नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा 2026 सीजन क्रिकेट इतिहास की तमाम किताबों को दोबारा लिखने पर आमादा है। लीग स्टेज के खत्म होने के साथ ही यह साफ हो गया है कि रनों, छक्कों और रिकॉर्ड्स के लिहाज से ऐसा आईपीएल आज तक कभी नहीं देखा गया। इस सीजन ने टी-20 क्रिकेट की पूरी परिभाषा को ही बदलकर रख दिया है। गेंदबाज बेबस नजर आ रहे हैं और बल्लेबाज हर मैच में चौके-छक्कों की सुनामी ला रहे हैं। आईपीएल 2026 अब तक का सबसे बड़ा, सबसे तेज और सबसे विस्फोटक सीजन बन चुका है।
यहाँ जानिए वे 5 बड़े ट्रेंड्स और रिकॉर्ड्स जो साबित करते हैं कि यह सीजन क्यों अब तक का सबसे अनोखा आईपीएल है:
- शुरुआती 9 सीजन पर भारी पड़ा अकेले 2026
इस सीजन में बल्लेबाजी की आक्रामकता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सिर्फ 70 लीग मैचों के भीतर ही 61 बार 200 या इससे ज्यादा का स्कोर (200+ Score) बन चुका है। दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल के शुरुआती 9 सीजनों (साल 2008 से 2016 तक) में हुए कुल 538 मैचों को मिलाकर भी सिर्फ 57 बार 200+ का स्कोर बना था। यानी जो कारनामा करने में पहले 9 साल लगे थे, उसे आईपीएल 2026 ने महज कुछ हफ्तों में पीछे छोड़ दिया। - इतिहास का सबसे तेज रनरेट
आईपीएल 2026 का ओवरऑल रनरेट 9.85 दर्ज किया गया है, जो इस टूर्नामेंट के 18 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा है। साल 2008 के पहले सीजन में रनरेट 8.30 था, जिसका मतलब है कि करीब दो दशकों में बल्लेबाजी की रफ्तार प्रति ओवर लगभग डेढ़ रन बढ़ चुकी है।

ग्रैफिक नोट: साल 2022 तक आईपीएल के इतिहास में कभी भी किसी भी सीजन का ओवरऑल रनरेट 9 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका था, लेकिन पिछले तीन सालों में गेम पूरी तरह बदल गया है।
- पहली बार लगे 1300+ छक्के
इस सीजन में बाउंड्री की चौड़ाई छोटी लगने लगी है। आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी एक सीजन में 1300 से अधिक छक्के (Sixes) जड़े जा चुके हैं। इम्पैक्ट प्लेयर नियम के आने और बल्लेबाजों के निडर रवैये के कारण अब हर मैच में औसतन 18-20 छक्के लगना आम बात हो गई है। - 200+ और 220+ का रनचेज हुआ बेहद आसान
अब कोई भी टोटल सुरक्षित नहीं रह गया है। इस सीजन में सिर्फ बड़े स्कोर बने ही नहीं, बल्कि उन्हें सफलतापूर्वक चेज भी किया गया है। आईपीएल 2026 में 16 बार 200+ का टारगेट चेज हुआ, जिसने 2025 के रिकॉर्ड (9 बार) को आसानी से तोड़ दिया। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस सीजन 9 बार 220 या उससे ज्यादा का स्कोर चेज हुआ है, जबकि आईपीएल के पिछले 18 सीजनों को मिलाकर ऐसा सिर्फ 5 बार ही संभव हो पाया था। - सनराइजर्स और पंजाब किंग्स का महा-रिकॉर्ड
इस रनोत्सव में फ्रेंचाइजियों की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) सबसे आगे रहीं। इन दोनों ही टीमों ने इस सीजन में 9-9 बार 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया। दुनिया के किसी भी टी-20 टूर्नामेंट या लीग में किसी एक टीम द्वारा एक सीजन में इतनी बार 200 का आंकड़ा छूने का यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

