Saturday, September 19, 2026
Home Blog Page 82

NATIONAL : 43देशभर में बंद हो गए 58 इंजीनियरिंग कॉलेज, सबसे ज्यादा UP और महाराष्ट्र में, देखिए पूरी लिस्ट

0

भारत में इंजीनियरिंग संस्थानों की क्वालिटी, स्टैंडर्ड बनाए रखने और सही तरीके से विकास का ध्यान रखने वाली काउंसिल AICTE ने देश के 58 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद करने की जानकारी दी है। इनमें सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग संस्थान उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 12-12 हैं। इसी के साथ 950 से ज्यादा कोर्स भी बंद हो गए हैं।

भारत में इंजीनियरिंग को बेहतर करियर ऑप्शन में गिना जाता है। यही वजह है कि हर साल IIT-JEE का क्रेज बढ़ रहा है और लाखों युवा छात्र इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम जेईई मेन में बैठते हैं। लेकिन दूसरी ओर देशभर के शहरों में इंजीनियरिंग कॉलेज ों पर ताला लगाया जा रहा है। इनमें सबसे आगे उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र हैं, जहां 12-12 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) के अनुसार, 2025-26 एकेडमिक ईयर के दौरान देश भर में 55 से ज्यादा इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेज बंद कर दिए गए। हालांकि मौजूदा स्टूडेंट्स को अपनी डिग्री पूरी करने की इजाजत होगी।

सिर्फ मौजूदा स्टूडेंट्स को डिग्री पूरी करने का मौका
AICTE के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘2025-26 के दौरान कुल 58 इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेज धीरे-धीरे बंद किए गए। धीरे-धीरे बंद होने (प्रोग्रेसिव क्लोजर) का मतलब है कि जिस एकेडमिक ईयर के लिए यह मंजूरी दी गई है, उस साल संस्थान पहले साल के लिए स्टूडेंट्स को एडमिशन नहीं दे सकता। हालांकि, मौजूदा स्टूडेंट्स की पढ़ाई जारी रहेगी।’

कहां-कितने इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हुए?
इन 58 संस्थानों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बंद हुए (हर एक में 12), इसके बाद मध्य प्रदेश में आठ, और तेलंगाना और पंजाब में चार-चार संस्थान बंद हुए।

शहर का नाम बंद हुए कॉलेज की संख्या
उत्तर प्रदेश 8
महाराष्ट्र 8
मध्य प्रदेश 8
तेलंगाना 4
पंजाब 4
आंध्र प्रदेश 3
राजस्थान 3
गुजरात 2
कर्नाटक 2
पुणे 2
तमिलनाडु 2
हरियाणा 1
ओडिशा 1
उत्तराखंड 1
पश्चिम बंगाल 1

क्यों बंद हुए 58 इंजीनियरिंग कॉलेज?
AICTE कई वजहों से संस्थानों को बंद करने का आदेश देती है, जैसे स्टूडेंट्स का कम दाखिला, जरूरी फैकल्टी न रख पाना, और इंफ्रास्ट्रक्चर व कामकाज के नियमों का पालन न करना आदि। इन 58 संस्थानों में से तीन सरकारी मदद वाले थे, जबकि बाकी प्राइवेट तौर पर चलाए जा रहे थे।

इस दौरान देश भर के टेक्निकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में चल रहे 950 से ज्यादा कोर्स भी बंद कर दिए गए।
AICTE अधिकारी

AICTE ने जानकारी दी है कि ‘धीरे-धीरे बंद होने’ (प्रोग्रेसिव क्लोजर) और ‘पूरी तरह बंद होने’ (कंप्लीट क्लोजर) के बीच फर्क करती है। प्रोग्रेसिव क्लोजर में संस्थानों को धीरे-धीरे बंद किया जाता है और पहले से दाखिला ले चुके स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई पूरी करने दी जाती है, जबकि कंप्लीट क्लोजर में कोर्स पूरी तरह बंद कर दिए जाते हैं और प्रभावित स्टूडेंट्स को दूसरे संस्थानों में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

बता दें कि AICTE, भारत में टेक्निकल एजुकेशन के लिए कानूनी तौर पर बनी नेशनल लेवल की सबसे बड़ी सलाहकार संस्था और रेगुलेटर है। यह इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, मैनेजमेंट और फार्मेसी जैसे प्रोग्राम की देखरेख करती है और क्वालिटी, स्टैंडर्ड बनाए रखने और सही तरीके से विकास सुनिश्चित करती है।

NATIONAL : ’12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना’, कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल

0

25 जून से 9 अगस्त तक 28 राज्यों और 28 शहरों में चल रहे अभियान के तहत 9 अगस्त को दिल्ली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

NEET समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी अभियान को रफ्तार दे दी है. 25 जून से 9 अगस्त तक 28 राज्यों और 28 शहरों में चल रहे अभियान के तहत 9 अगस्त को दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसकी तैयारियों को लेकर रविवार (5 जुलाई, 2026) को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के निर्देश पर आयोजित बैठक में AICC दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, AICC सचिव और दिल्ली सह-प्रभारी दानिश अबरार और DPCC के महासचिव (संगठन) अनिल भारद्वाज ने महिला कांग्रेस, पूर्वांचल कांग्रेस और दिल्ली कांग्रेस यूनिवर्सिटी टीचर्स ऑर्गनाइजेशन (INTEC) के प्रतिनिधियों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की.

बैठक में DPCC के उपाध्यक्ष अब्दुल हनान, महासचिव डॉ. पीके मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, INTEC चेयरमैन पंकज गर्ग और पूर्वांचल कांग्रेस के चेयरमैन डॉ. सुधांशु कुमार भी मौजूद रहे.

बैठक में काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित भ्रष्टाचार को राष्ट्रीय मुद्दा बनाकर छात्रों की आवाज बुलंद करेगी. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की घोषणा के अनुसार 25 जून से 9 अगस्त तक देश के 28 राज्यों और 28 शहरों में अभियान चलाया जा रहा है. दिल्ली में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले 2 जुलाई से 6 जुलाई तक विधानसभा स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्रों और युवाओं को अभियान से जोड़ा जा सके.

काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि केंद्र में बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है. उन्होंने दावा किया कि हाल में सामने आया NEET पेपर लीक पिछले 12 वर्षों में इस परीक्षा से जुड़ी 90वीं ऐसी घटना थी. उनके मुताबिक, इन घटनाओं ने देश के लाखों अभ्यर्थियों का भरोसा परीक्षा व्यवस्था से कमजोर किया है.

बैठक को संबोधित करते हुए अनिल भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान को छात्रों का व्यापक समर्थन मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. उनका कहना था कि इसी वजह से छात्रों में नाराजगी बढ़ी है और वे इस अभियान से बड़ी उम्मीदें लगाए हुए हैं.

दिल्ली सह-प्रभारी दानिश अबरार ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों के बीच जाएगी.

कांग्रेस का कहना है कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता, युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय बहस के केंद्र में लाने का प्रयास है. पार्टी को उम्मीद है कि 9 अगस्त को दिल्ली में होने वाला कार्यक्रम इस राष्ट्रव्यापी अभियान का सबसे बड़ा पड़ाव साबित होगा.

NATIONAL : ‘हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला, कहा- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

0

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर पलटवार किया है. उन्होंने लखनऊ में कहा कि आस्था के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग कभी आस्था की बात कर ही नहीं सकते.

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया. उन्होंने रविवार (5 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. नितिन नवीन ने इस दौरान विपक्ष को घेरते हुए कहा कि हिंदू धर्म को कमजोर नहीं समझना चाहिए. उन्होंने राहुल और अखिलेश पर आरोप लगाया कि वे देवी-देवताओं के अपमान पर चुप रहते हैं.

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिएगा कि लोग आपके सांझे में आ जाएंगे, क्योंकि जब आपके लोग हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं, तो आप लोग मौन रहते हैं. सनातन का अपमान यूपी और देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. हमने विरासत को संजोया है, इसके लिए हमारे पुरखों ने कुर्बानियां तक दी हैं.’

अयोध्या-काशी का भाजपा अध्यक्ष ने किया जिक्र

उन्होंने कहा, ‘आस्था के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग कभी आस्था की बात कर ही नहीं सकते, क्योंकि आज भाजपा के शासनकाल में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लेकर काशी विश्वानाथ मंदिर तक विरासत की नई तस्वीर बनी है. वो लोग क्या बात करेंगे जिन्होंने रामसेवकों पर गोलियां चलवाने का काम किया, ऐसे लोग कभी आस्था की बात करने लायक नहीं हैं.’

भाजपा ने खत्म कर दिया भ्रष्टाचार – नितिन नवीन

नितिन नवीन ने कहा, ‘आज मैं 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की चर्चा भी जरूर करना चाहूंगा, जिस उत्तर प्रदेश ने केवल भ्रष्टाचार देखा हो, तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति देखी हो, आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने उस भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और माफियाराज को पूरी तरह समाप्त कर दिया है. यहां की विकास की नई तस्वीर को पूरी दुनिया देख रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में लाने का काम किया है. आज यहां की महिलाएं निडर होकर कभी भी घर से निकल सकती हैं.’

NATIONAL : आज से तीन देशों के दौरे पर पीएम मोदी, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की होगी अहम बैठक

0

आज 6 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दोशों के दौरे पर रहेंगे। इसके साथ श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की अहम बैठक होगी।

आज से तीन देशों के दौरे पर पीएम मोदी

शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से तीन देशों के दौरे पर रहेंगे। वे इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य हिंद महासागर के पूर्वी क्षेत्र में भारत के रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है। इसके साथ ही सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, व्यापार, साइबर सुरक्षा, नई तकनीकों और रक्षा सहयोग जैसे क्षेत्रों में भारत की एक्ट ईस्ट नीति को नई धार देना भी है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बैठक रविवार को दोपहर तीन बजे मणिराम दास छावनी में होगी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि की ओर से जारी बैठक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि बैठक के एजेंडे में सबसे पहले महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के त्यागपत्र पर विचार होगा। इसके साथ ही राम मंदिर के दान-पात्रों से प्राप्त राशि की गणना के संबंध में एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के समक्ष रखी जाएगी। महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक में मंदिर प्रबंधन की आगामी व्यवस्थाओं पर चर्चा के अलावा वित्त वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का लेखा-जोखा और अन्य वित्तीय विवरणों पर भी विचार कर स्वीकृति दी जाएगी। ट्रस्ट ने इसे अत्यावश्यक विषयों पर विचार के लिए अल्प सूचना पर बुलाई गई बैठक बताया है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण सामने आने के बाद यह ट्रस्ट की पहली औपचारिक बैठक है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की महत्वपूर्ण बैठक छह जुलाई को परिवहन आयुक्त कार्यालय लखनऊ में आयोजित होगी।

राहुल गांधी मानहानि केस की सुनवाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि केस में रविवार को सुनवाई होगी। दरअसल, राहुल गांधी की वास्तविक आवाज और आरोप के तहत जमा सीडी की आवाज का विधि विज्ञान प्रयोगशाला से मिलान कराने को लेकर रिवीजन कोर्ट में बहस होनी है। इसी कारण पत्रावली रिवीजन कोर्ट में दाखिल है और आज मूल मुकदमे की सुनवाई टल गई। करीब 8 साल पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक बयान दिया था। इससे आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था। एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

NATIONAL : बारिश के बावजूद नहीं भर रहे जलाशय, 166 बड़े बांधों में क्षमता का सिर्फ 26 फीसदी पानी

0

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय होने और कई क्षेत्रों में भारी वर्षा के बावजूद बड़े जलाशयों में पर्याप्त जल संचय नहीं हो सका है। केंद्रीय जल आयोग और मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 166 प्रमुख बांधों में कुल क्षमता का केवल 26 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। वर्षा का असमान वितरण इसके पीछे प्रमुख कारण माना जा रहा है। कई राज्यों में जल भंडारण पिछले दशक के औसत से कम दर्ज किया गया है।

देश में मानसून लगभग पूरे भारत में सक्रिय है और कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, लेकिन इसके उलट देश के बड़े जलाशयों की तस्वीर गंभीर चिंता पैदा कर रही है।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि बारिश का भौगोलिक वितरण बेहद असमान रहने के कारण जलाशय अपेक्षित गति से नहीं भर पा रहे हैं। परिणामस्वरूप देश के 166 प्रमुख बांधों में उनकी कुल क्षमता का केवल 26 प्रतिशत पानी मौजूद है, जबकि लगभग दो-तिहाई जिलों में अब तक सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।

मानसून को लेकर क्या बोले विशेषज्ञ?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अगले कुछ सप्ताह में जलग्रहण क्षेत्रों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ खेती, पेयजल आपूर्ति और जलविद्युत उत्पादन पर दबाव बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका असर कई राज्यों में पड़ सकता है।

WEATHER : मुंबई-गुजरात में जमकर बरस रहे बादल, पहाड़ी राज्यों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट

0

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम को लेकर विभाग की ओर से अलर्ट जारी किए गए हैं। समुद्र किनारे वाले राज्य ओडिशा और बंगाल को लेकर मौसम विभाग ने भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

जम्मू के कई हिस्सों में बारिश जारी है। बादलों के छाए रहने से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा लगातार प्रभावित रही है। प्रदेश में पांच और छह जुलाई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई, गुजरात और केरलम जैसे राज्यों में भारी और ‘रिकॉर्डतोड़’ बारिश
एक तरफ जहां मायानगरी मुंबई, गुजरात और केरलम जैसे राज्य भारी और ‘रिकॉर्डतोड़’ बारिश से बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में बरखा रानी की बेरुखी ने किसानों और आम जनमानस को निराश किया है।

उधर, शनिवार को हिमाचल में सुबह हल्का हिमपात और कई स्थानों पर वर्षा हुई। जिले में 25 सड़कें बंद है, जिन्हें बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने रविवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में शनिवार को जोरदार वर्षा हुई। पिथौरागढ़ के धारचूला में 82 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले में चीन सीमा को जोड़ने वाले टनकपुर-तवाघाट-लिपुलेख राजमार्ग पांच स्थानों पर मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। आदि कैलास यात्रा स्थगित चल रही है। मौसम विभाग ने रविवार को नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शिवभक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
शनिवार को बालटाल और पहलगाम से 20,145 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। दो दिनों में अब तक 32,313 श्रद्धालु बाबा के दरबार में नतमस्तक हो चुके हैं। इस बीच आधार शिविर जम्मू से तड़के 259 वाहनों में 4812 श्रद्धालुओं का जत्था यात्रा के लिए रवाना हुआ।

देश के बड़े हिस्से में मानसून की चाल सुस्त है
मौसम विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, देश के बड़े हिस्से में मानसून की चाल सुस्त है, जिससे खेती-किसानी पर संकट मंडराने लगा है।

सूखे की कगार पर उत्तर और मध्य भारत एक जून से चार जुलाई के बीच के आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में सामान्य तौर पर 118 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन यह 43 प्रतिशत कम यानी महज 67 मिमी ही दर्ज की गई है।

कमोबेश यही स्थिति बिहार की भी है, जहां सामान्य वर्षा 207 मिमी की जगह अब तक सिर्फ 97.8 मिमी हुई है, जो सामान्य से 53 प्रतिशत कम है। पंजाब और हरियाणा में भी क्रमशः 27 और 23 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

मध्य भारत के छत्तीसगढ़ में भी सामान्य से 40 प्रतिशत कम (136.4 मिमी) पानी गिरा है। यह बेरुखी खेतों में दरारें ला रही है और धान की रोपाई के लिए पानी का इंतजार लंबा होता जा रहा है।

SPORTS : उद्धव ठाकरे करेंगे राम रक्षा आंदोलन, महिला टी20 विश्वकप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का मुकाबला

0

आज 5 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी है। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे दादर से राम रक्षा आंदोलन करेंगे। वहीं, आज महिला विश्व कप का फाइनल भी है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से होगा।

उत्तर प्रदेश के दौरे पर भाजपा अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर संवाद करेंगे। सुबह 9:30 बजे वह एनडीए नेताओं के साथ संयुक्त बैठक करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे दोनों उप-मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। दोपहर 2:45 बजे राष्ट्र प्रेरणा स्थल में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे वह बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के आवास पर बूथ गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।

उद्धव ठाकरे करेंगे राम रक्षा आंदोलन

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पांच जुलाई से ‘राम रक्षा’ आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। पांच जुलाई को मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र होंगे। वहां हनुमान स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा और भाजपा से अयोध्या राम मंदिर में कथित दान गबन मामले की जिम्मेदारी लेने की मांग की जाएगी।

IND vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया, जैकब बेथेल का नाबाद अर्धशतक

0

इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 190 रन बनाए। जवाब में मेजबानों ने 19 ओवर में 191 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी20 मैच में चार विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। शनिवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने जैकब बेथेल की अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में छह विकेट पर 191 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वहीं, भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई का एक ओवर काफी महंगा साबित हुआ, जिसमें उन्होंने 29 रन लुटा दिए। बिश्नोई ने अपने चौथे ओवर में तीन नो-बॉल फेंकी, जिसका इंग्लैंड ने पूरा फायदा उठाया। बेथेल ने मिली दो फ्री-हिट गेंदों पर दो शानदार छक्के जड़ते हुए तेजी से रन बटोरे और अपना पचासा भी पूरा किया। यह ओवर भारत के लिए मुकाबले का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवीं सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई। उन्होंने पारी के 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर विल जैक्स को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को बड़ी राहत दिलाई। वरुण की नीची रहती फुलटॉस गेंद पर जैक्स ने रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह पूरी तरह चूक गए और गेंद सीधे उनके पैड पर जा लगी। अंपायर ने तुरंत आउट करार दिया। गेंद की लाइन और इम्पैक्ट दोनों स्टंप्स के अनुरूप थे, जिससे फैसला भारत के पक्ष में गया। इस विकेट के साथ इंग्लैंड पर दबाव और बढ़ गया।

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को चौथा झटका, टॉम बेंटन 39 रन बनाकर आउट
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथी सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। उन्होंने पारी के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम बेंटन को पवेलियन भेजकर भारत को अहम विकेट दिलाया। अर्शदीप ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर बेंटन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले के बीचोंबीच लगी, लेकिन वह गहरे कवर की दिशा में चली गई, जहां तिलक वर्मा ने शानदार कैच लपक लिया। टॉम बेंटन 32 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए और इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन अर्शदीप ने उनकी पारी का अंत कर भारत को बड़ी राहत दिलाई।

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में 11 ओवर के बाद तीन विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। शुरुआती तीन झटकों के बावजूद टॉम बेंटन और जैकब बेथेल ने पारी को संभालते हुए टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया है। इस समय जैकब बेथेल 25 गेंदों में 31 रन और टॉम बेंटन 23 गेंदों में 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, हर्षित राणा ने अब तक दो ओवर में 20 रन दिए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरी बड़ी सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई। अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर ने खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे हैरी ब्रूक को पवेलियन भेज दिया। ब्रूक लेग साइड की ओर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में थे, लेकिन गेंद उनके ग्लव्स का हल्का किनारा लेकर विकेटकीपर ईशान किशन के दस्तानों में समा गई। मैदानी अंपायर ने शुरुआत में आउट नहीं दिया, जिसके बाद भारत ने डीआरएस लिया। अल्ट्राएज में साफ हुआ कि गेंद ग्लव्स से लगी थी और फैसला भारत के पक्ष में गया।

हैरी ब्रूक 15 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने से पहले ब्रूक ने अर्शदीप सिंह के एक ओवर में लगातार तीन छक्के और दो चौके जड़ते हुए कुल 27 रन बटोरे थे, लेकिन अक्षर पटेल ने उनकी विस्फोटक पारी पर समय रहते विराम लगा दिया।

WORLD : आतिशबाजी, परेड और सुरों की महफिल… स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर जश्न में डूबा अमेरिका

0

अमेरिका में स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस अवसर पर पूरे देश में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत समारोह और आतिशबाजी का आयोजन किया गया।

अमेरिका में स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को पूरे देश में जश्न का माहौल है। अमेरिका अपनी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ ऐसे समय मना रहा है जब देश गहरे राजनीतिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है और कई राज्यों में लाखों लोग भीषण गर्मी से प्रभावित हैं।

अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत समारोह और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस मौके पर वाशिंगटन के नेशनल मॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

राष्ट्रपति शुक्रवार को साउथ डकोटा के माउंट रशमोर गए थे, जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया था। शनिवार को शिकागो के नेवी पियर के ऊपर और न्यूयॉर्क शहर की स्काईलाइन के सामने आतिशबाजी किए जाने की योजना है। न्यूयॉर्क शहर में मध्यरात्रि को एक ‘बॉल ड्रॉप’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

NATIONAL : राम मंदिर चंदे के विवाद पर उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना, बाबर से की BJP की तुलना

0

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कथित अयोध्या राम मंदिर चंदा गबन मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा को बाबर जनता पार्टी करार दिया और उस पर राजनीतिक लाभ के लिए मंदिर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी और धाराशिव में अपनी रैलियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हिंदुत्व की विचारधारा के साथ विश्वासघात किया है और वह राजनीतिक सत्ता हासिल करने के लिए धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर रही है

ठाकरे ने कहा कि बाबर ने राम मंदिर तोड़ा था। अब एक बाबर जनता पार्टी नवनिर्मित मंदिर को लूटने आ गई है। दोनों में क्या फर्क है? भाजपा के पुराने नारे मंदिर वहीं बनाएंगे का जिक्र करते हुए उन्होंने राम मंदिर निर्माण के पीछे पार्टी की मंशा पर भी सवाल उठाए कि राम मंदिर हिंदुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मेरा सवाल यह है कि उन्होंने मंदिर को दुकान में क्यों बदल दिया है। यह मंदिर एक लंबे संघर्ष का परिणाम है। पहले, भाजपा ने नारा दिया था कि मंदिर वहीं बनाएंगे। अब हमें पता चल गया है कि वे यह मंदिर क्यों बनाना चाहते थे। उन्होंने हिंदुत्व की विचारधारा को धोखा दिया है।

महाराष्ट्र धर्म और मराठी अस्मिता का मुद्दा
ठाकरे ने भाजपा पर महाराष्ट्र धर्म और मराठी पहचान (अस्मिता) को कमजोर करने के लिए शिवसेना को तोड़ने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे शिवसेना को तोड़ रहे हैं क्योंकि वे महाराष्ट्र धर्म और मराठी अस्मिता को खत्म करना चाहते हैं, और छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा सिखाए गए स्वाभिमान को मिटाना चाहते हैं।

वे सब कुछ गुजरात ले जाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि नासिक में आगामी कुंभ मेले से जुड़े ठेके भी गुजरात की कंपनियों को दिए जा रहे हैं।

6 बागी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग
ठाकरे ने 22 जून को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने वाले छह शिवसेना (यूबीटी) सांसदों को तुरंत अयोग्य ठहराने की मांग की। इनमें संजय जाधव और ओमप्रकाश राजे निंबालकर जैसे नाम शामिल हैं, जिनके जाने से लोकसभा में शिवसेना (यूबीटी) के सदस्यों की संख्या नौ से घटकर तीन रह गई है।

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से उम्मीद जताते हुए कहा, “अगर इस देश में कानून का राज है, तो इन छह सांसदों को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। मुझे अभी भी लोकसभा अध्यक्ष पर विश्वास है, क्योंकि अगर वह कानून का पालन नहीं करते हैं, तो वह दूसरों को इसका पालन करने के लिए नहीं कह सकते। हम उनके अधिकार का सम्मान करते हैं, उनकी इच्छाओं का नहीं।”

भाजपा को दल-बदलुओं की जरूरत क्यों है, इस पर सवाल उठाते हुए ठाकरे ने पूछा, “अगर आपके पास बहुमत है, तो आपको मेरे सांसदों की क्या जरूरत है? गद्दारों को कुचलने की जरूरत है।”

योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर पलटवार
रविवार को ही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की अयोध्या को लेकर की गई हालिया टिप्पणियों पर निशाना साधा। हाथरस में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने पिछली सपा सरकार पर रामभक्तों पर गोली चलवाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “मैं कल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान पढ़ रहा था। वह कह रहे थे कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई, तो वे अयोध्या को एक ‘धार्मिक नगरी’ में बदल देंगे। आप किस तरह की धार्मिक नगरी बनाएंगे? यह आपकी ही सरकार थी जिसने भगवान राम के भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “आपमें साहस की कमी है; मुल्लाओं और मौलवियों के सामने घुटने टेकने के अलावा, आपके पास राज्य के विकास या अयोध्या, मथुरा और काशी की पहचान को बनाए रखने के लिए कोई एजेंडा नहीं है।”

अखिलेश यादव के आरोप और चंदा चोरी मामले में कार्रवाई
इससे पहले, अखिलेश यादव ने आदित्यनाथ के अयोध्या के लगातार दौरों पर सवाल उठाते हुए उन मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला दिया था, जिनमें कथित चंदा गबन मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की बात कही गई थी।

अखिलेश ने कहा था, “एसआईटी की रिपोर्ट खुद बताती है कि सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई थी। क्या मुख्यमंत्री अयोध्या के इतने दौरे सिर्फ जारी चोरी की निगरानी करने के लिए कर रहे थे? ऐसा क्यों है कि इतने दौरे करने के बावजूद, वह मंदिर परिसर के भीतर हो रही गतिविधियों से अनजान रहे?”

चंदा गबन मामले में अब तक के मुख्य घटनाक्रम
यह राजनीतिक विवाद तब और गहरा गया जब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने कथित चंदा गबन मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को अयोध्या की एक अदालत ने इस मामले में आठ आरोपियों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में अविनाश शुक्ला, अनकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर उर्फ टिन्नू शामिल हैं।

- Advertisement -

News of the Day