड़ा मजेदार रिएक्शन दिया है.प्राइम वीडियो के एक ब्रांड न्यू टॉक शो में काजोल और ट्विंकल खन्ना पहली बार पर्दे पर साथ नज़र आएंगी. ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ नाम के इस शो को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. वहीं अक्षय कुमार ने भी ट्विंकल खन्ना और काजोल के इस शो को लेकर मजेदार रिएक्शन दिया है.

जैसा कि उम्मीद थी, अक्षय कुमार ने काजोल और ट्विंकल के टॉक शो को लेकर फनी रिएक्शन दिया है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “पोस्टर पर आप दोनों को साथ देखकर ही डर लग रहा है, असल शो में मची अफ़रा-तफ़री की कल्पना भी नहीं कर सकता.” हालांकि खिलाड़ी कुमार ने ये खुलासा नहीं किया कि वह शो में बतौर गेस्ट शामिल होंगे या नहीं.

बता दे कि मंगलवार को, प्राइम वीडियो ने “टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल खन्ना” नाम के एक नए टॉक शो की अनाउंसमेंट की थी. अपकमिंग शो के पोस्टर में काजोल और ट्विंकल पर्दे के पीछे से झांकती हुई, हैरान-परेशान दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही ओटीटी दिग्गज ने कैप्शन मे लिखा है, “उन्हें चाय मिल गई है, और अब बहुत कुछ छूट रहा है.” वहीं फैंस ने भी तुरंत ही शो में अजय देवगन और अक्षय कुमार को पहले गेस्ट के रूप में देखने की इच्छा जाहिर की, और यहां तक कि होस्ट से उन्हें रोस्ट करने की रिक्वेस्ट भी की.

बनिजय एशिया द्वारा निर्मित, इस शो में बॉलीवुड के सबसे बड़े नामों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल को एक शानदार और बेबाक टॉक शो के रूप में प्रेजेंट किया जा रहा है, जिसमें दोनों कलाकार सबसे दिलचस्प टॉपिक्स पर अपने व्यूज देंगीं. इस शो की रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है.

 

HIMACHAL : शिमला में निजी स्कूलों को बम की धमकी से मचा हड़कंप, करवाया गया खाली

0

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया. मेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद बम डिस्पोजल टीम भेजी गई. तीन घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद कुछ नहीं मिला.हिमाचल प्रदेश के शिमला में निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया. सुबह मेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई. मौके के बम डिस्पोजल टीम भेजी गई.कुछ स्कूलों में बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकाला गया. बम निरोधक दस्ते ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इसके बाद तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद कुछ नहीं मिला.

 

इस पूरे मामले में अब तक फिलहाल स्कूलों में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. इसके बाद सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद बच्चों को कक्षाओं में भेज दिया गया है. सभी कक्षाएं सामान्य रूप से चल रही हैं. शिमला के प्रतिष्ठित निजी स्कूलों सेंट एडवर्ड, सीक्रेट हार्ट स्कूल, सरस्वती पैराडाइज स्कूल और शिमला पब्लिक स्कूल सहित अन्य निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली.

हिमाचल प्रदेश में इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश सचिवालय, हाई कोर्ट, जिला अदालतों को भी उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं. धमकियां मिलने के बाद सर्च में यहां भी कुछ नहीं मिला था. साथ ही सबसे हैरानी की बात है कि बार बार इस तरह की धमकियां मिलने के बाबजूद सुरक्षा एजेंसियां धमकी देने वालों तक नहीं पहुंच पाई हैं.

 

UP : गोरखपुर में पुलिस ट्रेनिंग में आईं महिला रिक्रूट्स बोलीं- हम खुले मे नहा रहे हैं, बाथरूम में कैमरा लगाने के आरोप

0

यूपी के गोरखपुर में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के बाद चयनित महिलाएं ट्रेनिंग के लिए आईं हैं. इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया और वहीं खराब व्यवस्था का आरोप लगाया है.यूपी के गोरखपुर में पुलिस ट्रेनिंग में आईं महिला रिक्रूट्स ने जमकर हंगामा किया है, वहीं उन्होंने बाथरूम में कैमरे लगे होने का भी आरोप लगाया है. मामले की सूचना मिलमे के बाद अधिकारियों ने समझा-बुझाकर अंदर किया.

बता दें महिला रिक्रूटर्स ने अव्यवस्था का भी आरोप लगाया है. बिछिया के 26वीं वाहिनी पीएसी में 600 महिला रिक्रूट्स की ट्रेनिंग चल रही है. इस दौरान महिला रिक्रूटर्स ने हंगामा करते हुए खुले में नहाने और अव्यवस्था का आरोप मढ़ा है.जिससे नाराज महिलाएं गेट के बाहर आकर प्रदर्शन करने लगी.गोरखपुर के बिछिया स्थित पीएसी कैंपस में बुधवार सुबह करीब 8 बजे 600 महिला रिक्रूटर्स हंगामा करने लगीं. इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से ट्रेनिंग करने आईं महिला रिक्रूटर्स ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही अव्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.

वहीं इस मामले को लेकर बहुत सी रिक्रूट्स हंगामा करते हुए रोने और चिल्लाने लगीं, कई महिलाओं ने गेट के बाहर ही अपनी परेशानी सुनाई. वीडियो में साफतौर पर रोते हुए और गुहार लगाते हुए देखा जा सकता है.ट्रेनिंग लेने आईं महिला रिक्रूट्स ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने बाथरूम (खुले बरामदे में भी टेंट से ढककर नहाने की व्यवस्था वाली जगह) में कैमरे लगे होने का आरोप लगाया है. साथ ही कैंपस में खराब व्यवस्था को भी उजागर किया है.

मामले को तूल पकड़ते देख हंगामे की सूचना पर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के ट्रेनर और पुलिस अधिकारी पीएसी कैंपस में पहुंच गए. जिसके बाद महिला रिक्रूट्स को समझाने का प्रयास कर अंदर ले गए. हालांकि अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.एक महिला रिक्रूट्स ने वीडियो के जरिए सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जब यहां व्यवस्था नहीं थी तो फिर क्यों बुलाया गया. कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि न पीने के लिए पानी है, न ही बिजली है. उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि हमें ट्रेनिंग सेंटर वापस चाहिए.

आगे बात करते हुए बताया कि हम लोग खुले में नहा रहे हैं, आसपास आदमी आ जा रहे हैं. एक अन्य महिला ने बताया कि यहां पर बाथरूम तक नहीं बना है और कहा कि यहां के प्रभारी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं.

लखनऊ के आईजी पीएसी सेंट्रल जोन डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि बाथरूम में कैमरा लगा होने की बात सामने आई थी. यह आरोप जांच में पूरी तरह से असत्‍य और तथ्‍यविहीन पाया गया. एक पीटीआई के द्वारा अभद्रता करने की बात संज्ञान में आई है. जिसको निलंबित कर दिया गया है. यूपी पुलिस के लिए महिला आरक्षियों की ट्रेनिंग को सुरक्षित और उच्‍च कोटि की करना उत्‍तर प्रदेश पुलिस को करना प्राथमिकता है. इसके साथ अनुशास‍नहीनता और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्‍ती से कार्रवाई की जाएगी.

इस मामले पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी. सोशल मीडिया साइट एक्स पर खबर की कतरन शेयर करते हुए कन्नौज सांसद ने लिखा कि गोरखपुर से महिला पुलिस रिक्रूट्स के ट्रेनिंग सेंटर की बदइंतज़ामी के दुर्भाग्यपूर्ण समाचार आ रहे हैं. न बिजली है, न पानी, न गरिमापूर्ण स्नानालय. जब मुख्य नगरी का ये हाल है तो शेष का क्या कहना. नारी वंदना भाजपा का जुमला है.

उधर, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ के आईजी पीएसी सेंट्रल जोन डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि 26वीं वाहिनी पीएसी में रिक्रूट महिला आरक्षियों द्वारा कुछ समस्‍याएं सामने रखी गईं. इन्‍हें सीनियर अधिकारियों द्वारा तत्‍काल संज्ञान में लिया ग्रया. इसमें तत्‍परता से जांच की गईं. इसमें पाया गया कि कुछ तकनीकी कारणों की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी. इस कारण जल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है. अधिकारियों के द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्‍या का निस्‍तारण कर लिया गया है. विद्युत विभाग से वार्ता करके विद्युत आपूर्ति को सही कर दिया गया है.

UP : पुलिस स्टेशन की तीसरी मंजिल पर पहुंचा सांड, बेहोश कर उतारना पड़ा

0

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सांड पुलिस स्टेशन की तीसरी मंजिल तक पहुंच गया. यह घटना देखकर पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग दंग रह गए. किसी को समझ नहीं आया कि सांड सीढ़ियां चढ़कर इतनी ऊंचाई तक कैसे पहुंचा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची. सांड को नीचे उतारने के लिए करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा. चूंकि सांड गुस्से में था और इधर-उधर दौड़ रहा था, इसलिए उसे काबू में करना काफी मुश्किल हो गया. टीम ने आखिरकार सांड को बेहोश करने का फैसला किया. इंजेक्शन देकर सांड को बेहोश किया गया और फिर रस्सियों की मदद से सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा गया.

इस दौरान आसपास के लोग और राहगीर भी पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए. हर कोई इस अजीब घटना का वीडियो और फोटो अपने मोबाइल से बनाने में जुट गया. देखते ही देखते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सांड किसी तरह पुलिस स्टेशन के परिसर में घुस गया और सीढ़ियों के जरिए ऊपर चढ़ गया. शुरुआत में पुलिसकर्मी भी उसे भगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह और ज्यादा चढ़ता चला गया.नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे आवारा पशु अक्सर सड़कों पर घूमते रहते हैं. फिलहाल सांड को सुरक्षित पकड़कर शहर से दूर छोड़ा गया है. इस घटना ने न केवल लोगों को हैरान किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

 

GUJARAT : गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार, काफी समय से थे एक्टिव

0

एटीएस डीआईजी सुनील जोश ने बताया कि ये चारों अल-कायदा की विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहे थे. आतंकी पिछले काफी समय से एक्टिव थे.गुजरात एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस डीआईजी सुनील जोश ने इसको लेकर जानकारी दी. इनमें से दो को गुजरात, एक को दिल्ली और एक आतंकवादी को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है.

ये चारों अल-कायदा की विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहे थे. आतंकी पिछले काफी समय से एक्टिव थे. गुजरात एटीएस को एक टिप ऑफ मिला था. उसके बाद एटीएस ने जांच शुरू की. बाकायदा एक ऑपरेशन चलाया गया और उसके बाद गिरफ्तार किया गया.

 

ENTERTAINMENT : सलमान खान की बालकनी पर क्यों लगा बुलेट प्रूफ ग्लास? एक्टर ने बताई वजह

0

सलमान हर साल की तरह ईद के मौके पर अपने परिवार के साथ बालकनी में आए और फैंस को इशारे से सलाम किया. फर्क सिर्फ इतना था कि इस बार सामने बुलेटप्रूफ शीशा लगा था. ये देख हर कोई शॉक हो गया.

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. इसी वजह से उनकी सिक्योरिटी की पूरी तरह से टाइट की गई है. वो ना सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड्स से घिरे रहते हैं बल्कि उनके घर की बालकनी में भी बुलेट प्रुफ ग्लास लगाए गए हैं. अब सलमान ने ऐसा करने के पीछे की असली वजह बताई है.

सलमान हर साल की तरह ईद के मौके पर अपने परिवार के साथ बालकनी में आए और फैंस को इशारे से सलाम किया. फर्क सिर्फ इतना था कि इस बार सामने बुलेटप्रूफ शीशा लगा था. ये देख हर कोई शॉक हो गया. जब पूछा गया कि ये कदम क्यों उठाया गया, तो TOI से बातचीत में सलमान ने कहा कि ”ये कोई डर के कारण नहीं है. पहले कई बार कुछ फैंस यहां बालकनी पर चढ़कर भी सो जाते थे, इसलिए उस जगह को ढकना पड़ा.”

इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि फैंस हर साल सलमान के घर के बाहर हजारों की तादाद में इकट्ठा होते हैं. हर कोई उनकी एक झलक को तरसता है. ऐसे में जब सलमान बालकनी में आकर उन्हें ईद की बधाई देते हैं, तो हर किसी का दिन बन जाता है. लेकिन इस साल की ईदी सलमान की तरफ से अलग तरीके से मिली. मुंबई में उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर गोलीबारी की घटना हुई. इसके बाद उनके घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई. वहां बुलेट प्रुफ ग्लास लगा दिया गया. इस वजह से सलमान ने इसके पीछे से सभी फैंस को ग्रीट किया और उन्हें ईदी दी.

फिलहाल, सलमान अपनी नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. ये फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष, जिसमें कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू शहीद हुए थे, पर बेस्ड है. सलमान इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म की तैयारी के बारे में उन्होंने कहा कि इस उम्र में एक्शन सीन्स की ट्रेनिंग बहुत मुश्किल होती जा रही है. उन्होंने बताया कि “हर साल फिजिकली इतना मुश्किल हो जाता है.”

सलमान इस रोल के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं. वो न सिर्फ यूनिफॉर्म का वजन उठा रहे हैं, बल्कि असली चुनौती है लेह की ऊंचाई पर शूटिंग करना, मुश्किल जगहों पर काम करना, और एक राष्ट्र नायक के चरित्र को जस्टिस दिलाना. फिल्म की पूरी टीम जोर-शोर से इस पर काम कर रही है और फिल्म को 2026 में रिलीज किए जाने की उम्मीद है.

WORLD : भारत-पाकिस्तान जंग पर फिर बोले डोनाल्ड ट्रंप’ ,दोनों एटम बम वाले शक्तिशाली देश हैं, कौन जाने क्या अंजाम होता?’

0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि इस जंग में पांच प्लेन मार गिराए गए. यह लड़ाई आगे-पीछे, आगे-पीछे, आगे-पीछे होती रही. मैंने उन्हें फोन किया और कहा, ‘सुनिए, अब और व्यापार नहीं. अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका अच्छा नहीं होगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया ‘युद्ध’ को रुकवाया. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच का संघर्ष “संभवतः परमाणु युद्ध में बदलने वाला था.”

व्हाइट हाउस में कांग्रेस सदस्यों के साथ एक स्वागत समारोह में उन्होंने कहा, “हमने भारत और पाकिस्तान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के बीच युद्ध रोक दिए.”7 मई को भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. और पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी कैंपों पर हमला किया.

पाकिस्तान की अपनी ही मिसाइल से भयानक तबाही होते-होते बची, न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास गिरी शाहीन-3
ट्रंप ने इस हमले का जिक्र कांग्रेस सदस्यों के साथ करते हुए कहा, “उन्होंने पांच विमान मार गिराए और यह लड़ाई आगे-पीछे, आगे-पीछे, आगे-पीछे होती रही. मैंने उन्हें फोन किया और कहा, ‘सुनिए, अब और व्यापार नहीं. अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका अच्छा नहीं होगा. वे दोनों शक्तिशाली परमाणु बम संपन्न देश हैं, और कौन जाने इसका अंजाम क्या होता. मैंने इसे रुकवा दिया.”

उन्होंने स्वयं ही अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा, “हमने उन टकरावों को रोका जो संभवतः युद्ध में परिणत हो सकता था. हम ऐसा अमेरिका की ओर से कॉम्पलिमेंट के रूप में करते हैं, क्या आपको लगता है कि बाइडेन ऐसा करते? मुझे नहीं लगता. क्या आपको लगता है कि उन्होंने कभी इनमें से किसी देश के बारे में सुना होगा? मुझे नहीं लगता.”

राष्ट्रपति ट्रंप ने बार-बार कहा है कि उन्होंने व्यापार के ज़रिए भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रुकवाया है. ट्रंप ने पिछले शुक्रवार को पहली बार कहा कि लड़ाई के दौरान “पांच जेट मार गिराए गए.” हालांकि उन्होंने किसी देश का जिक्र नहीं किया.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सीनेटरों के लिए आयोजित एक रात्रिभोज के दौरान अपनी टिप्पणी में कहा था, “भारत-पाकिस्तान के बीच ये हो रहा था. विमानों को हवा में ही मार गिराया जा रहा था, पांच, चार या पांच. लेकिन मुझे लगता है कि असल में पांच जेट मार गिराए गए थे… स्थिति और भी बदतर होती जा रही थी, है ना? ऐसा लग रहा था कि ये आगे भी जारी रहेगा, ये दो गंभीर परमाणु संपन्न देश हैं और एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे.

10 मई के बाद से, जब ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान वाशिंगटन की मध्यस्थता में के बाद “पूर्ण और तत्काल” युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं, ट्रंप ने कई मौकों पर अपना दावा दोहराया है कि उन्होंने तनाव का “समाधान” करने में मदद की और उन्होंने परमाणु संपन्न दक्षिण एशियाई पड़ोसियों से कहा कि यदि वे संघर्ष को रोक देते हैं तो अमेरिका उनके साथ “बहुत सारा व्यापार” करेगा.

राष्ट्रपति ट्रंप के दावे पर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बयान आया था. विक्रम मिसरी ने पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर हुई लंबी बातचीत का हवाला देते हुए कहा था कि पीएम मोदी ने ट्रंप को स्पष्ट रूप से बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद के दिनों में “किसी भी समय” किसी भी स्तर पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील या भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका द्वारा मध्यस्थता के किसी प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं हुई थी.

विक्रम मिसरी ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने दृढ़ता से कहा था कि भारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता और न ही कभी करेगा. विक्रम मिसरी ने कहा था कि सैन्य कार्रवाई रोकने पर चर्चा भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बातचीत हुई थी और इसकी शुरुआत पाकिस्तान के अनुरोध पर हुई थी.

इस लड़ाई में उन्होंने पांच विमान मार गिराए और यह लड़ाई आगे-पीछे, आगे-पीछे, आगे-पीछे होती रही. मैंने उन्हें फोन किया और कहा, ‘सुनिए, अब और व्यापार नहीं. अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका अच्छा नहीं होगा. वे दोनों शक्तिशाली परमाणु बम संपन्न देश हैं, और कौन जाने इसका अंजाम क्या होता.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ता से कहा था कि भारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता और न ही कभी करेगा. सैन्य कार्रवाई रोकने पर चर्चा भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच हुई थी और इसकी शुरुआत पाकिस्तान के अनुरोध पर हुई थी.

 

NATIONAL : भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF का बड़ा एक्शन… तस्करी की कोशिश नाकाम, 89 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

0

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी की कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने नाकाम कर दिया है. बीएसएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 89.4 किलो गांजा बरामद किया. यह बरामदगी उत्तर 24 परगना और नदिया जिलों में अलग-अलग जगहों पर की गई.

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. जवानों ने यहां करीब 89.4 किलोग्राम गांजा की तस्करी को नाकाम किया है. यह कार्रवाई उत्तर 24 परगना और नदिया जिलों में की गई, जहां BSF की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की.

एजेंसी के अनुसार, BSF के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बॉर्डर के पास तस्करी की नीयत से मूवमेंट कर रहे हैं. इस पर 143वीं बटालियन के जवानों ने अमूदिया सीमा चौकी के पास चार से पांच संदिग्ध लोगों को रोकने की कोशिश की. BSF ने गैर-घातक पंप एक्शन गन (PAG) से चेतावनी के रूप में फायरिंग की, जिसके बाद सभी तस्कर अपने बोरे छोड़कर भाग खड़े हुए. जब जवानों ने इलाके की तलाशी ली तो वहां से 56 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.

इसके अलावा, BSF ने दो अन्य ऑपरेशनों में भी गांजा की बड़ी खेप पकड़ी. 11वीं बटालियन के बोरिपोटा और रानीनगर सीमा चौकियों से 28.4 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया. वहीं, 32वीं बटालियन के गेड़े बॉर्डर आउटपोस्ट पर एक अलग ऑपरेशन में 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

BSF अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए कुल 89.4 किलोग्राम गांजा को प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दिया गया है. इस तरह की तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए सीमा पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है. गौरतलब है कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं. तस्कर अक्सर सीमावर्ती इलाकों में तस्करी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन BSF की सतर्कता के चलते उनके मंसूबों पर पानी फिर जाता है.

NATIONAL : पत्नी ने चाकू से काट डाली पति की जीभ, झगड़ा करने की दी सजा

0

गंभीर रूप से घायल शख्स को खिजरसराय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है. यहां उसका इलाज चल रहा है.गया के खिजरसराय थाना क्षेत्र के मंडई गांव में बुधवार को अजीबो गरीब घटना सामने आई. बताया जा रहा है कि मंडई गांव के रहने वाले छोटे दास का अपनी पत्नी से आपसी विवाद हो रहा था. झगड़ा के दौरान पत्नी ने अपने की पति छोटे दास की जीभ को ही तेज धारदार चाकू से काट दिया.

 

गंभीर रूप से घायल छोटे दास को खिजरसराय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है. यहां उसका इलाज चल रहा है. अक्सर छोटे विवाद को लेकर पति पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होते रहता है. झगड़ा से तंग से पत्नी ने ऐसा खौफनाक घटना को अंजाम दिया है.

घटना सोमवार देर रात की है, जब दोनों की लड़ाई घर पर ही हो रहा थी. इसी दौरान पत्नी ने घटना को अंजाम दिया है. जीभ के काटने के बाद मुंह से निकलते खून को देख आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मौके पर उसकी पत्नी भी साथ में थी. अस्पताल परिसर में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

इस मामले में अभी तक खिजरसराय थाना में कोई लिखित शिकायत का आवेदन नहीं दिया गया है. अगर आवेदन आता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं खिजरसराय स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मीना राय ने बताया कि जीभ कटा हुआ एक व्यक्ति घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर किया गया है.

 

- Advertisement -