Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 490

NATIONAL : एअर इंडिया की फ्लाइट में टेकऑफ के बाद आई तकनीकी खराबी, कोझीकोड से दोहा जा रहा विमान लौटा

0

Air India की कोझिकोड से दोहा जाने वाली फ्लाइट को टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते वापस कोझिकोड लौटना पड़ा. फ्लाइट Boeing 737 थी और सुबह 9:17 पर टेकऑफ हुई थी. यात्रियों को रिफ्रेशमेंट्स दिए गए और वैकल्पिक विमान से फ्लाइट रवाना की गई.

Air India Express की कोझिकोड से दोहा जाने वाली फ्लाइट IX375 को टेकऑफ के कुछ समय बाद ही तकनीकी खामी की वजह से वापस कोझिकोड एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा. यह फ्लाइट सुबह 9:17 बजे CCJ (कोझिकोड कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट) से रवाना हुई थी. विमान Boeing 737 था, जिसे सुरक्षा कारणों से मिड-एयर में ही डायवर्ट कर वापस लौटना पड़ा.

Air India Express के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी, “हमारी ए फ्लाइट टेकऑफ के बाद तकनीकी कारणों से कोझिकोड लौट आई. यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए तुरंत वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई, देरी के दौरान रिफ्रेशमेंट्स भी उपलब्ध कराए गए. फ्लाइट फिर से रवाना हो चुकी है. हमें हुई असुविधा के लिए खेद है, लेकिन हम दोहराते हैं कि हमारी हर प्रक्रिया में सेफ्टी सबसे अहम है.”

Air India के लिए यह हफ्ता कुछ मुश्किलों से भरा रहा, लेकिन राहत की बात ये रही कि तीनों घटनाओं में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

मंगलवार को, हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आई Air India फ्लाइट AI 315 में उस वक्त आग लग गई, जब विमान ने लैंड कर लिया था और पैसेंजर्स बाहर निकलने ही वाले थे. ये आग विमान के Auxiliary Power Unit (APU) में लगी, जो कि विमान को पार्किंग के दौरान बिजली सप्लाई करता है. सिस्टम डिजाइन के मुताबिक APU ने खुद को ऑटोमैटिक शटडाउन कर लिया और स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया.

सोमवार को, दिल्ली से कोलकाता जा रही फ्लाइट AI 2403 को टेक-ऑफ से ठीक पहले रोकना पड़ा. टेक-ऑफ रोल के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला, और कॉकपिट क्रू ने तुरंत रिएक्ट करते हुए विमान को रोक दिया. फ्लाइट में मौजूद 160 पैसेंजर्स को सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत विमान से उतार दिया गया. बाद में उसी दिन शाम को फ्लाइट कोलकाता के लिए रवाना हो गई.

कोच्चि से मुंबई आ रही फ्लाइट AI 2744 ने जब मुंबई एयरपोर्ट पर बारिश के दौरान लैंड किया, तो विमान रनवे से थोड़ा हटकर उतर गया. भारी बारिश के चलते लैंडिंग चुनौतीपूर्ण थी और Airbus A320 (VT-TYA) के एक इंजन को हल्का नुकसान भी पहुंचा. इसके बावजूद, सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया.

AHMEDABAD : जेल में शुरू हुआ प्यार, सड़क पर खूनखराबा… अहमदाबाद में प्रेमी जोड़े ने होमगार्ड की चाकू मारकर की हत्या

0

अहमदाबाद के शाहपुर में होमगार्ड जवान किशन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी बदरुद्दीन शा और उसकी प्रेमिका नीलम प्रजापति को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों जेल में मिले थे और साथ रहने लगे थे. हत्या के बाद वे फरार हो गए थे, लेकिन तकनीकी जांच से पकड़ में आ गए. दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

अहमदाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक होमगार्ड जवान की खुलेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान किशन के रूप में हुई है, जो ड्यूटी से लौट रहा था. वारदात शाहपुर इलाके में हुई जहां आरोपी प्रेमी जोड़ा बदरुद्दीन शा (22) और नीलम दीपक प्रजापति (25) किशन के सामने से गुजर रहे थे.

इस दौरान अचानक बदरुद्दीन ने उस पर हमला कर दिया और कहा, मेरी बीवी की तरफ क्यों देखता है? फिर चाकू से वार कर दिया. घायल किशन को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने तेजी से जांच शुरू की और टेक्निकल एनालिसिस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ ही घंटों में नरोड़ा इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में सामने आया कि बदरुद्दीन और नीलम की मुलाकात पांच साल पहले जेल में हुई थी. वहीं से दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुए. जेल से छूटने के बाद दोनों साथ रहने लगे और अपराधों की दुनिया में फिर सक्रिय हो गए. बदरुद्दीन के खिलाफ 14 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, डकैती, हमला और हथियार रखने जैसे अपराध शामिल हैं.

वहीं, नीलम के खिलाफ भी चोरी और हिंसक वारदातों के 5 मामले दर्ज हैं. दोनों आदतन अपराधी हैं और अक्सर अपनी पहचान और ठिकाने बदलते रहे ताकि गिरफ्तारी से बच सकें. पुलिस ने इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए हत्या के साथ अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

RAJASTHAN : घर में घुसे लुटेरे, सोती हुई महिला के जेवर छीनकर हत्या की कोशिश

0

राजस्थान के पाली जिले में एक घर में घुसकर नकाबपोश लुटेरों ने बुजुर्ग महिला से जेवर लूटने का प्रयास किया. घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. लुटेरे महिला की आधी कंटी और झुमके लूट ले गए. विरोध करने पर महिला को चादर से दबाकर मारने की कोशिश भी की गई.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राजस्थान के पाली जिले से घर में घुसकर लूट और जान से मारने की कोशिश का डरा देने वाला मामला सामने आया है. ये पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई. हुआ ऐसा कि बगड़ी के नो पुलिया के पास बेरा कागो की ढिमडी पर एक बुजर्ग अमरती देवी घर के हाल में सो रही थी. तभी अचानक रात एक बजे के आसपास एक गाड़ी में चार पांच लुटरे आए. सभी के चेहरों पर नकाब था.

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि घर में घुसते ही उन्होंने सोती हुई महिला की कंटी (एक तरह का गले में पहनने वाले जेवर) तोड़ने की कोशिश की. इस लूट में वे महिला की आधी कंटी व कान के झुमके तोड़कर फरार हो गए। एकाएक महिला कुछ समझ न पाई. जब महिला ने युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसको चदर से दबाकर मारने का भी प्रयास किया. आखिरकार महिला चारपाई से गिर जाती है और लुटेरे भाग निकलते हैं.

सुबह जानकारी मिलने पर परिजन और गांव के लोग जुटे और पुलिस को सुचना दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बता दें कि किसी बुजुर्ग को घर में अकेला जानकर लूट का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे कई केस सामने आते रहे हैं जिसमें बुजुर्ग महिला पुरुष या फिर कपल के साथ लूट मचाई गई हो.

BUSINESS : पतंजलि आयुर्वेद क्यों बना भारत के लाखों परिवारों का भरोसेमंद ब्रांड? कंपनी ने गिनाईं खासियतें

0

पतंजलि स्वदेशी और आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए जाना जाता है. कंपनी का दावा है कि यह ब्रांड आयुर्वेद, किफायती कीमतों, वैज्ञानिक अनुसंधान और सामाजिक योगदान के मिश्रण के कारण भरोसेमंद है.

पतंजलि का दावा है कि भारत में जब बात स्वदेशी और आयुर्वेदिक उत्पादों की आती है तो पतंजलि आयुर्वेद का नाम सबसे पहले ज़ुबान पर आता है. कंपनी ने बताया कि बाबा रामदेव द्वारा स्थापित यह ब्रांड आज लाखों भारतीय परिवारों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है. पतंजलि ने कई खासियतें बताई हैं जो इसको इतना भरोसेमंद बनाती है? आइए इसकी वजहों को समझते हैं.

कंपनी का दावा है, ”पतंजलि ने आयुर्वेद को आधुनिकता के साथ जोड़कर भारतीय उपभोक्ताओं का दिल जीता है. हमारे उत्पाद, जैसे शैंपू, टूथपेस्ट, खाद्य तेल और स्वास्थ्य पेय, रासायनिक तत्वों से मुक्त हैं. ये उत्पाद प्राकृतिक और शुद्ध सामग्री से बनाए जाते हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं. यह दृष्टिकोण उन उपभोक्ताओं को आकर्षित करता है जो रासायनिक उत्पादों से बचना चाहते हैं.”

कंपनी का कहना है, ”पतंजलि के उत्पादों की एक बड़ी खासियत उनकी किफायती कीमत है. बाज़ार में उपलब्ध अन्य ब्रांड्स की तुलना में पतंजलि के उत्पाद सस्ते और गुणवत्तापूर्ण हैं. इससे मध्यम और निम्न-आय वर्ग के परिवारों के लिए ये आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं. उदाहरण के लिए, पतंजलि का गुलाब शरबत या केश कांति शैंपू न केवल प्रभावी है, बल्कि हर जेब के लिए उपयुक्त भी है.”

कंपनी का दावा है, ”पतंजलि ने अपने उत्पादों की गुणवत्ता को साबित करने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान पर भी ध्यान दिया है. कंपनी के अपने अनुसंधान प्रयोगशालाएं हैं, जहां हर उत्पाद की जांच की जाती है. यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण उपभोक्ताओं में विश्वास जगाता है कि वे जो इस्तेमाल कर रहे हैं, वह सुरक्षित और प्रभावी है.”

कंपनी ने बताया, ”पतंजलि अपने उत्पादों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर पेश करता है. यह उपभोक्ताओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का अहसास दिलाता है. बाबा रामदेव की छवि, जो एक योग गुरु और आयुर्वेद के जानकार के रूप में है, इस विश्वास को और मजबूत करती है. कंपनी का दावा है कि वह अपने मुनाफे को परोपकार और सामाजिक कार्यों में लगाती है, जो इसे और भरोसेमंद बनाता है.”

कंपनी का दावा है, ”पतंजलि सिर्फ़ एक FMCG कंपनी नहीं है; यह एक आंदोलन बन चुका है. इसके उत्पादों की रेंज में खाद्य पदार्थ, सौंदर्य प्रसाधन, स्वास्थ्य पूरक और यहाँ तक कि शैक्षिक और स्वास्थ्य संस्थान शामिल हैं. पतंजलि योगपीठ, विश्वविद्यालय और गुरुकुल जैसे संस्थान प्राचीन भारतीय ज्ञान को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़ते हैं. यह व्यापक दृष्टिकोण इसे एक सामाजिक मिशन की तरह बनाता है.”

कंपनी ने बताया, ”पतंजलि को कई सर्वेक्षणों में भारत का सबसे भरोसेमंद FMCG ब्रांड माना गया है. उपभोक्ताओं का कहना है कि इसके उत्पाद न केवल प्रभावी हैं, बल्कि उनकी जीवनशैली को स्वस्थ और प्राकृतिक बनाते हैं. उदाहरण के लिए, एक उपभोक्ता ने बताया कि केश कांति शैंपू ने उनके तैलीय बालों की समस्या को कम किया. ऐसे अनुभव पतंजलि के प्रति भरोसे को और बढ़ाते हैं.”

 

MAHARASHTRA : महाराष्ट्र के हॉस्टल में आठवीं के छात्र की हत्या… सोते समय दो नाबालिगों ने रस्सी से घोंट दिया गला

0

महाराष्ट्र के जालना से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक आवासीय स्कूल में आठवीं के छात्र की दो नाबालिगों ने गला घोंटकर हत्या कर दी. मामूली कहासुनी के बाद अंजाम इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने दोनों आरोपी नाबालिग छात्रों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र के जालना से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक सरकारी सहायता प्राप्त ट्राइबल इंग्लिश मीडियम स्कूल में 8 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों को हिरासत में लिया है. यह वारदात भोकर्डन तहसील में स्थित एक रेजिडेंशियल स्कूल में हुई, जहां तीनों बच्चे एक साथ पढ़ते थे. सभी बच्चे हॉस्टल में रहते थे.

एजेंसी के अनुसार, जालना के एसपी अजय कुमार बंसल ने बताया कि तीनों बच्चों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. झगड़े के बाद रात को सभी छात्र डिनर कर अपने-अपने बिस्तर पर सोने चले गए, लेकिन उसी रात दो नाबालिग लड़कों ने, जिनकी उम्र 8 और 14 साल बताई जा रही है, सोते समय तीसरे बच्चे का रस्सी से गला घोंट दिया.

अगली सुबह जब छात्र समय पर नहीं उठा तो स्कूल स्टाफ को कुछ शक हुआ. स्टाफ के लोग उसके पास पहुंचे और तुरंत उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. रिपोर्ट में गले पर स्पष्ट रूप से रस्सी के निशान मिले हैं.

घटना की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी नाबालिगों को तुरंत हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद अभिभावकों में डर का माहौल है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या स्कूल प्रशासन को इस पूरे मामले के बारे में पहले से जानकारी थी. इस मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. वहीं, बाल कल्याण समिति भी मामले में जांच कर रही है.

RAJASTHAN : पत्नी को वापस पाने के लिए दी 5 साल के भतीजे की बलि, तांत्रिक के कहने पर खूनी खेल

0

राजस्थान के खैरथल में पांच वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में उसके चाचा मनोज को गिरफ्तार किया गया है. उसने तांत्रिक के कहने पर पत्नी को वापस लाने के लिए भतीजे की बलि दी थी. बच्चे की लाश घास में छिपाई गई थी. पूछताछ में मनोज ने जुर्म कबूल किया है. तांत्रिक सुनील कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

राजस्थान के खैरथल जिले में पुलिस ने पांच साल के एक बच्चे की हत्या का मामला सुलझा लिया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बच्चे की हत्या कथित तौर पर उसके चाचा ने की थी. उसने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल भी कर लिया है.

मुंडावर के एसएचओ महावीर सिंह ने बताया, ‘उसने अपनी अलग रह रही पत्नी को उसके मायके से वापस लाने के लिए एक तांत्रिक के कहने पर बच्चे की बलि देने की बात कबूल की.’ लोकेश नाम के इस बच्चे की कथित तौर पर तीन दिन पहले हत्या कर दी गई थी और बाद में उसका शव एक खाली पड़े घर में घास के ढेर में छिपा दिया गया था.

पुलिस ने सोमवार को आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया. एसएचओ ने बताया कि मनोज की पत्नी किसी विवाद के बाद उसे छोड़कर चली गई थी और वापस लौटने से इनकार कर रही थी. हताश होकर, मनोज ने मदद के लिए एक स्थानीय तांत्रिक सुनील कुमार से संपर्क किया. तांत्रिक ने कथित तौर पर पत्नी को वापस लाने के लिए एक अनुष्ठान के तहत एक बच्चे के खून और लीवर के साथ 12,000 रुपये की मांग की. पुलिस के अनुसार, इसके बाद मनोज ने कथित तौर पर अपने भतीजे को निशाना बनाया.

शनिवार दोपहर, टॉफी दिलाने के बहाने, मनोज कथित तौर पर लोकेश को एक जर्जर इमारत में ले गया. यहां उसने बच्चे की हत्या कर दी और शव को छिपा दिया. पुलिस ने बताया कि शरीर पर चोटों के निशान और कई सिरिंज के निशान भी दिख रहे हैं, जिससे खून निकालने की कोशिश का संकेत मिलता है.
शुरुआत में, मनोज ने कथित तौर पर अपराध स्थल पर रहकर और चिंतित होने का नाटक करके पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. हालांकि, बढ़ते संदेह और विस्तृत जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया और तांत्रिक की संलिप्तता का खुलासा किया. तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

MAHARASHTRA : मुंबई के 5 स्टार होटल में ले जाकर छात्र का यौन शोषण करने वाली महिला टीचर को मिली जमानत, जानें कोर्ट ने क्या कहा

0

शिक्षिका ने कहा कि यह मामला झूठा और दुर्भावनापूर्ण है, जो छात्र की मां के कहने पर दर्ज कराया गया है. शिक्षिका के अनुसार, छात्र उन्हें प्रेम करता था और वह उसके पीछे पड़ा हुआ था.नाबालिग छात्र के यौन शोषण के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार हुई एक नामी स्कूल की शिक्षिका को मुंबई सेशंस कोर्ट से जमानत मिल गई है. मंगलवार को विशेष न्यायाधीश सबीना अल्ताफ मलिक ने आरोपी शिक्षिका को 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी, जिसमें एक या अधिक जिम्मेदार जमानतदार की गारंटी की भी शर्त रखी गई है.

शिक्षिका पर आरोप लगा था कि वह छात्र को फाइव स्टार होटल में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाती हैं, साथ ही उसे शराब भी पिलाती थी. आरोप यह भी था कि टीचर छात्र के साथ पहले कार में संबंध बनाती थीं. कोर्ट ने निर्देश दिया कि शिक्षिका को अपने स्थायी और अस्थायी निवास का प्रमाण, पहचान पत्र और मुंबई में रहने वाले दो जानकार व्यक्तियों का पता व कॉन्टेक्ट डिटेल जमा कराना होगा.

इसके अलावा, कोर्ट ने यह सख्त हिदायत दी है कि आरोपी शिक्षिका पीड़ित से किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं करेंगी. न तो सीधे, न ही परोक्ष रूप से. वे न तो पीड़ित या किसी गवाह को धमकाएंगी, न ही कोई वादा या प्रलोभन देंगी. साथ ही, उन्हें हर सुनवाई की तारीख पर अदालत में उपस्थित रहना होगा और बिना अनुमति मुंबई की सीमा नहीं छोड़ सकेंगी.

उल्लेखनीय है कि आरोपी शिक्षिका पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.जमानत याचिका में शिक्षिका ने कहा कि यह मामला झूठा और दुर्भावनापूर्ण है, जो छात्र की मां के कहने पर दर्ज कराया गया है. शिक्षिका के अनुसार, छात्र उन्हें प्रेम करता था और वह उसके पीछे पड़ा हुआ था. वकील ने कोर्ट में उन हाथ से लिखे नोट्स, संदेशों और बातचीत का उल्लेख किया जो छात्र द्वारा भेजे गए थे, जिनमें उसने शिक्षिका को ‘पत्नी’ कहकर संबोधित किया था और उनका नाम या निकनेम टैटू करवाने की बात भी कही थी.

शिक्षिका की ओर से यह भी कहा गया कि उन्होंने अप्रैल 2024 में स्कूल से इस्तीफा दे दिया था और छात्र से दूरी बनाने की पूरी कोशिश की थी. FIR उस समय दर्ज कराई गई जब छात्र की उम्र 18 वर्ष पूरी होने के करीब थी. शिक्षिका के अनुसार, माता-पिता को डर था कि बालिग होने के बाद वह उनके विरोध के बावजूद शिक्षिका के साथ संबंध बनाए रखेगा. वहीं, अभियोजन पक्ष ने उनकी जमानत याचिका का विरोध किया था.

MP : ‘अब दर्द उठने लगा है, मुझे हेलीकॉप्टर भेजकर उठवा लीजिए,’ सड़क मांगने वाली गर्भवती लीला साहू ने सांसद को याद दिलाया ‘वादा’

0

सीधी सांसद राजेश मिश्रा ने अपने एक बयान में कहा था कि डिलीवरी की तारीख नजदीक आने पर लीला को अस्पताल के लिए ‘उठवा लेंगे.’ अब इसी वादे को मुद्दा बनाकर गर्भवती लीला ने सांसद तक अपनी बात पहुंचाने के लिए वीडियो जारी किया है.

मध्य प्रदेश के सीधी जिले की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने नया वीडियो जारी कर गर्भवती अवस्था में सांसद राजेश मिश्रा से उनका वादा पूरा करने की अपील की है. सांसद ने अपने एक बयान में कहा था कि डिलीवरी की तारीख नजदीक आने पर लीला को अस्पताल के लिए ‘उठवा लेंगे.’ अब इसी वादे को मुद्दा बनाकर गर्भवती लीला ने सांसद तक अपनी बात पहुंचाने के लिए वीडियो जारी किया है.

सीधी जिले के खड्डी खुर्द बगैया टोला की रहने वाली लीला साहू ने सांसद से अपील करते हुए कहा, “अब जरूरत है…आप अपना वादा पूरा कीजिए…वो दिन आ गया, जिस दिन के लिए आप सीना ठोककर कह रहे थे कि हम लीला साहू को उठवा लेंगे…मतलब प्रसव के लिए उठवा लेंगे. अब लीला साहू प्रसव पीड़ा से जूझ रही हैं…वो आपसे अपील कर रही हैं कि सांसद जी, अब हेलीकॉप्टर भेज दीजिए…क्योंकि अब उन्हें दर्द हो रहा है…और यह दर्द प्रसव से पहले वाला है.”

हालांकि, इससे पहले कल सुबह लीला साहू की देवरानी को प्रसव पीड़ा के दौरान एंबुलेंस बुलाई गई, जो उनके घर तक पहुंच गई थी. एंबुलेंस ने लीला की देवरानी को अस्पताल पहुंचाया था.लेकिन लीला साहू सांसद के वादे के पूरा होने का इंतजार कर रही हैं.

सांसद ने सड़क बनवाने का भी वादा किया था, लेकिन अभी तक इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ है. हालांकि, स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने अपने निजी खर्चे पर सड़क का अस्थाई निर्माण शुरू करवाया है.बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू पिछले एक साल से अपने गांव की सड़क के लिए अभियान चला रही हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इस सड़क का निर्माण नहीं हो सका है.

NATIONAL : डिजिटल अरेस्ट में जांच के नाम पर बनाया बेवकूफ,वीडियो कॉल कर दो महिलाओं से उतरवाए कपड़े

0

बेंगलुरु में दो महिलाओं को साइबर अपराधियों ने मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर नग्न होने मजबूर किया. उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ बताकर 9 घंटे धमकाया गया. धोखाधड़ी का पता चलने पर महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

ऑनलाइन फिरौती के एक मामले में बंगलुरु की दो महिलाओं के साथ जो हुआ वह डरा देने वाला है.कुछ साइबर क्रिमिनल्स ने खुद को मुंबई पुलिस को अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर उनके कपड़े उतरवाए और उनका यौन शोषण किया. यह घटना 17 जुलाई, 2025 की है जब पीड़िताओ को कोलाबा पुलिस स्टेशन के अधिकारी होने का दावा करने वाले व्यक्तियों का फोन आया.

फोन करने वालों ने एक महिला पर जेट एयरवेज घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया, और धन शोधन, मानव तस्करी और यहां तक कि हत्या से भी जुड़े होने का आरोप लगाया है. सटीक आधार विवरण का हवाला देकर और फ़र्ज़ी गिरफ्तारी वारंट की धमकी देकर, उन्होंने महिलाओं में डर पैदा किया और उन्हें कई अपमानजनक और अवैध मांगें मानने के लिए मजबूर किया

जालसाजों ने आरबीआई और सीबीआई के दिशानिर्देशों के तहत सत्यापन प्रक्रियाओं का हवाला देते हुए एक महिला के एचडीएफसी बैंक खाते से ₹58,477 का पेमेंट करवा लिया. स्थिति तब और भी भयावह हो गई जब महिलाओं को गोली के घाव और टैटू चेक करने के लिए ‘मेडिकल जांच’ के बहाने व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर नग्न होने के लिए मजबूर किया गया.

पीड़ितों को डिजिटल अरेस्ट बताकर, जालसाजों ने उन्हें लगभग नौ घंटे तक वीडियो निगरानी में रखा और लगातार धमकियां देते रहे. जब पीड़िताओं में से एक ने रात लगभग 8 बजे अपने दोस्त को सूचित किया, तब उन्हें एहसास हुआ कि यह एक फ्रॉड था. इसके बाद उन्होंने बनासवाड़ी पुलिस स्टेशन का रुख किया और शिवाजीनगर स्थित सीईएन अपराध शाखा में साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराई.

महिलाओं ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए संपर्क नंबरों की एक सूची दी और फोनपे के माध्यम से अभिषेक एसपी नामक व्यक्ति के साथ किए गए यूपीआई लेनदेन की पहचान की. पीड़ितों ने अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने और घटना के दौरान खींची गई किसी भी अवैध तस्वीर या वीडियो को हटाने की अपील की है.

NATIONAL : ओडिशा के मलकानगिरी में लड़की से गैंगरेप, ट्रक ड्राइवर समेत 4 गिरफ्तार

0

मलकानगिरी: ओडिशा के मलकानगिरी जिले में एक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में एक ट्रक चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद पाटिल एच ने पत्रकारों को बताया कि शुरुआत में यह संदेह था कि नाबालिग के साथ ट्रक चालक ने अकेले ही दुष्कर्म किया था, लेकिन बाद की जांच में पता चला कि तीन अन्य लोगों ने भी लड़की का यौन उत्पीड़न किया था.

पुलिस ने बताया कि लड़की रविवार रात को अपनी एक सहेली के घर गई थी लेकिन वह घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिवार ने मलकानगिरी आदर्श पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. हालांकि, स्थानीय लोगों ने सोमवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग 326 पर बीजा घाट के पास एक ट्रक चालक को लड़की के साथ देखा और संदेह होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी.

एसपी ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लड़की को बचाया तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि लड़की को एक आश्रय गृह में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि लड़की की मां ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मलकानगिरी थाने में पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी और पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई.

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) (अपहरण), 64(दुष्कर्म), 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ दुष्कर्म की धारा 65(1) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 4 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है. पुलिस ने बताया कि ट्रक सीमेंट लेकर कोरापुट जिले के जयपुर जा रहा था. पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है.

एसपी ने बताया, ‘‘घटना के सिलसिले में दो मामले दर्ज किए गए हैं. ट्रक चालक लड़की को मलकानगिरी से लगभग 10 से15 किलोमीटर दूर एक जंगल के इलाके में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीन अन्य आरोपियों ने भी टाउन पुलिस सीमा के भीतर लड़की के साथ दुष्कर्म किया.” इस बीच, विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के नेताओं ने थाने का दौरा कर मामले की उचित जांच तथा दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की.

 

- Advertisement -