Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 492

ENTERTAINMENT : 10 साल पहले बने ऑनस्क्रीन ‘श्रीकृष्ण’, सौरभ राज जैन बोले- आज भी हाथ जोड़ते हैं लोग…

0

सौरभ बताते हैं कि महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाना उनके लिए अलग एक्सपीरियंस साबित हुआ है. कई फैंस उनके आगे हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम करते हैं. बावजूद इसके कि शो को ऑफ एयर हुए 10 साल हो चुके हैं. सौरभ को आज भी फैंस श्रीकृष्ण के रूप में देखते हैं.

टीवी के मशहूर एक्टर सौरभ राज जैन ने नए शो ‘तू धड़कन मैं दिल’ से वापसी की है. सौरभ टीवी इंडस्ट्री में कई यादगार किरदार निभा चुके हैं, लेकिन वो सबसे ज्यादा ‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण के रोल के लिए फेमस हुए. वो खुद महाभारत को उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सक्सेसफुल प्रोजेक्ट बताते हैं. इतना ही नहीं आज भी लोग उन्हें उसी किरदार से जोड़कर देखते हैं.

सौरभ बताते हैं कि महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाना उनके लिए अलग एक्सपीरियंस साबित हुआ है. कई फैंस उनके आगे हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम करते हैं. बावजूद इसके कि शो को ऑफ एयर हुए 10 साल हो चुके हैं. सौरभ को आज भी फैंस श्रीकृष्ण के रूप में देखते हैं. TOI से बातचीत में सौरभ ने बताया कि “आज भी लोग मुझे नमस्ते करते हैं, दोनों हाथ जोड़कर ‘कृष्ण जी’ बुलाते हैं. ये जो भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव है, वो नहीं खत्म होता. मुझे लगता है कि ये मेरे लिए गिफ्ट है, जिसका मैं आभारी हूं. लेकिन दर्शकों ने मुझे हमेशा ये मौका दिया कि मैं खुद को बदल पाऊं, आगे बढ़ पाऊं. हर नए किरदार के साथ मैं अपने अंदर की अलग परतों को तलाशने की कोशिश करता हूं. ये अतीत को भूलने के बारे में नहीं है, बल्कि अपनी एक्टिंग के कैनवस को बड़ा करने के बारे में है.”

अपनी नई सीरीज ‘तू धड़कन मैं दिल’ के बारे में सौरभ ने कहा कि, “ये कोई आम टीवी सोप की तरह नहीं है. इसमें बहुत गहरी और भावनात्मक कहानी है. ये एक छोटी बच्ची की कहानी है, जो चाहती है कि उसके माता-पिता साथ रहें. लेकिन वो अपने पिता से कभी नहीं मिल पाती, और इसी दौरान उसकी मां भी प्यार के बदले दर्द का अनुभव करती है. मैं इस सीरीज से प्यार करता हूं क्योंकि इसमें ज्यादा ड्रामा या रोने-धोने से काम नहीं चलाया गया है. यहां चुप्पी में, बिन बोले भावनाओं में, और प्यार होने वाली मुद्दे की बात है. दर्शकों को उन पलों में रुकना पड़ेगा, सोचना और महसूस करना पड़ेगा.”

 

ENTERTAINMENT : सूज गए होंठ- फूल गया चेहरा, फिलर्स करवाना Uorfi Javed को पड़ गया भारी, पहचान नहीं पा रहे लोग, बॉयफ्रेंड ने कह दिया ये

0

उर्फी जावेद ने एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उर्फी बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही हैं. उनका चेहरा पूरी तरह सूज गया है.एक्ट्रेस उर्फी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उनके एक्सपेरिमेंटल लुक्स वायरल रहते हैं. इन दिनों वो अपने फिलर्स की वजह से खबरों में हैं. दरअसल, उर्फी ने हाल ही में अपने फिलर्स हटवाए थे. इसकी वजह से उनका पूरा चेहरा सूज गया है. उर्फी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

फिलर्स हटवाने की वजह से उर्फी का पूरा चेहरा सूज गया है. उनके होंठ हद से ज्यादा मोटे हो गए हैं. वीडियो में उर्फी को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है. वीडियो के कैप्शन में उर्फी ने लिखा- मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझसे कहा कि मैं बात-बात पर मुंह फुला लेती हूं. सच न? उर्फी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को उर्फी की चिंता हो रही है और उनसे पूछ रहे हैं कि वो ठीक हैं न. कुछ फैंस ने तो ये भी लिखा कि उर्फी का दर्द देखा नहीं जा रहा है. हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये उर्फी ने खुद किया है अपने साथ.

बता दें कि इससे पहले उर्फी ने क्लिनिक से वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- नहीं ये फिल्टर नहीं है. मैंने अपने फिलर्स हटवाने का फैसला किया है क्योंकि वो गलत जगह हो गए थे. मैं दोबारा फिलर्स करवाऊंगी. मैं फिलर्स को हमेशा के लिए बाय नहीं बोल रही. फिलर्स हटवाने में दर्द होता है. और आपके लिए एक अच्छे डॉक्टर से फिलर्स करवाना जरुरी है. फेंसी क्लिनिक वाले डॉक्टर्स को कुछ नहीं पता है.उर्फी जावेद को बिग बॉस ओटीटी से नेम-फेम मिला था. हालांकि, उस शो में उनकी जर्नी एक हफ्ते की ही थी. इसके बाद से उर्फी के बोल्ड लुक्स खूब वायरल होते रहते हैं.

 

UP : शादी के 20 साल बाद इश्क चढ़ा परवान, 15 साल छोटे प्रेमी से चार बच्चों की मां ने रचाया ब्याह

0

उत्तर प्रदेस के सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने 4 बच्चों को छोड़कर लगभग 15 साल छोटे प्रेमी के साथ चली गई है. रामचरण नाम के व्यक्ति का लगभग 20 वर्ष पहले एक महिला से विवाह हुआ था. शादी के बाद सब कुछ सामान चल रहा था, दोनों के चार बच्चे भी थे. इसी बीच घर का खर्च बढ़ा तो रामचरन मुंबई जाकर टाइल्स लगाने का काम करने का लगा.

इधर पति के घर पर ना रहने के बाद पड़ोस गांव के रहने वाले 25 वर्षीय एक युवक से इस महिला की दोस्ती हो गई, यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई. इश्क परवान चढ़ा तो दोनों ने भागकर कोर्ट मैरिज कर ली. मगर इस कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब 5-6 महीने बाद महिला अपने पुराने पति के घर वापस पहुंची और वहीं रहने की जिद करने लगी. महिला के पति ने उसे अपना लिया, दोनों कुछ महीने साथ रहे लेकिन महिला फिर अपने प्रेमी के साथ चली गई.

महिला के पति ने थाने में शिकायत की, जहां दोनों पक्ष को बुलाया गया. इस महिला के प्रेमी ने तय किया की चारों बच्चे अपने पिता के साथ रहेंगे और यह महिला मेरे साथ रहेगी. महिला के पति रामचरण ने बताया कि यह फैसला सोनू ने किया कि बच्चे मेरे साथ रहेंगे और महिला उसके साथ रहेगी.

इस मामले को लेकर महिला ने कहा कि लगभग 4 वर्ष पहले बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ था. अब मैं इन्हीं (प्रेमी) के साथ रहूंगी, मुझे चारों बच्चों की याद नहीं आती. महिला ने यह भी बताया कि इससे पहले जब मैं इनके (प्रेमी) साथ आई थी तो कुछ दिन बाद मुझे अपने बच्चों की याद आने लगी थी, इसलिए मैं वापस वहां जाकर रहने लगी थी. अब मैंने फैसला किया कि मैं इन्हीं के साथ रहूंगी. मैं उनके साथ कोर्ट मैरिज कर लिए थाने में भी समझौता हो गया है. अब बच्चे उसके (पुराने पति) साथ रहेंगे और मैं इनके साथ रहूंगी.

 

UP : यूपी में रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, किया ये ऐलान

0

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है. इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दी है.उन्होंने बताया कि कैबिनेट बैठक में 38 में से 37 प्रस्तावो पर मुहर लगी है. स्टांप एवं पंजीयन विभाग के प्रस्ताव को योगी कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है. महिलाओं के नाम पर प्रदेश में कहीं भी जमीन खरीदने पर 1% स्टांप शुल्क में छूट मिलेगी.उन्होंने कहा कि इसका फायदा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं के नाम रजिस्ट्री कराने पर मिलेगा.

वहीं कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने काबीना के फैसलों की जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता में कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट मिलेगा . युवाओं को अब मोबाइल की जगह निःशुल्क निशुल्क टैबलेट मिलेगा.इसके अलावा उन्होंने बताया कि चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस वे को विकसित करने का प्रस्ताव पास किया गया है. 15.17 KM लंबा 4 लेंन लिंक एक्सप्रेस वे बनेगा. लिंक एक्सप्रेस वे वाराणसी-बाँदा मार्ग पर 548 दिन में बनेगा.

 

RAJASTHAN : युवती को नौकरी देकर जाल में फंसाया, फिर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

0

अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म व मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पहले उसे नौकरी दी. उसके बाद अपने जाल में फंसा कर एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म व मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पहले उसे नौकरी दी. उसके बाद अपने जाल में फंसा कर एक होटल में ले गया. वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान आरोपी ने उसके साथ का फोटो व वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. मामले की जानकारी आरोपी की पत्नी व बच्चों को मिली तो उन्होंने पीड़िता के घर पर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो 2022 में कोर्ट जा रही थी. उसी दौरान रास्ते में उसके पड़ोसी ने गाड़ी रोककर गाड़ी में बैठा लिया. इस दौरान हुई बातचीत में पीड़िता ने कहा कि उसे नौकरी की आवश्यकता है. वो नौकरी की तलाश कर रही है. इस पर आरोपी ने उसे अपने ऑफिस में जॉब देने की बात कही. आरोपी ने कहा कि उसको भी एक स्टाफ की आवश्यकता है. ऐसे में पीड़िता को नौकरी की आवश्यकता थी इसलिए उसने जॉब ज्वाइन कर ली.

इस दौरान आरोपी उससे नजदीकी बढ़ाने के लिए मैसेज व फोन करने लगा. एक दिन आरोपी अपनी बातों में फंसा कर, उसे अपने साथ होटल ले गया और वहां होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के वीडियो और फोटो बनाए और ब्लैकमेल करने लगा.

इस दौरान मामले की सूचना आरोपी की पत्नी व परिजनों को मिली. पीड़िता ने बताया कि 20 जुलाई 2025 को सुबह 6 बजे जब वो घर में सो रही थी. तभी आरोपी के परिजन जबरन उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. इस पर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की विभिन्न गंभीर धाराओं व BNS की धारा 115(2), 126(2), 64(1), 333 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

MP : बच्चेदानी से निकली 30 गांठें… शादी के सालों बाद भी नहीं हुई प्रेग्नेंसी, पेट फूलने से लग रही थी 7 महीने की गर्भवती

0

पीड़ित महिला शादी के कई सालों बाद भी गर्भधारण नहीं कर पा रही थी और बांझपन का इलाज करा रही थी. गर्भाशय में फाइब्रॉएड (बच्चेदानी की गांठ) के कारण मरीज का पेट फूल गया था, जिससे वह 7 महीने की गर्भवती लग रही थी.मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला को नया जीवन मिला है. सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला के गर्भाशय से 30 फाइब्रॉएड (बच्चेदानी की गांठ) निकाले. इस ऑपरेशन के बाद पीड़िता को दर्द से बड़ी राहत मिल गई है.

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराजा तुकोजी राव अस्पताल (MTH) में स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग की प्रमुख डॉक्टर सुमित्रा यादव ने बताया कि महिला शादी के कई सालों बाद भी गर्भधारण नहीं कर पा रही थी और बांझपन का इलाज करा रही थी.दरअसल, गर्भाशय में फाइब्रॉएड के कारण मरीज का पेट फूल गया था, जिससे वह 7 महीने की गर्भवती लग रही थी. यह एक दर्दनाक कंडीशन थी और उसे अपच के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा था.

जांच के बाद सर्जरी विशेषज्ञ पांच डॉक्टरों की एक टीम ने बीती 17 जुलाई को महिला का मायोमेक्टोमी ऑपरेशन किया. दो घंटे की सर्जरी के दौरान, महिला के गर्भाशय से 30 छोटे और बड़े फाइब्रॉएड निकाले गए. इनकी लंबाई 1 से 8 सेमी तक थी.

 

NATIONAL : शाहजहांपुर लव जिहाद, विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण की साजिश पर एसआईटी जांच जरूरी

0

पीड़िता ने मुख्य आरोपी नावेद उर्फ कासिफ पठान सहित अन्य के खिलाफ कोर्ट में बयान दर्ज कराए. कोर्ट से बाहर निकलकर पीड़िता ने मीडिया से कहा कि उसे कानून पर पूरा भरोसा है.शाहजहांपुर में चर्चित लव-जिहाद प्रकरण में सोमवार को नया मोड़ आया जब पीड़िता ने मुख्य आरोपी नावेद उर्फ कासिफ पठान सहित अन्य के खिलाफ कोर्ट में बयान दर्ज कराए. कोर्ट से बाहर निकलकर पीड़िता ने मीडिया से कहा कि उसे कानून पर पूरा भरोसा है और वह न्याय की मांग कर रही है. साथ ही उसने गंभीर आरोप लगाए कि आरोपी धर्मांतरण के लिए विदेश से फंडिंग प्राप्त कर रहे थे और उनके विदेश से संपर्क भी हैं.

शिकायत के अनुसार आरोपी नावेद ने ‘शिव वर्मा’ नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाई और फेसबुक-इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया. धर्म छिपाकर आरोपी ने युवती से संबंध बनाए, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा. पीड़िता के गर्भवती होने पर उसके साथ मारपीट की गई और गर्भ गिराने का दबाव बनाया गया. आरोपी ने पेट पर लात मारकर गर्भपात भी कराया.

11 जुलाई को जब पीड़िता ने आरोपी का मोबाइल चेक किया, तब पता चला कि ‘शिव वर्मा’ असल में नावेद उर्फ कासिफ पठान है, जो माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधकर हिंदू धर्म की आड़ में अपनी असलियत छिपा रहा था. 13 जुलाई को पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद कोतवाली गेट पर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया.

पुलिस ने मुख्य आरोपी नावेद उर्फ कासिफ पठान, उसके साथी आकिल, और अन्य परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की. आरोपी के मोबाइल से कई लड़कियों के अश्लील वीडियो व फोटो भी बरामद हुए हैं.

कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद पीड़िता ने मीडिया से बताया कि आरोपी संगठित गिरोह में शामिल हैं, जो धर्मांतरण के लिए विदेश से पैसा मंगाते हैं. एसआईटी जांच की मांग करते हुए उसने कहा कि यह मामला सिर्फ उसके साथ हुई ज्यादती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके परे एक बड़ी साजिश है.हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि आरोपी के छांगुर क्षेत्र से संबंध हैं और वहां भी इसी तरह की गतिविधियों की आशंका है. ऐसे में पूरे नेटवर्क की जांच जरूरी है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ लव-जिहाद नहीं, धार्मिक षड्यंत्र है, जिसमें विदेशी फंडिंग और स्लीपर सेल जैसे एंगल सामने आ रहे हैं.

BUSINESS : दुबई में 50 लाख या भारत में 33 लाख? जॉब ऑफर को लेकर कंफ्यूज हुआ शख्स; सोशल मीडिया पर मांगी सलाह

0

छह साल के एक्सपीरियंस वाले एक बैकएंड डेवलपर ने यह पूछकर बहस छेड़ दी है कि क्या दुबई में मिले जॉब ऑफर में उसे कम तो नहीं आंका जा रहा है? फिलहाल वह भारत में 23 साल के पैकेज पर काम कर रहा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक पोस्ट वायरल हुआ है, जिसमें पेशे से इंजीनियर एक शख्स ने दुबई में मिले 50 लाख के जॉब ऑफर पर सवाल उठाया है. इस पोस्ट में छह साल का एक्सपीरियंस रखने वाले एक बैकएंड डेवलपर ने यह पूछकर बहस छेड़ दी है कि क्या दुबई में मिले जॉब ऑफर में उसे कम तो नहीं आंका जा रहा है?

पोस्ट के कैप्शन में यूजर ने लिखा है, “सलाह चाहिए: भारत बनाम दुबई का ऑफर – क्या मुझे कम आंका जा रहा है?” फिलहाल भारत में रहकर 23 लाख रुपये सालाना कमाने वाले इस इंजीनियर ने बताया कि अभी उसके पास दो ऑफर है. दुबई वाले ऑफर में उसे हर महीने AED 18,000 की सैलरी दी जाएगी, जो टैक्स देने से पहले सालाना 50 लाख रुपये बैठता है. इस पैकेज में सिर्फ अपने लिए हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज, आने-जाने का खर्च और AED 1,500 फ्लाइट अलाउंस भी शामिल हैं.

शख्स के पास भारत की ही किसी कंपनी से 33 लाख रुपये सालाना पैकेज का भी ऑफर आया है. इसमें हाइब्रिड वर्क मॉडल, परिवार और माता-पिता दोनों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस और कुल मिलाकर बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं. दुबई वाला ऑफर पेपर्स पर भले ही ज्यादा नजर आए, लेकिन उसे इस बात का भरोसा नहीं है कि क्या यह उसके लेवल के एक्सपीरियंस वाले किसी शख्स के लिए सही मार्केट वैल्यू रखता है. अपने पोस्ट के जरिए उसने पूछा, “क्या छह साल के एक्सपीरियंस वाले किसी व्यक्ति के लिए AED 18,000/माह सही है या क्या दुबई के लिहाज से मुझे कम कीमत दी जा रही है?”

20 जुलाई, 2025 को शेयर हुए इस पोस्ट में भर-भरकर कमेंट्स आ रहे हैं. जहां कुछ यूजर्स का कहना है कि दुबई के लिए AED 18K औसत से कम है, जबकि कुछ ने कहा कि यह कंपनी, कॉस्ट ऑफ लीविंग और दूसरे लॉन्ग टर्म गोल्स पर निर्भर करता है.एक यूजर ने लिखा, “अगर आप सिंगल हैं, तो दुबई में 1 लाख रुपये प्रति माह या उससे कम में अच्छी जिंदगी जी सकते हैं. भारत में, टैक्स देने के बाद आपको लगभग 2 लाख रुपये प्रति माह मिलेंगे. सिंगल – दुबई, परिवार – भारत.”

एक यूजर ने लिखा है, ”अगर आप दुबई जाने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां रहने का जुगाड़ पहले से कर लें. नहीं तो, आपकी सैलरी देखते ही खत्म हो जाएगी. इंडिया वाला ऑफर बेहतर है.” कुछ यूजर्स ने इस बात का भी सुझाव दिया है कि बात सिर्फ सैलरी तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जॉब ऑफर के सिलेक्शन के बात दूसरी सुविधाएं भी ध्यान में रखनी चाहिए.

 

UP : बीमार बेटे को गोद में उठाकर 700 मीटर पैदल चला पिता, प्रशासन ने बंद कर दिया पुल

0

यूपी के हमीरपुर जिले से दिल को झकझोर कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक शख्स को तपती धूप में बीमार बेटे के इलाज के लिए 700 मीटर लंबा यमुना पुल पार करना पड़ा. देखिए वायरल वीडियो.उतर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक और बेबसी भरा वीडियो सामने आया है. यहां एक पिता को अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए 700 मीटर लंबा यमुना पुल पैदल पार करना पड़ा. यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना ब्रिज की है, जहां मेंटेनेंस वर्क के कारण आवागमन पूरी तरह बंद था.

मिली जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल हमीरपुर से बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया था. लेकिन पुल बंद होने की वजह से कोई वाहन उस पार नहीं जा पा रहा था. ऐसे में मजबूर पिता ने अपने बेटे को गोद में उठाया और तपती दोपहर में खराब रास्ते के बावजूद पैदल पुल पार किया. यह दृश्य देखने वालों की आंखें नम कर गया.इस दौरान किसी भी तरह की प्रशासनिक मदद या एंबुलेंस सुविधा नहीं थी. पिता ने अकेले ही अपने बच्चे को लेकर लगभग 700 मीटर लंबा पुल पार किया. बच्चे की हालत को देखते हुए आसपास के लोग भी चिंतित हो गए, लेकिन कोई मदद उपलब्ध नहीं हो पाई.

यह घटना एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है. जहां एक ओर सरकार स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं हकीकत यह है कि एक गरीब पिता को अपने बीमार बच्चे को लेकर खुद ही जीवन-मौत की जद्दोजहद करनी पड़ी.स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल का मेंटेनेंस होना जरूरी है, लेकिन इस दौरान इमरजेंसी मरीजों के लिए व्यवस्था होनी चाहिए थी. अगर कोई गंभीर मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंचता, तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती है.

 

ENTERTAINMENT : ‘सन ऑफ सरदार 2’ के ट्रेलर में दिखा ‘एक्शन-इमोशन’ का जबरदस्त कॉम्बिनेशन, अजय देवगन ने उड़ाया गर्दा

0

अजय देवगन स्टारर ‘सन ऑफ सरदार 2’ का एक और धमाकेदार ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में ‘जस्सी रंधावा’ गर्दा उड़ाते दिख रहे हैं। बॉलीवुड के एक्शन स्टार अजय देवगन अपनी नई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ से एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म के मेकर्स ने इसका दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। यह ट्रेलर पूरी तरह मनोरंजन से भरा है और इसमें हंसी, इमोशन और जबरदस्त एक्शन का तड़का भी देखने को मिलता है।

फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के ट्रेलर की शुरुआत होती है। जिसमें अजय देवगन, ‘जस्सी रंधावा’ के किरदार में ट्रैक्टर चलाते नजर आते हैं। इसी दौरान बैकग्राउंड में आवाज आती है, “ये है जस्सी, जिसकी किस्मत में हर बार फंसना ही लिखा है। पहले झूठे प्यार में फंसा, फिर चार औरतों के बीच, उसके बाद माफिया फैमिली में और अब अपनी मां से किए वादे में फंस गया।”

 

- Advertisement -