Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 648

ENTERTAINMENT : नहीं रहे कपिल शर्मा शो के दास दादा, सालों किया कॉमेडियन संग काम, याद कर इमोशनल कीकू

0

कपिल शर्मा की टीम ने दास दादा के निधन की खबर दी है. पोस्ट में कहा गया है कि दास दादा के जाने के बाद उनकी कमी को महसूस किया जाएगा. कॉमेडियन और एक्टर कीकू शारदा ने भी फोटोग्राफर के निधन पर शोक जताया है.

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में काम करने वाले फोटोग्राफर दास दादा का निधन हो गया है. कपिल शर्मा की टीम ने दास दादा के निधन की खबर दी है. पोस्ट में कहा गया है कि दास दादा के जाने के बाद उनकी कमी को महसूस किया जाएगा. कॉमेडियन और एक्टर कीकू शारदा ने भी फोटोग्राफर के निधन पर शोक जताया है.

कपिल शर्मा की टीम ने दास दादा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आज दिल बहुत भारी है. हमें दास दादा को खो दिया है. एक आत्मा जो लेंस के पीछे थी, जिसने अनगिनत खूबसूरत पल द कपिल शर्मा शो की शुरुआत से कैप्चर किए. वो एक असोसिएट फोटोग्राफर से कहीं बढ़कर थे. वो हमारा परिवार थे. हमेशा मुस्कुराते रहते थे, दयालु थे और हमेशा हमारे साथ थे.’

पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘उनकी मौजूदगी से हमें रोशनी और नम्रता मिली. ये उनके कैमरा से ही नहीं हुआ, बल्कि उनके हमारे साथ बिताए हर पल से हमें ऐसा ही महसूस हुआ. आपको कितना मिस किया जाएगा इस बात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, दादा. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे. हर फ्रेम और हर दिल में आपकी याद जिंदा रहेगी.’

कॉमेडियन और एक्टर कीकू शारदा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस पोस्ट को शेयर कर शोक जताया है. उन्होंने लिखा, ‘हम आपको मिस करेंगे दास दादा.’ बता दें कि दास दादा का पूरा नाम कृष्ण दास था. उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, अपने काम के लिए साल 2018 में वो दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके थे. दास दादा के साथ अक्सर कपिल शर्मा को अपने शो पर मस्ती करते देखा जाता था. कपिल ने अक्सर ऑनस्क्रीन दास दादा संग मस्ती करने के साथ-साथ उनका सम्मान भी किया था.

कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ-साथ फैंस के लिए भी दास दादा का यूं अचानक जाना हैरानी और दुख की बात है. दुआ है कि भगवान उनक
आत्मा को शांति दे.

PUNJAB : ऑनलाइन बैटिंग की लत… बहन ने अलमारी से पैसे निकालते देखा तो भाई कर दिया हत्या

0

अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में ऑनलाइन बैटिंग के चक्कर में एक युवक ने अपनी ही बहन की तेजधार हथियार से हत्या कर दी. आरोपी अलमारी से पैसे निकाल रहा था और बहन ने देख लिया. रोकने पर दोनों में झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर भाई ने बहन की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

पंजाब के अमृतसर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने ऑनलाइन गेम और बैटिंग की लत के चलते अपनी ही बहन की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. यह घटना मकबूलपुरा इलाके में हुई.

मृतका की पहचान निशा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी देर रात अलमारी से पैसे निकाल रहा था ताकि वह अपने ऑनलाइन गेम के कर्ज चुका सके और आगे गेम खेल सके. इसी दौरान निशा ने उसे पैसे निकालते हुए देख लिया और रोकने की कोशिश की. दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने गुस्से में आकर तेजधार हथियार से बहन की हत्या कर दी.

आरोपी और मृतका दोनों बीसीए की पढ़ाई कर रहे थे. परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने देर रात कमरे से आवाजें सुनीं. जब वो अंदर पहुंचे तो देखा कि निशा खून से लथपथ पड़ी थी और आरोपी पास में खड़ा था. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका की मां जतिंदर कौर ने बताया कि उनका बेटा ऑनलाइन गेम की लत में बुरी तरह फंसा हुआ था और पहले भी कई बार पैसे हार चुका था. आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है. जसरूप बाठ, एडीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

NATIONAL : पालतू कोबरा सांप से डराकर नाबालिग बच्ची का रेप, पत्नी बनाती थी वीडियो, पुलिस ने किया इमरान को गिरफ्तार

0

कोटा में पुलिस ने एक 29 साल के व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि शख्स ने अपने पालतू कोबरा सांप से डराकर लड़की का यौन शोषण किया था.

राजस्थान के कोटा में पुलिस ने एक 29 साल के व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि शख्स ने अपने पालतू कोबरा सांप से डराकर लड़की का रेप किया था. उसपर गैरकानूनी तरीके से घर में कोबरा रखने और उससे डराकर लोगों से ठगी करने के भी आरोप हैं.

पुलिस ने कोटा में उसके कब्जे से कोबरा सांप और 7.20 लाख रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट जब्त किए हैं. अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला मोहम्मद इमरान अपनी पत्नी के साथ रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था. कोटा सिटी एसपी अमृता दुहान ने बताया कि रविवार को एक पीड़ित ने रेलवे कॉलोनी थाने में इमरान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसकी नाबालिग भतीजी से रेप किया उसके साथ अश्लील वीडियो बनाए हैं और उसके पिता से 1.36 लाख रुपये ठगे है.

शिकायतकर्ता ने इमरान पर महिलाओं और लड़कियों को डराने और उनसे छेड़छाड़ करने तथा लोगों को धोखा देने के इरादे से अपने कमरे में कोबरा रखने का भी आरोप लगाया. इमरान को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 23 मई तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि इमरान पर बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, बीएनएस, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि उसकी 25 साल की पत्नी असमीन पर भी पोक्सो अधिनियम और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, हालांकि उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है.

आरोपी के कमरे से कोबरा को छुड़ाने के लिए वन अधिकारियों की एक टीम को बुलाया गया. एसपी के अनुसार, आरोपी एक झोलाछाप के रूप में भी काम करता था और औषधीय पौधों से लोगों का इलाज करने का दावा करता था. पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता को इमरान के अवैध कृत्यों का पता तब चला जब उसने उसका मोबाइल फोन चेक किया, जिसमें उसे आरोपी के साथ अपनी भतीजी के आपत्तिजनक वीडियो मिले. पुलिस ने बताया कि जब उसने अपनी भतीजी से पूछा, तो उसने अपनी आपबीती बताई. रेलवे पुलिस थाने के एसएचओ रामस्वरूप ने बताया कि बच्ची ने बताया कि इमरान उसे कहता था कि अगर उसने किसी के आगे मुंह खोला तो वह उसे कोबरा से कटवादेगा. एसएचओ ने बताया कि असमीन अपने पति की नाबालिग लड़की के साथ हरकतों को मोबाइल फोन से शूट करती थी.

BIHAR : कॉलेज में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च जलाकर छात्रों ने दिया एग्जाम.

0

बेतिया के टीपी वर्मा कॉलेज में स्नातक मिड टर्म परीक्षा के दौरान पूरे परीक्षा भवन में बिजली नदारद थी, और छात्र मोबाइल की टॉर्च जलाकर कॉपी पर उत्तर लिखते नजर आए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया.

बिहार में बेतिया के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में छात्रों की परीक्षा के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. दरअसल, यहां के टीपी वर्मा कॉलेज में स्नातक मिड टर्म परीक्षा के दौरान पूरे परीक्षा भवन में बिजली नदारद थी, और छात्र मोबाइल की टॉर्च जलाकर कॉपी पर उत्तर लिखते नजर आए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया.

जैसे ही यह खबर फैली, क्षेत्र की विधायक रश्मि वर्मा अपने समर्थकों के साथ कॉलेज पहुंचीं.चौंकाने वाली बात यह रही कि उनके सामने भी छात्र मोबाइल की रोशनी में परीक्षा देते दिखे. स्थिति को देखकर विधायक का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने कहा कि जिस कॉलेज की नींव मेरे पूर्वजों ने रखी थी, आज वही अंधकार में डूबा हुआ है – यह सिर्फ बिजली की नहीं, बल्कि व्यवस्था की भी नाकामी है.

विधायक ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज में जनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद उसे चालू नहीं किया गया. उन्होंने पूछा कि आखिर जब बिजली नहीं थी, तो जनरेटर क्यों नहीं चलवाया गया. लेकिन वहां कोई जवाब देने वाला नहीं था.

परीक्षा नियमों के अनुसार मोबाइल ले जाना और इस्तेमाल करना सख्त मना है, लेकिन बिजली न होने के कारण छात्र मोबाइल टॉर्च की रौशनी में परीक्षा देने को मजबूर थे. यह घटना प्रशासन की लापरवाही की गवाही है.
दिए हैं. आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इस मामले के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं.

MP : 8 साल पहले हादसे में हो चुकी मौत, लेकिन राशन लेने आज भी आती है ‘आत्मा’, PDS मशीन में बाकायदा लगता है अंगूठा!

0

सचमुच एमपी का सरकारी सिस्टम गजब है… जहां जिंदा व्यक्ति राशन के लिए भटक रहा है और ‘भूत’ पिछले आठ साल से राशन उठा रहा है. हैरान- परेशान करने वाली घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले के टिकुरी अकौना गांव की है.

मध्य प्रदेश के टिकुरी अकौना गांव में कुछ अजीब हो रहा है. आठ साल पहले मृत व्यक्ति की आत्मा कथित तौर पर गांव के कोटे से राशन ले रही है. यह आत्मा बकायदा पीडीएस मशीन में अंगूठा लगाकर अपने हिस्से का राशन ले जाती है. यह आत्मा बलवंत सिंह की है, जो आठ साल पहले एक हादसे में मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन राशन लेने के लिए उनका नाम आज भी राशन कार्ड में दर्ज है. साक्ष्य मिलने के बाद गांव की महिला सरपंच श्रद्धा सिंह ने इसकी शिकायत तहसीलदार से की, लेकिन कोटर तहसीलदार ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद उन्होंने सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया.

जांच हुई तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है. यहां 8 साल पहले मृत बलवंत सिंह के नाम पर आज भी राशन कार्ड से राशन उठाया जा रहा है, जबकि जिंदा शंकर आदिवासी को 2017 में मृत घोषित कर राशन सहित सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया. यह मामला तब उजागर हुआ, जब गांव की महिला सरपंच श्रद्धा सिंह ने जिंदा व्यक्ति को राशन दिलाने की कोशिश की और मृतक के नाम पर राशन वितरण का खुलासा हुआ.

बलवंत सिंह की 8 साल पहले एक हादसे में मौत हो चुकी है, लेकिन उनका नाम राशन कार्ड पोर्टल से नहीं हटाया गया. फूड इंस्पेक्टर ब्रजेश पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया कि बलवंत सिंह का नाम समग्र पोर्टल से हटाया गया था, लेकिन राशन पोर्टल पर उनका नाम बरकरार रहा. उनके परिवार के अन्य सदस्य, धर्मेंद्र सिंह और प्रदीप सिंह, उनके नाम पर अंगूठा लगाकर राशन ले रहे थे. परिवार के 8 सदस्यों के नाम पर राशन वितरित हो रहा था. शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने बलवंत सिंह का नाम राशन पोर्टल से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

वहीं, शंकर आदिवासी को 2017 में मृत घोषित कर दिया गया था. जैसे-तैसे उन्होंने खुद को जिंदा साबित किया, लेकिन राशन और अन्य सरकारी सुविधाओं से आज भी वंचित हैं. फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि पात्रता और अपात्रता की जांच पंचायत स्तर पर होती है और पंचायत सचिव को राशन मित्र पोर्टल के जरिए नाम विलोपन की प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी दी गई है. शंकर आदिवासी का नाम भी जल्द अपडेट कर लिया जाएगा.

गांव के पंच और सरपंच पति अनुराग सिंह ने इस भ्रष्टाचार पर हैरानी जताते हुए कहा कि जिंदा लोग राशन के लिए भटक रहे हैं, जबकि मृतक के नाम पर राशन उठाया जा रहा है. उन्होंने तहसीलदार से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया. कोटर तहसील के सेल्समैन शिव कुमार गौतम ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई और कहा कि अब नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

यह मामला पीडीएस में भ्रष्टाचार की काली छाया को उजागर करता है. भारत सरकार की मंशा हर गरीब को पर्याप्त राशन देने की है, जहां गरीबी रेखा से नीचे वालों को 35 किलो और उससे ऊपर वालों को 15 किलो राशन प्रति माह मिलता है. लेकिन टिकुरी अकौना जैसे हालात व्यवस्था की खामियों को दर्शाते हैं, जहां जिंदा लोग राशन के लिए तरस रहे हैं और मृतकों के नाम पर राशन का दुरुपयोग हो रहा है.

BIHAR : मौसेरे भाई की पत्नी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया युवक, गांव वालों ने मंदिर में दोनों की कराई शादी

0

मौसेरे भाई की पत्नी से आशिकी लड़ाने आए आशिक को ग्रामीणों ने एक कमरे में संदिग्ध स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद लाठी–डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने पहले पति एवं परिजनों के समझौते के बाद पंचायत के सदस्य एवं ग्रामीणों ने मिलकर हिन्दू रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी करवा दी.

बिहार के आरा में एक अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है. जहां शादीशुदा प्रेमिका से उसके मायके में चोरी–छिपे मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने बंद कमरे में आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया. जिसके बाद गांव वालों ने दोनों प्रेमी जोड़े की रजामंदी से स्थानीय गांव के शिव मंदिर में शादी करा दी. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है. मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव की बताई जा रही है.

दरअसल, चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में मौसेरे भाई की पत्नी से आशिकी लड़ाने आए आशिक को ग्रामीणों ने एक कमरे में संदिग्ध स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद लाठी–डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने पहले पति एवं परिजनों के समझौते के बाद पंचायत के सदस्य एवं ग्रामीणों ने मिलकर हिन्दू रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी करवा दी.

जानकारी के मुताबिक तरारी थाना क्षेत्र के देव चंदा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय दिलीप कुमार का प्रेम–प्रसंग चरपोखरी थाना क्षेत्र के रहने वाली रानी नामक शादीशुदा महिला से पिछ्ले ढाई साल से चल रहा था. रानी की शादी प्रेमी दिलीप के मौसेरे भाई सोनू चौधरी से 27 फरवरी 2022 में चौरी थाना अंतर्गत डीलिया लख गांव में बड़े ही धूम धाम से हुई थी. सोनू चौधरी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ककिला गांव का रहने वाला है. शादी के बाद बाद रानी अपने ससुराल रहने लगी थी. दिलीप भी अपने ननिहाल डीलिया लख में बचपन से रहता था. रानी का पहला पति सोनू एवं प्रेमी दिलीप दोनों ही बचपन से एक ही साथ बड़े हुए. यही नहीं रानी की शादी में दिलीप ने डांस भी किया था.

रानी शादी के बाद अपने ससुराल आ गई. जहां उसकी मुलाकात दिलीप से हुई. तीन से चार महीने सबकुछ ठीक चल रहा था. इसी बीच दिलीप एवं रानी की नज़दीकियां आपस में बढ़ने लगी. दिलीप अपने मुंह बोली भाभी के पास ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया. जब भी घर पर पति सोनू नहीं रहता था तब रानी दिलीप को अपने पास बुला लेती थी. यह सिलसिला करीब दो महीने तक चलता रहा. फिर दोनों के बीच प्यार–मुहब्बत बढ़ा. प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रहते थे. इसी बीच इन दोनों की आशिकी की भनक रानी के पति सोनू को लगी.

छह माह पूर्व रानी एवं दिलीप को उसके पति सोनू ने रंगे हाथ पकड़कर लिया. दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई. इसके बाद सोनू अपनी पत्नी रानी से दूरी बना लिया और उसे मायके भेज दिया.

इस बीच दिलीप ने रानी से वादा किया कि हर वो सुख उसे देगा जो एक पति देता है. इसके बाद रानी अपने मायके कोयल गांव आ गई. इसके बाद भी दिलीप उसके मायके कोयल गांव चोरी–छिपे मिलने आया करता था. जब रानी से शादी करने की बात दिलीप से बोली तो दिलीप ने उसे टाल–मटोल कर मना करने लगा. जहां मंगलवार को प्रेमिका रानी के बुलाने पर एक बार फिर अपने दोस्त के साथ मिलने के लिए उसके घर दिलीप पहुंचा.

दोनों एक कमरे में चोरी–छिपे बात कर थे. लेकिन प्रेमी शादी से इनकार कर रहा था. उसका कहना था कि लड़की को तलाक नहीं मिला है तो मैं कैसे शादी कर लूं. लेकिन रानी का पहला पति सोनू का कहना था कि मैं इस लड़की को नहीं रखूंगा. अगर दिलीप से शादी करना चाहती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है. जहां भी तुम्हे खुशी मिलती है तुम वहां रहो. वही रानी अपनी प्रेमी दिलीप के साथ के साथ रहना चाहती थी. इसके बाद कोयल गांव के ही शिव मंदिर में मंगलवार को हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करवा दी और उसे प्रेमी के घर ससुराल भी विदा कर दिया गया. शादी के दौरान पंचायत के तरफ से एक रजामंदी का लेटर भी सौंपा गया है.

 

ENTERTAINMENT : परेश रावल ने अचानक छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’, सुनील शेट्टी को लगा झटका, बोले- उनके बिना नहीं हो सकता

0

सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘केसरी वीर’ का प्रमोशन कर रहे हैं. प्रमोशन के दौरान उनसे फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चल रहे विवाद पर सवाल किया गया. परेश रावल के प्रोजेक्ट से पीछे हटने पर उन्होंने कहा, ‘ये नहीं बन सकती. ये 100 प्रतिशत परेश रावल के बिना नहीं बन सकती.’

परेश रावल के फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के बाद हलचल मची हुई है. अक्षय कुमार ने एक्टर पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा कर दिया है तो वहीं डायरेक्टर प्रियदर्शन का मन दुखी है. प्रियदर्शन इस बात से परेशान हैं कि परेश ने ये फैसला लेने से पहले उन्हें कोई जानकारी नहीं दी. इस बीच ‘हेरा फेरी’ के श्याम यानी एक्टर सुनील शेट्टी का रिएक्शन भी सामने आ गया है. सुनील का कहना है कि परेश के फिल्म छोड़ने से उन्हें बड़ा झटका लगा था.

सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘केसरी वीर: द लेजेंड ऑफ सोमनाथ’ का प्रमोशन कर रहे हैं. प्रमोशन के दौरान उनसे फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चल रहे विवाद पर सवाल किया गया. परेश रावल के प्रोजेक्ट से पीछे हटने पर उन्होंने कहा, ‘ये नहीं बन सकती. ये 100 प्रतिशत परेश रावल के बिना नहीं बन सकती. मेरे और अक्षय के बिना इसके बनने का फिर भी 1 प्रतिशत चांस है, लेकिन परेश जी के बिना ये 100 प्रतिशत नहीं बन सकती है. बिल्कुल भी नहीं. राजू और श्याम, अगर उन्हें बाबू का साथ न मिले, तो ये चलेगा ही नहीं.’

सुनील ने ये भी बताया कि उन्हें परेश रावल के प्रोजेक्ट छोड़ने के बारे में कैसे पता चला था. एक्टर ने कहा कि उनके बच्चों अथिया और अहान शेट्टी से उन्हें पहली बार इस खबर के बारे में सुनने को मिला था. उन्होंने बताया, ‘उन दोनों ने 15 मिनट के अंदर मुझे वो खबर भेजी और पूछा कि पापा ये क्या है? और मैं अपने इंटरव्यू कर रहा था, और मैंने सोचा हे भगवान ये क्या हो गया.’

एक्टर ने उम्मीद जताई कि काश वो कुछ कॉल्स मिलाकर पता लगा पाते कि क्या हुआ है और उसे ठीक कर देते. सुनील ने ये भी कहा कि दर्शकों और फैंस के साथ-साथ उन्हें भी राजू, श्याम और बाबूराव को दोबारा साथ देखने का इंतजार था.

वहीं फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन की बात करें तो उन्होंने कहा था, ‘मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ, क्योंकि परेश ने हमें इन्फॉर्म नहीं किया. फिल्म शुरू करने से पहले अक्षय ने मुझसे सुनील और परेश दोनों से बात करने के लिए कहा था. मैंने दोनों से बात की भी थी और दोनों इसके लिए राजी थे. मेरा इसमें कुछ खोने लायक नहीं है, लेकिन अक्षय ने पैसे लगाए हुए हैं और ये कारण हो सकता है कि वो ऐसा एक्शन ले रहे हैं. अभी तक परेश रावल ने मुझसे बात नहीं की है.’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हेरा फेरी 3’ के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार ने परेश रावल को लीगल नोटिस भेजा है. अक्षय ने फिल्म को अचानक छोड़ने और प्रोजेक्ट को खराब करने के लिए परेश पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा किया है. डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अक्षय के कदम को सही बताया. प्रियदर्शन का कहना है कि अक्षय कुमार को ये कदम उठाने का हक है, क्योंकि उनकी मेहनत की कमाई प्रोजेक्ट में लगी हुई है. इतना ही नहीं, अक्षय ने प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला से पिक्चर के राइट्स भी खरीद लिए थे.

UP : गोंडा में दर्दनाक हादसा… दरगाह के पास खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढहा, तीन की मौत

0

बुधवार रात को जब मासूम-ए-मिल्लत दरगाह के दोनों तरफ सौंदर्यीकरण के लिए मिट्टी की खुदाई के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. मृतकों की पहचान फरजान रजा (38), शकील मोहम्मद (50) और असद (14) के रूप में हुई है.

यूपी के गोंडा जिले में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. दरअसल, यहां पिपरा माहिम गांव में एक दरगाह के पास खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढह गया, जिसके नीचे दबने से ये दर्दनाक हादसा हुआ.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मामले में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि बुधवार रात को जब मासूम-ए-मिल्लत दरगाह के दोनों तरफ सौंदर्यीकरण के लिए मिट्टी की खुदाई के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. अधिकारी ने बताया, “मृतकों की पहचान फरजान रजा (38), शकील मोहम्मद (50) और असद (14) के रूप में हुई है, जो सभी पिपरा माहिम के निवासी हैं. साथ ही मनकापुर थाना क्षेत्र के रजवापुर के फकीर मोहम्मद (20) भी शामिल हैं.”

ग्रामीणों की मदद से चारों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शकील, असद और फकीर को मृत घोषित कर दिया. फरजान रजा को गंभीर हालत में स्थानीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि जहां वे चंद मिनट पहले हंसी-खुशी अपने-अपने काम में लगे हुए थे, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, खुदाई के दौरान मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसके नीचे ये लोग दब गए. स्थानीय लोगों और प्पुलिस-रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. कड़ी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को मलबे से निकाला जा सका.

NATIONAL : 40 लाख का क्रेडिट कार्ड बिल, पैसे खपाने का खेल… रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग में मंत्री पर रेड की डिटेल

0

प्रवर्तन निदेशालय ने रान्या राव के मामले सहित भारत में एक बड़े सोने की तस्करी रैकेट में सीबीआई और डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की शिकायत का संज्ञान लेने के बाद कुछ महीने पहले पीएमएलए का केस दर्ज किया था.

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव (Ranya Rao) से जुड़े गोल्ड स्मगलिंग मामले में नए-नए पहलू सामने आ रहे हैं. कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों सहित कई जगहों पर ईडी ने बुधवार को छापेमारी की. जांच एजेंसी ने दूसरे दिन यानी आज भी छापेमारी शुरू की है. आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है. यह छापेमारी कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव और अन्य के खिलाफ कथित सोना तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत राज्य में 16 जगहों पर छापेमारी की.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) रान्या राव के मामले सहित भारत में एक बड़े गोल्ड स्मगलिंग रैकेट में सीबीआई और डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की शिकायत का संज्ञान लेने के बाद कुछ महीने पहले पीएमएलए का केस दर्ज किया था.

ईडी के सूत्रों ने कहा कि एक शैक्षिक ट्रस्ट पर शक है कि उसने कथित तौर पर एक प्रभावशाली शख्स के निर्देश पर रान्या राव के क्रेडिट कार्ड बिल के लिए 40 लाख रुपये का भुगतान किया है. सूत्रों ने दावा किया कि ट्रस्ट गृह मंत्री जी परमेश्वर से जुड़ा हुआ है और ‘प्रभावशाली’ शख्स राजनीतिक रूप से मशहूर हैं.मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को दलित नेता के खिलाफ ‘बदले की राजनीति’ करार दिया, क्योंकि संस्थानों का संचालन परमेश्वर द्वारा किया जाता है, जो कांग्रेस और एससी समुदाय के बड़े नेता हैं. वहीं, सूबे में विपक्षी दल बीजेपी और जेडी(एस) ने ईडी रेड को रान्या राव से जुड़े गोल्ड स्मगलिंग केस से जोड़ा है.

 

NATIONAL : जासूसी के खेल में ISI का कोड हुआ डिकोड… फर्जी नाम पर पासपोर्ट, PAK एजेंट बना वीजा अफसर

0

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि दानिश का असली नाम एहसान उर रहमान है या फिर ISI द्वारा दिया गया कोड नेम. पाकिस्तान उच्चायुक्त में वीजा डेस्क पर तैनात दानिश, दरअसल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का प्रशिक्षित एजेंट था, जो अपनी पहचान छुपाकर भारत में खुफिया नेटवर्क सक्रिय करने के मिशन पर भेजा गया था.

भारत में पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक अधिकारी को लेकर खुफिया एजेंसियों के हाथ बड़ी जानकारी लगी है. वीजा डेस्क पर तैनात एहसान उर रहमान उर्फ दानिश, दरअसल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का प्रशिक्षित एजेंट था, जो अपनी पहचान छुपाकर भारत में खुफिया नेटवर्क सक्रिय करने के मिशन पर भेजा गया था.

सूत्रों के अनुसार, दानिश की नियुक्ति और पहचान दोनों संदिग्ध हैं. उसका पासपोर्ट इस्लामाबाद से जारी हुआ था और उसे भारत का वीजा जनवरी 2022 में दिया गया था. दस्तावेज यह भी संकेत देते हैं कि उसका जन्मस्थान पाकिस्तान के नारोवाल में है. भारतीय एजेंसियों को आशंका है कि दानिश के रूप में सामने आया यह व्यक्ति, वीजा प्रक्रिया से जुड़ी भूमिका के अलावा, जासूसी गतिविधियों और लोगों को अपने प्रभाव में लेने के काम में भी शामिल रहा है.

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि दानिश का असली नाम एहसान उर रहमान है या फिर ISI द्वारा दिया गया कोड नेम. एजेंसियों को शक है कि यह नाम और पहचान दोनों ही भारत में जासूसी गतिविधियों को संचालित करने के उद्देश्य से गढ़ी गई थीं. यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात कोई अधिकारी जासूसी में संलिप्त पाया गया हो. 31 मई 2020 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI) ने पाक हाई कमीशन के दो अफसरों आबिद हुसैन और ताहिर खान को जासूसी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था. दोनों ‘वीजा अधिकारी’ के तौर पर भारत आए थे, लेकिन असल में वे भी ISI के प्रशिक्षित एजेंट थे. भारत सरकार ने दोनों को ‘परसोना नॉन ग्रेटा’ घोषित करते हुए देश से बाहर निकाल दिया था. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान हाई कमीशन के स्टाफ की संख्या लगभग 180 से घटाकर 90 कर दी गई थी. यह कदम भारत सरकार द्वारा विदेशी मिशनों में सक्रिय संदिग्ध गतिविधियों पर नकेल कसने की दिशा में अहम माना गया था.

भारतीय खुफिया एजेंसियों को लगातार इनपुट मिलते रहे हैं कि पाकिस्तान हाई कमीशन में वीजा अफसर, कुक, ड्राइवर और कल्चरल स्टाफ जैसे पदों के पीछे ISI के एजेंट तैनात किए जाते हैं. ये एजेंट अपने असली नाम, रैंक और पहचान को छिपाकर भारत में आते हैं और कूटनीतिक सुरक्षा का फायदा उठाकर जासूसी नेटवर्क संचालित करते हैं. एहसान उर रहमान का मामला भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है. वह कहने को वीजा डेस्क पर काम कर रहा था, लेकिन उसका असली मकसद भारत में सेंसिटिव जानकारियों को इकट्ठा करना और लोगों को हनी ट्रैप या अन्य तरीकों से फंसाना था.

साल 2021 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जब दिल्ली पुलिस और MI ने राणा मोहम्मद जीया नाम के एक पाकिस्तानी मूल के वीजा अधिकारी को बेनकाब किया था, जो असल में ISI का ऑपरेटिव था. इस ऑपरेशन में सेना से जुड़े हबीब नाम के एक ठेकेदार को पोखरण से गिरफ्तार किया गया था, जो राणा के संपर्क में था.

सूत्रों के अनुसार, एहसान उर्फ दानिश का जन्मस्थान नारोवाल, पाकिस्तान है. उसका पासपोर्ट इस्लामाबाद से जारी हुआ था और उसने भारत में पाक उच्चायोग में वीजा डेस्क पर ड्यूटी जॉइन की थी. लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं और अब केंद्रीय एजेंसियां उसकी भूमिका की गहराई से जांच कर रही हैं.

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुई ज्योति की भी मुलाकात दानिश से हो चुकी थी. ज्योति को पाकिस्तान जाने का वीजा दिलाने में दानिश ने ही मदद की थी.हिसार पुलिस ने बताया कि अब तक ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों का डेटा ही खंगाला जा रहा है. लेकिन इन उपकरणों से किसी प्रकार की सैन्य जानकारी, गुप्त दस्तावेज या रणनीतिक सूचनाओं के लीक होने का कोई स्पष्ट प्रमाण सामने नहीं आया है. फॉरेंसिक लैब से रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है, और ये रिपोर्ट ही तय करेंगी कि आरोपी की गतिविधियों का दायरा कितना बड़ा है. व्हाट्सएप चैट को लेकर भी अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी पुलिस द्वारा नहीं की गई है. ऐसे में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि ज्योति की चैट हिस्ट्री में ऐसे सुराग हो सकते हैं जो आगे की जांच की दिशा तय करेंगे. सूत्रों की मानें तो पुलिस का फोकस अब ज्योति की ऑनलाइन गतिविधियों, संपर्क सूत्रों और डिजिटल फुटप्रिंट पर है. उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स, ईमेल कम्युनिकेशन और इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स के माध्यम से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने कब, कहां और किन माध्यमों से पाकिस्तान इंटेलिजेंस के संपर्क साधे.

जांच में यह सामने आया है कि ज्योति मल्होत्रा के चार अलग-अलग बैंक खाते हैं, जिनकी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस जानना चाहती है कि क्या उसे पाकिस्तान इंटेलिजेंस से कोई आर्थिक सहायता मिली या नहीं. अब तक की जानकारी के अनुसार, इन खातों से किसी प्रकार का संदिग्ध लेन-देन नहीं मिला है, लेकिन ट्रांजेक्शन की जड़ तक जाने के लिए एफएसएल (Forensic Science Laboratory) और बैंकिंग एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है. यह भी संभव है कि कोई डिजिटल वॉलेट, क्रिप्टोकरेंसी या मनी ट्रांसफर ऐप्स का इस्तेमाल हुआ हो, जिसकी जांच फिलहाल तकनीकी एजेंसियों द्वारा की जा रही है.

- Advertisement -

News of the Day