SPORTS : भारत मेंस हॉकी वर्ल्डकप में नीदरलैंड से 3-1 से हारा, सेमीफाइनल की राह कठिन

0
89

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारत को इस मैच में 3-1 से हार मिली और अब हरमनप्रीत सिंह की टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो गया है। भारत को इस मैच में 7 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन ये टीम सिर्फ एक बार ही गोल कर पाने में सफल रही।

नीदरलैंड से हारने के बाद भारत के शून्य अंक हैं तो वहीं नीदरलैंड्स के अब 6 अंक हो गए। नीदरलैंड्स के पहले से ही 3 अंक थे और भारत को कोई भी अंक नहीं था। भारत के पास इस मैच को जीतकर 3 अंक हासिल करने का सुनहरा मौका था, लेकिन ये टीम जीत हासिल करने से चूक गई। भारत ग्रुप ई की अंकतालिका में सबसे नीचे है जबकि नीदरलैंड्स पहले स्थान पर आ गया। इंग्लैंड की टीम 3 अंक के साथ इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। भारत का सामना अब राउंड दो के दूसरे मैच में अर्जेंटीना से होगा।

पहले हाफ तक नहीं हुआ कोई गोल
भारत ने पहले दो क्वार्टर में शानदार प्रदर्शन किया और नीदरलैंड्स को रोक कर रखा। पहले हाफ का खेल समाप्त होने के बाद स्कोर 0-0 था, लेकिन तीसरे क्वार्टर के 41वें मिनट में नीदरलैंड्स के लिए टेल्जेनकैंप ने फील्ड गोल किया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर का जब खेल समाप्त हुआ तब तक भारत 0-1 से पीछे था और लग रहा था कि भारत बाजी मार सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
चौथे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने किया दमदार प्रदर्शन
चौथे क्वार्टर में भारत ने जोरदार खेल दिखाया, लेकिन नीदरलैंड्स की टीम बीस साबित हुई। 51वें मिनट में होएडेमेकर्स ने फील्ड गोल करते हुए नीदरलैंड्स को 2-0 की बढ़त दिला दी और दवाब भारत पर था। इसके ठीक बाद यानी 52वें मिनट में ही कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए भारत के लिए पहला गोल दागा और स्कोर 1-2 पर आ गया। ऐसा लग रहा था कि भारत आगे निकल सकता है, लेकिन 55वें मिनट में थिज्स वैन डैम ने फील्ड गोल करके भारत को पूरी तरह से बैकफुट पर डाल दिया। भारत ने पूरी कोशिश की, लेकिन नीदरलैंड्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को आगे नहीं निकलने दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here