Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 650

NATIONAL : हापुड़ पुलिस के बड़ी सफलता, मंदिर से 200 साल पुरानी मूर्ति चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

0

यूपी के हापुड़ में बीते दिनों प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में 200 साल पुरानी राधा-रानी और लड्डू गोपाल की मूर्तियां चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस नेइस मामले में दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से एक करोड़ रुपये की कीमत की मूर्तियां भी बरामद हुई है. ये मूर्तियां अष्टधातु से बनी हैं. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

दरअसल हापुड़ के जनपद के असौड़ा में स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में रविवार को चोरी हो गई थी. चोरों ने 200 साल पुरानी राधा रानी और लड्डू गोपाल की अष्टधातु की मूर्तियां चुरा लीं थी. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने इस मामले की जांच की, जिसके बाद पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया. जांच के दौरान देर रात्रि पुलिस को दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए, पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो भागने लगे.

एक बदमाश के पैर में लगी गोली
बदमाशों को भागते देख पुलिस फौरन हरकत में आई और आरोपियों को घेर लिया, इस दौरान एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लग गई और वो घायल हो गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. घायल चोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. आरोपियों के पास से पुलिस को चोरी की मूर्तियां भी बरामद हुई है.

इस बारे में जानकारी देते हुए हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मंदिर से चोरी हुईं दोनों मूर्तियां 200 साल पुरानी थी. चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग करनी शुरू कर दी. हर चौराहे पर पुलिस को तैनात कर दिया गया. इसी बीच देर रात्रि में दो बदमाश बाइक पर सवार पुलिस को दिखाई दिए. पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में पुलिस गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. इनमें एक का नाम अभय उर्फ लुक्का और दूसरे आरोपी का नाम ऋतिक है. दोनों चोर शातिर किस्म के अपराधी हैं. इसमें अभय उर्फ लुक्का पर पहले से ही चोरी व आर्म्स एक्ट के करीब चार मुकद्दमे दर्ज हैं. पुलिस ने इस घटना का खुलासा मात्र 24 घंटे के अंदर किया है. इस पर देहात थाने की पुलिस को 20 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा.

ENTERTAINMENT : मुकेश खन्ना का धर्म क्या है? खन्ना कौन सी बिरादरी है?

0

 1997 में आया शो शक्तिमान जबरदस्त पॉपुलर हुआ था. इस शो में मुकेश खन्ना शक्तिमान बने थे. इस शो ने बच्चे-बच्चे के दिल में खास जगह बनाई थी. अब एक बार फिर शक्तिमान की वापसी हो रही है.

शो नई जेनरेशन के लिए लौटकर आ रहा है, लेकिन एक नए तरीके से. दरअसल, शक्तिमान की ऑडियो सीरीज आने वाली है. मुकेश खन्ना इसमें अपनी आवाज देंगे. मुकेश खन्ना को लोग आज भी शक्तिमान के तौर पर ही याद रखते हैं. मुकेश खन्ना अक्सर शक्तिमान के बारे में बई बात करते रहते हैं. उन्हें इस शो से घर-घर में पहचान मिली. आइए जानते हैं मुकेश खन्ना के बारे में…

मुकेश खन्ना का क्या है धर्म?

मुकेश खन्ना का जन्म 23 जून 1958 को हुआ था. मुकेश का जन्म पंजाबी हिंदू फैमिली में हुआ था. उनके परिवार के जड़े मुल्तान और दीपालपुर पाकिस्तान से हैं. भारत-पाकिस्तान पार्टीशन (1947) के वक्त उनकी फैमिली मुंबई आ गई थी. मुकेश खन्ना पंजाबी हिंदू हैं और खत्री कम्युनिटी से बिलॉन्ग करते हैं.

इन शोज में दिखे मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने 1988 में शो महाभारत से डेब्यू किया था. इस शो में वो भीष्म पितामाह के रोल में थे. उन्होंने चुन्नी, चंद्रकांता, युग, महाभारत कथा, शक्तिमान,दीवार, एहसास, सौतेला, कल हमारा है, वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया, प्यार का दर्द मीठा मीठा प्यारा प्यारा, वारिस जैसे शोज किए.

फिल्मों में भी किया मुकेश खन्ना ने काम

उन्होंने फिल्मों में भी काम किया. 1981 में उन्होंने फिल्म रूही से डेब्यू किया था. वो दर्द-ए-दिल, वक्त के शहजादे, मुझे कसम है, सौदागर, सौगंध, यलगार, रखवाले, रानी और महारानी, मेरी आन, रेश्मा, जवाब, राजा, हिम्मत, आखिरी संघर्ष, गैंग, सेंसर, एक और जंग जैसी फिल्में की. 2024 में उन्होंने तेलुगू फिल्म Purushothamudu में देखा गया.

BOLLYWOOD : परेश रावल ने बिना बताए छोड़ी हेरा फेरी 3, सुनील शेट्टी-अक्षय कुमार को नहीं खबर

परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने के बाद से सभी सदमे में हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार ने परेश रावल को लीगल नोटिस भी भेजा है. अक्षय ने परेश पर 25 करोड़ का मुकदमा ठोका है. फिल्म को लेकर फैंस टेंशन में आ गए हैं. एक्टर सुनील शेट्टी भी सदमे में हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता ही नहीं था. उनके बच्चों ने ये खबर भेजी तब पता चला. सुनील ने कहा कि अक्षय कुमार को भी कुछ नहीं पता था.

सदमे में हैं सुनील शेट्टी

इंडिया टुडे से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा, ‘मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता. ये मेरे लिए शॉक है. पहले मैंने सोचा कि उन्हें मैसेज करता हूं लेकिन फिर मैंने सोचा कि उनसे मिलकर डिस्कस करता हूं. मेरी अभी तक किसी से भी इसके बारे में बात नहीं हुई है. यहां तक कि अक्षय कुमार भी क्लूलेस है.’

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, ‘ये क्राइसिस है. हम फिल्म के बीच में हैं और ये बड़ा शॉक है. हम अगले साल शूटिंग शुरू करने वाले थे. वास्तव में हमने शुरू कर दी थी. हमने प्रोमो शूट कर लिया था. ये बड़ी चीज है. ये शॉकिंग है. आपको पता है मुझे किसने बताया? आथिया और अहान ने. दोनों ने मुझे 15 मिनट के अंदर में भेजा और पूछा कि पापा ये क्या हो रहा? और मुझे लगा कि ये कहा है. मुझे नहीं पता कि अब क्या होने वाला है.’

बता दें कि हेरा फेरी 3, 2000 में आई हेरा फेरी की तीसरी इंस्टॉलमेंट है. 2006 में फिल्म की दूसरी इंस्टॉलमेंट आई थी. हेरा फेरी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी है. पिछली दोनों ही फिल्मों को फैंस ने काफी पसंद किया था.

TECHNOLOGY : Google ने पेश किया नया Android XR प्लेटफॉर्म

0

Google ने अपने वार्षिक I/O 2025 डेवलपर सम्मेलन में एक नया प्लेटफॉर्म Android XR लॉन्च किया है जो खासतौर पर स्मार्ट ग्लास और हेडसेट जैसे पहनने योग्य डिवाइसों में Gemini AI को लाने के लिए तैयार किया गया है. यह पहल अब Gemini AI को स्मार्टफोन्स, टीवी और कारों से आगे बढ़ाकर सिर पर पहने जाने वाले डिवाइसेज़ तक ले जाती है.

Android XR को “Gemini युग” के लिए डिज़ाइन किया गया एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म बताया गया है, जो यूजर्स को कैमरा, माइक्रोफोन और इन-लेंस डिस्प्ले जैसी तकनीकों के जरिए बिना हाथ लगाए डिजिटल दुनिया से जोड़ता है. ये स्मार्ट ग्लास स्मार्टफोन के साथ सिंक होकर काम करते हैं और जरूरत पड़ने पर लेंस के अंदर निजी जानकारी भी दिखा सकते हैं.

कैसे करता है काम

प्रेजेंटेशन में Google ने दिखाया कि कैसे ये चश्मे रोजमर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल हो सकते हैं जैसे कि मैसेज भेजना, मीटिंग शेड्यूल करना, लाइव नेविगेशन से रास्ता ढूंढना, और अलग-अलग भाषाओं में बातचीत के दौरान रीयल टाइम अनुवाद करना. एक खास फीचर था मल्टी लैंग्वेज बातचीत के दौरान सबटाइटल्स का सीधे चश्मे में दिखना.

Gemini AI यूज़र की आंखों और कानों से मिलने वाली विज़ुअल और ऑडियो इनपुट को समझकर उसी के अनुसार मदद करता है, जिससे यह अनुभव अधिक सहज और इंटरैक्टिव बनता है. हालांकि इसकी असल सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि आम लोग इसे कितना अपनाते हैं और इसकी व्यावहारिकता कैसी रहती है.

कैसा है डिजाइन

डिज़ाइन और सहयोग की बात करें तो Google ने Gentle Monster और Warby Parker जैसे मशहूर आईवियर ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है, ताकि स्मार्ट ग्लास स्टाइलिश और पब्लिक में पहनने लायक दिखें. आगे चलकर Kering Eyewear जैसी कंपनियों से भी सहयोग की योजना है. इसके साथ ही Google, Samsung के साथ मिलकर एक साझा सॉफ़्टवेयर और हार्डवेयर प्लेटफ़ॉर्म पर काम कर रहा है, जो Android XR को अन्य हेडसेट्स तक ले जाएगा. Samsung का नया हेडसेट, जिसका नाम Project Moohan है, इसी साल लॉन्च होने की उम्मीद है.

Google ने इस तकनीक के साथ जुड़ी प्राइवेसी चिंताओं को भी गंभीरता से लिया है. इसी कारण कंपनी कुछ चुनिंदा यूज़र्स के साथ प्रोटोटाइप टेस्टिंग कर रही है ताकि इसके सामाजिक और नैतिक पहलुओं को समझा जा सके. हालांकि, स्मार्ट ग्लास की सार्वजनिक लॉन्च डेट फिलहाल नहीं बताई गई है लेकिन डेवलपर्स के लिए Android XR टूल्स 2025 के अंत तक जारी किए जाने की बात कही गई है.

NATIONAL : ऑपरेशन सिंदूर से गरमाई सियासत, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी- कांग्रेस पर तीखा वार

0

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की आतंकवाद के खिलाफ सफलता से गांधी परिवार और कांग्रेस बुरी तरह बौखला गई है. मौर्य ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” ने आतंक के अड्डों को खत्म कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है और यह बात कांग्रेस को रास नहीं आ रही.

डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का असली दुख यह है कि सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई कर पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को कड़ा जवाब दिया और देश को कोई नुकसान नहीं होने दिया. इसी वजह से अब राहुल गांधी सरकार पर सवालों की बिना वजह बौछार कर रहे हैं, ताकि पाकिस्तान को राहत मिले.

“राहुल गांधी की चिंता भारत नहीं, बल्कि पाकिस्तान है”
मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को अगर भारतीय सेना पर भरोसा होता तो आज कश्मीर की स्थिति वैसी न होती जैसी कांग्रेस के समय में थी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हुई हैं, लेकिन यही बात कांग्रेस को चुभ रही है. मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की राजनीति राष्ट्रवाद और सेना की ताकत से डरती है.

गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हाल ही में भारतीय सेना द्वारा सीमा पार आतंकियों के खिलाफ की गई एक निर्णायक कार्रवाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह ऑपरेशन आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर अंजाम दिया गया, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए. यह ऑपरेशन एक बार फिर भारत की सेना की रणनीतिक शक्ति और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को दर्शाता है.

“अब नया भारत न आतंक सहता है, न आतंकियों की भाषा”
मौर्य ने आगे कहा कि आज का भारत न आतंकवाद को बर्दाश्त करता है और न ही आतंकी मानसिकता के समर्थकों को. अब हर वार का जवाब भारतीय सेना अपनी शर्तों पर देती है और पूरा देश अपने वीर जवानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवादी नेतृत्व के साथ एकजुट होकर खड़ा है.

डिप्टी सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से राष्ट्रवादी कदमों का विरोध करती रही है, चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक हो, बालाकोट एयरस्ट्राइक या फिर धारा 370 हटाने का फैसला. लेकिन अब देश की जनता जान चुकी है कि कौन देश के साथ खड़ा है और कौन दुश्मनों को सुकून देने की राजनीति करता है.

BUSINESS : उछलने के बाद 600 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी 24800 के नीचे

0

पिछले दो कारोबारी सत्र के दौरान भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बाद आज मंगलवार 20 मई 2025 को इस पर ब्रेक लग गया. शुरुआती कारोबार के दौरान सुबह करीब सवा नौ बजे सेंसेक्स 139 अंक ऊपर चढ़ा. जबकि निफ्टी भी 25000 के करीब जाकर खुला है. उसके बाद सेंसेक्स करीब 600 अंक टूटकर नीचे गिर गया. जबकि निफ्टी भी 24800 के नीचे चला गया. जिन कंपनियों के शेयर भारी दवाब में नीचे कारोबार कर रहे हैं वो बैंकिंग, ऑटो और फार्मास्युटिकल्स सेक्टर के शेयर हैं.

दो दिनों तक गिरावट

शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट देखने को मिला. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 271 अंक और टूट गया. जबकि मूडीज रेटिंग्स के अमेरिका की साख घटाये जाने के बीच वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के साथ आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया.

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 271.17 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,059.42 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 366.02 अंक तक लुढ़क गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 74.35 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,945.45 अंक पर बंद हुआ.

दबाव में आईटी कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और अदाणी पोर्ट्स नुकसान में रहीं. दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं.

अमेरिकी रेटिंग घटने का बाजार पर असर

लेमन मार्केट्स डेस्क एनालिस्ट गौरव गर्ग का कहना है कि भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही. इसकी वजह कमजोर वैश्विक संकेतों, आईटी शेयरों में भारी बिकवाली और बढ़ती अस्थिरता  है. उन्होंने मूडीज ने अमेरिका पर 36,000 अरब डॉलर के कर्ज का हवाला देते हुए उसकी रेटिंग को घटाकर ‘एए1’ कर दिया है. इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई.

TECHNOLOGY : गलती से भी मोबाइल में न इंस्टॉल करें ये ऐप, लग जाएगा लाखों का चूना

0

महाराष्ट्र में फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए लोगों से धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है. पुलिस ने इस सिलसिले में 29 साल के जितेंद्र शर्मा को पालघर के वनगांव से पकड़ लिया है. उस पर फर्जी ट्रेडिंग ऐप का इस्तेमाल करके कई लोगों से 48 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने का आरोप है. वह अधिक मुनाफे का वादा कर एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप में लोगों को पैसे लगाने के लिए कहता था. उसके खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद दिल्ली पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश में थी और आखिरकार उसे धर दबोचा गया.

जितेंद्र के खिलाफ 46 शिकायतें दर्ज

पुलिस के मुताबिक,  जितेंद्र खुद को एक प्राइवेट कंपनी का मैनेजर बताकर लोगों को अपने झांसे में लेता था. वह उसी कंपनी के बैंक अकाउंट में पीड़ितों से पैसे इकट्ठा करता था. इसके एवज में उसे कमीशन मिलते थे. नेशनल साइबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर उसके अकाउंट के खिलाफ 46 शिकायतें दर्ज हैं.

विनय सिंघल नाम के एक व्यक्ति ने 17 मार्च को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू हुई. बाद में पुलिस को तीन और ऐसी ही शिकायतें मिलीं. सभी पीड़ितों को एक नकली ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया, जो बिल्कुल असली जैसा दिखता था. उन्हें इंवेस्टमेंट पर हाई रिटर्न का वादा किया गया. सारे पैसे जितेंद्र के बताए गए बैंक अकाउंट में जमा करा दिए गए.

पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

चोरी से जुटाई गई रकम को इधर-उधर करने के लिए जितेंद्र फर्जी कंपनियों और पुराने या इस्तेमाल न किए जाने वाले बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल करता था. इसलिए चुराए गए पैसों का पता लगाने में पुलिस के लिए मुश्किल हो रही थी. वह इससे पहले फरीदाबाद में इसी तरह के अपराध के लिए गिरफ्तार हो चुका था और जमानत पर बाहर था.

16 मई को पकड़ा गया जितेंद्र

16 मई को पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक स्मार्टवॉच, 80,000 रुपये नकद, डेबिट कार्ड, लेन-देन रिकॉर्ड वाली पेन ड्राइव, कंपनी की मुहर, चेक बुक और बैंक पासबुक बरामद की.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, डिप्टी पुलिस कमीश्नर निधिन वलसन ने बताया कि डिजिटल फुटप्रिंट और केवाईसी दस्तावेजों की जांच करके जितेंद्र को पकड़ने में कामयाबी मिली. पुलिस अब घोटाले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है और पैसे बरामद करने की कोशिश में जुटी हुई है.

HEALTH : ये है दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी, मार्केट में देखते ही इग्नोर कर देते हैं लोग

0

आप सब्जी मंडी में गए होंगे और एक लंबी, पतली, हरी डंडी जैसी सब्जी को नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए होंगे. सोचते होंगे, “अरे ये कौन खाता है?” या “इससे क्या बनेगा?” लेकिन जरा रुकिए! यही सब्जी, जिसे हम “सहजन” कहते हैं, दरअसल दुनिया की सबसे ताकतवर और पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी मानी जाती है. जिस सब्जी को हम नज़रअंदाज कर देते हैं, वही शरीर को वो ताकत दे सकती है, जो महंगे सप्लिमेंट्स और विटामिन्स भी नहीं दे पाते. चलिए जानते हैं कि आखिर सहजन को सुपरफूड क्यों कहा जाता है और इसे अपनी थाली में क्यों शामिल करना चाहिए.

सहजन की फलियों और पत्तियों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और आयरन होता है, जो शाकाहारियों के लिए एक बेहतरीन स्रोत है.

इसमें विटामिन C, A और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं.

शोध बताते हैं कि सहजन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार है. यह डायबिटिक लोगों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.

इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाती है और कब्ज़ की समस्या दूर करती है.

सहजन में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं.

लोग इसे इग्नोर क्यों करते हैं?

सहजन की पहचान आम लोगों में नहीं है

कई लोग इसे पकाने के तरीके नहीं जानते

कुछ लोग इसकी बनावट से चिढ़ते हैं

कुछ इसे “गांव की सब्जी” समझकर कमजोर आंकते हैं

कैसे करें सहजन को अपने आहार में शामिल?

सांभर या सहजन की सब्जी बनाएं

पत्तियों का सूप या चाय बना सकते हैं।

सहजन पाउडर को स्मूदी या सब्जी में मिलाकर लें

सहजन एक ऐसी सब्जी है जो सादगी में छुपी ताकत का सबसे अच्छा उदाहरण है. ये न केवल एक हेल्दी फूड है, बल्कि शरीर के संपूर्ण विकास के लिए वरदान जैसी है. अगली बार जब आप मंडी जाएं, तो सहजन को नजरअंदाज मत कीजिए, हो सकता है, आपकी सेहत का असली हीरो वही निकले जिसे आप अब तक नजरअंदाज करते आए हैं.

NATIONAL : पाकिस्तान के लिए जासूसी के बाद बांग्लादेश क्यों जाना चाहती थी ज्योति मल्होत्रा? बड़ा खुलासा

0

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. हरियाणा पुलिस और जांच एजेंसी की तरफ से किए गए जांच में यह सामने आया है कि ज्योति पाकिस्तान और चीन के बाद बांग्लादेश जाने का भी प्लान बना रही थी. इस बात की पुष्टि उस आवेदन पत्र से हो रही है, जिसे उसने बांग्लादेश जाने के लिए भरा था.

हालांकि, इस आवेदन पत्र में तारीख दर्ज नहीं है, जिससे यह जाहिर हो सके कि यह एप्लीकेशन फॉर्म कब भरा गया था, लेकिन इसमें अन्य जानकारियां दर्ज हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिस तरीके से यह फॉर्म भरा गया है, उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि हाल ही में ज्योति मल्होत्रा ने बांग्लादेश जाने के लिए आवेदन किया था.

ज्योति मल्होत्रा का आ गया कबूलनामा

इस बीच ज्योति मल्होत्रा का कबूलनामा भी आ गया है, जिससे साफ हो रहा है कि वह पाकिस्तान के इशारों पर काम कर रही थी वह लगातार पाकिस्तान हाई कमीशन के अफसर दानिश के संपर्क में थी. ज्योति ने अपने बयान में पुलिस और जांच एजेंसियों को बताया है, “मेरा ‘ट्रैवल विद-जो’ के नाम से यूट्यूब पर चैनल है. मेरे पास पासपोर्ट है, जिसका नंबर 56098262 है और मैं साल 2023 में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने के संबंध में दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन गई थी.”

ज्योति ने बताया, “पाकिस्तान हाई कमिशन में मेरी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी. मैंने दानिश का मोबाइल नंबर (9810488939) ले लिया था, फिर उससे बातें करने लगी थीं. उसके बाद मैने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की, जहां मैं दानिश के कहने पर उसके जानकार अली हसन से मिली थी. अली हसन ने मेरे रुकने और घूमने का इंतजाम किया था.”

ज्योति ने किसका नंबर किया था ‘जट रंधावा” के नाम से सेव?

इसके साथ ही उसने बताया, “पाकिस्तान में अली हसन ने मेरी पाकिस्तानी सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस के अधिकारियों से मुलाकात करवाई थी और वहीं पर मैं शाकिर और राणा शहबाज से भी मिली थी. मैंने शाकिर का मोबाइल नंबर (923176250069) ले लिया और मेरे मोबाइल में शाकिर का नंबर ‘जट रंधावा” के नाम से सेव कर लिया, ताकि किसी को शक न हो. फिर मैं वापस भारत आ गई.”

ज्योति मल्होत्रा ने बताया, “इसके बाद मैं व्हाट्सऐप, स्नैप चैट और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सभी से लगातार संपर्क में रही और देश विरोधी सूचनाओं का आदान-प्रदान करने लगी. मैं दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन में अधिकारी दानिश से काफी बार मिलती रही.”

पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है ज्योति

बता दें कि 33 साल की ज्योति मल्होत्रा को हरियाणा की हिसार पुलिस ने 17 मई को गिरफ्तार किया था, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. आज (21 मई) उसकी रिमांड का अंतिम दिन है. इसके बाद हरियाणा के हिसार की 33 साल की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ने बताया था कि वह कुछ काम है ऐसा बोलकर चार-पांच दिनों के लिए दिल्‍ली जाने की बात कहकर जाती थी. उन्‍होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह पाकिस्‍तान कब गई.

BUSINESS : सोना आज 21 मई को 2025 को जानें क्या है आपके शहर के नए रेट्स

0

सोना 22 अप्रैल को ऐतिहासिक भाव एक लाख को छूने के बाद तेजी से गिरा, लेकिन इसकी कीमत फिर एक बार फिर से ऊपर चढ़ रही है. 24 कैरेट सोना आज यानी 21 मई 2025 बुधवार को 9,742 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है. जबकि, 22 कैरेट सोना 8,930 रुपये और 18 कैरेट सोना 7,303 रुपये की दर से कारोबार कर रहा है. सोना हमेशा से महंगाई को मात देकर किसी भी परिस्थिति में खुद को साबित किया है. यही वजह है सुरक्षित निवेश के लिहाज से भी ये सबसे माकूल माना जाता है.

आपके शहर के नए रेट्स

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोना आज 7,319 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि एक दिन पहले 7,139 रुपये की दर से बिक रहा था. इसी तरह से दिल्ली में 22 कैरेट सोना 8,945 रुपये पर कारोबार कर रहा है, एक दिन पहले ये 8,725 रुपये के भाव पर बिक रहा था.

24 कैरेट सोना आज दिल्ली में 9,757 रुपये के हिसाब से बिक रहा है, जबकि एक दिन पहले बाजार में 9,517 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा था. अगर आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पर 18 कैरेट सोना 7,303 रुपये की दर से बिक रहा है, एक दिन पहले बाजार में ये 7,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध था.

मुंबई में 22 कैरेट सोना आज 8,930 रुपये पर बिक रहा है, जबकि एक दिन पहले ये बाजार में 8,710 रुपये पर बिक रहा था. जबकि 24 कैरेट सोना 9,742 रुपये के भाव से मिल रहा है, एक दिन पहले इसकी कीमत 9,502 रुपये थी.

महंगा हुआ सोना

अगर बेंगलुरू की बात करें तो वहां पर 18 कैरेट सोना 7,307 रुपये पर बिक रहा है, एक दिन पहले ये 7,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. जबकि 22 कैरेट सोना 8,930 रुपये पर बिक रहा है, एक दिन पहले ये 8,710 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 4 कैरेट सोना बेंगलुरू में आज 9,742 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, एक दिन पहले ये बाजार में 9,502 रुपये की दर से बिका है.

भारतीय समाज में सोने की खास अहमियत है. शादी हो या फिर कोई अन्य शुभ कार्य, इसका होना अच्छा माना जाता है. इसके साथ ही, भारतीय समाज में सोना किसी भी परिवार के लिए संपन्नता का भी प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय कीमतें और डॉलर में उतार चढ़ाव से भी सोना की कीमत प्रभावित होती है.

- Advertisement -