Wednesday, February 4, 2026
Home Blog Page 1063

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के लिए ऊना से चलेगी विशेष ट्रेन, जानिए शेड्यूल

0

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए ऊना से विशेष ट्रेन चलने जा रही हैं। महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते रेल विभाग ने विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है, जो शुक्रवार से शुरू होंगी। ऊना रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन महाकुंभ जाने के लिए विशेष रूप से चलाई जाएगी।

महाकुंभ के लिए ट्रेन में सीटें जल्द ही भर गईं। महाकुंभ के लिए यात्रियों को रिजर्वेशन कराने में बहुत परेशानी हो रही है। आठ दिन में ही एसी थ्री टियर और स्लीपर के पांच कोच पैक हो गए हैं।

रेलवे ने बताया कि 23 फरवरी तक छह ट्रेनों के इन डिब्बों में वेटिंग चल रही है। वर्तमान में 17, 20 और 25 वेटिंग दिख रही है। ऐसे में लोग टिकट कन्फर्म कराने के लिए इंतजार कर रहे हैं। ऊना रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक करवाने के लिए यात्री अक्सर आते हैं, लेकिन खाली हाथ लौट जाते हैं।

उत्तर रेलवे ने 2 जनवरी को ऊना से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया था। छह दिन बाद रिजर्व डिब्बों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई। आठ दिन में रिजर्व डिब्बे बुक हो गए। स्लीपर कोच का किराया 620 रुपये और एसी थ्री- टियर का किराया 1670 रुपये है। 17 डिब्बों के साथ स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इसमें एसी थ्री टियर का एक, स्लीपर के पांच, सामान्य के दस और दो डिब्बे गार्ड एवं लगेज के होंगे।

महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेनों की जानकारी

महाकुंभ के लिए शुक्रवार को अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से पहली विशेष ट्रेन 04528 नंबर से रात 10:05 बजे चलेगी। ऊना रेलवे स्टेशन में रात 10:30 बजे ट्रेन पहुंचेगी। पांच मिनट स्टॉपेज के बाद रात 10:30 बजे प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। प्रयागराज के फाफामऊ जंक्शन में अगले दिन शनिवार शाम 06:00 बजे पहुंचेगी। शनिवार रात 10:30 बजे फाफामऊ जंक्शन से ट्रेन ऊना आएगी। रविवार शाम 5:50 बजे ऊना के अंब- अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेनों का शेड्यूल

रेलवे की ओर से इसी निर्धारित समय पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दूसरी ट्रेन ऊना से 20 जनवरी, प्रयागराज से 21 जनवरी को चलेगी। तीसरी ट्रेन ऊना से 25 जनवरी और प्रयागराज से 26 जनवरी को चलेगी। चौथी ट्रेन ऊना से 09 फरवरी, प्रयागराज से 10 फरवरी, पांचवीं ट्रेन ऊना से 15 फरवरी और प्रयागराज से 16 फरवरी को रवाना होगी। छठी और अंतिम ट्रेन ऊना से 23 फरवरी को चलेगी और प्रयागराज से वापसी में 24 फरवरी को आएगी।

यह विशेष ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ऊना में पांच मिनट का स्टॉपेज होगा। इसके बाद नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूप नगर, मोरिंडा, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, राय बरेली में स्टॉपेज होगा। इस दौरान स्टॉपेज पर ट्रेन दो, पांच और दस मिनट रुकेगी। प्रयागराज के फाफामऊ जंक्शन तक विशेष ट्रेन जाएगी।

Himachal: बिजली बोर्ड के चेयरमैन संजय गुप्ता सहित 555 लोगों ने छोड़ी बिजली सबसिडी

0

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बिजली सबसिडी छोड़ने के बाद प्रदेश में अब तक 555 बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली सबसिडी छोड़ दी है। प्रदेश में अब तक 555 उपभोक्ताओं के बिजली सबसिडी छोड़ने वालों में 421 सरकारी कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं। वहीं 53 पैंशनरों ने भी बिजली सबसिडी छोड़ी है और इसके अतिरिक्त मात्र 81 अन्य सक्षम उपभोक्ताओं ने बिजली सबसिडी छोड़ दी है।

मंगलवार को बिजली बोर्ड के चेयरमैन संजय गुप्ता ने भी फार्म भर कर बिजली सबसिडी छोड़ी। वहीं यह फार्म भर कर शिमला सिटी सीनियर एक्सियन तनुज गुप्ता को दिया। बिजली सबसिडी छोड़ने वाले उपभोक्ताओं में धीरे-धीरे बढ़ौतरी हो रही है। बोर्ड प्रबंधन का मानना है कि आगामी समय में प्रदेश के सक्षम उपभोक्ता भी बिजली सबसिडी छोड़ने में आगे आएंगे, क्योंकि सबसिडी छोड़ने वालों में अभी तक सबसे अधिक संख्या सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों की है। बोर्ड प्रबंधन ने एक बार फिर बताया कि बिजली सबसिडी छोड़ने के लिए बिजली बोर्ड की वैबसाइट पर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

हेड रेडियो ऑपरेटर के पदों पर जल्द Re Exam कराएगा यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड रेडियो ऑपरेटर के पदों के लिए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आदेश पर निरस्त की गई भर्ती परीक्षा को नए सिरे से भर्ती बोर्ड आयोजित करेगा। इसे लेकर जल्द ही विभाग नोटिस जारी करेगा। Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को बताया कि उ0प्र0 पुलिस रेडियो संवर्ग में हेड आपरेटर/हेड आपरेटर (मेकैनिकल) के 936 पदों के लिए 30 एवं 31 जनवरी 2024 को आयोजित की गई परीक्षा के संदर्भ में अर्हता को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा की गई याचिका रिट A सं० 4610 (2024) में मा0 उच्च न्यायलय, इलाहाबाद की लखनऊ पीठ के दिनांक- 08.01.2025 के आदेश के अनुपालन में हेड ऑपरेटर/हेड ऑपरेटर (मकैनिकल) भर्ती परीक्षा का पुनः आयोजन यथाशीघ्र करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आगामी छः (6 ) माह में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बोर्ड द्वारा जनवरी/फरवरी 2024 की परीक्षा प्रक्रिया में सम्मिलित अर्ह अभ्यर्थियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। उक्त के संबंध में विस्तृत सूचना बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर अलग से जारी की जाएगी। दरअसल, 8 जनवरी 2025 को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की गई हेड रेडियो ऑपरेटर के 936 पदों की भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया था। यह आदेश जस्टिस आलोक माथुर की सिंगल बेंच ने सुनाया था। बता दें कि बीते साल 30 और 31 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हेड रेडियो ऑपरेटर के 936 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि भर्ती बोर्ड ने शैक्षिक योग्यता के मामले में गलत निर्णय लिया था, क्योंकि 3 वर्षीय डिप्लोमा को 4 वर्षीय डिग्री के समकक्ष नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए बीटेक डिग्री धारकों को मानवता के आधार पर इस नई भर्ती में शामिल किया जाए और उनकी उम्र की सीमा को दरकिनार किया जाए।  फिलहाल वर्तमान में, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा और जल्द ही छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी

Sambhal News: बिजली चोरी के 1400 से अधिक मामले दर्ज, मस्जिदों और मदरसों पर भी आरोप

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर 24 नवंबर, 2024 को किए गए सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के बाद से जिले में बिजली चोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है, और 1400 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया ‘‘हमने संभल में अब तक बिजली चोरी के 1400 से अधिक मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 16 मस्जिदों और 2 मदरसों के खिलाफ आरोप शामिल हैं।”

लोड बढ़ने पर करनी पड़ी जांच 
विनोद कुमार ने कहा, ‘‘इन मामलों में 11 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है और अब तक लगभग 20 लाख रुपये वसूल किए जा चुके हैं।” उन्होंने बताया, ‘‘इस अभियान की शुरुआत के बाद, 22 मस्जिदों और एक चर्च से नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। हमारे निरीक्षण के दौरान, हमने असामान्य लोड पैटर्न देखा सुबह-सुबह फीडरों से लोड कम हो गया, लेकिन रात 10 बजे से सुबह 4 बजे के बीच लोड बढ़ गया। इसके कारण हमें प्रमुख स्थानों की पहचान करनी पड़ी और रात में जांच करनी पड़ी।

बिजली चोरी के 42 और मामले दर्ज
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही, हमने बिजली चोरी के 42 और मामले दर्ज किए हैं।” इससे पहले, समाजवादी पार्टी के नेता और संभल के लोकसभा सांसद जियाउर रहमान बर्क के खिलाफ भी बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के बाद शहर में उनके घर पर बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संभल में शाही जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर 24 नवंबर, 2024 को किए गए सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में चार लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

पंजाब के स्कूलों में Exams को लेकर आई बड़ी Update, तारीखों में बदलाव

0

स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च और ट्रेनिंग (एस.सी.ई.आर.टी) पंजाब डॉयरेक्टर के दफ्तर द्वारा समूह जिला शिक्षा अफसरों को एक पत्र भेजकर पहली से 12वीं कक्षा के लिए प्री बोर्ड टर्म परीक्षा 2 की डेटशीट में बदलाव करने को कहा है।

इस पत्र में कहा गया है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड बोर्ड द्वारा 8 जनवरी को जारी हिदायतों में बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के विषय वातावरण शिक्षा की परीक्षा 28 जनवरी तक स्कूल स्तर पर करवाने के लिए कहा गया है। इसे भी ध्यान में रखते हुए 12वीं कक्षा के वातावरण शिक्षा और कंप्यूटर साइंस विषयों की प्री बोर्ड परीक्षाओं की तीथियों को आपस में बदला जा रहा है। इसलिए अब 12 कक्षा वातावरण शिक्षा विषय की प्री बोर्ड परीक्षा 25 जनवरी को और कंप्यूटर साइंस की प्री बोर्ड परीक्षा 29 जनवरी को करवाने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही JEE MAINS की परीक्षा जोकि 22 जनवरी से 30 जनवरी तक लगाई जा रही है। इसलिए जिस विद्यार्थी की प्री-बोर्ड परीक्षा होनी है, उस विद्यार्थी के स्कूल प्रमुख संबंधित विषय अध्यापक से प्रश्न-पत्र तैयार करवाकर 31 जनवरी तक स्कूल स्तर पर परीक्षा करवा लें। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को आयोजित की जा रही है। जिसके तहत कुछ विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। निदेशक कार्यालय ने कहा है कि चूंकि 18 जनवरी को केवल ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के कुछ विषयों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है, इसलिए इस जे.एन.वी प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र स्थापित करने वाले स्कूलों के प्रमुख इस परीक्षा के आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Punjab में घने कोहरे का कहर, पुल से पलटी कार… मची अफरा-तफरी

0

पंजाब बढ़ रही ठंड और कोहरे के बीच एक भयानक हादसा होने की सूचना मिली है। स्थानीय क्षेत्र में देर शाम अचानक पड़े घने कोहरे के कारण विजिबिलटी शून्य होने पर नजदीक से भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच स्थानीय शहर से गांव बालियाल की ओर जाने वाली सड़क पर पुल पर रेलिंग नहीं होने के कारण कार रजवाहे में गिर कर पलट गई। इस दौरान चालक गंभीर घायल हो गया और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस घटना की जानकारी देते हुए शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेता सुखविंदर सिंह बलियाल ने बताया कि कल देर शाम अचानक घने कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और शाम करीब 7 बजे उनके ताये का बेटा सुखजिंदर सिंह पुत्र लाभ सिंह बलियाल जब अपनी स्विफ्ट कार में अपनी बेटी को लेने के लिए भवानीगढ़ जा रहा था तो सड़क पर घने कोहरे के कारण उसकी कार एक गंभीर मोड़ पर स्थित एक रजवाहे में गिरकर पलट गई। उन्होंने बताया कि पुल पर रेलिंग नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ और पीछे जा रहे अन्य राहगीरों ने कार चालक को कार से बाहर निकाला।

गांव बलियाल के सरपंच जगमीत सिंह भोला और रजवाहे के पास स्थित दुकानदारों ने बताया कि यह रजवाहा गंभीर मोड़ पर स्थित होने के कारण पुल के एक तरफ की रेलिंग अक्सर टूटी रहती है और रेलिंग न होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले काफी वर्षों से सर्दियों में घने कोहरे के दिनों में विजिबिलटी शून्य हो जाने पर वाहन चालक अपने वाहनों सहित इस रजवाहे में गिर जाने से दुर्घटनों का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस गंभीर मोड़ पर न तो विभाग ने यहां लाइट्स की कोई व्यवस्था की है और न ही यहां धूंध में चमकने वाले रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। सरकार व संबंधित विभाग से मांग की गई है कि इस रजवाहे में वाहनों को गिरने से रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं तथा पुल पर मजबूत रेलिंग बनाई जाए तथा इसके चारों ओर जाली लगाई जाए। इसके साथ ही गंभीर मोड़ की चेतावनी के लिए सुरक्षा उपाय के तौर पर पुल के दोनों तरफ लाइटें लगाई जानी चाहिए और सड़क के दोनों तरफ और पुल की रेलिंग पर कोहरे में चमकने वाले रिफ्लेक्टर लगाए जाने चाहिए।

Punjab की इस जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल

0

पंजाब की जेल आए दिन किसी-किसी कारण चर्चा में रहती हैं। इसी बीच श्री गोइंदवाल साहिब की केंद्रीय जेल एक बार फिर चर्चा में है। जेल में से 25 मोबाइल फोन, 25 सिम, 11 डोंगल, 5 केबल, 9 ईयर पॉड, 2 चाकू, एक ताला, 5 चार्जर, 6 ईयर फोन बरामद किए गए हैं। इस संबंध में गोइंदवाल साहिब थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब के सहायक अधीक्षक गुरदयाल सिंह और सहायक अधीक्षक सुशील कुमार द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न वार्डों से उक्त सामान बरामद किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी ने बताया कि इस मामले में मनजिंदर सिंह पुत्र बहल सिंह निवासी कोट धर्म चंद कलां व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पंजाब के इन स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जारी हो गए Order

0

पंजाब के मानसा जिले के कुछ स्कूलों में शनिवार 18 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया गया है। दरअसल, जिला मजिस्ट्रेट कुलवंत सिंह ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आपके संज्ञान में लाया गया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में 18 जनवरी 2025 को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक  6वीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट ने नैगोशीएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा-25 के अन्तर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस परीक्षा के लिए निर्धारित स्कूलों  में एक दिन का अवकाश (केवल विद्यार्थियों के लिए) घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा सरकारी सैकेंडरी स्कूल (लड़कियां) बुढलाडा, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़के) बुढलाडा, सरकारी सैकेंडरी स्कूल  (लड़के) बरेटा, सरकारी सैकेंडरी स्कूल (लड़कियां) बरेटा, सरकारी सैकेंडरी स्कूल झुनीर, सरकारी सैकेंडरी स्कूल भम्मे कलां, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) सरदूलगढ़, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) सरदूलगढ़, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) मानसा और सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) मानसा में आयोजित की जा रही है।

इसके चलते शनिवार, 18 जनवरी 2025 को केवल स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है, ताकि परीक्षार्थी समुचित ढंग से परीक्षा दे सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि उपरोक्त स्कूलों का समस्त स्टाफ यथावत स्कूल में उपस्थित रहेगा। यह अवकाश नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अंतर्गत होगा। उपरोक्त आदेश 18 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा।

Jalandhar में लग गई ये पूरी तरह पाबंदी, नहीं मानें तो होगा बड़ा Action

0

जालंधर वासियों के लिए जरूरी खबर है। जिला मजिस्ट्रेट डा. हिमांशु अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में पतंग उड़ाने के लिए उपयोग की जाने वाली चाइना डोर/मांझा, नायलॉन, प्लास्टिक या सिंथेटिक सामग्री से बनी पतंग की बिक्री, भंडारण, खरीद, सप्लाई, आयात और उपयोग पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगा दी है।

जिला मैजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश में कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 (क्रमांक 29 सन् 1986) की धारा 5 या उसके तहत बने नियमों का उल्लंघन करने वालों को 5 साल तक की कैद और उक्त अधिनियम की धारा 15 के तहत 1 लाख रुपए तक का जुर्माना अथवा दोनों हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पतंग उड़ाने की अनुमति केवल सूती दागे वाली से होगी, जो किसी भी प्रकार की तेज धातु/कांच या धागे को मजबूत करने के लिए चिपकाई गई सामग्री से मुक्त हो। जिला मजिस्ट्रेट के यह आदेश 14-03-2025 तक लागू रहेंगे।

अरविंद केजरीवाल के पास 50 हजार नकद, कुल इतनी है संपत्ति, पत्नी के नाम घर-कार

0

नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपने नामांकन के साथ अपनी संपत्ति का विवरण भी जारी किया है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, केजरीवाल के पास कुल 1 करोड़ 73 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता के नाम पर 2 करोड़ 10 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

अरविंद केजरीवाल की चल संपत्ति करीब 3 लाख 46 हजार रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के पास 1 लाख 89 हजार रुपये की चल संपत्ति है। इस तरह से अरविंद केजरीवाल की कुल संपत्ति लगभग 1 करोड़ 77 लाख रुपये है, और उनकी पत्नी की संपत्ति करीब 3 करोड़ 99 लाख रुपये है।

कर्ज नहीं है: अरविंद केजरीवाल के पास कोई कर्ज नहीं है। उनके पास 50 हजार रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 42 हजार रुपये नकद हैं। उनके पास कोई कार नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के पास एक मारुति बलेनो कार है। सुनीता के नाम पर गुरुग्राम में एक फ्लैट भी है।

पत्नी के नाम पर घर और ज्वेलरी: अरविंद केजरीवाल के नाम पर कोई घर नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के नाम पर एक घर है जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, सुनीता के पास सोने-चांदी की ज्वेलरी भी है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख 92 हजार रुपये है। इसके अलावा, उनके पीपीएफ खाते में 26 लाख रुपये से अधिक जमा हैं।

प्रवेश वर्मा का संपत्ति खुलासा: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। प्रवेश वर्मा ने भी अपनी संपत्ति का खुलासा किया है, जिसके अनुसार उनके पास कुल 95 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।

- Advertisement -

News of the Day