Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 491

ENTERTAINMENT : पीक पर छोड़ी एक्टिंग, विपश्यना की और फिर नाना पाटेकर पर केस किया, अब कहां हैं तनुश्री दत्ता

0

तनुश्री दत्ता ने बीते दिन अपनी रोते हुए एक वीडियो पोस्ट कर हर किसी को हैरान कर दिया है. उन्होंने वीडियो में कहा है कि उन्हें उनके घर में परेशान किया जा रहा है.

तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी की फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों को अपना आशिक बना लिया था. हालांकि उनका बॉलीवुड सफ़र छोटा रहा, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग और चार्म से दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब उन्हें लाइमलाइट से दूर हुए एक दशक से ज़्यादा हो गया है. इस बीच एक्ट्रेस कई और कारणों से सुर्खियों में रहीं.

वहीं बीते दिन एक्ट्रेस ने रोते हुए एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि वे घर में अत्चार झेल रही हैं. तनुश्री दत्ता की इस वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है. चलिए यहां एक्ट्रेस के पीक पर एक्टिंग छोड़ने से लेकर विपश्यना करने और फिर नाना पाटेकर पर केस करने तक सब कुछ जानते हैं.

झारखंड के जमशेदपुर में एक बंगाली हिंदू परिवार में 19 मार्च 1984 को जन्मी तनुश्री दत्ता ने अपनी शुरुआती शिक्षा डी.बी.एम.एस. इंग्लिश स्कूल से ली थी. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की. 2004 में, फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उनकी ज़िंदगी बदल गई, जिसने उन्हें नेशनल लेवल पर फेम दिलाया. उसी साल उन्होंने इक्वाडोर में मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट किया था और छठी रनर-अप रही थीं.

तनुश्री दत्ता ने 2005 में इमरान हाशमी के साथ “आशिक बनाया आपने” से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म ने एक्ट्रेस ने इमरान हाशमी संग खूब इंटीमेट सीन दिए थे. इस फिल्म के बाद तनुश्री रातों रात स्टार बन गई थीं और वे “आशिक बनाया आपने गर्ल” के नाम से फेमस भी हो गई थीं. इसके बाद, उन्होंने “भागम भाग” (जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया) और “ढोल” (जिसमें उन्होंने तुषार कपूर के साथ काम किया) जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया. हालांकि तनुश्री बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस नहीं बन पाईं. उनकी फिल्मों की लिस्ट में 36 चाइना टाउन, रकीब, रिस्क, गुड बॉय बैड बॉ., रामा द सेवियर, सास बहू और सेंसेक्स, रोक और अपार्टमेंट जैसी फिल्में शामिल हैं.

कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम करने के बाद, तनुश्री दत्ता ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा. वह 2010 में थिरु द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म “थीराधा विलायट्टु पिल्लई” में दिखाई दीं. इस फिल्म में अभिनेत्री ने विशाल, सारा-जेन डायस और नीतू चंद्रा के साथ अभिनय किया था. उन्हें आखिरी बार 2013 में टेलीविजन सीरीज “सुपरकॉप्स वर्सेस सुपर विलेन्स” में देखा गया था. बाद में, वह लोगों की नज़रों से दूर होकर अमेरिका चली गई थीं.

2018 में, मी टू आंदोलन के दौरान, तनुश्री दत्ता ने मीडिया की खूब आलोटना झेली. उस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म “हॉर्न ओके प्लीज” में उनके को-एक्टर नाना पाटेकर ने फिल्म के सेट पर उनका यौन उत्पीड़न किया था. हालाँकि, 2019 तक पुलिस ने उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया थाय

तनुश्री दत्ता ने फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि फिल्म चॉकलेट के सेट पर विवेक ने उनसे कपड़े उतारकर नाचने के लिए कहा था. हालांकि विवेक ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था.

इस विवाद के बाद, तनुश्री दत्ता ने एक्टिंग छोड़ी और आध्यात्म की यात्रा पर निकल पड़ीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तनुश्री डेढ़ साल तक आश्रम में भी रहीं. फिर वे लद्दाख चली गईं यहां उन्होंने बौद्ध ध्यान सीखा और वे विपश्यना भी करती थीं. यहां तक कि इस दौरान उन्होंने अपना सिर भी मुंडवा लिया था.

तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अब उन्होंने कहा है कि उन्हें उनके ही घर में परेशान किया जा रहा है. मंगलवार को, पूर्व अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह रोती हुई और मदद की गुहार लगाती नज़र आ रही हैं. उन्होंने वीडियो में कहा, “दोस्तों, मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है. मैंने अभी पुलिस को फ़ोन किया. मैं घबरा गई और पुलिस को फ़ोन किया. पुलिस आई. उन्होंने मुझे पुलिस स्टेशन आकर शिकायत दर्ज कराने को कहा. मैं शायद कल या परसों जाऊंगी. मेरी तबियत ठीक नहीं है.”

तनुश्री ने आगे वीडियो में कहा है, “ पिछले 4-5 सालों में मुझे इतना परेशान किया गया है कि मेरी सेहत बिगड़ गई है. मैं कोई काम नहीं कर पा रही हूं. मेरा घर बिखरा पड़ा है. मैं नौकरानियां भी नहीं रख सकती क्योंकि उन्होंने मेरे घर में मेड्स प्लांट की हैं. और मेड्स के घर आकर चोरी करने और तरह-तरह की हरकतें करने का मेरा अनुभव बहुत बुरा रहा ह. मुझे ही अपना सारा काम खुद करना पड़ता है. लोग मेरे दरवाज़े के बाहर आते हैं. मुझे अपने ही घर में परेशान किया जा रहा है. प्लीज़ कोई मेरी मदद करो.”

 

 

UP : मेरठ के 10 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

0

मेरठ स्कूल फेडरेशन ने बताया कि एक धमकी भरा ईमेल आया था. इसके बाद हमने पुलिस को धमकी की जानकारी दी.धमकी भरा ईमेल अंग्रेजी में था, जिसमें दावा किया गया कि स्कूलों में विस्फोट कर दिया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ईमेल के माध्यम से स्कूलों को धमकी भेजी गई है. दावा किया गया है कि स्कूल परिसर में कई जगह विस्फोटक छिपाए गए हैं.जानकारी के मुताबिक, मेरठ के 10 स्कूलों को बुधवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल आया था, जिनमें सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, केएल इंटरनेशनल स्कूल और मेरठ पब्लिक स्कूल सहित 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इस धमकी भरे मेल में दावा किया गया कि स्कूल परिसर में कई जगह विस्फोटक छिपाए गए हैं. साथ ही उन्होंने स्कूल को ‘खूनी मंजर’ में बदलने की धमकी दी.

मेरठ स्कूल फेडरेशन के सचिव अनुज शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक धमकी भरा ईमेल आया था. इसके बाद हमने पुलिस को धमकी की जानकारी दी और उन्होंने मौके पर जांच की. हालांकि, पुलिस की जांच के बाद हमने राहत की सांस ली. मुझे लगता है कि ये शरारती तत्वों का काम है.

उन्होंने कहा, ‘कुछ स्कूलों के पास बुधवार सुबह ईमेल आया था, लेकिन अभी कांवड़ यात्रा की वजह से स्कूल बंद हैं.’ इससे पहले, बुधवार सुबह आगरा के भी दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. धमकी भरा ईमेल अंग्रेजी में था, जिसमें दावा किया गया कि कुछ ही देर में स्कूलों में विस्फोट कर दिया जाएगा. इस खबर से स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में दहशत फैल गई. स्कूलों ने तुरंत छुट्टी घोषित कर बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया.

दोनों स्कूलों के प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने स्कूलों की तलाशी ली, लेकिन उन्हें स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.इससे पहले ताजमहल, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन जांच में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली.

MP : दतिया में ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले वीडियो जारी कर पुलिस सिस्टम पर लगाए गंभीर आरोप

0

दतिया के ASI प्रमोद पावन ने आत्महत्या की. मरने से पहले वीडियो में थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर अवैध कामों और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए. SP ने दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच किए.मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. गोंदन थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) प्रमोद पावन ने आत्महत्या कर ली. खुदकुशी से पहले उन्होंने तीन वीडियो बनाए और अपने बेटे को भेजे. इन वीडियो में पुलिस विभाग की अंदरूनी काली सच्चाइयों को उजागर किया गया है.

वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. वीडियो में ASI प्रमोद पावन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे पिछले कई दिनों से थाना स्तर पर चल रही अवैध रेत खनन, जुआ और सट्टा गतिविधियों का विरोध कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.

ASI प्रमोद पावन ने आत्महत्या से पहले तीन वीडियो बनाए, जो उन्होंने रात में अपने बेटे को भेजे थे. इन वीडियो में उन्होंने गोंदन थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया, थरेट थाना प्रभारी अनफसुल हसन, आरक्षक चालक रुपनारायण यादव और आरक्षक अरविन्द यादव पर मानसिक प्रताड़ना और अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं.

वीडियो में प्रमोद पावन ने कहा कि वे इन सब गतिविधियों का विरोध कर रहे थे, जिससे विभागीय अधिकारियों को परेशानी हो रही थी. वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें धमकियां दी जा रही थीं और उनके खिलाफ झूठी शिकायतें बनाकर कार्रवाई की साजिशें रची जा रही थीं.

मामले के तूल पकड़ते ही दतिया एसपी सूरज कुमार वर्मा ने तत्काल कार्रवाई की है. उन्होंने गोंदन थाना प्रभारी अरविन्द सिंह भदौरिया और आरक्षक चालक रुपनारायण यादव को लाइन अटैच कर दिया है. वहीं, प्रदीप शर्मा को गोंदन थाने का नया प्रभारी बनाया गया है.एसपी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, वीडियो में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच होगी, और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा.

 

NATIONAL : चलती ट्रेन में BJP नेता की मां का अस्थि कलश चुराने की कोशिश, रंगे हाथों दबोचा गया चोर, जमकर हुई पिटाई

0

रात के समय ट्रेन मुरैना और आगरा स्टेशन के बीच थी, तभी एक चोर बोगी में चढ़ा था और उसने बीजेपी नेता ईनाणी की मां की अस्थियों से भरा झोला उठाया और चुपचाप भागने की कोशिश की. लेकिन अचानक जागे यात्रियों ने शोर मचाया और चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया.

ट्रेन में सोने-चांदी के जेवरात समेत कैश आदि चुराने के मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन हाल ही में विसर्जन के लिए ले जाई जा रही अस्थियां चुराने का मामला भी सामने आया है. इंदौर के एक बीजेपी नेता इसके शिकार बने.

दरअसल, इंदौर विधानसभा क्षेत्र-1 के मीडिया प्रभारी देवेंद्र ईनाणी अपनी मां की अस्थियां विसर्जन करने हरिद्वार के लिए निकले थे. उनके परिवार के 8 सदस 20 जुलाई को लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन में अस्थियों के साथ यात्रा कर रहे थे. इसी बीच, रात के समय ट्रेन मुरैना और आगरा कैंट के बीच थी, तभी एक चोर बोगी नंबर S-4 में चढ़ा था और चोरी की कोशिश कर रहा था. उसने पहले S-1 बोगी में चोरी की, फिर S-2 बोगी में पहुंचा, जहां उसने बीजेपी नेता ईनाणी की मां की अस्थियों से भरा झोला उठाया.

इसी बीच, अचानक जागे यात्रियों ने शोर मचाया और चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया. यात्रियों ने मिलकर चोर की पिटाई की. बाद में पुलिस को सूचना दी गई. पूछताछ में चोर ने अपनी पहचान ग्वालियर के चंद्रवदनी नाका निवासी के तौर पर बताई और चोरी कबूल की. अगला स्टेशन आने पर बीजेपी नेता ने चोर को रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, देवेंद्र ईनाणी ने उन सभी यात्रियों और स्टाफ की सराहना भी की, जिनकी वजह से चोर पकड़ा गया.

MAHARASHTRA : महाराष्ट्र के पुणे में शख्स से 5 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने ऐसे बनाया शिकार

0

महाराष्ट्र के पुणे से एक ठगी का मामला सामने आया है. यहां साइबर जालसाजों ने अच्छे रिटर्न के लिए निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से 5 लाख रुपये ठग लिए.महाराष्ट्र के पुणे से एक ठगी का मामला सामने आया है. यहां साइबर जालसाजों ने अच्छे रिटर्न के लिए निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से 5 लाख रुपये ठग लिए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस ने बताया कि शेयर बाजार में अच्छे रिटर्न के लिए निवेश के बहाने एक साइबर जालसाज ने महाराष्ट्र के पुणे के एक व्यक्ति को 5 लाख रुपये से अधिक की ठगी का शिकार बनाया. अम्बेगांव पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित शेयर बाजार में निवेश से संबंधित कुछ विज्ञापन देख रहा था.बाद में एक व्यक्ति ने उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, जिसका एडमिन लोगों को शेयर ट्रेडिंग के बारे में मार्गदर्शन कर रहा था. बाद में एक व्यक्ति ने पीड़ित को एक लिंक भेजा और आईपीओ सब्सक्रिप्शन में अच्छे रिटर्न का वादा करते हुए निवेश की जानकारी मांगी. अधिकारी ने बताया कि इस बहाने से व्यक्ति पीड़ित के आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य विवरण हासिल करने में कामयाब रहा.

पुलिस के अनुसार जालसाज ने पीड़ित के खाते से इस जानकारी से 5 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली. अधिकारी ने बताया कि जब पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला, तो उसने पुणे पुलिस से संपर्क किया, जिसने सोमवार को संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी.

ENTERTAINMENT : सैयारा देख रो पड़ी ऑडियन्स, थिएटर में बेहोश हुई लड़की, चीखने-चिल्लाने लगा था युवक

0

देशभर से तरह-तरह के वीडियोज सामने आ रहे हैं. फिल्म का बज इस कदर हो गया है कि ना सिर्फ लोग थियेटर में गानों पर नाच रहे हैं, बल्कि खूब आंसू बहा रहे हैं. वहीं कई सिनेमा फैंस तो आईवी ड्रिप तक लगाकर फिल्म देखने जा रहे हैं. इतना ही नहीं कई विजुअल्स ऐसे आए, जहां फिल्म देखने के बाद लोग ट्रॉमा में चले गए.

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर बेहद चर्चित फिल्म बन गई है. इसका क्रेज पूरे भारत में फैला हुआ है. रिलीज होते ही फिल्म ने बड़ी धमाल मचाई, पहले चार दिनों में ही इसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली.

नए ऐक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी, मोहित सूरी के दिशा-निर्देशन और यश राज फिल्म्स के बैनर ने दर्शकों को बहुत पसंद आई है. फिल्म का क्रेज इस कदर है कि चाहने वाले थियेटर्स में आंसू भर-भर रो रहे हैं. फिल्म की कमाई के आंकड़े और दर्शकों के रिस्पॉन्स ने क्रिटिक्स तक को पानी पिला दिया है. साफ है कि एक्शन और मासी फिल्मों की भरमार के बीच दर्शकों को ऐसी किसी रोमांटिक फिल्म का लंबे समय से इंतजार था.

देशभर से तरह-तरह के वीडियोज सामने आ रहे हैं. फिल्म का बज इस कदर हो गया है कि ना सिर्फ लोग थियेटर में गानों पर नाच रहे हैं, बल्कि खूब आंसू बहा रहे हैं. वहीं कई सिनेमा फैंस तो आईवी ड्रिप तक लगाकर फिल्म देखने जा रहे हैं. इतना ही नहीं कई विजुअल्स ऐसे आए, जहां फिल्म देखने के बाद लोग ट्रॉमा में चले गए.

एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक लड़की फिल्म देखने के बाद बेहोश हो गई. लड़की जमीन पर पड़ी है, आसपास लोग घेरा बनाए उसे जगाने की कोशिश कर रहे हैं. एक और महिला उसपर पानी का छिड़काव कर होश में लाने की कोशिश करती दिख रही है. लेकिन लड़की होश में नहीं आ रही है. वहीं कुछ लोग एंबुलेंस बुलाने की बात कहते दिख रहे हैं.

इससे पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था जहां एक पुरुष दर्शक फिल्म देखते-देखते अचानक चीखने-चिल्लाने लगा, छाती पीटने लगा और फिर बेहोश होकर गिर पड़ा. ये वीडियो किस शहर या थिएटर का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है. क्योंकि किसी ने ऐसा तेज-तर्रार इमोशनल रिएक्शन अभी तक देखा ही नहीं था.

इसके अलावा भी एक ऐसा दीवानगी भरा वीडियो सामने आया था, जहां युवक अपनी सेहत भूल फिल्म देखने पहुंच गया. युवक को आईवी ड्रिप लगी हुई थी. वो फिल्म का एक सीन देखते हुए भावुक भी होता दिखा. सीन ने उसे इतना इमोशनल किया कि वीडियो में वो अपनी आंख से आंसू पोछता दिख रहा है.

 

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि है आज, जानें भगवान शिव की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और उपासना विधि……..

0

सावन शिवरात्रि बुधवार, 23 जुलाई यानी आज मनाई जा रही है. सावन शिवरात्रि भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास दिन होता है. यह हर साल सावन महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव की उपासना के लिए मनाया जाता है.

सावन शिवरात्रि भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास दिन होता है. यह हर साल सावन महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव की उपासना के लिए मनाया जाता है. इस साल सावन शिवरात्रि बुधवार, 23 जुलाई यानी आज मनाई जा रही है. महाशिवरात्रि के बाद यह शिव जी की पूजा का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है.

वैसे तो, पूरा सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और हर दिन शिव जी की पूजा-अर्चना से जुड़ा होता है. लेकिन, सावन की यह शिवरात्रि भक्तों के लिए खास इसलिए है क्योंकि इस दिन की पूजा से आध्यात्मिक विकास होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

प्रथम पहर के पूजन का समय आज शाम 7 बजकर 26 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. उसके बाद दूसरे पहर का पूजन मुहूर्त आज रात 10 बजकर 6 मिनट से लेकर 24 जुलाई की रात 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. फिर,
तीसरे पहर का पूजन मुहूर्त 24 जुलाई की रात 12 बजकर 46 मिनट से लेकर सुबह 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा और चौथा
पहर का पूजन मुहूर्त 24 जुलाई को सुबह 3 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा.

निशिता काल का समय- 24 जुलाई यानी कल रात 12 बजकर 25 मिनट से लेकर 1 बजकर 08 मिनट तक रहेगा.

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सफाई से तैयार होकर शिव मंदिर जाएं. इसके अलावा, इस दिन भगवान शिव के नाम का उपवास रखा जाता है. जिसमें फल, दूध या पानी का सेवन किया जाता है और रोटी, नमक आदि से परहेज किया जाता है. पूरे दिन भक्ति भाव से मंत्रों का स्मरण और पूजा-आराधना की जाती है.

साथ ही, इस पावन दिन पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, जल, दूध आदि वस्तुएं शिवलिंग पर चढ़ाई जाती हैं. यह दिन अपने मन को शुद्ध करने और भगवान शिव से आशीर्वाद पाने का सबसे अच्छा मौका होता है. सावन शिवरात्रि न केवल खुद को आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने का अवसर है, बल्कि खुशियों, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति का शुभ दिन भी है.

सावन शिवरात्रि पूरे देश में बहुत ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाई जाती है. काशी विश्वनाथ और बद्रीनाथ धाम जैसे प्रसिद्ध शिव मंदिर इस दौरान भक्तों के लिए विशेष पूजा और दर्शन की व्यवस्था करते हैं और यहां पर गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है. वहीं, उत्तरी राज्यों उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और बिहार में सावन शिवरात्रि अधिक लोकप्रिय है.

ENTERTAINMENT : रुपाली गांगुली और तेजस्वी प्रकाश नहीं, ये हसीना है टीवी की सबसे रईस एक्ट्रेस

0

टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो कमाई में बॉलीवुड हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं. फैंस को ऐसा लगता है कि रुपाली गांगुली या तेजस्वी प्रकाश टीवी की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं, लेकिन ऐसा नहीं है.टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिनका इन दिनों जलवा देखने को मिल रहा है. इन हसीनाओं की सिर्फ एक्टिंग के ही नहीं बल्कि लोग इनकी खूबसूरती के भी कायल हैं. सोशल मीडिया पर भी इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि टीवी की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन हैं.

तेजस्वी प्रकाश से लेकर रुपाली गांगुली तक इन दिनों चर्चा में रहती हैं. तेजस्वी को नागिन और बिग बॉस में देखा जा चुका है. हालांकि, इसके बाद भी वो अमीरी में पीछे हैं. छोटे पर्दे की सबसे अमीर बहू कोई और नहीं बल्कि श्वेता तिवारी हैं. कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा बन घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली श्वेता ने कड़ी मेहनत के दम पर खास मुकाम हासिल किया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार श्वेता तिवारी की नेटवर्थ 81 करोड़ रुपए बताई जाती है. श्वेता टीवी शोज के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शोज भी करती हैं. वो बिग बॉस 4 भी जीत चुकी हैं. आखिरी बार श्वेता को मैं हूं अपराजिता में देखा गया था.रुपाली गांगुली इन दिनों अनुपमा की भूमिका निभाकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

रिपोर्ट के अनुसार रुपाली 20 करोड़ रुपए की मालकिन हैं. वहीं, अगर तेजस्वी प्रकाश की नेटवर्थ की बात करें तो वो 25 करोड़ रुपए की मालकिन हैं. एक्ट्रेस को बिग बॉस से खूब पॉपुलैरिटी मिली. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा की भूमिका निभाकर लाइमलाइट बटोरने वाली शिवांगी जोशी की नेटवर्थ रिपोर्ट के अनुसार 37 करोड़ रुपए है.

ये रिश्ता की अक्षरा यानी हिना खान की नेटवर्थ 52 करोड़ रुपए बताई जाती है. निया शर्मा की नेटवर्थ 70 करोड़ रुपए है. वहीं, दिव्यांका त्रिपाठी की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपए है. दिव्यांका को ये है मोहब्बतें में इशिता भल्ला की भूमिका निभा खूब पॉपुलैरिटी मिली थी.

 

NATIONAL : अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक मौत की, कई घायल

0

थाना हरदुआगंज क्षेत्र में बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.अलीगढ़ में सोमवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ओसाफली गांव के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस ईंटो से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉले से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, बस में बैठे यात्री बुरी तरह फंस गए. इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्राइवेट बस तेज रफ्तार में अलीगढ़ की ओर जा रही थी. ओसाफली गांव के पास बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन स्पीड अधिक होने के कारण बस बेकाबू होकर सामने चल रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसमें बैठे कई यात्री बुरी तरह दब गए. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कई लोगों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला.

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही हरदुआगंज थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए उन्हें अलीगढ़ के जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. घटना की जानकारी मिलने के बाद अलीगढ़ जिलाधिकारी और एसपी अमृत जैन भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों जानकारी ली. प्रशासनिक अधिकारियों ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं.

एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

UP : वाराणसी में भतीजों की बर्बरता CCTV में कैद, बीचबचाव कर रहे चाचा को पटककर मार डाला

0

वाराणसी के नवापुरा में 60 वर्षीय पप्पू प्रजापति को उनके भतीजों ने कहासुनी के दौरान पटककर मार डाला. घटना CCTV में कैद हुई है. पप्पू सिर्फ बेटे और भाई के झगड़े में बीचबचाव कर रहे थे. गर्दन की हड्डी टूटने से उनकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी किशन प्रजापति और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है. मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पारिवारिक विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली. यह हैरान कर देने वाली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नवापुरा इलाके की है. यहां 60 वर्षीय पप्पू प्रजापति की हत्या उनके ही भतीजों ने कर दी. पूरा घटनाक्रम एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, घटना 20 जुलाई की है, जब पप्पू प्रजापति अपने घर के पास हो रही कहासुनी को शांत कराने गए थे. मामला उनके बेटे अनिल और भाई राजेश के परिवार के बीच था. अनिल ने राजेश की दीवार के पास अपनी साइकिल खड़ी कर दी थी, जिससे राजेश के बेटे नाराज हो गए. छोटी-सी बात ने पहले कहासुनी और फिर हिंसक झगड़े का रूप ले लिया.

इस दौरान पप्पू प्रजापति बीचबचाव करने पहुंचे, लेकिन राजेश के बेटे किशन प्रजापति (30) और 16 वर्षीय नाबालिग ने मिलकर उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया. CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बुजुर्ग को बेरहमी से पटक दिया गया, जिससे उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई.घायल अवस्था में पप्पू को तुरंत कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की बहू की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किशन और नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

- Advertisement -