Tuesday, September 15, 2026
Home Blog Page 12

ENTERTAINMENT : महात्मा गांधी का रोल निभाएंगे मनोज बाजपेयी, घटाया 10 किलो वजन, फर्स्ट लुक देख चौंके फैन्स

0

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी अब महात्मा गांधी के रोल में नजर आएंगे. महात्मा गांधी के किरदार के लिए उन्होंने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जिसे देखकर फैन्स चौंक गए हैं.

बॉलीवुड में बेहतरीन एक्टिंग के दम पर छाने वाले मनोज बाजपेयी को आपने अब तक कई अलग किरदारों में देखा और पसंद किया होगा. लेकिन एक्टर अब महात्मा गांधी के अहम किरदार में सिल्वर स्क्रीन पर छाने को तैयार हैं. मनोज बाजपेयी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की अपकमिंग फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. उनके फर्स्ट लुक ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं.

यह फिल्म भारत की आजादी के समय के 21 दिनों की एक अहम घटना पर आधारित होगी. इसमें दिखाया जाएगा कि देश के इतिहास के एक ऐतिहासिक मोड़ पर गांधी जी ने क्या-क्या अहम फैसले लिए थे और उनके फैसलों से क्या प्रभाव पड़ा था.

महात्मा गांधी के किरदार में मनोज बाजपेयी का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है. सफेद धोती, हाथ में लाठी और चश्मा लगाए मनोज बाजपेयी हुबहू महात्मा गांधी की तरह दिखाई दे रहे हैं. एक्टर का लुक देखकर उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है. एक्टर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस उनके मुरीद हो गए हैं.

खास बात यह है कि मनोज बाजपेयी ने सिर्फ गांधी जी का गेटअप ही कैरी नहीं किया है, बल्कि उनकी बॉडी लैंग्वेज को बहुत बारीकी से अपनाया है. महात्मा गांधी के किरदार में उनके लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है. यह मनोज बाजपेयी के करियर का अब तक का सबसे बड़ा और अहम किरदार होने वाला है. इस किरदार के लिए उन्होंने 10 किलो वजन भी घटाया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक, सुधीर मिश्रा की फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. टीम ने लखनऊ में आउटडोर शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में दिव्या दत्ता और सौरभ शुक्ला भी नजर आएंगे. फिल्म के पहले शेड्यूल की शुरुआत लखनऊ चिड़ियाघर के पास के इलाके से हुई है, जहां टीम ने एक छोटी बच्ची और गांधीजी के जन आंदोलनों में से एक अहम सीन शूट किया.

बताया जा रहा है कि मेकर्स ने उस दौर की बारीकियों पर भी पूरा ध्यान दिया है. साथ ही उस दौर के माहौल को पर्दे पर असली दिखाने के लिए विंटेज कारों, उस जमाने के कपड़ों और पुराने स्टाइल के साइनबोर्ड्स का इस्तेमाल किया है.

सुधीर मिश्रा की डायरेक्टोरियल फीचर फिल्म को अनुभव सिन्हा प्रोड्यूस कर रहे हैं. महात्मा गांधी के रूप में मनोज बाजपेयी को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है. फैंस बेकरारी से अब इसका इंतजार कर रहे हैं. लोगों की उत्साह और गांधी के रूप में मनोज बाजपेयी का अंदाज देखकर कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म कामयाबी के झंडे गाड़ सकती है.

DELHI : ‘हमें बचाओ…’ मलबे में फंसे बच्चों की चीखें, चश्मदीद ने दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की बताई पूरी कहानी

0

पश्चिम दिल्ली के सत्या निकेतन इलाके में रविवार को एक पुरानी इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

छात्र मलबे में फंसे हैं- बीजेपी विधायक अनिल शर्मा
घटना पर बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस इमारत में अलग-अलग जगहों से पढ़ने आने वाले छात्र पीजी में रहते थे और हादसे के वक्त कई छात्र अंदर मौजूद थे।

अनिल शर्मा के मुताबिक, मलबे से दो छात्रों को एनडीआरएफ और एमसीडी की मदद से बाहर निकाला जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि कुछ छात्र अभी भी अंदर से फोन कर रहे हैं, जिससे माना जा रहा है कि कई अन्य लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल यह बताना मुश्किल है कि मलबे में पांच, दस या बीस छात्र फंसे हैं, लेकिन प्राथमिकता सभी को सुरक्षित बाहर निकालना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों की पूरी टीम मौके पर भेजी है और सरकार का पूरा ध्यान बचाव अभियान पर है।

चश्मदीद ने क्या कहा?
वहीं घटना को लेकर चश्मदीद ने कहा कि मेरी पास में ही एक दुकान है। हम दुकान के अंदर बैठे हुए थे, तभी अचानक एक तेज आवाज सुनाई दी, जो भूकंप के दौरान होने वाली गड़गड़ाहट जैसी थी। हम तुरंत बाहर निकल आए। यहां काफी धुआं और धूल फैल गई थी। पूरी इमारत ढह चुकी थी। कुछ शव बरामद किए गए हैं और चार बच्चों को भी बचाया गया है, जो उस समय सांस ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि मलबे के अंदर से अभी भी आवाजें आ रही हैं। बच्चे चिल्ला रहे हैं- ‘हमें बचाओ, हमें बचाओ।’ यहां कम से कम 25-30 बच्चे थे। पास में लड़कों और लड़कियों के लिए पीजी भी था।

उन्होंने कहा कि अब तक 4-5 लोगों को बचाया जा चुका है और 2-3 शव बरामद हुए हैं। आशंका है कि मलबे से और शव बरामद हो सकते हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि वे लोग बेसमेंट बनाने का काम कर रहे थे। उन्होंने ऊपर के ढांचे को मजबूत किया था, लेकिन नीचे के पिलर कमजोर थे। इमारत में रेनोवेशन का काम चल रहा था। खास तौर पर ग्राउंड फ्लोर पर किराये के लिए जगह बनाने के उद्देश्य से बदलाव किए जा रहे थे और इसी वजह से इमारत ढह गई। नीचे मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए।

मोती बाग इलाके में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मोती बाग इलाके में सत्या निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास हुआ। दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। करीब 1:50 बजे स्टेशन ऑफिसर (STO) नरेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि इमारत ढह गई है और कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त अधिकारियों और बल की मांग की गई।

स्थिति को देखते हुए एक SWT, बिग फायर टेंडर (BFT), ऑफिसर-इन-चार्ज, DO मुकेश वर्मा और STO मनोज को घटनास्थल पर भेजा गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

JAMMU KASHMIR : ‘बाय-बाय पापा, ये मेरी जिंदगी है’, डोडा में पिता से फोन पर बात कर चिनाब नदी में कूदी 21 साल की युवती

0

जम्मू-कश्मीर के डोडा में 21 वर्षीय पायल देवी चिनाब नदी में कूद गईं। पिता से फोन पर आखिरी बातचीत के बाद हुई घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ तलाश में जुटी है।

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को 21 साल की युवती पायल देवी के चिनाब नदी में कूदने का मामला सामने आया है। घटना दोपहर करीब 2 बजे प्रेम नगर के पास शिवा दल पुल पर हुई। पायल के नदी में कूदने के बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय लोग नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं।

पायल के पिता कृष्ण लाल के मुताबिक, उनकी बेटी शनिवार को एक मेले में गई थी। कुछ समय बाद उसने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह डॉक्टर से सलाह लेने जा रही है। डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने पर वह वापस लौटने लगी। इसके बाद पायल एक व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर चली गई। कुछ देर बाद उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने कृष्ण लाल को फोन किया। उसने बताया कि पायल नदी की ओर भाग गई है। यह सुनकर पिता ने अपनी बेटी से फोन पर बात की।

कृष्ण लाल ने उससे पूछा कि आखिर क्या हुआ है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या किसी ने उससे कुछ कहा या उसके साथ कुछ किया है। पिता के मुताबिक, पायल ने कहा, ‘कोई मेरे पास न आए।’

इसके बाद उसने अपने पिता से कहा, ‘नहीं पापा, ये मेरी अपनी जिंदगी है। मेरा दिल कहता है कि मुझे इसी रास्ते पर जाना चाहिए।’ इसके बाद पायल ने कहा, ‘बाय-बाय पापा’ और फोन कट गया।

पायल के नदी में कूदने से पहले पुल पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो में कुछ लोग युवती को समझाने और रोकने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में शामिल हुए। सभी ने मिलकर चिनाब नदी में पायल की तलाश शुरू की। बचाव दल ने नदी में कई जगह खोजबीन की लेकिन तत्काल कोई सुराग नहीं मिला। अधिकारियों का कहना है कि युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

पिता के मुताबिक, पायल ने घटना से पहले तबीयत खराब होने की बात कही थी। इसके बाद वह पुल तक कैसे पहुंची और नदी में कूदने से पहले क्या हुआ, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पायल की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।

ENTERTAINMMENT : ‘मिर्जापुर द मूवी’ में मोहित मलिक का जलवा, बिरजू लोहार के किरदार में छा गए एक्टर

‘मिर्जापुर द मूवी’ में मोहित मलिक ने बिरजू लोहार के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी हैं. फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. फिल्म में वेब सीरीज के कई पॉपुलर चेहरों की वापसी हुई है, वहीं कुछ नए एक्टर्स भी फिल्म से जुड़े हैं. इन्हीं में एक नाम मोहित मलिक का है, जिन्होंने बिरजू लोहार के किरदार में अपनी दमदार एक्टिंग से खूब ध्यान खींचा है.

कैसा है मोहित मलिक का रोल?
‘मिर्जापुर द मूवी’ में मोहित मलिक जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं. उन्होंने बिरजू लोहार के दमदार रोल में पूरी महफिल लूट ली है. फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर भी मोहित की एक्टिंग की खूब चर्चा हो रही है. फिल्म में बिरजू को बब्बन यादव के बेहद करीबी और वफादार शख्स के तौर पर दिखाया गया है, जिसका रोल रवि किशन ने निभाया है.

रसिका दुग्गल संग मोहित मलिक के इंटीमेट सीन्स
बिरजू का दुश्मनों पर हमला करने का अंदाज भी काफी अलग है, वो छटंकी नाम के एक औजार का इस्तेमाल करता है. फिल्म में उसके किरदार का एक और दिलचस्प पहलू तब सामने आता है, जब उसका बीना यानी रसिका दुग्गल के साथ रिश्ता दिखाया जाता है. बीना ‘कालीन भैया’ यानी पंकज त्रिपाठी की पत्नी हैं. फिल्म में बिरजू और बीना के बीच रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स भी देखने को मिलते हैं.

फैंस कर रहे मोहित मलिक की तारीफ
एक यूजर ने मोहित मलिक की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा, ‘अगर मोहित मलिक को फिल्मों में और अच्छे रोल मिलें, तो वो सच में बड़े स्टार बन सकते हैं. उन्हें हमेशा से कम आंका गया है.’

एक लिखते हैं, ‘बैकग्राउंड में “सांसों की माला” बजते हुए वो दिल को छू लेने वाला सीन वाकई कमाल का था. ये सीन मोहित मलिक पर फिल्माया गया था और उन्होंने सच में ज़बरदस्त काम किया. आखिर में उनके एक्सप्रेशन ने हर किसी को ये कहने पर मजबूर कर दिया, “ओह यार…” मैं उस सीन को भूल नहीं पा रहा हूं. क्या परफॉर्मेंस थी. क्या कमाल का काम था.’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मोहित मलिक ने बिरजू लोहार का किरदार निभाया है और वो बहुत अच्छे एक्टर हैं. उन्होंने एक टीवी सीरियल में विलेन का रोल किया था और उसमें उनका काम जबरदस्त था. उन्होंने वेब सीरीज़ में भी काम किया है. एक बेहतरीन एक्टर.’ एक ने लिखा, ‘मोहित मलिक भाई, क्या काम किया है. मजा आ गया यार सच में.’.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बारे में जानिए
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी समेत कई पुराने कलाकार अपने चर्चित किरदारों में नजर आ रहे हैं. वहीं रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान जैसे कई नए कलाकार भी फिल्म का हिस्सा बने हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिर्फ दो दिन में भारत में 57.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

NATIONAL : दिल्ली में इमारत ढही, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- सभी एजेंसियां मौके पर

0

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास स्थित मोती बाग में एक इमारत ढह गई है. इस इमारत में कई छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना पर सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताया है.

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है. इस घटना की जानकारी फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे मिली; आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं. इस घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान सामने आ गया है.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आरके पुरम स्थित सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से हम बेहद चिंतित हैं. डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, सीएटीएस और नागरिक सुरक्षा की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं.

सीएम रेखा गुप्ता ने घटना पर क्या-क्या कहा?
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे बताया, “एहतियात के तौर पर पास की इमारत को खाली करा लिया गया है. फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां ​​मिलकर काम कर रही हैं. प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है.”

फायर ब्रिगेड ने दी यह जानकारी
दिल्ली फायर ब्रिगेड ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी दोपहर 1:30 बजे मिली. अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 1:50 बजे स्टेशन ऑफिसर (एसटीओ) नरेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना दी कि एक इमारत गिर गई है और कुछ लोग उसके नीचे फंसे हुए हैं.

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की.इसके बाद, एक एसडब्ल्यूटी, एक बिग फायर टेंडर (बीएफटी), एक ऑफिसर-इन-चार्ज, डीओ मुकेश वर्मा और एसटीओ मनोज को घटनास्थल पर भेजा गया.

घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी
घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है.दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. फंसे हुए लोगों की संख्या की पुष्टि बाद में की जाएगी.अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने इसी तरह की एक घटना में करोलबाग इलाके में एक दोमंजिला इमारत को गिराए जाने के दौरान उसके ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे.

ENTERTAINMENT : हरमन बराड़ के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच परमिश वर्मा ने पत्नी संग किया तलाक का एलान, जानें कौन हैं एक्स वाइफ गीत ग्रेवाल

0

पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक की पुष्टि कर दी है। दोनों ने साल 2021 में शादी की थी और साल 2022 में बेटी सदा का जन्म हुआ। शादी से पहले भी दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट कर चुके थे। ऐसे में तलाक की खबर सामने आने के बाद अब गीत ग्रेवाल को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। आखिर कौन हैं गीत ग्रेवाल और क्या करती हैं?

कनाडा में वकील हैं गीत ग्रेवाल
गीत ग्रेवाल, जिन्हें गुनित ग्रेवाल के नाम से भी जाना जाता है, पेशे से कनाडाई वकील हैं। हालांकि उनकी उम्र से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कानून के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल की है। गीत ने यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर से कानून में स्नातक की पढ़ाई की, जबकि क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से लॉ में मास्टर डिग्री हासिल की।

कानून के अलावा गीत ग्रेवाल राजनीति में भी सक्रिय रही हैं। उन्होंने कनाडा की राजनीति में कदम रखते हुए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था।

2021 में लड़ा था कनाडा का चुनाव
गीत ग्रेवाल ने साल 2021 के कनाडाई संघीय चुनाव में ब्रिटिश कोलंबिया की मिशन-मात्सकी-फ्रेजर कैन्यन सीट से चुनाव मैदान में उतरकर अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। हालांकि इस चुनाव में उन्हें कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार ब्रैड विस से हार का सामना करना पड़ा।

राजनीतिक अभियान के दौरान उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में आई थी। इसी दौरान परमिश वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए गीत का समर्थन किया था। इसके कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थीं।

परमिश वर्मा से कब हुई शादी?
परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल का रिश्ता शादी से पहले कई साल तक चला। अगस्त 2021 में परमिश ने सोशल मीडिया पर गीत के राजनीतिक अभियान के समर्थन में पोस्ट करके अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद अक्टूबर 2021 में दोनों ने सगाई की जानकारी भी साझा की।

20 अक्टूबर 2021 को दोनों ने कनाडा में शादी की। उनकी शादी पंजाबी मनोरंजन जगत के बीच भी चर्चा का विषय बनी थी। शादी के लगभग एक साल बाद 30 सितंबर 2022 को परमिश और गीत माता-पिता बने। उनकी बेटी का नाम सदा रखा गया।

2026 में रिश्ते को लेकर शुरू हुईं चर्चाएं
साल 2026 की शुरुआत में परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल के रिश्ते में अनबन की अटकलें सोशल मीडिया पर सामने आने लगी थीं। हालांकि उस समय दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर कोई स्पष्ट सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया था।

बाद में परमिश वर्मा का नाम अभिनेत्री और मॉडल हरमन बराड़ के साथ जोड़ा जाने लगा। दोनों के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हुईं। इसी वजह से परमिश को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हालांकि इन चर्चाओं और तलाक के बीच किसी सीधे संबंध की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अब परमिश वर्मा ने तलाक की पुष्टि कर दी है। वहीं, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक गीत ग्रेवाल ने इस मामले पर अभी सार्वजनिक तौर पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी है। तलाक की पुष्टि के बाद एक बार फिर लोगों का ध्यान गीत ग्रेवाल के उस सफर पर गया है, जिसमें उन्होंने कानून की पढ़ाई से लेकर कनाडा की राजनीति तक अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की।

NATIONAL : सहारनपुर मस्जिद केस में नया मोड़! 1911 के बिजली बिल पर उठे सवाल

0

सहारनपुर कलक्ट्रेट की मस्जिद मामले में 1911 के बिजली बिल पर सवाल उठे. शिकायतकर्ता ने 1888-89 का फसली रिकॉर्ड पेश किया, जिसमें जमीन सरकार केसरी हिंद के नाम दर्ज होने का दावा है.

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को लेकर अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों पर सवाल उठे हैं. शिकायतकर्ता विकास त्यागी के मुताबिक, मस्जिद पक्ष ने 1 जनवरी 1911 का बिजली बिल पेश कर मस्जिद के 100 साल से अधिक पुराना होने का दावा किया था. वहीं, इसके जवाब में फसली 1296 का दस्तावेज पेश किया गया, जिसमें जमीन सरकार केसरी हिंद के नाम दर्ज होने की बात सामने आई.

मस्जिद पक्ष की ओर से अदालत में मुतवल्ली शहजाद हुसैन के नाम 1 जनवरी 1911 का बिजली बिल पेश किया गया था. इसी दस्तावेज के आधार पर दावा किया गया कि मस्जिद का अस्तित्व 1911 से पहले का है. शिकायतकर्ता ने इस दावे की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े किए.


बिजली बिल को लेकर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
विकास त्यागी ने अदालत के सामने तर्क दिया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार सहारनपुर में बिजली दिसंबर 1922 में पहुंची और कनेक्शन 1928 के आसपास मिलने शुरू हुए. ऐसे में 1911 का बिजली बिल कैसे जारी हुआ, इस पर उन्होंने सवाल उठाया. उन्होंने यह भी कहा कि 1 जनवरी 1911 रविवार था. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि का उल्लेख उपलब्ध जानकारी में नहीं है.

1888-89 के फसली रिकॉर्ड का दिया हवाला
शिकायतकर्ता की ओर से फसली 1296 का उर्दू दस्तावेज और उसका हिंदी अनुवाद अदालत में पेश किया गया. उनके मुताबिक फसली 1296 यानी 1888-89 के रिकॉर्ड में जमीन सरकार केसरी हिंद के नाम दर्ज है और वहां कचहरी/कलेक्ट्रेट का उल्लेख है. इसी दस्तावेज को मामले में अहम आधार बताया गया.

जमीन के मालिकाना हक पर कोर्ट के फैसले का दावा
विकास त्यागी के अनुसार, अदालत ने करीब 125 साल पुराने इस रिकॉर्ड को स्वीकार करते हुए जमीन को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज माना. उनका दावा है कि इसी आधार पर मस्जिद पक्ष की दलील कमजोर पड़ी. उन्होंने कथित गलत बिजली बिल पेश किए जाने की जांच और कार्रवाई की मांग की है. साथ ही कहा कि मस्जिद पक्ष को अदालत जाने का पूरा अधिकार है, लेकिन दावे के समर्थन में दस्तावेज जरूरी हैं.

SPORTS : ‘यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और…’, सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती

0

आइपीएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में डेडलिफ्ट में रजत पदक जीतने वाली केया बनर्जी को ऑनलाइन यौन उत्पीड़न और एआई डीपफेक तस्वीरों से निशाना बनाया गया. उन्होंने इसके बारे में बताया.

भारतीय पॉवरपलिफ्टर केया बनर्जी ने 2026 आईपीएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में डेडलिफ्ट में रजत पदक जीता, जो उनके लिए बड़ी उलपब्धि थी. उन्होंने देश का नाम रौशन किया, हालांकि इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. उन्होंने खुद इसके बारे में बताया कि कैसे उनके शरीर और चेहरे को मॉर्फ करके फोटो बनाई गई. उनके नाम के फर्जी अकाउंट बनाए गए, उनके बारे में आपत्तिजनक बातचीत की गई.

दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में अगस्त में आयोजित हुई आईपीएफ वर्ल्ड सब-जूनियर एंड जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 21 वर्षीय केया बनर्जी ने हिस्सा लिया था. जूनियर महिला 47 Kg केटेगरी के डेडलिफ्ट में 140 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने रजत पदक जीता. 280 Kg उनका टोटल स्कोर था, स्क्वाट में 90 Kg और बेंच प्रेस में 50 Kg था. हालांकि, उनकी इस सफलता पर उन्होंने एक दूसरे पहलु का भी अनुभव किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए बताया कि अचानक मिली लोकप्रियता ने उन्हें सोशल मीडिया के एक काले पहलू से भी रूबरू कराया. केया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऑनलाइन उत्पीड़न, उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल और उनके चेहरे व शरीर का इस्तेमाल करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तस्वीरें बनाने जैसी समस्याओं का जिक्र किया.

केया ने क्या लिखा?
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हाल ही में मैंने भारत के लिए आइपीएफ जूनियर वर्ल्ड में डेडलिफ्ट में सिल्वर मेडल जीता है. समर्थन और पहचान मिलने की सराहना करती हूं, लेकिन एक भारतीय महिला एथलीट होने के नाते मुझे ऑनलाइन यौन उत्पीड़न, मेरे नाम से बने फर्ज़ी अकाउंट्स, मेरी जातीयता, वंश और जाति को लेकर परेशान करने वाली बातचीत और सबसे बुरी बात कि मेरे शरीर और चेहरे को बहुत ही परेशान करने वाले तरीकों से मॉर्फ और एडिट करके बनाई गई कई एआई जनरेटेड तस्वीरों का सामना करना पड़ा है. रोज सुबह उठकर मुझे मेरी फीड (मेरे जानने वाले लोगों की फीड में भी) को इन फर्जी एआई तस्वीरों से भरा हुआ देखना काफी परेशान करने वाला है.”

केया ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा तस्वीरें शेयर करना पसंद नहीं करती, ऐसे में उनकी लोकप्रियता के बाद सोशल मीडिया पर आने वाली उनकी तस्वीरों ने उन्हें परेशान कर दिया. उन्होंने लिखा, “मैं अपनी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हूं. अगर आप मेरे पुराने अकाउंट को फॉलो करते थे तो आपको पता होगा कि मैं बहुत ज्यादा तस्वीरें शेयर नहीं करती थी.

मेरा पुराना इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हुआ तो मेरा तनाव और बढ़ गया. इसीलिए मैंने यह नया अकाउंट बनाया है. मैं नहीं चाहती थी कि इसे पब्लिक करूं, लेकिन अगर मैं अपने खेल और उपलब्धियों के बारे में अपनी बात रखना चाहती हूं तो मेरे पास कोई और चारा नहीं है.”

BUSINESS : इस हफ्ते करीब 3500 रुपये टूट गया सोना, चांदी में 5000 रुपये की गिरावट, जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट

0

सोने की घरेलू और हाजिर कीमतों में इस हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में भी कमी आई है। यूएस फेड द्वारा रेट हाइक की उम्मीदों से भाव नीचे गए हैं।

सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू और वायदा दोनों बाजारों में भाव नीचे आए हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड के रेट पिछले शनिवार, 29 अगस्त को 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे। इस सोने की कीमत आज शनिवार, 5 सितंबर को सुबह 11 बजे 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इस तरह सोने की घरेलू हाजिर कीमत में एक हफ्ते में 3,440 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ गई है।

इस हफ्ते 5000 रुपये टूटा चांदी का हाजिर भाव
सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, बीते शनिवार, 29 अगस्त को दिल्ली में चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। यह कीमत अब गिरकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस तरह चांदी के घरेलू हाजिर भाव में इस हफ्ते 5000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

सोने का वायदा भाव
सोने-चांदी की वायदा कीमतों में भी इस हफ्ते गिरावट आई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना बीते हफ्ते 1,56,281 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह सोना इस हफ्ते 1,52,776 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। इस तरह इस हफ्ते सोने की घरेलू वायदा कीमत में 3,505 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

चांदी का वायदा भाव
सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी बीते हफ्ते 2,42,444 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। यह चांदी इस हफ्ते 2,37,658 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है। इस तरह चांदी की घरेलू वायदा कीमत में इस हफ्ते 4,786 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

क्या कह रहे एक्सपर्ट
सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, इस हफ्ते के पहले आधे हिस्से में मुनाफावसूली के चलते कीमतें अस्थिर रहीं। इसके बाद यूएस फेड से रेट हाइक की उम्मीदों के संकेत मिलने से सोने में तेज गिरावट दिखाई दी। उन्होंने कहा कि आगे सोना 1,52,500 रुपये से 1,57,500 रुपये की रेंज में ट्रेड कर सकता है। उन्होंने बताया कि यूएस फेड रेट आउटलुक, यूएस डॉलर और ट्रेजरी यील्ड, यूएस इकोनॉमिक डेटा, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, भूराजनीतिक तनाव और घरेलू डिमांड जैसे फैक्टर्स कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।

ENTERTAINMENT : भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी

0

कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान इस वक्त अपने तीनों बच्चों के विदेश चले जाने से बेहद दुखी हैं। वो हाल ही में इसे लेकर काफी इमोशनल हो गईं।

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपनी जिंदगी के एक बेहद भावुक दौर से गुजर रही हैं। फराह खान के तीनों बच्चे अब पढ़ाई के लिए घर से दूर विदेश चले गए हैं। एक मां के लिए बच्चों को अपने से दूर भेजना कितना मुश्किल होता है, इसका अंदाजा फराह की सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है। उन्होंने अपने बच्चों की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दिल की बात कही, जिसे पढ़कर उनके फैंस भी भावुक हो गए।

तीनों बच्चों के घर से दूर जाने पर भावुक हुईं फराह
फराह खान ने रविवार, 6 सितंबर को इंस्टाग्राम पर कुछ पारिवारिक तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में उनके तीनों बच्चे दिवा, अन्या और जार नजर आ रहे हैं। बच्चों के विदेश जाकर पढ़ाई शुरू करने के मौके पर फराह ने लिखा कि एक बच्चे को कॉलेज के लिए घर से विदा करना ही किसी मां-बाप के लिए आसान नहीं होता, लेकिन उनके लिए यह अनुभव तीन गुना मुश्किल है, क्योंकि उनके तीनों बच्चे एक साथ अलग-अलग शहरों और कैंपस में पढ़ाई करने जा रहे हैं।

फराह ने अपने बच्चों के लिए भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने उन्हें जिंदगी को खुलकर जीने और अपने नए सफर का आनंद लेने की सलाह दी। साथ ही मां ने बच्चों को यह भरोसा भी दिलाया कि दुनिया में वे चाहे कहीं भी चले जाएं, उनके लिए माता-पिता का घर हमेशा उनका अपना रहेगा।

पति शिरीष कुंदर पर भी किया मजेदार कमेंट
भावुक माहौल के बीच फराह खान ने अपने खास अंदाज में पति शिरीष कुंदर की टांग खींचना भी नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि बच्चों को घर से विदा करने की तैयारियों में शिरीष ने काफी मदद की, लेकिन परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाने की जिम्मेदारी से वह बच निकले।

फराह की इस मजेदार बात ने भावुक पोस्ट में हल्की मुस्कान भी जोड़ दी। उनकी पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने प्यार और समर्थन जताया। महीप कपूर, मलाइका अरोड़ा, सबा पटौदी, बॉस्को मार्टिस और मनीष पॉल ने कमेंट में दिल वाले इमोजी शेयर किए। सुनीता कपूर ने भी फराह को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं, जबकि अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने उन्हें गले लगाने वाला संदेश दिया।

2004 में हुई थी फराह और शिरीष की शादी
फराह खान और फिल्ममेकर शिरीष कुंदर ने साल 2004 में शादी की थी। दोनों तीन बच्चों के माता-पिता हैं। उनकी बेटियों के नाम दिवा और अन्या हैं, जबकि बेटे का नाम जार है। तीनों बच्चे लंबे समय से मीडिया की चकाचौंध से काफी दूर रहे हैं।

हाल ही में तीनों ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की थी। अब जिंदगी के अगले पड़ाव में वे उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग जगहों पर चले गए हैं।

बचपन से ही क्रिएटिव रहे हैं फराह के बच्चे
फराह के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ कम उम्र से ही रचनात्मक गतिविधियों में दिलचस्पी लेते रहे हैं। साल 2020 के लॉकडाउन के दौरान दिवा और अन्या ने ऑनलाइन पार्टी प्लानिंग का काम भी शुरू किया था, जिसके जरिए वर्चुअल जन्मदिन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे।

अन्या को जानवरों से भी खास लगाव है। उन्होंने अपनी कलाकृतियों के जरिए लॉकडाउन के दौरान प्रभावित जानवरों के लिए मदद जुटाने की कोशिश की थी।

- Advertisement -