SPORTS : भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट : पडिक्कल का शतक, गिल ने जड़ा पचासा; पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन

0
91

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट का आज पहला दिन था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया ने पहले दिन 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए.शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. यशस्वी जायसवाल (45) और केएल राहुल (18) पहले सेशन में आउट हो गए थे.

शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा, वह 50 रन बनाकर दूसरे सेशन में आउट हुए. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने अपना शतक जड़ा. ये लगातार दूसरे मैच में उनका दूसरा शतक है, वह 117 के स्कोर पर केशरा नुवंथा की गेंद पर बोल्ड हुए. रवींद्र जडेजा ने 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, वह क्रैम्प से परेशानी में दिख रहे थे और 43 के स्कोर पर बोल्ड हो गए. 

पहले दिन श्रीलंका के लिए असीथा फर्नांडो ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. लाहिरू कुमारा और केशरा नुवंथा ने 1-1 विकेट चटकाया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट खोकर 300 रन बना लिए हैं. दूसरे दिन सारांश जैन (4) और ध्रुव जुरेल (7) भारतीय पारी को आगे बढ़ाएंगे. बता दें कि अभी ऋषभ पंत आउट नहीं हुए हैं, वह पहले दिन चोट के कारण 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे. वह दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here