Wednesday, February 4, 2026
Home Blog Page 1062

इंदौर में सरपंच पति ने महिला को दिया शादी का झांसा, होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र में महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आने पर अब आरोपी पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। धमकी से डरी-सहमी पीड़िता पुलिस के पास पहुंची, जहां पीड़िता की शिकयत पर सिमरोल थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलश शुरू कर दी है।

दरअसल यह पूरी घटना इंदौर के समीप सिमरोल थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी तीन महीने पहले पीड़िता को यह कहकर हरिद्वार ले गया था। कि इंदौर सहित आसपास में हमारी प्रतिष्ठा है इसलिए हरिद्वार चलकर शादी करेंगे। पीड़िता तलाकशुदा थी, उसे सहारे की जरुरत थी। पीड़िता आरोपी के साथ हरिद्वार जाने के लिए तैयार हो गई। आरोपी लेखराज डाबी और उसके साथी कार से हरिद्वार रवाना हुए। राजस्थान के रास्ते पहले पठानकोट (पंजाब) फिर वैष्णोदेवी दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे।

वहां मंदिर में शादी की। आरोपी ने वहीं एक होटल में रूम बुक कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। और पीड़िता को धमकी दे डाली कि अगर एफआईआर दर्ज कराई, तो उसके अश्लील फोटो वीडियो है,जो पूरे सिमरोल में वायरल कर दूंगा जिसके दम पर आरोपी ब्लेक मेल कर पीड़िता की अस्मत लूटता रहा। बहरहाल पुलिस ने आरोपी सरपंच पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हरियाणा के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 8वें वेतन आयोग में मिलेंगे इतने करोड़

0

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार को आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। इस आयोग की सिफारिशें साल 2026 से लागू होगा। यह जानकारी कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी। केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। इस 8वें वेतन आयोग में हरियाणा कर्मचारियों के लिए 6500 करोड़ जारी किए हैं। इससे केंद्र सरकार के सालाना वित्तीय बोझ पड़ेगा।

8वें वेतन आयोग के आने से सैलरी पर क्या फर्क पड़ेगा? 

8वें वेतन आयोग का वेतन मैट्रिक्स 1.92 के फिटमेंट फैक्टर का इस्तेमाल करके तैयार किया जाएगा। इसे ऐसे समझिए- केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी के 18 लेवल हैं। लेवल-1 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 1800 रुपए ग्रेड पे के साथ 18,000 रुपए है। इसे 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़ाकर 34,560 रुपए किया जा सकता है। इसी तरह केंद्र सरकार में कैबिनेट सचिव स्तर के अधिकारियों को लेवल-18 के तहत अधिकतम 2.5 लाख रुपए की बेसिक सैलरी मिलती है। यह बढ़कर तकरीबन 4.8 लाख रुपए हो सकती है।

वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के नियम

केंद्र सरकार

कैबिनेट द्वारा सिफारिशों की समीक्षा और स्वीकृति।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आमतौर पर चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाता है।

राज्य सरकारें

राज्य अपने वित्तीय हालात के अनुसार सिफारिशें अपनाने या संशोधित करने के लिए स्वतंत्र हैं।

भुगतान संरचना

अक्सर सिफारिशों को पिछली तिथि से लागू किया जाता है, जिससे बकाया राशि का भुगतान करना पड़ता है।

हरियाणा में गर्भवती पत्नी ने बहादुरी दिखा बचाई पति की जान, गोली मारने आए बदमाश से भिड़ी

0

हरियाणा के भिवानी शहर में गर्भवती पत्नी ने बहादुरी दिखाकर अपने पति की जान बचा ली। फायरिंग करने आए बदमाश से गर्भवती पत्नी भीड़ गई। बदमाश रिवॉल्वर लेकर फायरिंग करने आया था। पत्नी ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया और छत की ओर फायर कर दिया जिससे गोली छत और दूसरी दीवार में जाकर लगी। इससे पति की जान बच गई।

ये घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार रमेश चौपड़ा सजग भारत मजदूर यूनियन के प्रधान हैं। उनकी दो बेटियां है।  रमेश चौपड़ा का कहना है कि वह शाम को कोर्ट से अपनी गाड़ी में घर आए थे। इसके बाद कमरे में पहुंचे। जब वह कपड़े बदल रहे थे तो उनकी मां ने गली में कचरा डालने के लिए गेट खोल दिया। इसका फायदा उठाकर बदमाश घर में घुस आया।

बदमाश ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। कमरे में घुसते ही उसने रिवॉल्वर तान दी। इससे पहले की वह फायरिंग करता तब उनकी पत्नी ने बदमाश का हाथ पकड़ किया और ऊपर की ओर उठा दिया। जिससे उनकी जान बच गई। रमेश और सीमा ने बदमाश से रिवॉल्वर छीन ली। लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को कुछ लड़कों के साथ विवाद हुआ था। युवक गली में किक्रेट खेल रहे थे। इसी दौरान बॉल उन्हें लग गई। इसके बाद उन्होंने युवकों को कहा कि यह जगह क्रिकेट खेलने की नहीं है। इस दौरान उनकी युवकों के साथ बहस हुई थी। रमेश ने बताया कि शक है कि इसी रंजिश में उन पर हमला किया गया हो।

हरियाणा के इन शहरों में दौड़ेगी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन, बनाए जाएंगे 9 स्टेशन

0

हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी नमो भारत ट्रेन दौड़ेगी। इसको लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है। हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन के लिए प्रदेश सरकार ने 34,000 करोड़ के रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

अब डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू हो जाएगा। जिसके बाद दिल्ली और हरियाणा आने वाले लोगों का सफर बेहद आसान होने वाला है। बीते दिनों हरियाणा की सैनी सरकार ने प्रदेश में नमों भारत ट्रेन के लिए 34,000 करोड़ के रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। अब डीपीआर(DPR) को शहरी एवं आवास मंत्रालय से मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद तेजी से इस प्रोजेक्ट पर काम होगा.

एक बार फिर हरियाणा बना शिमला, झमाझम होगी बारिश..

0

इस समय हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है या यूँ कहें कि इस समय हरियाणा की हालत कश्मीर या शिमला से कम नहीं।  उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इसी के चलते मौसम विभाग ने पहाड़ो में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीँ हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीँ अगर बात करें दिल्ली की तो दिल्ली में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है।

हरियाणा समेत कई राज्यों में कुछ दिनों से ठंड से राहत की खबर थी लेकिन आज बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आने वाला है। वहीँ अब हरियाणा के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।   आज से पहाड़ी इलाकों में मौसम की गतिविधियां शुरू हो गई हैं और ये अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेंगी। कल हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों, दिल्ली, पूर्वोत्तर राजस्थान, मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी।

आज से खुले हरियाणा के सभी स्कूल, बस इन 2 जिलों में नहीं जा पाएंगे बच्चे स्कूल…जानिए वजह

0

हरियाणा में आज यानी 16 जनवरी 2025 से स्कूल खुल गए हैं। सरकार ने ठंड और कोहरे को देखते हुए 15 जनवरी तक सूबे के सभी स्कूल बंद (हरियाणा में सर्दियों की छुट्टियां) करने के आदेश दिए थे। राज्य के सभी स्कूल पहले की तरह अपने पुराने समय पर ही खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने फिलहाल हरियाणा में शीतकालीन अवकाश की समय अवधि बढ़ाने के बारे में कोई नया फैसला नहीं लिया है।

हरियाणा में कुछ स्कूल ऐसे हैं जहां सुबह और शाम दो शिफ्टों में कक्षाएं लगती हैं। सुबह की शिफ्ट का समय और दोपहर बाद की शिफ्ट का समय तय किया गया है. सीएमओ हरियाणा ने इस बारे में बताया कि एकल शिफ्ट वाले स्कूल सर्दियों में सुबह साढ़े 9 से दोपहर साढ़े 3 तक चलेंगे, जबकि दो शिफ्ट वाले स्कूल पहली शिफ्ट में सुबह 7:55 से 12:30 तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12:40 से शाम 5:15 तक लगेंगे।

वहां कुरुक्षेत्र में स्कूल 18 जनवरी को खुलेंगे. प्रखंड शिक्षा अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन करवाने का निर्देश दिया गया है। वहीं अंबाला जिला शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर घोषणा की है कि अंबाला के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 16 और 17 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश बढ़ाया जा रहा है। यानी अंबाला में 18 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। इससे पहले सरकार ने हरियाणा में सर्दियों की छुट्टियां 15 जनवरी 2025 तक करने के आदेश जारी किए थे, लिहाजा आज से हरियाणा के सभी स्कूल खुल गए हैं.

Himachal: अफीम सहित बिलासपुर के दो युवक गिरफ्तार

0

सैन्ज पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लारजी पुल डैम के पास नाकाबंदी के दौरान 135 ग्राम अफीम बरामद की है। यह कार्रवाई शिल्ही लारजी के समीप की गई। आरोपियों की पहचान कृष्ण गोपाल (39 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह निवासी बगड़ डाकघर निचली भटहेड़ तहसील सदर जिला बिलासपुर तथा कर्ण ठाकुर (26 वर्ष) पुत्र सुरेश ठाकुर निवासी गांव देलग डाकघर निचली भटहेड़ तहसील सदर जिला बिलासपुर के रुप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में बरामद अफीम की मात्रा 135 ग्राम बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के उद्देश्य से की गई है। नशे के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम समाज में फैले नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जारी रहेगी।

Himachal: अब डिपो में पांच लाख उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा राशन, जानिए कारण ?

0

प्रदेश में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सस्ते राशन वितरण में सुधार लाने के उद्देश्य से राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है। इसके तहत 45 हजार से अधिक राशन कार्ड अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिए गए हैं, जिससे लगभग पांच लाख उपभोक्ताओं को राशन डिपो में मिलने वाले सस्ते राशन का लाभ नहीं मिलेगा।

प्रदेश में करीब साड़े 19 लाख राशन कार्ड धारक हैं, जिसमें करीब 74 लाख लोगों को डिपो में मिलने वाले सस्ते राशन का लाभ दिया जाता है। प्रदेश में करीब 88 प्रतिशत राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी किया है, लेकिन इसके बाद भी 12 प्रतिशत कार्ड धारकों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। सरकार ने इन लाभार्थियों को कई बार ई-केवाईसी करवाने के अवसर प्रदान किए हैं, लेकिन कुछ लोगों ने अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया है।

राशन कार्ड की ई-केवाईसी प्रक्रिया से राशन वितरण में हो रही गड़बड़ियों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जो लोग ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, उनके कार्ड अस्थायी तौर पर बंद कर दिए जाएंगे। यह कदम केवल सस्ते राशन की योजनाओं को सही लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है।

Himachal: हर मौसम में बिजली लाइनों की मरम्मत कर रही महिला टीमेट

0

आधुनिक युग में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और यह उदाहरण हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के बिजली बोर्ड में देखने को मिल रहा है। यहां तीन महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं और सर्दी, गर्मी या बरसात में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं।

बिजली बोर्ड में महिलाओं की भूमिका

जिला सिरमौर के नाहन, पांवटा साहिब और राजगढ़ में एक-एक महिला टीमेट बिजली बोर्ड के साथ जुड़ी हुई हैं। इन महिलाओं ने अपनी कड़ी मेहनत से यह साबित किया है कि वे किसी भी कार्य में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इनकी मेहनत और समर्पण को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह के अनुसार, इन तीनों महिला कर्मियों ने हमेशा नारी शक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया है और उन्होंने कभी भी किसी भी प्रकार की अड़चन का सामना नहीं किया।

प्रदेश टीम की स्पिनर हैं अनीशा अंसारी

जिला मुख्यालय नाहन में बिजली बोर्ड में 30 वर्षीय अनिशा अंसारी निवासी अमरपुर मोहल्ला नाहन 6 महीनों से टीमेट के पद पर काम कर रही हैं। अनीशा की नौकरी टीमेट पद पर स्पोर्ट्स कोटे से लगी है। अंसारी हिमाचल क्रिकेट टीम में स्पिनर बॉलर हैं। अनीशा अंसारी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुकी हैं।

सुलोचना देवी कबड्डी खिलाड़ी 

पांवटा साहिब में टीमेट पद पर तैनात सुलोचना देवी की ज्वाइनिंग 21 जनवरी 2023 को हुई। सुलोचना कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उनके पति अपना काम करते हैं। सुलोचना की एक साल की बेटी है।

हैंडबाल चैंपियन पुष्पा देवी

राजगढ़ की पुष्पा देवी हाब्बन में टीमेट के पद पर सेवाएं दे रही हैं। पुष्पा के माता-पिता नहीं हैं। मामा गुमान सिंह ने पुष्पा का पालन-पोषण किया है। पुष्पा हैंडबाल चैंपियन हैं। पुष्पा राष्ट्रीय स्तर तक हैंडबाल में खेल चुकी हैं। पुष्पा ने फरवरी 2024 में टीमेट पद पर सेवाएं शुरू की हैं।

CM सुक्खू आज से कांगड़ा दौरे पर, विकास को मिलेगी गति, परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज यानी 16 जनवरी से कांगड़ा जिले के शीतकालीन प्रवास पर हैं, जहां मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 16 जनवरी को मुख्यमंत्री धर्मशाला के मिनी सचिवालय में समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद स्टेडियम रोड में धौलाधार फूड स्ट्रीट मार्केट की आधारशिला व मैक्लोडगंज में रीजनल माउंटेनियरिंग सेंटर के छात्रावास, कंड अपर दाड़ी में सोलर पावर प्लांट लोकार्पित करेंगे। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे मिनी सचिवालय में जनसमस्याएं सुनेंगे।

18 जनवरी को बासा में वाइल्डलाइफ इंफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे, जबकि जरोट में पुल, थांगर में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास और नगरोटा सूरियां के लिए सीवरेज योजना का शिलान्यास करेंगे। 19 जनवरी को नूरपुर में जिला फोरेंसिक यूनिट का उद्घाटन और एसपी कार्यालय के प्रशासनिक भवन तथा कंडवाल स्कूल के भवन का शिलान्यास करेंगे। 20 जनवरी को वह मनाली में विंटर कार्निवाल में शामिल होंगे। 21 जनवरी को कांगड़ा के साथ लगती पंचायतों की सीवरेज योजना का शिलान्यास करेंगे और मटौर के बाग में जनसभा को संबोधित करेंगे।

22 और 24 जनवरी को रिजर्व दिन हैं। 23 जनवरी को मुख्यमंत्री ढगवार में मिल्क प्लांट का शिलान्यास करेंगे और दाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। 25 जनवरी को बैजनाथ में राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में भाग लेंगे और बीड़ में पैराग्लाइडिंग स्कूल और पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। यह यात्रा कांगड़ा जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी, जिससे स्थानीय सुविधाओं में सुधार होगा और पर्यटन व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

- Advertisement -

News of the Day