Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 647

NATIONAL : ज्योति मल्होत्रा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पहलगाम हमले के समय किसके संपर्क में थी? अब आया सामने

0

हरियाणा की हिसार पुलिस का कहना है कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा था, तब ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान खुफिया अधिकारी (PIO) के सपंर्क में थी.

हरियाणा की हिसार पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को 5 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया. पेशी के दौरान पुलिस से कोर्ट ने ज्योति के मेडकिल के बारे में पूछा और दस्तावेजों को देखा. कोर्ट ने ज्योति से पूछा कि ‘उन्हें कोई परेशानी तो नही है.’ इस दौरान हिसार पुलिस ने कोर्ट से 4 दिन की रिमांड मांगी.

कोर्ट में पुलिस ने कहा कि ज्योति के बैंक खातों के साथ ही फोन और लैपटॉप की फॉरेंसिक डिटेल दो दिन के भीतर आ जाएगी, जिसको लेकर उससे पूछताछ जरूरी है. ज्योति ने देश के कई राज्यों में जाकर अपना वीडियो बनाया था, वहां की पुलिस से संपर्क किया गया है, जरूरत पड़ने पर उसे वहां ले जाना पड़ सकता है और पूछताछ की जा सकती है.

हिसार पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान ज्योति कई सवालों का जवाब देने से बच रही थी. पुलिस का कहना है कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा था, तब ज्योति पाकिस्तान खुफिया अधिकारी (PIO) के सपंर्क में थी.

फिलहाल ज्योति के 3 मोबाइल फोन और लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट दो दिन के भीतर आ जाएगी. अगले चार दिन की रिमांड में पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट से आमना-सामना करवाएगी. आगे की जांच के लिए रिमांड ली गई है. पुलिस के मुताबिक ज्योति को सभी बातों का और किरदारों के बारे में पता था, उसके बावजूद भी वह पाकिस्तान खुफिया अधिकारी के संपर्क में बनी हुई थी.

बता दें कि हरियाणा के हिसार की 33 वर्षीय यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) के लिए जासूसी करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में बीते 17 मई को गिरफ्तार किया गया था.

 

ENTERTAINMENT : अथिया की प्रेग्नेंसी पर कमेंट कर ट्रोल हुए थे सुनील शेट्टी, बोले- जानता हूं ड‍िलीवरी का दर्द…

0

सुनील शेट्टी ने आजतक से बातचीत में पहली बार बेटी अथिया की डिलीवरी पर दिए बयान पर हुई कंट्रोवर्सी पर बात की. उन्होंने इस बात पर दुख जताते हुए कहा कि मैं वो पहला इंसान होता हूं जो कुछ भी होने पर सबसे पहले माफी मांगता है. लेकिन मेरी बात को बहुत गलत तरह से पेश किया गया.

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी हाल ही में बेटी अथिया शेट्टी की प्रेग्नेंसी पर कमेंट कर ट्रोल्स का शिकार हो गए थे. उन्होंने अथिया की नॉर्मल डिलीवरी के फैसले की तारीफ करते हुए कहा था कि मुझे उसपर गर्व है. जहां हर कोई सिजेरियन के जरिए बच्चा करके आराम चाहता है, वहां अथिया ने ऐसा नहीं किया. इस पर सुनील खूब ट्रोल हुए.

सुनील से इस ट्रोलिंग पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें कितना गलत समझा गया. उनका मतलब किसी महिला की बेइज्जती करना नहीं था. उनकी कही कई बातों में से सिर्फ दो लाइन को निकालकर गलत ढंग से पेश किया गया.

सुनील ने कहा कि ‘कुछ भी बोलने से पहले बच्चे (सूरज-आकांक्षा) मेरे साथ थे. देखिए 200 लाइन में से दो लाइन निकालकर उसे हाइटलाइट करना आसान चीज है. ये कौन-सी ऑनलाइन मैग्जीन है जो हर बार ये चीज करती है. उनकी हिस्ट्री में यही है. वो जाने ही इसके लिए जाते हैं. मैं कुछ नहीं कहना चाहता. गलती हो गई मैं हमेशा माफी मांगकर बात खत्म करना चाहता हूं. मैं उनमें से हूं जो सबसे पहले हमेशा माफी मांगता हूं. उस दिन जो हम लोग कर रहे थे 20-25 औरतें साथ थीं. उसमें बिल्कुल ट्विस्ट डाला गया है.’

 

NATIONAL : बस्ती में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती को जिंदा फूंका, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

0

बस्ती में एक एकतरफा प्यार की वजह से युवक ने युवती की ईंट मारकर हत्या करने के बाद उसके शव को जलाने की कोशिश की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है.

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की हत्या कर उसके शव को जलाने वाले शातिर अभियुक्त मनोज को आज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. यह सनसनीखेज मामला एकतरफा प्यार में उपजी क्रूरता का परिणाम बताया जा रहा है. पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.

सुबह पुरानी बस्ती पुलिस को एक चौंकाने वाली सूचना मिली. गौशाला में काम करने वाली एक महिला की हत्या कर उसके शव को गौशाला के ठीक सामने स्थित एक खंडहर में जला दिया गया था. खबर मिलते ही थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. माहौल तनावपूर्ण था. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए. इस जघन्य अपराध के अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कई विशेष टीमें गठित की गईं.

पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. फुटेज में एक व्यक्ति खंडहर में महिला के पीछे जाते हुए दिखाई दिया. यह एक अहम सुराग था. पुलिस ने तुरंत मुखबिरों को सक्रिय किया और संदिग्ध की पहचान करने के लिए उन्हें लगाया. मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान मनोज के रूप में हुई, जो स्टेशन रोड, ताहिरा हॉस्पिटल के पीछे, पुरानी बस्ती का रहने वाला था. मनोज एसबीआई पाण्डेय बाजार में एक दैनिक वेतन भोगी सफाईकर्मी के रूप में काम करता था. बैंक से भी उसकी पहचान और काम की पुष्टि की गई.

आज यानी घटना के 24 घंटे के भीतर ही, पुलिस को मुखबिर से एक और अहम सूचना मिली. अभियुक्त मनोज कहीं भागने की फिराक में था और अयोध्या-गोरखपुर लेन से गोरखपुर की तरफ पैदल जा रहा था. थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती ने बिना देर किए अपनी टीम के साथ मौके के लिए प्रस्थान किया. मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने मनोज को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने रुकने के बजाय सबदेईया कला के पास स्थित ताल और झाड़ी-झंखाड़ वाले बागीचे की तरफ भागना शुरू कर दिया. पुलिस ने उसका पीछा किया. भागने के दौरान मनोज ने एक पेड़ और झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मनोज के दाहिने पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया.

थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती और पुलिस टीम इस हमले में बाल-बाल बची. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मनोज ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि वह गौशाला में काम करने वाली राधिका से एकतरफा प्यार करता था और कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था. वह राधिका के साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन राधिका इसके लिए तैयार नहीं थी और कहती थी कि वह शादी के बाद ही ऐसा करेगी.

मनोज ने 20 मई की सुबह की घटना का पूरा विवरण बताया. उसने बताया कि वह लगभग 6 बजे बैंक में साफ-सफाई करने गया था और बैंक के बाहर ही था. जब उसने राधिका को गौशाला के सामने खंडहर में जाते हुए देखा. मनोज भी तुरंत उसके पीछे खंडहर में गया. राधिका उस समय शौच कर रही थी और उसे देखकर खड़ी हो गई. मनोज ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की. जब राधिका ने इसका विरोध किया, तो उसने गुस्से में उसका गला दबा दिया और पास पड़े एक ईंट के अध्धे से उसके माथे पर वार कर दिया, जिससे राधिका की मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद मनोज घबरा गया. पकड़े जाने के डर से उसने सबूत मिटाने की सोची. उसने राधिका के शव को पास ही एक पत्थरनुमा दीवार के बगल में, जहां थोड़ी गहराई थी, खींचकर डाल दिया. फिर उसने आस-पास पड़े लकड़ी के टुकड़ों से शव को ढका और खंडहर में पड़े पीपल के पत्तों से भी उसे छिपाने की कोशिश की. उसके पास शव को जलाने का कोई साधन नहीं था, इसलिए वह पीछे के रास्ते से पाण्डेय बाजार गया और एक दुकान से माचिस खरीदी. फिर वह उसी पीछे के रास्ते से वापस आया और माचिस जलाकर शव को आग लगा दी. कुछ देर तक वह वहीं रुका रहा और जब आग जलने लगी, तो वह पीछे से ही पाण्डेय बाजार रोड पर आ गया.

एसपी अभिनंदन ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि एनकाउंटर में आरोपी मनोज को अरेस्ट किया गया है. गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है. अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है. फिलहाल यह घटना बस्ती में एक बार फिर एकतरफा प्यार के भयावह और दुखद अंजाम को सामने लाती है, जिसने एक मासूम की जान ले ली.

 

BUSINESS : 300 एकड़ में हॉस्टल, 30000 की क्षमता…, ट्रंप को Apple ने दिखाया आईना, भारत में बन रहा दुनिया का बड़ा कैंपस

फॉक्सकॉन ने पहले फेज में (2023-24) 3000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और दूसरे फेज (2026-27) के दौरान भी इतनी ही राशि निवेश करने की योजना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में कहा था कि वे नहीं चाहते कि एपल अपने iPhone मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार भारत में करे. लेकिन ऐसा लगता है कि उनके इस बयान का एपल के सीईओ टिम कुक पर कोई भी असर नहीं हुआ है और वे अपने प्लान पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. टिम कुक ने कहा कि अमेरिका में ज्यादातर बिकने वाले आईफोन भारत के बने होंगे. अब कंपनी ने तेजी के साथ इस विस्तार को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. इसका एक बड़ा उदाहरण है कर्नाटक में Foxconn का देवनहल्ली प्लांट.

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर Foxconn ने देवनहल्ली प्लांट 2.56 अरब डॉलर का निवेश किया है. यहां पर काम करने वालों के लिए 300 एकड़ में हॉस्टल बना रही है, जो देवनहल्ली तुलुक में डोडागोल्लाहड्डी और चप्परदाहल्ली गांवों तक फैला हुआ है. ये बेंगलुरू को केम्पगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 23 किलोमीटर दूर है.

फॉक्सकॉन ने पहले फेज में (2023-24) 3000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और दूसरे फेज (2026-27) के दौरान भी इतनी ही राशि निवेश करने की योजना है. साथ ही, इस साल दिसंबर तक आईफोन का मैन्युफैक्चरिंग टारगेट 1,00,000 करने का किया गया है.

कंपनी की तरफ से बनाए जा रहे इस हॉस्टल में करीब 30,000 स्टाफ के रहने की क्षमता होगी, जो भारत में इस तरह का ऐसा पहला फैसिलिटी सेंटर होगा. पूरे मामले से वाकिफ सूत्र ने इकोकॉमिक टाइम्स को बताया इस हॉस्टल का निर्माण इस साल के आखिर तक पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है. ऐसे माना जा रहा है कि दुनिया में चीन के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा हॉस्टल होगा. इसी तरह, चीन के मॉडल पर तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बदुर में भी हॉस्टल बना गया है, जहां पर करीब 18 हजार कर्माचरी रह सकते हैं.

देवनहल्ली के इस हॉस्टल में तीस हजार कर्मचारयों में से करीब 50 से 80 प्रतिशत महिलाएं होगी, जिन्हें आवास में प्राथमिका दी जाएगी. ये प्रोजेक्ट एलीफेंट Foxconn की चीन+1 की स्ट्रैटजी का हिस्सा, जिसकी मकसद उस देश से बाहर उत्पादन में डायवर्सिटी करना है.

 

DELHI : पत्नी के साथ सेक्स कर रहा था नाबालिग, शख्स ने सिर पर मारा सिलेंडर, पड़ोसियों को नाली में दिखा खून, बुलाई पुलिस

0

दिल्ली में एक शख्स ने 17 साल के लड़के की सिलंडर से वार करके हत्या की. हत्या का कारण यह है कि शख्स ने लड़के को पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिस वजह से उसने ये कदम उठाया.

उत्तरी दिल्ली के गुलाबी नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने 17 साल के लड़के को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद उसकी कथित रूप से सिर पर सिलंडर से प्रहार कर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान 25 साल के मुकेश ठाकुर के रूप में हुई है, जिसे घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के मुताबिक जब पड़ोसियों ने घर के बाहर नाली में खून बहता देखा तो सुबह 10.53 बजे पीसीआर को ‘कॉल’ कर इसकी सूचना दी.

उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजा बंथिया ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने एक व्यक्ति को खून से लथपथ पाया, जबकि एक और शख्स उसी कमरे में मौजूद था. उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़का करीब 10 दिन पहले काम की तलाश में दिल्ली आया था और ठाकुर की पत्नी सुधा के एक परिचित के माध्यम से उसके घर में किरायेदार के रूप में रह रहा था.

शुरुआती जांच में पता चला कि 19 और 20 मई की रात को ठाकुर और नाबालिग लड़के ने शराब पी थी. अधिकारी ने बताया कि उस रात बाद में ठाकुर ने लड़के को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया. अगली सुबह, जब सुधा एक खिलौना फैक्टरी में काम पर चली गई, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. डीसीपी ने कहा कि गुस्से में आकर ठाकुर ने लड़के के सिर पर छोटे गैस सिलेंडर से कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

PUNJAB : फिरोजपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से आई 2 किलो 20 ग्राम हेरोइन के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

0

फिरोजपुर पुलिस ने पाकिस्तान से आई 2 किलो 20 ग्राम हेरोइन के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. दोनों जल्द अमीर बनने के चक्कर में नशे की दलदल में फंस गए. यह कार्रवाई सीआईए टीम ने की. SSP ने बताया कि पुलिस की पैनी नजर नशा तस्करों पर बनी हुई है और सीमापार से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने की पूरी कोशिश जारी है.

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने एक बार फिर पाकिस्तान से आए हेरोइन के जखीरे को जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है. मंगलवार को सीआईए की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को 2 किलो 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया. खास बात यह है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी युवक हैं. एक की उम्र 19 वर्ष और दूसरे की 21 वर्ष है.

जानकारी के मुताबिक, यह हेरोइन पाकिस्तान से सरहदी खेतों के रास्ते मंगवाई गई थी. आरोपी युवाओं ने जल्द अमीर बनने की चाह में नशे के धंधे में कदम रखा और खुद को दलदल में धंसा लिया. पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क सीमापार से संचालित होता है, जिसमें स्थानीय युवाओं को लालच देकर इस्तेमाल किया जाता है.

एसएसपी फिरोजपुर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाइयां कर रही है. उन्होंने बताया कि कल भी चार नशा तस्करों को चार किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था. और आज फिर एक बड़ी खेप पकड़ी गई है.

उन्होंने यह भी बताया कि जो तस्कर जेल में रहते हुए भी पाकिस्तान के नेटवर्क से संपर्क बनाए रखने की कोशिश करते हैं, उन पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है और कठोर कार्रवाई की जाएगी.

NATIONAL : तीन दिन पुरानी खिचड़ी और सड़े हुए अंडे…आंगनबाड़ी का खाना खाकर बीमार हुए बच्चे, परिजनों ने किया हंगामा

0

कोडरमा में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 226 में खराब भोजन खाने के कारण कई बच्चे बीमार हो गए हैं. बीते मंगलवार को जब बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र से वापस अपने घर पहुंचे तो देर शाम वे बीमार पड़ने लगे. बाद में बच्चों के माता पिता ने पहुंचकर हंगामा किया.

झारखंड में कोडरमा प्रखंड अंतर्गत करमा पंचायत के पश्चिमी गली के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 226 में खराब भोजन खाने के कारण कई बच्चे बीमार हो गए हैं. बीते मंगलवार को जब बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र से वापस अपने घर पहुंचे तो देर शाम वे बीमार पड़ने लगे. कुछ के पेट में दर्द होने लगा तो कुछ को उल्टी होने लगी. जिसके बार अगले दिन उनके परिजन आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे. वहां पहुंचने पर उनलोगों ने पाया कि वहां दो दिन पूर्व की बनी हुई खिचड़ी और लगभग 1 महीने पहले का लाया हुआ अंडा रखा हुआ है.

ये सब देखकर बच्चों के माता पिता हंगामा करने लगे. इधर हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा होने लगे. मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका मंजू देवी द्वारा बच्चों को खराब खाना खिला देने के कारण बच्चे बीमार पड़ने लगे.

इधर मामले की जानकारी मिलते ही कोडरमा सदर के प्रभारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (BDO) मनोज कुमार उक्त आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. जांचोपरांत उन्होंने बताया कि बच्चों को खराब भोजन खिलाने की शिकायत मिली थी.

इसके बाद जांच की गई. जांच में यह बातें स्पष्ट हुई हैं कि बच्चों को खराब खाना परोसा गया था. वहां रखे अंडे भी पूरी तरह से खराब पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र में कुल 33 बच्चे नामांकित हैं लेकिन आज एक भी बच्चे उपस्थित नहीं थे. बच्चों से संबंधित उपस्थिति सूची की मांग जब सेविका से की गई तो उन्होंने बताया कि अटेंडेंस रजिस्टर वे अपने घर में ही भूल गई हैं. उन्होंने कहा कि जांच की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी जाएगी, जिसके उपरांत उचित कार्रवाई भी की जाएगी. वहीं सेविका मंजू देवी ने कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने की साजिश की जा रही है.

MAHARASHTRA : 51 तोला सोना-SUV दी, फिर भी दहेज के लिए करते रहे प्रताड़ित, NCP नेता की बहु ने किया सुसाइड

0

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नेता राजेंद्र हगवणे की बहू ने सुसाइड कर लिया है. बताया जा रहा है दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के बाद महिला ने यह कदम उठाया है.

महाराष्ट्र के पुणे जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नेता राजेंद्र हगवणे की बहू वैष्णवी हगवणे के सुसाइड के मामले ने दहशत फैला दी है. बताया जा रहा है कि परिवार के तीन सदस्यों को अपनी बहू को दहेज की मांग को लेकर और सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी

पुलिस ने बताया कि दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के बाद महिला ने पिंपरी-चिंचवाड़ के बावधन इलाके में स्थित अपने ससुराल में 16 मई को कथित तौर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी. पुलिस ने बताया कि महिला के पति शशांक, सास लता राजेंद्र हगवणे, ससुर राजेंद्र हगवणे (जो राकांपा नेता हैं), ननद करिश्मा और देवर सुशील के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने और घरेलू हिंसा से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस ने पीड़िता के पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ससुर और देवर फरार हैं. इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने पूरे प्रकरण पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और न्यायिक जांच और पीड़ित परिवार के लिए शीघ्र न्याय की मांग की. मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए पुणे जिले के बारामती से सांसद सुले ने कहा, ‘यह घटना बेहद दुखद है. हगवणे परिवार मुलशी और पुणे में एक प्रमुख नाम है. उनके दादा ने कई दशकों तक पंचायत समिति में अच्छा काम किया था.’

शिकायत में महिला के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि शादी के दौरान उन्होंने उसके पति के परिवार को 51 तोला (595 ग्राम) सोना, चांदी और एक एसयूवी दी थी, लेकिन उनकी बेटी के ससुराल वाले उस पर जमीन खरीदने के लिए दो करोड़ रुपये और लाने का दबाव बना रहे थे. पीड़िता के माता-पिता ने यह भी दावा किया कि मौत से पहले उनकी बेटी को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था और उन्होंने उसकी हत्या किये जाने की आशंका जताई.

NATIONAL : ‘दुनिया ने देख लिया जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है’, बीकानेर में बोले PM मोदी

0

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी और तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया. 22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के नौ सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में आतंकवाद पर एक बार फिर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था. वो गोलियां पहलगाम में चली थी लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था. इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे. उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे. आज आपके आशीर्वाद से देश की सेना के शौर्य से हम सब उस प्रण पर खरे उतरे ह

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी और तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया. ये वीर धरा हमें सिखाती है कि देश और देशवासियों से बड़ा और कुछ नहीं. 22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के नौ सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए.

उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों से कहता हूं जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है. जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है. जो सोचते थे कि भारत चुप रहेगा. आज वो घरों में दुबके पड़े हैं. जो अपने हथियारों पर घमंड करते हैं, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए है. मेरे प्यारे देशवासियों, ये शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है. ये ऑपरेशन सिंदूर है. ये सिर्फ आक्रोश नहीं है. ये समस्त भारत का रौद्र रूप है. ये भारत का नया स्वरूप है. पहले घर में घुसकर किया था वार. अब सीधा सीने पर किया प्रहार है. आतंक का फन कुचलने की यही नीति है, यही रीति है. यही भारत है, नया भारत है.

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर, बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है. मैं जब एयरस्ट्राइक के बाद आया था, तब मैंने कहा था कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा. मैं देश नहीं झुकने दूंगा. आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़ी नम्रता के साथ कहना चाहता हूं कि देश के कोने-कोने में जो तिरंगा यात्राओं का हुजूम चल रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है. हम आतंक के आकाओं और आतंकी सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे. उन्हें एक ही मानेंगे. पाकिस्तान का ये स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा. आपने देखा होगा, पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए हमारे देश के सात अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल विश्वभर में पहुंच रहे हैं. इसमें देश के समस्त राजनीतिक दलों के लोग हैं. अब पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा. पाकिस्तान भारत से कभी सीधी लड़ाई जीत भी नहीं सकता. जब भी सीधी लड़ाई होती है, तो बार-बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ती है. इसलिए पाकिस्तान ने आतंकवाद को भारत के खिलाफ लड़ाई का हथियार बनाया है. आजादी के बाद पिछले कई दशकों से यही चला आ रहा है. पाकिस्तान आतंक फैलाता था, निर्दोष लोगों की हत्या करता था. भारत में डर का माहौल बनाता था लेकिन पाकिस्तान एक बात भूल गया. अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है. मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है लेकिन लहू गर्म बहता है. अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है.

उन्होंने कहा कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पडे़गी और ये कीमत पाकिस्तान की सेना चुकाएगी, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी. जब मैं दिल्ली से यहां आया तो बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर उतरा. पाकिस्तान ने इस एयरबेस को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी लेकिन वो इस एयरबेस को रत्तीभर भी नुकसान नहीं पहुंचा पाया और वहीं यहां से कुछ ही दूर सीमापार पाकिस्तान का रहीमयार एयबेस है, पता नहीं कम खुलेगा. आईसीयू में पड़ा है. पाकिस्तान के साथ ना ट्रेड होगा, ना टॉक. अगर बात होगी तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की. पाकिस्तान को भारत के हक का पानी मिलेगा. भारतीयों के खून से खेलना, पाकिस्तान को भारी पड़ेगा. ये भारत का संकल्प है कि दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से टिका नहीं सकती.

UP : झांसी में आंधी-तूफान के कारण 100 से अधिक तोतों की मौत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

0

झांसी में तेज तूफान के कारण 100 से अधिक तोतों की मौत हुई, जबकि 50 से ज्यादा तोते घायल हो गए. सुबह जब ग्रामीणों ने यह नजारा देखा तो हड़कंप मच गया.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीती रात आए आंधी-तूफान और बारिश ने तबाही मचाई. कहीं पेड़ उखड़ गए तो कहीं होर्डिंग्स हवा में उड़ गईं. इस दौरान आधा दर्जन के करीब लोगों की मौत भी हो गई. वहीं, झांसी में तेज तूफान के कारण 100 से अधिक तोतों की मौत हुई, जबकि 50 से ज्यादा तोते घायल हो गए. सुबह जब ग्रामीणों ने यह नजारा देखा तो हड़कंप मच गया. इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत तोतों को उठवाकर कर जमीन में दफनाने का काम शुरू किया. बताया जा रहा है कि रात में आए आंधी-तूफान के कारण इन तोतों की मौत हुई है.

गौरतलब है कि बुधवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश की वजह से प्रदेश के कई जिलों में लोगों को उमसे भरी भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन इस आंधी-तूफान की वजह से काफी नुकसान भी हुआ. आकाशीय बिजली और तेज आंधी में पेड़ और खंभे गिरने से कई लोगों के मौत की भी खबर है.

सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़ और झांसी सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जान माल का नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक, कुदरती आपदा में राजधानी दिल्ली में दो, मेरठ में एक, ग्रेटर नोएडा में तीन, झांसी में एक, अलीगढ़ में एक, सहारनपुर में दो, इटावा में दो और बिजनौर में एक शख्स की मौत हो गई.

- Advertisement -

News of the Day