किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला, महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण पर आरोप; ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनाए जाने का किया था विरोध

0
117

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर जगद्गुरू हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में हिमांगी सखी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद में पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

बता दें कि शानिवार रात किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला करने के लिए आरोपी प्रयागराज के सेक्टर 8 स्थित कैंप पर फॉर्च्यूनर गाड़ी से पहुंचे थे। हमले का वीडियो भी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। हिमांगी सखी का आरोप है कि लक्ष्मी नारायण अपने साथ 50-60 लोगों को लेकर आई थीं, जिनके पास त्रिशूल, फरसा जैसे हथियार थे। मेरी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को पकड़ लिया। लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी और उनके साथियों ने जान से मारने की नीयत से मुझ पर हमला किया। मुझे लात-घूसों और डंडे से बुरी तरह मारा-पीटा। इससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गई। मेरे सेवादार इन लोगों के हाथ-पैर जोड़ते रहे, लेकिन इन लोगों ने किसी की बात नहीं सुनी। ये लोग मेरे पास रखे हुए करीब 10 लाख रुपए और सोने के जवाहरात लूट ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here