Sunday, June 28, 2026
Home Blog Page 89

ENTERTAINMENT : दूसरे धर्म में रचाई शादी, यूट्यूबर को मिली नफरत, रोते हुए बोली- असली सनातनी बनो

फेमस यूट्यूबर कनिका शर्मा को साकिब सैफी से शादी के बाद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके परिवार को गालियां दी जा रही हैं, जिससे कनिका भावुक हो गईं और उन्होंने ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया.फेमस इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर कनिका शर्मा और साकिब सैफी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दूसरे धर्म में शादी करने के लिए कनिका को लगातार ट्रोल किया जा रहा है. पहले कुछ दिन तो कनिका को ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ा, लेकिन अब उनके सब्र का बाढ़ टूट चुका है.

कनिका शर्मा और साकिब सैफी को फनी कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है. साथ में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे. इस साल मार्च में कनिका और साकिब ने हिंदू-मुस्लिम रीत-रिवाज से शादी रचाई. कनिका हिंदू ब्राह्मण परिवार से हैं, जबकि साकिब मुस्लिम फैमिली से आते हैं. शादी के बाद कनिका को दूसरे धर्म में शादी करने के लिए गालियां पड़ रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ट्रोल्स को लताड़ा है.

कनिका कहती हैं कि तुम मुझे गालियां दे रहे हो, मां-बाप को गालियां दे रहे हो, भाई को गालियां दे रहे हो, तुम होते कौन हो? तुम कौन होते हो ये बोलने वाले इससे शादी कर ली, ये कर लिया वो कर लिया, तुम्हें हक किसने दिया? मेरी मां को गाली दोगे? पापा को बोलोगे किसकी औलाद है ये? इतना कहते हुए कनिका रो पड़ीं. कनिका को ये सोचकर बुरा लगा कि शादी पर उन्हें जज किया जा रहा है. फैमिली को ‘कलंक’ बोला जा रहा है.

वो कहती हैं कि ये वीडियो मेरे पापा के लिए. उन्हें बहिष्कार करने से पहले उनके जैसे बनो. अपनी कमाई से 20 साल से सेवा में खर्च किया, शायद इतना तुमने कमाया भी न हो जितना पापा ने ब्राह्मण होने के नाते किया. मम्मी ने कभी गली के जानवर को भूखा नहीं जाने दिया. भाई ने सेवा में जितनी चोटें खाईं, कभी गिनी नहीं. क्योंकि हम ब्राह्मण हैं, इसलिए सेवा करते हैं. ना कनिका शर्मा से कभी शर्मा हटेगा, ना किसी की इतनी औकत है कि वो हटा सके. असली सनातनी बनो, सनातनी इन्फ्लुएंसर नहीं. राम राम.

कनिका-साकिब सालों से रिलेशनशिप में थे. इंटरनेट पर मिले, वीडियो बनाए, प्यार हो गया. फैमिलीज ने सपोर्ट किया. साकिब ने बताया कि ससुराल वालों ने शादी करवाई. शादी के बाद उन्हें कुछ लोगों की नफरत मिली, तो कुछ ने प्यार दिया.

BUSINESS : थोक महंगाई 38 महीने में सबसे ज्यादा:मार्च में ये 3.88% पर पहुंची; सोना ₹2,854 बढ़कर ₹1.53 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹12,038 महंगी हुई

कल की बड़ी खबर थोक महंगाई से जुड़ी रही। मार्च में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 3.88% पर पहुंच गई है। फरवरी के यह 2.13% पर थी। यानी इसमें एक महीने के अंदर 1.75% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,854 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया। एक किलो चांदी 12,038 रुपए बढ़कर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

मार्च में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 3.88% पर पहुंच गई है। फरवरी के यह 2.13% पर थी। यानी इसमें एक महीने के अंदर 1.75% की बढ़ोतरी हुई है।

थोक महंगाई ने 38 महीने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जनवरी 2023 में थोक महंगाई 4.73% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 15 अप्रैल को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं।

सोना-चांदी के दाम में 15 अप्रैल को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,854 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 13 अप्रैल को इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, एक किलो चांदी 12,038 रुपए बढ़कर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.37 लाख रुपए प्रति किलो थी।

भारत और अमेरिका के बीच रुकी अंतरिम ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू होगी। केंद्र सरकार का हाई-लेवल डेलिगेशन अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका में टैरिफ नियमों और अदालती फैसलों से व्यापारिक समीकरण बदल गए हैं।

PTI के अनुसार, बुधवार को सरकारी सूत्रों ने डेलिगेशन की यात्रा की पुष्टि की। पहले मार्च में समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद थी, लेकिन डोनाल्ड ट्रम्प शासन के टैरिफ और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने स्थिति कठिन बना दी है।

भारत की इकोनॉमी दुनिया की रैंकिंग में 5वें नंबर से गिरकर 6वें नंबर पर आ गई है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के अनुसार अब ब्रिटेन (UK) एक बार फिर भारत से आगे निकल गया है।

भारत की GDP में ये गिरावट डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से आई है। इस साल की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपया 89.91 पर था जो अब 93.38 रुपए पर आ गया है।

NATIOANL : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में पारा 42°C पार:राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में 41°C तापमान, महाराष्ट्र-तेलंगाना में लू की चेतावनी; केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी

0

अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पारा लगातार बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में पारा 42°C पहुंच गया। राजस्थान में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां बाड़मेर और जैसरमेर में तापमान 41°C के ऊपर चला गया।उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 40.4°C रिकॉर्ड किया गया। गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में ज्यादातर शहरों में भी पारा 40°C से ज्यादा है।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगले दो सप्ताह में तापमान 6 से 8°C तक बढ़ सकता है।इधर उत्तराखंड में मौसम ठंडा है। यहां केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हुई है। जम्मू-कश्मीर और असम समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

16 अप्रैल: असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बर्फबारी की संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लू चलने की शुरुआत होगी। तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ेगा।

17 अप्रैल: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बर्फबारी के साथ ओले गिरने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लू चलेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान और झारखंड में भी हीटवेव की शुरुआत हो सकती है।

मैप से देखिए देशभर के मौसम का हाल

राज्यों से मौसम की खबरें…

  1. मध्य प्रदेश: 16 अप्रैल से लू चलेगी, 17 जिलों में अलर्ट, तापमान 42°C के पार

तेज गर्मी से पूरा मध्य प्रदेश तप रहा है। दिन का तापमान 42 डिग्री और रात 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। 16 मार्च से प्रदेश में हीटवेव यानी, लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 16, 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के 17 जिले लू से प्रभावित रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

  1. राजस्थान: लू की चेतावनी, पारा 41°C के पार, कई जिलों में भी बादल भी छाए

मौसम विभाग ने राजस्थान में 17 अप्रैल से हीटवेव की चेतावनी दी है। बाड़मेर, जैसलमेर के बाद कोटा में भी पारा 41°C के पार चला गया है। चूरू, चित्तौड़गढ़ में भी कल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ। पश्चिमी राजस्थान में दिन में हल्की गर्म हवा चलनी शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…

  1. हरियाणा: 7 शहरों में पारा 38°C के पार, 17-18 अप्रैल को आंधी-बारिश के आसार

हरियाणा में मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा 39.4°C तापमान फरीदाबाद में दर्ज किया गया। प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर चला गया। 17 और 18 अप्रैल को कुछ जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।

  1. उत्तराखंड: पहाड़ों में कल से बारिश की संभावना, केदारनाथ में अप्रैल में 5वीं बार बर्फबारी

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में गुरुवार से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। केदारनाथ में अप्रैल में 5वीं बार बर्फबारी हुई। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

  1. पंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी, 16 से बारिश-आंधी की संभावना

पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। 16 से लगातार चार दिन बारिश और आंधी की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। पटियाला में सबसे अधिक 37.2 डिग्री और चंडीगढ़ में 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

  1. हिमाचल प्रदेश: 17 से 19 अप्रैल तक बारिश की संभावना, अप्रैल में सामान्य से 114% अधिक बारिश

हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 अप्रैल तक पूरे राज्य में मौसम खराब रहेगा। निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं। अप्रैल में सामान्य से 114% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

NATIONAL : अंडमान के समंदर में बड़ा हादसा: रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को ले जा रही नाव डूबी, करीब 250 लोग लापता

0

अंडमान के पास समंदर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नाव पलटने से भीषण हादसा हो गया है. संयुक्त राष्ट्र (UN) के मुताबिक इस नाव पर सवार लगभग 250 लोग लापता हैं जिनके डूबने की आशंका जताई जा रही है. क्षमता से अधिक भीड़ और खराब मौसम को हादसे की वजह माना जा रहा है. फिलहाल अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां राहत और बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं.

अंडमान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई है जिसमें 250 से ज्‍यादा लोगों के लापता होने की आशंका है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह नाव क्षमता से अधिक भरी हुई थी और खराब मौसम के चलते हादसे का शिकार हो गई. यूएन की शरणार्थी एजेंसी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि समुद्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान की जरूरत है. ये लोग बेहतर भविष्य की तलाश में समुद्री रास्ते से सुरक्षित ठिकानों की ओर जा रहे थे. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर शरणार्थियों के संकट और अवैध समुद्री यात्राओं के जोखिम को उजागर कर दिया है. राहत और बचाव कार्य पर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की नजर बनी हुई है.

तुकी की आधिकारिक समाचार एजेंसी एए के मुताबिक 280 लोगों अवैध तरीके से बोर्ट में बैठकर मलेशिया की ओर जा रहे थे. लेकिन अंडमान सागर की लहरों को कुछ और ही मंजूर था. समंदर की उफनती लहरों के कारण ऐसा हुआ. उन चीखों की गवाह बनीं, जो मदद के लिए उठीं और फिर हमेशा के लिए खामोश हो गईं. ये बोट बांग्‍लादेश के कॉक्स बाजार से शुरू चली थी. इस हादसे में बाल-बाल बचे रफीकुल इस्लाम ने बताया कि नाव पर क्षमता से कहीं ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें 13 क्रू मेंबर और मानव तस्कर भी शामिल थे. रफीकुल ने दावा किया कि नाव पलटने से पहले ही करीब 25 से 30 लोग भीड़ और दम घुटने के कारण दम तोड़ चुके थे. इसके बाद समंदर की विशाल लहरों ने नाव को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते सब कुछ खत्म हो गया.

टेकनाफ मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी सैफुद्दीन इस्लाम के अनुसार, बांग्लादेशी जहाज ने 9 अप्रैल को हिंद महासागर से 9 लोगों को रेस्क्यू किया था. जांच में पता चला कि बचाए गए 9 लोगों में से 6 कथित मानव तस्कर हैं जिन्हें अब जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है कि इस अवैध यात्रा के पीछे और कौन-कौन से सिंडिकेट शामिल हैं.

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने एक संयुक्त बयान जारी कर इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह त्रासदी रोहिंग्या शरणार्थियों की बेबसी और उनके दीर्घकालिक समाधान की कमी का नतीजा है. बांग्लादेश वर्तमान में लगभग 1.3 मिलियन रोहिंग्याओं की मेजबानी कर रहा है, जो म्यांमार के सैन्य दमन के बाद वहां रह रहे हैं.

WORLD : ईरान मामले पर भड़के ट्रंप: पोप लियो को दी नसीहत; बोले- वहां 42 हजार लोग मारे गए, हम चुप नहीं रहेंगे

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पोप लियो XIV के बीच विवाद बढ़ गया है. ट्रंप ने ईरान में 42,000 प्रदर्शनकारियों की मौत का दावा करते हुए पोप की शांति नीति पर सवाल उठाए हैं. वहीं, पोप ने दो टूक कहा कि वे युद्ध के खिलाफ बोलना जारी रखेंगे और ट्रंप की धमकियों से नहीं डरते.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. ट्रंप ने एक बार फिर पोप लियो पर तीखा हमला बोला है. ट्रंप ने ईरान के मुद्दे पर पोप की सलाह को सिरे से खारिज करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा कि क्या कोई प्लीज पोप लियो को बताएगा कि ईरान ने पिछले दो महीनों में कम से कम 42,000 मासूम और निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मार डाला है. ईरान के पास न्यूक्लियर बम होना बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. इस मामले पर ध्यान देने के लिए शुक्रिया. अमेरिका वापस आ गया है!

ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वे पोप से किसी भी हाल में माफी नहीं मांगेंगे. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पोप लियो से माफी नहीं मांगूंगा. मुझे लगता है कि वे अपराध और अन्य चीजों को लेकर बहुत कमजोर पड़ गए हैं. ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि पोप उनकी सरकार की नीतियों के नतीजों से खुश नहीं होंगे, जिससे दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया है.

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में एक हैरान करने वाला दावा भी किया. उन्होंने कहा कि पोप लियो को चर्च ने सिर्फ इसलिए चुना ताकि वे ट्रंप से निपट सकें. ट्रंप के अनुसार, लियो शुरुआत में इस पद की रेस में नहीं थे, लेकिन उनके अमेरिकी होने की वजह से उन्हें चुना गया. बता दें कि शिकागो में जन्मे पोप लियो इतिहास के पहले अमेरिकी मूल के पोप हैं.

दूसरी तरफ, अल्जीरिया की यात्रा पर जा रहे पोप लियो ने ट्रंप के हमलों पर पलटवार करने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं कोई राजनेता नहीं हूं और मेरा डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस करने का कोई इरादा नहीं है. लोग खुद ही सब समझ जाएंगे. उन्होंने सेंट पीटर बेसिलिका में प्रार्थना के दौरान शांति की अपील करते हुए कहा कि वे युद्ध के खिलाफ बोलना जारी रखेंगे और बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर देंगे.

ट्रंप ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि अमेरिका के लिए यह किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है कि ईरान न्यूक्लियर हथियार हासिल करे. रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले दो महीनों में ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों में भारी हिंसा हुई है, जिसमें ट्रंप के दावे के मुताबिक 42,000 लोगों की जान गई है. इसी हिंसा और ईरान के बढ़ते न्यूक्लियर खतरे को लेकर ट्रंप और पोप के बीच मतभेद गहरा गए हैं.

PUNJAB : पंजाब में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत

0

चंडीगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में आठ लोगों की माैत हो गई है। एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि चुन्नी मरांडा रोड पर एक हादसा हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बस पलटी हुई थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया। 1-2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उन्हें भी अस्पताल भेजा गया। कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है। बस में लगभग 35 लोग सवार थे, जो मेन माजरी से गुरुद्वारा साहिब, फतेहगढ़ साहिब जा रहे थे… लोग बता रहे हैं कि नीचे से एक ज़ोरदार आवाज़ आई, जैसे एक्सेल टूट गया हो। इसके बाद गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। 20 लोग अस्पताल में हैं। एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई है… इसके बाद जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, हम करेंगे।

बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब से करीब 40 श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले गए थे। फतेहगढ़ साहिब के एसपी शुभम अग्रवाल के अनुसार घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। गांव मैन माजरी में इस घटना से गहरा दुख है, क्योंकि एक ही गांव के कई लोगों की जान चली गई। कुछ परिवारों ने अपने एक से अधिक सदस्यों को खो दिया, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया है। स्थानीय विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने हादसे पर शोक जताया है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने फतेहगढ़ साहिब में हुए हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख जताया है। एडवोकेट धामी ने कहा कि इस भयानक हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के परिवारों के लिए यह बहुत दुख की घड़ी है। उन्होंने भगवान से दिवंगत हुए श्रद्धालुओं की आत्मिक शांति और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना की। एडवोकेट धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी दुख की इस घड़ी में परिवारों के साथ है और पीड़ितों की हर मुमकिन मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है। वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने श्रद्धालुओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। वड़िंग ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि बस्सी पठाना के पास हुए दुखद बस हादसे से मैं बहुत दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वाहेगुरु इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बैसाखी के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे छह श्रद्धालुओं की एक दुखद बस दुर्घटना में हुई मृत्यु के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं वाहेगुरु से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को चिर शांति प्रदान करें, शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

NATIONAL : अब तक 5 राज्यों के 19 मजदूरों की मौत, हर परिवार को 42-42 लाख मिलेंगे, कौन कितने देगा?

0

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, प्रधानमंत्री मोदी की ओर से 2-2 लाख और वेदांता कंपनी की ओर से 35-35 लाख रुपये दिए जाएंगे. साथ ही कंपनी, हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी देगी. हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत पांच राज्यों के रहने वाले हैं.सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई. बॉयलर का ट्यूब फटने से प्लांट में हुए हादसे में शुरुआत में चार मजदूरों की मौत हुई थी. इसके बाद से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. 2-3 मजदूरों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. हादसे में 23 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे.

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. वेदांता कंपनी की ओर से प्रत्येक मृतक परिवार को 35-35 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है.

हादसे में घायल लोगों का जिला प्रशासन की निगरानी में बेहतर इलाज किया जा रहा है. घायलों के लिए 5 एयर एम्बुलेंस स्टैंडबाय पर रखी गई हैं, जरूरत पड़ने पर उन्हें हैदराबाद के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. बुधवार 15 अप्रैल को कलेक्टर-एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मृतकों के शव उनके गृहग्राम भेजे जा रहे हैं.

सीएम ने जताया दुख

हादसे में 20 लोगों की मौत पर सीएम सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं. साथ ही, शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं. जो लोग घायल हैं, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना है.

हादसे में जान गंवाने वाले 17 मजदूर 5 राज्यों

रितेश कुमार (सोनबर्शा, भागलपुर, बिहार)
अमृत लाल पटेल (मंझापारा, डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़)
थंडा राम लहरे (मालखरौदा, सक्ती, छत्तीसगढ़)
तरुण कुमार ओझा (सिंदरी, धनबाद, झारखंड)
आकिब खान (दरभंगा, बिहार)
सुसांत जना (पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल)
अब्दुल करीम (झारखंड)
उधव सिंह यादव (रायगढ़, छत्तीसगढ़)
शेख सैफुद्दीन (हल्दिया, पश्चिम बंगाल)
पप्पू कुमार (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश)
अशोक परहिया (पलामू, झारखंड)
मनस गिरी (पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल)
बृजेश कुमार (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश)
रामेश्वर महिलांगे (जांजगीर–चांपा, छत्तीसगढ़)
कार्तिक महतो (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल)
नदीम अंसारी (सक्ती, छत्तीसगढ़)
शिबनाथ मुर्मू (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल)
तीन अन्य

MAHARASHTRA : अमरावती यौन उत्पीड़न के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, 180 नाबालिग लड़कियों का किया था यौन शोषण

0

महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 180 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण के आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, परतवाड़ा शहर में आरोपी के एक मंजिला घर के बाहर बनी अवैध लोहे की सीढ़ी को भी जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया, जिसके जरिए पहली मंजिल तक पहुंचा जाता था।

19 वर्षीय युवक अयान अहमद तनवीर अहमद नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण करता, फिर उनका वीडियो बनाता और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और फिर उसे 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस ने उसे घर पर बुलडोजर चला दिया है।

यह मामला अमरावती जिले के परतवाड़ा और अचलपुर इलाके से जुड़ा है। यहां इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर करीब 100 अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें नाबालिग लड़कियां दिखाई दे रही हैं। पुलिस को शक है कि इस पूरे मामले में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले लड़कियों से दोस्ती करता था और उन्हें रिश्ते का भरोसा दिलाता था। इसके बाद वह उनका शोषण करता और बिना उनकी जानकारी के वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था। फिर उन्हीं वीडियो के जरिए उन्हें डराकर ब्लैकमेल किया जाता था।

यह मामला तब उजागर हुआ, जब राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे और बीजेपी प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और साइबर टीम वायरल वीडियो को हटाने में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी भी पीड़िता या उनके परिवार ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सामाजिक दबाव और डर की वजह से लोग सामने नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने सभी पीड़ितों से आगे आने की अपील की है और भरोसा दिया है कि उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

इस मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी उजैर खान इक़बाल खान को भी गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने वीडियो डाउनलोड कर उन्हें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाया। पुलिस के अनुसार, करीब 100 वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि इस मामले में 100 से ज्यादा लड़कियां प्रभावित हो सकती हैं। कुछ लोग तो 180 लड़कियों और 350 वीडियो तक की बात कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल 8 पीड़ितों की ही पुष्टि की है। अमरावती ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद सिंगुरी ने कहा कि सभी पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम डिलीट किए गए डेटा को भी रिकवर कर रही है।

NATIONAL : आंध्र प्रदेश में संदिग्ध धमाका, चार की मौत, 18 घायल; इलाके में चारों तरफ मची अफरा-तफरी

0

आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले में हुए जोरदार धमाके में चार लोगों की मौत और 18 घायल हुए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि दो घर पूरी तरह से तबाह हो गए। शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर विस्फोट का शक है, लेकिन तीव्रता से बड़े कारण की आशंका जताई जा रही है।

आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिला में बुधवार को एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह धमाका इतना तेज था कि आसपास के कम से कम दो घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। शुरुआती जांच में इसे गैस सिलेंडर ब्लास्ट माना जा रहा था, लेकिन धमाके की तीव्रता को देखते हुए पुलिस को शक है कि मामला सिर्फ सिलेंडर विस्फोट तक सीमित नहीं हो सकता।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। उस घर में उस समय कई मजदूर रह रहे थे, जो मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि धमाके की असली वजह क्या थी।

NATIONAL : भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू होगी:भारतीय डेलिगेशन अगले हफ्ते वॉशिंगटन रवाना होगा; नए टैरिफ स्ट्रक्चर पर चर्चा होगी

0

भारत और अमेरिका के बीच रुकी अंतरिम ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू होगी। केंद्र सरकार का हाई-लेवल डेलिगेशन अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका में टैरिफ नियमों और अदालती फैसलों से व्यापारिक समीकरण बदल गए हैं।

PTI के अनुसार, बुधवार को सरकारी सूत्रों ने डेलिगेशन की यात्रा की पुष्टि की। पहले मार्च में समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद थी, लेकिन डोनाल्ड ट्रम्प शासन के टैरिफ और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने स्थिति कठिन बना दी है।

मार्च में होने वाला था समझौता

दोनों देशों ने फरवरी में समझौते के पहले चरण की रूपरेखा तैयार की थी। इस फ्रेमवर्क में अमेरिका भारतीय सामानों पर टैरिफ 18% करने पर सहमत हुआ था। लेकिन इसके बाद अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के कुछ पुराने टैरिफ नियम रद्द कर दिए।

फैसले के बाद अमेरिकी प्रशासन ने 24 फरवरी से 150 दिनों के लिए सभी देशों के आयात पर 10% टैरिफ लागू किया है। स्पष्टता की कमी से पिछले महीने की बैठक टाल दी गई थी।

भारत का रिलेटिव एडवांटेज कम हुआ

फरवरी में फ्रेमवर्क बनने पर भारत को अन्य देशों से बेहतर स्थिति मिल रही थी। ऊंचे टैरिफ के बीच 18% की दर भारत के लिए फायदेमंद थी।

लेकिन अब अमेरिका ने सभी देशों पर 10% फ्लैट टैरिफ लागू किया है। इससे भारत का खास फायदा कम हुआ है, क्योंकि सभी को समान दर मिल रही है।

अगले हफ्ते की बातचीत केवल टैरिफ तक सीमित नहीं रहेगी। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने धारा 301 के तहत दो जांच शुरू की हैं, जिनमें भारत शामिल है…

फोर्स्ड लेबर की जांच (12 मार्च): USTR ने भारत, चीन सहित 60 देशों की जांच शुरू की है। इसमें देखा जा रहा है कि क्या फोर्स्ड लेबर से बने प्रोडक्ट्स पर बैन की नीतियां भेदभावपूर्ण हैं या अमेरिकी व्यापार रोकती हैं।
इंडस्ट्रियल पॉलिसी की जांच (11 मार्च): इसमें भारत सहित 16 देशों की औद्योगिक नीतियों और प्रथाओं का आकलन हो रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि वे अमेरिकी हितों के खिलाफ हैं या नहीं।

चर्चा का मुख्य एजेंडा क्या होगा?

वॉशिंगटन बैठक में भारतीय अधिकारी नए टैरिफ स्ट्रक्चर पर स्पष्टता मांगेंगे। भारत कोशिश करेगा कि बदले हालातों में भी निर्यातकों के हित सुरक्षित रहें।

साथ ही धारा 301 की जांचों पर भारत अपना पक्ष रखेगा, ताकि भविष्य में प्रतिबंधों से बचा जा सके।

क्या है धारा 301?

यह अमेरिका के ‘ट्रेड एक्ट 1974’ का हिस्सा है। इसके तहत अमेरिकी सरकार को अधिकार है कि यदि किसी देश की व्यापार नीतियां अनुचित या भेदभावपूर्ण लगें, तो वह जांच कर जुर्माना या व्यापार प्रतिबंध लगा सकती है।

भारत के लिए क्यों जरूरी है यह डील?

अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
भारत से ज्वेलरी, टेक्सटाइल, फार्मा और इंजीनियरिंग सामान बड़ी मात्रा में अमेरिका जाते हैं।
टैरिफ कम होने से भारतीय सामान वहां सस्ते और प्रतिस्पर्धी हो जाते हैं।

- Advertisement -

News of the Day