Friday, September 25, 2026
Home Blog Page 203

BUSINESS : सावधान! अब 10000 से ऊपर के डिजिटल पेमेंट में लगेगा 1 घंटे का ‘होल्ड’, RBI लाया नया नियम

RBI ने 10000 से ज्यादा के डिजिटल ट्रांजैक्शन पर फ्रॉड रोकने के लिए 1 घंटे का टाइम लैग और कैंसिल करने का ऑप्शन देने का प्रस्ताव रखा है, जिससे यूज़र्स को सोचने का समय मिल सके.

ऑनलाइन धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कुछ सख्त कदम उठा रहा है. RBI ने डिजिटल भुगतान को सुरक्षित बनाने के लिए 10,000 हजार से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर नए सुरक्षा उपायों का प्रस्ताव रखा है. प्रस्ताव खासतौर पर Authorised Push Payments (APP) से जुड़े बढ़ते फ्रॉड को रोकने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. इसके तहत कई महत्वपूर्ण बदलाव सुझाए गए हैं, जो आम यूज़र्स की सुरक्षा को मजबूत करेंगे.

सबसे अहम बदलाव यह है कि अगर कोई ग्राहक 10,000 से ज्यादा की रकम किसी नए व्यक्ति या अकाउंट में ट्रांसफर करता है तो उस पर 1 घंटे का अनिवार्य समय अंतराल (time lag) लगाया जा सकता है. यानी पैसा तुरंत ट्रांसफर नहीं होगा, बल्कि एक घंटे तक रुका रहेगा. इस दौरान ग्राहक को ट्रांजैक्शन को कैंसल करने का पूरा ऑप्शन मिलेगा, जिससे अगर उसे किसी तरह का शक हो या गलती का एहसास हो तो वह पैसे को जाने से रोक सकता है.

RBI के मुताबिक, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के आंकड़े बताते हैं कि ₹10,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन कुल फ्रॉड मामलों का लगभग 45 प्रतिशत होते हैं, लेकिन रकम के हिसाब से इनका हिस्सा करीब 98.5 प्रतिशत तक पहुंच जाता है. इसी कारण इस श्रेणी पर खास ध्यान दिया गया है. इसके अलावा अगर कोई ट्रांजैक्शन संदिग्ध लगता है तो बैंक ग्राहक से दोबारा कन्फर्म कर सकता है और उसे संभावित धोखाधड़ी के बारे में अलर्ट भी करेगा, इससे धोखाधड़ी के मामले कम हो सकते हैं.

हालांकि, यह नियम मर्चेंट पेमेंट (जैसे UPI से खरीदारी), ई-मैंडेट और चेक से होने वाले भुगतानों पर लागू नहीं होगा. ग्राहकों की सुविधा के लिए ‘व्हाइटलिस्टिंग’ का ऑप्शन भी दिया जाएगा, जिससे वे भरोसेमंद लोगों या खातों को पहले से मंजूरी देकर इस देरी से बच सकते हैं. RBI ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए यह जरूरी कदम उठा रही है.

UP : मेकअप का सामान कम था तो भड़क उठी दुल्हन, साफ कह दिया- शादी नहीं करूंगी, फिर चले ईंट-पत्थर

0

यूपी के बिजनौर में एक शादी में अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां मेकअप का सामान कम आने पर दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद होने लगा. देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे. नाराज लोगों ने दूल्हे की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए. पुलिस ने किसी तरह मामले को कराया शांत. बारात बिना दुल्हन लौट गई.

बिजनौर के नहटौर नगर के एक बैंक्वेट हॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुल्हन ने मेकअप का सामान कम देखकर शादी से इनकार कर दिया. यह सामान दूल्हा पक्ष लेकर आया था. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. देखते ही देखते पथराव होने लगा. हंगामे में दूल्हे की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई.

दरअसल, बिजनौर के नूरपुर के मोहल्ला इस्लाम नगर के रहने वाले युवक की शादी गांव नहटौर के जसमौरा की युवती से तय हुआ था. 8 अप्रैल बुधवार की रात नहटौर धामपुर मार्ग पर स्थित बैंक्वेट हॉल में बारात आई थी. जब रस्में शुरू होने वाली थीं, तभी अचानक दुल्हन ने शादी से मना कर दिया, क्योंकि दुल्हन मेकअप का सामान कम लाए जाने से नाराज थी.

दुल्हन के इस फैसले से मौके पर सन्नाटा पसर गया. देखते ही देखते खुशी का माहौल तनाव में बदल गया. दुल्हन के इनकार के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए. दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पहले बहस करने लगे फिर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले. इस पथराव में दूल्हे की कार के शीशे टूट गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के भाई की पिटाई कर दी. किसी तरह उसने खुद को बचाया. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई. वहां दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी.

कोतवाल रविन्द्र प्रताप ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर एक्शन लिया जाएगा. यह भी बताया जाता है कि दुल्हन और दूल्हा पहले से रिश्तेदार हैं. उधर देर रात दोनों पक्षों में बिरादरी के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में समझौता हो गया, जिसमें तय हुआ कि अब ये शादी नहीं होगी. बारात बिना दुल्हन के वापस जाएगी और दूल्हा पक्ष शादी के दौरान जो दुल्हन पक्ष का खर्चा हुआ, उस खर्चे को देगा. इसके बाद रात में ही बारात वापस लौट गई.

NATIONAL : गेमिंग में डूबा पैसा और दोस्त से लिया कर्ज…लखनऊ में छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान

0

लखनऊ के मानक नगर में 22 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी. ऑनलाइन गेमिंग में पैसे डूबने और कथित मानसिक दबाव को इसकी वजह माना जा रहा है. परिवार ने दोस्त पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल जारी है.उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मानक नगर इलाके में 22 साल के छात्र विशाल सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन गेमिंग में पैसे डूबने और मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया. विशाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और साथ ही बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था.

परिवार के अनुसार, विशाल पिछले कुछ समय से काफी परेशान था, लेकिन उसने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की. घटना का पता तब चला जब उसकी दादी दूसरी मंजिल पर गईं और उसे कमरे में फंदे से लटका देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है.]

मृतक के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि विशाल ने कुछ समय पहले एक दोस्त से करीब 30 हजार रुपये उधार लिए थे. परिवार का आरोप है कि वही दोस्त लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था, जिससे वह मानसिक दबाव में था. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विशाल को क्रिकेट खेलने का शौक था और वह लेफ्ट आर्म बॉलर था. उसने अंडर-16 स्तर तक ट्रायल भी दिया था, लेकिन अंतिम चरण में चयन नहीं हो सका. कोरोना काल के बाद उसने क्रिकेट से दूरी बना ली थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों को खंगाल रही है.

NATIONAL : प्रियंका तूने ये क्या कर दिया? खूबसूरत और मासूम चेहरे के पीछे छिपी प्रेमी के लिए पति के खात्मे की कातिलाना साजिश

0

प्रियंका, तूने ये क्या किया ? पति की हत्या के बाद रो-रोकर लूट की झूठी कहानी सुनाने वाली पत्नी से लोग बहुत से सवाल पूछ रहे हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि प्रियंका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मरवाने की योजना बनाई और एक लाख रुपये की सुपारी दी. वारदात के बाद लूट का सीन रचा गया, लेकिन कहानी ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी और प्रियंका की कहानी की पोल खुल गई.

प्रियंका, तूने ये क्या किया? अगर प्रेमी के साथ ही जिंदगी बितानी थी, तो साफ कह देती… पति की हत्या तक बात क्यों पहुंची ? और उसे मरवाने के बाद फूट-फूटकर रोने और झूठ बोलने का पूरा नाटक क्यों रच डाला ? अब खुलासे के बाद लोग यही सवाल कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश के धार के गोंदीखेड़ा गांव में हुए रोहित हत्याकांड में कुछ ऐसा खुलासा हुआ कि लोग इसी की चर्चा कर रहे हैं. घटना के बाद प्रियंका रो-रोकर लोगों को बताती रही कि देर रात घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट के दौरान उसके पति रोहित की हत्या कर दी. उसकी बातों पर शुरुआती दौर में लोगों ने यकीन भी किया. लेकिन, यह कहानी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी. पुलिस जांच में एक-एक परत खुलती गई और सामने आया कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश थी. जांच में खुलासा हुआ कि प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी. इसके लिए एक लाख रुपये की सुपारी तक दी गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.

घटना वाली रात जो तस्वीर सामने आई, वह एक सामान्य क्राइम सीन जैसी थी. घर का सामान बिखरा हुआ था, पति देवकृष्ण खून से लथपथ हालत में पड़ा था और प्रियंका खुद को बंधा हुआ बताकर रो रही थी. उसने बताया कि कुछ बदमाश घर में घुसे, हमला किया और लूटपाट के बाद पति की हत्या कर दी. लेकिन पुलिस ने इस कहानी को सीधे स्वीकार नहीं किया. सबसे पहले घटनाक्रम के समय को लेकर सवाल उठा. घटना और शोर मचाने के बीच का अंतर साफ नहीं था. इसके अलावा जिस तरह से खुद को बंधा हुआ बताया गया, उसमें भी कई झोल था. यहीं से जांच का फोकस बदल गया.

पुलिस ने प्रियंका के बयान को घटनास्थल के साक्ष्यों से मिलाया. जो कहानी वह बता रही थी, वह पूरी तरह से वहां के हालात से मेल नहीं खा रही थी. लूट का जो सीन दिखाया गया था, वह बनावटी लग रहा था. कुछ सामान बिखरा जरूर था, लेकिन पूरा घटनाक्रम सही नहीं लग रहा था. इसी आधार पर पुलिस ने इस मामले को गहराई से जांचना शुरू किया.

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मृतक के परिवार के बयान सामने आए. मृतक की बहन ज्योति ने बताया कि प्रियंका का व्यवहार शुरू से ही ठीक नहीं था. वह अक्सर चिड़चिड़ी रहती थी, ठीक से बात नहीं करती थी और घर में किसी से घुलती-मिलती नहीं थी. उनके मुताबिक, घर में अक्सर झगड़े होते थे रूम के अंदर भी और बाहर भी. कई बार ऐसा होता था कि जब भाई कमरे में जाते थे, तो प्रियंका बाहर चली जाती थी. और जब वह बाहर होते थे, तो वह अंदर जाकर मोबाइल में व्यस्त हो जाती थी. परिवार का कहना है कि दोनों के बीच सामान्य वैवाहिक जीवन जैसा कुछ नहीं था. परिजनों के मुताबिक, प्रियंका अक्सर पति से कहती थी कि वह उसके लायक नहीं है. वह उसे ताने देती थी, यहां तक कि रंग-रूप को लेकर भी टिप्पणी करती थी और कहती थी कि उसे इससे बेहतर जीवन मिल सकता है. कई बार उसने तलाक की बात भी कही.

मृतक की मां लक्ष्मी बाई ने आरोप लगाया कि प्रियंका ज्यादातर समय मायके में ही रहती थी. यहां 4 दिन आती थी, तो वहां 15 दिन रहती थी. फोन पर भी झगड़े होते थे और घर का माहौल अक्सर तनावपूर्ण रहता था. उनका यह भी कहना है कि पहले भी विवाद के चलते प्रियंका लंबे समय तक मायके में रही थी.

जांच में सबसे अहम कड़ी तब सामने आई, जब प्रियंका और कमलेश के बीच संबंध की बात सामने आई. पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क था और यही संपर्क इस पूरे मामले का मुख्य कारण बना. परिवार का भी आरोप है कि यह संबंध 2020 से चल रहा था और लगातार बना हुआ था. पुलिस जांच में सामने आया कि पति को रास्ते से हटाने की योजना पहले से बनाई गई थी. कमलेश ने अपने परिचित सुरेंद्र को इसमें शामिल किया और उसे एक लाख रुपये देने की बात तय हुई. योजना के अनुसार, रात में हमला किया जाना था, जब देवकृष्ण सो रहा हो ताकि विरोध की संभावना कम हो. घटना की रात यही हुआ. सोते हुए देवकृष्ण पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद पूरे घटनाक्रम को लूट जैसा दिखाने की कोशिश की गई. घर का सामान बिखेरा गया, प्रियंका को बांधा गया और कुछ देर बाद उसे शोर मचाने के लिए कहा गया. यानी, घटना के बाद का पूरा सीन भी पहले से तय योजना का हिस्सा था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और पूछताछ के आधार पर तेजी से जांच की. लगातार पूछताछ में कहानी टूटने लगी और आखिरकार प्रियंका ने साजिश की बात स्वीकार कर ली. पुलिस ने 36 घंटे के भीतर प्रियंका और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल सह-आरोपी सुरेंद्र की तलाश जारी है.

एसपी मयंक अवस्थी के अनुसार, शुरुआत में मामला लूट का लग रहा था, लेकिन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह पूर्व नियोजित हत्या थी. उन्होंने बताया कि आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर योजना बनाई और सुपारी देकर हत्या करवाई. लूट का सीन सिर्फ जांच को गुमराह करने के लिए तैयार किया गया था. जांच में यह भी सामने आया कि दोनों की शादी कम उम्र में हुई थी. बाद में जब साथ रहने की स्थिति आई, तो रिश्ते को लेकर मतभेद सामने आए.

BUSINESS : लगातार दूसरे दिन खोई सोने-चांदी की चमक, चांदी 1300 रुपये फिसली; जानें आज आपके शहर का ताजा भाव

सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर गोल्ड और सिल्वर दोनों कमजोर रहे और बाजार में हल्की नरमी का रुख बना हुआ है.

घरेलू फ्यूचर मार्केट में शुक्रवार, 10 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. कारोबार के शुरूआत में सोने-चांदी लुढ़क गए थे. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 650 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.

एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,52,685 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,53,434 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

सुबह करीब 9:55 बजे, गोल्ड वायदा 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,783 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,52,985 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में इन बहुमूल्य धातुओं को कीमत क्या चल रही है.

चांदी की कीमत (Silver Price Today)

एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 0.53 प्रतिशत या 1,300 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,42,515 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,42,954 रुपये था.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,600 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,000 रुपये देने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,650 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) (Gold Price in Delhi)

24 कैरेट – 1,51,620 रुपए
22 कैरेट – 1,38,990 रुपए
18 कैरेट – 1,13,750 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) (Gold Price in Mumbai)

24 कैरेट – 1,53,000 रुपए
22 कैरेट – 1,40,250 रुपए
18 कैरेट – 1,14,750 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,52,720 रुपए
22 कैरेट – 1,39,990 रुपए
18 कैरेट – 1,16,490 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,000 रुपए
22 कैरेट – 1,40,250 रुपए
18 कैरेट – 1,14,750 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,050 रुपए
22 कैरेट – 1,40,300 रुपए
18 कैरेट – 1,14,800 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,150 रुपए
22 कैरेट – 1,40,400 रुपए
18 कैरेट – 1,14,900 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,050 रुपए
22 कैरेट – 1,40,300 रुपए
18 कैरेट – 1,14,800 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,000 रुपए
22 कैरेट – 1,40,250 रुपए
18 कैरेट – 1,14,750 रुपए

NATIONAL : राजकीय क्वींस कॉलेज में रिकॉर्ड आवेदन, दाखिले के लिए दूसरे राज्य के छात्रों ने जताई इच्छा

0

वाराणसी के राजकीय क्वींस कॉलेज में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए रिकॉर्ड इतने आवेदन आए हैं जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. एडमिशन के लिए अब तक 850 से अधिक आवेदन आ चुके हैं.

वर्तमान समय में स्कूल में नए सत्र के प्रवेश को लेकर बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इसी बीच वाराणसी से एक ऐसी तस्वीर सामने निकल कर आई है जो शिक्षा क्षेत्र में एक नए सूर्योदय के समान प्रतीत हो रही है. जहां एक तरफ अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में महंगे किताब कॉपी पढ़ाई से जुड़े शुल्क के बोझ से अभिभावक परेशान बेहाल है, वहीं दूसरी तरफ वाराणसी के राजकीय क्वींस कॉलेज में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए रिकॉर्ड इतने आवेदन आए हैं जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

राजकीय क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि, विद्यालय में नए सत्र को लेकर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन मात्र प्रारंभिक दिनों में ही कक्षा 6,9 ,11 में प्रवेश के लिए 850 से अधिक आवेदन आए हैं जो अपने आप में रिकॉर्ड संख्या है.

इसके अलावा न सिर्फ वाराणसी पूर्वांचल जनपद से बल्कि यहां पर झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान के टॉपर ने भी पढ़ने की इच्छा जताई है. इस विद्यालय में एक बेहतर शिक्षा के साथ-साथ आवश्यक संसाधन और शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध है. इसके अलावा इस विद्यालय का एक गौरवशाली इतिहास भी है जिसने समाज को साहित्य विज्ञान न्याय प्रशासन और खेल, राजनीति के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है .

वाराणसी के मध्य शहर में स्थित राजकीय क्वींस कॉलेज में बेटियों के लिए पूरी तरह निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था तय की गई है. इसके अलावा यहां पर साहित्य कला के साथ-साथ विज्ञान खेल और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है . ऐसे में इस बार क्वींस कॉलेज में आए इतने आवेदन आम लोगों के लिए भी उम्मीद की किरण है जहां अंग्रेजी मीडियम में महंगी होती पढ़ाई के बीच लोग अब सरकारी विद्यालय की बदलती व्यवस्था को स्वीकारते हुए अपने बच्चों को पढ़ा सकेंगे.

MAHARASHTRA : राइड कैंसिल करने पर बवाल: पुणे में Rapido ड्राइवर पर 6 लोगों का हमला, पत्थर मारकर किया घायल

0

महाराष्ट्र के पुणे में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां राइट कैंसिल होने के बाद रैपिडो चालक से कुछ लोगों का झगड़ा हो गया. किराये को लेकर विवाद बढ़ा तो 6 लोगों ने रैपिडो चालक को बेरहमी से पीट दिया. ड्राइवर को गाड़ी से घसीटा और पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

पुणे के लोनिकालभोर इलाके में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 30 साल के रैपिडो ड्राइवर श्रीकृष्ण मधुकर लाड के साथ कुछ लोगों का विवाद हो गया. यह विवाद राइड कैंसिल होने के बाद शुरू हुआ था. किराए को लेकर कहासुनी हुई तो आरोपियों ने ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया. पुलिस का कहना है कि छह लोगों ने ड्राइवर को पीटा, जिसमें वह घायल हो गया.

यह घटना उस समय हुई, रैपिडो ड्राइवर श्रीकृष्ण लाड को रात में करीब 9:30 बजे साई सृष्टि अपार्टमेंट से राइड बुकिंग मिली. वह लोकेशन पर पहुंचा तो जहां एक पुरुष और चार महिलाएं गाड़ी में सवार होने आ गईं. नियमों के अनुसार, पीछे की सीट पर तीन लोग बैठ सकते हैं, लेकिन यात्रियों ने चार लोगों को बैठाने का दबाव बनाया.

शुरुआत में लाड ने इसका विरोध किया, लेकिन यात्रियों के बार-बार कहने पर उन्हें बैठने दिया. इसके बाद किराए को लेकर विवाद शुरू हो गया. ड्राइवर ने बताया कि बढ़ती ईंधन कीमतों और ड्राइवर एसोसिएशन द्वारा तय दरों के अनुसार किराया 25 रुपये प्रति किलोमीटर होगा, जबकि यात्रियों ने रैपिडो ऐप में दिख रहे किराए पर ही चलने की बात कही.

इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई और यात्रियों ने गुस्से में आकर राइड कैंसिल कर दी. कुछ देर बाद वही लोग वापस लौटे, जब लाड दूसरी राइड का इंतजार कर रहा था.

आरोप है कि लौटते ही उन्होंने ड्राइवर को घेर लिया और बहस फिर से शुरू हो गई. देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई. आरोप है कि एक युवक ने लाड को गाड़ी से बाहर खींच लिया और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया. इसके बाद महिलाओं ने भी हमला कर दिया.

शिकायत के अनुसार, एक महिला ने पत्थर उठाकर ड्राइवर के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही खून से लथपथ हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर ड्राइवर को बचाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और कुछ आरोपी कॉलेज स्टूडेंट बताए जा रहे हैं. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे.

ENTERTAINMENT : पहले तलाक के बाद शराबी बन गए थे आम‍िर, बोले- बच्चों के साथ घर छोड़कर गई थी रीना

आमिर खान ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद अपने जीवन के सबसे कठिन दौर के बारे में बात की. एक्टर ने बताया कि उनका तलाक दर्दनाक था, जिससे वो टूट गए थे.

आमिर खान ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि जब उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता बच्चों के साथ चली गईं, तो वो अकेले पड़ गए थे. वो पूरी तरह टूट गए थे. इस भावनात्मक उथल-पुथल ने उन्हें शराब की ओर धकेल दिया. करीब एक साल तक उन्होंने हर रात एक बोतल शराब पीकर गुजारी.

हाल ही में आमिर ने बरुण दास के शो ‘ड्यूलॉग’ में पहले तलाक का जिक्र किया. उन्होंने कहा- मैं कभी शराब नहीं पीता था, जब तक रीना से तलाक नहीं हुआ था. जब वो बच्चों के साथ चली गईं और मैं घर पर अकेला था, तो मैं अपने जज्बातों को संभाल नहीं पाया. मैंने कभी शराब नहीं पी थी. बस एक-दो बार फिल्म के सीन के लिए पिया था. घर पर मेहमानों के लिए शराब थी, तो मैंने पीना शुरू कर दिया. ये बहुत मुश्किल दौर था.

ये पहली बार नहीं है जब आमिर ने रीना से अलगाव के के बारे में बात की है. इससे पहले ‘कॉफी विद करण’ में उन्होंने कहा था, रीना और मैं 16 साल तक शादीशुदा रहे. जब हम अलग हुए, तो यह हमारे और हमारे परिवारों के लिए दर्दनाक था. हमने जितना हो सके, स्थिति को संभाला. तलाक के बाद भी हमारा आपसी में प्रेम और सम्मान बरकरार रहा.

आमिर खान और रीना दत्ता की बात करें, तो उनका रिश्ता स्टारडम के दौर में शुरू हुआ था. रीना और आमिर पड़ोसी थी और खिड़कियों से एक-दूसरे को देखा करते थे. दोनों ने 1986 में शादी करके घर बसा लिया. रीना ने आमिर की डेब्यू फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में छोटा सा रोल भी किया था. शादी के बाद आमिर और रीना दो बच्चों जुनैद-आयरा के माता पिता भी बने. लेकिन फिर 2002 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया. रीना से तलाक के बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की. किरण से उन्हें एक बेटा आजाद है.

JAIPUR : जयपुर में बाइक पर जा रही युवती से छेड़छाड़, गलत तरीके से छूने की कोशिश, कार्रवाई में जुटी पुलिस

0

जयपुर में चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है.

यह घटना मंगलवार (7 अप्रैल) को जयपुर शहर के इस्कॉन रोड की बताई जा रही है. घटना के मुताबिक एक युवती रैपिडो बाइक टैक्सी पर बैठकर कहीं जा रही थी. इस बीच दूसरी बाइक पर सवार दो मनचले उस पर गलत टिप्पणी कर छेड़खानी शुरू कर देते हैं.

युवती पहले तो उनकी हरकतों को नजरअंदाज करने की कोशिश करती है, लेकिन इससे मनचलों का हौसला और बढ़ जाता है. वहीं दोनों एक बार फिर से अपनी बाइक को युवती की बाइक के नजदीक ले जाते हैं. मनचले युवती पर कमेंट करने के साथ उसे गलत तरीके से छूते भी हैं.

मनचले उसकी शर्ट को उठाने की भी कोशिश करते हैं. इस पर युवती रिएक्ट करती है. वह दाहिने हाथ से मनचलों को मारने की कोशिश करती है. लेकिन बाइक सवार तेजी से भाग निकलते हैं. इस दौरान दूसरी बाइक पर बैठा एक युवक इस घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लेता है. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद जयपुर पुलिस ने इस मामले में सुओ मोटो लेते हुए जांच शुरू कर दी है. बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान भी कर ली है. दोनों आरोपी राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले हैं.

आरोपियों के नाम मनराज और सुदामा बताए जा रहे हैं. हालांकि मामला सुर्खियों में आने के बाद दोनों फरार हो गए हैं. पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

SPORTS : वैभव सूर्यवंशी ने जिस बल्ले से गेंदबाजों की जमकर की कुटाई, वो किसको देने का किया वादा, कहा- ‘IPL के बाद आपका’

0

वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं. 15 वर्षीय इस बल्लेबाज की शैली से सब प्रभावित हैं. वह IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. टीम का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ है. ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होना है, जहां अभ्यास के दौरान आरसीबी प्लेयर ने वैभव से उनका बैट मांगा. उन्होंने लीग के दौरान तो बैट देने से बिल्कुल मना कर दिया, लेकिन वादा किया कि लीग के बाद उन्हें बैट दे देंगे .मुकाबले (RR vs RCB) की तैयारी कर रहे वैभव सूर्यवंशी के पास जितेश शर्मा आए और दोनों के बीच मस्ती होने लगी. इस दौरान जितेश ने वैभव का बैट लिया और कहा धन्यवाद. वैभव ने तुरंत अपना बैट वापस लेकर कहा, ‘ओ भाई देदो. बाद में बात करेंगे’.

तब वैभव ने कहा, ‘इनकी टीम (RCB) में इतने बल्लेबाज हैं, इतने बल्लेबाज हैं, लेकिन उनसे नहीं ले रहे.’ तब जितेश ने कहा, ‘उनसे क्यों मांगू, पूछ ले किसी से भी नहीं मांगा.’

वैभव सूर्यवंशी ने तब जितेश से कहा, “मैंने आपसे कहा कि IPL के बाद में दे दूंगा, फिर भी आपको जिद है कि अभी चाहिए.’ तब जितेश उनके कान में कुछ कहते हैं और फिर दोनों जोर से हंसने लगते हैं और वैभव कहते हैं, ‘चांस ही नहीं है, कुछ नहीं दूंगा आपको.’

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. पहले ही सीजन उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा था, ये किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लीग का सबसे तेज शतक है. जारी संस्करण के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बैभव ने अर्धशतक (52) जड़ा, गुजरात के खिलाफ दूसरे मैच में 31 और मुंबई के सामने तीसरे मैच में 39 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था.

आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच है, जो गुवाहाटी के बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होगा, 7 बजे टॉस होगा.

- Advertisement -