Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 664

NATIONAL : सड़क किनारे फोन पर बात कर रहे बांगढ़ पंचायत के प्रधान को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

0

हिमाचल प्रदेश के मेहतपुर बाजार में बांगढ़ पंचायत के प्रधान राकेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई. वह फोन पर बात कर रहे थे तभी बेकाबू ट्रक ने पहले एक पिकअप को टक्कर मारी और फिर पास की दुकान की दीवार से जा टकराया. राकेश कुमार दीवार और ट्रक के बीच में आ गए. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मेहतपुर बाजार में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में बांगढ़ ग्राम पंचायत के प्रधान राकेश कुमार की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे.

उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और पहले सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर के बाद ट्रक पास की एक दुकान की दीवार से जा भिड़ा.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राकेश कुमार पिकअप और दुकान की दीवार के बीच में फंस गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मेहतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. पंचायत प्रधान की अचानक हुई मौत से ग्रामीणों में गहरा दुख है.

AYODHYA : अयोध्या में 5 जून को राम दरबार की होगी प्रतिष्ठा, स्वर्ण से सजाया जाएगा शिखर, मंदिर ट्रस्ट ने दी जानकारी

0

रामनगरी अयोध्य में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 5 जून को राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा. मंदिर ट्रस्ट ने आयोजन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है.रामनगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य में अब एक और ऐतिहासिक चरण की तैयारी तेज हो गई है. 5 जून को राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा, जिसे लेकर ट्रस्ट और मंदिर निर्माण से जुड़े संगठनों ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं.

जानकारी के अनुसार, इस बार की प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ राम दरबार ही नहीं, बल्कि परकोटे में बने 6 मंदिरों में से 5 के शिखरों को भी स्वर्ण मंडित किया जाएगा. इन मंदिरों में भगवान शिव, हनुमान जी, सूर्य देव, गणेश जी, मां दुर्गा और मां अन्नपूर्णा के मंदिर शामिल हैं, जो राम मंदिर परिसर के चारों ओर परकोटे में स्थापित हैं.

20 मई के बाद से मंदिर के शिखरों को सोने से सजाने का कार्य शुरू होगा, जबकि 17 मई के बाद स्वर्णमंडन के लिए तैयार सांचे अयोध्या लाए जाएंगे. अभी दिल्ली में इन सांचों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. 30 मई से पहले मंदिर का मुख्य शिखर और परकोटे के अन्य शिखर स्वर्ण आभा से दमकने लगेंगे, जिससे राम मंदिर की भव्यता और भी दिव्य हो जाएगी.

इससे पहले, 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न हुई थी, जिसमें देशभर के संत, शंकराचार्य, धर्माचार्य, और लाखों श्रद्धालु शामिल हुए थे. यह ऐतिहासिक क्षण पूरे देश ने श्रद्धा और भावनाओं के साथ टीवी और सोशल मीडिया पर देखा था.

अब प्राण प्रतिष्ठा पार्ट-2 के तहत राम दरबार की प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसमें भगवान राम के साथ माता सीता, लक्ष्मण जी, भरत जी, शत्रुघ्न और भक्त हनुमान की भी भव्य मूर्तियों को विधिवत रूप से मंदिर के प्रथम तल पर विराजमान किया जाएगा. राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, मंदिर का प्रथम तल जून के पहले सप्ताह तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा. इसी के बाद भव्य आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में भी देश-विदेश से श्रद्धालुओं और संतों के आने की उम्मीद है.

राम मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से अपने अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है. निर्माण का कार्य लार्सन एंड टुब्रो कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जबकि निगरानी की जिम्मेदारी टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स के पास है. मंदिर के गर्भगृह और गर्भगृह से जुड़े निर्माण कार्य पहले ही पूर्ण किए जा चुके हैं. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है, बल्कि स्थानीय रोजगार, बुनियादी ढांचे और व्यापार को भी नई रफ्तार मिली है. आने वाले वर्षों में अयोध्या देश-दुनिया में एक विशाल धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है.

 

UP : मेरठ में कॉलेज छात्रा से रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मौलाना गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

0

मेरठ में एक कॉलेज की छात्रा ने मौलाना पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. आरोपी मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने एक मौलाना को एक कॉलेज की छात्रा से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. ये मामला यहां के लोहियानगर थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी ने छात्रा से दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

खबर के मुताबिक मेरठ के लोहियानगर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेश चन्द्र ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मोबीनगर निवासी आरोपी मौलाना अहमद हुसैन को 21 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर पकड़ा गया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मौलाना ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले उससे दोस्ती की और फिर शारीरिक संबंध बनाए.

मौलाना पर रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि वह दो वर्षों तक मौलाना की धमकियों और दबाव में रही. इस दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया, जिसके आधार पर वो उसे लगातार ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है, जिसके तंग आकर उसने पुलिस की मदद ली और आरोपी के ख़िलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

एसएचओ ने बताया कि शिकायत में यह भी कहा गया है कि युवती द्वारा विवाह की बात उठाए जाने पर आरोपी उसे शहर के एक अन्य थाना क्षेत्र में ले गया, जहां कथित तौर पर उसके चार साथियों ने भी उससे दुष्कर्म किया. पीड़िता का यह भी आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. प्राथमिक जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस अन्य आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी.

 

 

NATIONAL : केदारनाथ यात्रा के दौरान 2 बुजुर्ग यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील

0

प्रदेश में इन चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है. लेकिन गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर दो बुजुर्गों की मौत यात्रा के दौरान अत्याधिक थकान के कारण हो गई.

उत्तराखंड के गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर दो अलग-अलग घटनाओं में दो बुजुर्ग श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों की मौत का कारण हार्ट अटैक होने की आशंका जताई है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया है.

पहली घटना शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे की है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी 66 वर्षीय गणेश कुमार शोभालाल गुप्ता, जो श्रीकृष्णा नगर, हुड्को, सीडको कॉलोनी के रहने वाले थे, अपने साथियों के साथ केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले थे. वे गौरीकुंड के बड़े गेट से थोड़ी ही दूर चले थे कि अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े.

घटना की सूचना उनके साथ चल रहे यात्रियों ने तत्काल पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम को दी. मौके पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम ने उन्हें तुरंत गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक शारीरिक थकान, ऊंचाई में ऑक्सीजन की कमी और संभवतः हृदय की समस्या के कारण यह घटना हुई होगी.

दूसरी घटना पूर्वाह्न 11 बजे थारू कैंप के पास घटी. यहां एक अन्य बुजुर्ग यात्री बेहोशी की हालत में मिले. पहचान के दौरान उनके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान उमामहेश्वर वैंकट अवधानी (61), निवासी वैंकटराय नगर, तुकुकु वेस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश के रूप में हुई. डीडीआरएफ और यात्रा प्रबंधन बल ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें लिनचोली के चिकित्सा राहत बिंदु (एमआरपी) में पहुंचाया. हालांकि यहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दोनों घटनाओं के बाद यात्रा प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा पर निकलें. स्वास्थ्य जांच के बाद ही आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है. साथ ही बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. गौरतलब है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग दुर्गम और ऊंचाई वाला क्षेत्र है, जहां शरीर पर अचानक दबाव बढ़ सकता है. इसलिए यात्रा से पूर्व चिकित्सकीय सलाह लेना बेहद आवश्यक है.

 

NATIONAL : केदारनाथ में हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान पीछे का हिस्सा टूटा, बाल-बाल बचे डॉक्टर

0

यह हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश का था और इसमें चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम सवार थी, ये चिकित्सक केदारनाथ धाम में किसी मरीज को एम्स ऋषिकेश लेकर जा रहे थे.

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एक हेली एम्बुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई. हादसा उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर दो डॉक्टरों को लेकर केदारनाथ हेलीपैड पर लैंड कर रहा था. लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा अचानक टूट गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड करा दिया, जिससे दोनों डॉक्टर सुरक्षित बच गए.

जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश का था और इसमें चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम सवार थी, ये चिकित्सक केदारनाथ धाम में किसी मरीज को एम्स ऋषिकेश लेकर जा रहे थे. लेकिन, कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसकी वजह से हेली एंबुलेंस को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. घटना के बाद हेलीकॉप्टर का निरीक्षण किया गया, जिसमें इसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया.

फिलहाल इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, इस प्रकार की घटनाओं ने एक बार फिर केदारनाथ में संचालित हेली सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बीते कुछ दिनों में केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर सेवाओं को लेकर कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. हाल ही में एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी, वहीं एक अन्य हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की भी खबर आई थी जिसमें 6 लोगों की जान गई थी.

केदरनाथ धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु यात्रा के लिए आते हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हेलीकॉप्टर सेवाओं का भी सहारा लेते हैं. ऐसे में इन सेवाओं की सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है इस घटना के बाद अब देखना होगा कि आखिर क्या वजह की बार बार इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है.

 

PUNJAB : विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, कबड्डी खिलाड़ी ने जहर खाकर दी जान

0

पंजाब के हिम्मतपुरा गांव में कबड्डी खिलाड़ी लखबीर सिंह ने विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी से परेशान होकर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली. ठगने वाले परिवार ने पंचायत के सामने भी पैसे लौटाने से इनकार कर दिया था. मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ. दो आरोपी गिरफ्तार हैं और तीसरे की तलाश जारी है.

पंजाब के मोगा जिले के गांव हिम्मतपुरा में कबड्डी खिलाड़ी लखबीर सिंह ने विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी से परेशान होकर कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.

यह घटना 14 मई की है, लखबीर सिंह ने जहर पीने से पहले एक वीडियो बनाकर पूरे मामले की जानकारी दी. उसने बताया कि 2021 में उसी गांव के एजेंट लखबीर सिंह ने उनके परिवार को कनाडा भेजने के लिए 40 लाख की मांग की थी. इसके बदले उन्होंने 25 लाख रुपये दे दिए.

पैसे देने के बाद एजेंट ने बहानेबाजी शुरू कर दी और कोई प्रक्रिया नहीं की. दो महीने पहले एजेंट की मौत हो गई. इसके बाद उसका परिवार जगराज सिंह, अमरजीत कौर और गुरदेव कौर पैसे लौटाने से साफ मुकर गया.14 मई को पंचायत के सामने जब लखबीर ने उनसे बात की तो उन्होंने खुलेआम पैसे देने से इनकार कर दिया. इससे दुखी होकर लखबीर सिंह ने कीटनाशक पी लिया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने और ठगी के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है. पुलिस ने जगराज सिंह और अमरजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है. गुरदेव कौर की तलाश जारी है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

NATIONAL : हाईकोर्ट ने दिल्ली-यूपी पुलिस को लगाई फटकार, कहा- ‘लापरवाही से सबूत हो गए नष्ट’

0

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवक की हत्या के मामले में राष्ट्रीय राजधानी की पुलिस से जीरो FIR दर्ज कर सभी सबूत यूपी पुलिस को देने को कहा. यूपी पुलिस से कहा कि वो इस मामले की जांच शुरू करे.

दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में दिल्ली और यूपी पुलिस की लापरवाही पर नारजगी जाहिर की है. दिल्ली हाईकोर्ट के जज ने यूपी और दिल्ली पुलिस द्वारा एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि इस लापरवाही की वजह से फॉरेंसिक सबूत हमेशा के लिए खत्म हो गए.

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस अनूप जयराम अंबानी ने कहा, “युवक की संदिग्य परिस्थितियों में हुई मौत दिल्ली और यूपी पुलिस के द्वारा अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से पूरा न करने का बड़ा उदाहरण है.”

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को अहम निर्देश दिया कि वह भारतीय न्याय सहिंता की धारा 103 के तहत एक जीरो FIR इस मामले में दर्ज करें. एक हफ्ते के भीतर इस मामले से जुड़े सभी साक्ष्य और सबूत यूपी पुलिस को सौंप दिया जाए. दिल्ली हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस को आदेश देते हुए इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने का आदेश दिया.

दरअसल, यह मामला हर्ष कुमार शर्मा नाम के युवक से जुड़ा है जो 3 दिसंबर 2024 को नोएडा में स्थित अपने कॉलेज से घर पर नहीं लौटा. हालांकि उसी रात वह ग्रेटर नोएडा के एक सुनसान जगह में अपनी कार में मरा हुआ मिला. उसके कार के अंदर कथित तौर पर एक कार्बन मोनो ऑक्साइड का एक सिलेंडर भी मिला था.

इसके बाद पीड़ित की बहन ने मामले में यूपी और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके बाद पीड़िता ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अपनी याचिका में हत्या की जांच की मांग की थी. दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली और यूपी पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बावजूद भी किसी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की.

दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में अहम सुनवाई करते हुए कहा की यह विश्वास करना बेहद मुश्किल है कि कोई भी पुलिस अधिकारी इस तरह की लापरवाही कैसे कर सकता है? बिना यह समझे कि कार में भारी मात्रा में फॉरेंसिक सबूत जैसे (डीएनए, फिंगरप्रिंट या फिर कोई अहम सबूत) हो सकते हैं, यूपी पुलिस ने कार को पीड़ित परिवार को लौटा दिया, जिससे सारे सबूत खत्म हो गए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान यूपी पुलिस की उस दलील को खारिज कर दिया, जिसमें यूपी पुलिस ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए मजिस्ट्रेट की जांच के खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह के मामले में मजिस्ट्रेट के जांच की खत्म होने का इंतजार करना उचित नहीं है.

 

ENTERTAINMNET : पॉपकॉर्न खत्म हो गए पर नहीं चला ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का शो, गुस्साए लोगों ने की लीगल एक्शन की मांग

टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल का आखिरी पार्ट आज इंडिया में सबसे पहले रिलीज हुआ है. दिल्ली के ‘पी वी आर वेगास, द्वारका’ में 6 बजकर 5 मिनट का शो था. मगर 7.30 तक भी फिल्म शुरू नहीं हुई है. गुस्साए लोगों ने कैसे रिएक्ट किया. आइए आपको बताते हैं…

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज अपनी पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का आखिरी पार्ट ‘मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ लेकर आ चुके हैं. पूरी दुनिया से करीब एक हफ्ते पहले उनकी फिल्म इंडिया में आज यानी 17 मई को रिलीज हुई है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. मगर दिल्ली के एक थिएटर में मूवी देखने पहुंचे फैंस की एक्साइटमेंट गुस्से और निराशा में तब बदल गई, जब घंटों इंतजार के बाद भी टॉम क्रूज की फिल्म का शो शुरू ही नहीं हुआ. सुबह-सुबह फिल्म देखने पहुंचे फैंस थिएटर में बेहद गुस्से में दिखाई दिए.

दिल्ली के ‘पी वी आर वेगास’, द्वारका में सुबह 6 बजकर 5 मिनट का शो लगा था. मगर करीब 7.30 बजे तक भी फिल्म शुरू नहीं हुई. ऐसे में नाराज लोगों ने दूसरे ऑडी में शो चलाने की मांग की, मगर उसे लेकर भी मैनेजर के पास जवाब नहीं था. लोगों ने थिएटर वालों से रिफंड मांगा, मगर कोई जवाब नहीं दिया गया. दर्शकों में से कईयों का कहना है कि वो पॉप कॉर्न खत्म कर चुके थे, मगर उन्हें फिल्म का शो चलने को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया.

पूरे मामले पर थिएटर के ड्यूटी मैनेजर का कहना है कि फिल्म सर्वर ईशु की वजह से नहीं चल पाई, जिसके कारण उन्हें 9.30 का शो भी बंद करना पड़ रहा है. हालांकि काफी देर बहस होने के बाद, थिएटर की ड्यूटी मैनेजर ज्योति ने बताया कि करीब 180 लोगों ने टिकट बुक किए थे, जिसमें से 70 लोगों को रिफंड दे दिया गया है.

थिएटर में मौजूद कुछ लोगों ने आजतक से बातचीत भी की. फिल्म देखने आए एक शुभव्रत नाम के दर्शक ने कहा कि वो कभी इतनी सुबह नहीं उठते, मगर इस फिल्म के लिए वो सुबह 5 बजे उठे और बिना नाश्ता किए फिल्म देखने आए. वहीं, द्वारका के रहने वाले सोनू कुमार ने कहा कि वो फिल्म की एक्साइटमेन्ट में सुबह 5.45 पर थिएटर आ गए थे. मगर अभी तक शो नहीं चला. पॉपकॉर्न खत्म हो गया लेकिन अभी तक फिल्म नहीं चली.

थिएटर में मौजूद वकील आशीष मिश्रा ने कहा, ‘6.05 का शो था, काउंटर पर टिकट भी 6.20 पर दिया. मैं एक वकील हूं, मुझे 11 बजे कोर्ट जाना है. सुबह का शो देखकर अपने काम पर जाना चाहता था. दूसरे ऑडी में 10 मिनट बाद का शो शुरू कर दिया, लेकिन इस शो में जो लोग बैठे हैं उन्हें कोई नहीं देख रहा है’. आशीष मिश्रा का कहना है कि वो इस घटना के बाद थिएटर ओनर्स को लीगल नोटिस भेजने का प्लान भी कर रहे हैं.

वहीं, अपने काम से नाइट शिफ्ट करके आईं भावना शर्मा ने भी कहा कि वो सुभाष नगर से आई हैं. इसी थिएटर में उनके साथ पहले भी फर्स्ट डे फर्स्ट शो में दिक्कत हुई थी और शो कैंसिल करना पड़ा था.

 

ENTERTAINMENT : रेप केस में अरेस्ट से पहले राहत नहीं, मुंबई कोर्ट ने एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

मुंबई की एक अदालत ने रेप केस में अभिनेता एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हिरासत में पूछताछ जरूरी है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी, आर्थिक मदद और करियर में तरक्की का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए.

मुंबई के डिंडोशी सेशन कोर्ट ने अभिनेता एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. यह फैसला जज दत्ता धोबले ने गुरुवार को सुनाया. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एजाज खान की कस्टडी में पूछताछ जरूरी है.

पीड़िता, जो खुद भी एक अभिनेत्री है उसने एफआईआर में आरोप लगाया है कि एजाज खान ने शादी का झांसा देकर आर्थिक और पेशेवर मदद का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता का कहना है कि यह सब उसकी मर्जी के बिना हुआ.अभियोजन पक्ष के अनुसार, एजाज खान ने एक रियलिटी शो के होस्ट और सेलिब्रिटी होने का फायदा उठाया और पीड़िता का विश्वास जीता. एजाज पर भारतीय न्याय संहिता की रेप और धोखे से संबंध बनाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

एजाज खान के वकील का दावा है कि दोनों बालिग थे और उनका रिश्ता आपसी सहमति से था. उन्होंने कुछ वॉट्सएप चैट्स और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कोर्ट को दिखाए जिनमें पीड़िता पर केस वापसी के लिए पैसे मांगने का आरोप है.

हालांकि, अभियोजन पक्ष ने कहा कि मोबाइल फोन की बरामदगी, चैट्स की जांच और मेडिकल परीक्षण के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है. साथ ही एजाज के खिलाफ पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है और वह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं.कोर्ट ने कहा कि एफआईआर में तारीख, जगह और घटनाओं का स्पष्ट जिक्र है और यह सिर्फ सहमति से संबंध का मामला नहीं लगता. इसलिए एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की जाती है.
ये भी देखें

BUSINESS : ‘जो देश के काम का नहीं, वो किसी काम का नहीं’, झारखंड के फल व्यापारियों का तुर्की को करारा जवाब

0

पाकिस्तान का साथ देना तुर्की को भारी पड़ता नजर आ रहा है. भारत में बायकॉट तुर्किए की मुहिम तेज हो गई है और इसका असर भी दिखने लगा है. एक ओर जहां व्यापारियों ने Turkish Apple का बहिष्कार शुरू किया है, तो ट्रैवल प्लेटफॉर्मों ने तुर्की, अजरबैजान की यात्रा न करने की अपील की है.

तुर्की द्वारा भारत विरोधी रुख अपनाने के बाद देशभर में उसके उत्पादों के बहिष्कार की लहर तेज हो रही है. इस मुहिम को अब झारखंड के फल व्यापारियों का भी समर्थन मिल गया है. रांची के डेली मार्केट मंडी सहित राज्यभर के कई बड़े फल व्यापारियों ने तुर्की से आयातित (Imported) सेब और अन्य मेवों की बिक्री बंद कर दी है.

दरअसल, व्यापारियों का कहना है कि तुर्की का व्यवहार भारत की संप्रभुता और अस्मिता के खिलाफ है और ऐसे में उसके उत्पादों को बेचकर मुनाफा कमाना राष्ट्रहित के खिलाफ होगा. एक व्यापारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, जो देश के काम का नहीं, वो किसी भी काम का नहीं. हमने तुर्की से फल मंगवाना और बेचना पूरी तरह बंद कर दिया है.

डेली मार्केट में फलों की कोई कमी नहीं है. सेब अब ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और अन्य मित्र देशों से मंगवाकर ग्राहकों की मांग पूरी की जा रही है. ग्राहकों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है. आर्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक महिला (ग्राहक) ने कहा, मैं तुर्की के व्यवहार से बेहद आहत हूं. तुर्की के फल और उत्पादों का बहिष्कार हर देशभक्त का कर्तव्य है.

बता दें कि तुर्किए सेब के जरिए हर मौसम में तकरीबन 1000-1200 करोड़ रुपये का कारोबार करता है. एक बात और बता दें कि पाकिस्तान की तरह तुर्की भी भारत के आगे कहीं नहीं टिकता है और अगर जीडीपी के लिहाज से देखों तो जहां India GDP 4.19 डॉलर है, तो वहीं Turkey GDP महज 1.12 ट्रिलियन डॉलर है. तुर्की का पाकिस्तान प्रेम और भारत में ‘Boycott Turkey’ की मुहिम उसकी कमर तोड़ने वाली साबित हो सकती है.

- Advertisement -

News of the Day